WEBVTT

00:00:01.960 --> 00:00:03.560 align:center
[चिड़ियों के चहचहाने की आवाज़]

00:00:05.280 --> 00:00:07.280 align:center
[शांत संगीत]

00:00:30.400 --> 00:00:32.120 align:center
[कंडक्टर] टिकट।

00:00:32.320 --> 00:00:33.680 align:center
बीबीपुर।

00:00:34.720 --> 00:00:37.800 align:center
चलिए, बढ़िए! गेट की तरफ़ बढ़िए।

00:00:37.880 --> 00:00:39.640 align:center
पैर अंदर रखो, चाचा।

00:00:40.760 --> 00:00:43.360 align:center
कोई चढ़ गया, तो बुढ़ापे में तकलीफ़ हो जाएगी।

00:00:44.880 --> 00:00:46.720 align:center
[कंडक्टर] टिकट।

00:00:47.640 --> 00:00:49.480 align:center
चलिए। टिकट।

00:00:51.520 --> 00:00:53.640 align:center
कंडक्टर साहब,
ये फुलेरा आने में और कितना समय लगेगा?

00:00:53.960 --> 00:00:55.360 align:center
[कंडक्टर] टिकट।

00:00:55.800 --> 00:00:57.320 align:center
सीट मत नोचो, यार।

00:00:58.360 --> 00:00:59.760 align:center
चलिए। बढ़िए।

00:01:05.960 --> 00:01:07.800 align:center
टिकट।

00:01:09.200 --> 00:01:11.520 align:center
कंडक्टर साहब, ये फुलेरा
कितने समय में आएगा?

00:01:12.120 --> 00:01:14.160 align:center
अठारहवीं बार पूछ रहे हैं आप।

00:01:14.240 --> 00:01:17.920 align:center
जब आएगा फुलेरा, तो बता ही देंगे।
लेकर भाग थोड़ी जाएंगे आपको।

00:01:20.760 --> 00:01:22.440 align:center
[कंडक्टर] टिकट।

00:01:26.280 --> 00:01:27.400 align:center
टिकट।

00:01:29.120 --> 00:01:31.120 align:center
[मधुर संगीत बजना जारी है]

00:01:36.080 --> 00:01:37.760 align:center
[प्रतीक] तुझे इस नौकरी से इतनी दिक़्क़त है

00:01:37.840 --> 00:01:39.320 align:center
तो तूने आवेदन ही क्यों दिया था?

00:01:39.400 --> 00:01:40.600 align:center
और क्या करता, बता?

00:01:40.680 --> 00:01:42.520 align:center
मेरे कॉलेज प्लेसमेंट की हालत
तो तुझे पता ही है।

00:01:43.520 --> 00:01:46.320 align:center
सोचा, अभी के लिए आवेदन दे देता हूँ।
परीक्षा आसान भी थी।

00:01:46.840 --> 00:01:49.040 align:center
ग्रेजुएशन के वक़्त कोई एक नौकरी होगी
दिखाने के लिए।

00:01:49.560 --> 00:01:51.600 align:center
बदकिस्मती से,
अब बस वही एक नौकरी हाथ में है।

00:01:52.720 --> 00:01:54.960 align:center
-कोई नहीं, कुछ नहीं होने से तो बेहतर है।
-[लिफ्ट की घंटी की आवाज़]

00:01:55.320 --> 00:01:57.320 align:center
[अभिषेक] वो कुछ अच्छा भी तो होना चाहिए।

00:01:58.440 --> 00:02:02.400 align:center
देख, सच कहूँ तो, मुझे ये नौकरी
उतनी भी बुरी नहीं लग रही है।

00:02:03.400 --> 00:02:04.960 align:center
बीस हज़ार रुपए तनख़्वाह है।

00:02:05.040 --> 00:02:07.200 align:center
गाँव में पोस्टिंग है।
गाँव का नाम फुलेरा है।

00:02:07.640 --> 00:02:09.480 align:center
इसमें कौन सा ऐसा हिस्सा है
जो तुझे अच्छा लग रहा है?

00:02:10.840 --> 00:02:12.680 align:center
बारहवीं में मेहनत करनी चाहिए थी, यार।

00:02:13.120 --> 00:02:14.880 align:center
तेरी तरह अच्छे कॉलेज में जाता,

00:02:15.600 --> 00:02:17.640 align:center
मेरे पास भी 12 लाख रुपए की नौकरी होती।

00:02:17.720 --> 00:02:19.880 align:center
अबे, 12 लाख रुपए मेरी सीटीसी है।

00:02:19.960 --> 00:02:22.440 align:center
कट-कटा के, हाथ में 70 या 80 हज़ार ही आएंगे।

00:02:23.360 --> 00:02:26.280 align:center
तुझे समझ आ रहा है, जितना तू टैक्स भरेगा
उतनी मेरी तनख़्वाह होगी?

00:02:27.720 --> 00:02:29.200 align:center
[प्रतीक] भाई, तू ना बस बुराई देख रहा है।

00:02:29.280 --> 00:02:30.560 align:center
तू अच्छाइयाँ भी तो देख।

00:02:30.640 --> 00:02:32.720 align:center
कितनी दिलचस्प नौकरी होगी तेरी।

00:02:32.800 --> 00:02:34.200 align:center
अबे, क्या दिलचस्प होगी नौकरी?

00:02:34.400 --> 00:02:36.280 align:center
अबे, कितना दिलचस्प काम है।

00:02:36.360 --> 00:02:38.760 align:center
तू गाँव की पंचायत का सेक्रेटरी
बनने वाला है।

00:02:38.840 --> 00:02:41.600 align:center
वहाँ के प्रधान, डिप्टी प्रधान
और बाकी वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर

00:02:41.680 --> 00:02:43.480 align:center
तू गाँव के विकास पर काम करेगा।

00:02:43.560 --> 00:02:47.280 align:center
सोच, तू नाले खुदवाएगा, हैंडपंप लगवाएगा,
तू सड़कें बनवाएगा।

00:02:47.880 --> 00:02:50.720 align:center
यार, "स्वदेस" फ़िल्म का "मोहन भार्गव"
बनने का मौका मिल रहा है तुझे!

00:02:51.360 --> 00:02:53.080 align:center
और तू मिट्टी की ख़ुशबू छोड़ कर,

00:02:53.160 --> 00:02:55.080 align:center
मेरी तरह कॉर्पोरेट की भाग-दौड़
में फंसना चाहता है।

00:02:55.160 --> 00:02:57.640 align:center
तुझे इतनी अच्छी लग रही है ये नौकरी
तो तू भी क्यों नहीं एक फ़ॉर्म भर देता?

00:02:57.960 --> 00:02:59.240 align:center
[अभिषेक] पास के गाँव में तू भी आ जाना।

00:02:59.320 --> 00:03:00.840 align:center
[प्रतीक] तू इतना हताश क्यों हो रहा है?

00:03:00.920 --> 00:03:03.600 align:center
कॉलेज अभी ख़त्म हुआ है।
सरकारी नौकरी हाथ में है।

00:03:03.680 --> 00:03:05.800 align:center
जाकर देख तो सही, अच्छा है या बुरा है।

00:03:06.120 --> 00:03:08.280 align:center
[प्रतीक] फिर सोचते रहना आगे क्या करना है।

00:03:08.920 --> 00:03:10.680 align:center
अबे, यही उम्र है।

00:03:11.000 --> 00:03:12.560 align:center
मौका मिला है। कर ले कारनामा।

00:03:12.640 --> 00:03:14.320 align:center
जाकर देख के आ। ग्रामीण भारत।

00:03:14.400 --> 00:03:15.680 align:center
[अंग्रेजी में] असली भारत को।

00:03:15.760 --> 00:03:17.920 align:center
सादी ज़िन्दगी चाहिए, यार!
नहीं करने कारनामे।

00:03:18.320 --> 00:03:19.720 align:center
नहीं देखना ग्रामीण भारत।

00:03:21.120 --> 00:03:22.720 align:center
[हल्का संगीत]

00:03:25.680 --> 00:03:28.000 align:center
घर पर बेकार बैठने से तो बेहतर ही है।

00:03:31.840 --> 00:03:34.520 align:center
[प्रतीक] चल, मूड मत ख़राब कर।
स्ट्राइप वाली शर्ट दिलाता हूँ। आ जा।

00:03:34.760 --> 00:03:37.400 align:center
[अभिषेक] क्या बार-बार तू स्ट्राइप शर्ट
दिलाता रहता है? नहीं लेनी।

00:03:37.600 --> 00:03:38.600 align:center
[प्रतीक] अरे, चल ना, छोटे।

00:03:40.280 --> 00:03:41.920 align:center
[कंडक्टर] फुलेरा।

00:03:42.960 --> 00:03:44.920 align:center
चलिए, भाई साहब। आ गया फुलेरा।

00:03:45.600 --> 00:03:47.240 align:center
तब से फुलेरा-फुलेरा कर रहे थे।

00:03:51.920 --> 00:03:53.680 align:center
-[घिसने की आवाज़]
-[अभिषेक] आराम से।

00:03:56.320 --> 00:03:57.320 align:center
और कुछ?

00:03:57.960 --> 00:03:59.280 align:center
एक सामान ऊपर भी तो है।

00:04:00.200 --> 00:04:01.800 align:center
[मधुर संगीत]

00:04:03.200 --> 00:04:05.200 align:center
[बस के इंजन की आवाज़]

00:04:42.880 --> 00:04:44.880 align:center
[बाइक के इंजन की आवाज़]

00:05:06.080 --> 00:05:08.080 align:center
[थीम संगीत]

00:06:23.920 --> 00:06:26.120 align:center
बोले तो थे कि 15-20 मिनट में पहुँच जाएंगे।

00:06:31.400 --> 00:06:32.480 align:center
[मक्खियों के भिनभिनाने की आवाज़]

00:06:36.040 --> 00:06:37.200 align:center
प्रह्लाद जी।

00:06:37.680 --> 00:06:40.360 align:center
पता चल जाएगा ना कि चार मिठाइयाँ थीं
और एक किसी ने उठा ली।

00:06:40.920 --> 00:06:42.200 align:center
कहाँ से पता चलेगा?

00:06:42.800 --> 00:06:44.680 align:center
[विकास] मेहमान को कोई
तीन टुकड़े मिठाई थोड़े ही देता है।

00:06:45.200 --> 00:06:47.040 align:center
या तो चार देते हैं या दो देते हैं।

00:06:48.320 --> 00:06:49.360 align:center
भाग!

00:06:51.280 --> 00:06:52.840 align:center
[हास्यकर संगीत]

00:07:11.920 --> 00:07:13.920 align:center
[मोटरसाइकिल के इंजन की आवाज़]

00:07:15.120 --> 00:07:16.200 align:center
[विकास] यही लग रहे हैं।

00:07:19.960 --> 00:07:20.960 align:center
यही हैं।

00:07:21.200 --> 00:07:22.240 align:center
ये सचिव जी हैं।

00:07:24.920 --> 00:07:26.760 align:center
[सामान के ठनठनाने की आवाज़]

00:07:42.000 --> 00:07:43.160 align:center
ये पकड़ो।

00:07:47.280 --> 00:07:48.440 align:center
[इंजन के बंद होने की आवाज़]

00:07:58.280 --> 00:07:59.360 align:center
[विकास] जी।

00:08:06.800 --> 00:08:07.960 align:center
[विकास] ये दे दीजिए हमको।

00:08:08.560 --> 00:08:09.560 align:center
[अंग्रेज़ी में] धन्यवाद।

00:08:09.640 --> 00:08:11.200 align:center
[विकास] ये तो हमारा काम है, अभिषेक सर।

00:08:11.920 --> 00:08:13.840 align:center
मैं हूँ विकास। आपका ऑफ़िस सहायक।

00:08:13.920 --> 00:08:15.560 align:center
अच्छा! तुम्हीं से बात हो रही थी फ़ोन पर।

00:08:15.640 --> 00:08:16.840 align:center
[विकास] जी।
[खिलखिलाकर हँसते हुए]

00:08:17.640 --> 00:08:19.640 align:center
अच्छा, ये हैं फुलेरा ग्राम पंचायत
के उप-प्रधान।

00:08:20.120 --> 00:08:21.320 align:center
श्री प्रह्लाद पांडे जी।

00:08:21.560 --> 00:08:23.320 align:center
इनकी फ़ोटो आपको व्हाट्सएप्प पर भेजी भी थी।

00:08:23.840 --> 00:08:25.880 align:center
-नमस्ते।
-नमस्ते।

00:08:26.320 --> 00:08:27.880 align:center
[प्रह्लाद] आने में कोई
दिक़्क़त तो नहीं हुई?

00:08:28.640 --> 00:08:30.280 align:center
नहीं। कोई ख़ास दिक़्क़त तो नहीं हुई।

00:08:30.360 --> 00:08:32.200 align:center
-अरे, बैग ऊपर रखो, यार।
-हाँ, ठीक है।

00:08:34.600 --> 00:08:35.680 align:center
यही है ऑफ़िस?

00:08:35.760 --> 00:08:37.360 align:center
[प्रह्लाद] यही है हमारा छोटा सा ऑफ़िस।

00:08:37.680 --> 00:08:40.440 align:center
तीन कमरे हैं। एक कमरा प्रधान जी के लिए।

00:08:40.520 --> 00:08:42.440 align:center
एक हॉल है, जिसमें बाकी लोग बैठते हैं।

00:08:42.640 --> 00:08:45.400 align:center
और जो तीसरा कमरा है, खाली वाला,
उसमें आपका इंतज़ाम कर दिया गया है।

00:08:45.640 --> 00:08:47.120 align:center
गद्दा और तकिया अंदर रखवा दिए हैं।

00:08:47.200 --> 00:08:48.600 align:center
बस ये खटिया अंदर घुसाना है।

00:08:49.520 --> 00:08:52.280 align:center
[प्रह्लाद] छह बटा तीन का है, सोकर
देख लीजिए। आ रहे हैं या नहीं आ रहे हैं।

00:08:52.360 --> 00:08:53.600 align:center
नहीं, आ ही जाऊँगा।

00:08:53.680 --> 00:08:56.160 align:center
अरे, नहीं, एक बार देख लीजिए।
छोटा बड़ा कर देते हैं आज कल।

00:08:56.240 --> 00:08:57.280 align:center
-हाँ, वो थोड़ा...
-[अभिषेक] हाँ।

00:08:57.360 --> 00:08:59.240 align:center
अरे, नहीं, आ ही जाऊँगा। चाबी कहाँ है इसकी?

00:08:59.640 --> 00:09:01.640 align:center
-चाबी? वो तो...
-चाबी प्रधान जी के पास है। आ रहे होंगे वो।

00:09:04.920 --> 00:09:06.320 align:center
प्रधान जी आ रहे हैं?

00:09:06.400 --> 00:09:07.760 align:center
प्रधान जी आ रही हैं ना?

00:09:10.040 --> 00:09:11.800 align:center
प्रधान जी आ रहे हैं।

00:09:12.320 --> 00:09:14.280 align:center
प्रधान मंजू देवी पुरुष हैं?

00:09:14.360 --> 00:09:16.640 align:center
नहीं। प्रधान मंजू देवी महिला हैं।

00:09:16.960 --> 00:09:18.160 align:center
साड़ी पहनती हैं।

00:09:18.920 --> 00:09:21.640 align:center
[विकास] हम मंजू देवी के पति,
ब्रिज भूषण दुबे जी, की बात कर रहे हैं।

00:09:21.960 --> 00:09:23.200 align:center
नहीं समझे?

00:09:23.280 --> 00:09:27.080 align:center
पिछले पंचायत चुनाव में सरकार ने ये सीट
महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी थी ना?

00:09:27.160 --> 00:09:29.240 align:center
लेकिन ब्रिज भूषण जी ठहरे
हमारे खिलाड़ी आदमी।

00:09:29.320 --> 00:09:32.200 align:center
अपनी जगह अपनी पत्नी को खड़ा कर दिया।
और वो चुनाव जीत भी गईं।

00:09:32.880 --> 00:09:34.640 align:center
-अच्छा।
-[प्रह्लाद] कहने का मतलब ये है

00:09:34.720 --> 00:09:36.560 align:center
कि मंजू देवी औपचारिक रूप से प्रधान हैं।

00:09:37.480 --> 00:09:39.800 align:center
और ब्रिज भूषण जी हैं प्रधान पति।

00:09:40.280 --> 00:09:43.040 align:center
[प्रह्लाद] इस पूरे कार्यालय का कार्यभार
वही सँभालते हैं।

00:09:43.120 --> 00:09:45.080 align:center
तो हम सब उन्हीं को प्रधान जी कहते हैं।

00:09:45.360 --> 00:09:46.760 align:center
-समझे?
-[ब्रिज गुनगुनाते हुए]

00:09:47.000 --> 00:09:48.360 align:center
[प्रह्लाद] वो देखिए, प्रधान जी आ गए।

00:09:48.440 --> 00:09:50.120 align:center
हरि ओम, प्रधान जी।

00:09:50.200 --> 00:09:51.400 align:center
हाँ!

00:09:51.480 --> 00:09:53.320 align:center
[जीवंत संगीत]

00:09:54.800 --> 00:09:56.160 align:center
नमस्ते, प्रधान सर।

00:09:56.240 --> 00:09:58.240 align:center
नमस्ते।

00:09:58.320 --> 00:09:59.840 align:center
आप ही हैं, अभिषेक जी?

00:10:01.160 --> 00:10:02.840 align:center
-जी।
-अच्छा, अच्छा।

00:10:02.920 --> 00:10:04.360 align:center
अरे, भैया, हाथ तो धो लेने दीजिए।

00:10:04.440 --> 00:10:05.840 align:center
-ए, विकास, चल हाथ धुलाने।
-[विकास] जी।

00:10:07.000 --> 00:10:08.840 align:center
[प्रधान गुनगुनाते हुए]

00:10:13.640 --> 00:10:15.200 align:center
खेत की तरफ़ चले गए थे।

00:10:15.480 --> 00:10:16.480 align:center
[कराहने की आवाज़]

00:10:16.560 --> 00:10:17.800 align:center
थोड़ा काम देखने।

00:10:18.120 --> 00:10:20.520 align:center
सोचा, लगे हाथ निपट लिया जाए।

00:10:20.600 --> 00:10:21.640 align:center
[ब्रिज] तो निपट लिए।

00:10:22.320 --> 00:10:24.600 align:center
ऐसा नहीं है कि घर में शौचालय नहीं है।

00:10:24.680 --> 00:10:26.000 align:center
दो-दो शौचालय हैं।

00:10:26.360 --> 00:10:27.920 align:center
लेकिन, वो क्या है कि

00:10:28.240 --> 00:10:30.840 align:center
खेत की तरफ़ चलते जाते हैं,
तो घूमने का घूमना हो जाता है

00:10:30.920 --> 00:10:32.600 align:center
और पेट भी साफ़ हो जाता है।

00:10:33.240 --> 00:10:35.040 align:center
आप गए हैं, खेत की तरफ़ कभी?

00:10:35.800 --> 00:10:37.200 align:center
नहीं, मैं तो...

00:10:37.640 --> 00:10:39.120 align:center
मैं पहले कभी रहा नहीं ऐसे गाँव में।

00:10:39.520 --> 00:10:43.240 align:center
अच्छा, नहीं रहे! तो चलिए अब हम
आपको ले जाएंगे टहलाने के लिए। पकड़ो लोटा।

00:10:43.320 --> 00:10:44.680 align:center
-[प्रह्लाद] प्रधान जी!
-हम्म?

00:10:44.760 --> 00:10:46.000 align:center
इनको रोज़ लेकर जाइएगा।

00:10:46.080 --> 00:10:47.840 align:center
[ब्रिज] अरे, रोज़ ही लेकर जाएंगे।

00:10:47.920 --> 00:10:49.160 align:center
ऐसे थोड़ी छोड़ देंगे।

00:10:49.240 --> 00:10:51.960 align:center
अब यहाँ आए हैं तो,
पूरा फ़ायदा नहीं उठाएंगे ये?

00:10:52.800 --> 00:10:54.480 align:center
और हम तुमको भी लेकर जाएंगे।

00:10:54.560 --> 00:10:57.800 align:center
-तुम भी बहुत मोटे हो गए हो। ये।
-ख़ूब खाना-पीना चल रहा है आजकल।

00:10:57.880 --> 00:10:59.240 align:center
चलिए, अब तो हाथ मिला लीजिए।

00:11:00.360 --> 00:11:01.360 align:center
आइए।

00:11:02.120 --> 00:11:03.120 align:center
ये क्या, भाई?

00:11:03.720 --> 00:11:06.040 align:center
दो ही पेठा खाए हैं? हाँ?

00:11:08.160 --> 00:11:09.600 align:center
मिठाई पंसद नहीं है क्या?

00:11:09.880 --> 00:11:12.160 align:center
-जी?
-अरे, भाई, हमको तो बहुत पसंद है।

00:11:12.520 --> 00:11:13.840 align:center
क्या है कि बीड़ी सिगरेट पीते नहीं है।

00:11:13.920 --> 00:11:16.400 align:center
जब भी तलब लगती है,
तो एक उठाकर ऐसे खा लेते हैं।

00:11:16.840 --> 00:11:19.640 align:center
प्रधान जी, चाबियाँ दे दीजिए।
सामान वगैरह अंदर रखना है।

00:11:19.720 --> 00:11:20.720 align:center
अरे, हाँ, चाबियाँ।

00:11:20.800 --> 00:11:22.480 align:center
ओए, निकाल। ले चाबी निकाल।

00:11:23.840 --> 00:11:26.920 align:center
अरे, चाबी निकाल, लोटा ठूंस
देगा क्या उसमें। लोटा उधर रख!

00:11:29.080 --> 00:11:30.240 align:center
कहाँ है? इसमें तो नहीं है।

00:11:30.320 --> 00:11:32.120 align:center
अगर उसमें नहीं है तो इसमें होगा। इधर देख।

00:11:32.960 --> 00:11:34.120 align:center
निकाल।

00:11:36.800 --> 00:11:37.800 align:center
[विकास] मोबाइल।

00:11:37.880 --> 00:11:40.520 align:center
अरे, ये यहाँ दो!
कहाँ अपनी जेब में रख रहे हो?

00:11:42.360 --> 00:11:44.200 align:center
ना, इसमें भी नहीं है कहीं।

00:11:44.920 --> 00:11:45.920 align:center
पकड़ ज़रा।

00:11:48.600 --> 00:11:49.760 align:center
[ब्रिज] कहाँ गई रे चाबी?

00:11:51.200 --> 00:11:52.360 align:center
वहाँ नल पे देख के आ।

00:11:52.440 --> 00:11:53.440 align:center
दौड़ कर जा!

00:11:58.280 --> 00:11:59.680 align:center
[विकास] नल पर तो नहीं है।

00:12:00.640 --> 00:12:01.720 align:center
[प्रह्लाद] कहीं गिरा दी क्या?

00:12:03.600 --> 00:12:05.600 align:center
[हास्यकर संगीत]

00:12:13.880 --> 00:12:18.800 align:center
[ब्रिज] ये प्रह्लाद न, दो कदम चलने के नाम
पर ही दम फूलने लगता है।

00:12:19.080 --> 00:12:21.800 align:center
[विकास] जहाँ मैदान में बैठे होंगे ना,
वहीं चाबी गिरी होगी।

00:12:21.880 --> 00:12:23.200 align:center
किसके खेत में बैठे थे?

00:12:23.280 --> 00:12:26.160 align:center
अरे, तुम्हारे ही जो उस पार वाला खेत है,
वहीं बैठे थे।

00:12:26.240 --> 00:12:27.680 align:center
तब, वहीं गिरी होगी।

00:12:32.360 --> 00:12:34.520 align:center
[ब्रिज] सब लोग अच्छे से नीचे देख के चलिए।

00:12:34.960 --> 00:12:36.320 align:center
रास्ते में ही गिरी होगी।

00:12:36.400 --> 00:12:37.480 align:center
जी, प्रधान जी।

00:12:40.360 --> 00:12:42.560 align:center
[ब्रिज] इतने बड़े-बड़े छेद हैं।

00:12:43.120 --> 00:12:45.640 align:center
छेद में तो नहीं गिरी?
नहीं, इसमें कैसे गिरेगी?

00:12:46.640 --> 00:12:47.760 align:center
[ब्रिज] सचिव जी।

00:12:48.600 --> 00:12:50.800 align:center
वो जो खेत दिख रहा है ना, वो!

00:12:51.560 --> 00:12:53.640 align:center
वो भी हमारा ही है।

00:12:53.720 --> 00:12:54.840 align:center
वो दिख रहा है।

00:12:56.600 --> 00:12:59.400 align:center
आइए और दिखाते हैं हम आपको।

00:13:00.960 --> 00:13:02.360 align:center
यहाँ से तिरछा लिए थे।

00:13:05.520 --> 00:13:08.000 align:center
ये विकास के चाचा का खेत था।

00:13:08.360 --> 00:13:09.440 align:center
हाँ।

00:13:10.720 --> 00:13:13.560 align:center
बेचारे ने यही बेच कर बेटी का दहेज दिया था।

00:13:15.160 --> 00:13:16.680 align:center
ओह, अच्छा।

00:13:16.880 --> 00:13:18.480 align:center
और हमने ही ख़रीदा लिया था इसे।

00:13:18.560 --> 00:13:20.200 align:center
[हास्यकर संगीत]

00:13:22.720 --> 00:13:24.360 align:center
[अभिषेक] और कितना दूर है, प्रधान जी?

00:13:24.440 --> 00:13:26.800 align:center
[ब्रिज] अरे, बस, बस आ ही गए हैं।
पास में ही है।

00:13:26.880 --> 00:13:28.240 align:center
सचिव जी,

00:13:28.600 --> 00:13:31.760 align:center
वो जो खेत देख रहे हैं ना,
वो भी हमारा ही है।

00:13:32.720 --> 00:13:35.360 align:center
और इस पानी की धार से ज़रा अपने कान बचाइए।

00:13:35.440 --> 00:13:38.000 align:center
कान में घुस गया तो,
निकालना मुश्किल हो जाएगा।

00:13:38.080 --> 00:13:41.240 align:center
वो दीन दयाल के कान में घुस गया था,
वो बहरा हो गया।

00:13:41.320 --> 00:13:43.960 align:center
एक कान बचा है। लेकिन एक से सुन लेता है वो।

00:13:46.120 --> 00:13:47.840 align:center
और ये खेत किसका है?

00:13:49.960 --> 00:13:50.960 align:center
[ब्रिज] क्यों?

00:13:53.640 --> 00:13:54.800 align:center
बस ऐसे ही पूछ लिया।

00:13:55.320 --> 00:13:58.320 align:center
अरे, ये तो कोर्ट भी नहीं बता पाया।
तो हम कैसे बताएँगे?

00:13:58.720 --> 00:14:00.480 align:center
बैंगन, फैगन, दो भाई हैं।

00:14:00.720 --> 00:14:02.520 align:center
[ब्रिज] ज़मीन को लेकर झगड़ा चल रहा है उनका।

00:14:02.920 --> 00:14:05.080 align:center
[विकास] दोनों भाइयों के बीच
बहुत लड़ाइयाँ भी हो चुकी हैं।

00:14:05.400 --> 00:14:07.120 align:center
बाप रे! बैंगन का तो पूरा सिर फट गया था।

00:14:07.200 --> 00:14:08.440 align:center
[ब्रिज] 19 टाँके लगे थे।

00:14:08.680 --> 00:14:10.160 align:center
वो तो समय पर अस्पताल पहुँचा दिया,

00:14:10.240 --> 00:14:12.840 align:center
नहीं तो आज ये खेत फैग़न का होता। हाँ।

00:14:12.920 --> 00:14:13.920 align:center
आइए।

00:14:14.280 --> 00:14:16.880 align:center
अरे, भाई, ये ज़मीन-जायदाद के लफड़े में
आप ना पड़िए।

00:14:16.960 --> 00:14:18.840 align:center
आप तो चुपचाप चाबी ढूँढ़िए।

00:14:19.280 --> 00:14:22.000 align:center
नहीं तो, पंचायत घर का दरवाज़ा ना खुला तो,

00:14:22.080 --> 00:14:25.320 align:center
तो आप भी मुसीबत में आ जाएंगे और हम भी
मुसीबत में।

00:14:25.520 --> 00:14:26.960 align:center
यहाँ से थोड़ा जल्दी चलिए।

00:14:27.520 --> 00:14:29.320 align:center
कुछ दिन पहले ज़हरीला साँप दिखा था यहाँ।

00:14:29.520 --> 00:14:30.560 align:center
-[विकास] सच में?
-[ब्रिज] हाँ।

00:14:30.920 --> 00:14:31.920 align:center
[ब्रिज] सचिव जी।

00:14:32.480 --> 00:14:35.480 align:center
ये जो गड्ढे में जलाशय देख रहे हैं ना,

00:14:36.080 --> 00:14:39.480 align:center
ये हमारे पंचायत के ऑफ़िस ने ही बनवाया था।

00:14:40.480 --> 00:14:44.640 align:center
अब अगले चुनाव में
इसी गड्ढे की आड़ में वोट माँगा जाएगा।

00:14:44.720 --> 00:14:46.600 align:center
-[विकास] मुद्दा बनेगा ये।
-[ब्रिज] हाँ जी, आइए।

00:14:46.680 --> 00:14:48.480 align:center
[अभिषेक] अरे, और कितना दूर है, प्रधान जी?

00:14:48.560 --> 00:14:51.360 align:center
[ब्रिज] अरे, बस चले आइए।
ये पहुँच ही गए हैं, बस। आइए।

00:14:53.720 --> 00:14:55.680 align:center
[अभिषेक] पूरे खेत में क्यों ढूँढ़ रहे हैं?

00:14:56.280 --> 00:14:58.000 align:center
उठ-उठ कर दो तीन जगह बैठे होंगे।

00:15:02.280 --> 00:15:05.320 align:center
वो क्या होता है न, सर।
जैसे, लोटा लेकर एक जगह बैठ गए,

00:15:05.880 --> 00:15:08.720 align:center
-धीरे-धीरे ना उसकी ऊंचाई बढ़ने लगती है।
-अरे, बस। रहने दो।

00:15:10.000 --> 00:15:11.320 align:center
[अभिषेक] प्रधान जी, मिली क्या?

00:15:11.600 --> 00:15:13.560 align:center
अरे, कहाँ मिली, यार।

00:15:14.360 --> 00:15:15.600 align:center
यहीं कहीं होगी।

00:15:18.720 --> 00:15:20.320 align:center
[हल्का संगीत]

00:15:26.320 --> 00:15:27.400 align:center
गुमा दी?

00:15:30.200 --> 00:15:32.240 align:center
जनेऊ में नहीं बांधेंगे, तो यही होगा।

00:15:33.920 --> 00:15:36.120 align:center
चलो, उठो यहाँ से। उठो!

00:15:36.440 --> 00:15:38.160 align:center
[ब्रिज] और जाकर वहाँ झंडा में बैठो।
चलो उठो।

00:15:38.560 --> 00:15:39.680 align:center
अरे, साँस फूल रही है हमारी।

00:15:39.760 --> 00:15:41.800 align:center
[ब्रिज] चाबी ढूँढ़ने हम गए
और साँस तुम्हारी फूल रही है।

00:15:42.720 --> 00:15:44.600 align:center
लेटे-लेटे साँस फूल रही है।

00:15:46.960 --> 00:15:48.240 align:center
-[ब्रिज] ए, विकास।
-हाँ?

00:15:48.320 --> 00:15:51.480 align:center
दौड़कर फकौली बाज़ार जाओ,
और वो चाबी बनाने वाला मिस्त्री है ना...

00:15:51.560 --> 00:15:53.240 align:center
-[विकास] जी?
-...उसको दौड़कर उसे लेकर आओ। जा।

00:15:54.160 --> 00:15:56.960 align:center
प्रधान जी, लेकिन 15 किलोमीटर
दौड़ कर कैसे चले जाएँ?

00:15:57.040 --> 00:15:58.520 align:center
ये सचिव जी की मोटरसाइकिल ले जा।

00:15:58.600 --> 00:15:59.800 align:center
दीजिए चाबी।

00:16:00.880 --> 00:16:02.120 align:center
दीजिए चाबी, दे दीजिए।

00:16:06.400 --> 00:16:07.520 align:center
कितना वक़्त लगेगा?

00:16:07.600 --> 00:16:09.560 align:center
सर, वैसे तो आने-जाने में
एक घंटा लगता है, बस।

00:16:09.880 --> 00:16:13.480 align:center
अभी क्या है कि दोपहर में
मिस्त्री लोग खा-पीकर आराम कर रहे होते हैं।

00:16:13.560 --> 00:16:16.360 align:center
[विकास] तो, मान लीजिए कि एक घंटे से
थोड़ा ज़्यादा लग जाएगा।

00:16:16.440 --> 00:16:18.160 align:center
[चंचल संगीत]

00:16:19.320 --> 00:16:20.800 align:center
प्रधान जी, ताला तोड़ देते हैं ना?

00:16:21.640 --> 00:16:22.640 align:center
क्या?

00:16:23.080 --> 00:16:24.800 align:center
नहीं, ताला नहीं तोड़ सकते।

00:16:25.080 --> 00:16:26.160 align:center
क्यों?

00:16:26.480 --> 00:16:27.480 align:center
[प्रह्लाद] अरे,

00:16:28.000 --> 00:16:30.560 align:center
ताला प्रधान जी की पत्नी मंजू देवी का है।

00:16:30.640 --> 00:16:31.840 align:center
उनको मायके से मिला था।

00:16:32.640 --> 00:16:33.720 align:center
अगर तोड़ा तो...

00:16:34.680 --> 00:16:36.200 align:center
नहीं, नहीं। नहीं तोड़ सकते।

00:16:36.760 --> 00:16:38.440 align:center
नया आ जाएगा, इसमें क्या दिक़्क़त है?

00:16:38.520 --> 00:16:41.560 align:center
अरे, स्थिति को समझिए आप। नहीं तोड़ सकते।

00:16:42.400 --> 00:16:44.320 align:center
[हकलाते हुए] दे दीजिए, चाबी दीजिए।

00:16:44.400 --> 00:16:45.600 align:center
दे दीजिए, चाबी दीजिए।

00:16:52.800 --> 00:16:54.720 align:center
-जल्दी जाकर जल्दी आ।
-[विकास] हाँ।

00:16:57.760 --> 00:16:58.880 align:center
चलानी तो आती है ना?

00:16:59.240 --> 00:17:00.520 align:center
इसका गियर सब पीछे लगता है?

00:17:00.920 --> 00:17:03.280 align:center
-सब पीछे।
-सब पीछे, ठीक है।

00:17:06.720 --> 00:17:08.600 align:center
[बाइक के इंजन की आवाज़]

00:17:15.200 --> 00:17:16.560 align:center
[ब्रिज] लौट के जल्दी आना।

00:17:17.480 --> 00:17:19.440 align:center
-[बाइक के इंजन की आवाज़]
-[अभिषेक] अरे, आराम से।

00:17:30.080 --> 00:17:32.560 align:center
अरे, आ जाएगा। मुँह क्यों लटकाए हुए हो?

00:17:32.640 --> 00:17:34.120 align:center
मुँह कहाँ लटकाया है।

00:17:34.200 --> 00:17:35.680 align:center
थोड़ा सा तो लटकाया हुआ है।

00:17:37.200 --> 00:17:39.640 align:center
जब तक विकास आता है, आप गाँव घूम लीजिए।

00:17:39.880 --> 00:17:41.920 align:center
बहुत बढ़िया गाँव है, ख़ूबसूरत सा।

00:17:42.000 --> 00:17:43.160 align:center
ये देखो, कुआँ है।

00:17:43.240 --> 00:17:44.840 align:center
[ब्रिज] बहुत बढ़िया-बढ़िया घर हैं यहाँ।

00:17:44.920 --> 00:17:48.080 align:center
एक पटवारी ने नया घर बनवाया है,
वो देख लीजिए। हाँ।

00:17:48.920 --> 00:17:50.240 align:center
[प्रह्लाद] ये जो टंकी देख रहे हैं ना?

00:17:50.760 --> 00:17:52.600 align:center
इसके ऊपर चढ़ कर आपको गाँव इतना

00:17:52.680 --> 00:17:54.480 align:center
सुंदर लगेगा कि आपको
गाँव से प्यार हो जाएगा।

00:17:54.840 --> 00:17:56.480 align:center
भगवान कसम। चढ़ेंगे अभी?

00:17:57.080 --> 00:17:59.040 align:center
-चढ़ें?
-[अभिषेक] अरे, अभी चढ़ूँ क्या?

00:17:59.120 --> 00:18:00.920 align:center
[फ़ोन के रिंगटोन की आवाज़]

00:18:03.440 --> 00:18:05.000 align:center
पत्नी
कॉलिंग

00:18:10.400 --> 00:18:11.440 align:center
हेलो।

00:18:13.200 --> 00:18:14.200 align:center
हाँ।

00:18:15.600 --> 00:18:19.320 align:center
अरे, तुम्हें किसने बताया
कि चाबी गुम हो गई है? हाँ?

00:18:20.920 --> 00:18:22.320 align:center
हे... हेलो।

00:18:24.120 --> 00:18:25.120 align:center
[ब्रिज] प्रह्लाद।

00:18:26.120 --> 00:18:27.720 align:center
अरे, घर चलो, यार, चाय पीने।

00:18:27.800 --> 00:18:31.040 align:center
महाराज, हमें क्षमा कीजिए।
हम अपने घर में जाकर शांति से चाय पीएंगे।

00:18:31.640 --> 00:18:33.640 align:center
[गंभीर संगीत]

00:18:34.560 --> 00:18:36.520 align:center
[कूटने की आवाज़]

00:18:44.160 --> 00:18:47.400 align:center
कितनी बार बोला कि चाबी
जनेऊ में बाँध कर रखिए,

00:18:47.480 --> 00:18:49.840 align:center
जनेऊ में बाँध कर रखिए। पर नहीं।

00:18:49.920 --> 00:18:51.440 align:center
[मंजू] हमें तो फ़ैशन करना है।

00:18:51.960 --> 00:18:53.320 align:center
चाबी जेब में रखेंगे।

00:18:53.800 --> 00:18:55.200 align:center
और रखिए जेब में चाबी।

00:18:59.400 --> 00:19:01.400 align:center
विकास को भेजा है मिस्त्री को लाने के लिए।

00:19:01.720 --> 00:19:03.200 align:center
ताला नहीं तोड़ना पड़ेगा।

00:19:03.280 --> 00:19:05.600 align:center
तोड़ने देंगे भी नहीं!

00:19:06.040 --> 00:19:07.480 align:center
[मंजू के खाँसने की आवाज़]

00:19:07.680 --> 00:19:09.160 align:center
[कूटने की आवाज़ जारी है]

00:19:13.840 --> 00:19:15.120 align:center
[ब्रिज] अरे, सुनो।

00:19:15.880 --> 00:19:19.520 align:center
हम सोच रहे हैं कि वो सचिव जी को
आज खाने पर बुला लें क्या?

00:19:19.880 --> 00:19:21.720 align:center
[चंचल संगीत]

00:19:22.040 --> 00:19:23.160 align:center
हाँ, हाँ। क्यों नहीं!

00:19:23.840 --> 00:19:27.680 align:center
सचिव को बुला लीजिए। प्रह्लाद को बुला
लीजिए, विकास को भी बुला लीजिए।

00:19:27.760 --> 00:19:30.240 align:center
और रास्ते में दो-चार और मिलें
तो उन्हें भी बुला लीजिए।

00:19:30.320 --> 00:19:31.520 align:center
भोज ही करा देते हैं।

00:19:31.600 --> 00:19:33.080 align:center
[ब्रिज] अरे, तुम भी ना!

00:19:33.440 --> 00:19:35.760 align:center
इसी बहाने तुम्हारा मिलना भी हो जाएगा।

00:19:35.840 --> 00:19:37.480 align:center
अरे, हम क्या करेंगे उनसे मिलकर?

00:19:37.560 --> 00:19:38.560 align:center
अरे!

00:19:39.080 --> 00:19:40.440 align:center
गाँव की प्रधान हो।

00:19:40.520 --> 00:19:42.040 align:center
[ब्रिज] बार-बार ये बात क्यों भूल जाती हो?

00:19:42.120 --> 00:19:43.680 align:center
हम कोई प्रधान-व्रधान नहीं हैं।

00:19:44.880 --> 00:19:46.520 align:center
[कूटने की आवाज़]

00:19:48.800 --> 00:19:50.880 align:center
बेचारे भूखे होंगे,
सुबह से कुछ नहीं खाया है,

00:19:50.960 --> 00:19:52.240 align:center
सिर्फ़ दो ही पेठा खाए हैं।

00:19:53.240 --> 00:19:54.880 align:center
[मंजू] तो हम क्या करें
अगर दो ही पेठा खाया है तो?

00:19:54.960 --> 00:19:56.480 align:center
हमने ठेका ले रखा है क्या?

00:19:57.000 --> 00:19:58.000 align:center
खिलाओ, पिलाओ!

00:20:01.240 --> 00:20:03.240 align:center
[शांत संगीत]

00:20:22.520 --> 00:20:24.720 align:center
-[बकरी के मिमियाने की आवाज़]
-[मुर्गे के बांग की आवाज़]

00:20:32.240 --> 00:20:35.760 align:center
यहाँ कोई दुकान है क्या आस-पास?
जहाँ बिस्किट वगैरह कुछ मिल जाए?

00:20:37.120 --> 00:20:38.400 align:center
किसके यहाँ से हैं आप?

00:20:38.480 --> 00:20:40.120 align:center
मैं पंचायत से, नया सचिव।

00:20:40.640 --> 00:20:42.280 align:center
इस गली में जाकर सीधे।

00:20:42.360 --> 00:20:43.440 align:center
-[अभिषेक] इधर?
-हाँ।

00:20:44.760 --> 00:20:46.480 align:center
-कितनी दूर है?
-बस यहीं, पास में है।

00:20:48.800 --> 00:20:51.120 align:center
अरे चाचा, दस रुपए का तेल नहीं दे सकते।

00:20:51.200 --> 00:20:53.080 align:center
कम से कम तीस रुपए का लेना होगा।

00:20:53.160 --> 00:20:56.320 align:center
अब, मालिक, हम तीस रूपए कहाँ से लेकर आएं?

00:20:56.400 --> 00:20:59.080 align:center
हाँ, तो एक किलो धान ले आइए
और एक पाव तेल ले के जाईए।

00:21:00.200 --> 00:21:01.920 align:center
धान भी तो नहीं है।

00:21:02.360 --> 00:21:03.520 align:center
[अभिषेक] एक क्रीम वाला बिस्किट देना।

00:21:06.240 --> 00:21:07.800 align:center
किसके यहाँ से हैं आप?

00:21:08.200 --> 00:21:09.600 align:center
मैं पंचायत का नया सचिव।

00:21:11.240 --> 00:21:14.520 align:center
मालिक, आप ही नए पंचायत सचिव हैं?

00:21:14.840 --> 00:21:15.880 align:center
जी।

00:21:17.440 --> 00:21:20.920 align:center
पंचायत ऑफ़िस में हमारा 525 रुपया बकाया है।

00:21:21.320 --> 00:21:25.880 align:center
प्रधान जी बोले थे कि नए पंचायत सचिव आएंगे
तो वही देखेंगे, तो...

00:21:27.240 --> 00:21:28.320 align:center
कैसा बकाया?

00:21:28.400 --> 00:21:31.640 align:center
एमजीएनआरईजीए के तहत
सिंचाई नाली की ख़ुदाई हुई थी, साहब।

00:21:32.480 --> 00:21:36.320 align:center
महेंद्र जी के खेत से नगीना जी के खेत तक।

00:21:36.600 --> 00:21:38.440 align:center
तो उसी में तीन दिन काम किया है, मालिक।

00:21:39.840 --> 00:21:41.480 align:center
अभी तो ऑफ़िस बंद है। खुलेगा तो आ जाना।

00:21:42.000 --> 00:21:43.240 align:center
[बूढ़ा आदमी] मालिक।

00:21:45.040 --> 00:21:46.640 align:center
घर में तेल बिलकुल ख़त्म है।

00:21:47.160 --> 00:21:48.440 align:center
और पैसा भी नहीं है।

00:21:49.800 --> 00:21:52.640 align:center
चार दिन से बिना तेल की
तरकारी खा रहे हैं, साहब।

00:21:52.720 --> 00:21:55.600 align:center
अरे चाचा, क्या करोगे तेल खाकर?

00:21:55.680 --> 00:21:57.840 align:center
यहाँ अमीर लोग तेल खाना कम कर रहे हैं,

00:21:57.920 --> 00:21:59.680 align:center
-और आपको तेल चाहिए।
-पैसे दो, यार।

00:21:59.760 --> 00:22:03.640 align:center
अरे, हम तो खा लेंगे,
लेकिन बच्चे नहीं खाते हैं, साहब।

00:22:04.720 --> 00:22:06.120 align:center
बहुत गरीब आदमी हूँ, साहब।

00:22:06.640 --> 00:22:07.720 align:center
कुछ कीजिए ना।

00:22:08.400 --> 00:22:10.560 align:center
अभी तो बोला, ऑफ़िस खुलेगा तो आ जाना,
कर दूँगा काम।

00:22:10.640 --> 00:22:12.440 align:center
-[सिर टकराने की आवाज़]
-[दुकानदार] संभल कर!

00:22:13.960 --> 00:22:15.920 align:center
[मलिन संगीत]

00:22:24.800 --> 00:22:26.760 align:center
[बाइक के इंजन की आवाज़]

00:22:35.240 --> 00:22:36.920 align:center
-[इंजन बंद होने की आवाज़]
-मिस्त्री कहाँ है?

00:22:39.080 --> 00:22:40.600 align:center
और ये इंडिकेटर कैसे टूट गया?

00:22:41.520 --> 00:22:42.520 align:center
हाँ?

00:22:43.520 --> 00:22:44.920 align:center
सर, पहले क्या बताएं?

00:22:45.000 --> 00:22:46.840 align:center
मिस्त्री कहाँ है या इंडिकेटर कैसे टूट गया?

00:22:50.560 --> 00:22:51.720 align:center
मिस्त्री कहाँ है?

00:22:51.800 --> 00:22:55.120 align:center
सर, हम मिस्त्री को तो लेके आ ही रहे थे
कि अचानक उसका फ़ोन बजा।

00:22:55.200 --> 00:22:59.440 align:center
उसकी बीवी को बच्चा होने वाला था तो उसके
पेट में बहुत ज़ोर से दर्द शुरू हो गया था।

00:22:59.840 --> 00:23:02.160 align:center
अब मानवता के नाते, सर,
मोटरसाइकिल घुमानी पड़ी।

00:23:02.360 --> 00:23:05.160 align:center
चूँकि मिस्त्री को थोड़ी जल्दी थी तो
हम गाड़ी थोड़ी तेज़ चला रहे थे।

00:23:05.400 --> 00:23:08.600 align:center
अब पता नहीं कहाँ से महमूदपुर फाटक के पास
एक भैंस आ गई।

00:23:08.880 --> 00:23:11.280 align:center
ब्रेक लेते-लेते, सर, गाड़ी भैंस से भिड़ गई।

00:23:12.400 --> 00:23:16.680 align:center
हम तो बच गए, लेकिन मिस्त्री और उसकी पत्नी
दोनों एक ही अस्पताल में भर्ती हैं।

00:23:18.600 --> 00:23:21.000 align:center
अविसेक सर, आप टेंशन मत लीजिए।
हम कुछ करते हैं।

00:23:21.080 --> 00:23:22.760 align:center
देख, एक तो मेरा नाम अभिषेक है।

00:23:22.840 --> 00:23:25.080 align:center
अविसेक नहीं! अविसेक!

00:23:27.120 --> 00:23:29.080 align:center
और अब कुछ नहीं करना है।
सीधे ताला तोड़ते हैं।

00:23:30.000 --> 00:23:31.040 align:center
अविसेक सर।

00:23:31.760 --> 00:23:33.800 align:center
-अभिषेक!
-[विकास] हाँ।

00:23:34.480 --> 00:23:35.960 align:center
अभिषेक सर, ताला नहीं तोड़ सकते।

00:23:37.240 --> 00:23:39.040 align:center
प्रधान को फ़ोन कर। ताला तोड़ना पड़ेगा।

00:23:39.120 --> 00:23:40.800 align:center
[ताले के ठनठनाने की आवाज़]

00:23:42.360 --> 00:23:44.600 align:center
प्रधान जी को फ़ोन कर। ताला तोड़ना पड़ेगा।

00:23:44.680 --> 00:23:46.200 align:center
[अभिषेक] हथौड़ा वगैरह कुछ लेकर आ।

00:23:49.960 --> 00:23:51.800 align:center
हाँ, प्रधान जी, प्रणाम।

00:23:52.240 --> 00:23:55.120 align:center
मिस्त्री को लेकर आ ही रहे थे
कि अचानक से उसका फ़ोन बजा। उसकी बीवी...

00:23:55.200 --> 00:23:57.160 align:center
अरे, सीधे मुद्दे पर आओ ना!

00:23:59.960 --> 00:24:01.880 align:center
प्रधान जी, मिस्त्री दो-तीन दिन बाद आएगा।

00:24:01.960 --> 00:24:03.240 align:center
ताला तोड़ना पड़ेगा।

00:24:03.320 --> 00:24:05.720 align:center
ताला नहीं टूटेगा, चाहे जो भी हो जाए।

00:24:05.800 --> 00:24:08.920 align:center
अरे, अगर ताला नहीं टूटेगा,
तो ऑफ़िस दो-तीन दिन बंद रहेगा।

00:24:09.000 --> 00:24:10.320 align:center
तो रहने दीजिए बंद।

00:24:10.400 --> 00:24:13.120 align:center
वैसे भी ऑफ़िस में कौन सा
बहुत बड़ा काम होता है?

00:24:13.200 --> 00:24:16.200 align:center
बात तो सही है, लेकिन सचिव जी
दो-तीन दिन रुकेंगे कहाँ?

00:24:16.280 --> 00:24:17.920 align:center
हमें उससे क्या मतलब कि वो कहाँ रुकेंगे।

00:24:18.000 --> 00:24:19.640 align:center
अरे, अपने ही घर में रुकवा लेते हैं।

00:24:20.960 --> 00:24:22.240 align:center
घर में जवान बेटी है।

00:24:22.600 --> 00:24:24.680 align:center
और एक अनजान आदमी को घर में रुकवाएंगे?

00:24:24.760 --> 00:24:27.640 align:center
अरे, अनजान कहाँ है, भाई?
ऑफ़िस के सचिव हैं।

00:24:27.720 --> 00:24:30.200 align:center
और सबसे बड़ी बात, अपनी ही बिरादरी के हैं।

00:24:30.280 --> 00:24:32.200 align:center
तो अपनी बेटी क्यों नहीं ब्याह देते उनसे?

00:24:32.640 --> 00:24:34.520 align:center
अरे नहीं, उनकी तनख्वाह बहुत कम है।

00:24:35.880 --> 00:24:37.680 align:center
[गहरी सांस छोड़ते हुए]

00:24:38.720 --> 00:24:39.920 align:center
[ब्रिज] अरे, क्या हुआ?

00:24:40.000 --> 00:24:41.600 align:center
तुम तो रॉकेट बनकर भाग जाती हो।

00:24:41.680 --> 00:24:46.440 align:center
अरे, सुनो तो। देखो, बात ऐसी है कि चाबी
हमारे हाथ से गुम हुई है ना।

00:24:46.520 --> 00:24:49.080 align:center
तो उनके रहने की व्यवस्था भी तो
हम ही को करनी पड़ेगी।

00:24:49.320 --> 00:24:51.800 align:center
रिंकी और उनको आमने-सामने आने नहीं देंगे।

00:24:51.880 --> 00:24:55.240 align:center
बस एक तकिया दे देंगे।
यहीं बाहर आँगन में सो जाएँगे।

00:24:55.960 --> 00:24:57.640 align:center
[हल्का संगीत]

00:25:01.160 --> 00:25:04.520 align:center
अठाईस साल पहले,
जब आप पहली बार हमारे घर आए थे,

00:25:04.600 --> 00:25:06.760 align:center
आप भी तो बाहर आँगन में पड़े रहे थे।

00:25:09.120 --> 00:25:10.360 align:center
[मंजू] यहाँ नहीं रुकेंगे वो।

00:25:10.440 --> 00:25:11.880 align:center
ताला तुड़वा दीजिए आप।

00:25:13.440 --> 00:25:16.000 align:center
और खाने पर बुला लीजिए।
एक ही रसेदार सब्जी बनेगी।

00:25:16.080 --> 00:25:17.680 align:center
पकवान बनाने नहीं बैठेंगे हम।

00:25:18.720 --> 00:25:20.440 align:center
[मधुर संगीत]

00:25:22.160 --> 00:25:24.120 align:center
[बाइक के इंजन की आवाज़]

00:25:33.240 --> 00:25:34.800 align:center
ये अपने प्रधान जी का घर कहाँ है?

00:25:36.160 --> 00:25:37.840 align:center
मैं पंचायत का नया सचिव।

00:25:37.920 --> 00:25:39.800 align:center
अच्छा, अच्छा। आगे से बाईं तरफ़।

00:25:45.400 --> 00:25:47.240 align:center
[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]
[अभिषेक] प्रधान जी।

00:25:49.760 --> 00:25:50.960 align:center
प्रधान जी!

00:25:52.120 --> 00:25:54.440 align:center
[दरवाज़ा खुलने की आवाज़]

00:25:55.840 --> 00:25:58.960 align:center
आइए, सचिव जी। आइए।

00:25:59.760 --> 00:26:01.400 align:center
आपकी मोटरसाइकिल बाहर ही खड़ी रहेगी?

00:26:01.480 --> 00:26:02.960 align:center
-[अभिषेक] हाँ।
-चाबी निकाल ली है ना?

00:26:03.040 --> 00:26:04.280 align:center
-[अभिषेक] हाँ।
-हाँ, ठीक है। चलिए।

00:26:05.120 --> 00:26:06.880 align:center
अच्छा, वो विकास ताला तोड़ रहा है ना?

00:26:06.960 --> 00:26:08.880 align:center
-हाँ। तोड़ रहा है।
-चलो, बढ़िया है।

00:26:10.720 --> 00:26:11.720 align:center
आइए।

00:26:12.560 --> 00:26:14.560 align:center
[भैंस के रंभाने की आवाज़]

00:26:17.680 --> 00:26:19.240 align:center
और भी जानवर हैं। देखेंगे?

00:26:19.320 --> 00:26:20.480 align:center
-नहीं।
-आइए, आइए।

00:26:20.560 --> 00:26:22.560 align:center
अरे प्रधान जी, आज खेत हो गए। फिर कभी।

00:26:22.640 --> 00:26:23.640 align:center
चलिए।

00:26:26.080 --> 00:26:27.160 align:center
अच्छा, सुनिए।

00:26:27.400 --> 00:26:29.480 align:center
अंदर मामला ज़रा तमतमाया हुआ है।

00:26:29.560 --> 00:26:31.520 align:center
सोच समझ कर मुँह खोलिएगा। ठीक है?

00:26:32.280 --> 00:26:34.280 align:center
एक काम करिए, आप मुँह खोलिए ही मत।

00:26:34.360 --> 00:26:35.360 align:center
आइए।

00:26:52.840 --> 00:26:54.280 align:center
खाना अच्छा बना है, प्रधान जी।

00:26:56.760 --> 00:26:59.040 align:center
सचिव जी कह रहे हैं खाना अच्छा बना है।

00:26:59.120 --> 00:27:01.240 align:center
हाँ, पैंतीस साल से बना रहे हैं।

00:27:01.320 --> 00:27:02.560 align:center
अच्छा तो बनेगा ही।

00:27:03.400 --> 00:27:05.040 align:center
[चंचल संगीत]

00:27:15.280 --> 00:27:16.520 align:center
[अभिषेक] अरे, नहीं। बस मेरा हो गया।

00:27:17.120 --> 00:27:18.840 align:center
अभी तो कहा कि खाना अच्छा बना है?

00:27:20.520 --> 00:27:21.560 align:center
एक दे दीजिए।

00:27:23.880 --> 00:27:26.160 align:center
अरे, एक इस गरीब की थाली में भी डाल दीजिए।

00:27:29.840 --> 00:27:31.760 align:center
ये लो, एक कहा तो एक ही डालोगी?

00:27:35.840 --> 00:27:37.200 align:center
[रिंकी] मम्मी, खाना!

00:27:37.720 --> 00:27:38.880 align:center
ऊपर ही रहो!

00:27:38.960 --> 00:27:40.320 align:center
हम खाना ऊपर लेकर आ रहे हैं।

00:27:46.040 --> 00:27:47.680 align:center
[फ़ोन के रिंगटोन की आवाज़]

00:27:53.600 --> 00:27:55.200 align:center
हम्म। हेलो!

00:27:55.800 --> 00:27:56.880 align:center
[ब्रिज] विकास!

00:27:57.280 --> 00:27:58.360 align:center
क्या?

00:27:59.360 --> 00:28:00.400 align:center
टूट गया?

00:28:00.920 --> 00:28:02.760 align:center
-टूट गया?
-टूट गया।

00:28:03.560 --> 00:28:05.440 align:center
[हास्यकर संगीत]

00:28:09.800 --> 00:28:11.680 align:center
[ब्रिज] हाय, टूट गया!

00:28:13.120 --> 00:28:14.840 align:center
ये दरवाज़ा तोड़ने के लिए किसने कहा था?

00:28:14.920 --> 00:28:16.240 align:center
[विकास] तोड़ तो ताला रहे थे।

00:28:16.320 --> 00:28:17.440 align:center
फिर?

00:28:18.120 --> 00:28:19.960 align:center
दरवाज़े से मजबूत तो ताला निकला।

00:28:21.400 --> 00:28:22.400 align:center
चलिए।

00:28:24.760 --> 00:28:26.040 align:center
चलिए, आइए।

00:28:30.040 --> 00:28:31.800 align:center
[ब्रिज] बुलडोजर चढ़ा दिए हो।

00:28:33.760 --> 00:28:34.960 align:center
आइए।

00:28:37.080 --> 00:28:38.120 align:center
देखिए।

00:28:38.800 --> 00:28:39.840 align:center
बढ़िया है?

00:28:44.160 --> 00:28:45.520 align:center
-[मलिन संगीत]
-[ब्रिज] ठीक हो जाएगा।

00:28:46.520 --> 00:28:48.760 align:center
और तुम, ये जो टूटी हुई कुर्सियाँ हैं...

00:28:49.880 --> 00:28:51.760 align:center
[मलिन संगीत संगीत जारी है]

00:29:58.600 --> 00:29:59.760 align:center
[ब्रिज] बढ़िया है ना?

00:29:59.960 --> 00:30:02.080 align:center
परेशान मत होइए, कल दरवाज़ा बनवा देंगे।

00:30:02.160 --> 00:30:03.160 align:center
ठीक है?

00:30:04.040 --> 00:30:05.840 align:center
सर, वो वाला खाट अंदर घुसा देते हैं।

00:30:07.320 --> 00:30:08.800 align:center
अब क्या फर्क पड़ता है।

00:30:09.160 --> 00:30:10.440 align:center
[ब्रिज] तो ठीक है, हम चलते हैं।

00:30:10.760 --> 00:30:12.560 align:center
और क्या है कि जब हम बाहर जाएं तो,

00:30:12.640 --> 00:30:16.040 align:center
वो दरवाज़े को ऐसे टिका दीजिए,
और पीछे ऐसे हथौड़ा लगा दीजिए।

00:30:16.520 --> 00:30:18.480 align:center
[ब्रिज] हवा चले तो दरवाज़ा नहीं गिरेगा।
लीजिए।

00:30:19.040 --> 00:30:21.280 align:center
बढ़िया से टिका दीजिए और आराम से सोइए।

00:30:21.360 --> 00:30:22.440 align:center
चलो!

00:30:26.040 --> 00:30:27.520 align:center
[मलिन संगीत]

00:30:59.680 --> 00:31:00.760 align:center
[नंबर डायल करने की आवाज़]

00:31:01.120 --> 00:31:03.080 align:center
[फ़ोन की घंटी बजने की आवाज़]

00:31:04.000 --> 00:31:06.680 align:center
[प्रतीक] नहीं यार, मेट्रो से सीपी
बहुत परेशानी भरा होगा।

00:31:06.760 --> 00:31:07.880 align:center
टैक्सी से चलते हैं ना।

00:31:07.960 --> 00:31:09.160 align:center
[फ़ोन की घंटी की आवाज़]

00:31:09.240 --> 00:31:12.680 align:center
हे, मेरे मोहन भार्गव। कैसा है स्वदेस?
काम संभाल लिया?

00:31:14.080 --> 00:31:16.120 align:center
[प्रतीक] हेलो। अभिषेक?

00:31:16.560 --> 00:31:17.920 align:center
भाई, मुझे निकलना है यहाँ से।

00:31:20.040 --> 00:31:21.960 align:center
क्या हो गया? तू ठीक है?

00:31:23.400 --> 00:31:24.960 align:center
यार, यहाँ नहीं हो पाएगा।

00:31:26.080 --> 00:31:27.360 align:center
तू इस्तीफ़ा दे रहा है?

00:31:28.640 --> 00:31:31.280 align:center
अब इस्तीफ़ा देकर घर पर भी नहीं बैठ सकता।
कुछ समझ नहीं आ रहा।

00:31:32.760 --> 00:31:35.000 align:center
[प्रतीक] देख, मुझे पता है,
तुझे बड़ी नौकरी चाहिए

00:31:35.280 --> 00:31:37.080 align:center
और अब उसके लिए एक ही रास्ता बचा है।

00:31:37.880 --> 00:31:39.200 align:center
तुझे सीएटी में अच्छे नंबर लाने होंगे।

00:31:39.600 --> 00:31:42.200 align:center
-मुझसे कहाँ सीएटी होगा, यार।
-[प्रतीक] अरे!

00:31:42.280 --> 00:31:43.520 align:center
[प्रतीक] क्यों नहीं हो पाएगा?

00:31:43.600 --> 00:31:46.440 align:center
मेरे पापा आज तक कहते हैं
कि तेरा दिमाग़ मुझसे ज़्यादा तेज़ है।

00:31:46.520 --> 00:31:48.000 align:center
बस तू मेहनत नहीं करता।

00:31:49.840 --> 00:31:50.960 align:center
तो क्या करूँ?

00:31:51.720 --> 00:31:53.160 align:center
नौकरी छोड़कर तैयारी करूँ?

00:31:53.360 --> 00:31:54.880 align:center
नहीं यार, नौकरी क्यों छोड़ेगा?

00:31:54.960 --> 00:31:56.840 align:center
एमबीए में काम का अनुभव काम आता है।

00:31:57.120 --> 00:31:59.400 align:center
यहाँ के काम के अनुभव का क्या फ़ायदा, यार?

00:32:00.840 --> 00:32:03.120 align:center
[प्रतीक] वैसे, तूने अभी बोला तो
मेरा ध्यान गया...

00:32:04.000 --> 00:32:08.640 align:center
तू एक पंचायत सचिव के रूप में
पूरे गाँव का पंचायत ऑफ़िस संभालेगा, है ना?

00:32:09.920 --> 00:32:10.920 align:center
हाँ, तो?

00:32:11.000 --> 00:32:14.760 align:center
[प्रतीक] तो आईआईएम के इंटरव्यू में वो लोग
अलग-अलग क्षेत्र के उम्मीदवार चाहते हैं।

00:32:15.200 --> 00:32:19.960 align:center
सोच, तू वो बंदा होगा जिसने
बुनियादी स्तर पर असली भारत को देखा है।

00:32:20.040 --> 00:32:22.480 align:center
तू क्या बकवास करता रहता है,
असली भारत के बारे में?

00:32:22.720 --> 00:32:23.800 align:center
कुछ नहीं है।

00:32:24.040 --> 00:32:25.920 align:center
[अभिषेक] एक से बढ़कर एक बेवकूफ़ हैं
इस गाँव में।

00:32:26.000 --> 00:32:27.120 align:center
पूरा गाँव बेवकूफ़ों से भरा है।

00:32:27.200 --> 00:32:28.280 align:center
यक़ीन कर,

00:32:28.480 --> 00:32:32.440 align:center
इस नौकरी का अनुभव, तेरे आईआईएम के
इंटरव्यू में पक्का मदद करेगा।

00:32:34.400 --> 00:32:35.960 align:center
अच्छा, सच बता।

00:32:36.480 --> 00:32:38.360 align:center
कितना समय लगता होगा सीएटी की तैयारी में?

00:32:39.120 --> 00:32:42.720 align:center
[प्रतीक] वो तो निर्भर करता है कि
तू वहाँ से कितनी जल्दी निकलना चाहता है।

00:32:43.000 --> 00:32:44.160 align:center
[अंग्रेज़ी में] भाई, जितनी जल्दी हो सके।

00:32:44.440 --> 00:32:45.920 align:center
[प्रतीक] फिर तो एक ही रास्ता है अब।

00:32:46.320 --> 00:32:47.960 align:center
हर रोज़ ऑफ़िस के बाद...

00:32:48.600 --> 00:32:52.000 align:center
कम से कम तीन-चार घंटे
मन लगाकर पढ़ना शुरू कर दे।

00:32:52.800 --> 00:32:54.240 align:center
सुन ना, तू मेरा एक काम कर।

00:32:55.440 --> 00:32:57.320 align:center
मुझे सीएटी का मटीरियल कूरियर कर ना।

00:32:57.720 --> 00:33:00.000 align:center
[प्रतीक] हाँ, बिलकुल।
सबसे बेहतरीन किताबें भेजता हूँ।

00:33:00.080 --> 00:33:01.480 align:center
तुम बस अपना पता बता।

00:33:01.840 --> 00:33:02.960 align:center
हाँ, लिख।

00:33:03.600 --> 00:33:04.960 align:center
अभिषेक त्रिपाठी।

00:33:06.160 --> 00:33:07.600 align:center
[अभिषेक] पंचायत ऑफ़िस।

00:33:08.200 --> 00:33:10.040 align:center
ग्राम प्लस पोस्ट, फुलेरा।

00:33:10.280 --> 00:33:11.560 align:center
वि. ख. फकौली

00:33:11.640 --> 00:33:13.320 align:center
[प्रतीक] वि. ख. मतलब?

00:33:13.400 --> 00:33:15.440 align:center
-[अभिषेक] "वी. ख." मतलब "विकास खंड।"
-[प्रतीक] क्या?

00:33:15.520 --> 00:33:17.800 align:center
[अभिषेक] अरे, मतलब जो भी है तू लिख ना,
जो बोल रहा हूँ।

00:33:17.880 --> 00:33:19.000 align:center
[प्रतीक] ठीक है, बाबा।

00:33:19.080 --> 00:33:21.680 align:center
[प्रतीक] वि. ख. फकौली

00:33:21.760 --> 00:33:23.480 align:center
[प्रतीक] थोड़ा शरारती सा नाम लगता है।

00:33:23.560 --> 00:33:24.560 align:center
आगे?

00:33:24.640 --> 00:33:27.360 align:center
[अभिषेक] हाँ, तू लिख। जिला बलिया,
उत्तर प्रदेश।

00:33:27.440 --> 00:33:33.040 align:center
[प्रतीक] जिला बलिया, उत्तर प्रदेश।
लिख लिया।

00:33:33.360 --> 00:33:36.840 align:center
[अभिषेक] चल, तू कल ही कूरियर कर दे।
फिर देखते हैं किताबें कैसे पहुँचती है।

00:33:36.920 --> 00:33:38.800 align:center
[प्रतीक] तू पहुँच गया,
तो किताबें भी पहुँच जाएँगी।

00:33:38.880 --> 00:33:40.280 align:center
बेहतरीन किताबें भेजता हूँ।

00:33:40.360 --> 00:33:41.360 align:center
[अभिषेक] शुक्रिया, यार।

00:33:41.440 --> 00:33:43.080 align:center
[प्रतीक] अबे, ये सब औपचारिकताएं छोड़।

00:33:43.160 --> 00:33:45.920 align:center
बस तू रोज़ रात को ऑफ़िस के बाद
नियम बनाकर पढ़ लेना।

00:33:46.240 --> 00:33:47.960 align:center
कम से कम तीन-चार घंटे के लिए।

00:33:50.440 --> 00:33:52.200 align:center
-[अभिषेक अंग्रेज़ी में] धत्!
-[प्रतीक] क्या हुआ?

00:33:52.280 --> 00:33:53.760 align:center
[अभिषेक] धत्!

00:33:53.840 --> 00:33:55.960 align:center
अरे, यार! कुछ नहीं, बिजली गई।

00:33:56.040 --> 00:33:57.520 align:center
[प्रतीक] रोज़ रात को जाती है क्या?

00:33:57.600 --> 00:33:59.480 align:center
[अभिषेक] हाँ, रोज़ रात तीन-चार घंटे के लिए।

00:33:59.560 --> 00:34:01.160 align:center
[मलिन संगीत]
रोज़ रात तीन-चार घंटे के लिए।

