WEBVTT

00:10.010 --> 00:11.594
- …साठ।
- क्या हुआ?

00:11.595 --> 00:16.432
- पल्स बढ़ती जा रही है। अब 145। अब 160।
- इसे क्या हो रहा है?

00:16.433 --> 00:18.267
- बच्चे, तुम ठीक हो?
- मॉम।

00:18.268 --> 00:20.520
- मैं यहीं हूँ। मॉम यहीं हैं।
- मॉम, आप थोड़ा पीछे हट जाइए।

00:20.521 --> 00:22.439
- ठीक है।
- यह वी-फ़िब में है!

00:23.023 --> 00:25.149
- नर्स, इन्हें यहाँ से बाहर ले जाओ।
- क्या हो रहा है?

00:25.150 --> 00:26.275
हे भगवान।

00:26.276 --> 00:27.568
मॉम, आपका यहाँ से जाना ही मददगार होगा।

00:27.569 --> 00:28.987
- वह यहाँ तुम्हारी वजह से है।
- चलिए।

00:29.613 --> 00:31.656
- नहीं, प्लीज़।
- ठीक हो जाएगा, सब ठीक हो जाएगा।

00:31.657 --> 00:34.076
वह ठीक हो जाएगी। वह ठीक हो जाएगी।

00:35.244 --> 00:36.452
वह ठीक हो जाएगी।

00:36.453 --> 00:37.787
- नहीं! वह…
- वह ठीक हो जाएगी।

00:37.788 --> 00:39.163
- तैयार।
- प्लीज़।

00:39.164 --> 00:40.499
पचास तक चार्ज करो। सब लोग हटिए!

00:41.542 --> 00:43.000
इसकी दिल की धड़कन बंद है।

00:43.001 --> 00:44.086
रिदम चेक कर रहे हैं।

00:44.878 --> 00:47.422
- अभी भी वी-फ़िब में।
- सौ तक चार्ज करो। सब लोग हटिए!

00:49.716 --> 00:51.426
पल्स मिल रही है। बीपी बढ़ रहा है।

00:53.637 --> 00:54.638
हे भगवान।

00:58.308 --> 00:59.309
हे भगवान।

01:10.612 --> 01:11.737
हैलो।

01:11.738 --> 01:14.241
डॉ. चेन ने कहा कि सबसे बुरा दौर गुज़र चुका है।

01:14.908 --> 01:17.119
इसे अब बस आराम करने की ज़रूरत है।

01:19.079 --> 01:21.206
बेहतर होगा कि आप घर चली जाएँ। बाद में लौट आइएगा।

01:24.877 --> 01:26.295
क्या आपकी बच्ची अस्पताल में है?

01:29.047 --> 01:30.465
फिर मुझे मत बताइए कि क्या बेहतर होगा।

01:40.017 --> 01:43.936
मैरी को हमेशा लगता था
कि यह कितनी अजीब तरह से हुआ।

01:43.937 --> 01:46.064
उसे कभी याद नहीं आया
कि वह गर्भनिरोधक गोलियाँ लेना भूल गई हो।

01:47.566 --> 01:50.819
लेकिन ऐसा हो गया।
वे रेखाएँ उभर आईं जिन्हें नकारा नहीं जा सकता।

01:52.196 --> 01:54.030
उस समय, उसकी उम्र काफ़ी कम थी।

01:54.031 --> 01:58.035
उसका करियर, और वह भी बेहद
सम्भावनाओं से भरा, अभी बस शुरू ही हुआ था।

01:58.994 --> 02:00.454
अब उसका क्या होगा?

02:04.541 --> 02:07.753
छोटी उम्र से ही,
मैरी के पास कहानी सुनाने का स्वाभाविक हुनर था।

02:08.252 --> 02:09.463
वह उसमें माहिर थी।

02:10.422 --> 02:12.840
वह इसका इस्तेमाल अपने छोटे भाई-बहनों का ध्यान

02:12.841 --> 02:15.886
उनके घर की अफ़रा-तफ़री
और अस्थिर माहौल से दूर करने के लिए करती थी।

02:19.014 --> 02:22.767
कहानियाँ, ख़ासकर उकसाने वाली
और रहस्यमयी कहानियाँ, उसके लिए

02:22.768 --> 02:23.977
वास्तविकता से दूर जाने का ज़रिया थीं।

02:25.270 --> 02:26.562
जैसा कि क़िस्मत को मंज़ूर था,

02:26.563 --> 02:29.483
शब्दों के प्रति मैरी का जुनून उसे हॉवर्ड तक ले गया।

02:31.318 --> 02:34.654
एक ऐसा इंसान जो आख़िरकार उसे समझ पाया।

02:34.655 --> 02:37.782
पूरी तरह। सिर्फ़ उस कोमल छवि को नहीं,

02:37.783 --> 02:42.246
जो वह दुनिया को दिखाती थी, बल्कि उस रूप को भी,
जिसे उसने सावधानीपूर्वक सबसे छुपाकर रखा था।

02:43.872 --> 02:46.708
मैरी एक स्वाभाविक कहानीकार थी।

02:47.376 --> 02:50.920
और उसकी सबसे बेहतरीन कहानी यही थी
कि हॉवर्ड के साथ उसकी ज़िंदगी,

02:50.921 --> 02:54.800
एक पत्नी और माँ बनना ही उसका सुखद अंत था।

03:32.671 --> 03:36.299
इम्पर्फ़ेक्ट विमेन

03:36.300 --> 03:38.218
ऐरामिंटा हॉल की किताब पर आधारित

03:47.144 --> 03:48.228
मैरी?

03:48.770 --> 03:49.771
मैरी?

04:01.700 --> 04:02.950
कितने बजे हैं?

04:02.951 --> 04:04.745
दो बजे हुए कुछ ही देर हुई है।

04:06.955 --> 04:08.749
इसे अभी तक होश नहीं आया है।

04:09.374 --> 04:12.294
नर्सें इसे देखने के लिए आती रहती हैं।

04:13.754 --> 04:18.382
इन्होंने मुझे दिल के डॉक्टरों की एक लम्बी सूची दी है,
जिनसे मुझे परामर्श लेना है।

04:21.970 --> 04:24.431
कि कहीं इसके दिल को कोई
दीर्घकालिक नुक़सान ना पहुँचा हो।

04:24.932 --> 04:26.600
ओह, मैरी। मुझे बहुत अफ़सोस है।

04:28.727 --> 04:30.853
बच्चे कहाँ हैं? क्या वे अभी भी यहीं हैं?

04:30.854 --> 04:33.941
नहीं, कल रात मैं जूनी और मार्कस को घर ले गई थी।

04:35.400 --> 04:36.485
और हॉवर्ड?

04:37.194 --> 04:38.820
मैंने उसे पूरे दिन नहीं देखा।

04:40.781 --> 04:43.617
मार्कस ने मुझसे कहा था कि मैं तुम्हें यह ज़रूर दे दूँ।

04:44.326 --> 04:45.536
- शुक्रिया।
- हाँ।

04:49.164 --> 04:51.083
क्या हम उन गोलियों के बारे में बात कर सकते हैं?

04:55.128 --> 04:56.421
मैरी सिम्पसन?

04:57.005 --> 04:59.298
- हाँ?
- आपको हमारे साथ चलना होगा।

04:59.299 --> 05:01.092
ठीक है। क्या…

05:01.093 --> 05:02.927
मुझे क्या करना चाहिए? मैं किसी वकील को बुला सकती हूँ।

05:02.928 --> 05:04.513
हाँ, बस इसके पास रहना।

05:05.764 --> 05:06.765
मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ।

05:08.183 --> 05:09.393
शुक्रिया।

05:10.435 --> 05:11.895
- मुझे फ़ोन करना।
- ठीक है।

05:14.690 --> 05:16.440
मैंने कुछ ऐसी बातें कहीं जो सच नहीं थीं,

05:16.441 --> 05:20.027
और मेरी वजह से सबका ध्यान उस चीज़ से हट गया
जो असल में मायने रखती है।

05:20.028 --> 05:21.737
मेरी माँ के हत्यारे को ढूँढना।

05:21.738 --> 05:24.032
हमारा पूरा परिवार,
हम बस चाहते हैं कि यह बुरा सपना ख़त्म हो जाए।

05:25.033 --> 05:26.784
आज सुबह प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान,

05:26.785 --> 05:28.035
- हेनेसी परिवार ने…
- मैम?

05:28.036 --> 05:30.997
…घोषणा की कि नैंसी हेनेसी के हत्यारे को
गिरफ़्तार करने में सहायक

05:30.998 --> 05:33.791
किसी भी तरह की जानकारी देने वाले को
50,000 हज़ार डॉलर का इनाम दिया जाएगा।

05:33.792 --> 05:36.628
परिवार ने इस बात पर ज़ोर दिया
कि पीड़िता के पति निर्दोष हैं।

05:41.508 --> 05:44.385
मिसेज़ सिम्पसन? मेरा नाम कविता साहनी है।

05:44.386 --> 05:47.680
मैं बाल एवं परिवार सेवा विभाग में काम करती हूँ।

05:47.681 --> 05:51.142
आपकी बेटी के साथ क्या हुआ था,
इस सम्बन्ध में हमने औपचारिक जाँच शुरू कर दी है।

05:51.143 --> 05:53.437
यह आपातकालीन सुरक्षा आदेश है।

05:55.063 --> 05:58.357
जब तक हमारी जाँच जारी है
और आपके बच्चों की सुरक्षा के लिए,

05:58.358 --> 06:00.026
आपको अपना घर छोड़कर कहीं और जाना होगा।

06:00.027 --> 06:03.363
और आपको अपने नाबालिग बच्चों से बिना निगरानी के
किसी भी तरह का सम्पर्क रखने की अनुमति नहीं है।

06:05.657 --> 06:06.658
क्या?

06:07.451 --> 06:09.577
- इस अदालती आदेश का उल्लंघन हुआ…
- आप ऐसा नहीं कर सकतीं।

06:09.578 --> 06:11.788
- आप ऐसा नहीं कर सकतीं।
- …तो आपको गिरफ़्तार किया जा सकता है।

06:12.956 --> 06:14.332
नहीं, मैं…

06:14.333 --> 06:15.958
मैं एक अच्छी माँ हूँ।

06:15.959 --> 06:18.211
आप जज से हिरासत सम्बन्धी सुनवाई का
अनुरोध करने के लिए आज़ाद हैं।

06:18.212 --> 06:21.547
इन्हें बताओ… हॉवर्ड,
तुम इन्हें बताना होगा कि मैं एक अच्छी माँ हूँ।

06:21.548 --> 06:23.382
यह बस एक भयानक ग़लती थी।

06:23.383 --> 06:25.219
- क्या मैं अपनी पत्नी से अकेले में बात कर सकता हूँ?
- हाँ।

06:27.930 --> 06:29.096
हम इसका विरोध कर सकते हैं, हॉवर्ड।

06:29.097 --> 06:30.848
तुम्हें इन्हें बताना होगा कि…

06:30.849 --> 06:33.059
- एलेनॉर हमारे लिए वकील का इंतज़ाम कर सकती है।
- वह कहाँ है?

06:33.060 --> 06:34.228
क्या कहाँ है?

06:35.646 --> 06:37.271
आर्टेमिस ने बिस्तर गीला कर दिया तो मुझे जगाया।

06:37.272 --> 06:38.607
वह तुम्हें ढूँढ रही थी।

06:39.775 --> 06:41.109
मैंने पूरे घर में ढूँढा।

06:42.361 --> 06:44.946
मैंने सोचा कि तुम सोफ़े पर सो गई होंगी,

06:44.947 --> 06:47.907
फ़ोन स्क्रॉल करते हुए
या रात में तुम जो कुछ भी करती हो।

06:47.908 --> 06:50.327
और फिर मैंने ऑफ़िस में देखा।

06:51.036 --> 06:53.038
वहाँ तुमने जो उथल-पुथल मचाई, वह…

06:54.998 --> 06:57.251
तुमने मेरी अलमारी से एक चीज़ ली है।

07:09.137 --> 07:11.390
वे गोलियाँ सबसे ऊँचे शेल्फ़ पर थीं।

07:14.518 --> 07:16.728
लड़कियों का हाथ वहाँ तक पहुँच ही नहीं सकता था।

07:17.563 --> 07:19.648
- और तुम्हें यह बात पता है।
- मैरी।

07:20.232 --> 07:21.233
यह तुमने किया है।

07:24.069 --> 07:27.280
तुमने हमारी बच्ची को ज़हर दे दिया।

07:27.281 --> 07:28.948
मैं ऐसा कुछ क्यों करूँगा?

07:28.949 --> 07:32.285
क्योंकि मैं जानती हूँ, हॉवर्ड।

07:32.286 --> 07:36.372
मैं जानती हूँ कि तुमने ही नैंसी को मारा है।

07:36.373 --> 07:37.875
और अब मुझे

07:38.667 --> 07:43.713
इस बात पर पुख़्ता यक़ीन हो गया है।

07:43.714 --> 07:48.509
मिन्ट्स की डिब्बी में मिली
कुछ उत्तेजक गोलियों के लिए वे तुम्हें जेल में डालने वाले हैं।

07:48.510 --> 07:50.846
और अभी उन्हें आधी सच्चाई भी पता नहीं है।

07:52.306 --> 07:54.266
मुमकिन है तुम अपनी बेटियों से फिर कभी ना मिल पाओ।

07:55.517 --> 07:58.020
हरामज़ादे कहीं के!

07:59.479 --> 08:01.480
कमबख़्त झूठा इंसान!

08:01.481 --> 08:03.232
- मैरी! प्लीज़ रुक जाओ!
- कमबख़्त हैवान कहीं के!

08:03.233 --> 08:04.400
- शांत हो जाओ।
- झूठे!

08:04.401 --> 08:06.235
- उन्हें लेने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?
- मैम। मैम!

08:06.236 --> 08:08.446
- उन्हें लेने… इसने मेरी बच्ची को ज़हर दिया!
- हे! क्या…

08:08.447 --> 08:09.614
आपको मेरी बात सुननी होगी!

08:09.615 --> 08:12.158
- मेरी पत्नी बस परेशान है।
- इसने मेरी बच्ची को ज़हर दिया!

08:12.159 --> 08:13.868
ऑफ़िसर, मेरी पत्नी बस परेशान है।

08:13.869 --> 08:15.620
- झूठे कहीं के!
- प्लीज़, मिसेज़ सिम्पसन को ले जाइए…

08:15.621 --> 08:17.997
नहीं, नहीं, नहीं! मैं इन्हें ले जाती हूँ।
यह मेरे साथ चल सकती हैं।

08:17.998 --> 08:20.208
मैं अपनी बच्चियों को उसके साथ नहीं छोड़ूँगी, एली!

08:20.209 --> 08:22.293
- नहीं!
- फिर मुझे बस… रुक जाओ। मैरी। रुक जाओ।

08:22.294 --> 08:24.170
- मेरी तरफ़ देखो! मुझे देखो! रुको। रुको!
- मेरी बच्चियाँ…

08:24.171 --> 08:27.298
- तुम्हें शांत होना होगा। हम कोई हल ढूँढ लेंगे।
- लेकिन इसने ज़हर दिया…

08:27.299 --> 08:28.591
शांत हो जाओ।

08:28.592 --> 08:31.386
- तुम हालात और बिगाड़ रही हो। प्लीज़।
- मेरी बच्चियाँ, मेरी बच्चियाँ…

08:31.970 --> 08:34.264
इन्हें छोड़ दीजिए। प्लीज़, प्लीज़।

08:35.349 --> 08:36.933
- इसने ज़हर…
- सब ठीक है, ठीक है।

08:37.558 --> 08:38.559
सब ठीक है।

08:40.687 --> 08:41.688
मैरी…

08:50.697 --> 08:54.200
दुकानों पर आने से पहले ही
इस किताब की प्रतियाँ ख़त्म हो चुकी थीं।

08:54.201 --> 08:57.537
"कटैलस पंचम" का यह अनुवाद
दुनिया में सिर्फ़ हॉवर्ड के पास है।

08:57.538 --> 09:00.331
और उसने यह किताब सालों पहले मुझे दी थी
जब हमने डेट करना शुरू किया था।

09:00.332 --> 09:03.543
उसने नैंसी को यही किताब दी।

09:03.544 --> 09:07.380
और तब आपको इसमें से कुछ भी नहीं पता था
जब कल मैं आपके घर आई थी?

09:07.381 --> 09:10.217
मुझे इस सबके बारे में आपके जाने के बाद ही पता चला।

09:11.468 --> 09:13.095
वह एक मनोरोगी है।

09:14.012 --> 09:15.096
वह झूठा है।

09:15.097 --> 09:16.932
यह भी आपको कल पता चला?

09:18.517 --> 09:22.563
यह हैरानी की बात है कि कभी-कभी इंसान ख़ुद को
किन-किन बातों का यक़ीन दिला देता है।

09:23.522 --> 09:25.816
आप वही देखते हैं जो देखना चाहते हैं,
वह नहीं जो आपकी आँखों के सामने है।

09:26.400 --> 09:28.067
लेकिन यह? यह अँगूठी?

09:28.068 --> 09:31.028
यह तो पुख़्ता सबूत है, डिटेक्टिव।
आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

09:31.029 --> 09:33.030
आप उसे यहाँ बुला सकती हैं।
उसके उँगलियों के निशान ले सकती हैं।

09:33.031 --> 09:35.867
उन्हें अपराध स्थल पर मिले सबूतों से
मिलाकर देख सकती हैं।

09:35.868 --> 09:37.077
मैं आपसे सच कह रही हूँ।

09:37.578 --> 09:40.789
मेरे पति के
मेरी सबसे अच्छी दोस्त के साथ शारीरिक सम्बन्ध थे।

09:41.999 --> 09:43.041
उसने ही नैंसी को मारा है।

09:44.918 --> 09:47.671
वरना नैंसी की अँगूठी मेरे घर में कैसे आती?

09:50.132 --> 09:51.383
माफ़ करना।

09:53.218 --> 09:55.219
शुक्रिया, जोडी, इन्हें लाने के लिए।

09:55.220 --> 09:58.598
- प्लीज़, अंदर आ जाइए।
- नहीं, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

09:58.599 --> 10:00.976
ठीक है। लेकिन इसमें बस थोड़ी ही देर लगेगी।

10:16.700 --> 10:20.579
मिस बुशे, क्या आप इनमें से
किसी भी चीज़ को पहचानती हैं?

10:21.830 --> 10:23.331
ला मेर

10:23.332 --> 10:27.919
हाँ, ये नैंसी की चीज़ें हैं। हाँ, नैंसी लॉरेन हेनेसी।

10:27.920 --> 10:28.921
एनएलएच

10:33.133 --> 10:35.302
मुझे समझ में नहीं आ रहा। क्या ये सबूत हैं?

10:42.309 --> 10:43.726
क्या हो रहा है?

10:43.727 --> 10:45.645
हॉवर्ड ने आपको अपने पक्ष में कर लिया?

10:45.646 --> 10:49.899
अगर आप पूछ रही हैं
कि इस डिब्बे की चीज़ें मेरे पास कैसे आईं, तो…

10:49.900 --> 10:52.528
हाँ, आज सुबह आपके पति यहाँ आए थे, लेकिन…

10:53.820 --> 10:55.071
एक बात साफ़ करने में मेरी मदद कीजिए।

10:55.072 --> 10:58.534
ये चीज़ें आख़िर आपके घर में कैसे आईं?

10:59.368 --> 11:01.954
क्या उन्होंने ये चीज़ें मिसेज़ हेनेसी से चुराई थीं या आपने?

11:06.917 --> 11:08.544
ऐसा नहीं है जैसा लग रहा है।

11:09.127 --> 11:13.047
- ओह, मैरी। तुमने क्या किया?
- वह…

11:13.048 --> 11:16.342
उसे तो कभी पता भी नहीं चलता
कि इनमें से कुछ भी ग़ायब हो गया है।

11:16.343 --> 11:18.970
- नैंसी के पास बहुत कुछ था।
- हे भगवान।

11:18.971 --> 11:22.431
आपके पति का कहना है कि आप मिसेज़ हेनेसी से
जलती थीं और उन्हें लेकर आपके सिर पर सनक सवार थी।

11:22.432 --> 11:23.516
क्या यह सच है?

11:23.517 --> 11:25.102
वह यही चाहता है।

11:26.520 --> 11:29.647
- वह आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।
- उनका कहना है कि इसीलिए आप उन पर

11:29.648 --> 11:32.650
- नैंसी से अफ़ेयर रखने का इल्ज़ाम लगा रही हैं।
- नहीं, उसने नैंसी को लुभाया।

11:32.651 --> 11:36.113
उसने नैंसी को मार डाला। वह बुरा आदमी है। मैं नहीं।

11:40.409 --> 11:43.996
पता है, मैं बहुत लम्बे समय से यह काम कर रही हूँ।

11:44.997 --> 11:49.041
मैंने बहुत अलग-अलग तरह के रिश्तों में
बहुत क़रीबी लोगों को देखा है।

11:49.042 --> 11:53.296
लेकिन यह जो आप तीनों के बीच था,

11:53.297 --> 11:57.968
मैं यह भी नहीं जानती कि इसे क्या कहूँ,
लेकिन यह दोस्ती तो नहीं थी।

12:04.349 --> 12:05.559
यहाँ आने के लिए शुक्रिया।

12:28.040 --> 12:30.625
- मॉम?
- हे, हैलो।

12:30.626 --> 12:33.211
मॉम। क्या हो रहा है?
डैड ने कहा कि आप घर नहीं आएँगी।

12:33.212 --> 12:34.795
- तुम कहाँ हो?
- मैं अस्पताल में हूँ।

12:34.796 --> 12:36.381
जूनी आर्टेमिस से मिलना चाहती थी।

12:37.633 --> 12:39.592
- वह ठीक है?
- हाँ।

12:39.593 --> 12:40.801
हाँ, उसे होश आ गया है।

12:40.802 --> 12:43.555
डॉक्टर ने कहा कि वह ठीक हो जाएगी।
कल रात वह घर जा सकती है।

12:46.266 --> 12:48.100
- भगवान का शुक्र है।
- क्या हो रहा है?

12:48.101 --> 12:51.480
मैं तुम्हें जल्द से जल्द सब कुछ बता दूँगी। ठीक है, बच्चे?

12:52.272 --> 12:53.565
क्या तुम मेरे लिए कुछ कर सकते हो?

12:55.192 --> 12:56.610
ठीक है, हाँ। क्या?

12:57.236 --> 12:59.613
अपनी बहनों को अपने पिता के साथ अकेला मत छोड़ना।

13:00.239 --> 13:02.115
उन्हें अपनी नज़रों के सामने से हटने मत देना।

13:02.741 --> 13:03.909
क्या तुम यह कर सकते हो?

13:06.787 --> 13:08.829
मॉम, मुझे… मुझे जाना होगा।

13:08.830 --> 13:10.666
मुझे पता है यह बहुत मुश्किल है।

13:11.625 --> 13:13.210
- मुझे पता है।
- मॉम, यह जो कुछ भी हो रहा है…

13:14.002 --> 13:15.170
मैं आपके साथ हूँ।

13:35.357 --> 13:36.775
मैंने मार्कस से बात की।

13:37.401 --> 13:40.362
आर्टी को होश आ गया है, और उसकी हालत सुधर रही है।

13:42.489 --> 13:43.574
यह अच्छी बात है।

13:50.581 --> 13:54.126
मैंने सुबह एक निजी जाँचकर्ता से मीटिंग तय की है
जो मेरे वकीलों के साथ काम करता है।

13:55.711 --> 13:59.172
उसके पास अपराध स्थल की तस्वीरें हैं,

13:59.173 --> 14:03.677
और वह पता लगाने की कोशिश करेगा कि क्या हम हॉवर्ड
और नैंसी की हत्या के बीच कोई सम्बन्ध ढूँढ सकते हैं।

14:04.219 --> 14:08.890
क्योंकि इस मोड़ पर,
सिर्फ़ पुख़्ता सबूत ही उन्हें यक़ीन दिला पाएँगे।

14:08.891 --> 14:14.021
सही कहा। मेरी वजह से,
अब हमारी बातों की कोई ख़ास अहमियत नहीं रह गई है।

14:20.944 --> 14:21.987
तुम मुझसे नाराज़ हो।

14:22.571 --> 14:23.780
मैं नाराज़ नहीं हूँ।

14:24.656 --> 14:27.159
- मैं नैंसी से नफ़रत नहीं करती।
- मुझे पता है तुम उससे नफ़रत नहीं करतीं।

14:33.874 --> 14:36.834
क्या तुम जानना नहीं चाहतीं
कि मैंने वे चीज़ें क्यों लीं क्योंकि…

14:36.835 --> 14:40.756
क्या तुम्हें भी यह पता है? सच में?

14:46.261 --> 14:47.429
मेरी माँ का फ़ोन है।

14:48.222 --> 14:51.849
वह पक्का बस यह जानने के लिए फ़ोन कर रही हैं
कि कहीं मैंने रॉबर्ट के साथ भागकर

14:51.850 --> 14:54.269
बुशे परिवार का नाम
हमेशा के लिए मिट्टी में तो नहीं मिला दिया।

14:56.063 --> 14:57.105
रॉबर्ट कैसा है?

14:57.648 --> 14:58.982
मुझे कैसे पता होगा?

15:03.153 --> 15:05.030
कल सुबह हमें जल्दी जागना है।

15:18.919 --> 15:20.753
क्या आप कुछ लेंगी? मैं मेन्यू मँगवा सकता हूँ।

15:20.754 --> 15:21.838
द बेस्ट ब्रेकफ़ास्ट

15:21.839 --> 15:23.714
इनका स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बहुत अच्छा होता है।

15:23.715 --> 15:26.175
नहीं, शुक्रिया। इसकी कोई ज़रूरत नहीं है।

15:26.176 --> 15:27.760
क्या आपके पास तस्वीरें हैं?

15:27.761 --> 15:29.429
सीधा काम की बात। मुझे यह बात पसंद आई।

15:30.889 --> 15:33.808
आप कमज़ोर दिल की तो नहीं हैं ना?
ये तस्वीरें काफ़ी भयानक हैं।

15:33.809 --> 15:35.561
मुझे देखना है उसने नैंसी के साथ क्या किया।

15:56.707 --> 15:59.877
ठीक है। ठीक है। ठीक है। ठीक है।

16:00.961 --> 16:02.378
- शुक्रिया।
- ज़रूर।

16:02.379 --> 16:05.591
क्या आप हमें असली में दिखा सकते हैं? अपराध स्थल?

16:06.884 --> 16:10.094
हमारी यह बात नहीं हुई थी।
मेरा लाइसेंस रद्द हो सकता है।

16:10.095 --> 16:12.638
मैरी। हमें जो कुछ भी चाहिए, वह इन तस्वीरों में है।

16:12.639 --> 16:13.765
नहीं, ऐसा नहीं है।

16:14.850 --> 16:17.268
आप आख़िर करना क्या चाहती हैं?

16:17.269 --> 16:19.312
जिस आदमी ने यह हत्या की है, वह कोई पेशेवर नहीं है।

16:19.313 --> 16:21.523
मैं… मैं उसे जानती हूँ।

16:22.691 --> 16:24.776
और अगर उसने कोई ग़लती की होगी,
तो मैं उसे पकड़ लूँगी।

16:38.624 --> 16:40.833
यही जगह है। डेड ज़ोन।

16:40.834 --> 16:43.044
पीड़िता की हत्या यहीं की गई थी।

16:43.045 --> 16:45.880
उसका नाम नैंसी था, "पीड़िता" नहीं।

16:45.881 --> 16:48.509
आप सच में चाहती हैं कि यह सब बताते हुए मैं उनका नाम लूँ?

16:49.760 --> 16:51.470
हत्यारा पीड़िता को यहाँ लेकर आता है।

16:51.970 --> 16:55.432
ख़ून के छींटों की दिशा से पता चलता है
कि उसका क़द कम से कम छह फ़ीट है।

16:56.099 --> 16:57.683
वह उन्हें यहाँ फँसा देता है।

16:57.684 --> 17:00.937
वह भाग नहीं सकतीं और वह उन्हें बहुत तेज़ धक्का देता है।

17:00.938 --> 17:04.899
खोपड़ी में हुए फ़्रैक्चर के आधार पर, हम जानते हैं
कि एक ही धक्के में उनकी मौत हो गई।

17:04.900 --> 17:06.817
और फिर वह यहाँ गिर जाती हैं।

17:06.818 --> 17:09.654
रुकिए, पुलिस ने तो कहा था
कि उन्हें उसकी लाश पानी के पास मिली थी।

17:09.655 --> 17:10.780
सही कहा।

17:10.781 --> 17:14.200
हाँ। हत्यारा उन्हें घसीटकर लगभग 30 फ़ीट पूर्व में ले गया।

17:14.201 --> 17:15.702
उसने वहीं पर उनकी लाश फेंक दी।

17:16.744 --> 17:20.499
किसी मृत व्यक्ति को टखनों से खींचना ज़्यादा आसान है।

17:24.670 --> 17:26.629
लेकिन यहाँ बात दिलचस्प हो जाती है।

17:26.630 --> 17:30.758
लगभग आधे रास्ते जाकर,
उसने उन्हें उनके दोनों टखनों से खींचना बंद कर दिया।

17:30.759 --> 17:32.260
आपको कैसे पता?

17:32.261 --> 17:36.430
मतलब, ठीक यहाँ आकर
ख़ून के धब्बों के पैटर्न बदल जाते हैं।

17:36.431 --> 17:37.682
मुझे ऐसा आभास हो रहा है।

17:37.683 --> 17:40.685
अपने दोनों हाथों से पीड़िता को पूरी दूरी तक घसीटना

17:40.686 --> 17:43.605
शायद उस आदमी के लिए मुश्किल पड़ रहा था।

17:44.314 --> 17:48.986
लगता है उसने उन्हें बाक़ी के रास्ते खींचने के लिए
सिर्फ़ अपने दाएँ हाथ का इस्तेमाल किया।

17:50.153 --> 17:51.821
इसलिए नहीं कि वह कमज़ोर है।

17:51.822 --> 17:54.949
बल्कि मुझे लगता है
कि इस हत्यारे को किसी तरह की चोट लगी है।

17:54.950 --> 17:56.869
शायद पीठ में दर्द हो या बाएँ कंधे में कोई समस्या हो।

18:15.971 --> 18:17.513
तुम्हें यक़ीन है घर पर कोई नहीं है?

18:17.514 --> 18:19.390
आर्टी को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है,

18:19.391 --> 18:21.559
और मार्कस ने कहा कि वे सब अभी भी
उसके साथ अस्पताल में हैं।

18:21.560 --> 18:23.227
तुम्हें यहाँ नहीं होना चाहिए, मैरी।

18:23.228 --> 18:25.229
हम कल डॉक्टर का ऑफ़िस ढूँढ लें तो कैसा रहे?

18:25.230 --> 18:28.733
नहीं, मैं यह कर सकती हूँ। मैं यह कर सकती हूँ।

18:28.734 --> 18:31.319
तुम्हें मेरे सामने कुछ भी साबित करने की ज़रूरत नहीं है।

18:31.320 --> 18:32.654
मुझे यह बात पता है।

18:36.074 --> 18:37.366
जल्दी बाहर आना।

18:37.367 --> 18:38.744
- ठीक है।
- मैं यहीं रहूँगी।

19:34.174 --> 19:35.926
यह तो कोई समझदारी की बात नहीं थी।

19:36.677 --> 19:39.679
अगर बाल सेवा वाले अचानक यहाँ आ गए तो सोचो क्या होगा।

19:39.680 --> 19:41.223
तुम बहुत बड़ी मुसीबत में फँस जाओगी।

19:42.307 --> 19:43.725
यह अभी भी मेरा घर है।

19:50.023 --> 19:51.024
तुम्हारे हाथ में क्या है?

19:55.112 --> 19:56.738
मुझे यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है, मैरी।

19:57.531 --> 19:58.907
तुम मुझसे डर रही हो।

19:59.700 --> 20:02.118
ख़ुद को देखो। तुम पत्ते की तरह काँप रही हो।

20:02.119 --> 20:03.453
तुमने नैंसी को मारा।

20:04.204 --> 20:06.038
काश तुम यह कहना बंद कर दो।

20:06.039 --> 20:08.875
वे जानते हैं। पुलिस जानती है।

20:08.876 --> 20:13.297
वे जानते हैं कि हत्यारे के बाएँ कंधे में चोट लगी है।

20:14.047 --> 20:15.465
वे जानते हैं।

20:16.967 --> 20:18.552
मेरे मेडिकल रिकॉर्ड।

20:19.803 --> 20:21.013
क्या यह तुम्हारी योजना है?

20:21.972 --> 20:25.808
इन्हें पुलिस के पास ले जाकर उन्हें
इस ख़बर से चौंका देना कि मुझे भी वही चोट लगी है

20:25.809 --> 20:27.936
जो जिम में सबसे ज़्यादा लोगों को लगती है?

20:30.689 --> 20:34.066
क्या तुम कम से कम बैठ जाओगी?
खड़े रहना बहुत आक्रामक सा लगता है।

20:34.067 --> 20:36.486
मैं बस तुमसे कुछ देर बात करना चाहता हूँ,
जैसे हम हमेशा से करते आए हैं।

20:38.447 --> 20:40.782
मुझे लगता है तुम पर मेरा कम से कम इतना तो हक़ है।

20:41.825 --> 20:43.452
तुम मुझसे सबसे अच्छी तरह जानती हो।

20:44.453 --> 20:45.454
मैं नहीं जानती।

20:46.455 --> 20:47.664
मैं तुम्हें नहीं जानती।

20:50.042 --> 20:52.127
जिस आदमी से मैंने शादी की, जिस आदमी से…

20:54.379 --> 20:56.256
जिस आदमी से मुझे प्यार हुआ था।

20:57.925 --> 21:01.969
वह कभी भी इतनी घिनौनी चीज़ें नहीं करता
जो तुमने की हैं।

21:01.970 --> 21:03.888
मैंने कुछ भी घिनौना नहीं किया है।

21:03.889 --> 21:05.307
वह तुम कर रही हो।

21:06.683 --> 21:09.644
तुम्हें दिख नहीं रहा है?
तुम्हारी वजह से यह परिवार बिखर रहा है।

21:09.645 --> 21:11.354
नहीं, यह मत करो।

21:11.355 --> 21:12.522
यह मत करो।

21:12.523 --> 21:15.107
- क्या ना करूँ?
- मेरे सामने बातों को घुमा-फिराकर पेश करना बंद करो।

21:15.108 --> 21:17.109
तुम्हारा अंतिम लक्ष्य क्या है? तुम क्या चाहती हो?

21:17.110 --> 21:21.114
मैं चाहती हूँ कि तुम मेरे घर से चले जाओ
और मैं चाहती हूँ कि तुम मेरे बच्चों से दूर रहो।

21:22.324 --> 21:24.909
और मैं चाहती हूँ कि तुमने जो किया है,
उसके लिए तुम नर्क में सड़ो।

21:24.910 --> 21:25.911
और फिर क्या होगा?

21:26.495 --> 21:29.248
मेरे ना होने पर,
तुम्हें तो बच्चों की कस्टडी मिल नहीं जाएगी।

21:29.831 --> 21:32.709
ना ही तुम्हारे रंग-बिरंगे
अस्थिर परिवार के किसी और सदस्य को।

21:33.210 --> 21:37.630
मुझे नहीं लगता कि जो हमारी बच्चियों पर
गुज़री है, उसके बाद कोई भी जज

21:37.631 --> 21:39.298
उन्हें नानी माँ के पॉट फ़ार्म में भेजेगा।

21:39.299 --> 21:43.261
और उनकी गॉडमदर एलेनॉर अभी भी
अपनी दोस्त की मौत के मामले में संदिग्ध है तो…

21:43.262 --> 21:44.554
हरामज़ादे कमीने कहीं के।

21:44.555 --> 21:47.558
उसके बाद शायद फ़ॉस्टर केयर ही बचता है।
और मुझे पता है कि तुम यह नहीं चाहोगी।

21:50.060 --> 21:52.104
मैं अभी भी तुमसे प्यार करता हूँ, मैरी,

21:52.813 --> 21:54.981
तुम्हारी सारी मनगढ़ंत कहानियाँ सुनने के बावजूद।

21:54.982 --> 21:57.817
मुझे अभी भी लगता है
कि हम इस मुश्किल दौर से उबर जाएँगे।

21:57.818 --> 21:59.694
फिर से शुरुआत करेंगे, एक नई शुरुआत।

21:59.695 --> 22:01.279
मैं तो यही चाहता हूँ।

22:01.280 --> 22:04.575
यहाँ से निकलकर एक परिवार के रूप में ओहायो जाना।

22:05.450 --> 22:06.994
मुझे पता है कि तुम बच्चों से कितना प्यार करती हो।

22:08.871 --> 22:10.162
सबसे ज़्यादा।

22:10.163 --> 22:12.374
हम अभी भी एक परिवार बनकर रह सकते हैं, तुम और मैं।

22:13.584 --> 22:16.170
"क्लोई एंड डैफ़निस" की तरह।

22:17.671 --> 22:20.424
परेशान, लेकिन नियति से बंधे।

22:24.052 --> 22:25.554
भगवान, मुझे भी यही लगता था।

22:28.432 --> 22:30.142
फिर मैंने जेनी से बात की।

22:33.187 --> 22:34.688
उसने मुझे वह दिखाया।

22:36.190 --> 22:37.858
उसने मुझे वह निशान दिखाया।

22:41.486 --> 22:44.656
जो निशान उसे उस रात मिला था, जिस रात उसने तुम्हें…

22:45.365 --> 22:46.658
छोड़कर जाने की कोशिश की थी।

22:49.661 --> 22:52.331
ये शब्द। तुम्हारी कहानियाँ।

22:54.750 --> 22:59.379
यह एक बात है, लेकिन शरीर के निशान तो सबूत हैं।

23:00.589 --> 23:03.008
क्योंकि तुम यही करते हो, है ना? है ना?

23:04.384 --> 23:06.136
तुम एक नाज़ुक औरत को चुनते हो,

23:07.095 --> 23:12.476
फिर उसे इस हद तक खोखला कर देते हो
कि उसमें तुम्हारे अलावा कुछ नहीं बचता।

23:14.895 --> 23:16.980
मुझे एक बात समझ में नहीं आ रही है।

23:18.106 --> 23:21.527
नैंसी क्यों, हॉवर्ड?

23:24.404 --> 23:26.156
तुम और किसी को भी हासिल कर सकते थे।

23:27.866 --> 23:28.909
वह क्यों?

23:31.286 --> 23:32.996
मुझे माफ़ कर दो, मेअर।

23:38.210 --> 23:39.336
मुझे माफ़ कर दो।

23:44.258 --> 23:46.926
लेकिन वह मैं नहीं था जिसे नैंसी पसंद थी।

23:46.927 --> 23:48.220
वह तुम थीं।

23:52.558 --> 23:55.018
- नहीं।
- मुझे पता है तुम उससे प्यार करती थीं।

23:57.062 --> 23:59.063
तुम्हें लगता था कि वह बहुत ख़ूबसूरत है।

23:59.064 --> 24:01.358
इसीलिए मैं भी तुम्हारे खेल में तुम्हारा साथ देने लगा।

24:05.070 --> 24:06.989
वह असल में काफ़ी आकर्षक था,

24:07.573 --> 24:12.995
यह देखना कि जब तुम नैंसी होने की कल्पना करती थीं
तो तुम कितनी उत्तेजित हो जाती थीं।

24:15.581 --> 24:17.290
उसके कपड़े पहनना…

24:17.291 --> 24:19.000
फिर से स्वागत है, मिस्टर और मिसेज़ हेनेसी।

24:19.001 --> 24:20.711
उसकी बालियाँ पहनना…

24:24.089 --> 24:25.632
तुम चाहती थीं कि तुम में से ख़ुशबू भी उसके जैसी आए।

24:28.719 --> 24:29.720
प्लीज़ बस करो।

24:39.646 --> 24:41.190
याद है हमने कितने मज़े किए थे?

24:44.610 --> 24:45.652
अब नहीं रुका जाता।

24:51.700 --> 24:53.493
मुझे बताओ कि तुम कितनी बेताब हो, नैंसी।

25:04.588 --> 25:08.175
अब तुम इन्हें डिटेक्टिव गैंज़ के पास ले जाओगी,

25:09.092 --> 25:11.345
तो उसे पूरी कहानी बता देना।

25:13.514 --> 25:15.015
क्योंकि अगर मैं दोषी हूँ…

25:17.309 --> 25:18.519
तो तुम भी दोषी हो।

25:36.620 --> 25:38.914
क्या हुआ? तुम्हें इतनी देर क्यों लग गई?

25:40.499 --> 25:41.500
चलो।

26:11.780 --> 26:13.031
कार रोको।

26:14.575 --> 26:17.702
एली, प्लीज़ कार रोको। एली, रोको! कार रोको!

26:17.703 --> 26:19.662
- यहीं?
- कार रोको!

26:19.663 --> 26:20.746
ठीक है।

26:20.747 --> 26:21.748
रोको।

26:22.499 --> 26:23.500
तुम ठीक हो?

26:24.585 --> 26:25.794
क्या हो रहा है?

26:28.589 --> 26:29.839
धत्।

26:29.840 --> 26:31.133
मैरी!

26:33.510 --> 26:34.845
तुम क्या कर रही हो?

26:35.762 --> 26:36.889
मैरी, तुम क्या कर…

26:37.389 --> 26:39.016
क्या हुआ?

26:40.017 --> 26:42.476
प्लीज़ मुझसे बात करो। मुझे बताओ क्या हुआ।

26:42.477 --> 26:43.812
मैं यह नहीं कर सकती।

26:44.980 --> 26:46.522
- मैं यह नहीं कर सकती।
- क्या?

26:46.523 --> 26:48.733
मैं यह नहीं कर सकती, इसमें से कुछ भी।
मैं पुलिस के पास नहीं जा सकती।

26:48.734 --> 26:50.068
तुम क्या बात कर रही हो?

26:50.569 --> 26:51.570
वह जीत गया।

26:52.070 --> 26:53.655
- नहीं, वह नहीं जीत सकता।
- हॉवर्ड जीत गया।

26:55.282 --> 26:57.074
मैं अपने बच्चों को खो सकती हूँ, तुम समझ रही हो?

26:57.075 --> 26:58.951
- मैं अपने…
- लेकिन अगर वह जेल चला गया…

26:58.952 --> 27:00.786
वह जेल नहीं जाएगा, तुम्हें दिखाई नहीं दे रहा है?

27:00.787 --> 27:02.998
वह मुझसे कहीं ज़्यादा होशियार है, एली।

27:03.498 --> 27:05.750
मैं जो भी पैंतरा चलती हूँ, वह मुझसे दो क़दम आगे है।

27:05.751 --> 27:07.461
वह मुझसे कहीं ज़्यादा होशियार है।

27:08.086 --> 27:10.380
मैं यह सब कर भी क्यों रही हूँ?

27:11.465 --> 27:13.174
नैंसी मुझे बहुत बेकार इंसान समझती थी।

27:13.175 --> 27:14.800
नहीं, नैंसी तुमसे प्यार करती थी।

27:14.801 --> 27:17.428
हाँ, वह मेरे पति के साथ सेक्स कर रही थी!

27:17.429 --> 27:20.849
हॉवर्ड भले ही घटिया इंसान हो,
लेकिन नैंसी भी निर्दोष नहीं है।

27:21.600 --> 27:22.726
वह निर्दोष नहीं है।

27:23.310 --> 27:26.145
एली, प्लीज़। मैं नहीं कर सकती।
मैं अब कुछ भी खोने की हालत में नहीं हूँ।

27:26.146 --> 27:28.232
मैं उन्हें नहीं खो सकती, नहीं खो… नहीं खो सकती।

27:29.441 --> 27:31.777
वह… वह हत्यारा है!

27:32.277 --> 27:37.699
वह कमबख़्त हत्यारा है।
उसने हमारी सबसे अच्छी दोस्त की हत्या की है!

27:38.200 --> 27:41.202
बस। सिर्फ़ यही मायने रखता है।

27:41.203 --> 27:42.703
मैं समझती हूँ कि तुम थकी हुई हो।

27:42.704 --> 27:45.456
मैं समझती हूँ कि तुम डरी हुई हो।
मुझे भी डर लग रहा है।

27:45.457 --> 27:48.042
हम घर जाएँगे, बिस्तर में लेटेंगे और सो जाएँगे,

27:48.043 --> 27:50.127
और कल हम साथ में जागेंगे।

27:50.128 --> 27:53.590
हम हॉवर्ड के मेडिकल रिकॉर्ड लेकर पुलिस के पास जाएँगे,
जैसा कि हमने सोचा था।

27:56.051 --> 27:57.219
प्लीज़।

29:28.352 --> 29:29.353
मेअर।

29:39.404 --> 29:40.405
मैरी?

29:45.619 --> 29:46.620
हे भगवान।

29:47.746 --> 29:48.747
मैरी?

29:50.582 --> 29:52.542
- हे, यह मैरी का नम्बर है।
- और जूनी का।

29:52.543 --> 29:53.626
- धत्।
- और मेरा!

29:53.627 --> 29:55.837
- हम अभी फ़ोन नहीं उठा…
- ओह, नहीं।

29:55.838 --> 29:57.797
प्लीज़। मैरी?

29:57.798 --> 29:59.924
- हे, यह मैरी का नम्बर है।
- और जूनी का।

29:59.925 --> 30:01.385
- और मेरा!
- नहीं, प्लीज़।

30:02.219 --> 30:03.594
हे, यह मैरी का नम्बर है।

30:03.595 --> 30:05.096
- और जूनी का।
- और मेरा!

30:05.097 --> 30:07.348
हम अभी फ़ोन नहीं उठा सकते,
लेकिन अगर आप अपना मैसेज छोड़ेंगे,

30:07.349 --> 30:10.269
- तो हम आपको बाद में फ़ोन कर लेंगे।
- मैरी, तुम कहाँ हो?

30:35.335 --> 30:37.129
मैं कुछ नहीं कहूँगी।

30:40.716 --> 30:42.342
मैं अच्छे से रहूँगी।

30:46.805 --> 30:48.265
मैं वादा करती हूँ।

32:00.963 --> 32:01.964
मैरी!

32:03.799 --> 32:05.383
- एलेनॉर, हद है।
- वह कहाँ है?

32:05.384 --> 32:07.552
- तुम्हें अंदाज़ा है कि हमारे पड़ोसी भी हैं?
- मैरी कहाँ है?

32:07.553 --> 32:08.719
वह तुमसे नहीं मिलना चाहती।

32:08.720 --> 32:10.973
क्या? तुमने क्या किया?

32:11.473 --> 32:14.600
कुछ नहीं। यह उसका फ़ैसला था।
वह अपनी मर्ज़ी से वापस आई है।

32:14.601 --> 32:16.102
वह ऐसा नहीं कर सकती।

32:16.103 --> 32:19.814
तुम्हारे लिए शायद यह बात अजीब हो,
लेकिन शादियों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

32:19.815 --> 32:22.817
मैरी मेरी पत्नी है, मैं उसका पति हूँ,
हम एक परिवार हैं।

32:22.818 --> 32:23.901
मैरी!

32:23.902 --> 32:25.945
और चाहे तुम जो भी सोचो, एलेनॉर,

32:25.946 --> 32:27.489
तुम इस परिवार का हिस्सा नहीं हो।

32:28.156 --> 32:30.157
अब मेरे घर से दफ़ा हो जाओ, वरना मैं पुलिस बुलाकर

32:30.158 --> 32:31.868
अवैध प्रवेश के लिए तुम्हें गिरफ़्तार करवा दूँगा।

32:31.869 --> 32:33.245
ध…

32:34.830 --> 32:35.831
मैरी!

32:37.291 --> 32:39.293
हे भगवान। मैरी?

32:40.085 --> 32:42.336
- क्या हुआ?
- मेरी प्रॉपर्टी से दफ़ा हो जाओ।

32:42.337 --> 32:45.716
तुम क्या कर रही हो? तुम्हें पता है उसने क्या किया है।

32:46.425 --> 32:48.594
उसने नैंसी को मारा है।

32:49.553 --> 32:51.220
कायर मत बनो, मैरी।

32:51.221 --> 32:53.055
- जाओ।
- इसे पता है इसने क्या किया है!

32:53.056 --> 32:54.308
- तुरंत। जाओ।
- मैरी!

33:02.232 --> 33:03.734
मैं जा रही हूँ, मैं जा रही हूँ।

33:27.925 --> 33:29.717
सम्पर्क सूची

33:29.718 --> 33:30.719
मैरी

33:31.887 --> 33:33.054
हे, यह मैरी का नम्बर है।

33:33.055 --> 33:34.597
- और जूनी का।
- और मेरा!

33:34.598 --> 33:37.559
हम अभी फ़ोन नहीं उठा सकते,
लेकिन अगर आप अपना मैसेज छोड़ेंगे, तो हम…

33:46.401 --> 33:48.611
मिस बुशे। क्या मिस्टर हेनेसी ने आपको बुलाया है?

33:48.612 --> 33:49.779
क्या वह घर पर हैं?

33:49.780 --> 33:52.074
- वह घर पर हैं लेकिन वह अकेले नहीं हैं।
- मुझे बहुत ज़रूरी काम है।

33:53.242 --> 33:55.327
मैंने आपकी बात कब नहीं मानी?

33:56.703 --> 33:59.205
- माफ़ी चाहती हूँ, सर।
- एलेनॉर, तुम यहाँ क्या कर रही हो?

33:59.206 --> 34:00.581
मुझे तुमसे बात करनी है।

34:00.582 --> 34:02.166
- मुझे अफ़सोस है यह मुमकिन नहीं है।
- बहुत ज़…

34:02.167 --> 34:04.752
जैसा कि तुम देख सकती हो,
मेरा बेटा बिल्कुल टूटने की कगार पर है।

34:04.753 --> 34:07.506
- यह बहुत ज़रूरी बात है।
- फिर अपने वकीलों से हमसे सम्पर्क करने को कहो।

34:08.130 --> 34:09.757
नैंसी की हत्या हॉवर्ड ने की है।

34:11.385 --> 34:12.386
क्या?

34:16.849 --> 34:20.600
रॉबर्ट, मुझे अफ़सोस है,
लेकिन हॉवर्ड का नैंसी के साथ अफ़ेयर चल रहा था।

34:20.601 --> 34:23.479
मुझे नहीं पता वह कब शुरू हुआ,
शायद जब वे साथ में काम कर रहे थे।

34:23.480 --> 34:26.566
लेकिन यह उसी का काम है। उसी ने नैंसी को मारा है।

34:26.567 --> 34:28.317
मैरी के पास सबूत हैं।

34:28.318 --> 34:30.903
तुम्हें वह क्लैडा अँगूठी याद है जो नैंसी पहनती थी?

34:30.904 --> 34:32.196
- हाँ।
- उस रात उसने वह पहनी हुई थी।

34:32.197 --> 34:38.078
और हॉवर्ड ने वह अँगूठी नैंसी की लाश पर से उतारी
और छुपा दी। और मैरी को वह अँगूठी मिल गई।

34:38.745 --> 34:39.996
फिर तो मामला सुलझ गया।

34:41.248 --> 34:44.082
यह सच नहीं हो सकता।
इसका कोई मतलब नहीं बन रहा है।

34:44.083 --> 34:45.334
रॉबर्ट,

34:45.335 --> 34:47.254
मुझे मैरी पर भरोसा है।

34:54.261 --> 34:56.846
तुम यह जानकारी लेकर पुलिस के पास क्यों नहीं चली जातीं?

34:56.847 --> 34:59.098
हम गए थे। हमने कोशिश की थी, लेकिन बात…

34:59.099 --> 35:03.352
बात बहुत पेचीदा है।
लेकिन अगर पुलिस प्रमुख को आप एक फ़ोन कर दें…

35:03.353 --> 35:04.604
बिल्कुल नहीं।

35:04.605 --> 35:06.147
कॉन्स्टेंस से फ़ोन करने को कहो।

35:06.148 --> 35:08.316
मुझे यक़ीन है तुम्हारी माँ विभाग में काफ़ी प्रभाव रखती है।

35:08.317 --> 35:10.736
बॉस्टन में, शायद हाँ। लेकिन यह…

35:11.904 --> 35:16.449
आप समझ नहीं रहे हैं।
हॉवर्ड ख़तरनाक है। मैरी ख़तरे में है।

35:16.450 --> 35:18.034
- नहीं।
- क्यों?

35:18.035 --> 35:21.038
मीडिया में नाम ख़राब होने की वजह से
इस परिवार को पहले ही बहुत परेशानी उठानी पड़ी है।

35:21.622 --> 35:23.248
मैं यह करने का जोखिम नहीं लूँगा।

35:24.208 --> 35:25.250
आपको करना होगा।

35:25.876 --> 35:27.419
वह औरत तुम्हें धोखा दे रही थी।

35:30.547 --> 35:34.551
आपको याद है जब आप उससे पहली बार मिले थे,
तब आपने मुझसे क्या कहा था?

35:36.053 --> 35:38.472
आपने कहा था कि वह हमारी नस्ल को दूषित कर देगी।

35:39.056 --> 35:42.059
हमारी नस्ल को,
जैसे हम दूसरों से किसी श्रेष्ठ नस्ल से हों।

35:43.018 --> 35:45.354
वह आपको ख़ुश करने की सबसे ज़्यादा कोशिश करती थी।

35:46.063 --> 35:50.149
उसे अपनी ज़िंदगी में
पिता के नाम पर कमबख़्त एक दरिंदा मिला,

35:50.150 --> 35:51.276
जो उसका यौन शोषण करता था।

35:51.777 --> 35:55.447
मैंने उससे वादा किया था कि मैं उसे सुरक्षित रखूँगा।

35:57.616 --> 36:02.788
मैंने सोचा था मैं उसे ख़ुश रख सकता हूँ,
लेकिन मैं नहीं रख पाया।

36:04.081 --> 36:05.082
क्योंकि…

36:07.084 --> 36:08.293
आपने ऐसा होने नहीं दिया।

36:10.462 --> 36:12.047
आपने मुझसे बच्चों जैसा बर्ताव किया है।

36:13.048 --> 36:14.424
आप हमेशा से यही करते आए हैं।

36:15.300 --> 36:18.219
आपकी वजह से, नैंसी ने मुझे कभी भी
एक ज़िम्मेदार आदमी के रूप में नहीं देखा।

36:18.220 --> 36:19.721
तुम आदमी बनना चाहते हो?

36:21.139 --> 36:22.391
तो उसकी तरह बर्ताव भी करो।

36:26.895 --> 36:27.980
डैड।

36:34.194 --> 36:35.696
आप चीफ़ अलब्राइट को फ़ोन करेंगे।

36:37.447 --> 36:38.657
क्योंकि अगर आपने फ़ोन नहीं किया…

36:40.826 --> 36:42.536
मैं सब कुछ सार्वजनिक कर दूँगा।

36:44.329 --> 36:48.040
सारे विदेशी खाते, हर अवैध लेन-देन,

36:48.041 --> 36:49.543
सच छुपाने की आपकी हर चाल।

36:51.420 --> 36:54.338
मैं यह सुनिश्चित करूँगा
कि हमारे सारे ग़लत धंधे अगले एक साल तक

36:54.339 --> 36:56.717
हर अख़बार के पहले पन्ने की मुख्य ख़बर बने रहें।

36:59.386 --> 37:01.220
मैं यह सुनिश्चित करूँगा कि अंत में,

37:01.221 --> 37:04.516
हेनेसी नाम की क़ीमत
कमबख़्त एक पेपर क्लिप से ज़्यादा ना बचे।

37:21.408 --> 37:23.452
केनेथ। हाँ।

37:24.953 --> 37:25.996
मुझे एक मदद चाहिए।

37:37.674 --> 37:39.842
लेकिन मैं एक हफ़्ते तक कार में फँसी नहीं रहना चाहती।

37:39.843 --> 37:43.471
ऐसा मत कहो, जून ब्लूम।
उसमें बहुत मज़ा आएगा। और पता है क्या?

37:43.472 --> 37:45.848
हम रास्ते में आने वाले हर नेशनल पार्क में रुक सकते हैं।

37:45.849 --> 37:47.601
क्या मॉम भी हमारे साथ चलेंगी?

37:48.560 --> 37:49.853
ना चलने की तो कोई वजह नहीं।

37:51.563 --> 37:54.358
पहले हमें कुछ क़ानूनी रुकावटों को दूर करना है,

37:55.859 --> 37:57.694
लेकिन इस बारे में तुम्हारी माँ की और मेरी एक ही राय है।

38:06.453 --> 38:07.454
बैठ जाओ।

38:08.121 --> 38:09.373
क्या हो रहा है?

38:10.874 --> 38:12.500
अपनी बहनों के साथ रहो।

38:12.501 --> 38:13.919
सब ठीक है, बच्चे। हम देखते हैं।

38:16.046 --> 38:17.756
डिटेक्टिव। ऑफ़िसर।

38:18.382 --> 38:21.801
मिस्टर सिम्पसन, मेरे पास आठ अप्रैल को हुई
नैंसी हेनेसी की हत्या के मामले में

38:21.802 --> 38:25.264
पूछताछ के लिए आपको साथ ले जाने का वॉरंट है।

38:27.182 --> 38:28.183
मुझे दिखाइए।

38:30.978 --> 38:32.229
और अगर मैं चलने से इंकार कर दूँ तो?

38:32.896 --> 38:34.731
फिर हमारे पास आपकी गिरफ़्तारी का भी वॉरंट है।

38:36.775 --> 38:38.860
सब ठीक है, बच्चों। मैं सोने के समय तक घर आ जाऊँगा।

38:38.861 --> 38:41.612
हॉवर्ड, यह मैंने नहीं किया है। यह मैंने नहीं किया है।

38:41.613 --> 38:42.698
मैंने कुछ नहीं किया।

38:43.198 --> 38:44.907
किसी को डीसीएफ़एस को फ़ोन करना होगा।

38:44.908 --> 38:46.826
मेरे बच्चों को बिना निगरानी के नहीं छोड़ा जा सकता।

38:46.827 --> 38:49.121
नहीं, प्लीज़। प्लीज़ यह मत करो।

38:50.289 --> 38:51.706
मैंने यह नहीं किया, हॉवर्ड।

38:51.707 --> 38:54.251
इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। प्लीज़, हॉवर्ड।

38:55.419 --> 38:56.420
प्लीज़।

39:13.520 --> 39:16.022
मैं यहीं हूँ। मॉम यहीं हैं।

39:16.023 --> 39:17.816
- इस तरफ़ चलो।
- मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

39:25.532 --> 39:26.950
मैं यहीं हूँ।

39:34.458 --> 39:35.709
मुझे बताइए मैं क्या करूँ।

39:37.794 --> 39:38.879
मैं क्या करूँ?

39:39.713 --> 39:41.423
मुझे पता भी नहीं है यह कैसे हुआ।

39:41.965 --> 39:44.675
सबसे बुरी स्थिति में,
आपके पति को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा,

39:44.676 --> 39:48.180
और हमें आपकी बेटियों को
अस्थायी रूप से एक फ़ॉस्टर घर में रखना पड़ेगा।

39:50.974 --> 39:53.392
आप कस्टडी की सुनवाई के लिए
अदालत में याचिका दायर कर सकती हैं।

39:53.393 --> 39:56.103
लेकिन आपके मामले में, इसमें हफ़्तों, महीनों लग सकते हैं।

39:56.104 --> 39:57.647
सबसे अच्छी स्थिति में?

39:57.648 --> 40:00.651
आपके पति को छोड़ दिया जाएगा
और वह आपकी बेटियों को यहाँ से ले जा सकेंगे।

40:01.401 --> 40:02.818
बेहतर की उम्मीद करते हैं।

40:02.819 --> 40:06.114
अगर कोई गॉडमदर हो तो?
एक गॉडमदर उनका ख़याल रख सकती है, है ना?

40:06.615 --> 40:09.700
क्यों ना मैं क़ानूनी सहायता के लिए
किसी से आपका सम्पर्क करवा दूँ, ठीक है?

40:09.701 --> 40:10.702
ठीक है।

40:12.746 --> 40:14.539
एलेनॉर
वॉइसमेल - छूटी हुई कॉल

40:14.540 --> 40:16.458
एलेनॉर

40:17.543 --> 40:19.711
मुझे यक़ीन नहीं हो रहा है।

40:20.462 --> 40:23.673
जो कुछ हुआ, उसके बाद भी। उसने नैंसी की हत्या की है!

40:23.674 --> 40:26.468
मैरी, उसने नैंसी की हत्या की है। वह एक दरिंदा है।

40:27.511 --> 40:29.763
और तुम उसके पास वापस लौट गईं?

40:30.264 --> 40:32.932
हम लड़कियों को वापस
हमारे पास लाने का कोई तरीक़ा ढूँढ सकते थे।

40:32.933 --> 40:36.311
यह करने के लिए मैं ज़मीन-आसमान एक कर देती।

40:36.937 --> 40:38.688
मुझे सब कुछ सही करना होगा।

40:38.689 --> 40:41.775
नैंसी के लिए, मुझे सब कुछ सही करना होगा,
तुम्हारे साथ या तुम्हारे बिना।

40:44.570 --> 40:47.864
हमें नैंसी हेनेसी की
हत्या के मामले में एक ताज़ा ख़बर मिली है।

40:47.865 --> 40:50.741
सूत्रों से पता चला है कि यह सब कुछ
एक गुमनाम सूचना से शुरू हुआ था।

40:50.742 --> 40:53.078
अब हमने वीडियो की
विश्वसनीयता की पुष्टि कर ली है।

40:53.620 --> 40:54.871
आप जो वीडियो देखने वाले हैं,

40:54.872 --> 40:58.165
उसमें वह व्यक्ति दिख रहा है जिसे पुलिस अधिकारी

40:58.166 --> 41:00.252
नैंसी हेनेसी की हत्या का मुख्य संदिग्ध मानते हैं।

41:01.962 --> 41:06.549
वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की बेकर्सफ़ील्ड निवासी,
स्कॉट रीड के रूप में पहचान कर ली गई है।

41:06.550 --> 41:09.051
यह रिकॉर्डिंग मिसेज़ हेनेसी की हत्या वाली रात

41:09.052 --> 41:10.636
अरॉयो सेको पार्क में की गई थी।

41:10.637 --> 41:12.389
खोज अभियान जारी है।

41:13.307 --> 41:16.976
प्रशासन की चेतावनी है कि मिस्टर रीड
हथियारबंद और ख़तरनाक व्यक्ति है।

41:16.977 --> 41:19.437
जिस किसी के पास
उसके ठिकाने से जुड़ी कोई भी जानकारी हो,

41:19.438 --> 41:21.440
वह तुरंत आपातकालीन सेवाओं से सम्पर्क करे।

42:13.575 --> 42:15.577
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
