WEBVTT

00:01.502 --> 00:04.670
चोटें, खरोंचे और क़ुर्बानियाँ असली होती हैं।

00:04.671 --> 00:07.965
असली ज़िंदगी यह है कि मेरा पति इस समय

00:07.966 --> 00:11.135
ओहायो में एक नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया हुआ है,

00:11.136 --> 00:14.931
जिसका मतलब है हमें सब कुछ छोड़कर एक नई जगह
जाकर बसना पड़ सकता है। यह है असल ज़िंदगी।

00:14.932 --> 00:17.768
जो तुम्हारे मन में है, वह बस एक दूसरी औरत के
पति के साथ रहने की घिनौनी कल्पना भर है।

00:18.519 --> 00:19.769
तुम लोग यहाँ से जा रहे हो?

00:19.770 --> 00:22.188
- इससे क्या फ़र्क़ पड़ता है?
- तुम्हारा क्या मतलब है?

00:22.189 --> 00:24.023
- तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो।
- हाँ!

00:24.024 --> 00:27.068
वह तो नैंसी भी थी,
और तुम उसके पति के साथ सो रही हो।

00:27.069 --> 00:29.821
मैरी सिम्पसन हमेशा लोगों की अच्छाई पर ध्यान देती थी।

00:30.489 --> 00:33.074
हालाँकि लोग हमेशा उसे ग़लत साबित करते हुए दिखते थे।

00:33.075 --> 00:34.993
- मेरे घर से निकल जाओ।
- मैरी।

00:35.577 --> 00:36.661
अभी!

00:36.662 --> 00:38.246
वह नादान नहीं थी।

00:38.247 --> 00:41.333
उसे इस बात का अच्छा-ख़ासा अनुभव था
कि यह दुनिया कितनी बदसूरत हो सकती है।

00:43.627 --> 00:46.338
इसलिए उसने अपने लिए
एक नई वास्तविकता गढ़ना सीख लिया।

00:48.382 --> 00:51.051
लेकिन असल ज़िंदगी में मैरी के साथ कुछ और होना तय था।

00:55.097 --> 00:56.348
तुमने सुना, नैंस?

00:59.810 --> 01:01.311
उसे आख़िरकार वह मिल ही गया जो उसे चाहिए था।

01:02.396 --> 01:05.898
अध्याय तीन
मैरी

01:05.899 --> 01:09.360
मैरी को याद भी नहीं था कि उसने आख़िरी बार
कब कुछ ऐसा किया था जिससे वह ख़ुद दंग रह गई हो।

01:09.361 --> 01:11.947
एक समय था जब उसे लगता था
कि वह कुछ भी कर सकती है।

01:12.531 --> 01:16.284
कोस्टको के रोज़ के चक्करों और पीटीए के कार्यक्रमों…

01:16.285 --> 01:18.202
"…और उपयोगी अंतर्वस्त्रों से पहले का समय।

01:18.203 --> 01:22.623
मैरी में महत्वाकांक्षा भी थी और चाहत भी।
एक गुप्त आग जो पूरी तरह उसकी अपनी थी।

01:22.624 --> 01:26.419
उसे पता होता था उसे क्या चाहिए और वह उसे
हासिल कर लेती थी। उसे हॉवर्ड भी इसी तरह मिला था।

01:26.420 --> 01:30.007
वह हॉवर्ड की टीए थी,
उसे पीएचडी शुरू किए हुए एक साल भी नहीं हुआ था।

01:31.091 --> 01:36.054
दशकों बाद भी, वह उसके शरीर का वज़न
अपने शरीर पर महसूस कर सकती थी,

01:36.847 --> 01:40.726
और उसके सोफ़े की ऐक्रेलिक गद्दी की
खुरदुरी रगड़ अपनी नंगी पीठ पर।"

01:42.561 --> 01:44.521
"वह चाहती…" माफ़ करना।

01:45.772 --> 01:48.649
"हॉवर्ड की शादी सालों पहले ही दम तोड़ चुकी थी।

01:48.650 --> 01:50.234
वह अब तक अपनी पत्नी को छोड़ चुका होता,

01:50.235 --> 01:53.321
अगर उसे इस बात की फ़िक्र ना होती
कि वह अपनी कलाइयाँ काट लेगी। फिर से।

01:53.322 --> 01:56.407
मैरी ख़ुद से कहती रही
कि उसे उस बेचारी औरत पर तरस आता है।

01:56.408 --> 02:01.537
लेकिन असल में, उनके नाजायज़ रिश्ते ने
उस पूरे अनुभव को और भी ज़्यादा आकर्षक बना दिया था।

02:01.538 --> 02:05.292
मैरी हॉवर्ड को चाहती थी।
और उसे इस बात की कोई शर्म नहीं थी।"

02:08.252 --> 02:10.130
तो यह बस शुरुआत है, शायद।

02:11.632 --> 02:13.926
पढ़ने में यह मेरी मंशा से कुछ ज़्यादा कामुक लग रहा था।

02:15.344 --> 02:17.637
इस बात का फ़ैसला पाठकों पर छोड़ देते हैं।

02:17.638 --> 02:19.847
इसमें बहुत सारी अच्छी चीज़ें हैं।

02:19.848 --> 02:23.518
"उपयोगी अंतर्वस्त्र"?
इस औरत की पूरी तस्वीर तुरंत आँखों के सामने आ जाती है।

02:23.519 --> 02:27.147
- शुक्रिया।
- ठीक है। कोई विचार? प्रतिक्रिया?

02:28.023 --> 02:29.024
कोई भी?

02:29.942 --> 02:31.777
मुझे यह ईमानदारी पसंद आई।

02:32.361 --> 02:37.448
मैं सहमत हूँ। ख़ुद को एक ऐसा
अनैतिक इंसान दिखाने के लिए काफ़ी बहादुरी चाहिए।

02:37.449 --> 02:41.245
अनैतिक। हाँ। और पसंद ना आने वाला।

02:42.412 --> 02:45.831
और किसे लगा कि मैरी की कहानी की नायिका
एक पसंद ना आने वाली इंसान है?

02:45.832 --> 02:48.459
हाँ। उसका एक शादीशुदा आदमी से अफ़ेयर चल रहा है,

02:48.460 --> 02:51.295
और वह उम्मीद कर रही है
कि उस आदमी की पत्नी आत्महत्या कर ले।

02:51.296 --> 02:54.006
वह यह उम्मीद नहीं कर रही है। माफ़ करना।

02:54.007 --> 02:56.592
तो मैरी शुरुआत में ही पाठकों को
अपने पक्ष में कैसे कर सकती है?

02:56.593 --> 02:59.847
व्यक्तिगत तौर पर, मैं तो नैंसी के बारे में सुनना चाहूँगा।

03:00.597 --> 03:01.598
हाँ।

03:02.099 --> 03:04.183
मैंने तो उसका ज़िक्र भी नहीं किया।

03:04.184 --> 03:05.726
दोस्तों, मुद्दे पर रहते हैं।

03:05.727 --> 03:08.229
हमने नैंसी के सोशल मीडिया पर आपकी तस्वीरें देखी हैं।

03:08.230 --> 03:10.523
मैं रसल से सहमत हूँ। नैंसी के बारे में लिखिए।

03:10.524 --> 03:13.442
आप चाहें तो रहस्य को और गहरा कर सकती हैं।
उसमें रोमांच ला सकती हैं।

03:13.443 --> 03:14.861
- यह बहुत अच्छा है।
- हाँ।

03:14.862 --> 03:17.029
असल ज़िंदगी में, क्या क़त्ल पति ने किया था?

03:17.030 --> 03:19.240
- दोस्त भी हो सकती है।
- दोस्त कौन है?

03:19.241 --> 03:21.117
- देखिए, ऐसा कुछ नहीं…
- हमें शांत हो जाना चाहिए।

03:21.118 --> 03:22.785
उसकी बेटी ने आज सुबह वह वीडियो डाला है।

03:22.786 --> 03:24.996
- कौन सा वीडियो?
- वह वायरल हो गया।

03:24.997 --> 03:26.664
मालूम होता है, उसका पति…

03:26.665 --> 03:28.749
- रॉबर्ट।
- रॉबर्ट,

03:28.750 --> 03:30.334
- जो बहुत सुंदर है…
- बहुत सुंदर।

03:30.335 --> 03:33.505
…उसके नैंसी की सबसे अच्छी दोस्त,
एलेनॉर के साथ शारीरिक सम्बन्ध थे।

04:17.132 --> 04:20.760
इम्पर्फ़ेक्ट विमेन

04:20.761 --> 04:22.721
ऐरामिंटा हॉल की किताब पर आधारित

04:30.479 --> 04:32.104
जिस दिन वे मिली थीं,

04:32.105 --> 04:36.360
उसी दिन मैरी समझ गई थी कि नैंसी की
दोस्त कहलाना ही उसकी सबसे दिलचस्प पहचान है।

04:37.569 --> 04:39.111
मैरी एक सहज रूप से आकर्षक,

04:39.112 --> 04:41.989
दमकती त्वचा और सुनहरे बालों वाली
स्त्री का आकर्षण ख़ूब समझती थी।

04:41.990 --> 04:43.449
नैंसी हेनेसी का असली रूप क्या था?

04:43.450 --> 04:46.453
और वह जानती थी कि उसकी तुलना में वह कहाँ ठहरती है।

04:54.253 --> 04:57.673
लेकिन मैरी को दुनिया की
सम्पूर्णता की परिभाषा में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

04:58.882 --> 05:02.803
वह पाँच बच्चों में सबसे बड़ी थी,
और 1980 के दशक में एक पॉट फ़ार्म पर पली-बढ़ी थी।

05:03.303 --> 05:04.972
और उसे कभी नहीं लगा
कि उसके पास किसी चीज़ की कमी है।

05:06.139 --> 05:10.394
क्योंकि ज़रा सी कल्पना-शक्ति के साथ, वह हकीकत को
अपनी ज़रूरतों के हिसाब से मोड़ सकती थी।

05:11.687 --> 05:12.938
ज़रा सुनिए, क्या आप शॉन हैं?

05:13.522 --> 05:15.773
- हाँ।
- मुझे बताया गया कि आप मेरी मदद कर सकते हैं।

05:15.774 --> 05:18.110
मैं सर्दी की दवा ढूँढ रही हूँ।

05:18.986 --> 05:20.736
क्या आपके पास वह है?

05:20.737 --> 05:21.988
दिन के लिए या रात के लिए?

05:21.989 --> 05:23.240
निश्चित तौर पर दिन के लिए।

05:23.991 --> 05:26.201
- मुझे पीछे जाकर देखना पड़ेगा।
- बस आपको कोई परेशानी ना हो।

05:27.744 --> 05:28.828
शुक्रिया।

05:28.829 --> 05:29.912
एलेनॉर बुशे

05:29.913 --> 05:32.332
जहाँ दूसरे लोगों के पास दौलत और रुतबा था,

05:33.208 --> 05:35.544
मैरी के पास उससे कहीं ज़्यादा उपयोगी चीज़ थी।

05:38.046 --> 05:39.673
जुगाड़ करने की कला।

05:43.302 --> 05:45.012
- शुक्रिया।
- शुक्रिया।

05:47.222 --> 05:49.474
एडेरल

06:00.986 --> 06:02.070
ठीक है।

06:08.577 --> 06:15.249
राजकुमारी टिली टुमॉरो ने ऊपर
सूरज के पिरामिड की ओर नज़र उठाई।

06:15.250 --> 06:19.046
ड्रैगन, सूरज के पिरामिड की चोटी पर क्या है?

06:20.130 --> 06:24.717
वह आग उगलता है,
लेकिन एक बहुत ही दोस्ताना और अच्छे अंदाज़ में।

06:24.718 --> 06:29.222
आज, तुम्हारी माँ, विख्यात पुरातत्वविद और रानी,

06:29.223 --> 06:35.478
टान्या टुमॉरो से तुम्हारा पुनर्मिलन होगा।

06:35.479 --> 06:41.526
और फिर राजकुमारी टिली टुमॉरो फुदकती हुई
सूरज के पिरामिड की सीढ़ियों पर चढ़ गई।

06:41.527 --> 06:44.238
वह चोटी पर पहुँचने के लिए बहुत उत्साहित थी।

06:45.239 --> 06:46.532
वह चौंकी।

06:49.076 --> 06:51.369
- वहाँ क्या हुआ, मैं तुम्हें कल बताऊँगी।
- नहीं!

06:51.370 --> 06:52.703
मॉम, प्लीज़ कहानी पूरी कीजिए।

06:52.704 --> 06:55.790
मैं करूँगी। कल।

06:55.791 --> 06:57.792
- ड्रैगन किसे चाहिए?
- मुझे!

06:57.793 --> 07:00.795
ठीक है। आज शायद जूनी की बारी है, बच्चे।

07:00.796 --> 07:04.049
माफ़ करना, लेकिन तुम्हें राजकुमारी मिलेगी। ठीक है?

07:04.550 --> 07:06.300
- यह लो, पकड़ लो।
- शुक्रिया।

07:06.301 --> 07:07.386
प्यार तुम्हें।

07:07.886 --> 07:10.346
- आपको भी प्यार।
- गुड नाइट।

07:10.347 --> 07:12.974
और अब उसकी बारी जिसने ड्रैगन जीता।

07:12.975 --> 07:15.853
- गुड नाइट। प्यार तुम्हें।
- नाइट। आपको भी प्यार।

07:19.106 --> 07:21.357
और स्थानीय ख़बरों में,

07:21.358 --> 07:24.735
पैसडीना की गृहिणी, नैंसी हेनेसी की
हैरतअंगेज़ हत्या को लगभग दो महीने हो चुके हैं।

07:24.736 --> 07:26.988
- नए खुलासों के बाद…
- देखो, नैंस, तुम टीवी पर आ रही हो।

07:26.989 --> 07:29.282
…अब पीड़िता की अच्छी दोस्त, एलेनॉर बुशे भी

07:29.283 --> 07:31.951
जाँच के दायरे में एक संदिग्ध व्यक्ति मानी जा रही हैं।

07:31.952 --> 07:33.703
सूत्रों से हमें पता चला है कि जाँचकर्ता

07:33.704 --> 07:35.788
- पीड़िता के पति…
- बकवास। किस सबूत के आधार पर?

07:35.789 --> 07:38.165
…रॉबर्ट हेनेसी की फिर से जाँच कर रहे हैं।

07:38.166 --> 07:41.460
उनकी टिप्पणी के लिए आज मिस बुशे
और मिस्टर हेनेसी से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया,

07:41.461 --> 07:44.172
लेकिन हमें बताया गया है
कि कल हेनेसी परिवार की तरफ़ से…

07:44.173 --> 07:46.465
- मैरी, मैरी, विचित्र मैरी।
- …एक बयान दिया जा सकता है।

07:46.466 --> 07:48.342
- तुम्हारा बग़ीचा कैसे लहलहाता है?
- हैलो!

07:48.343 --> 07:53.682
चाँदी की घंटियाँ और सीपों की सजावट
और सुंदर युवतियाँ, एक पंक्ति में खड़ी हुईं।

07:55.726 --> 07:57.727
तुमने कहा था कि तुम्हारी फ़्लाइट कल है। तुम यहाँ क्या…

07:57.728 --> 08:00.104
सुबह का कार्यक्रम रद्द हो गया था,
तो मैं स्टैंडबाय टिकट लेकर आ गया।

08:00.105 --> 08:01.523
मैं तुम्हें मिलकर बताना चाहता था।

08:02.774 --> 08:03.775
मुझे नौकरी मिल गई।

08:04.776 --> 08:05.860
वाह।

08:05.861 --> 08:07.362
स्थायी नियुक्ति का रास्ता खुल गया, जान।

08:07.863 --> 08:09.238
डीन ने मुझे लंच पर बताया।

08:09.239 --> 08:12.366
पता चला कि दूसरे उम्मीदवारों का प्रदर्शन
बहुत ख़राब रहा और उन्हें मैं बहुत पसंद आया।

08:12.367 --> 08:13.618
मेरा मतलब, तुम कैसे पसंद नहीं आते?

08:13.619 --> 08:15.536
वे सच में मेरे काम को समझते हैं।

08:15.537 --> 08:18.080
बधाई हो। मेरा मतलब, यह शानदार है।

08:18.081 --> 08:19.415
"यह शानदार है"?

08:19.416 --> 08:22.627
सीज़र युद्ध के मैदान से जीतकर वापस लौट रहा है,

08:22.628 --> 08:25.963
अपने सैनिकों का सरेआम प्रदर्शन कर रहा है,
और तुम कहती हो, "यह शानदार है"?

08:25.964 --> 08:28.425
माफ़ करना। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।

08:29.259 --> 08:31.929
विजयी नायक की जय हो!

08:34.306 --> 08:35.431
तो नौकरी कब से शुरू करनी है?

08:35.432 --> 08:36.974
अगस्त से।

08:36.975 --> 08:38.519
और हमारे पास फ़ैसला करने के लिए कितना समय है?

08:39.602 --> 08:40.894
कैसा फ़ैसला?

08:40.895 --> 08:43.482
कि हम पूरे परिवार के साथ ओहायो जाएँगे या नहीं।

08:44.358 --> 08:46.275
मैं आज तक कभी ओहायो नहीं गई।

08:46.276 --> 08:48.486
बकआइज़, स्पेगेटी पर मसालेदार चिली सॉस…
तुम्हें वहाँ अच्छा लगेगा।

08:48.487 --> 08:49.737
जान, मैं मज़ाक़ नहीं कर रही हूँ।

08:49.738 --> 08:52.073
अब जाकर आर्टी अपने स्कूल में घुलमिल पाई है।

08:52.074 --> 08:54.909
और जूनी बस… उसे अपनी पियानो क्लास बहुत पसंद है।

08:54.910 --> 08:56.410
- मार्कस…
- मार्कस अब बड़ा हो चुका है।

08:56.411 --> 08:58.246
और लड़कियों की ज़रूरतें
हमेशा सबसे पहले नहीं रखी जा सकतीं।

08:58.247 --> 09:00.164
मैं भी इस परिवार का हिस्सा हूँ, समझ रही हो?

09:00.165 --> 09:01.833
हमारे दोस्त भी यहीं रहते हैं। यह…

09:01.834 --> 09:03.751
क्या यह कोई मज़ाक़िया खेल चल रहा है?

09:03.752 --> 09:06.087
क्या मैं ग़लत घर में आ गया हूँ?

09:06.088 --> 09:07.630
यह नौकरी हमारा सपना है।

09:07.631 --> 09:09.841
मुझे लगता है कि अगर हालात थोड़े अलग होते तो यह…

09:09.842 --> 09:13.261
मेरा पिछ्ला काम एक घटिया दर्जे के
कमबख़्त बैले के लिए प्रोग्राम नोट्स लिखने का था।

09:13.262 --> 09:15.388
मैं एक अध्येता हूँ। यह काम मेरे स्तर का नहीं है।

09:15.389 --> 09:16.974
ज़ाहिर है हमें पैसों की भी कितनी ज़रूरत है।

09:17.641 --> 09:19.433
तो, मैं काम कर सकती हूँ।

09:19.434 --> 09:21.769
- हमने हमेशा से यही सोचा था।
- सच में?

09:21.770 --> 09:25.565
हाँ, जब मार्कस मेरे पेट में था। तुम्हें याद नहीं है?

09:25.566 --> 09:29.944
हमने… हमने चर्चा की थी कि जब वह छोटा होगा,
तुम अपना करियर बनाओगे।

09:29.945 --> 09:32.530
लेकिन फिर उसके बाद मेरी बारी होगी।

09:32.531 --> 09:34.824
वह बरसों पहले की बात है। बहुत कुछ बदल गया है, मेअर।

09:34.825 --> 09:37.578
मैं… भगवान के लिए,
उस समय मेरी पत्नी वह मनोरोगी, जेनी थी।

09:38.245 --> 09:39.954
मैं बस एक हल ढूँढने की कोशिश कर रही हूँ, तो…

09:39.955 --> 09:42.124
उस समस्या का हल, जो तुम ही पैदा कर रही हो। हद है!

09:43.375 --> 09:47.128
मेरी पेशेवर ज़िंदगी का सबसे ख़ास दिन
और तुम्हारे लिए यह भी काफ़ी नहीं है।

09:47.129 --> 09:49.046
मेरी कामयाबी पर सबसे ख़ुश तुम होती थीं।

09:49.047 --> 09:51.382
बहुत ख़ूब, मैरी। बहुत अच्छा कर रही हो।

09:51.383 --> 09:53.593
मुझे माफ़ कर दो। मुझे माफ़ कर दो।

09:53.594 --> 09:55.928
तुम सही कह रहे हो। यह… मैं ख़ुश हूँ।

09:55.929 --> 09:57.096
- सच में?
- हाँ।

09:57.097 --> 10:00.183
बस यह सब कुछ, मतलब,
मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा जल्दी हो रहा है।

10:00.184 --> 10:02.185
यह हमारे लिए बहुत अच्छा होगा।

10:02.186 --> 10:03.978
हम वहाँ ख़ुश रहेंगे। मेरा यक़ीन करो।

10:03.979 --> 10:05.397
ठीक है।

10:09.234 --> 10:10.735
क्या तुम्हें मेरा मैसेज मिला था?

10:10.736 --> 10:13.322
- कौन सा मैसेज?
- एलेनॉर के बारे में।

10:14.489 --> 10:16.742
अच्छा। मुझे लगा कि मैंने उसका जवाब दे दिया था।

10:18.577 --> 10:20.995
हमने एक दूसरे को बहुत भला-बुरा कह दिया।

10:20.996 --> 10:23.623
मुझे नहीं लगता
कि हमारी इतनी बुरी लड़ाई पहले कभी भी हुई है।

10:23.624 --> 10:25.875
देखो, तुम दोनों के लिए थोड़ा दूर रहना अच्छा रहेगा।

10:25.876 --> 10:28.337
एक दूसरे पर इतना निर्भर होना अच्छी बात नहीं है।

10:31.131 --> 10:32.798
मैं बहुत थक गया हूँ।

10:32.799 --> 10:34.635
- तुम ऊपर आ रही हो?
- हाँ, मैं अभी आती हूँ।

11:09.503 --> 11:12.005
बस एक। क्योंकि तुम अपने आपे में हो।

11:19.471 --> 11:21.473
एरमिन्ट्स

11:39.449 --> 11:42.119
मैरी को "गृहिणी" शब्द से हमेशा से नफ़रत थी।

11:43.287 --> 11:44.788
"होममेकर" से तो और भी ज़्यादा।

11:46.373 --> 11:50.586
इन शब्दों से उसकी दिनचर्या का वर्णन करना
ना तो न्यायसंगत होता और ना ही सही।

11:51.753 --> 11:54.256
लेकिन अगर कोई उससे उसके समय का हिसाब माँगता,

11:55.007 --> 11:57.009
तो उसे जवाब देने में परेशानी होती।

11:57.593 --> 12:00.971
तथ्यों और विवरणों को याद रखना
कभी उसके बस की बात नहीं रही।

12:02.055 --> 12:06.684
और जब तक उसकी सबसे अच्छी दोस्त की हत्या नहीं हुई,
किसी ने भी उससे सवाल पूछने की ज़हमत नहीं उठाई।

12:06.685 --> 12:08.269
ध्यान से, यह गर्म है।

12:08.270 --> 12:09.271
शुक्रिया।

12:10.397 --> 12:13.192
मेअर। डिटेक्टिव गैंज़ कह रही हैं
कि इन्हें हमसे कुछ सवाल पूछने हैं।

12:13.775 --> 12:14.859
ठीक है।

12:14.860 --> 12:16.195
बस कुछ ही सवाल हैं।

12:17.946 --> 12:18.947
हे।

12:21.200 --> 12:25.203
मिस्टर हेनेसी और मिस बुशे के बीच के अफ़ेयर के बारे में

12:25.204 --> 12:26.871
आपको पहली बार कब पता चला?

12:26.872 --> 12:28.456
- कल सुबह।
- मैरी ने कल ही मुझे बताया।

12:28.457 --> 12:30.917
और जहाँ तक आपको पता है, उस रिश्ते की शुरुआत कब हुई?

12:30.918 --> 12:32.210
नैंसी की मौत के बाद।

12:32.211 --> 12:34.587
- आपको पूरा यक़ीन है?
- बिल्कुल।

12:34.588 --> 12:39.050
जो एलेनॉर ने किया, वह बहुत ग़लत है,
लेकिन वह पुराना क्रश है।

12:39.051 --> 12:41.845
वह… वह दुःख के इस पल में बह गई।

12:43.180 --> 12:44.681
वे साथ में भागने नहीं वाले हैं।

12:45.849 --> 12:47.600
वह कुछ नहीं है।

12:47.601 --> 12:51.354
क्या आप दोनों में से किसी ने भी कभी
उन्हें अपना आपा खोते, हिंसक होते हुए देखा है?

12:51.355 --> 12:54.274
एलेनॉर? नहीं। नहीं।

12:55.192 --> 12:56.568
बेशक, लेकिन रॉबर्ट…

12:58.237 --> 13:00.154
जब वह थोड़ी शराब पी लेता है,
वह थोड़ा तुनकमिज़ाज हो जाता है।

13:00.155 --> 13:01.572
तुनकमिज़ाज कैसे?

13:01.573 --> 13:05.785
रॉबर्ट… कैसे बताऊँ?
वह अपनी मनचाही चीज़ें पाने का आदी है।

13:05.786 --> 13:08.746
मेरा मतलब, आप उससे मिल चुकी हैं।
वह ख़ूबसूरत, अमीर और बिगड़ा हुआ है।

13:08.747 --> 13:11.583
काफ़ी महँगी जगहों पर पढ़ा है,
लेकिन दुःख की बात है कि नतीजा कुछ ख़ास नहीं निकला।

13:12.417 --> 13:17.840
और जब चीज़ें उसके मुताबिक नहीं होती हैं…
हाँ, मैंने उसे… कठोर प्रतिक्रिया देते हुए देखा है।

13:18.507 --> 13:21.384
- उसने नैंसी को एक ख़त लिखा था।
- कैसा ख़त?

13:21.385 --> 13:23.053
रॉबर्ट को अफ़ेयर के बारे में पता था।

13:23.637 --> 13:27.223
उसने ऐसा दिखाया जैसे उसे नहीं पता, पर उसे पता था।

13:27.224 --> 13:31.979
और उनके बीच लड़ाई हो गई और नैंसी उससे डर गई थी।

13:32.646 --> 13:34.605
इसलिए रॉबर्ट को ख़त लिखकर उससे माफ़ी माँगनी पड़ी।

13:34.606 --> 13:36.441
एलेनॉर ने मुझे कल बताया।

13:37.734 --> 13:38.735
मैं इसकी जाँच करूँगी।

13:39.403 --> 13:43.073
क्या आपने नैंसी के सौतेले पिता की जाँच की? स्कॉट की?

13:43.657 --> 13:45.157
आप मिसर रीड की बात कर रही हैं?

13:45.158 --> 13:49.328
हाँ। आपको पता है कि नैंसी के बचपन में
उसने नैंसी का यौन शोषण किया था?

13:49.329 --> 13:50.663
क्या आपने इसकी जाँच की है?

13:50.664 --> 13:52.373
हम मिस्टर रीड से सम्पर्क कर चुके हैं

13:52.374 --> 13:55.168
और उन्होंने हमें बताया कि उनका
मिसेज़ हेनेसी से 20 सालों से

13:55.169 --> 13:57.044
कोई सम्पर्क नहीं है।

13:57.045 --> 13:58.671
अगर आपके पास कोई और जानकारी है तो बताइए।

13:58.672 --> 14:00.924
मुझे बस इतना पता है कि नैंसी उससे डरती थी।

14:01.758 --> 14:04.635
नैंसी ने उसका स्केच अपनी स्क्रैपबुक में बनाया था।

14:04.636 --> 14:05.804
और वह… वह…

14:06.305 --> 14:07.806
यह साफ़ ज़ाहिर है कि वह उससे डरती थी।

14:09.183 --> 14:10.517
ठीक है।

14:11.518 --> 14:12.686
"ठीक है"?

14:13.812 --> 14:16.647
ये वे बातें हैं जिनके आधार पर
आप आगे बढ़ सकती हैं, डिटेक्टिव, ठीक है?

14:16.648 --> 14:18.567
इन दोनों मर्दों में से किसी ने
मेरी दोस्त की हत्या की है।

14:19.401 --> 14:21.069
आपको इतना यक़ीन कैसे है कि वह कोई मर्द ही था?

14:22.070 --> 14:23.487
क्या आप…

14:23.488 --> 14:26.449
डिटेक्टिव गैंज़, मेरी पत्नी
आपको अपना बहुत समय दे चुकी है।

14:26.450 --> 14:30.204
और मैं इसकी क़द्र करती हूँ। मैं बस…
मेरे पास बस एक और सवाल है।

14:31.205 --> 14:33.998
उस रात आप डिनर करके वहाँ से कितने बजे निकली थीं?

14:33.999 --> 14:35.500
जैसा कि मैंने बताया, लगभग नौ बजे होंगे।

14:35.501 --> 14:38.253
अगर कोई बारटेंडर कहे
कि बाक़ी दोनों महिलाओं के जाने के बाद उसने आपको

14:38.921 --> 14:41.882
तीन या चार ड्रिंक दी थीं,
तो वह झूठ बोल रहा होगा ना?

14:42.966 --> 14:44.800
शायद मैं ड्रिंक लेने के लिए कुछ देर वहाँ रुक गई थी।

14:44.801 --> 14:48.638
उसने हमें बताया कि उसे, उसके शब्दों में,
"आपको किसी तरह ऊबर में बिठाना पड़ा।"

14:48.639 --> 14:51.433
क्या यह मुमकिन है
कि उस रात के कुछ हिस्से आपको याद नहीं हैं?

14:52.684 --> 14:55.269
मेरी पत्नी साढ़े दस बजे घर आई थी
और सीधा सोने चली गई थी।

14:55.270 --> 14:56.772
मैं पूरी रात उसके साथ था।

14:58.065 --> 15:00.984
- ऊप्स। मैं कर लूँगी।
- ठीक है। ठीक है।

15:05.364 --> 15:07.407
तो, क्या मुझे किसी वकील को बुलाने की ज़रूरत है?

15:08.075 --> 15:10.244
शांत हो जाइए। हमारा काम हो गया है।

15:28.554 --> 15:30.556
क्या यही वह स्क्रैपबुक है?

15:31.139 --> 15:33.099
जिसका ज़िक्र तुमने डिटेक्टिव से किया था?

15:33.100 --> 15:37.020
हाँ। तुमने ज़रूर नैंसी को
रिहर्सल वग़ैरह में चित्र बनाते हुए देखा होगा।

15:37.771 --> 15:40.565
मुमकिन है। क्या पुलिस इसे देख चुकी है?

15:40.566 --> 15:42.150
हाँ, उन्हें नहीं लगा इसमें कुछ काम का है।

15:43.360 --> 15:45.194
- कुछ काम का है?
- हाँ, मुझे तो लगता है।

15:45.195 --> 15:48.907
लेकिन तुमने देखा कि जब मैंने चित्र की बात उठाई,
तो डिटेक्टिव गैंज़ ने मुझे नज़रअंदाज़ कर दिया।

15:49.491 --> 15:53.536
मुझे बस ऐसा लगता है
कि अगर मुझे कुछ पक्की जानकारी मिल जाए…

15:53.537 --> 15:55.329
ताकि एलेनॉर पर से शक की सुई हट जाए।

15:55.330 --> 15:57.374
मैं बस जानना चाहती हूँ कि नैंसी के साथ क्या हुआ था।

16:01.253 --> 16:05.464
मैंने ओहायो के रियल एस्टेट एजेंट के साथ
फ़ोन पर बात करने का समय तय किया हुआ है।

16:05.465 --> 16:06.884
बशर्ते तुम नहीं चाहती हों कि मैं उसे रद्द करूँ।

16:09.469 --> 16:10.679
नहीं। नहीं।

16:15.058 --> 16:16.143
अब इसे एक तरफ़ रख दो।

16:16.727 --> 16:19.188
लग रहा था कि डिटेक्टिव
इस मामले को अच्छे से सम्भाल रही है।

16:20.105 --> 16:21.607
उसे अपना काम करने दो।

16:46.298 --> 16:49.092
नैंसी, तुम मुझसे क्या कहने की कोशिश कर रही हो?

16:49.760 --> 16:52.679
मैरी कभी भी
ईश्वर के अस्तित्व पर विश्वास नहीं कर सकी।

16:53.472 --> 16:56.849
लेकिन उन दुर्लभ, सिहरन भरे निर्णायक पलों में,

16:56.850 --> 17:01.230
उसे साफ़ महसूस होता था
कि कोई ऊर्जावान शक्ति उसे रास्ता दिखा रही है।

17:02.064 --> 17:06.984
और जून की उस गर्म दोपहर में,
मैरी को फिर से उस ऊर्जा की सक्रियता महसूस हुई।

17:07.653 --> 17:09.029
या शायद वह नैंसी थी।

17:09.530 --> 17:11.072
या एडेरल का असर।

17:11.073 --> 17:12.406
लेकिन नतीजा मिल गया।

17:18.288 --> 17:20.790
कटैलस छठवाँ भाग

17:25.878 --> 17:27.548
तुम मुझे हज़ार-हज़ार बार चूमोगी।

17:30.133 --> 17:31.467
फिर हम दोनों गिनती भूल जाएँगे,

17:31.468 --> 17:32.844
ताकि कोई अकेला पुरुष ईर्ष्या से ना भर जाए,

17:32.845 --> 17:34.263
जब उसे पता चले कि हमारा प्यार कितना गहरा है।

18:02.291 --> 18:03.541
सिलेक्टेड कटैलस
अ न्यू ट्रांसलेशन

18:03.542 --> 18:05.544
डॉ. हॉवर्ड सिम्पसन, पीएचडी

18:15.929 --> 18:18.890
"मुझे हज़ार बार चूमो, फिर सौ बार,

18:18.891 --> 18:21.893
फिर दोबारा हज़ार बार, फिर दोबारा सौ बार,

18:21.894 --> 18:24.604
फिर एक और हज़ार बार, और फिर एक और सौ बार।"

18:24.605 --> 18:28.734
"तुम मुझे हज़ार-हज़ार बार चूमोगी,

18:29.484 --> 18:31.153
फिर हम दोनों गिनती भूल जाएँगे।

18:31.904 --> 18:37.242
ताकि कोई अकेला पुरुष ईर्ष्या से ना भर जाए,
जब उसे पता चले कि हमारा प्यार कितना गहरा है।"

18:38.076 --> 18:42.581
प्राचीन भाषाओं पर तुम्हारी पकड़ बस…
यह सचमुच प्रेरणादायक है।

18:43.332 --> 18:49.963
एक छोटी सी बात। मुझे लगता है "कन्टरबो" का मतलब
"भूल जाना" से ज़्यादा "असमंजस में होना" होता है।

19:00.182 --> 19:02.934
- जेनी और मेरा रिश्ता ख़त्म हो चुका है।
- क्या वह यह जानती है?

19:02.935 --> 19:04.102
वह एक बीमार औरत है।

19:05.771 --> 19:09.023
और मुझे यह नहीं कहना चाहिए,
पर उसे एक पति की ज़रूरत नहीं है।

19:09.024 --> 19:10.275
उसे डॉक्टर की ज़रूरत है।

19:11.527 --> 19:13.946
जब वह थोड़ी और स्थिर हो जाएगी,
तब मैं उससे रिश्ता ख़त्म कर लूँगा।

19:26.250 --> 19:27.876
- हैलो, जेनी।
- मैरी, क्या वह अंदर हैं?

19:38.095 --> 19:40.430
तुम मुझे हज़ार-हज़ार बार चूमोगी

19:55.362 --> 19:58.115
बहुत बढ़िया। वह सूची भेज दो
ताकि मैं अपनी पत्नी से बात कर सकूँ।

19:58.615 --> 20:00.200
शुक्रिया, रीटा। तुम फ़रिश्ता हो।

20:01.952 --> 20:03.953
मुझे शायद मेरा ख़ुद का ऑफ़िस मिलने वाला है।

20:03.954 --> 20:05.581
मुझे यह नैंसी की स्क्रैपबुक में मिला।

20:08.584 --> 20:09.835
यह क्या है?

20:10.502 --> 20:13.046
यह तुम्हारी "कटैलस" का एक पन्ना है।

20:13.714 --> 20:14.923
ठीक है, क्या दिखा रही हो?

20:15.591 --> 20:17.843
उसी पंक्ति के नीचे लाइन खींची हुई है।

20:19.636 --> 20:20.637
यह अच्छी पंक्ति है।

20:21.388 --> 20:25.975
हॉवर्ड, नैंसी को
एक पुराने रोमन कवि के तुम्हारे अनुवाद की

20:25.976 --> 20:27.685
इतनी कम प्रचलित किताब कैसे मिली?

20:27.686 --> 20:29.145
मुझे नहीं पता। यह अमेज़ॉन पर है।

20:29.146 --> 20:32.607
इसकी लगभग ना के बराबर प्रतियाँ छपी थीं।
किसी ने यह किताब नहीं पढ़ी।

20:32.608 --> 20:34.735
मुझे नहीं पता।
शायद मैंने उसे एक प्रति दे दी हो। मुझे याद नहीं है।

20:41.491 --> 20:43.827
तुमने नैंसी को कविताओं की किताब दी?

20:45.495 --> 20:46.747
हाँ।

20:47.331 --> 20:52.168
हाँ, हम रिहर्सल के समय बातें कर रहे थे
और बातचीत मेरे काम की तरफ़ मुड़ गई,

20:52.169 --> 20:53.711
और मैंने कहा मैं एक प्रति ले आऊँगा।

20:53.712 --> 20:54.837
ताज्जुब है उसने किताब पढ़ ली।

20:54.838 --> 20:55.922
मैरी, तुम ठीक हो?

20:55.923 --> 20:57.673
मुझे बता दो क्या मामला है, हॉवर्ड।

20:57.674 --> 20:59.342
मैं भी तुमसे यही सवाल पूछ सकता हूँ।

20:59.343 --> 21:01.345
तुमने उसे यह किताब क्यों दी थी?

21:05.432 --> 21:08.310
मैरी, तुम्हारी पुतलियाँ बहुत फैल गई हैं।

21:09.061 --> 21:11.812
हम इस रास्ते से पहले भी गुज़र चुके हैं।
मुझे लगा था हम इसे पीछे छोड़ आए हैं।

21:11.813 --> 21:13.397
क्या तुम फिर से वे गोलियाँ ले रही हो?

21:13.398 --> 21:14.815
तुम बात को टला रहे हो। तुम नहीं…

21:14.816 --> 21:16.943
मैरी, हमें फिर से नियंत्रण नहीं खोना है।

21:16.944 --> 21:19.320
याद है जब पिछली बार तुम बेक़ाबू हो गई थीं
तो क्या हुआ था?

21:19.321 --> 21:20.655
हम कितने डर गए थे?

21:20.656 --> 21:23.616
- नहीं, अब… नहीं, अब हालात अलग हैं।
- तुमने हमारे बच्चों को ख़तरे में डाल दिया था।

21:23.617 --> 21:26.745
भगवान का शुक्र है जूनी को कुछ नहीं हुआ।
अगली बार हम शायद इतने ख़ुशक़िस्मत ना हों।

21:42.010 --> 21:45.012
मैरी उस बात के बारे में बार-बार सोचती रही।

21:45.013 --> 21:49.016
उसने उसे हर तरह से समझने की कोशिश की,
फिर भी कुछ समझ नहीं आ रहा था।

21:49.017 --> 21:52.479
नैंसी और हॉवर्ड। हॉवर्ड और नैंसी।

21:54.106 --> 21:57.149
मैरी को हॉवर्ड बिल्कुल अजनबी लग रहा था।

21:57.150 --> 22:00.737
पर साथ ही हूबहू वही, जैसे हॉवर्ड की कोई नक़ल हो।

22:03.365 --> 22:05.325
क्या उससे हमेशा ऐसी ही ख़ुशबू आती थी?

22:35.189 --> 22:37.524
क्या नैंसी की भी नक़ल की गई थी?

22:38.901 --> 22:41.069
असली नैंसी हेनेसी कौन थी?

22:50.913 --> 22:52.623
वह कमबख़्त बैले।

22:54.374 --> 22:55.375
वह रात।

22:59.463 --> 23:01.381
उसे उस रात ही समझ जाना चाहिए था।

23:16.438 --> 23:18.524
मैरी को उसी समय हॉवर्ड से बात कर लेनी चाहिए थी…

23:21.360 --> 23:23.946
…लेकिन उसका मिज़ाज ठीक नहीं था।

23:28.575 --> 23:30.702
नैंसी ही ज़्यादा घबराई हुई लग रही थी।

23:33.038 --> 23:34.705
यह नैंसी हेनेसी का नम्बर है।

23:34.706 --> 23:36.999
इस समय मैं आपका फ़ोन उठाने में असमर्थ हूँ।

23:37.000 --> 23:40.003
और फ़िक्र अक्सर अपनी जिज्ञासा को
सही ठहराने का अच्छा बहाना बन जाती है।

23:52.474 --> 23:55.727
24 घंटे खुला

24:11.618 --> 24:12.995
उसके आँसू असली थे।

24:14.162 --> 24:15.247
मैरी?

24:16.707 --> 24:18.749
- बाक़ी सब कुछ झूठ था।
- हे।

24:18.750 --> 24:21.628
- बिल्कुल मैरी के मुँह पर बोला गया।
- हे। सब ठीक है। सब ठीक है।

24:22.754 --> 24:23.880
कोई बात नहीं।

24:23.881 --> 24:26.215
जब रॉबर्ट शराब पीता है,
वह बिल्कुल अलग इंसान बन जाता है।

24:26.216 --> 24:29.427
पता नहीं आज रात उसे किस बात पर इतना ग़ुस्सा आया,
पर मुझे वहाँ से निकल जाना ही ठीक लग रहा था।

24:29.428 --> 24:30.971
मैंने कुछ भी सोचा नहीं था, मैं बस गाड़ी चलाती रही।

24:33.182 --> 24:36.894
तुम मेरे या एलेनॉर के बजाय हॉवर्ड के पास क्यों गईं?

24:38.604 --> 24:40.314
मैं नहीं चाहती थी कि तुम रॉबर्ट से नफ़रत करो।

24:42.107 --> 24:43.441
हॉवर्ड को तो वह पहले से पसंद नहीं है।

24:43.442 --> 24:47.154
साथ ही, उसे थोड़ा अनुभव है… समझ रही हो।

24:50.824 --> 24:54.118
हद है, मैं कोई हेरोइन की आदी नहीं थी।

24:54.119 --> 24:56.162
मुझे बस थोड़े और घंटे जागने की ताक़त चाहिए होती थी।

24:56.163 --> 24:59.624
- कॉलेज में यह हम सब ने किया है।
- हाँ, मैं जानती हूँ। मैं जानती हूँ। मैं…

24:59.625 --> 25:02.293
वैसे, हॉवर्ड ने मेरी कुछ ख़ास मदद नहीं की।

25:02.294 --> 25:05.713
मेरा मतलब… मैं बस हताश थी।

25:05.714 --> 25:07.715
तो क्या तुम घर जाने वाली हो?

25:07.716 --> 25:09.384
मतलब, कभी भी? उम्मीद तो है।

25:10.469 --> 25:12.261
क्यों ना आज रात तुम हमारे साथ रहो?

25:12.262 --> 25:13.387
- नहीं।
- हाँ।

25:13.388 --> 25:15.389
नहीं, नहीं, नहीं। मैं…

25:15.390 --> 25:17.725
मैं शायद बस… मैं ओहाय चली जाऊँगी, शायद।

25:17.726 --> 25:18.977
ठीक है।

25:22.689 --> 25:25.691
मेअर, आज के दिन की शुरुआत इतनी अच्छी हुई थी।
और फिर यह बस…

25:25.692 --> 25:28.319
और फिर इसका अंत ऐसा हुआ
कि तुम और तुम्हारी सबसे अच्छी दोस्त

25:28.320 --> 25:32.073
नॉर्म्स के पूरे हॉट केक मेन्यू पर टूट पड़े।

25:32.074 --> 25:34.618
आज रात के बारे में तुम्हें यही याद रहेगा, है ना?

25:35.327 --> 25:38.079
बढ़िया। हमें अभी और भी काम करना है, तो…

25:38.080 --> 25:41.207
सर, क्या हमें हॉट केक्स का मेन्यू मिल सकता है प्लीज़?

25:41.208 --> 25:44.836
और प्यारी मैरी, हमारी रहमदिल मैरी,
जिसका दिल सबके लिए लहूलुहान रहता है,

25:44.837 --> 25:47.005
उसने सच में उस फालतू बकवास को सच मान लिया।

25:49.049 --> 25:51.175
हे, बच्चे। तुम जागे हुए क्यों हो?

25:51.176 --> 25:52.552
मुझे नींद नहीं आई।

25:52.553 --> 25:55.514
अह-ओह। तुम तो घोड़े बेचकर सोते हो।

25:57.224 --> 25:58.307
हाँ, कोई ख़ास बात नहीं है।

25:58.308 --> 25:59.935
ठीक है। कैसी ख़ास बात नहीं है?

26:02.896 --> 26:04.356
पहले, वादा कीजिए कि आप ग़ुस्सा नहीं करेंगी।

26:05.899 --> 26:07.025
पक्का वादा।

26:10.487 --> 26:13.615
बात एलेनॉर आंटी की है।
मैंने सुना आज उस डिटेक्टिव ने क्या कहा।

26:14.908 --> 26:15.992
तुम सुन रहे थे?

26:15.993 --> 26:19.329
मुझे पता है कि पुलिस वालों को लगता है
कि उन्होंने नैंसी आंटी की हत्या की है, और…

26:21.957 --> 26:23.083
मुझे पता है कि उन्होंने हत्या नहीं की।

26:27.588 --> 26:29.047
तुम्हें यह कैसे पता है, मार्कस?

26:29.673 --> 26:31.383
क्योंकि जिस रात नैंसी की मौत हुई थी…

26:33.468 --> 26:34.927
वह मेरे साथ थीं।

26:34.928 --> 26:36.220
वह कौन?

26:36.221 --> 26:39.391
एलेनॉर। वह मुझे लेने वैन नाइज़ आई थीं।

26:40.100 --> 26:41.518
तुम वैन नाइज़ में क्या कर रहे थे?

26:42.978 --> 26:45.479
हाँ, जानता हूँ वहाँ जाना बेवक़ूफ़ी थी,
पर मुझे एक लड़के के पैसे चुकाने थे और उसने…

26:45.480 --> 26:46.856
उसने कहा कि हम कुछ रास्ता निकाल लेंगे।

26:46.857 --> 26:48.566
हद है, मार्कस। तुम फिर से जुआ खेल रहे हो?

26:48.567 --> 26:50.735
मैंने जुआ सिर्फ़ इसलिए खेला
ताकि मुझे आप लोगों से पैसे ना माँगने पड़ें।

26:50.736 --> 26:51.819
क्या?

26:51.820 --> 26:53.571
आप और डैड हमेशा पैसों को लेकर परेशान रहते हैं।

26:53.572 --> 26:56.575
- तुम प्रोबेशन पर हो। क्या तुम समझते हो…
- मॉम। ठीक है, मॉम। आपने वादा किया था।

27:00.454 --> 27:02.455
वे मुझे पैसे चुकाए बिना जाने नहीं दे रहे थे।

27:02.456 --> 27:07.043
हे भगवान। तो तुमने एलेनॉर को फ़ोन किया?

27:07.044 --> 27:09.045
मेरे जानने वालों में सिर्फ़ वही हैं जिनके पास इतने पैसे हैं।

27:09.046 --> 27:10.630
उसने तुम्हारे बुकी को पैसे दिए?

27:10.631 --> 27:15.177
पुलिस को लगता है कि उन्होंने नैंसी आंटी को मारा है,
और मैं उनके कहीं और होने का एकमात्र गवाह हूँ।

27:15.969 --> 27:17.220
वह तुम्हें बचा रही है।

27:17.221 --> 27:20.014
मुझे सच में नहीं पता
कि अगर वह नहीं आतीं तो उस रात क्या होता।

27:20.015 --> 27:22.016
लेकिन मैं उन्हें मुसीबत में पड़ते नहीं देख सकता, और…

27:22.017 --> 27:23.017
बच्चे।

27:23.018 --> 27:25.311
- मुझे बस… मुझे नहीं पता मैं क्या करूँ।
- बच्चे, कोई बात नहीं।

27:25.312 --> 27:28.856
- मॉम, मुझे नहीं पता मैं क्या करूँ।
- इधर आओ। सब ठीक है।

27:28.857 --> 27:31.609
मैं बस नहीं चाहता कि मेरी वजह से
आपकी और एली आंटी की दोस्ती टूटे।

27:31.610 --> 27:34.154
हमारी दोस्ती कभी नहीं टूटेगी।

27:35.531 --> 27:37.949
हम पहले ही बहुत कुछ झेल चुके हैं…

27:37.950 --> 27:39.659
- हाँ।
- …वह और मैं। है ना?

27:39.660 --> 27:42.162
तुम एक अच्छे इंसान हो, तुम्हें पता है ना?

27:43.413 --> 27:45.373
बस अगली बार प्लीज़ मुझे फ़ोन करना, ठीक है?

27:45.374 --> 27:47.124
जानता हूँ। घर आने पर मैं आपको बताने ही वाला था।

27:47.125 --> 27:50.170
बस हुआ यह कि… आप सो रही थीं
और डैड घर पर नहीं थे।

27:51.213 --> 27:52.214
तुम्हारा क्या मतलब…

27:53.090 --> 27:54.465
डैड कहाँ थे?

27:54.466 --> 27:56.885
पता नहीं। उनकी कार सड़क पर नहीं थी।

28:06.186 --> 28:08.438
- मॉम?
- माफ़ करना, सब ठीक है। बस…

28:09.898 --> 28:11.775
क्यों ना तुम जाकर थोड़ी नींद ले लो, ठीक है?

28:12.359 --> 28:14.736
इस बारे में हम कल बात करेंगे। कोई बात नहीं।

28:27.791 --> 28:29.459
हॉवर्ड हर चीज़ के बारे में झूठ बोल रहा है।

28:38.969 --> 28:41.013
उसने पुलिस वालों से कहा कि वह घर पर था।

28:44.558 --> 28:45.893
वह घर से कब गया था?

28:52.608 --> 28:53.984
उसने वह ब्लेज़र पहना हुआ था।

30:31.498 --> 30:33.541
तुमने वह मेरी दी हुई क्लैडा अँगूठी पहनी हुई है?

30:33.542 --> 30:35.794
तुमने ही मुझसे कहा था कि यह मुझे सम्भालकर रखेगी, है ना?

30:57.441 --> 30:59.401
तुम नाराज़ लग रही हो। क्या तुम नाराज़ हो?

30:59.902 --> 31:02.154
हाँ, मैं नाराज़ हूँ… तुमसे, नैंसी।

31:04.656 --> 31:08.202
क्या हमारी दोस्ती तुम्हारे लिए
इतनी कम मायने रखती थी?

31:08.869 --> 31:10.494
तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकती हो?

31:10.495 --> 31:11.997
वैसे, तुमने भी यही किया था।

31:12.664 --> 31:14.124
हॉवर्ड की पत्नी के साथ।

31:17.878 --> 31:21.756
क्या? नहीं, वह बिल्कुल अलग स्थिति थी।

31:21.757 --> 31:22.966
कैसे?

32:34.830 --> 32:35.831
कौन है वहाँ?

32:36.832 --> 32:37.875
जेनी?

32:38.709 --> 32:39.834
क्या मैं तुम्हें जानती हूँ?

32:39.835 --> 32:40.836
मैं मैरी हूँ।

32:41.879 --> 32:43.255
मैरी मैककॉर्मैक।

32:46.508 --> 32:48.177
हे भगवान। मैरी।

32:50.429 --> 32:54.558
- इस तरह अचानक आपके पास आने के लिए माफ़ करना।
- तुमने मुझे कैसे ढूँढा?

32:55.475 --> 32:59.104
मैं आपको फ़ेसबुक पर फ़ॉलो करती हूँ,
और यह स्वीकारना मेरे लिए शर्मिंदगी भरा है।

32:59.938 --> 33:02.024
क्या हॉवर्ड ने तुम्हें यहाँ भेजा है?
क्या वह जानता है मैं कहाँ रहती हूँ?

33:02.691 --> 33:03.942
उसे नहीं पता मैं यहाँ आई हूँ।

33:23.086 --> 33:24.338
क्या हुआ, मैरी?

33:26.507 --> 33:28.090
मैं सच में यह करने जा रही हूँ।

33:28.091 --> 33:29.968
जब आप और हॉवर्ड…

33:30.969 --> 33:32.304
नहीं, मैं क्या कहने की कोशिश कर रही हूँ?

33:34.723 --> 33:36.558
जब आपने और हॉवर्ड ने पहले डेट करना शुरू किया था…

33:39.311 --> 33:40.979
क्या वह आपको कविताएँ पढ़कर सुनाता था?

33:41.730 --> 33:42.940
यह तुम्हारा सवाल है?

33:47.194 --> 33:49.905
मुझे चीज़ें समझने में आपकी मदद चाहिए।

33:54.076 --> 33:56.703
नहीं, यह बस… माफ़ करना, यह पागलपन है।

33:57.496 --> 33:58.955
मैं पागलों जैसी बातें कर रही हूँ।

33:58.956 --> 34:00.582
आपसे कुछ पूछने का मुझे कोई हक़ नहीं है।

34:01.291 --> 34:05.254
क्योंकि आपके पति ने मेरे लिए आपको छोड़ दिया,
तो, आप शायद मुझसे नफ़रत करती होंगी।

34:07.005 --> 34:08.756
उसने तुमसे यह कहा था?

34:08.757 --> 34:10.050
कि उसने मुझे छोड़ दिया?

34:11.134 --> 34:12.386
हाँ, हाँ।

34:14.721 --> 34:16.805
जब मैं गर्भ से हुई, तो उसने आपको तलाक़ दे दिया, तो…

34:16.806 --> 34:17.808
वाह।

34:19.476 --> 34:20.978
क्या तुम सच जानना चाहती हो?

34:28.777 --> 34:31.655
सच यह है कि पहले भी उसकी कई छात्राएँ थीं,

34:32.364 --> 34:33.532
लेकिन तुम अलग थीं।

34:34.074 --> 34:35.324
तुमने मुझसे सम्पर्क किया।

34:35.826 --> 34:39.870
तुम एक प्रतिभाशाली युवती थीं
जिसका करियर बहुत शानदार होने वाला था।

34:39.871 --> 34:41.998
और मैं बेवक़ूफ़ थी कि मैंने सोचा
कि मैं तुम्हारा मार्गदर्शन कर सकती हूँ।

34:44.126 --> 34:46.961
मैंने तुम्हें अपनी ज़िंदगी में आने दिया और तुम तो बस

34:46.962 --> 34:49.839
उसके और क़रीब आने के लिए मेरा इस्तेमाल कर रही थीं।

34:49.840 --> 34:51.717
नहीं, जेनी। यह सच नहीं है।

34:52.676 --> 34:54.511
मैं आपकी बहुत इज़्ज़त करती थी,

34:55.929 --> 34:58.849
और आपके काम ने ही मुझे
इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया था।

34:59.474 --> 35:01.268
और मेरे पति के बिस्तर में आने के लिए भी।

35:05.772 --> 35:08.650
जब मुझे तुम्हारे बारे में पता चला, मैंने उससे कह दिया
कि मैं अब इस रिश्ते में नहीं रह सकती।

35:10.444 --> 35:12.112
वह मुझे रोकने के लिए मेरे सामने गिड़गिड़ाने लगा।

35:14.948 --> 35:18.492
उसने कहा
कि तुम्हारे साथ उसका रिश्ता बस एक बेमानी अफ़ेयर है।

35:18.493 --> 35:24.041
और उसने कहा कि अगर मैं रुकने के लिए राज़ी हो जाऊँ,
तो वह तुम्हारे बच्चे को अपनाने से इंकार कर देगा।

35:26.585 --> 35:29.588
नहीं, उसने कहा था कि आप दिमाग़ी तौर पर अस्थिर हैं।

35:30.088 --> 35:31.715
क्या मैं अस्थिर लगती हूँ?

35:33.634 --> 35:38.096
तुमने अपनी ख़ुद की आँखों से देखे गए
सच के बजाय उस पर भरोसा करना चुना।

35:38.931 --> 35:40.474
उसने तुमसे और क्या कहा था?

35:41.391 --> 35:45.187
उसने मुझसे कहा था कि आपने अपनी कलाइयाँ काट ली थीं,

35:45.938 --> 35:47.564
कि आपने आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

35:56.448 --> 35:58.200
लेकिन यह तो उसी की मेहरबानी है।

35:59.660 --> 36:01.328
दो मंज़िलों से सीढ़ियों से।

36:01.912 --> 36:04.039
यह उस रात की बात है
जब मैंने उसे बताया कि मैं जा रही हूँ।

36:04.540 --> 36:05.791
हमारे बीच बहस शुरू हो गई।

36:07.292 --> 36:10.587
हॉवर्ड यह नहीं मान सकता कि कोई उसे छोड़ सकता है।

36:11.463 --> 36:13.549
बीते कई साल मैंने तुम्हारे बारे में बहुत सोचा।

36:14.550 --> 36:16.510
मैं सोचती थी कि तुम्हारी ज़िंदगी में आगे क्या हुआ होगा।

36:19.346 --> 36:20.973
मैं तुम्हें उसके बारे में आगाह कर सकती थी।

36:23.267 --> 36:24.726
मैंने आपकी बात पर विश्वास नहीं करती।

36:26.186 --> 36:27.688
हॉवर्ड ने तुम्हारे साथ क्या किया?

36:57.301 --> 36:58.760
मुझे पता है डेविड कौन है।

37:02.097 --> 37:06.268
मुझे हमेशा लगता था कि यह कविता
हमारी कहानी का हिस्सा थी और अब…

37:07.186 --> 37:11.898
मुझे यह भी नहीं पता कि वह कभी मेरी थी भी या नहीं।

37:11.899 --> 37:14.692
मैरी, वह एक दरिंदा है।

37:14.693 --> 37:17.112
मैं कल्पना किए बिना नहीं रह पाती
कि वह नैंसी को कविता पढ़कर सुना रहा है।

37:18.488 --> 37:24.243
मेरा मतलब, ज़ाहिर है वह नैंसी के लिए अहम थी।
उसने पन्ना फाड़ा। और अपने पास सम्भालकर रखा।

37:24.244 --> 37:29.207
शायद कहीं न कहीं उसे यह पता था
कि एक दिन तुम उसे ढूँढ लोगी।

37:29.208 --> 37:31.042
उसे लगता होगा कि मैं कितनी बेवक़ूफ़ हूँ।

37:31.043 --> 37:32.627
- नहीं।
- जो कि मैं हूँ।

37:32.628 --> 37:35.631
- भगवान। क्या तुम्हारे पास एडविल वग़ैरह है?
- हाँ।

37:36.673 --> 37:42.595
तुम बेवक़ूफ़ नहीं हो। ऐसी कोई वजह नहीं है
कि तुम्हें इसके बारे में पता होना चाहिए था।

37:42.596 --> 37:45.223
रहने दो। उसने जेनी के साथ भी यही किया था।

37:45.224 --> 37:46.849
तो मेरे साथ क्यों नहीं करेगा?

37:46.850 --> 37:48.727
मैं बस नहीं चाहती कि तुम ख़ुद को दोष दो।

37:52.648 --> 37:54.399
- और भी थीं।
- क्या मतलब है तुम्हारा?

37:57.152 --> 37:58.987
और औरतें भी थीं।

37:59.988 --> 38:01.614
तुमने कभी कुछ नहीं बताया।

38:01.615 --> 38:02.990
उससे क्या फ़ायदा होता?

38:02.991 --> 38:04.910
मैं कभी उसे छोड़ने वाली नहीं थी।

38:05.410 --> 38:07.329
मैं बच्चों के साथ ऐसा कभी नहीं करती।

38:09.081 --> 38:10.623
और वह हमेशा वापस आ जाता था, समझ रही हो?

38:10.624 --> 38:14.586
मैं… उसे मेरी ज़रूरत थी, मुझे उसकी ज़रूरत थी
और बस यही मायने रखता था।

38:15.587 --> 38:18.047
लगभग पाँच या छह साल पहले की बात है

38:18.048 --> 38:20.925
जब मैं लड़कियों को नहला रही थी
और एक औरत हमारे दरवाज़े पर आई।

38:20.926 --> 38:25.596
वह जवान थी, 20 से 25 साल के बीच।
मतलब, दुबली-पतली।

38:25.597 --> 38:28.433
और हॉवर्ड ने कहा कि वह कोई ग्रेजुएशन की
विद्यार्थी है जो अपने अंकों को लेकर परेशान है।

38:29.309 --> 38:31.353
वह उसे ऊपर अपने ऑफ़िस में ले गया
और दरवाज़ा बंद कर दिया।

38:33.522 --> 38:34.731
तुमने क्या किया?

38:36.358 --> 38:37.985
मैं लड़कियों को नहलाती रही।

38:41.905 --> 38:43.448
मैंने उस बारे में एक शब्द भी नहीं कहा।

38:44.157 --> 38:47.201
तुम ख़ुद को और अपने परिवार को बचा रही थीं।

38:47.202 --> 38:52.164
लेकिन अगर मैंने कुछ कहा होता, तो…
शायद नैंसी अभी भी ज़िंदा होती।

38:52.165 --> 38:53.958
ठीक है, पर शायद तुम ज़िंदा नहीं होतीं।

38:53.959 --> 38:58.296
भगवान। यह अँगूठी, उसने यह नैंसी की लाश से उतारी है।

38:58.297 --> 38:59.338
भगवान।

38:59.339 --> 39:03.426
एली, हॉवर्ड ने यह उसकी लाश से उतारी है।

39:03.427 --> 39:06.679
क्या यह सब सच है?
मेरी ज़िंदगी में कुछ भी सच नहीं लगता।

39:06.680 --> 39:07.723
नहीं। मेरी बात सुनो।

39:08.891 --> 39:11.643
तुम और मैं सच हैं।

39:12.269 --> 39:13.270
यह सच है।

39:15.689 --> 39:16.982
तुम्हें मेरी ज़रूरत थी

39:18.692 --> 39:21.777
मैंने तुम्हें अपने घर से धक्के देकर निकाल दिया।
मुझे माफ़ कर दो।

39:21.778 --> 39:25.114
मुझे रॉबर्ट के बारे में तुमसे झूठ नहीं बोलना चाहिए था।

39:25.115 --> 39:27.284
नहीं, मार्कस ने मुझे बताया तुमने क्या किया।

39:28.202 --> 39:33.247
तुम मेरे बेटे को बचाने के लिए
अपनी आज़ादी दाँव पर लगा रही हो? क्यों?

39:33.248 --> 39:34.457
क्या तुम मज़ाक़ कर रही हो?

39:34.458 --> 39:39.003
वह मेरा बच्चा है।
मैं वहीं उसी कमरे में थी जब उसने जन्म लिया।

39:39.004 --> 39:42.132
मैं उसे सुरक्षित रखने के लिए कुछ भी कर सकती हूँ।

39:42.841 --> 39:45.385
जानती हूँ। जानती हूँ तुम कर सकती हो।

39:48.847 --> 39:50.015
- एली।
- क्या?

39:50.516 --> 39:52.433
हॉवर्ड का फ़ोन है। हे भगवान।
मैं अपना फ़ोन घर पर भूल गई।

39:52.434 --> 39:53.435
मोबाइल
हॉवर्ड

39:55.395 --> 39:56.396
मैं क्या करूँ?

39:56.980 --> 39:58.564
- फ़ोन उठाओ।
- ठीक है।

39:58.565 --> 40:01.193
- और तुम्हें पता लगाना होगा कि वह क्या जानता है।
- ठीक है।

40:03.654 --> 40:04.737
हैलो?

40:04.738 --> 40:06.698
एलेनॉर, वह कहाँ है? मैरी कहाँ है?

40:07.199 --> 40:09.617
क्या? मुझे नहीं पता तुम क्या बात कर रहे हो, हॉवर्ड।

40:09.618 --> 40:11.118
आधी रात का समय है।

40:11.119 --> 40:14.831
मुझे इसी समय उससे बात करनी है।
बात आर्टेमिस से जुड़ी है। वह अस्पताल में है।

40:20.462 --> 40:22.631
ठीक है, उन्होंने कमरा नम्बर आठ कहा था।

40:27.386 --> 40:29.637
हे भगवान। आर्टी, बच्चे। मॉम आ गईं।

40:29.638 --> 40:31.265
इसे क्या हुआ? क्या हुआ?

40:31.849 --> 40:33.641
मैम, आप हमें अपना काम करने दीजिए।

40:33.642 --> 40:35.977
- मैरी, उन्हें काम करने दो।
- इसे मेरी ज़रूरत है।

40:35.978 --> 40:38.187
प्लीज़, कोई मुझे बताओ क्या हो रहा है।

40:38.188 --> 40:39.981
यहाँ पर। अभी हम उसकी हालत
स्थिर करने की कोशिश में हैं।

40:39.982 --> 40:41.148
- ठीक है।
- क्या?

40:41.149 --> 40:42.692
आपके पति ने बताया उसने कुछ गोलियाँ निगल लीं।

40:42.693 --> 40:44.527
- कैसी गोलियाँ?
- वे इसमें थीं।

40:44.528 --> 40:45.904
क्या आप इसे पहचानती हैं?

40:46.697 --> 40:47.698
वे गोलियाँ कौन सी थीं?

40:48.282 --> 40:50.700
मॉम, आपको हमें बताना होगा
ताकि हम आपकी बेटी की मदद कर सकें।

40:50.701 --> 40:55.496
वे… एडेरल थीं। दस मिलीग्राम, शायद। वे एडेरल थीं।

40:55.497 --> 40:56.915
एडेरल, दस मिलीग्राम।

40:57.749 --> 40:59.417
- मैरी…
- पल्स बढ़ती जा रही है।

40:59.418 --> 41:02.044
अब 145। अब 160।

41:02.045 --> 41:04.297
क्या हो रहा है? क्या हो रहा है?

41:04.298 --> 41:05.340
क्या हो रहा है? क्या यह ठीक है?

41:06.091 --> 41:07.550
आर्टी, मॉम यहीं हैं, ठीक है?

41:07.551 --> 41:08.968
मॉम, आप थोड़ा पीछे हट जाइए।

41:08.969 --> 41:11.095
आर्टी, मॉम यहीं हैं। मैं यहीं हूँ, बच्चे।

41:11.096 --> 41:12.221
तुम्हारी मॉम यहीं हैं।

41:12.222 --> 41:13.764
सब ठीक हो जाएगा, बच्चे।

41:13.765 --> 41:16.267
मॉम यहीं हैं, बच्चे। मॉम यहीं हैं।

41:16.268 --> 41:18.019
सब ठीक हो जाएगा।

41:18.020 --> 41:20.438
मेरी बच्ची को क्या हो रहा है?

41:20.439 --> 41:23.567
प्लीज़ उसकी मदद करो। प्लीज़।

42:16.286 --> 42:18.288
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
