WEBVTT

00:00:11.320 --> 00:00:13.880 align:center
अभिषेक सर!
[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]

00:00:14.640 --> 00:00:15.680 align:center
अभिषेक सर?

00:00:16.200 --> 00:00:17.760 align:center
[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]

00:00:24.840 --> 00:00:26.840 align:center
[थीम संगीत]

00:00:27.120 --> 00:00:28.640 align:center
[विकास] अभी तक सो रहे हैं।

00:00:37.200 --> 00:00:38.280 align:center
अभिषेक सर?

00:00:40.320 --> 00:00:41.400 align:center
अभिषेक सर!

00:00:43.200 --> 00:00:44.440 align:center
[विकास] अभिषेक सर!

00:00:44.520 --> 00:00:46.520 align:center
-[खिड़की पर दस्तक की आवाज़]
-[गहरी सांस छोड़ते हुए]

00:00:48.880 --> 00:00:51.760 align:center
[विकास] दोपहर हो गई।
अभी तक सो ही रहे हैं आप।

00:00:52.160 --> 00:00:53.160 align:center
हमको तो डर लग गया।

00:00:53.240 --> 00:00:54.680 align:center
बहुत देर से दरवाज़ा पीट रहे हैं।

00:00:56.800 --> 00:00:58.920 align:center
अब छह बजे पूरा गाँव उठ के बैठ जाएगा,

00:00:59.400 --> 00:01:00.920 align:center
तो नौ बजे दोपहर ही लगेगा।

00:01:02.320 --> 00:01:03.520 align:center
[अभिषेक] अंदर आ।

00:01:07.400 --> 00:01:08.760 align:center
ये, सर, मोमबत्ती।

00:01:11.640 --> 00:01:12.840 align:center
कितना हुआ?

00:01:12.920 --> 00:01:15.680 align:center
सर, ऐसे तो आधा दर्जन का
पचास रूपए मांग रहा था।

00:01:16.040 --> 00:01:18.120 align:center
लेकिन हम भी मोल-भाव करके सस्ते में ले लिए।

00:01:18.640 --> 00:01:19.880 align:center
कितने में दिया?

00:01:20.680 --> 00:01:23.280 align:center
यही, सर... 48 रुपए में।

00:01:30.960 --> 00:01:34.280 align:center
अच्छा, उसके पास दो रुपए का छुट्टा नहीं था,
तो दो रुपए का पेठा ले लिए।

00:01:34.640 --> 00:01:36.640 align:center
सोचा कि सुबह-सुबह आपका नाश्ता भी हो जाएगा।

00:01:38.400 --> 00:01:39.520 align:center
इससे नाश्ता होगा मेरा?

00:01:39.600 --> 00:01:41.240 align:center
दालमोठ के साथ ठीक रहेगा।

00:01:41.480 --> 00:01:43.200 align:center
[हास्यकर संगीत]

00:01:49.440 --> 00:01:52.600 align:center
सर, एक और एमर्जेंसी लाइट
क्यों नहीं ख़रीद लेते हैं?

00:01:54.360 --> 00:01:56.360 align:center
हम्म। दुकान ही लगा लेता हूँ न
एमर्जेंसी लाइट की।

00:01:56.440 --> 00:01:58.520 align:center
पंचायत भवन के सामने चबूतरे पे
लगा लेते हैं।

00:01:59.840 --> 00:02:01.240 align:center
[अभिषेक] बेचता रहूँगा लाइट।

00:02:03.520 --> 00:02:05.280 align:center
[पानी गिरने की आवाज़]

00:02:15.160 --> 00:02:17.040 align:center
नौकरी एकदम पसंद नहीं आ रही ना, सर?

00:02:19.240 --> 00:02:20.520 align:center
नहीं, बढ़िया है, सर।

00:02:20.600 --> 00:02:23.280 align:center
हम ख़ुद यहाँ नौकरी होने के बाद
सेना की बहाली में दौड़े थे।

00:02:23.880 --> 00:02:27.840 align:center
ये दोनों घुटने कैंची जैसे सटते थे न, सर,
तो मेडिकल परीक्षा में छंट गए हम।

00:02:29.880 --> 00:02:33.760 align:center
आदमी को हमेशा कुछ न कुछ अच्छा करने की
कोशिश करते रहना चाहिए, सर।

00:02:34.640 --> 00:02:36.400 align:center
अब हम तो कुछ नहीं कर पाए, सर।

00:02:36.880 --> 00:02:38.640 align:center
लेकिन आप में प्रतिभा है, सर।

00:02:39.120 --> 00:02:40.280 align:center
आप सब कुछ अच्छा कीजिए, सर।

00:02:40.480 --> 00:02:41.800 align:center
ख़ूब मन लगा के पढ़िएगा आप।

00:02:42.080 --> 00:02:43.480 align:center
[मलिन संगीत]

00:02:44.920 --> 00:02:46.640 align:center
अरे, बिजली रहे तो पढ़ेगा न कोई।

00:02:47.400 --> 00:02:50.160 align:center
कभी ये एमर्जेंसी चार्ज करो,
कभी वो एमर्जेंसी चार्ज करो,

00:02:50.760 --> 00:02:52.320 align:center
कभी ये जलाओ, कभी वो बुझाओ।

00:02:52.400 --> 00:02:54.000 align:center
कभी इसे कम करो, कभी उसे कम करो।

00:02:54.720 --> 00:02:56.480 align:center
काम के बाद चार-पाँच घंटे मिलते हैं,

00:02:56.560 --> 00:02:58.240 align:center
वो भी सब इसी में चला जाता है,
जलाते-बुझाते।

00:03:00.120 --> 00:03:02.080 align:center
[हास्यकर संगीत]

00:03:11.400 --> 00:03:12.400 align:center
सर...

00:03:13.760 --> 00:03:17.520 align:center
वैसे आज की पंचायत बैठक
सोलर लाइट को लेकर के है ना।

00:03:25.640 --> 00:03:27.640 align:center
[थीम संगीत]

00:04:28.480 --> 00:04:29.480 align:center
[ब्रिज] यह लीजिए, रखिए।

00:04:29.560 --> 00:04:32.120 align:center
अरे, रहने दीजिए, प्रधान जी।
पहले का भी पड़ा है।

00:04:32.200 --> 00:04:35.840 align:center
अरे, रखिए न। घर का ऊगा है। एकदम ताज़ा है।
देखिये कैसे भकाभक नाख़ून घुस रहा है।

00:04:35.920 --> 00:04:38.440 align:center
अरे, रहने दीजिए। फकौली बाज़ार जाऊँगा,
वहाँ से ले आऊँगा। रहने दीजिए।

00:04:38.520 --> 00:04:40.960 align:center
फकौली बाज़ार में ऐसी ताज़ा लौकी
कहाँ मिलेगी। रखिए न, भाई।

00:04:41.040 --> 00:04:42.840 align:center
-रखिए।
-अरे, रख लीजिए। पैसा बचेगा।

00:04:42.920 --> 00:04:43.960 align:center
शरमा रहे हैं।

00:04:44.040 --> 00:04:46.160 align:center
देखो, प्रह्लाद शरमा नहीं रहा।
आप शरमा रहे हैं, रखिए।

00:04:46.240 --> 00:04:47.400 align:center
[ब्रिज] रख लीजिए।

00:04:47.640 --> 00:04:48.880 align:center
सचिव जी!

00:04:49.640 --> 00:04:52.160 align:center
[विकास] सभी वार्ड के सदस्य आ गए हैं,
बैठक शुरू करते हैं।

00:04:52.240 --> 00:04:54.280 align:center
-चलें?
-वो हमारी वाली कुर्सी लगा दी है ना?

00:04:54.880 --> 00:04:55.880 align:center
वो...

00:04:57.640 --> 00:05:00.720 align:center
-सवेरे से यहाँ है एक कुर्सी नहीं लगा पाया।
-[विकास] ध्यान से उतर गया था।

00:05:00.800 --> 00:05:02.280 align:center
-[अभिषेक] चलिए, प्रह्लाद जी।
-जल्दी कर।

00:05:03.000 --> 00:05:04.440 align:center
[ब्रिज] एक दूँ खींच के कान के नीचे?

00:05:05.720 --> 00:05:07.080 align:center
[विकास] ध्यान से उतर गया था।

00:05:11.880 --> 00:05:13.600 align:center
चलो, आइए। चलिए, बैठिए।

00:05:13.680 --> 00:05:14.960 align:center
[ब्रिज गहरी सांस छोड़ते हुए]

00:05:19.320 --> 00:05:20.320 align:center
हाँ, जी।

00:05:22.520 --> 00:05:24.200 align:center
आज बस कुछ छोड़ना मत।

00:05:24.920 --> 00:05:26.040 align:center
[ब्रिज] यह देखो।

00:05:26.920 --> 00:05:30.280 align:center
अरे, भिंडेश्वर जी, घर से खाकर
नहीं आए हैं क्या?

00:05:30.360 --> 00:05:32.840 align:center
-[सभी वार्ड सदस्य हँसते हुए]
-ये दूसरा है तुम्हारा। हम देख रहे हैं।

00:05:32.920 --> 00:05:35.160 align:center
अरे, मंगल नहीं दिखाई दे रहा। मंगल किधर है?

00:05:35.240 --> 00:05:37.080 align:center
अरे, वो थोड़ा पेशाब करने गए हैं।

00:05:37.160 --> 00:05:38.520 align:center
अरे, उसको करने दीजिए पेशाब।

00:05:38.960 --> 00:05:41.440 align:center
सचिव जी, आप शुरू हो जाइए।
चलिए, शुरू करते हैं।

00:05:41.920 --> 00:05:43.680 align:center
-करें शुरू?
-हाँ, शुरू करिए।

00:05:43.880 --> 00:05:46.040 align:center
अरे, बैठे रहिए। खड़े क्यों हो गए, भाई?

00:05:46.120 --> 00:05:48.720 align:center
-हमको बैठे हुए भी सुनाई देता है।
-[सब हँसते हुए]

00:05:48.800 --> 00:05:49.800 align:center
चलिए...

00:05:51.360 --> 00:05:54.880 align:center
तो जैसा कि आप लोगों को पता ही होगा
कि सांसद निधि से फुलेरा गाँव में

00:05:54.960 --> 00:05:56.840 align:center
तेरह सोलर लाइट लगाने का तय हुआ है।

00:05:56.920 --> 00:05:58.680 align:center
[सभी] हाँ, मालूम है।

00:05:59.120 --> 00:06:01.360 align:center
तो बस, हमें इस बैठक में यही निर्णय लेना है

00:06:01.440 --> 00:06:04.560 align:center
कि वो 13 लाइटें गाँव के किन-किन
ज़रूरी स्थानों में लगेंगी।

00:06:05.040 --> 00:06:09.360 align:center
अरे, बस वो 13वीं लाइट का निर्णय लेना है
कि कहाँ लगनी है, बाकी तो सब हो गया है।

00:06:11.680 --> 00:06:13.280 align:center
प्रधान जी, कुल 13 लाइटें हैं।

00:06:13.560 --> 00:06:15.520 align:center
अरे हाँ, भाई, 13 हैं। वो तो मालूम है।

00:06:15.600 --> 00:06:17.960 align:center
देखिए, 12 का तो हो गया इंतज़ाम। हाँ।

00:06:18.480 --> 00:06:21.960 align:center
क्या है कि दस वार्ड सदस्यों के यहाँ,
एक प्रह्लाद के यहाँ

00:06:22.040 --> 00:06:23.280 align:center
और एक हमारे यहाँ।

00:06:23.360 --> 00:06:26.160 align:center
बारह हो गए न, अब 13वीं बची है बस।
उसका निर्णय ले लीजिए।

00:06:26.240 --> 00:06:27.320 align:center
[ब्रिज] सब लोग मिल के। लीजिए।

00:06:27.720 --> 00:06:29.200 align:center
चलिए बताइए, कहाँ लगेगी।

00:06:29.280 --> 00:06:30.360 align:center
-[प्रह्लाद] विकास।
-[विकास] हाँ?

00:06:30.440 --> 00:06:31.960 align:center
तुम्हारे घर के बाहर लगा दें लाइट?

00:06:32.840 --> 00:06:34.240 align:center
[ब्रिज] देखो, कैसे मुस्कुरा रहा है।

00:06:36.040 --> 00:06:39.040 align:center
नहीं। हमारा और भिंडेश्वर भाई का दोनों
आमने-सामने घर है।

00:06:39.120 --> 00:06:41.560 align:center
तो वहाँ लगवाएंगे,
तो हमारा काम भी हो ही जाएगा।

00:06:41.640 --> 00:06:42.920 align:center
-क्यों, भिंडेश्वर जी?
-हाँ।

00:06:43.000 --> 00:06:44.960 align:center
-जी।
-बहुत समझदारी की बात कही है।

00:06:45.480 --> 00:06:49.200 align:center
अच्छा, अभिषेक सर, हम कह रहे थे
कि अगर आपके मन में कोई है जगह

00:06:49.280 --> 00:06:51.160 align:center
तो बता दीजिए।

00:06:51.440 --> 00:06:53.040 align:center
[विकास] ज़्यादा सोचिए मत, तुरंत बता दीजिए।

00:06:53.560 --> 00:06:57.280 align:center
वो क्या है कि दिन में धूप में चार्ज होगा,
रातभर चलेगा। बहुत बढ़िया लाइट है।

00:06:58.520 --> 00:06:59.520 align:center
बताइए।

00:07:01.920 --> 00:07:04.640 align:center
-[ब्रिज] बताइए। आपने पूरा गाँव देखा है।
-बताइए।

00:07:04.720 --> 00:07:05.720 align:center
बताइए कहाँ लगेगी।

00:07:06.560 --> 00:07:08.880 align:center
-बताइए।
-प्रधान जी, मैं सोच रहा था...

00:07:08.960 --> 00:07:10.240 align:center
[मंगल] प्रधान जी।

00:07:11.280 --> 00:07:14.040 align:center
[हकलाते हुए] हम ये सोच रहे थे,

00:07:14.120 --> 00:07:18.400 align:center
वो अपने गाँव के बाहर जो भुतहा पेड़ है ना,
वहाँ लगा देते हैं वो 13वीं लाइट।

00:07:18.480 --> 00:07:19.640 align:center
-क्यों, भाइयों?
-[भिंडेश्वर] हाँ, सही है।

00:07:19.720 --> 00:07:22.160 align:center
[सभी] सही कह रहे हैं।

00:07:22.240 --> 00:07:24.440 align:center
वहाँ भी लाइट की बहुत ज़रूरत है, प्रधान जी।

00:07:24.520 --> 00:07:26.160 align:center
क्या? कौन सा पेड़, प्रधान जी?

00:07:27.160 --> 00:07:29.840 align:center
क्या रे, विकास? तीन हफ्ते हो गए
सचिव जी को आए,

00:07:29.920 --> 00:07:31.520 align:center
तूने भुतहा पेड़ नहीं घुमाया?

00:07:31.800 --> 00:07:34.240 align:center
[हँसते हुए] वो भी कोई
घुमाने की जगह थोड़े ही है, प्रधान जी।

00:07:34.320 --> 00:07:37.040 align:center
-हाँ, ये भी बात है।
-[सभी हँसते हुए]

00:07:37.240 --> 00:07:39.440 align:center
वो क्या है, सचिव जी, हमारे गाँव के

00:07:39.520 --> 00:07:41.280 align:center
पूर्व की तरफ़ एक भुतहा पेड़ है।

00:07:41.640 --> 00:07:46.320 align:center
शाम को छह बजे के बाद जब अँधेरा हो जाता है,
तो सब लोग वहाँ जाने से बहुत डरते हैं।

00:07:47.120 --> 00:07:48.800 align:center
कभी न जाइए, बिलकुल।

00:07:50.040 --> 00:07:51.360 align:center
-प्रधान जी।
-हम्म।

00:07:51.680 --> 00:07:54.280 align:center
अगर लाइट वहाँ लगेगी तो गाँव वालों का
भला तो होगा।

00:07:54.360 --> 00:07:55.600 align:center
हाँ, यह बात तो है।

00:07:55.680 --> 00:07:58.000 align:center
-मंगल, बहुत बढ़िया सुझाव दिया है।
-[मंगल] जी।

00:07:58.080 --> 00:08:01.320 align:center
-पेशाब करते-करते अचानक दिमाग़ में आ गया।
-[सब हँसते हुए]

00:08:01.400 --> 00:08:03.160 align:center
[प्रह्लाद] तो, मंगल, पेशाब ही
किया करो तुम।

00:08:03.240 --> 00:08:05.040 align:center
-[सब हँसते हुए]
-[मंगल] सही है।

00:08:06.520 --> 00:08:08.920 align:center
[ब्रिज] बाल्टी लेके जाया कर।

00:08:11.160 --> 00:08:13.760 align:center
[ब्रिज] हो गया है? तो फिर तय हो गया है
भुतहा पेड़ के पास?

00:08:14.400 --> 00:08:15.640 align:center
ये देखो।

00:08:15.720 --> 00:08:18.200 align:center
चलिए। इसको खाइए मत। इसको रखिए यहाँ।

00:08:18.560 --> 00:08:19.640 align:center
रखिए।

00:08:20.400 --> 00:08:24.080 align:center
यहाँ है कमरा। सब कुछ बहुत बढ़िया-बढ़िया
सा है। कोई फ़िक़्र नहीं।

00:08:24.360 --> 00:08:27.080 align:center
और ये सारी कागज़ी कार्यवाही अब आगे बढ़ाइए।

00:08:27.160 --> 00:08:30.360 align:center
ठीक है? लगवा दीजिए जल्दी से वो 13वीं लाइट।
आ जा।

00:08:35.240 --> 00:08:36.760 align:center
और, सचिव जी, सुनिए।

00:08:36.840 --> 00:08:41.280 align:center
वो लौकी थोड़ी पुरानी है, उसमें तीन-चार
सीटी मारिए, बढ़िया से पक जाएगी।

00:08:41.600 --> 00:08:43.720 align:center
फिर बैठ के खाइए। बहुत मज़ा करिए। आइए।

00:08:47.080 --> 00:08:49.080 align:center
[अस्पष्ट बातचीत]

00:08:49.680 --> 00:08:51.480 align:center
[मलिन संगीत]

00:09:09.440 --> 00:09:11.440 align:center
[झींगुरों की आवाज़]

00:09:20.400 --> 00:09:22.400 align:center
[कुकर की सीटी की आवाज़]

00:09:49.960 --> 00:09:51.840 align:center
[अभिषेक] अरे, यार।

00:10:02.520 --> 00:10:05.480 align:center
अरे, वो मोमबत्ती कहाँ है?

00:10:14.680 --> 00:10:15.760 align:center
अरे!

00:10:19.440 --> 00:10:20.800 align:center
[मलिन संगीत]

00:10:34.040 --> 00:10:35.560 align:center
धत्।
[हाथ पंखा पटकने की आवाज़]

00:10:40.080 --> 00:10:41.880 align:center
[मुर्गे की बाँग की आवाज़]

00:10:45.760 --> 00:10:47.640 align:center
[कीबोर्ड पर टाइप करने की आवाज़]

00:11:04.240 --> 00:11:06.280 align:center
[विकास] अब वो लोग मानने वाले नहीं हैं, सर।

00:11:09.640 --> 00:11:10.840 align:center
क्यों नहीं मानेंगे?

00:11:11.400 --> 00:11:13.800 align:center
[अभिषेक] बारह सोलर लाइट तो ये लोग
अपने घरों के आगे लगवा रहे हैं।

00:11:14.120 --> 00:11:16.040 align:center
भाई, मुझे भी अपना फ़ायदा देखना है।

00:11:16.120 --> 00:11:18.000 align:center
तेरहवां सोलर लाइट यहीं लगेगा
ऑफ़िस के सामने।

00:11:21.480 --> 00:11:24.480 align:center
[गहरी सांस छोड़ते हुए]
सर, मामला हाथ से निकल चुका है।

00:11:25.720 --> 00:11:26.880 align:center
मतलब?

00:11:28.400 --> 00:11:29.600 align:center
एक गुप्त बात बोलूँ, सर?

00:11:31.720 --> 00:11:35.080 align:center
कल घर लौटते समय प्रधान जी
और उप-प्रधान को बात करते हुए सुन रहे थे।

00:11:35.600 --> 00:11:38.880 align:center
ये लोग जो हैं 13वां सोलर लाइट
भुतहा पेड़ पर लगा के

00:11:38.960 --> 00:11:41.960 align:center
अगले पंचायत चुनाव में वोट बटोरने की
फ़िराक में हैं।

00:11:42.480 --> 00:11:45.560 align:center
[विकास] ये कहेंगे कि गाँववालों को
भुतहा पेड़ के आतंक से आज़ादी दिलाई।

00:11:46.480 --> 00:11:48.600 align:center
राजनीति, सर। राजनीति।

00:11:56.160 --> 00:11:57.440 align:center
[गहरी सांस छोड़ते हुए]

00:11:57.640 --> 00:11:59.840 align:center
कोई तो रास्ता होगा इनके निर्णय को
बदलने का।

00:11:59.920 --> 00:12:01.360 align:center
[विकास] हाँ, रास्ता है ना।

00:12:01.440 --> 00:12:03.440 align:center
आप भुतहा पेड़ से भूत को भगा दीजिए,

00:12:03.520 --> 00:12:04.960 align:center
सोलर लाइट की कोई ज़रूरत नहीं है वहां।

00:12:05.880 --> 00:12:07.680 align:center
[हल्का संगीत]

00:12:11.640 --> 00:12:12.680 align:center
क्या हुआ, सर?

00:12:14.800 --> 00:12:16.440 align:center
कुछ नहीं। रात को तैयार रहना।

00:12:24.400 --> 00:12:25.520 align:center
[विकास] हाँ, खुशबू।

00:12:25.600 --> 00:12:28.320 align:center
अगर हम वापस नहीं लौटे
तो दूसरी शादी कर लेना।

00:12:28.640 --> 00:12:30.880 align:center
समझना हमारा तुम्हारा साथ यहीं तक था।

00:12:31.240 --> 00:12:35.520 align:center
और ऊपर वाले कमरे की पेटी में बाबा के
दिए हुए 25 चाँदी के सिक्के रखे हुए हैं।

00:12:35.800 --> 00:12:38.840 align:center
उसको बेच देना, तीन-चार महीने का
खर्चा पानी निकल जाएगा।

00:12:38.920 --> 00:12:40.480 align:center
[अभिषेक] अरे, कुछ नहीं होगा, यार।

00:12:40.760 --> 00:12:42.360 align:center
[विकास] कैसे नहीं होगा, सर?

00:12:43.000 --> 00:12:44.000 align:center
हाँ, क्या?

00:12:45.160 --> 00:12:47.480 align:center
अरे, हम मोटरसाइकिल से नहीं कूद सकते हैं।

00:12:47.560 --> 00:12:49.120 align:center
हम हेलमेट नहीं पहने हैं।

00:12:49.560 --> 00:12:50.720 align:center
हाँ।

00:12:51.840 --> 00:12:54.360 align:center
पहन के तो आना चाहिए था, लेकिन हम भूल गए।

00:12:55.280 --> 00:12:56.280 align:center
[अभिषेक] कौन सा? ये है?

00:12:57.640 --> 00:12:59.880 align:center
[विकास] क्या करें, विनाश काले
विपरीत बुद्धि।

00:13:00.200 --> 00:13:01.360 align:center
तुम रखो फ़ोन अब।

00:13:01.880 --> 00:13:03.640 align:center
-[विकास] हाँ, ये...
-[अभिषेक] कौन सा पेड़ है?

00:13:03.960 --> 00:13:05.240 align:center
[विकास] ये है।

00:13:05.320 --> 00:13:09.280 align:center
सर, इसके आगे मत जाइए। बता रहे हैं,
चलती गाड़ी से कूद जाएँगे हम।

00:13:10.640 --> 00:13:13.240 align:center
बस।

00:13:14.720 --> 00:13:16.040 align:center
जय बजरंग बली।

00:13:18.680 --> 00:13:20.480 align:center
-[कुत्तों के भौंकने की आवाज़]
-[झींगुरों की आवाज़]

00:13:26.160 --> 00:13:28.040 align:center
[रहस्यमय संगीत]

00:13:34.320 --> 00:13:35.720 align:center
[अभिषेक] अरे, चल। क्या हुआ?

00:13:36.120 --> 00:13:38.120 align:center
हम इसके आगे नहीं जाएँगे, चाहे जो हो जाए।

00:13:38.200 --> 00:13:39.920 align:center
आपको निलंबित करवाना है हमको, करवा दीजिए।

00:13:40.600 --> 00:13:41.680 align:center
ला, टॉर्च दे।

00:13:42.440 --> 00:13:45.480 align:center
सर, अपने मोबाइल का टॉर्च जला लीजिए न।
हमारे पास तो एक ही टॉर्च है।

00:14:05.320 --> 00:14:07.000 align:center
[विकास] अभिषेक सर, पेड़ों को मत छूइए।

00:14:15.960 --> 00:14:19.360 align:center
वो फ़ालतू की लाइट के चक्कर में
जान से हाथ धो बैठेंगे।

00:14:30.960 --> 00:14:32.720 align:center
[रहस्यमय संगीत जारी है]

00:15:02.280 --> 00:15:03.400 align:center
[विकास] अभिषेक सर!

00:15:06.520 --> 00:15:07.680 align:center
अभिषेक सर!

00:15:28.360 --> 00:15:29.400 align:center
[अभिषेक] क्या हुआ?

00:15:30.360 --> 00:15:31.600 align:center
क्या बढ़िया पेड़ है।

00:15:31.840 --> 00:15:32.960 align:center
कुछ भी तो नहीं कर रहा।

00:15:35.960 --> 00:15:39.560 align:center
सर, भूत कोई बच्चा नहीं है
कि उसको बोलेंगे, "बेटा,

00:15:39.640 --> 00:15:42.760 align:center
चाचा आए हैं, नाच गए के सुनाओ
जॉनी-जॉनी सुनाओ।"

00:15:43.400 --> 00:15:44.800 align:center
ये नाचता गाता है?

00:15:45.440 --> 00:15:47.080 align:center
क्या बात बोल रहे हैं, सर?

00:15:47.160 --> 00:15:48.400 align:center
ये नाचेगा गाएगा कैसे?

00:15:49.000 --> 00:15:51.400 align:center
बस वो... दौड़ाता है।

00:15:52.480 --> 00:15:53.600 align:center
क्या करता है?

00:15:53.680 --> 00:15:56.720 align:center
रात में आने-जाने वाले लोगों को दौड़ाता है।

00:15:56.800 --> 00:15:58.960 align:center
[अभिषेक] अरे, इतना बड़ा जड़ है।
कैसे दौड़ाएगा?

00:15:59.040 --> 00:16:00.200 align:center
तुम लोग विज्ञान पढ़ते हो या नहीं?

00:16:00.720 --> 00:16:02.720 align:center
विज्ञान तो अमेरिका के लोग भी
बहुत पढ़ते हैं।

00:16:03.200 --> 00:16:05.760 align:center
ऐसा थोड़ी है कि वहाँ के लोग
भूत-प्रेत को नहीं मानते हैं।

00:16:05.840 --> 00:16:07.760 align:center
कितनी बार टीवी पर देखें हैं कि...

00:16:08.680 --> 00:16:10.400 align:center
एक नया परिवार घर में घुसता है,

00:16:10.920 --> 00:16:13.440 align:center
[विकास] और उसके बच्चा या बच्ची को भूत
पकड़ लेता है।

00:16:13.880 --> 00:16:17.640 align:center
फिर ईसाई लोग के पंडित जी
आकर भूत को भगाता है।

00:16:17.720 --> 00:16:20.200 align:center
-वो हालेलुया-हालेलुया करता है।
-हम्म।

00:16:21.240 --> 00:16:23.440 align:center
इस पेड़ ने आख़िरी बार किसी को कब दौड़ाया था?

00:16:23.760 --> 00:16:25.680 align:center
दो-तीन साल में किसी को नहीं दौड़ाया है।

00:16:25.760 --> 00:16:26.760 align:center
क्यों?

00:16:32.200 --> 00:16:33.480 align:center
मन नहीं होगा।

00:16:35.440 --> 00:16:38.480 align:center
[विकास] मतलब, दो-तीन साल में
एक बार दौड़ाता है।

00:16:38.720 --> 00:16:40.280 align:center
लेकिन लोग बहुत डर के रहते हैं।

00:16:40.720 --> 00:16:44.680 align:center
इतना डरते हैं कि यहाँ से आने-जाने में
दौड़ के पार करते हैं।

00:16:45.280 --> 00:16:48.400 align:center
अब इसी चक्कर में अपने प्रधान जी की पत्नी
मंजू देवी,

00:16:48.720 --> 00:16:51.640 align:center
वहां ढलान में ऐसे दो बार गिर गईं।

00:16:53.360 --> 00:16:54.400 align:center
[विकास] अभिषेक सर।

00:16:55.480 --> 00:16:58.800 align:center
खाली आप सोच ही रहे हैं,
तो कहीं और चलके सोचते हैं न।

00:17:00.160 --> 00:17:03.280 align:center
अच्छा, ये बता इस पेड़ ने आख़िरी बार
किस गाँव वाले को दौड़ाया था?

00:17:04.800 --> 00:17:06.600 align:center
वो तो पता नहीं। पता करना पड़ेगा।

00:17:07.120 --> 00:17:08.280 align:center
हम्म, पता कर।

00:17:09.080 --> 00:17:11.040 align:center
["पासा फेंक" गाना बजते हुए]

00:17:27.480 --> 00:17:29.400 align:center
तो रात का कुछ 8:00 बज रहा था।

00:17:30.600 --> 00:17:32.600 align:center
नहीं। 8:30।

00:17:33.280 --> 00:17:34.480 align:center
वो क्या है न, बाबू साहब।

00:17:34.680 --> 00:17:37.280 align:center
तीन साल पुरानी बात है न।
तो थोड़ा भूल रहा हूँ।

00:17:37.560 --> 00:17:39.680 align:center
कोई बात नहीं। समय छोड़िए,
आप बताइए आख़िर हुआ क्या था।

00:17:39.760 --> 00:17:42.360 align:center
हाँ। तो हम पेड़ के पास से जा रहे थे।

00:17:43.040 --> 00:17:45.320 align:center
नहीं, शायद आ रहे थे।

00:17:45.400 --> 00:17:47.320 align:center
चाचा, आगे बताइए न।

00:17:47.400 --> 00:17:49.680 align:center
हाँ, तो जैसे ही हम पेड़ के पास से गुज़रे न,

00:17:49.760 --> 00:17:52.080 align:center
हमको पीछे से खड़खड़ाहट की आवाज़ सुनाई दी।

00:17:52.400 --> 00:17:55.400 align:center
हम समझ गए कि पेड़ हमारे पीछे दौड़ रहा है।

00:17:55.640 --> 00:17:59.520 align:center
बस, हम अपना लुंगी उठाए और जो भागे

00:17:59.600 --> 00:18:01.520 align:center
और सीधा घर जाकर रुके।

00:18:01.600 --> 00:18:03.320 align:center
आपने पलट के देखा कि पेड़ दौड़ रहा है?

00:18:03.400 --> 00:18:05.960 align:center
अरे, इसमें पलट के देखने की
क्या बात है, बाबू साहब?

00:18:06.360 --> 00:18:08.200 align:center
हम से दो-तीन साल पहले,

00:18:08.400 --> 00:18:10.920 align:center
नवल किशोर भैया को जब पेड़ ने दौड़ाया था,

00:18:11.000 --> 00:18:13.560 align:center
तो उनको भी ऐसी ही
खड़खड़ाहट की आवाज़ सुनाई दी थी।

00:18:13.640 --> 00:18:15.240 align:center
["पासा फेंक" गाना बजना जारी है]

00:18:19.480 --> 00:18:22.280 align:center
[नवल] हमको खड़खड़ाहट की नहीं,
झड़झड़ाहट की आवाज़ सुनाई दी थी।

00:18:22.880 --> 00:18:25.360 align:center
झड़झड़ाहट की आवाज़ खड़खड़ाहट से तेज़ होती है ना।

00:18:25.440 --> 00:18:28.160 align:center
अब आप ही सोचिए न, जब इतना बड़ा पेड़ दौड़ेगा,

00:18:28.640 --> 00:18:30.120 align:center
तो क्या खड़खड़ाहट की आवाज़ आएगी?

00:18:30.320 --> 00:18:31.920 align:center
आपने पीछे मुड़ के देखा था पेड़ दौड़ रहा है?

00:18:32.120 --> 00:18:34.400 align:center
मुड़ के तो नहीं देखा, पर आवाज़ तो आई थी।

00:18:35.320 --> 00:18:37.800 align:center
हमसे पहले जटायु को दौड़ाया था।

00:18:38.880 --> 00:18:40.240 align:center
उसको भी ऐसा ही सुनाई दिया था।

00:18:40.920 --> 00:18:43.320 align:center
[जटायु] खड़खड़ाहट या झड़झड़ाहट
की आवाज़ नहीं आती।

00:18:43.720 --> 00:18:46.200 align:center
हाँ, थोड़ा धमधमाहट की आवाज़ आती है।

00:18:46.720 --> 00:18:50.200 align:center
अब आप ही सोचिए, इतना भारी पेड़ दौड़ेगा,

00:18:50.280 --> 00:18:51.760 align:center
तो धम-धम आवाज़ तो होगी न?

00:18:51.840 --> 00:18:53.320 align:center
अरे, आपने पलट के देखा था क्या?

00:18:53.640 --> 00:18:57.120 align:center
वो कुछ-कुछ सुना रखा था,
तो हिम्मत नहीं हुई।

00:18:57.200 --> 00:18:58.320 align:center
क्या सुना रखा था?

00:18:58.400 --> 00:19:01.440 align:center
अगर दौड़ते हुए आपकी आँख उस पेड़ से मिल गई...

00:19:04.000 --> 00:19:06.960 align:center
तो वो आपके साथ-साथ आपके घर तक चला जाता है।

00:19:07.880 --> 00:19:09.080 align:center
आपके साथ हुआ है ऐसा?

00:19:09.160 --> 00:19:11.560 align:center
अगर पलट के देख लेते तो, हो भी सकता था।

00:19:13.280 --> 00:19:15.720 align:center
क्योंकि हमसे पहले जिसको भी दौड़ाया था,

00:19:15.960 --> 00:19:17.640 align:center
उसके साथ ऐसा ही हुआ था।

00:19:17.720 --> 00:19:20.480 align:center
ना, हमने ऐसा दावा पहले कभी किया ही नहीं।

00:19:20.960 --> 00:19:24.560 align:center
हमारे घर की गली इतनी पतली है,
कि उसमें पेड़ घुस ही नहीं पाएगा।

00:19:24.640 --> 00:19:26.640 align:center
पेड़ दौड़ रहा है,
ये आपने अपनी आँखों से देखा था?

00:19:27.120 --> 00:19:29.080 align:center
आँखों से तो नहीं देखा था।

00:19:29.920 --> 00:19:31.400 align:center
आपसे पहले किसको दौड़ाया?

00:19:31.720 --> 00:19:32.840 align:center
हमसे पहले?

00:19:33.680 --> 00:19:35.640 align:center
शायद प्रमोद को दौड़ाया होगा।

00:19:36.000 --> 00:19:37.960 align:center
बैठ। क्यों उतर जाता है हर जगह?

00:19:38.480 --> 00:19:40.320 align:center
-["पासा फेंक" गाना बजना जारी है]
-ठीक है।

00:19:53.000 --> 00:19:54.400 align:center
हम पलट के नहीं देखे।

00:19:54.480 --> 00:19:56.880 align:center
क्योंकि आगे भागते समय पीछे देखने से

00:19:56.960 --> 00:19:58.280 align:center
गिरने का डर रहता है।

00:19:58.360 --> 00:20:00.800 align:center
और ऐसे मौकों पर गिरना सही नहीं होता।

00:20:03.480 --> 00:20:04.600 align:center
चल।

00:20:05.040 --> 00:20:07.160 align:center
[प्रमोद] आप लोग मास्टर जी से मिलकर
देखिए न।

00:20:07.920 --> 00:20:10.200 align:center
उस पेड़ ने सबसे पहले उन्हीं को दौड़ाया था।

00:20:10.720 --> 00:20:11.920 align:center
कुछ 14 साल पहले।

00:20:15.080 --> 00:20:16.200 align:center
एक ही मास्टर जी हैं।

00:20:16.280 --> 00:20:17.800 align:center
["पासा फेंक" गाना बजना जारी है]

00:20:50.560 --> 00:20:51.680 align:center
मास्टर जी?

00:20:54.520 --> 00:20:57.240 align:center
[अभिषेक] मैं बता रहा हूँ
इस मास्टर जी ने भी कुछ नहीं देखा होगा।

00:20:58.000 --> 00:20:59.440 align:center
सब फालतू की अफवाहें हैं।

00:21:00.200 --> 00:21:02.200 align:center
और ये सब मैं गाँव वालों के सामने
साबित कर के रहूँगा।

00:21:06.480 --> 00:21:07.520 align:center
प्रणाम, मास्टर साहिब।

00:21:10.880 --> 00:21:12.880 align:center
[रहस्यपूर्ण संगीत]

00:21:38.160 --> 00:21:40.840 align:center
हाँ। हम देखे थे पलट के।

00:21:42.040 --> 00:21:44.240 align:center
पेड़ हवा में एक मीटर ऊपर था।

00:21:45.640 --> 00:21:48.480 align:center
और हमारे पीछे-पीछे चुपचाप चला आ रहा था।

00:21:49.280 --> 00:21:51.640 align:center
कहीं कुछ नहीं, कोई आवाज़ नहीं।

00:21:51.720 --> 00:21:53.120 align:center
एकदम सन्नाटा।

00:21:54.120 --> 00:21:58.040 align:center
पेड़ को हवा में देखकर तो पहले मेरा गा...
गला सूख गया।

00:21:59.440 --> 00:22:01.280 align:center
[मास्टर] थूक तक नहीं निगल पा रहे थे।

00:22:01.880 --> 00:22:03.360 align:center
हिल तक नहीं पा रहे थे।

00:22:04.760 --> 00:22:06.880 align:center
पेड़ आकर हमारे पास रुक गया।

00:22:07.360 --> 00:22:10.320 align:center
तो डर के मारे पहले थोड़ा पेशाब निकला।

00:22:11.640 --> 00:22:13.720 align:center
फिर आँखों के सामने अँधेरा छा गया।

00:22:14.720 --> 00:22:17.120 align:center
[मास्टर] जब आँख खुली,
तो पेड़ अपनी जगह पे था।

00:22:17.720 --> 00:22:20.120 align:center
इससे पहले कि पेड़ कुछ कर पाता,

00:22:20.360 --> 00:22:23.320 align:center
हम अपने आप को संभाले
और सीधे गाँव की ओर भागे।

00:22:24.320 --> 00:22:26.160 align:center
[मास्टर] अब इसको आपको

00:22:26.240 --> 00:22:29.360 align:center
अफवाह मानना है, तो झूठी अफवाह मानिए।

00:22:30.640 --> 00:22:33.400 align:center
सच मानना है, सच मानिए।

00:22:34.200 --> 00:22:37.800 align:center
[मास्टर] हम्म। लेकिन जो हुआ, सो यही हुआ।

00:22:46.480 --> 00:22:48.160 align:center
हमारे ट्यूशन का वक़्त हो रहा है।

00:22:49.080 --> 00:22:50.080 align:center
हम आज्ञा चाहेंगे।

00:23:00.800 --> 00:23:02.360 align:center
ये अपना स्कूल कैसा चल रहा है, मास्टर जी?

00:23:03.320 --> 00:23:04.400 align:center
बढ़िया चल रहा है।

00:23:04.720 --> 00:23:05.720 align:center
क्यों?

00:23:06.240 --> 00:23:08.400 align:center
नहीं, कुछ नहीं।
एक नई जिला मजिस्ट्रेट आई हैं।

00:23:09.040 --> 00:23:10.320 align:center
थोड़ी सख्त हैं।

00:23:10.720 --> 00:23:12.680 align:center
मेरी काम के चक्कर में
उनसे मुलाक़ात होती रहती है।

00:23:13.080 --> 00:23:15.280 align:center
तो पूछती रहती हैं कि गाँव का स्कूल
कैसा चल रहा है।

00:23:15.360 --> 00:23:17.520 align:center
हाँ, तो यह सब हमें क्यों बता रहे हैं आप?

00:23:17.600 --> 00:23:20.080 align:center
नहीं, उन्हें मिलूँगा तो मैं बताऊँगा
कि स्कूल बढ़िया चल रहा है,

00:23:20.560 --> 00:23:22.840 align:center
बस अपने जो विज्ञान के अध्यापक हैं
उन्हें भूत दिखाई देता है।

00:23:23.560 --> 00:23:25.480 align:center
[अभिषेक] तो आपकी कहानी सुनाता हूँ उन्हें
आपकी ज़ुबानी।

00:23:25.760 --> 00:23:27.320 align:center
हो सकता है मैडम को भी पसंद आए।

00:23:29.160 --> 00:23:30.880 align:center
[अभिषेक] पता नहीं क्या प्रतिक्रिया देंगी?

00:23:31.360 --> 00:23:33.160 align:center
वो तो सुना के ही पता चलेगा। है न?

00:23:34.880 --> 00:23:36.480 align:center
-कल एक चक्कर लगाएं शहर का?
-हाँ।

00:23:38.520 --> 00:23:41.000 align:center
[अभिषेक] डर मत। मैडम सख्त ज़रूर हैं,
वैसे कुछ करती नहीं हैं।

00:23:41.080 --> 00:23:43.400 align:center
-[विकास] हाँ।
-[मोटरसाइकिल की आवाज़]

00:23:45.720 --> 00:23:47.040 align:center
[अभिषेक] हाँ, देखो।

00:23:47.840 --> 00:23:49.480 align:center
हड़काया तो है मास्टर जी को।

00:23:50.880 --> 00:23:52.680 align:center
पर लगता है कुछ काम बना नहीं।

00:23:53.000 --> 00:23:55.200 align:center
अरे, पर क्या पता उसे सच में
पेड़ ने दौड़ाया हो।

00:23:55.280 --> 00:23:56.720 align:center
भूत-प्रेत होते हैं, भाई।

00:23:56.800 --> 00:23:59.040 align:center
मेरी बहराइच वाली मौसी पे
एक बार भूत चढ़ गया था।

00:23:59.120 --> 00:24:01.440 align:center
मौसा जी मज़ाक से ऐसे ही
चुड़ैल-चुड़ैल बुलाते थे।

00:24:01.520 --> 00:24:03.680 align:center
तांत्रिक ने पुष्टि की कि सच में चुड़ैल है।

00:24:03.760 --> 00:24:04.800 align:center
हम्म... शायद।

00:24:05.120 --> 00:24:06.600 align:center
[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]

00:24:07.600 --> 00:24:09.080 align:center
एक मिनट। कोई दरवाज़े पर खटखटा रहा है।

00:24:09.160 --> 00:24:10.840 align:center
इस वक़्त कौन खटखटा रहा है?

00:24:11.880 --> 00:24:13.600 align:center
तू पहले खिड़की से देख लेना।

00:24:13.920 --> 00:24:15.160 align:center
अबे, पागल है क्या? रुक।

00:24:15.240 --> 00:24:16.640 align:center
-दो मिनट में कॉल करता हूँ।
-[खटखटाने की आवाज़]

00:24:21.960 --> 00:24:23.640 align:center
[रहस्यपूर्ण संगीत]

00:24:45.280 --> 00:24:46.280 align:center
सचिव जी।

00:24:47.240 --> 00:24:49.040 align:center
डीएम साहिबा को मत कहिएगा,

00:24:50.120 --> 00:24:51.920 align:center
नहीं तो निलंबित हो जाएँगे।

00:24:52.400 --> 00:24:53.960 align:center
हाँ, पूरी बात तो बताइए पहले।

00:24:54.800 --> 00:24:58.520 align:center
देखिए, पूरी बात तो वही है
जो हम आपको बोले थे,

00:24:59.640 --> 00:25:02.080 align:center
बस एक बात नहीं बताए थे।

00:25:03.200 --> 00:25:04.200 align:center
क्या?

00:25:07.600 --> 00:25:08.600 align:center
उस रात...

00:25:09.880 --> 00:25:13.720 align:center
ज़िन्दगी में पहली और आख़िरी बार
चिलम मार लिए थे।

00:25:14.880 --> 00:25:17.840 align:center
[मास्टर] तो न, सर, माथा चकरा गया था।

00:25:17.920 --> 00:25:19.960 align:center
लगा पेड़ पीछे-पीछे आ रहा है, सर।

00:25:21.080 --> 00:25:22.200 align:center
सही कह रहे हैं, सर।

00:25:22.680 --> 00:25:25.120 align:center
कभी आप पीकर देखिए, ऐसा ही लगेगा...

00:25:27.200 --> 00:25:29.120 align:center
भागते-भागते हम गाँव की तरफ़ गए,

00:25:29.200 --> 00:25:31.400 align:center
तो रास्ते में किसी को बोल दिया तो

00:25:31.760 --> 00:25:33.080 align:center
रातों रात हल्ला हो गया, सर।

00:25:33.160 --> 00:25:36.360 align:center
अरे, अगले दिन तो किसी को समझाना चाहिए था
कि आप हाई थे!

00:25:37.800 --> 00:25:40.120 align:center
-हाई?
-मतलब आप नशे में थे।

00:25:40.200 --> 00:25:41.720 align:center
अरे, कैसे बताते, सर?

00:25:41.800 --> 00:25:43.480 align:center
नई-नई नौकरी लगी थी।

00:25:43.560 --> 00:25:46.440 align:center
[मास्टर] शिकायत हो जाती, तो नौकरी से हाथ
धो बैठते। सर...

00:25:47.480 --> 00:25:48.720 align:center
सचिव जी।

00:25:50.200 --> 00:25:51.680 align:center
आपको ज़रा भी अंदाज़ा है?

00:25:52.360 --> 00:25:55.400 align:center
आपकी वजह से गाँववालों ने 14 साल
वो पेड़ दौड़-दौड़ के पार किया है।

00:25:58.720 --> 00:25:59.880 align:center
चौदह साल।

00:25:59.960 --> 00:26:01.000 align:center
भुतहा पेड़!

00:26:03.840 --> 00:26:06.520 align:center
सचिव जी, डीएम साहिबा को मत बोलिएगा,

00:26:06.600 --> 00:26:08.720 align:center
नहीं तो निलंबित हो जाएंगे।

00:26:08.800 --> 00:26:09.920 align:center
[अभिषेक] क्यों?

00:26:10.560 --> 00:26:12.920 align:center
ताकि और 14 साल गाँववाले वो पेड़
दौड़-दौड़ कर पार करें?

00:26:13.360 --> 00:26:14.440 align:center
[अभिषेक] हाँ?

00:26:20.360 --> 00:26:21.480 align:center
चिलम पी थी।

00:26:25.320 --> 00:26:26.800 align:center
[रहस्यमय संगीत]

00:26:30.960 --> 00:26:32.560 align:center
[गाय की रंभाने की आवाज़]

00:26:58.640 --> 00:27:00.200 align:center
[चिल्लाते हुए]

00:27:01.800 --> 00:27:02.840 align:center
मारो मत!

00:27:02.920 --> 00:27:05.640 align:center
-[ब्रिज] अरे, रिंकी की मम्मी, मारो मत!
-[मंजू] अरे!

00:27:05.720 --> 00:27:06.760 align:center
शांत हो जाइए, आप लोग!

00:27:06.840 --> 00:27:08.560 align:center
[मंजू] अरे, कैसे शांत हो जाएँ, सचिव जी?

00:27:08.800 --> 00:27:11.960 align:center
इस गंजेड़ी के फैलाए कहानी के कारण ही
प्रधान जी

00:27:12.040 --> 00:27:15.240 align:center
पेड़ के नीचे से गाड़ी इतनी तेज़ी से भगाते हैं
कि हम दो बार गिरे हैं!

00:27:15.680 --> 00:27:16.920 align:center
[मंजू] एक बार घुटना छिलवाया।

00:27:17.000 --> 00:27:18.960 align:center
दूसरी बार छह हज़ार की साड़ी फट गई।

00:27:19.040 --> 00:27:20.680 align:center
-कैसे नहीं मारेंगे?
-[ब्रीज] अरे!

00:27:20.760 --> 00:27:23.440 align:center
कितनी बार कहा है कि कमर पकड़ के बैठा करो।

00:27:23.520 --> 00:27:25.000 align:center
[मास्टर कराहते हुए]

00:27:25.760 --> 00:27:27.560 align:center
[ब्रिज] हटिए। शांत हो के बैठिए।

00:27:27.640 --> 00:27:29.560 align:center
बेचारे ने अपनी ग़लती मान तो ली है।

00:27:29.640 --> 00:27:31.440 align:center
प्रधान जी,

00:27:31.520 --> 00:27:33.480 align:center
जितना पीटना है यहाँ पीट लीजिए,

00:27:33.800 --> 00:27:35.800 align:center
गाँव तक बात नहीं पहुँचनी चाहिए।

00:27:35.880 --> 00:27:38.240 align:center
आप जाइए। नहीं पहुँचेगा। जाइए आप।

00:27:38.520 --> 00:27:39.520 align:center
अरे!

00:27:39.600 --> 00:27:42.240 align:center
-[मंजू देवी चिल्लाते हुए]
-यार, आप भी ना।

00:27:42.880 --> 00:27:43.880 align:center
जाइए!

00:27:47.200 --> 00:27:48.600 align:center
-तो, प्रधान जी...
-[ब्रिज] हाँ।

00:27:48.680 --> 00:27:50.760 align:center
...अगर गाँव वालों को नहीं बताएँगे,
तो उनका डर कैसे जाएगा?

00:27:51.120 --> 00:27:52.480 align:center
अरे, है एक रास्ता, भाई।

00:27:52.560 --> 00:27:54.080 align:center
जो सचिव जी ने सोचा है।

00:27:54.400 --> 00:27:55.520 align:center
बताइए, सचिव जी।

00:27:56.640 --> 00:27:58.640 align:center
गाँव वालों के अंदर जो डर बैठा हुआ है...

00:27:59.320 --> 00:28:03.120 align:center
वो निकालने के लिए प्रधान जी
तीन रात लगातार उस पेड़ के नीचे सोएंगे।

00:28:03.760 --> 00:28:05.080 align:center
अरे, पर चुनाव में...

00:28:06.640 --> 00:28:09.000 align:center
और अगले चुनाव में आप ख़ूब प्रचार कीजिएगा

00:28:09.080 --> 00:28:12.880 align:center
कि गाँव के पेड़ से भूत भगाने के लिए
प्रधान जी ने अपनी जान तक दाँव पर लगा दी।

00:28:17.640 --> 00:28:18.720 align:center
बढ़िया सोचा।

00:28:19.760 --> 00:28:22.240 align:center
[मंजू] क्या आप लोग दिन भर राजनीति की बात
करते रहते हैं?

00:28:22.320 --> 00:28:23.880 align:center
हमें तो कुछ समझ नहीं आ रहा है ये।

00:28:24.400 --> 00:28:26.520 align:center
प्रधान जी, हम कह रहे थे

00:28:26.600 --> 00:28:29.160 align:center
कि अब भुतहा पेड़ के पास तो सोलर
की कोई ज़रूरत नहीं है।

00:28:29.600 --> 00:28:31.480 align:center
तो 13वीं लाइट कहाँ लगवाएंगे?

00:28:32.440 --> 00:28:33.600 align:center
-वो कहाँ...
-मैं क्या सोच रहा था,

00:28:33.680 --> 00:28:36.160 align:center
-प्रधान जी...
-उसे भी अपने घर के सामने लगवा लीजिए।

00:28:36.520 --> 00:28:37.640 align:center
प्रधान के घर के सामने

00:28:37.720 --> 00:28:40.520 align:center
दो-दो सोलर रहेगा,
तो कोई दिक़्क़त है, सचिव जी?

00:28:44.680 --> 00:28:47.080 align:center
-हाँ, दिक़्क़त तो है।
-क्या दिक़्क़त है?

00:28:48.640 --> 00:28:52.360 align:center
मेरा मतलब है थोड़ा ज़्यादा हो जाएगा,
गाँव वाले फिर बात बना...

00:28:52.440 --> 00:28:54.000 align:center
प्रधान जी, हम कह रहे थे

00:28:54.080 --> 00:28:57.280 align:center
कि वो जो 13वीं लाइट है न, उसको अपने
पंचायत ऑफ़िस के सामने लगवा लेते,

00:28:57.360 --> 00:28:58.560 align:center
तो ठीक रहता।

00:28:58.640 --> 00:29:01.440 align:center
[विकास] अब रात में बिजली चली जाती है
तो बहुत भयंकर अँधेरा हो जाता है।

00:29:01.920 --> 00:29:04.120 align:center
मतलब, रात में डर लगता है वहाँ।

00:29:05.600 --> 00:29:07.360 align:center
-पंचायत ऑफ़िस के सामने?
-[विकास] हाँ।

00:29:15.360 --> 00:29:18.520 align:center
[हँसते हुए] ये तो बढ़िया सुझाव है।
पहले क्यों नहीं बताया रे?

00:29:18.600 --> 00:29:19.640 align:center
अरे, लगा खींच के!

00:29:19.720 --> 00:29:21.520 align:center
-आजकल बहुत भौंक रहा है ये।
-[कराहते हुए]

00:29:22.520 --> 00:29:24.320 align:center
[ब्रिज] तो ठीक है, सचिव जी।

00:29:24.400 --> 00:29:26.200 align:center
कागज़ी कार्यवाही आगे बढ़ाइए

00:29:26.280 --> 00:29:28.440 align:center
और 13वीं लाइट लगवा लीजिए ऑफ़िस के सामने।

00:29:29.120 --> 00:29:30.160 align:center
जी, प्रधान जी।

00:29:30.720 --> 00:29:32.400 align:center
[ब्रिज] और गड्ढा यही खोदेगा।

00:29:32.640 --> 00:29:33.960 align:center
[प्रह्लाद] ये बहुत सही विचार है।

00:29:41.880 --> 00:29:43.560 align:center
[थीम संगीत]

