WEBVTT

00:11.053 --> 00:12.596
नैंसी की मौत से पाँच दिन पहले

00:20.270 --> 00:21.939
- प्यार तुम्हें।
- तुम्हें भी प्यार।

00:32.950 --> 00:35.494
मैंने तुम्हारा असली रूप देख लिया है।
और मैं इसे दूसरों को भी दिखा सकता हूँ।

00:51.301 --> 00:52.469
धत्!

00:58.517 --> 00:59.768
मुझे तुमसे मिलना है।

01:38.724 --> 01:42.310
इम्पर्फ़ेक्ट विमेन

01:42.311 --> 01:44.313
ऐरामिंटा हॉल की किताब पर आधारित

01:53.113 --> 01:58.076
ताज़ा ख़बर
डैश कैमरे पर संदिग्ध दिखाई दिया

02:01.246 --> 02:02.497
मिसेज़ सिम्पसन।

02:03.874 --> 02:06.292
जिस क़ानूनी सहायता का मैंने ज़िक्र किया था।
यह बहुत अच्छी वकील हैं।

02:06.293 --> 02:08.835
अगर आपको आज रात ठहरने के लिए कोई जगह चाहिए,

02:08.836 --> 02:10.672
तो हमारे पास कुछ संसाधन उपलब्ध हैं।

02:11.840 --> 02:13.716
हॉवर्ड, मेरी बात सुनो।

02:13.717 --> 02:15.718
- तुमने बहुत बड़ी ग़लती की है।
- एक और शब्द भी नहीं।

02:15.719 --> 02:17.595
- मैंने कुछ नहीं किया।
- मेरे क्लाइंट

02:17.596 --> 02:19.013
- अपने बच्चों को लेने आए हैं।
- क्या?

02:19.014 --> 02:21.182
इसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मैं आपको ले चलती हूँ।

02:21.183 --> 02:23.059
एलेनॉर ने पुलिस वालों को फ़ोन किया होगा।

02:23.060 --> 02:24.560
मैंने उनसे कुछ नहीं कहा।

02:24.561 --> 02:26.312
अब तुम देखना,
तुम उन लड़कियों से कभी नहीं मिल पाओगी।

02:26.313 --> 02:29.315
नहीं, तुम ऐसा नहीं कर सकते।
उन्हें मेरी ज़रूरत है। उन्हें अपनी माँ की ज़रूरत है।

02:29.316 --> 02:30.816
हे, बच्चों।

02:30.817 --> 02:32.986
- अब हम कहाँ जा रहे हैं?
- घर।

02:34.446 --> 02:36.030
हैलो, बच्चे। सब ठीक है।

02:36.031 --> 02:37.657
- मुझे इसका बहुत अफ़सोस है।
- मॉम नहीं चलेंगी?

02:37.658 --> 02:39.367
इन्हें कुछ सवालों के जवाब देने हैं। चलो, बच्चे।

02:39.368 --> 02:41.369
हॉवर्ड, प्लीज़। मैं तुमसे भीख माँग रही हूँ। प्लीज़।

02:41.370 --> 02:43.871
- प्लीज़ ऐसा मत करो।
- मैंने कुछ नहीं किया। यह तुमने किया है।

02:43.872 --> 02:44.957
मैंने नहीं। तुमने।

02:50.212 --> 02:52.339
- मॉम!
- कोई बात नहीं, बच्चे।

03:04.268 --> 03:05.602
उठाओ, गैंज़। फ़ोन उठाओ।

03:08.939 --> 03:10.064
मिस बुशे।

03:10.065 --> 03:11.732
आख़िर हो क्या रहा है?

03:11.733 --> 03:13.401
हॉवर्ड के साथ क्या हुआ?

03:13.402 --> 03:15.528
उसे हिरासत में रखने के लिए कोई सबूत नहीं मिला।
हमें उसे छोड़ना पड़ा।

03:15.529 --> 03:16.655
धत्।

03:17.489 --> 03:19.992
- धत्।
- वह क़ातिल नहीं है। आपको आगे बढ़ना होगा।

03:49.146 --> 03:50.772
एलेनॉर

04:19.218 --> 04:20.927
पिछले 12 घंटों में,

04:20.928 --> 04:24.889
हमें स्थानीय पुलिस से विश्वसनीय जानकारी मिली है,

04:24.890 --> 04:27.475
जो मिस्टर रीड की तलाश करने में
हमारे साथ मिलकर काम कर रही है।

04:27.476 --> 04:31.395
हमने तलाश का दायरा पूरे राज्य तक बढ़ा दिया है,
सीमा पर भी नज़र रखी जा रही है।

04:31.396 --> 04:32.522
तो वह आपके हाथ से निकल गया।

04:32.523 --> 04:35.942
बेकर्सफ़ील्ड में उसके घर पर हमारे दल तैनात हैं।

04:35.943 --> 04:39.612
उसके आख़िरी ज्ञात कार्यस्थल पर भी हमारे दल मौजूद हैं।

04:39.613 --> 04:42.281
हमें विशेष लाइन पर
कई बार उसके दिखने की सूचनाएँ मिली हैं,

04:42.282 --> 04:45.201
लेकिन फ़िलहाल किसी भी सूचना की
पुष्टि नहीं हो पाई है।

04:45.202 --> 04:46.869
और आपने यह सब अब तक क्यों नहीं किया?

04:46.870 --> 04:49.288
- मिस्टर रीड कभी भी शक के दायरे में नहीं थे।
- बिल्कुल।

04:49.289 --> 04:51.249
क्योंकि आप अपना काम करने के बजाय
मेरी पत्नी की हत्या का इल्ज़ाम

04:51.250 --> 04:52.875
कमबख़्त मेरे सिर पर मढ़ने में जो व्यस्त हैं।

04:52.876 --> 04:55.670
क्या मुझे आपको याद दिलाने की ज़रूरत है
कि हमने यह मीटिंग शिष्टाचार के नाते रखी है?

04:55.671 --> 04:57.797
ऐसा शिष्टाचार जिसके शायद आप हक़दार भी नहीं हैं,

04:57.798 --> 05:01.926
ख़ासकर उस नुक़सान को देखते हुए जो हमें झेलना पड़ेगा,
अगर मिस्टर सिम्पसन ने उस अनुरोध के आधार पर

05:01.927 --> 05:04.304
इस विभाग पर केस कर दिया, जो मैंने
आपके परिवार के दबाव में पूरा किया था।

05:04.972 --> 05:06.890
इसलिए, अगर आपकी बात पूरी हो गई हो,

05:08.058 --> 05:09.518
- तो हम अपनी बात जारी रखें।
- माफ़ करना।

05:10.102 --> 05:13.230
- मैरी सिम्पसन। मुझे बताया था कि यहाँ…
- हाँ, हाँ। प्लीज़, बैठ जाइए।

05:14.898 --> 05:15.982
डिटेक्टिव।

05:15.983 --> 05:18.109
आप दोनों को यहाँ बुलाने की एकमात्र वजह यह है

05:18.110 --> 05:20.486
कि आप मिसेज़ हेनेसी को सबसे ज़्यादा समय से जानती थीं।

05:20.487 --> 05:22.864
क्या आप मिस्टर रीड
और मिसेज़ हेनेसी के बीच के रिश्ते के बारे में

05:22.865 --> 05:25.868
हमें कोई भी ऐसी जानकारी दे सकती हैं
जो उन्हें ढूँढने में हमारी मदद कर सके?

05:26.952 --> 05:31.914
जहाँ तक हम जानते थे, नैंसी ने सालों पहले
अपने परिवार से सारे सम्पर्क तोड़ लिए थे।

05:31.915 --> 05:34.751
बल्कि दशकों पहले। वह उनसे
किसी तरह का कोई सम्बन्ध नहीं रखना चाहती थी।

05:35.878 --> 05:39.464
हमारा मानना है कि मिस्टर रीड
और मिसेज़ हेनेसी अभी भी सम्पर्क में थे।

05:40.257 --> 05:44.969
हम इस नम्बर को ट्रैक करके एक ऐसे फ़ोन तक पहुँचे
जो अब निष्क्रिय है और जिसे मिस्टर रीड ने ख़रीदा था।

05:44.970 --> 05:48.055
मिसेज़ हेनेसी ने अपनी हत्या से
पाँच रात पहले उन्हें फ़ोन किया था

05:48.056 --> 05:49.932
और फिर उस रात को, जिस रात उनकी हत्या हुई थी।

05:49.933 --> 05:52.101
हमें अभी यह पता नहीं चल पाया है
कि कॉल किस बारे में थी, पर…

05:52.102 --> 05:53.936
तो अब आप असली क़ातिल को ढूँढने के बजाय

05:53.937 --> 05:55.981
नैंसी की मौत का दोष कमबख़्त ख़ुद उसी पर डाल रहे हैं?

05:56.940 --> 06:00.277
मुझे बहुत अफ़सोस है
कि हम आपकी और मदद नहीं कर पाए।

06:02.779 --> 06:04.990
रॉबर्ट। प्लीज़ रुक जाओ।

06:05.574 --> 06:06.575
क्या?

06:07.618 --> 06:10.786
मुझे पता है यह सब कैसा लग रहा है।
लेकिन मैं हॉवर्ड के बारे में ग़लत नहीं थी।

06:10.787 --> 06:12.955
मुझे नहीं पता कि इस सब में स्कॉट की क्या भूमिका है,

06:12.956 --> 06:14.874
पर मुमकिन है वे साथ मिलकर काम कर रहे हों। ज़रूर वे…

06:14.875 --> 06:17.461
स्कॉट ने ही नैंसी को मारा है, ठीक है? स्कॉट ने।

06:18.253 --> 06:19.545
हॉवर्ड ने नहीं।

06:19.546 --> 06:22.716
तुम दोनों के बीच जो कुछ भी चल रहा है,
मुझे कमबख़्त उससे बाहर रखो।

06:28.472 --> 06:30.306
- वे मेरे बच्चों के सामने उसे ले गए।
- मतलब…

06:30.307 --> 06:31.849
- तुम्हें यह पता था?
- मुझे यह नहीं पता था

06:31.850 --> 06:33.309
- कि इतनी जल्दी कार्रवाई होगी।
- हो गई।

06:33.310 --> 06:34.393
मुझे अफ़सोस है कि ऐसा हुआ।

06:34.394 --> 06:37.188
- पर हमने एक फ़ैसला लिया था और तुम उससे मुकर गईं।
- उसके पास मेरे बच्चे हैं, एली।

06:37.189 --> 06:39.232
मानो उसने मेरे हाथ-पैर ही छीन लिए हों।

06:39.233 --> 06:42.902
मैं कुछ नहीं हूँ, मांस के अलावा,
उनके बिना मेरा कोई वजूद नहीं है।

06:42.903 --> 06:44.904
इसका क्या मतलब है?
कि हम उसे यूँ ही बचकर निकल जाने दें?

06:44.905 --> 06:46.114
क्या तुमने वह वीडियो देखा?

06:47.824 --> 06:49.910
अगर हम ग़लत हुए तो? हम्म?

06:50.661 --> 06:53.287
- अगर स्कॉट ने नैंसी को मारा हो तो?
- तुम इस बात पर भरोसा नहीं कर सकतीं।

06:53.288 --> 06:54.872
- मुझे नहीं पता!
- मैरी,

06:54.873 --> 06:57.542
क्या एडेरल ले-लेकर तुम्हारा दिमाग़ बिल्कुल ख़राब हो चुका है?

06:57.543 --> 06:59.460
हॉवर्ड ने अपना अपराध लगभग स्वीकार कर ही लिया था।

06:59.461 --> 07:03.798
तुम ऐसा नहीं सोच सकतीं कि मार्कस
और लड़कियों को उसके पास छोड़ना सही है।

07:03.799 --> 07:07.094
तुम दूसरों के सहारे जीना बंद करके
अपना ख़ुद का परिवार क्यों नहीं बना लेतीं?

07:15.561 --> 07:17.311
अदालत की तारीख़ का क्या हुआ?

07:17.312 --> 07:18.563
सुनवाई, हाँ।

07:18.564 --> 07:20.648
कस्टडी का आपातकालीन आदेश हासिल करने के लिए।

07:20.649 --> 07:23.192
आपके पति ने जल्दी सुनवाई करने के लिए
याचिका दायर की है।

07:23.193 --> 07:25.070
जज डेविस ने हमें मंगलवार का समय दिया है।

07:25.737 --> 07:28.198
अब तो सिर्फ़ छह दिन बचे हैं।
आपने कहा था हमारे पास कुछ हफ़्ते होंगे।

07:28.740 --> 07:30.408
- वह ऐसा कैसे कर सकता है?
- वह

07:30.409 --> 07:33.452
"सम्भावित शारीरिक ख़तरे की
उचित आशंका" का दावा कर रहा है।

07:33.453 --> 07:35.830
मॉम से? यह बकवास है।

07:35.831 --> 07:38.124
वह आपातकालीन परिस्थितियों का भी हवाला दे रहा है।

07:38.125 --> 07:41.669
लगता है उसकी नौकरी के लिए उसे ओहायो जाना है और वह
लड़कियों को साथ ले जाने के लिए याचिका डाल रहा है।

07:41.670 --> 07:43.546
- वह ऐसा नहीं कर सकते।
- यह तो जज डेविस तय करेंगे।

07:43.547 --> 07:45.298
नहीं, यह जायज़ नहीं है।

07:45.299 --> 07:46.425
मार्कस, बैठ जाओ।

07:51.930 --> 07:53.307
वह मॉम को धोखा देते रहे हैं।

07:54.183 --> 07:55.517
वह ऐसा सालों से कर रहे हैं।

07:56.977 --> 07:58.478
आपको लगता है कि मुझे नहीं पता, पर मुझे पता है।

08:00.105 --> 08:01.106
बच्चे…

08:01.982 --> 08:04.775
मेरे डैड, वह एक अच्छे इंसान होने का दिखावा करते हैं।

08:04.776 --> 08:05.860
उन्होंने सबको बेवक़ूफ़ बना दिया है।

08:05.861 --> 08:07.529
कोई नहीं जानता कि वह असल में कैसे हैं।

08:09.406 --> 08:11.240
हम कुछ तो कर सकते होंगे।

08:11.241 --> 08:14.077
क्या आपके पास किसी भी प्रकार के
दुर्व्यवहार का कोई सबूत है?

08:14.745 --> 08:15.746
नहीं। वह…

08:17.789 --> 08:20.000
वह कहीं ज़्यादा चालाक इंसान है।

08:22.503 --> 08:24.838
हालाँकि मुझे सच में लगता है कि वह कुछ भी कर सकता है।

08:25.506 --> 08:27.883
और क्या आपने कभी पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई है?

08:30.427 --> 08:32.470
- नहीं।
- अफ़सोस की बात है।

08:32.471 --> 08:34.764
किसी समकालीन रिपोर्ट के बिना

08:34.765 --> 08:37.600
सबसे अच्छा यही होगा कि हम
हॉवर्ड की कमज़ोरियों की बिल्कुल बात ना करें।

08:37.601 --> 08:38.683
अपने मज़बूत पक्षों पर ध्यान दें।

08:38.684 --> 08:40.436
एक दमदार गवाह चाहिए
जो आपके अच्छे चरित्र की गवाही दे।

08:40.437 --> 08:41.771
मैं गवाही दे सकता हूँ।

08:41.772 --> 08:43.481
परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति होना चाहिए।

08:43.482 --> 08:45.733
हो सके तो कोई ऐसा व्यक्ति
जो आपको सालों से जानता हो।

08:45.734 --> 08:47.653
आपकी ज़िंदगी में ऐसा कौन है
जो आपके लिए गवाही दे सकता है?

09:08.924 --> 09:09.925
मॉर्निंग।

09:34.616 --> 09:36.410
- हैलो, बर्नार्ड।
- मिस एली।

09:36.952 --> 09:38.871
- आप बहुत लम्बे समय बाद आईं।
- आपको देखकर अच्छा लगा।

09:39.955 --> 09:41.540
- आपके घर में आपका स्वागत है।
- शुक्रिया।

09:47.129 --> 09:50.716
अगर वे इस पर सहमत नहीं होते हैं,
तो हमें मध्यस्थता की प्रक्रिया अपनानी होगी।

09:52.551 --> 09:53.677
मैं सहमत हूँ।

09:57.681 --> 09:59.224
फिर उनसे साइन करवा लो।

10:00.142 --> 10:01.226
शुक्रिया।

10:06.190 --> 10:07.191
हैलो।

10:08.358 --> 10:09.359
यह कौन सा हेयरकट है…

10:10.485 --> 10:11.653
शैग या बॉब?

10:12.738 --> 10:14.239
लम्बाई के हिसाब से बताना मुश्किल है।

10:17.659 --> 10:20.370
असल में यह बिक्सी कट है।

10:21.997 --> 10:22.998
तुम पर जँच रहा है।

10:24.583 --> 10:26.543
मैं कुछ नया आज़माना चाहती थी।

10:32.633 --> 10:35.552
जब तुम्हारे भाई ने बताया कि तुम आ रही हो,
तो मैं थोड़ी हैरान हो गई थी।

10:36.553 --> 10:37.846
मुझे लगा वह मुझे चिढ़ा रहा है।

10:38.347 --> 10:39.890
आम तौर पर जब तुम भागती हो, तो…

10:40.891 --> 10:42.559
तुम मेरी दिशा में नहीं आतीं।

10:44.811 --> 10:45.854
हाँ।

10:54.029 --> 10:55.781
मुझे नहीं पता मैं और कहाँ जाऊँ।

10:57.616 --> 11:02.162
अब मेरे पास जाने के लिए कोई जगह नहीं बची।

11:21.974 --> 11:23.892
मिस्टर हेनेसी। आपसे कोई मिलने आया है।

11:24.393 --> 11:25.727
अभी नहीं, अडेल।

11:28.522 --> 11:29.523
धत्।

11:31.275 --> 11:32.401
हे।

11:34.695 --> 11:35.779
क्या तुम यहाँ से जा रहे हो?

11:38.156 --> 11:39.782
बस सजावट बदल रहे हैं।

11:39.783 --> 11:42.285
मैंने सोचा कि मैं इसे एक पॉटरी स्टूडियो में बदल दूँ।

11:42.286 --> 11:44.621
या ऐसी जगह में, जहाँ ध्यान कर सकें।

11:45.789 --> 11:47.499
हाँ, यह बिल्कुल वैसी ही जगह लगती है।

11:49.459 --> 11:50.586
मैं तुम्हारे लिए क्या कर सकता हूँ?

11:51.170 --> 11:52.546
बच्चों की कस्टडी की सुनवाई होने वाली है

11:53.422 --> 11:55.924
और मुझे मेरे अच्छे चरित्र की
गवाही देने के लिए गवाहों की ज़रूरत है।

11:58.010 --> 12:02.681
ऐसे लोग जो मुझे लम्बे समय से जानते हों
और जो मेरे एक अच्छी माँ होने की गवाही दे सकें।

12:03.265 --> 12:04.348
ओह, यार।

12:04.349 --> 12:07.685
हालात काफ़ी ज़्यादा ख़राब हैं कि तुम्हें मेरे पास आना पड़ा।

12:07.686 --> 12:08.811
क्या? नहीं, रॉबर्ट।

12:08.812 --> 12:13.566
तुमने मुझे एक माँ के रूप में देखा है और कम से कम
नैंसी से उसके बारे में सुना तो है, या…

12:13.567 --> 12:14.860
एलेनॉर का क्या?

12:15.611 --> 12:16.820
हम एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं।

12:19.281 --> 12:20.949
मुझे इस बात पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।

12:21.450 --> 12:23.619
भरोसा कर लो। हमारी दोस्ती ख़त्म हो गई।

12:24.745 --> 12:28.331
जब वह तुम्हारे पति के बारे में
वह बेतुकी कहानी सुनाने यहाँ आई थी…

12:28.332 --> 12:29.916
मेरा मतलब, वह बहुत डरी हुई थी।

12:29.917 --> 12:30.918
तुम्हारे लिए।

12:31.460 --> 12:32.920
सच में?

12:35.839 --> 12:37.799
तुम्हें मैं कभी पसंद नहीं था।

12:38.300 --> 12:39.760
शुरू से ही।

12:40.552 --> 12:41.553
क्यों नहीं?

12:45.891 --> 12:48.434
बता दो। क्या तुम चाहती हो मैं तुम्हारी मदद करूँ?

12:48.435 --> 12:50.269
रॉबर्ट, ऐसा नहीं है कि मैं तुम्हें…

12:50.270 --> 12:52.355
उगल दो। विनम्र मत बनो।

12:52.356 --> 12:54.024
मैं लोगों की विनम्रता से ऊब चुका हूँ।

12:55.400 --> 12:57.110
बताओ, मैरी। सच बता दो।

12:57.945 --> 12:58.946
मैं कभी समझ ही नहीं पाई।

13:03.700 --> 13:05.869
वे दोनों तुम्हारे आगे-पीछे क्यों घूमती रहती थीं।

13:06.453 --> 13:08.413
मेरा मतलब, मैं समझती हूँ तुम क़द में लम्बे हो और…

13:09.498 --> 13:11.290
कैनेडी जैसे लगते हो, वग़ैरह, वग़ैरह, लेकिन…

13:11.291 --> 13:12.667
लेकिन क्या?

13:12.668 --> 13:13.794
तुम एक शाखा हो।

13:14.545 --> 13:15.546
पेड़ नहीं।

13:16.129 --> 13:18.422
तुम्हारे पास सिर्फ़ वही है जो तुम्हें दिया गया है।

13:18.423 --> 13:22.219
तुम वही हो जो दूसरे लोग तुमसे उम्मीद करते हैं।

13:24.263 --> 13:25.305
तुम…

13:26.723 --> 13:28.392
तुम्हारा असली वजूद…

13:31.937 --> 13:33.313
तुम्हारा तो कोई वजूद ही नहीं है।

13:35.315 --> 13:38.151
रॉबर्ट, चार दिन बाद…

13:40.153 --> 13:42.489
मुझे एक ऐसे जज के सामने खड़ा होना पड़ेगा…

13:44.867 --> 13:45.993
जो यह तय करेगा

13:46.952 --> 13:51.331
कि क्या मैं अपने बच्चों से फिर कभी मिल पाऊँगी या नहीं।

13:53.584 --> 13:54.834
मिस्टर हेनेसी।

13:54.835 --> 13:56.170
पुलिस आई है, सर।

13:58.881 --> 14:02.633
आज सुबह नौ बजकर 13 मिनट पर,
हमने स्कॉट रीड को हिरासत में ले लिया।

14:02.634 --> 14:04.928
- रुकिए… तो आपने उसे ढूँढ लिया?
- हमने उन्हें ढूँढ लिया।

14:06.597 --> 14:07.598
हे भगवान।

14:09.933 --> 14:12.226
शुक्रिया। मेरा मतलब, यह बस…

14:12.227 --> 14:14.812
- सच में, शुक्रिया। मैं…
- मेरे पास और भी ख़बर है।

14:14.813 --> 14:17.982
जब मिस्टर रीड को गिरफ़्तार किया गया,
हमें उनके पास मिसेज़ हेनेसी का फ़ोन मिला।

14:17.983 --> 14:19.817
वही जो हमें अपराध स्थल पर नहीं मिल पाया था?

14:19.818 --> 14:21.320
फ़ॉरेंसिक टीम ने उसकी पहचान कर ली है।

14:23.113 --> 14:24.156
तो, यह…

14:25.324 --> 14:26.449
तो बस। मामला ख़त्म।

14:26.450 --> 14:30.162
अभी आगे बहुत कार्रवाई बाक़ी है, लेकिन हमें पूरा भरोसा है।

14:31.246 --> 14:32.580
क्या उसने अपराध स्वीकार कर लिया?

14:32.581 --> 14:35.417
जैसा कि मैंने कहा, हमें पूरा भरोसा है।

14:36.376 --> 14:38.836
तो, अब क्या होगा?

14:38.837 --> 14:41.589
उस पर आरोप तय हो चुके हैं
और हम उसे काउंटी भेज रहे हैं।

14:41.590 --> 14:43.217
क्या मुझे ज़रूरत है कि…

15:01.610 --> 15:03.153
- हैलो?
- मिसेज़ सिम्पसन?

15:03.654 --> 15:05.571
- कौन बोल रहा है?
- ऑलिवर नॉक।

15:05.572 --> 15:06.990
मैं स्कॉट रीड का वकील हूँ।

15:09.409 --> 15:10.661
आपको मेरा नम्बर कैसे मिला?

15:11.578 --> 15:14.247
मेरे मुवक्किल ने अपनी बेगुनाही के बारे में
पुलिस को खुलकर बताया है,

15:14.248 --> 15:16.083
लेकिन लगता है उनकी बातें अनसुनी की जा रही हैं।

15:17.292 --> 15:18.710
उन्होंने आपसे बात करने का अनुरोध किया है।

15:28.178 --> 15:30.597
मैं स्कॉट रीड का वकील हूँ।
ज़रूरी काम है, प्लीज़ फ़ोन कीजिए!

15:35.185 --> 15:36.686
बैठ जाओ।

15:36.687 --> 15:40.690
एके और सॉल्ट फ़िश, प्लैंटेन और कालालू।

15:40.691 --> 15:42.942
- तुम्हारे पसंदीदा।
- आपने खाना बनाया।

15:42.943 --> 15:44.152
बैठ जाओ।

15:48.115 --> 15:49.949
देखो, अगर तुम ना खाना चाहो तो ज़रूरी नहीं कि हम…

15:49.950 --> 15:51.784
नहीं, नहीं, नहीं। शुक्रिया।

15:51.785 --> 15:54.162
नहीं। मैं बस… मुझे किसी का फ़ोन आया।

15:55.581 --> 15:57.875
नैंसी के सौतेले बाप को गिरफ़्तार कर लिया गया है

15:59.001 --> 16:00.960
और वह मुझसे बात करना चाहता है।

16:00.961 --> 16:02.420
और तुम उससे बात नहीं करना चाहतीं?

16:02.421 --> 16:05.882
मतलब, यह वह आदमी है
जिसने शायद मेरी सबसे अच्छी दोस्त की हत्या की है।

16:05.883 --> 16:10.261
तो मुझे लगता है कि मुझे जाना चाहिए और उसकी आँखों में
आँखें डालकर उससे पूछना चाहिए उसने ऐसा क्यों किया, पर…

16:10.262 --> 16:11.638
पर क्या?

16:12.222 --> 16:13.223
मैं नहीं जा सकती।

16:14.433 --> 16:15.684
मैं वापस नहीं जा सकती।

16:16.435 --> 16:21.981
मुझे लगता है कि जब भी मैं कुछ सही चीज़ करने की
कोशिश करती हूँ, कुछ न कुछ ख़राब हो जाता है।

16:21.982 --> 16:25.985
एलेनॉर, अपनी सबसे अच्छी दोस्त के पति के साथ सोने में

16:25.986 --> 16:27.863
तुम्हें क्या सही लग रहा था?

16:29.239 --> 16:32.909
वाह। क्या आपको हमेशा इतना निर्दयी रहना ज़रूरी है?

16:32.910 --> 16:35.077
तुम क्या चाहती हो मैं क्या करूँ?
सच को घुमा-फिराकर पेश करूँ?

16:35.078 --> 16:36.246
हाँ। हाँ।

16:36.788 --> 16:37.872
बस एक बार,

16:37.873 --> 16:41.918
मुझे बहुत ख़ुशी होगी
कि आप मेरे साथ होने का दिखावा ही कर लें।

16:41.919 --> 16:42.920
क्योंकि यह…

16:43.629 --> 16:45.130
यह जो आपने किया, मैं इसीलिए यहाँ से गई थी।

16:48.133 --> 16:50.761
तुम्हारे और रॉबर्ट के बीच जो हुआ,

16:51.595 --> 16:53.055
तुम्हारी पहचान उस तक सीमित नहीं है।

16:53.722 --> 16:54.848
वह एक ग़लती थी।

16:55.349 --> 16:57.183
ऐसी ग़लती जिसकी क़ीमत तुम्हें चुकानी पड़ी है।

16:57.184 --> 16:58.769
तुम्हें देखकर पता चल रहा है

16:59.770 --> 17:01.188
कि तुमने उसकी क़ीमत चुकाई है।

17:03.690 --> 17:04.691
मॉम…

17:05.983 --> 17:07.653
मुझे लगा था कि वह सच है।

17:08.945 --> 17:10.404
मुझे सच में लगा था।

17:10.405 --> 17:13.658
और मैंने उसे अपना सब कुछ दे दिया।

17:13.659 --> 17:15.617
लेकिन मैं वह फिर से नहीं करना चाहती।

17:15.618 --> 17:18.788
मैं अब दोबारा कभी वैसा महसूस नहीं करना चाहती,
किसी के भी साथ।

17:18.789 --> 17:19.957
ऐसा मत करो।

17:20.540 --> 17:22.291
ख़ुद को सबसे अलग मत करो।

17:23.961 --> 17:28.549
जब तुम्हारे पिता की मृत्यु हुई,
मैंने उसी को आख़िरी सच मान लिया।

17:30.717 --> 17:32.636
मुझसे बेहतर फ़ैसले लो।

17:34.346 --> 17:35.514
रॉबर्ट तुम्हारे लिए नहीं था।

17:36.557 --> 17:38.392
बात ख़त्म।

17:39.768 --> 17:41.353
लेकिन तुम्हारे दोस्त…

17:41.937 --> 17:43.354
एलेनॉर,

17:43.355 --> 17:49.069
तुम्हें ऐसे लोग मिले हैं जिनसे तुम प्यार कर सकती हो,
जिनके साथ तुम अपने सुख-दुःख बाँट सकती हो।

17:49.862 --> 17:52.572
ज़ाहिर है मैंने तुम्हें यह नहीं सिखाया था,

17:52.573 --> 17:55.534
लेकिन तुमने यह ख़ुद ही सीख लिया।

17:56.743 --> 17:57.744
और वे लोग,

17:58.745 --> 18:00.998
अगर तुम सच में उनसे प्यार करती हो,

18:02.332 --> 18:04.585
तो तुम्हें उन्हें यह महसूस कराना होगा।

18:06.545 --> 18:08.337
और इसका मतलब है कि तुम्हें वापस वहाँ जाना होगा।

18:08.338 --> 18:11.675
और वहाँ वापस जाओ और इस मामले को
अंजाम तक पहुँचते हुए देखो।

18:12.718 --> 18:15.304
क्योंकि अगर तुमने ऐसा नहीं किया, यक़ीन मानो,

18:16.471 --> 18:18.223
तुम वही बन जाओगी जिससे तुम नफ़रत करती हो।

18:19.725 --> 18:23.270
एक पत्थर हो चुकी औरत जो उस इंसान के साथ
दोपहर का खाना भी ठीक से नहीं खा पाती,

18:24.980 --> 18:27.357
जिससे वह सबसे ज़्यादा प्यार करती है।

18:37.284 --> 18:38.826
तुम्हीं बताओ मैं क्या करूँ?

18:38.827 --> 18:40.370
मेरा मतलब, हाँ, जान।

18:43.498 --> 18:45.250
ठीक है। फिर तुम्हीं उसे फ़ोन करो।

19:02.935 --> 19:04.603
- हैलो।
- प्लीज़।

19:07.189 --> 19:08.815
वह किसी भी पल बस आते ही होंगे।

19:30.754 --> 19:31.839
मैंने नैंसी को नहीं मारा।

19:34.508 --> 19:35.717
और मैंने पुलिस वालों से भी यही कहा।

19:36.802 --> 19:38.302
उन्हें मुझ पर भरोसा नहीं है।

19:38.303 --> 19:40.721
वे ऐसा दिखा रहे हैं जैसे मैं उसके पीछे पड़ा था।

19:40.722 --> 19:44.101
लेकिन मरने से कुछ रात पहले उसी ने मुझे फ़ोन किया था।

19:50.816 --> 19:53.485
अरे, यह तो मेरे सामने ख़ुद फ़ैंसी नैंसी है।

19:56.572 --> 19:58.323
तुम अभी भी वही परफ़्यूम लगाते हो।

20:00.492 --> 20:01.493
बियर।

20:06.832 --> 20:07.958
काफ़ी अच्छी अँगूठी है।

20:16.925 --> 20:17.926
तो, क्या?

20:19.511 --> 20:21.388
हम एक दूसरे को घूरने की प्रतियोगिता करने वाले हैं?

20:28.520 --> 20:29.813
मैं छोटी सी बच्ची थी।

20:32.816 --> 20:34.483
तुमने मेरे साथ जो चीज़ें कीं…

20:34.484 --> 20:35.652
मैं एक छोटी सी बच्ची थी।

20:36.862 --> 20:37.945
मेरा समय बर्बाद कर दिया।

20:37.946 --> 20:40.656
नहीं, तुम कमबख़्त चुपचाप बैठकर मेरी बात सुनोगे।

20:40.657 --> 20:41.658
आराम से, ठीक है?

20:46.747 --> 20:48.373
हाँ, उसने मुझे सब कुछ बताया।

20:48.874 --> 20:50.708
उसके तुम्हारे पति के साथ सम्बन्ध थे।

20:50.709 --> 20:52.377
इस बारे में सबसे झूठ बोलना।

20:53.545 --> 20:54.963
उसने कहा कि वह भी बहुत घिनौना आदमी है।

20:55.631 --> 20:57.174
वह ना सुनने को तैयार नहीं है।

20:58.717 --> 21:01.219
यहाँ तक कि उसने नैंसी को उसकी नंगी तस्वीरें भी भेजीं।

21:01.220 --> 21:02.429
उसके पति ने उन्हें देख लिया।

21:03.472 --> 21:05.599
ऐसा लग रहा था
जैसे उसके पास बात करने के लिए कोई नहीं था।

21:06.475 --> 21:07.559
तो हमने बातें कीं।

21:09.770 --> 21:13.273
कुछ दिनों बाद उसका फिर से फ़ोन आया, और वह किसी…

21:14.399 --> 21:15.525
जन्मदिन की पार्टी में थी…

21:15.526 --> 21:17.276
नहीं। नहीं, माफ़ करना।

21:17.277 --> 21:19.403
यह… इसमें से कोई भी बात सच नहीं हो सकती।

21:19.404 --> 21:21.823
वह तुम्हें कभी फ़ोन नहीं करती।
वह तुमसे नफ़रत करती थी।

21:22.574 --> 21:24.158
तुमने उसकी ज़िंदगी बर्बाद कर दी।

21:24.159 --> 21:26.244
वह चाहती थी मैं उसे बचाऊँ।

21:26.245 --> 21:27.328
कैसे?

21:27.329 --> 21:29.247
तुम उसे कैसे बचाने वाले थे?

21:29.248 --> 21:30.541
वह चाहती थी कि मैं हॉवर्ड को डराऊँ।

21:31.917 --> 21:33.584
उसे थोड़ा सबक सिखाऊँ।

21:33.585 --> 21:35.170
ताकि वह पीछे हट जाए।

21:35.671 --> 21:37.380
मैं ऐसा करने भी वाला था।

21:37.381 --> 21:38.674
यह मेरा प्रायश्चित होता।

21:49.434 --> 21:52.437
नैंसी की मौत की रात

22:07.119 --> 22:08.786
- यहाँ वापस आओ।
- रु…

22:08.787 --> 22:09.788
हे।

22:10.414 --> 22:12.498
- इसे अभी रोकना होगा।
- हैलो?

22:12.499 --> 22:13.834
मुझे मैरी को बताना होगा।

22:14.793 --> 22:16.419
- तुम ऐसा नहीं करोगी।
- तुम कहाँ हो?

22:16.420 --> 22:18.504
मुमकिन है वह फिर कभी मुझसे बात ना करे,
पर उसे सच जानने का

22:18.505 --> 22:19.673
- हक़ है।
- तुम सुन रही हो?

22:23.510 --> 22:24.636
धत्।

22:45.365 --> 22:47.868
वह… वह उस पर झुका हुआ था…

22:48.493 --> 22:49.494
उसके शरीर पर।

22:50.871 --> 22:54.082
उसके हाथ के साथ कुछ… कुछ कर रहा था। मैंने नहीं देखा क्या।

22:56.710 --> 22:58.754
तुमने उसे वहाँ यूँ ही छोड़ दिया?

22:59.463 --> 23:01.380
मैं और क्या करता?

23:01.381 --> 23:02.549
तुम मदद बुलाते।

23:04.051 --> 23:05.301
पुलिस को बताते।

23:05.302 --> 23:07.304
तुम मुझे बताओगी कि मुझे क्या करना चाहिए था?

23:08.138 --> 23:10.515
तुम्हारे पति ने
तुम्हारी सबसे अच्छी दोस्त की हत्या की है।

23:10.516 --> 23:12.600
कमबख़्त तुम इस बारे में क्या करने वाली हो?

23:12.601 --> 23:15.521
क्योंकि मैंने उन्हें बताने की कोशिश की,
पर कोई मुझे पर भरोसा नहीं कर रहा है।

23:19.650 --> 23:20.651
तुम कहाँ जा रही हो?

23:21.276 --> 23:22.361
पुलिस स्टेशन।

23:23.028 --> 23:24.154
मैं तुम्हारे साथ आ रही हूँ।

23:25.113 --> 23:27.157
सिटी हॉल

23:49.346 --> 23:51.597
इन्होंने कहा कि इनके पास
हेनेसी केस से जुड़ी ज़रूरी जानकारी है।

23:51.598 --> 23:53.891
- मैंने सोचा आप सुनना चाहेंगी।
- मुझे प्रेस कॉन्फ़्रेंस के लिए जाना है।

23:53.892 --> 23:55.434
- जल्दी बताइए।
- हम स्कॉट से मिलने गए थे।

23:55.435 --> 23:57.854
- मुझे जानकारी है।
- डिटेक्टिव, वह सच बोल रहा है।

23:57.855 --> 23:59.313
और आपके पास क्या सबूत है?

23:59.314 --> 24:01.315
वही सबूत है। वही। वह चश्मदीद गवाह है।

24:01.316 --> 24:02.441
उसने हॉवर्ड को क़त्ल करते हुए देखा था।

24:02.442 --> 24:04.360
उसके पास अपराध से जुड़ी जानकारी है क्योंकि…

24:04.361 --> 24:06.320
- हाँ, क्योंकि अपराध उसी ने किया है।
- नहीं।

24:06.321 --> 24:08.365
ऐसा क्यों लग रहा है कि आप
क़ातिल के रूप में उसे ही देखना चाहती हैं?

24:09.157 --> 24:11.325
मैं आपको बताती हूँ यह कैसे काम करता है।

24:11.326 --> 24:15.371
इसके अंदर, मेरे पास ऐसे ठोस सबूत हैं
जिन्हें जाँचा और सत्यापित किया जा सकता है।

24:15.372 --> 24:16.956
- हाँ, पर आपने…
- मेरे पास फ़ोन रिकॉर्ड हैं,

24:16.957 --> 24:18.165
पीड़िता के फ़ोन पर उँगलियों के निशान हैं।

24:18.166 --> 24:21.794
मेरे पास मिस्टर रीड द्वारा भेजे गए
कई सारे धमकी भरे इंस्टाग्राम मैसेज भी हैं।

24:21.795 --> 24:23.796
- उससे बात कर लीजिए। बस…
- इससे वजह पता चलती है।

24:23.797 --> 24:27.425
मेरे पास वह सब कुछ है जो मुझे
इसे डीए के ऑफ़िस में पेश करने के लिए चाहिए।

24:27.426 --> 24:30.928
और बाहर पत्रकारों का सैलाब आया हुआ है,
जो यह अच्छी ख़बर सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं

24:30.929 --> 24:33.306
कि इस जघन्य अपराध की पीड़िता को इंसाफ़ मिलकर रहेगा।

24:33.307 --> 24:37.768
तो, अगर आपके पास ऐसे सबूत नहीं हैं जो इन सबूतों से
बेहतर हों, तो मैं और बात नहीं कर सकती।

24:37.769 --> 24:40.272
- उसका…
- हॉवर्ड के फ़ोन या लैपटॉप का क्या?

24:41.273 --> 24:43.191
अभी तक हमने आपको जो भी दिया है,
सब अंदाज़े पर आधारित है।

24:43.192 --> 24:46.068
लेकिन अगर हमारे पास कुछ ऐसा हो
जो हॉवर्ड से नैंसी का सम्बन्ध साबित कर दे?

24:46.069 --> 24:49.447
किसी ने नैंसी के फ़ोन पर उसकी नंगी तस्वीरें भेजी थीं।

24:49.448 --> 24:51.157
हॉवर्ड के पास वे तस्वीरें ज़रूर होंगी।

24:51.158 --> 24:53.368
क्या आप उसके कम्प्यूटर की
तलाशी लेने का वॉरंट नहीं ले सकतीं?

24:54.286 --> 24:55.369
हम अब और बात नहीं कर सकते।

24:55.370 --> 24:57.496
क्या? डिटेक्टिव, यहाँ कमबख़्त मज़ाक़ चल रहा है?

24:57.497 --> 24:59.540
- ठीक है। हे, मैरी! मैरी।
- आपको अपना काम करना होगा!

24:59.541 --> 25:00.875
- बस करो। जानती हूँ।
- यह उसका काम है।

25:00.876 --> 25:03.086
- लेकिन ज़ाहिर है उसे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।
- बस करो। यहाँ नहीं।

25:03.879 --> 25:04.922
चलो।

25:05.839 --> 25:06.840
प्लीज़।

25:09.218 --> 25:10.718
कल मुझे अदालत में जाना है।

25:10.719 --> 25:12.678
और मेरे पास कुछ नहीं है।

25:12.679 --> 25:15.890
हॉवर्ड मेरी बच्चियों को अपने साथ ले जाएगा।
वह कमबख़्त मेरे बच्चों को ले जाएगा, एली।

25:15.891 --> 25:18.100
- क्या तुम नशे में हो?
- क्या? नहीं!

25:18.101 --> 25:20.312
तुमने मुझसे कहा था
कि अब तुम वे गोलियाँ नहीं ले रही हो।

25:20.979 --> 25:23.022
मैंने नैंसी की मौत के बाद
गोलियाँ लेना शुरू किया था, ठीक है?

25:23.023 --> 25:25.526
- तो तुमने झूठ बोला।
- मुझे लगा तुम नहीं समझोगी।

25:26.777 --> 25:29.403
तुम्हारी ज़िंदगी में बहुत कुछ चल रहा था।

25:29.404 --> 25:34.116
और तुम सब कुछ कहीं बेहतर तरीक़े से
सम्भाल रही थीं। और मैं बस…

25:34.117 --> 25:35.869
मुझे घुटन सी महसूस हो रही थी।

25:36.453 --> 25:41.916
और हर चीज़ में इतनी ज़्यादा मेहनत लग रही थी
और मैं बच्चों पर ध्यान नहीं दे पा रही थी।

25:41.917 --> 25:44.919
मुझे बस… मुझे बस आगे बढ़ते रहने के लिए कुछ चाहिए था।

25:44.920 --> 25:49.131
तुमने इस सोफ़े पर बैठकर
मुझे हॉवर्ड के बारे में सब कुछ बताया,

25:49.132 --> 25:51.342
उसके धोखा देने के बारे में भी,
उसने जो कुछ भी किया, सब कुछ।

25:51.343 --> 25:54.220
लेकिन तुम तब भी मुझसे चीज़ें छुपा रही थीं।

25:54.221 --> 25:57.598
मैरी, हम एक दूसरे की आँखों में आँखें डालकर
झूठ कैसे बोल रहे हैं?

25:57.599 --> 25:58.933
पता नहीं! तुम्हीं बताओ।

25:58.934 --> 26:01.894
मुझे नहीं पता। यह सिर्फ़ मैंने नहीं किया।
तुमने, मैंने, नैंसी ने भी यही किया।

26:01.895 --> 26:03.980
नैंसी झूठ बोल रही थी।

26:03.981 --> 26:07.484
वह स्कॉट से बात कर रही थी
और हमें कोई अंदाज़ा ही नहीं था!

26:08.068 --> 26:12.573
जानती हूँ। जानती हूँ। जानती हूँ। जानती हूँ।

26:16.118 --> 26:20.581
मैरी, उस रात तुम्हारे जन्मदिन के डिनर से
हमारे सबके जाने के बाद,

26:21.582 --> 26:24.209
मैं वैले पर खड़ी इंतज़ार कर रही थी।

26:25.210 --> 26:26.712
और नैंसी वापस आ गई।

26:28.422 --> 26:32.509
और उसने मुझे अपने साथ चलने के लिए कहा,
और मैंने मना कर दिया।

26:33.552 --> 26:39.473
वह मुझसे सच बोलने की कोशिश कर रही थी
और मैंने उसे ऐसा नहीं करने दिया।

26:39.474 --> 26:44.854
और अब वह मर चुकी है
और मैं यह बात किसी से भी कहने में डर रही थी।

26:44.855 --> 26:47.566
लेकिन अब मैं… अब मैं इस बात को
अपने दिल में दबाकर नहीं रखना चाहती।

26:58.118 --> 27:01.496
मैं सिर्फ़ नैंसी की चीज़ें नहीं चुरा रही थी।

27:03.373 --> 27:05.292
कभी-कभी हॉवर्ड और मैं…

27:07.586 --> 27:09.420
अक्सर जब हम सेक्स करते थे,

27:09.421 --> 27:12.549
हम अभिनय करते थे
और यह नाटक करते थे कि हम रॉबर्ट और नैंसी हैं।

27:13.300 --> 27:15.260
मैं नाटक करती थी कि मैं नैंसी हूँ।

27:16.887 --> 27:19.515
दोस्त ऐसा नहीं करते। है ना?

27:22.142 --> 27:26.312
और कभी-कभी मुझे लगता है
कि जो हुआ, उसकी थोड़ी ज़िम्मेदार मैं भी हूँ।

27:26.313 --> 27:27.940
हॉवर्ड के मन में नैंसी की चाहत पैदा करने की।

27:30.817 --> 27:32.818
मुझे माफ़ कर दो, पर मुझे लगा कि अगर तुम्हें यह पता चला,

27:32.819 --> 27:35.572
तो मेरे लिए तुम्हारा प्यार बिल्कुल ख़त्म हो जाएगा।

27:37.824 --> 27:40.953
मुझे लगता है हम सबको एक ही चीज़ का डर था।

27:50.587 --> 27:54.173
रोज़ तीन बजे,
मैं आर्टी के लिए एक सेब छीलकर काटती हूँ।

27:54.174 --> 27:56.426
और जूनी के लिए मैं एक पूरा सेब छोड़ देती हूँ।

27:57.094 --> 27:58.344
हर दिन।

27:58.345 --> 28:01.890
यह उन कई सारी चीज़ों में एक चीज़ है जो मैं करती हूँ,

28:02.599 --> 28:08.522
ताकि उनकी ज़िंदगी में स्थिरता रहे
और उन्हें सुरक्षित महसूस हो।

28:12.276 --> 28:13.652
हॉवर्ड इस बारे में नहीं जानता।

28:18.657 --> 28:20.617
कोई नहीं जानता क्योंकि ये चीज़ें किसी को नहीं दिखतीं।

28:27.749 --> 28:29.710
मेरे बच्चों को ही परेशानियाँ उठानी पड़ेंगी।

28:39.094 --> 28:40.679
अब हम क्या करें?

28:41.805 --> 28:43.473
हम सच बोलने से शुरुआत करते हैं।

28:51.315 --> 28:52.900
मैं कोरा से बात करने जा रही हूँ।

28:54.067 --> 28:56.903
मुझे लगा कि उसके पिता होने के नाते,
तुम्हें पता होना चाहिए,

28:56.904 --> 29:00.114
कि मैं… मैं उसे सब कुछ बताने वाली हूँ।

29:00.115 --> 29:02.325
हमारे बारे में, नैंसी और स्कॉट के बारे में।

29:02.326 --> 29:04.661
मुझे लगता है कि अगर नैंसी के पास और समय होता,

29:05.329 --> 29:08.164
तो वह अपने अतीत को लेकर
कोरा को सब कुछ सच बता चुकी होती।

29:08.165 --> 29:09.916
नहीं। बिल्कुल नहीं।

29:09.917 --> 29:13.628
रॉबर्ट, शायद तुम्हें ये सारी बातें
राज़ रखने में कोई परेशानी नहीं है,

29:13.629 --> 29:17.257
क्योंकि तुम हेनेसी परिवार से हो, लेकिन मैं नहीं हूँ।

29:18.133 --> 29:20.801
मैं नहीं कर सकती, मैं इस तरह नहीं जीना चाहती।

29:20.802 --> 29:23.514
इन राज़ की बातों ने ही नैंसी की जान ले ली।

29:24.681 --> 29:26.849
मैं नहीं चाहती कि कोरा के साथ भी वही हो।

29:26.850 --> 29:30.436
मैंने उसे तकलीफ़ पहुँचाई और उसे सच बताना मेरा फ़र्ज़ है।

29:30.437 --> 29:32.313
सच? उसे पहले ही लगता है कि मैं एक कमीना इंसान हूँ।

29:32.314 --> 29:33.732
और तुम बस हालात और बिगाड़ दोगी।

29:34.691 --> 29:36.443
यहाँ तुम मायने नहीं रखते।

29:37.110 --> 29:38.736
- ओह, सच में?
- हाँ।

29:38.737 --> 29:41.281
क्या तुम यह इसलिए नहीं कर रही हो
ताकि मैं वही करूँ जो तुम चाहती हो?

29:42.824 --> 29:44.368
जो तुम हमेशा से चाहती आई हो?

29:46.662 --> 29:47.663
नहीं।

29:49.498 --> 29:50.499
नहीं।

29:51.625 --> 29:54.545
पहले मैं तुमसे किसी चीज़ की चाहत तो रखती थी।

29:56.129 --> 29:57.965
लेकिन अब और नहीं।

30:00.175 --> 30:02.135
मैं कोरा से बात करने जा रही हूँ।

30:03.470 --> 30:05.472
तुम्हें अपना ख़याल रखना चाहिए।

30:05.973 --> 30:07.432
- एलेनॉर।
- हाँ?

30:10.727 --> 30:12.145
मैं सच में माफ़ी चाहता हूँ।

30:30.205 --> 30:31.622
मैं फिर भी वहाँ रहना चाहता हूँ।

30:31.623 --> 30:32.707
जानती हूँ।

30:32.708 --> 30:36.753
इस समय तुम मेरी सबसे बड़ी मदद यही कर सकते हो
कि अपनी बहनों का ख़याल रखो, ठीक है?

30:37.379 --> 30:38.797
आपको लगता है वह जीत जाएँगे?

30:39.965 --> 30:41.842
तुम्हारी एली आंटी और मैंने कुछ सोचा है।

30:43.302 --> 30:44.595
प्यार तुम्हें, बच्चे।

30:45.137 --> 30:46.680
मेरी तरफ़ से लड़कियों को गले लगा लेना।

30:48.182 --> 30:49.224
बिल्कुल।

30:50.017 --> 30:51.977
- आपको भी प्यार।
- बाय।

30:56.523 --> 30:59.066
मैं कभी मैरी जैसे किसी इंसान से नहीं मिली थी।

30:59.067 --> 31:00.234
हमें में से कोई नहीं मिला था।

31:00.235 --> 31:04.198
वह संवेदना की साक्षात मूरत है।

31:04.865 --> 31:10.244
उसके बड़े और उदार दिल में
हमेशा सबके लिए जगह होती है।

31:10.245 --> 31:13.039
लेकिन ख़ासकर उसके बच्चों के लिए।

31:13.040 --> 31:17.961
मैरी के लिए मार्कस और जूनिपर
और आर्टेमिस से ज़्यादा कोई मायने नहीं रखता।

31:19.004 --> 31:20.380
शुक्रिया, मिस बुशे।

31:23.509 --> 31:24.760
मिस बुशे,

31:26.220 --> 31:29.430
क्या आपको 2025 के अक्टूबर महीने के दौरान प्रतिवादी

31:29.431 --> 31:33.185
और उस समय उनकी
आठ साल की बेटी से जुड़ी कोई घटना याद है?

31:33.894 --> 31:35.436
मुझे अपना कैलेंडर देखना पड़ेगा।

31:35.437 --> 31:37.104
ओह, कोई बात नहीं, मैं साफ़ बोलता हूँ।

31:37.105 --> 31:42.276
क्या आपको यह जानकारी थी
कि 19 अक्टूबर, 2025 को मिसेज़ सिम्पसन

31:42.277 --> 31:46.155
अवैध रूप से प्राप्त की गई एम्फ़ेटामिन के प्रभाव में,

31:46.156 --> 31:48.115
अपनी बेटी, जूनिपर को

31:48.116 --> 31:50.869
मिनी-मार्ट के अंदर छोड़कर
आर्को गैस स्टेशन से गाड़ी लेकर चली गई थीं?

31:57.167 --> 31:58.502
हाँ।

31:59.253 --> 32:00.921
हाँ। क्या?

32:02.256 --> 32:04.966
हाँ, मुझे जानकारी है कि ऐसा हुआ था।

32:04.967 --> 32:06.509
वह इंसान है। उससे ग़लती हो गई थी।

32:06.510 --> 32:08.427
और चार जून की सुबह को, क्या आप इनके साथ थीं

32:08.428 --> 32:11.305
जब इनकी सबसे छोटी बेटी को
आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया था क्योंकि उसने

32:11.306 --> 32:13.850
- मिसेज़ सिम्पसन की…
- मैंने आपसे कहा था उसकी वजह मैं नहीं थी।

32:13.851 --> 32:15.309
- वह हॉवर्ड था।
- …बिना डॉक्टर के

32:15.310 --> 32:17.187
परामर्श के ली गई एडेरल दवा ज़्यादा मात्रा में ले ली थी?

32:21.483 --> 32:23.276
हाँ, मैं अस्पताल में ही थी।

32:23.277 --> 32:24.444
शुक्रिया।

32:25.279 --> 32:26.780
मुझे और कुछ नहीं पूछना, योर ऑनर।

32:27.698 --> 32:29.074
आप बाहर आ सकती हैं।

32:31.285 --> 32:33.287
और कोई गवाह, मिस टिसडॉल?

32:35.414 --> 32:36.956
दरअसल हाँ, योर ऑनर।

32:36.957 --> 32:38.584
वह अभी-अभी यहाँ पहुँची हैं।

32:49.219 --> 32:52.306
मैं आठ साल तक हॉवर्ड की पत्नी रही।

32:53.015 --> 32:54.349
क्या आपके कोई बच्चे थे?

32:56.101 --> 33:00.689
कोई नहीं, जिससे हॉवर्ड को घोर निराशा हुई थी।

33:02.357 --> 33:05.319
मैं गर्भवती हुई थी,
लेकिन फिर मैंने अपने बच्चे को खो दिया।

33:05.944 --> 33:10.824
पीछे मुड़कर देखती हूँ
तो वह मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा वरदान था।

33:11.450 --> 33:13.702
क्यों? अगर आपको कोई ऐतराज़ ना हो।

33:15.662 --> 33:17.956
क्योंकि मानवता का बहुत भला होगा

33:18.498 --> 33:20.709
अगर कुछ लोग बच्चे पैदा ना करें।

33:22.127 --> 33:25.213
ऐसा लगता है
कि आपको अपने पति की ज़्यादा परवाह नहीं थी।

33:25.214 --> 33:27.131
पहले मैं परवाह करती थी।

33:27.132 --> 33:32.554
हॉवर्ड का अपना ही अंदाज़ है,
वह अपनी घिनौनी हरकतों से भी लोगों को लुभा लेता है।

33:33.764 --> 33:36.808
उसे मुझ पर हाथ उठाने में कम से कम आठ साल लग गए।

33:38.143 --> 33:39.436
ऐसा बस एक ही बार हुआ था, लेकिन…

33:41.355 --> 33:42.481
उसे भूलना मुश्किल है।

33:45.192 --> 33:48.194
मैंने पिछले दो दशक इस डर में बिताए हैं

33:48.195 --> 33:51.865
कि वह मुझे ढूँढ लेगा और अपने काम को
अंजाम तक पहुँचाकर ही दम लेगा।

33:53.158 --> 33:55.451
लेकिन अब मैं उसकी तरफ़ देखती हूँ

33:55.452 --> 33:58.664
और मुझे बस एक ग़ुस्से से भरा बच्चा नज़र आता है

33:59.289 --> 34:03.669
जो अपने ही औसत व्यक्तित्व से बुरी तरह डरा हुआ है।

34:16.849 --> 34:18.225
सब खड़े हो जाएँ।

34:22.771 --> 34:23.772
प्लीज़ बैठ जाइए।

34:26.525 --> 34:27.692
ठीक है।

34:27.693 --> 34:30.903
जहाँ तक बच्चों को
राज्य की सीमाओं से बाहर स्थानांतरित करने की

34:30.904 --> 34:35.367
अनुमति से सम्बन्धित आपातकालीन आदेश का प्रश्न है,
वह अनुरोध अस्वीकार किया जाता है।

34:36.909 --> 34:38.619
इसका क्या मतलब है? मेरी नौकरी ओहायो में है।

34:38.620 --> 34:40.037
इसका मतलब है नई नौकरी ढूँढ लीजिए।

34:40.038 --> 34:42.832
और प्रतिवादी के ख़िलाफ़ वर्तमान में लम्बित

34:42.833 --> 34:44.793
दूसरों को ख़तरे में डालने के आरोपों को देखते हुए,

34:45.585 --> 34:47.588
मेरी यह राय है कि नाबालिग बच्चियाँ,

34:48.338 --> 34:51.841
आर्टेमिस और जूनिपर सिम्पसन
वास्तव में इस समय गम्भीर ख़तरे में हैं,

34:51.842 --> 34:54.927
और अभी माता-पिता में से
किसी के भी साथ रहना उनके लिए सुरक्षित नहीं है।

34:54.928 --> 34:56.345
- क्या?
- मैं यह मामला

34:56.346 --> 34:59.098
बाल एवं परिवार सेवा विभाग को सौंप रहा हूँ

34:59.099 --> 35:00.600
- ताकि बच्चों की…
- नहीं।

35:00.601 --> 35:02.810
…अस्थायी अभिरक्षा का अनुरोध किया जा सके।

35:02.811 --> 35:04.312
मामला सुलझ जाने के बाद,

35:04.313 --> 35:08.191
हम फिर से मिलकर आगे के विकल्पों पर विचार करेंगे।

35:08.192 --> 35:09.401
अदालत की कार्यवाही समाप्त होती है।

35:10.694 --> 35:11.819
हमारे पास और विकल्प हैं।

35:11.820 --> 35:12.987
सब ठीक हो जाएगा।

35:12.988 --> 35:14.072
अब क्या होगा?

35:16.867 --> 35:19.118
- ऐसा नहीं होना चाहिए था।
- जानती हूँ। जानती हूँ।

35:19.119 --> 35:20.621
ऐसा नहीं होना चाहिए था।

35:21.830 --> 35:23.289
हम इसके ख़िलाफ़ लड़ेंगे।

35:23.290 --> 35:25.416
- तुम्हें परेशानी क्या है?
- नहीं। नहीं, नहीं, नहीं, नहीं।

35:25.417 --> 35:27.460
- तुम्हें कमबख़्त परेशानी क्या है?
- बस करो।

35:27.461 --> 35:31.465
मैं होटल आकर तुम्हें ले जाऊँगी और तुम मेरे साथ रहोगी।

35:47.523 --> 35:48.565
एली?

36:17.302 --> 36:18.428
मेअर?

36:23.725 --> 36:25.143
मैरी?

36:39.241 --> 36:41.492
हे, यह मैरी और जूनी का नम्बर है।

36:41.493 --> 36:42.910
और मेरा!

36:42.911 --> 36:43.996
जल्दी।

36:48.959 --> 36:50.293
एली आंटी?

36:50.294 --> 36:52.461
हे, क्या तुम्हारी मॉम से तुम्हारी बात हुई?

36:52.462 --> 36:53.546
मेरी मॉम से? नहीं।

36:53.547 --> 36:54.964
क्या तुम्हारे पिता वहाँ हैं?

36:54.965 --> 36:56.717
नहीं, नहीं, मैंने उन्हें नहीं देखा।

36:57.384 --> 36:59.010
मैं जूनी और आर्टी की देखभाल कर रहा था

36:59.011 --> 37:01.637
और समाज सेवा वाले लोग आए और उन्हें लेकर चले गए।

37:01.638 --> 37:03.639
मुझे समझ में नहीं आ रहा कि मैं क्या करूँ।

37:03.640 --> 37:07.268
ठीक है, मैं तुम्हें
डिटेक्टिव बेथनी गैंज़ का नम्बर भेज रही हूँ।

37:07.269 --> 37:08.394
तुम उन्हें फ़ोन करो।

37:08.395 --> 37:11.230
तुम्हें एक चीज़ मुझसे लेकर उन तक पहुँचानी है। ठीक है?

37:11.231 --> 37:13.275
हाँ। हाँ, हाँ, हाँ, ठीक है।

37:18.655 --> 37:19.656
तुम मुझे मारने वाले हो?

37:21.658 --> 37:22.951
नहीं, तुम ही ख़ुद को मारोगी।

37:23.911 --> 37:25.037
कहानी ख़ुद बन जाती है, सच में।

37:25.621 --> 37:27.413
नशे की आदी माँ अपने बच्चों को खो देती है।

37:27.414 --> 37:29.249
महीनों से उसकी हालत बिगड़ती ही जा रही थी।

37:29.833 --> 37:32.710
जीने का कोई मकसद नहीं बचा।
इसलिए उसने ठीक उसी जगह अपनी कलाइयाँ काटकर

37:32.711 --> 37:35.214
जान दे दी जहाँ उसकी
सबसे अच्छी दोस्त की हत्या हुई थी।

37:38.342 --> 37:40.219
एलेनॉर और मैंने स्कॉट से बात की थी।

37:44.139 --> 37:45.140
उसने तुम्हें देखा था।

37:46.433 --> 37:49.019
उसने तुम्हें वह करते हुए देखा था।
उसने तुम्हें नैंसी को मारते हुए देखा था।

37:50.062 --> 37:53.273
नैंसी ने स्कॉट को यहीं मिलने के लिए बुलाया था।

37:54.024 --> 37:59.988
और उसने स्कॉट से तुम्हें पीटने के लिए कहा था
ताकि तुम उसे अकेला छोड़ दो।

38:01.073 --> 38:02.157
तुम झूठ बोल रही हो।

38:03.158 --> 38:05.994
अच्छा? मैं झूठ बोल रही हूँ?

38:06.703 --> 38:09.748
तुमने कहा था कि तुम नैंसी को मुझसे बेहतर जानते हो।

38:10.749 --> 38:12.542
क्या वह ऐसा कुछ कर सकती थी?

38:12.543 --> 38:14.628
फिर मैं आज़ाद क्यों हूँ और वह जेल में क्यों है?

38:15.254 --> 38:16.255
क्योंकि…

38:17.506 --> 38:21.927
क्योंकि डिटेक्टिव गैंज़ को पुख़्ता सबूत चाहिए
कि क़त्ल तुमने किया था।

38:22.511 --> 38:24.179
और एली और मैं सबूत हासिल करने वाले थे।

38:25.097 --> 38:28.892
हमें… हमें आज रात मेरे होटल के कमरे में उनसे मिलना था।

38:30.352 --> 38:31.687
और अब मैं वहाँ नहीं होऊँगी।

38:34.815 --> 38:39.069
डिटेक्टिव गैंज़ को यह कभी नहीं लगेगा
कि मैंने आत्महत्या कर ली।

38:41.113 --> 38:43.615
उन्हें पता चल जाएगा कि तुमने मुझे मारा है।

38:45.242 --> 38:46.534
मेरी बात सुनो, हॉवर्ड।

38:46.535 --> 38:47.827
मेरी बात सुनो।

38:47.828 --> 38:49.872
अब तुम सिर्फ़ एक काम कर सकते हो, ठीक है?

38:50.455 --> 38:52.248
तुम मुझे एली को फ़ोन करने दो।

38:52.249 --> 38:56.044
मेरी बात सुनो,
मैं उससे कह दूँगी कि अब हम यह नहीं करेंगे।

38:56.545 --> 38:57.880
मैं यह नहीं कर सकती।

39:00.257 --> 39:01.550
और तुम भाग जाओ।

39:03.760 --> 39:05.971
तुम जाओ।

39:07.181 --> 39:09.183
तुम लड़कियों को छोड़ दो।

39:09.766 --> 39:11.268
तुम्हें लड़कियाँ नहीं चाहिए।

39:14.521 --> 39:16.940
तुम बस चले जाओ।

39:19.818 --> 39:23.113
और आख़िरकार तुम आज़ाद हो जाओगे।

39:27.492 --> 39:28.744
मुझे उसे फ़ोन करने दो।

39:29.745 --> 39:30.787
ठीक है?

39:32.581 --> 39:33.707
सब ठीक है।

39:39.087 --> 39:40.547
धत्! धत्!

39:44.051 --> 39:45.052
मोबाइल
मैरी

39:48.263 --> 39:50.348
धत्! हद है, हॉवर्ड!

39:50.349 --> 39:51.599
तुम मुझे डेड ज़ोन में ले आए हो।

39:51.600 --> 39:53.392
यहाँ तो कॉल लगेगी भी नहीं।

39:53.393 --> 39:54.477
बहुत हो गया यह सब।

39:54.478 --> 39:56.813
हम अपनी योजना पर टिके रहेंगे। उठो। चलो। जल्दी।

39:58.690 --> 40:00.943
डेड ज़ोन। पीड़िता की हत्या यहीं की गई थी।

40:02.069 --> 40:03.819
हे भगवान। डेड ज़ोन।

40:03.820 --> 40:05.155
धत्!

40:08.659 --> 40:09.785
चलो।

40:11.912 --> 40:14.830
- तुमने मुझसे प्यार करना कब बंद कर दिया, हँ?
- ओह, हद है। चलो।

40:14.831 --> 40:15.832
नहीं!

40:17.209 --> 40:20.086
मैंने अपनी पूरी जवानी तुम्हें दे दी,

40:20.087 --> 40:23.130
तो अगर आज रात मैं मरने वाली हूँ, तो मैं जानना चाहूँगी।

40:23.131 --> 40:24.298
ठीक है, तुम जानना चाहती हो?

40:24.299 --> 40:28.136
जब तुम मेरी टीए थीं, तब तुम में असीम सम्भावनाएँ थीं।

40:28.804 --> 40:32.014
तुम्हारे पास ऐसा दिमाग़ था
कि मुझे लगता था कि तुम दुनिया हिला दोगी।

40:32.015 --> 40:33.307
लेकिन तुमने ऐसा नहीं किया।

40:33.308 --> 40:36.728
तुम एक थकी हुई,
शिकायतें करने वाली, उबाऊ इंसान बन गईं।

40:37.229 --> 40:38.564
तुमने ऐसा क्यों किया?

40:40.315 --> 40:42.400
मुझे बताओ, हॉवर्ड। तुमने नैंसी को क्यों मारा?

40:42.401 --> 40:45.529
क्योंकि मैं उसे समझाना चाहता था,
लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं थी।

40:53.787 --> 40:54.996
हम यहाँ क्या कर रहे हैं?

40:54.997 --> 40:55.998
देखो।

40:57.749 --> 40:58.916
क्या देखूँ?

40:58.917 --> 41:00.043
यह!

41:00.878 --> 41:02.795
- पुल?
- यह स्तम्भों की कतार।

41:02.796 --> 41:06.049
मुझे लगता है कि रात में इससे ज़्यादा ख़ूबसूरत कुछ नहीं है।

41:07.217 --> 41:08.510
मुझे ठंड लग रही है।

41:09.303 --> 41:11.263
यह बिल्कुल आपके आसपास की ही चीज़ है।

41:11.930 --> 41:14.599
और शायद आपने इसे इस नज़रिए से
पहले कभी नहीं देखा होगा।

41:14.600 --> 41:17.310
मैं इस समय तुम्हारी रूमानी बातों के मूड में नहीं हूँ।

41:17.311 --> 41:18.394
वापस चलें?

41:18.395 --> 41:20.230
रुको, मुझे कुछ कहना है।

41:22.691 --> 41:23.858
मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

41:23.859 --> 41:26.612
- हॉवर्ड, प्लीज़…
- रुको, रुको, रुको। बात पूरी करने दो।

41:27.279 --> 41:29.655
हम साथ हो सकते हैं। मैंने पूरी योजना बना ली है।

41:29.656 --> 41:31.407
मैंने पैसे भी बचाकर रखे हैं।

41:31.408 --> 41:33.201
मैं यह नहीं चाहती।

41:33.202 --> 41:36.913
तुम कभी भी उतनी ख़ुश या जीवंत नहीं थीं,
जितनी तुम उस रात थिएटर में थीं।

41:36.914 --> 41:38.206
- क्या?
- मैं उस जुनून को

41:38.207 --> 41:40.334
- महसूस कर सकता था जो मैंने तुम में जगा दिया था।
- तुम भ्रम में हो!

41:43.337 --> 41:44.378
जवाब देने के लिए स्लाइड करें

41:44.379 --> 41:45.380
यहाँ वापस आओ।

41:47.132 --> 41:48.133
नहीं।

41:49.259 --> 41:50.719
इसे अभी रोकना होगा।

41:51.929 --> 41:53.055
मुझे मैरी को बताना होगा।

41:54.014 --> 41:55.015
तुम ऐसा नहीं करोगी।

41:55.641 --> 41:58.893
मुमकिन है वह फिर कभी मुझसे बात ना करे,
पर उसे सच जानने का हक़ है।

41:58.894 --> 42:00.729
ओह, रहने दो। तुम्हें मैरी की कोई परवाह नहीं है।

42:12.741 --> 42:14.743
उसकी जान तुम्हारी वजह से गई है।

42:17.996 --> 42:19.455
तुम कमबख़्त क्या कर रही हो?

42:19.456 --> 42:21.333
कमज़ोर वह नहीं थी।

42:22.626 --> 42:23.669
कमज़ोर तुम थे।

42:27.297 --> 42:29.132
कमीनी कहीं की!

42:35.430 --> 42:36.473
- पकड़ लिया।
- आउ!

42:50.737 --> 42:51.738
तुमने सब गड़बड़ कर दिया।

42:52.489 --> 42:53.699
मुमकिन था कि हम साथ…

42:54.700 --> 42:56.910
मुमकिन था कि हम साथ… मुमकिन था कि हम साथ…

42:57.494 --> 42:58.745
मुमकिन था कि हम साथ…

43:24.021 --> 43:25.022
हे भगवान।

43:25.606 --> 43:28.107
मेअर। मैरी। मैरी!

43:28.108 --> 43:30.902
हे भगवान। उठ जाओ, प्लीज़। प्लीज़ उठ जाओ।

43:30.903 --> 43:31.987
हे भगवान। हे भगवान।

43:39.828 --> 43:41.663
नहीं! नहीं!

43:59.139 --> 44:00.348
कोई बात नहीं।

44:00.349 --> 44:01.350
हम ठीक हैं।

44:01.975 --> 44:04.060
तुम ठीक हो। हे भगवान।

44:04.061 --> 44:06.522
- हे भगवान। हम…
- हम ठीक हैं।

44:07.064 --> 44:08.190
हम ठीक हैं।

44:20.285 --> 44:21.286
शुक्रिया।

44:22.204 --> 44:25.749
- माफ़ करना, आप इनके परिवार से हैं?
- हाँ, मैं इनके साथ जा रही हूँ। मैरी।

44:26.542 --> 44:27.543
एली।

44:33.632 --> 44:34.633
तुम ठीक हो?

44:38.220 --> 44:39.555
तुम ठीक हो?

44:41.473 --> 44:42.474
पता नहीं।

44:45.978 --> 44:47.479
पता नहीं।

45:11.461 --> 45:13.463
हमने सोचा था कि हम साथ-साथ बूढ़े होंगे।

45:14.131 --> 45:17.300
हमारे बीच यही तय हुआ था।
यह वादा हमने तब किया था जब हम युवा थे।

45:17.301 --> 45:19.177
नैंसी लॉरेन हेनेसी
प्यारी पत्नी, माँ और दोस्त

45:19.178 --> 45:22.514
इतने युवा कि हम दोस्ती की इस
भयानक विडम्बना को समझ नहीं पाए थे।

45:23.348 --> 45:28.187
कि आप किसी से जितनी गहराई से प्यार करते हैं,
उनके चले जाने पर उतनी ही ज़्यादा तकलीफ़ होती है।

45:35.110 --> 45:37.196
नैंसी

45:50.542 --> 45:54.045
इतनी बार दिल टूट जाने के बाद इंसान ख़ुद को

45:54.046 --> 45:55.756
सबसे अलग कर लेना चाहता है।

45:56.465 --> 45:58.091
लेकिन हम यही ग़लती करते हैं।

45:59.301 --> 46:02.679
प्यार के लिए दरवाज़े खुले रखना जोखिम के बावजूद ज़रूरी है।

46:03.472 --> 46:09.560
उस गहन सुख और अपनेपन को
महसूस करने की कोशिश करते रहने के लिए।

46:09.561 --> 46:11.939
जूनिपर की जन्मदिन की पार्टी दोपहर दो बजे

46:15.108 --> 46:17.694
प्यारी जूनी के लिए
एलेनॉर आंटी की तरफ़ से

46:36.755 --> 46:40.342
मैं कहना चाहूँगी
कि हमने जो भी दर्द झेला, वह एक तोहफ़ा था।

46:40.926 --> 46:42.635
कि उसने हमें सिखाया कि हम कितने मज़बूत हैं।

46:42.636 --> 46:43.887
हम कितनी अच्छी तरह ख़ुद को सम्भाल सकते हैं।

46:45.138 --> 46:49.600
लेकिन हमने जो कुछ भी झेला, उसके बाद,
हमारे बीच का रिश्ता कभी नहीं टूट सकता।

46:49.601 --> 46:51.520
हमारी दोस्ती बहुत ताक़तवर है।

46:52.479 --> 46:55.399
कोई भी मुश्किल इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

46:57.109 --> 46:59.987
कम से कम अभी के लिए।

47:52.289 --> 47:54.291
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
