WEBVTT

00:07.174 --> 00:11.303
टेन्डू सेकंड। पैर पीछे, टेन्डू साइड, पैर अपनी जगह पर।

00:12.012 --> 00:16.641
पाँच, छह, सात, आठ। बिग प्लिए। पासे…

00:16.642 --> 00:18.727
मैंने नौ साल की उम्र में नाचना शुरू किया था।

00:19.353 --> 00:22.313
इसकी शुरुआत स्कूल के बाद होने वाली
मुफ़्त बैले क्लास से हुई थी,

00:22.314 --> 00:24.358
और जल्द ही इसका जुनून मेरे सिर चढ़ गया।

00:27.486 --> 00:30.822
एक डांसर के तौर पर मेरी सबसे बड़ी ताक़त
मेरी दर्द सहने की क्षमता थी।

00:31.823 --> 00:34.326
वह पहले ही मेरी ज़िंदगी की रोज़ की सच्चाई थी,

00:35.035 --> 00:37.829
और तरक्की करने के लिए
चुकाई जाने वाली एक छोटी सी क़ीमत।

00:39.039 --> 00:42.041
आप अपने पैरों की उँगलियों के सिरों पर
अपने वज़न से 12 गुना दबाव

00:42.042 --> 00:44.211
संतुलित करना सीखते हैं,

00:44.711 --> 00:47.672
ताकि हवा में चलने का भ्रम पैदा किया जा सके।

00:47.673 --> 00:51.509
ताकि अपनी प्रस्तुति को सुंदर और सहज बनाए रखा जा सके,

00:51.510 --> 00:54.179
यहाँ तक कि तब भी जब चीज़ें लगभग असहनीय लगने लगें।

01:04.565 --> 01:05.899
तुम्हें ठीक से नींद आई, जान?

01:06.984 --> 01:08.150
ख़ास नहीं।

01:08.151 --> 01:09.819
नैंसी की मौत से दो महीने पहले

01:09.820 --> 01:11.404
क्या तुम सोफ़े पर सोए थे?

01:11.405 --> 01:12.823
मेहमानों के कमरे में।

01:13.782 --> 01:16.410
मेरी मीटिंग देर तक चलती रहीं,
तो मैंने तुम्हें जगाना ठीक नहीं समझा।

01:24.376 --> 01:25.627
क्या तुम मुझे यह पहना दोगे?

01:26.753 --> 01:29.006
हाँ। कोशिश करता हूँ।

01:33.218 --> 01:36.053
मेरा काम छह बजे के आसपास ख़त्म हो जाएगा,
अगर तुम साथ में डिनर करना चाहो।

01:36.054 --> 01:41.559
मेरी मीटिंग देर रात तक चलेंगी,
तो मेरे बिना ही डिनर कर लेना।

01:41.560 --> 01:44.104
- हो गया।
- शुक्रिया।

01:45.772 --> 01:48.025
पहले दिन की घबराहट से मुझे थोड़ी मतली आ रही है।

01:48.609 --> 01:51.361
वह समाज सेवा वाले काम को लेकर?

01:55.073 --> 01:57.950
मैं पूरे प्रोडक्शन की रचनात्मक सलाहकार हूँ।

01:57.951 --> 01:59.452
हाँ।

01:59.453 --> 02:03.790
सेट डिज़ाइन, पोशाकों पर राय देना,
रिहर्सल के दौरान मौजूद रहना।

02:08.794 --> 02:10.630
तुम्हें लगता है निवेश करना मुश्किल है,

02:10.631 --> 02:13.175
तो कभी एक एक्सपेरिमेंटल बैले का शो खड़ा करके देखो।

02:22.476 --> 02:23.976
नैंसी, मत करो…

02:23.977 --> 02:26.103
दो दिनों में पूरी एक लीटर?

02:26.104 --> 02:29.274
मैं पहले ही काफ़ी झंझटों में फँसा हूँ,
तुम्हें तो मुझे परेशान नहीं करना चाहिए।

02:31.276 --> 02:33.529
इसलिए इस बात को यहीं छोड़ दो, प्लीज़।

02:39.660 --> 02:42.078
मैं बस तुमसे समय माँग रही हूँ।

02:42.079 --> 02:45.623
उस थेरेपिस्ट के साथ सिर्फ़ एक घंटा,
जिसका मैंने ज़िक्र किया था।

02:45.624 --> 02:48.585
ज़रूर। ठीक है।
मैं उसके लिए समय निकालने की कोशिश करूँगा।

02:49.086 --> 02:52.047
ठीक है, मीटिंग शुरू होने से पहले
मुझे यह किट को भेजना ही होगा।

02:53.382 --> 02:55.217
जब तुम बात करने के लिए तैयार हो जाओ, मुझे बता देना।

03:36.800 --> 03:40.428
इम्पर्फ़ेक्ट विमेन

03:40.429 --> 03:42.347
ऐरामिंटा हॉल की किताब पर आधारित

04:05.662 --> 04:08.164
हैलो। हॉवर्ड को लेने आने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।

04:08.165 --> 04:09.999
- हैलो।
- हमारी साब कार इस साल चौथी बार

04:10.000 --> 04:11.751
मकैनिक के पास गई है, वह…

04:11.752 --> 04:13.503
आज किसी समय वापस आ जानी चाहिए। पता नहीं।

04:13.504 --> 04:15.087
आज सुबह से तुमने कितनी कॉफ़ी पी ली हैं?

04:15.088 --> 04:17.047
एक, दो, तीन, चार। शायद पाँच।

04:17.048 --> 04:19.258
पर मैं सुबह पाँच बजे उठ गई थी।
इस हफ़्ते मैंने दो अध्याय लिख लिए।

04:19.259 --> 04:21.135
तुम वह लेखकों वाली वर्कशॉप ले रही हो?

04:21.136 --> 04:23.471
हाँ। और फ़िलहाल तो साउथ पास पब्लिक लाइब्रेरी में

04:23.472 --> 04:25.181
बस छह रिटायर हो चुके बुज़ुर्ग ही आते हैं,

04:25.182 --> 04:27.767
पर इससे ज़िंदगी में थोड़ा अनुशासन आया है,
और मुझे यह अच्छा लगता है।

04:27.768 --> 04:29.435
- यह बढ़िया बात है।
- तुम ख़ूबसूरत लग रही हो।

04:29.436 --> 04:31.187
- सच में?
- हाँ। काफ़ी पेशेवर लग रही हो।

04:31.188 --> 04:34.857
मतलब, नज़र ना लगे, कोशिश करूँगी कि मैं इसे
थोड़े और स्थायी काम में बदल पाऊँ।

04:34.858 --> 04:37.026
कुछ दूसरे शो के लिए भी
सलाहकार के तौर पर काम करने लगूँ।

04:37.027 --> 04:38.110
- बढ़िया, बढ़िया।
- हाँ।

04:38.111 --> 04:40.238
- वे तुम्हें इसके पैसे देंगे?
- वैसे, मुमकिन तो है।

04:40.239 --> 04:41.489
पता नहीं, मैं बस…

04:41.490 --> 04:43.825
मुझे नहीं पता क्या होगा, मेअर। मुझे तैयार रहना होगा।

04:44.409 --> 04:45.535
किस चीज़ के लिए?

04:45.536 --> 04:46.995
पता नहीं। कुछ भी हो सकता है।

04:48.455 --> 04:49.790
तुम और रॉबर्ट अभी भी…

04:50.499 --> 04:55.212
मतलब, वह कभी-कभार ही मुझे
कोई पूरी बात बताता है, लेकिन…

04:55.963 --> 04:58.214
देखो, अभी कुछ ही हफ़्ते हुए हैं, है ना? पार्टी के बाद से।

04:58.215 --> 05:00.425
तो, मुमकिन है हालात अभी थोड़े नाज़ुक ही हों।

05:01.009 --> 05:02.177
वह मान जाएगा।

05:03.053 --> 05:05.764
आर्केडिया! माउंट ऑलिम्पस के खेल शुरू किए जाएँ!

05:06.557 --> 05:07.723
हैलो, हॉवर्ड!

05:07.724 --> 05:08.975
- यह लो।
- हैलो, नैंसी।

05:08.976 --> 05:09.977
ठीक है, मज़े करना।

05:12.104 --> 05:14.146
- बाय।
- हे, शुक्रिया।

05:14.147 --> 05:17.149
मुझे पता है कि हॉवर्ड को इसकी ज़रूरत थी,
लेकिन शायद मुझे इसकी ज़्यादा ज़रूरत थी।

05:17.150 --> 05:18.569
अपना दिन अच्छा बिताना, ठीक है?

05:19.111 --> 05:20.696
दोनों मज़े करना।

05:21.238 --> 05:23.573
मैरी के साथ मेरी इतने सालों की दोस्ती में,

05:23.574 --> 05:25.701
मैंने कभी उसके पति के साथ अकेले समय नहीं बिताया था।

05:26.535 --> 05:27.702
वह ज़्यादा दिलचस्प भी नहीं था।

05:27.703 --> 05:30.288
- …मेरा फ़ोन? मैं अपना फ़ोन…
- पता है क्या?

05:30.289 --> 05:31.581
मैं अपना फ़ोन ऐड कर रहा हूँ।

05:31.582 --> 05:33.457
ताकि बस… मेरे पास स्ट्रैविंस्की की एक कमाल की…

05:33.458 --> 05:36.169
मुझे मैरी बहुत पसंद थी,
मैं बस किसी के लगभग बेरोज़गार पति की

05:36.170 --> 05:38.672
देखभाल करने की मानसिक स्थिति में नहीं थी।

05:48.807 --> 05:49.891
शुक्रिया, बॉनी।

05:49.892 --> 05:50.975
ला मेट्रो बैले

05:50.976 --> 05:53.186
डांसर्स, संगीतकार, तकनीकी कलाकार,

05:53.187 --> 05:55.647
और हमारे सभी शानदार क्रू सदस्य, आप सबका शुक्रिया।

05:56.148 --> 06:00.276
अब, इससे पहले कि हम रिहर्सल शुरू करें,
मैं चाहता हूँ कि आप एक पल लें,

06:00.277 --> 06:03.280
अपने बग़ल में बैठे व्यक्ति की तरफ़ मुड़ें
और अपना परिचय दें।

06:03.989 --> 06:05.698
हेल्गा ड्यूरर, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर।

06:05.699 --> 06:08.868
हाँ! मैं नैंसी हेनेसी हूँ। मुझे पिछले सीज़न के
"वेव्स" में आपका काम बहुत पसंद आया था।

06:08.869 --> 06:10.453
- शुक्रिया।
- वह बहुत ख़ूबसूरत था।

06:10.454 --> 06:14.625
अगले आठ हफ़्तों के लिए,
उद्घाटन समारोह की रात तक, यही आपका परिवार है।

06:16.001 --> 06:20.171
अब, यह ख़त्म करने से पहले,
मैं आपको एक व्यक्ति से मिलवाना चाहूँगा,

06:20.172 --> 06:23.716
जो मेट्रो बैले की बोर्ड की सदस्य
और इस शो की रचनात्मक सलाहकार हैं,

06:23.717 --> 06:24.885
नैंसी हेनेसी।

06:26.929 --> 06:27.971
शुक्रिया, फ़िल।

06:28.639 --> 06:32.059
"एरिआड्ने" हमारी कम्पनी का
अब तक का सबसे पेचीदा बैले शो है,

06:32.559 --> 06:35.186
जो कि मौजूदा समय की
जटिलताओं को देखते हुए एकदम उपयुक्त है,

06:35.187 --> 06:37.981
और मुझे आप सबके साथ
इस सफ़र का हिस्सा बनकर बहुत ख़ुशी हो रही है।

06:38.815 --> 06:43.486
और मैं आपका परिचय हॉवर्ड सिम्पसन से करवाना चाहूँगी,
जो एक क्लासिक्स स्कॉलर और…

06:43.487 --> 06:44.946
और एक क़रीबी दोस्त है।

06:44.947 --> 06:47.907
और दोस्त है, जिनके लिखे प्रोग्राम नोट्स दर्शकों को

06:47.908 --> 06:49.910
महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पृष्ठभूमि समझने में मदद करेंगे।

06:51.828 --> 06:54.539
तो जब फ़िल ने मुझे इस प्रोजेक्ट में शामिल किया,

06:54.540 --> 06:58.209
मैंने अपना हर्क्युलेनियम पैपायरी के अनुवाद के लिए
लिया गया अध्ययन अवकाश बीच में रोक दिया।

06:58.210 --> 06:59.836
जैसा कि आप जानते होंगे या नहीं जानते होंगे,

06:59.837 --> 07:05.383
"एरिआड्ने" ग्रीक भाषा का एक शब्द है,
जिसका मतलब अत्यंत पवित्र या अत्यंत शुद्ध…

07:05.384 --> 07:07.426
- शुक्रिया, डेविड।
- हॉवर्ड।

07:07.427 --> 07:10.847
ठीक है, बहुत-बहुत शुक्रिया।
चलिए, सब लोग काम पर लग जाते हैं। शुक्रिया।

07:10.848 --> 07:12.558
- आपसे मिलकर ख़ुशी हुई।
- मुझे भी, दोस्त।

07:15.936 --> 07:18.938
हे, नैंसी। क्या तुम्हें पता है
कि यहाँ लंच मिलने वाला है या नहीं?

07:18.939 --> 07:21.191
मुझे नहीं पता। नहीं, माफ़ करना।

07:23.652 --> 07:26.904
हे, फ़िल, ज़रा सुनो।
हे, मुझे एक चीज़ पर तुम्हारी राय चाहिए।

07:26.905 --> 07:30.408
मैं सोच रही थी कि पोशाकों के लिए
कौन से रंग इस्तेमाल किए जाएँ।

07:30.409 --> 07:32.702
मुझे पता है कि तुम्हारे सबसे हाल के कामों में,

07:32.703 --> 07:35.246
तुमने आधुनिक एकरंगी,
काले लियोटार्ड लुक का इस्तेमाल किया है,

07:35.247 --> 07:37.875
लेकिन मैंने सोचा कि इस साल हम कुछ और नया कर सकते हैं।

07:38.917 --> 07:40.001
दिलचस्प।

07:40.002 --> 07:45.673
तो मैं ऐसे कपड़ों पर रीसर्च कर रही थी, जिनमें
रोशनी और रंग को परावर्तित करने की क्षमता हो,

07:45.674 --> 07:47.091
यहाँ तक कि जिन पर तस्वीरें साफ़ दिख सकें।

07:47.092 --> 07:49.761
मैं सोच रही थी कि शायद उससे शो में चार चाँद लग जाएँगे।

07:50.470 --> 07:52.805
क्यों ना तुम लुकबुक यानी तस्वीरों भरी पुस्तक बना लो,
फिर वहीं से आगे देखेंगे।

07:52.806 --> 07:54.557
ठीक है, बढ़िया। मुझे बस कुछ दिन दो।

07:54.558 --> 07:55.559
ठीक है।

08:08.405 --> 08:12.159
मुझे किसी डांस स्टूडियो में क़दम रखे 25 साल हो गए थे।

08:15.829 --> 08:19.458
बैले में वापस आना मेरे लिए
भावनात्मक रूप से बहुत थका देने वाला था।

08:21.502 --> 08:24.087
रिहर्सल रूम में पुरानी यादें ताज़ा हो जाती थीं।

08:25.297 --> 08:29.218
युवा लचीले बदन, मंच का विशाल विस्तार।

08:35.724 --> 08:37.893
वह मेरी सोच से कहीं ज़्यादा मुश्किल था।

08:41.647 --> 08:44.023
मैं यह पहले भी
रॉबर्ट के दोस्तों के समूह में देख चुकी हूँ।

08:44.024 --> 08:48.861
एक पल, एलाना बर्कहॉफ़
अपने कार्टिएर के नए ब्रेसलेट दिखा रही होती है,

08:48.862 --> 08:51.447
और अगले ही पल,
वह उन्हें खाने के लिए बेच रही होती है।

08:51.448 --> 08:52.949
ठीक है, तुम थोड़ी साँस ले लो।

08:52.950 --> 08:55.702
सच कहूँ तो लम्बी-लम्बी साँसें लो।

08:56.995 --> 08:58.956
मुझे लगता है तुम जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकाल रही हो।

09:00.123 --> 09:01.833
जहाँ से मैं देख पा रही हूँ,

09:01.834 --> 09:04.544
शराब पीना, अपने परिवार से झगड़ना, यह…

09:04.545 --> 09:07.797
यह तलाक़ के नहीं, इस उम्र में अपनी पहचान को लेकर
चलने वाले अंदरूनी संघर्षों के लक्षण हैं।

09:07.798 --> 09:10.925
अमीर परिवारों में
सम्पत्ति का बँटवारा कई वजहों से होता है।

09:10.926 --> 09:12.969
तुम्हें बस उससे इस बारे में बात करनी होगी।

09:12.970 --> 09:17.224
जब भी मैं उसे सोफ़े पर बेहोश पड़ा हुआ देखती हूँ या…

09:22.813 --> 09:24.856
जब भी कभी मुझे कोई ख़ाली बोतल मिलती है,

09:24.857 --> 09:27.317
तो ऐसा लगता है मानो मेरे बचपन का डरावना सपना
बार-बार मेरे सामने आ रहा है।

09:28.193 --> 09:31.655
मेरे मन का एक हिस्सा कहता है,
हम हर मुश्किल से उबर जाएँगे, है ना?

09:32.406 --> 09:34.866
पर मेरे मन में एक और कहीं ज़्यादा तेज़ आवाज़ है,
जो कहती है, "भाड़ में जाए।

09:34.867 --> 09:37.703
अगर आप अपनी ही ज़िंदगी पर क़ाबू नहीं रख सकते,
तो फिर शायद बस…"

09:40.247 --> 09:41.248
पता नहीं…

09:42.791 --> 09:45.460
नैंसी, क्या मैं तुम्हें एक काम की सलाह दूँ?

09:47.212 --> 09:48.422
हाँ।

09:49.506 --> 09:53.552
तुम्हें अपने मन की शांत आवाज़ को सुनना होगा।

09:54.595 --> 10:01.309
मुझे पता है कि रॉबर्ट की शराब पीने की आदत
तुम्हारे पुराने ज़ख़्मों को कुरेद रही है, लेकिन असल में,

10:01.310 --> 10:06.397
उस आदमी को लगता है कि तुम्हारी बगलों से
हनीसकल के फूलों और इंद्रधनुषों की ख़ुशबू आती है।

10:06.398 --> 10:10.611
वह तुम्हें पूजता है। वह तुम्हें नहीं छोड़ेगा।

10:13.614 --> 10:16.742
तुम सही कह रही हो। मैं बस… सम्भल नहीं पा रही हूँ।

10:19.661 --> 10:22.079
यह विडम्बना ही है
कि हम अभी इस बारे में बात कर रहे हैं।

10:22.080 --> 10:25.292
मैंने हमारी सालगिरह के लिए एक पेंटिंग बनवाई है…

10:26.126 --> 10:27.627
अगर तब तक सब कुछ ठीक रहा।

10:27.628 --> 10:30.671
हे भगवान। सब कुछ ठीक रहेगा।

10:30.672 --> 10:32.882
तुम लोगों ने साथ जीने-मरने की क़समें खाई थीं।

10:32.883 --> 10:35.010
वह कहीं नहीं जाएगा।

10:49.566 --> 10:51.985
आपने जॉर्जिया लेनर्ड की जो पेंटिंग बनाई थी,
मुझे वह बहुत पसंद आई।

10:53.445 --> 10:55.781
मैं जॉर्जिया के साथ काफ़ी काम करता हूँ।

10:56.865 --> 11:01.203
क्या उन्होंने आपको बताया
कि उन्होंने अपने कुत्तों की पेंटिंग बनवाई थी?

11:05.290 --> 11:08.794
मैं उम्मीद कर रही थी कि शायद हम कोई
ऐसी पेंटिंग बना सकते हैं जो थोड़ी स्वच्छंद हो।

11:12.631 --> 11:15.133
इस पेंटिंग को देखने से मेरा मन नहीं भरता। यह कौन हैं?

11:16.635 --> 11:17.719
एक कवयित्री।

11:18.720 --> 11:20.221
हम एक पार्टी में मिले थे।

11:20.222 --> 11:21.640
क्या आप लोग हमबिस्तर हुए थे?

11:23.141 --> 11:24.643
उस मुलाक़ात का मुझ पर काफ़ी असर हुआ था।

11:25.227 --> 11:27.020
प्लीज़, बैठ जाइए।

11:39.950 --> 11:41.118
यह ज़्यादा आकर्षक है।

11:42.870 --> 11:45.539
आपको मेरे ज़ख़्मों के निशान… निशान दिख रहे हैं।

11:46.123 --> 11:48.125
क्यों नहीं? मुझे वे अच्छे लग रहे हैं।

11:49.126 --> 11:51.378
वे आप ही का हिस्सा हैं। वे आपकी कहानी सुनाते हैं।

11:52.171 --> 11:54.506
एक ऐसी कहानी जिसे मैं भूलना चाहूँगी।

11:55.507 --> 11:56.925
आपने तो कहा था आपको ऐसी पेंटिंग चाहिए…

11:58.218 --> 11:59.219
जो थोड़ी स्वच्छंद हो।

11:59.970 --> 12:01.888
मैं इन निशानों को रोज़ आईने में देखती हूँ।

12:01.889 --> 12:04.808
मुझे नहीं लगता कि मुझे ये भविष्य के लिए
सहेजकर रखने की ज़रूरत है।

12:05.642 --> 12:07.686
तो फिर, आपको पारम्परिक पेंटिंग ही चाहिए।

12:08.979 --> 12:10.939
अब तो मुझे यह भी नहीं पता कि मुझे क्या चाहिए।

12:15.194 --> 12:17.987
देख लीजिए।
आप निपटा लीजिए, फिर हम फिर से शुरू करेंगे।

12:17.988 --> 12:18.989
माफ़ करना।

12:21.909 --> 12:23.409
स्कॉट रीड
सुनो तो नैंसी - मुझसे बात करो

12:23.410 --> 12:25.411
जब तक तुम मुझसे बात नहीं करतीं नैंसी
मैं तुम्हें मैसेज करता रहूँगा

12:25.412 --> 12:27.663
स्कॉट के मैसेज अपने आप में काफ़ी डरावने थे।

12:27.664 --> 12:29.498
पर उससे भी बुरी बात यह थी
कि इसकी शुरुआत मैंने की थी।

12:29.499 --> 12:30.666
रुक जाओ - मुझे बस बात करनी है

12:30.667 --> 12:34.295
कि मेरे भीतर कुछ ऐसा था जिसने मुझे वापस जाकर
उस आग को छूने के लिए मजबूर कर दिया…

12:34.296 --> 12:35.546
स्कॉट रीड को ब्लॉक करें? - ब्लॉक करें

12:35.547 --> 12:36.672
ब्लॉक किया जा रहा है

12:36.673 --> 12:38.759
…जबकि वह पहले ही मुझे बुरी तरह जला चुकी थी।

12:39.468 --> 12:40.594
सब ठीक है?

12:43.096 --> 12:44.348
हाँ।

12:51.855 --> 12:53.106
मैं तैयार हूँ।

13:22.302 --> 13:23.554
मुझे लगता है तुम इसे ढूँढ रही हो।

13:25.556 --> 13:29.225
मैंने देखा तुम्हारी नोटबुक भरने वाली थी…
यह… यह ज़्यादा बड़ी बात नहीं है।

13:29.226 --> 13:30.477
शुक्रिया, हॉवर्ड।

13:31.562 --> 13:32.771
लुइस के लिए
डेविड की ओर से

13:33.522 --> 13:36.357
क्या वह अभी भी तुम्हें डेविड बुलाता है?
वह इस हफ़्ते दो बार मुझे लुइस कह चुका है।

13:36.358 --> 13:38.235
वह हर बार मुझे किसी अलग नाम से बुलाता है।

13:40.988 --> 13:43.990
एक अव्वल दर्जे के नशेबाज़ से
यही उम्मीद की जा सकती है।

13:43.991 --> 13:45.409
क्या? रुको, फ़िल?

13:46.702 --> 13:49.872
मुझे लगता है उस शैतानी पदार्थ ने
उसके दिमाग़ में छेद कर दिया है।

13:51.832 --> 13:53.750
ख़ैर। मुझे ख़ुशी हुई तुम्हें यह पसंद आई।

13:55.586 --> 13:57.588
सब ने बहुत बढ़िया किया। चलिए, शुरू करते हैं।

14:39.296 --> 14:42.174
शुक्रिया। शुक्रिया।

14:42.925 --> 14:44.175
सिलेक्टेड कटैलस
अ न्यू ट्रांसलेशन

14:44.176 --> 14:45.177
डॉ. हॉवर्ड सिम्पसन, पीएचडी

14:49.264 --> 14:51.475
मैं सोचने लगी
कि कहीं मैं हॉवर्ड के मामले में ग़लत तो नहीं थी।

14:51.975 --> 14:56.313
कहीं उसे नज़रअंदाज़ करने की वजह वह ख़ुद नहीं,
बल्कि मेरा अपना मिज़ाज तो नहीं था।

15:14.456 --> 15:15.457
हे।

15:19.044 --> 15:22.381
ऐसा लगने लगा था कि अब हमारी दोस्ती होना तय है।

15:30.681 --> 15:33.350
नैंसी की मौत से चार हफ़्ते पहले

15:36.395 --> 15:37.478
यह हुई ना बात।

15:37.479 --> 15:40.274
ठीक है। सब लोगों ने अच्छा किया।
आज यहीं ख़त्म करते हैं।

15:42.526 --> 15:45.403
वाह, आधे दिन की रिहर्सल,
मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा है कि अब मैं क्या करूँगी।

15:45.404 --> 15:48.657
सच में। लड़कियों को लेने जाने से पहले मेरे पास चार घंटे हैं।

15:50.868 --> 15:52.493
क्या मैं एक बुरा पिता कहलाऊँगा,

15:52.494 --> 15:56.123
अगर मैं 35 मिलीमीटर प्रिंट पर "रेड शूज़" देखना चाहूँ?

15:56.623 --> 15:57.791
तुम भी चल सकती हो।

15:58.458 --> 16:00.585
यह कपड़ों पर टपक गई।
मैं अभी जाकर इसे साफ़ कर लेती हूँ।

16:00.586 --> 16:02.629
- ठीक है, जाओ। मैं इंतज़ार करूँगा।
- ठीक है।

16:03.672 --> 16:05.631
हे, फ़िल। रिहर्सल बहुत अच्छी थी।

16:05.632 --> 16:06.842
कल मिलते हैं, लुइस।

16:07.926 --> 16:09.510
मेरा नाम नैंसी है।

16:09.511 --> 16:11.555
सभी लिंगों के लिए

16:28.697 --> 16:32.201
एरिआड्ने
लुकबुक

16:33.285 --> 16:34.286
नैंसी हेनेसी

16:40.250 --> 16:41.584
रंग संयोजन

16:41.585 --> 16:42.920
एरिआड्ने दृश्य एक
कपड़ा

16:52.262 --> 16:53.429
क्या हुआ?

16:53.430 --> 16:54.681
कुछ नहीं हुआ।

16:55.516 --> 16:57.059
नैंसी, कोई बात नहीं। तुम मुझे बता सकती हो।

16:59.144 --> 17:01.730
फ़िल ने मेरी बनाई यह लुकबुक कूड़े में फेंक दी।

17:02.940 --> 17:05.650
मैं… यह शर्मनाक है कि मुझे लगा
कि वह मेरे विचारों की भी उतनी ही क़द्र करेगा,

17:05.651 --> 17:07.152
जितनी मेरे पैसों की।

17:07.736 --> 17:11.281
वह दिखावटी कमीना तुम्हारे पैसों के बिना बेरोज़गार होता।

17:12.281 --> 17:14.116
वे तो पैसे भी मेरे नहीं हैं, रॉबर्ट के हैं।

17:14.117 --> 17:15.826
तुम्हें सच में तो ऐसा नहीं लगता?

17:15.827 --> 17:19.039
उसका परिवार मुझे यह याद दिलाने का
एक भी मौक़ा नहीं छोड़ता।

17:20.958 --> 17:23.166
मुझे नहीं पता कि यह पैसों का सारा मामला कैसे चलता है।

17:23.167 --> 17:26.838
मेरे पिता एमएस की वजह से व्हीलचेयर पर आ गए थे।

17:26.839 --> 17:28.130
हम हमेशा पैसों की तंगी में रहते थे।

17:28.131 --> 17:31.552
मुझे अक्सर बहुत ग़ुस्सा आ जाता था, और वह कहते थे,

17:32.970 --> 17:36.974
"हमारे जैसे लोगों के पास कुछ ऐसा है,
जो उन लोगों के पास कभी नहीं होगा,

17:37.724 --> 17:39.059
मेहनत से मिली सफलता का गर्व।"

17:39.893 --> 17:41.352
तुम्हारा यहाँ तक पहुँचना…

17:41.353 --> 17:42.521
तुम बेकर्सफ़ील्ड से हो?

17:43.188 --> 17:46.859
वहाँ से निकलकर एक विश्व-प्रसिद्ध
बैले कम्पनी की रचनात्मक सलाहकार बनना,

17:48.068 --> 17:49.736
यह ऐसी उपलब्धि है कि किसी को भी ईर्ष्या हो जाए।

17:50.737 --> 17:53.073
रॉबर्ट इसे मेरी समाज सेवा कहता है।

17:54.199 --> 17:57.619
बुरा मत मानना, लेकिन तुम्हारा पति विरासत के
पैसों पर निर्भर है और उसे कला की कोई समझ नहीं है।

17:58.120 --> 17:59.538
तुमने जो किया है, वह क़ाबिले तारीफ़ है।

18:01.498 --> 18:02.583
इसके लिए शुक्रिया।

18:04.459 --> 18:05.711
वह फ़िल्म कितने बजे से है?

18:09.298 --> 18:10.840
यह असल बात यही है?

18:10.841 --> 18:16.429
हाँ। विकी ने सब कुछ छोड़कर अपने जुनून को चुना,
भले ही वह प्यार हो, या खाना, या नींद।

18:16.430 --> 18:17.930
अब प्रदर्शित - द रेड शूज़
35 मिलीमीटर में रीस्टोर की गई

18:17.931 --> 18:21.225
और यही चुनाव अंत में उसकी तबाही की वजह बना,
जो कि पहले से तय थी।

18:21.226 --> 18:25.688
क्या हम सच में अपनी आसक्तियों को ख़ुद चुनते हैं
या वे पहले से हमारे स्वभाव में मौजूद होती हैं?

18:25.689 --> 18:28.232
मुझे नहीं लगता
कि वह चाहकर भी ख़ुद को रोक सकती थी।

18:28.233 --> 18:29.651
यही चीज़ तो इसे एक त्रासदी का रूप देती है।

18:32.070 --> 18:36.033
पता है, मुझे हमेशा लगता था कि तुम उस
"ट्रॉफ़ी वाइफ़" वाली दिखावटी सोच में फँसी हुई हो।

18:36.700 --> 18:39.827
लेकिन एकदम ग़ज़ब के नैन-नक्श,

18:39.828 --> 18:41.495
और मेरे पूरे होम-लोन से महँगी घड़ी के अलावा भी

18:41.496 --> 18:43.414
तुम में बहुत कुछ है जो पहली नज़र में दिखाई नहीं देता।

18:43.415 --> 18:47.252
तारीफ़ की आड़ में मेरी इससे ज़्यादा प्यारी बेइज़्ज़ती
आज तक किसी ने नहीं की।

18:48.420 --> 18:52.591
और तुम्हारे बेकन खाने वाले वीगनिज़म के
दोगलेपन की तो दाद देनी पड़ेगी।

18:53.175 --> 18:55.968
और ई-बुक्स को लेकर तुम्हारी बेकार की नफ़रत की भी।

18:55.969 --> 18:58.430
जिस चीज़ को मैं छू नहीं सकता, मैं उसे नहीं पढ़ूँगा।

19:00.933 --> 19:02.851
- हैलो।
- नैंसी?

19:05.562 --> 19:07.188
मुझे फ़ोन करना बंद करो।

19:07.189 --> 19:09.358
तुम ये खेल क्यों खेलती रहती हो? तुमने ही मुझे ढूँढा था।

19:10.817 --> 19:11.902
नहीं।

19:12.819 --> 19:18.659
नहीं, मुझे बस तुम्हारा ख़याल आया और एक बेवक़ूफ़ी भरे,
कमज़ोर पल में, मैं तुम्हें ढूँढने लगी।

19:19.243 --> 19:20.994
तुम कमबख़्त मुझे अकेला छोड़ दो।

19:21.495 --> 19:22.496
नैंसी…

19:25.999 --> 19:27.000
हे, माफ़ करना।

19:29.336 --> 19:30.420
मामला बहुत गम्भीर लग रहा था।

19:32.506 --> 19:33.589
हाँ।

19:33.590 --> 19:36.009
क्या कोई ऐसी बात है
जिसके बारे में तुम बात करना चाहो, या…

19:37.135 --> 19:39.762
बस कोई है जो मेरे अतीत से जुड़ा है।

19:39.763 --> 19:45.769
बात बहुत पेचीदा और उलझी हुई है,
इतनी बुरी तरह कि कल्पना करना भी मुश्किल है।

19:46.520 --> 19:48.689
मेरे भी इस तरह के काफ़ी अनुभव रहे हैं।

19:49.940 --> 19:51.692
भगवान, तुम काँप रही हो।

19:54.528 --> 19:56.864
मैरी ने हमें तुम्हारे घर पर डिनर के लिए बुलाया है।

19:57.531 --> 19:58.906
हाँ, मैं उसे लेकर काफ़ी उत्साहित हूँ।

19:58.907 --> 20:00.909
क्या हम इस बातचीत को सिर्फ़ अपने तक रख सकते हैं?

20:02.119 --> 20:03.452
मतलब, कॉल वाली बात।

20:03.453 --> 20:06.790
मैं बस… मैंने अभी…
मैंने अभी रॉबर्ट से इस बारे में बात नहीं की है।

20:08.542 --> 20:10.626
बेशक। मैं कुछ नहीं कहूँगा।

20:10.627 --> 20:12.212
बढ़िया। शुक्रिया।

20:17.843 --> 20:18.969
दो कैपेचीनी, प्लीज़।

20:19.553 --> 20:20.637
ऑर्डर के लिए नाम?

20:20.762 --> 20:21.805
- डेविड।
- लुइस।

20:26.268 --> 20:29.896
मैंने सुना कि तुम मेरे बारे में बातें कर रहे हो
लेकिन मैं बिल्कुल ठीक हूँ

20:29.897 --> 20:33.900
कह रहे हो कि मैं बहुत रो रही हूँ
हर एक रात

20:33.901 --> 20:38.029
तुम्हें निराश करने के लिए मुझे अफ़सोस है
लेकिन मैं बिल्कुल ठीक हूँ

20:38.030 --> 20:41.575
ठीक हूँ
ठीक हूँ

20:42.159 --> 20:45.162
हाँ, हाँ, मैं बिल्कुल ठीक हूँ

20:45.787 --> 20:49.582
ठीक हूँ
ठीक हूँ

20:49.583 --> 20:52.586
हाँ, हाँ, मैं बिल्कुल ठीक हूँ

20:55.172 --> 20:56.255
बहुत अच्छे!

20:56.256 --> 20:58.049
शानदार! यह शानदार था।

20:58.050 --> 20:59.842
इसे तो हमारी किसी पार्टी में गाना चाहिए। ठीक है?

20:59.843 --> 21:00.927
हम तुम्हें बुलाएँगे!

21:00.928 --> 21:02.220
- हाँ!
- हम तुम्हें बुलाएँगे।

21:02.221 --> 21:03.846
जाकर अपना होमवर्क करो। स्पेलिंग से शुरू करना।

21:03.847 --> 21:05.223
तुमने बहुत अच्छा गाया, बच्चे।

21:05.224 --> 21:06.849
- वह कितनी प्यारी है।
- मैं करता हूँ, मैं करता हूँ।

21:06.850 --> 21:08.559
शुक्रिया। बैले कैसा चल रहा है?

21:08.560 --> 21:10.770
- बढ़िया। बढ़िया, हाँ। अभी तक तो।
- हाँ?

21:10.771 --> 21:13.481
हाँ, अगर आप उस नाक खींचते रहने वाले
निर्देशक के बर्दाश्त से बाहर

21:13.482 --> 21:15.442
घमंडी बर्ताव की बात ना करें।

21:16.443 --> 21:19.488
- नाक खींचते रहने वाले?
- हम किसकी बात कर रहे हैं?

21:20.113 --> 21:23.199
- पता नहीं…
- वह… फ़िल, कलात्मक निर्देशक, वह…

21:23.200 --> 21:26.118
…कमीना है। लेकिन उसकी बहुत बात हो गई।
तुम दोनों, आराम करो।

21:26.119 --> 21:28.579
जाकर बैठक में बैठो, बर्तन हम मर्द लोग साफ़ कर लेंगे।

21:28.580 --> 21:29.831
शुक्रिया।

21:36.421 --> 21:38.714
- हे भगवान। मैं बहुत थक गई हूँ।
- अच्छा?

21:38.715 --> 21:41.926
आजकल तो पर्याप्त नींद मिलना भी दुर्लभ हो गया है।

21:41.927 --> 21:47.181
हॉवर्ड की, मतलब, नौकरी की खोज,
और मार्कस की सारी उलझनों के चलते।

21:47.182 --> 21:48.599
मुझे लगता है कि हॉवर्ड को जल्द ही

21:48.600 --> 21:50.643
- पक्की नौकरी मिल जाएगी।
- शुक्रिया।

21:50.644 --> 21:53.980
मैंने जितना भी थोड़ा-बहुत समय उसके साथ बिताया है,
मैंने देखा कि वह बहुत होशियार है।

21:53.981 --> 21:55.606
तुमने वह मेरी दी हुई क्लैडा अँगूठी पहनी हुई है?

21:55.607 --> 21:57.650
- हाँ।
- यह बहुत ख़ूबसूरत लग रही है।

21:57.651 --> 22:01.780
तुमने ही मुझसे कहा था कि यह मुझे
सम्भालकर रखेगी, है ना? यह रख रही है।

22:03.699 --> 22:07.410
देखो, देखो, देखो।
देखो तो मॉम के अच्छे जूते किसने पहने हैं!

22:07.411 --> 22:09.745
प्लीज़ उन्हें पहनकर ध्यान से चलना!

22:09.746 --> 22:11.497
ख़ासकर सीढ़ियों पर ऊपर जाते हुए, बच्चे।

22:11.498 --> 22:13.457
हे, जान। मुझे लगता है हमें घर के लिए निकलना चाहिए।

22:13.458 --> 22:15.293
- ये लोग अब बच्चों को सुलाएँगे।
- हाँ।

22:15.294 --> 22:17.254
नहीं, मुझे मैरी और हॉवर्ड को एक बात बतानी है।

22:18.422 --> 22:19.672
हम सुन रहे हैं।

22:19.673 --> 22:22.508
तो, मेरा एक दोस्त है, जे माइकल्स…

22:22.509 --> 22:24.302
असल में वह मेरा पारिवारिक दोस्त है।

22:24.303 --> 22:27.388
वह थोड़ा कमीना है, लेकिन वह कमबख़्त बहुत होशियार है।

22:27.389 --> 22:29.348
- जान। चलो, अब घर चलते हैं।
- रुक जाओ।

22:29.349 --> 22:32.268
ये हमारे दोस्त हैं, जान,
और इन्हें हमारी मदद की ज़रूरत है।

22:32.269 --> 22:35.521
- हम सुन सकते हैं। कोई बात नहीं।
- तो, जे एक वकील है और अपराधियों के केस लड़ता है,

22:35.522 --> 22:37.857
और मैंने उस पर एक बहुत बड़ा एहसान किया है।

22:37.858 --> 22:41.319
और नैंस ने मुझे बताया
कि मार्कस की सुनवाई का दिन आने वाला है।

22:41.320 --> 22:45.239
तो, क्यों ना मैं जे से कहूँ
कि वह मार्कस का केस लड़े, बिल्कुल मुफ़्त।

22:45.240 --> 22:48.326
हे भगवान। यह… रॉबर्ट, यह तो…

22:48.327 --> 22:50.704
तुम्हारी दरियादिली के लिए शुक्रिया,
लेकिन हमें इसे अस्वीकार करना पड़ेगा।

22:51.622 --> 22:53.414
हॉवर्ड, इस बारे में बात कर लेते हैं।

22:53.415 --> 22:55.501
हमें अपने बेटे को बचाने के लिए
तुम्हारे दोस्तों का एहसान नहीं लेना चाहिए।

22:56.460 --> 22:58.044
मैं कोई और रास्ता ढूँढ लूँगा।

22:58.045 --> 23:00.296
- शुक्रिया।
- हॉवर्ड, यह कोई एहसान नहीं है।

23:00.297 --> 23:02.882
यह एक तोहफ़ा है। समझ रहे हो?
मैंने बताया तो, उस पर मेरा उधार बाक़ी है।

23:02.883 --> 23:05.344
जान, इस मामले में इनकी सीमाओं का सम्मान करते हैं।

23:06.428 --> 23:07.929
हे भगवान, नैंस।

23:07.930 --> 23:09.764
"इनकी सीमाओं का सम्मान।"

23:09.765 --> 23:12.768
क्या तुम्हें एहसास है कि तुम इस समय
कितनी बेवक़ूफ़ाना बात कर रही हो?

23:15.979 --> 23:17.105
सुनो भी, मुझे माफ़ कर दो।

23:17.773 --> 23:19.024
हद है, मैं बस मदद करना चाहता था।

23:20.234 --> 23:21.276
उसे जल्दी बुरा लग जाता है।

23:30.327 --> 23:33.121
मुझे यह कहने का हक़ नहीं है,
लेकिन उसकी कोई ज़रूरत नहीं थी।

23:34.748 --> 23:37.292
क्या आज रात तुम्हारा उसके साथ अकेले रहना ठीक होगा?

23:40.212 --> 23:41.338
हाँ, मुझे कुछ नहीं होगा।

23:45.467 --> 23:47.718
नैंस, रॉबर्ट कार में बैठने वाला है।

23:47.719 --> 23:49.804
हाँ, मुझे उसे घर ले जाना चाहिए।

23:49.805 --> 23:51.807
- मैं तुमसे टेक रिहर्सल में मिलूँगी।
- ठीक है।

24:06.405 --> 24:07.406
हे।

24:07.948 --> 24:09.867
- हे, मुझे लगा था तुम चली गईं।
- मैं अपना बैग भूल गई थी।

24:10.868 --> 24:13.202
मैं बस प्रोग्राम को अंतिम रूप दे रहा हूँ।

24:13.203 --> 24:15.789
मैं इसे भेजूँ, उससे पहले,
क्या तुम इस पैराग्राफ़ को एक बार देख लोगी?

24:16.456 --> 24:17.457
ज़रूर।

24:18.250 --> 24:22.045
तुम इसकी विशेषज्ञ हो, मैं नहीं। मुझे…
मुझे नहीं पता कि मैंने इसका भाव सही पकड़ा है या नहीं।

24:23.005 --> 24:24.423
थोड़ा नीचे करोगे?

24:25.215 --> 24:26.841
हाँ, वहाँ।

24:26.842 --> 24:30.469
इसमें यह लाइन जोड़ दो,

24:30.470 --> 24:36.225
"वह तीखी, झटकेदार नृत्य-शैली के साथ
बैले की सीमाओं को चुनौती दे रहे हैं,

24:36.226 --> 24:40.689
और उसी शारीरिक तीव्रता से नर्तकों के बीच
एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव पैदा हो रहा है।"

24:41.857 --> 24:43.066
तुमने यह अभी-अभी सोचा है?

24:43.734 --> 24:46.027
हाँ, मैं एक बहुत गम्भीर डांसर थी।

24:46.028 --> 24:49.447
इतनी गम्भीर कि 16 साल की उम्र में
सैन फ़्रैंसिस्को बैले के लिए मेरा चयन हो गया था।

24:49.448 --> 24:51.199
लेकिन मैं कभी वहाँ तक पहुँच नहीं पाई।

24:51.200 --> 24:53.785
और यह बहुत साल पहले की बात है।

24:54.661 --> 25:00.751
लेकिन मुझे लगता है कि अगर तुम यह लिख दोगे,
तो बाक़ी सब बढ़िया है।

25:05.380 --> 25:06.673
ठीक है, हो गया।

25:08.926 --> 25:12.471
देखो, मुझे सच में तुम्हें शुक्रिया कहना है।

25:13.805 --> 25:16.099
रोज़गार मिलने के फ़ायदे से कहीं ज़्यादा,

25:17.226 --> 25:18.977
मुझे एक बहुत अच्छी दोस्त मिल गई है।

25:19.561 --> 25:21.229
ज़्यादा भावुक मत हो।

25:21.230 --> 25:23.356
तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त के पति हो।

25:23.357 --> 25:24.524
मैं तुमसे मिलती रहूँगी।

25:24.525 --> 25:25.608
हाँ। जानता हूँ। जानता हूँ।

25:25.609 --> 25:28.529
लेकिन एक इतनी विचारशील, होशियार
व्यक्ति के साथ समय बिताकर मुझे बहुत अच्छा लगा।

25:29.655 --> 25:32.533
नैंसी हेनेसी, तुम्हारा साथ बहुत अच्छा रहा है।

25:33.909 --> 25:36.036
यह तुम्हारी उदारता है। शुक्रिया।

25:38.497 --> 25:43.335
दरअसल मैं इस शानदार वाइन की
बोतल का मज़ा लेने जा रही थी।

25:44.002 --> 25:46.671
ज़ाहिर है मैं इसे रॉबर्ट के साथ नहीं पी सकती।

25:46.672 --> 25:49.633
तो, क्या तुम चाहोगे…

25:53.720 --> 25:56.056
यह 1998 की पोमेरोल बॉरडॉ है।

25:57.099 --> 26:00.309
लुइस, इसे अकेले पीना अपराध होगा।

26:00.310 --> 26:02.270
तुम्हें यक़ीन है तुम्हें वापस
मेअर और बच्चों के पास नहीं जाना है?

26:02.271 --> 26:05.064
तुम्हारे घर में यह एक आम रेड वाइन होगी,

26:05.065 --> 26:07.609
लेकिन यह एक कमाल की वाइन है। इसलिए…

26:08.443 --> 26:10.653
और बैकाए की तरह,

26:10.654 --> 26:16.033
हम इस दमदार गाढ़े अमृत की हर एक बूँद का मज़ा लेंगे,

26:16.034 --> 26:22.291
और 13वीं शताब्दी ईसा पूर्व की
लीनियर बी टैबलेट में दर्ज देवता की पूजा करेंगे।

26:22.875 --> 26:24.459
बी टैबलेट क्या होता है?

26:26.086 --> 26:29.881
वह माइसीनियन कलाकृति जहाँ डायोनिसस का
पहली बार ज़िक्र मिलता है। ज़ाहिर है।

26:29.882 --> 26:34.844
और चूँकि डायोनिसस पागलपन के देवता भी हैं,

26:34.845 --> 26:37.973
तो यह जाम अफ़रा-तफ़री और पागलपन के नाम।

26:38.682 --> 26:40.350
वैसे, इसे सच में छान लेना चाहिए।

26:41.143 --> 26:42.144
देखते हैं।

26:55.199 --> 26:56.782
मुझे लगता है कि असल में मैं इसमें काफ़ी अच्छा हूँ।

26:56.783 --> 27:00.119
- मैं शायद विलक्षण प्रतिभा का मालिक हूँ।
- तुम सीधे खड़े तक नहीं हो सकते।

27:00.120 --> 27:03.247
हे भगवान। यह इतना…

27:03.248 --> 27:05.291
सबको लगता है वे नाच सकते हैं,
पर कोई नहीं जानता यह कितना मुश्किल…

27:05.292 --> 27:07.001
यहाँ आकर मुझे दिखाओ।

27:07.002 --> 27:11.422
मुझे पता है। मतलब, यह पहली पोज़िशन है।
दूसरी पोज़िशन।

27:11.423 --> 27:13.883
नहीं, तुम्हें वह बाँह थोड़ी और फैलानी होगी।

27:13.884 --> 27:17.845
मैं फैला रहा हूँ। तुम एक ऐसे आदमी को देख रही हो
जिसे कंधे में दुनिया की सबसे बेढंगी चोट लगी है।

27:17.846 --> 27:19.055
यह बाँह बस इतनी ही फैलती है।

27:19.056 --> 27:22.016
ओह, भगवान के लिए, नहीं। फिर से कोशिश करो।

27:22.017 --> 27:24.102
मैं तुम्हें दिखाती हूँ। ठीक है।

27:26.063 --> 27:27.730
- रुको।
- तुम ठीक हो?

27:27.731 --> 27:29.982
हे भगव… हिलो मत।
हिलो मत। हिलो मत। मैं सम्भालता हूँ।

27:29.983 --> 27:31.360
लो, थोड़ा आराम से बैठ जाओ।

27:33.320 --> 27:34.905
पैरों से वज़न कम करो। हे भगवान।

27:36.406 --> 27:37.533
- मुझे चोट लग गई…
- हे भगवान।

27:39.743 --> 27:41.870
- यह सूजन के लिए।
- शुक्रिया।

27:43.455 --> 27:44.789
यह दर्द के लिए।

27:44.790 --> 27:45.791
बढ़िया।

27:56.134 --> 27:58.136
तो, तुमने नाचना क्यों छोड़ दिया?

27:59.596 --> 28:01.931
तुम्हें छोटा जवाब चाहिए या लम्बा?

28:01.932 --> 28:03.267
छोटे से शुरू करते हैं।

28:03.934 --> 28:05.018
एक कार हादसे की वजह से।

28:07.104 --> 28:08.105
लम्बा जवाब क्या है?

28:12.276 --> 28:13.277
तो…

28:16.613 --> 28:18.030
जब मैं तुम्हें अपना जवाब दूँगी,

28:18.031 --> 28:20.325
तुम्हें लगेगा कि मैं दिमाग़ी रूप से पागल हूँ।

28:20.909 --> 28:22.286
आज़माकर देख लो।

28:24.162 --> 28:28.375
मेरी मॉम, वह मुझसे बहुत ग़ुस्सा थीं
और उन्हें होना भी चाहिए था।

28:30.377 --> 28:34.548
वह कार चला रही थीं, काफ़ी तेज़ रफ़्तार से,
और मैं उनसे कार रोकने की विनती कर रही थी।

28:35.716 --> 28:37.842
लेकिन वह रोक ही नहीं रही थीं।

28:37.843 --> 28:41.679
शायद इस बार हमेशा की तरह नशे में मारे गए थप्पड़ से
क़िस्सा ख़त्म नहीं होने वाला था,

28:41.680 --> 28:43.223
जो मैंने किया था, उसके बाद तो नहीं।

28:44.057 --> 28:45.058
क्या किया था तुमने?

28:47.352 --> 28:49.021
मैंने उनके बॉयफ़्रेंड के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए थे।

28:50.522 --> 28:51.815
तुम्हारा मतलब है उसने तुम्हारा शोषण किया।

28:53.275 --> 28:55.026
मेरी मॉम के नशे में बेहोश हो जाने के बाद,

28:55.027 --> 28:59.948
वह मुझे कार में ले जाता था,
या मेरे कमरे में, या जहाँ भी जगह मिलती।

29:00.908 --> 29:03.035
वह अनाम कॉल, वह उसी की थी?

29:03.619 --> 29:04.620
स्कॉट।

29:07.372 --> 29:09.290
तुम्हें एक ग़ज़ब की बात बताऊँ?

29:09.291 --> 29:11.543
इस बार मैंने ही उससे सम्पर्क किया था।

29:14.630 --> 29:16.048
पता नहीं मैंने ऐसा क्यों किया।

29:16.882 --> 29:18.050
मुझे लगता है तुम्हें पता है।

29:19.927 --> 29:21.220
तुम्हें चिंगारी भड़काना पसंद है।

29:22.262 --> 29:23.722
यही तुम्हारा असली स्वभाव है।

29:24.389 --> 29:28.060
तुम जलती हुई इमारत के ढहने से ठीक पहले
उसकी जलती आग में कूद जाती हो।

29:30.395 --> 29:35.859
लेकिन तुम्हें इस सब पर शराफ़त का पर्दा डालना पड़ता है।

29:38.111 --> 29:39.988
रॉबर्ट की अच्छी पत्नी बनना पड़ता है।

29:41.365 --> 29:43.242
मुझे यक़ीन है उसे इस बारे में कुछ नहीं पता।

29:45.369 --> 29:46.912
मुझे वह सच में अच्छा लगने लगा था।

29:49.998 --> 29:51.124
वह ख़तरा।

29:52.501 --> 29:54.461
इस बात से अनजान होना कि कहीं हम पकड़े तो नहीं जाएँगे।

29:57.422 --> 29:59.758
और किसी का मुझ पर इतना ध्यान देना।
ऐसा मेरे साथ पहले कभी नहीं हुआ था।

30:00.676 --> 30:02.135
और तुम्हें वह चाहिए था।

30:03.971 --> 30:05.013
मुझे उसकी ज़रूरत थी।

30:13.856 --> 30:16.191
कुछ हादसों का पहले से पता होता है।

30:16.817 --> 30:20.112
आपको सम्भलने या रास्ता बदल लेने का समय मिल जाता है।

30:20.988 --> 30:24.866
लेकिन कुछ झटके इतने ज़ोरदार और अचानक होते हैं

30:24.867 --> 30:27.160
कि अपनी नियति बदलने के लिए
आपको कुछ भी करने का मौक़ा नहीं मिलता।

31:24.384 --> 31:27.970
तो, जज इस बात पर सहमत हो गए कि अगर मार्कस
"गैम्ब्लर्स एनोनिमस" में नियमित रूप से जाए

31:27.971 --> 31:31.432
और फिर सामुदायिक सेवा करे, तो उसे सज़ा देने के बजाय
सुधार कार्यक्रम में भेजा जा सकता है।

31:31.433 --> 31:34.394
- तो, जो कि… यह अच्छी ख़बर है।
- यह तो शायद बहुत अच्छी बात है, है ना?

31:38.857 --> 31:41.108
क्योंकि इस तरह उसे ज़रूरी मदद मिल जाएगी।

31:41.109 --> 31:43.110
उसका रिकॉर्ड हमेशा के लिए ख़राब नहीं होगा।

31:43.111 --> 31:44.862
- और यह बहुत अहम बात है।
- मुझे जाना होगा।

31:44.863 --> 31:47.740
- मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। मैं घर जा रही हूँ।
- क्या हुआ? क्या… नैंसी?

31:47.741 --> 31:48.825
- बस तबियत ठीक नहीं है।
- नैन?

31:49.368 --> 31:51.911
- क्या तुम… हाँ, हाँ।
- क्या मैं? हाँ। मैं अभी आती हूँ।

31:51.912 --> 31:53.413
हे, नैंसी।

31:54.706 --> 31:57.124
- नैंस! क्या हो रहा है?
- माफ़ करना। मैं…

31:57.125 --> 31:59.044
मैं मेअर का साथ देना चाहती हूँ। मैं बस…

32:00.045 --> 32:02.338
मेरी ज़िंदगी में अभी बहुत कुछ चल रहा है।

32:02.339 --> 32:03.590
तुम्हारा क्या… रॉबर्ट के साथ?

32:05.592 --> 32:07.510
मैंने एक बहुत बड़ी बेवक़ूफ़ी कर दी।

32:07.511 --> 32:09.388
कैसी बेवक़ूफ़ी?

32:11.765 --> 32:13.350
मैंने किसी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए।

32:14.977 --> 32:17.270
प्लीज़ मैरी को मत बताना। मुझे नहीं लगता वह समझेगी।

32:17.271 --> 32:18.272
नैंसी, मैं…

32:19.273 --> 32:20.941
क्या तुम्हारा अफ़ेयर चल रहा है?

32:24.570 --> 32:25.904
किसके साथ?

32:26.738 --> 32:28.781
- इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। तुम उसे नहीं जानतीं।
- ठीक है।

32:28.782 --> 32:31.117
उसका नाम डेविड है। ऐसा फिर कभी नहीं होगा।

32:31.118 --> 32:33.327
- ठीक है।
- मुझे जाना होगा।

32:33.328 --> 32:34.787
- तुम मुझे फ़ोन करोगी?
- ठीक है।

32:34.788 --> 32:35.789
ठीक है।

32:43.672 --> 32:44.673
हे, जान।

32:45.174 --> 32:46.300
तुम कहाँ जा रहे हो?

32:47.009 --> 32:49.511
मुझे एक फ़्लाइट पकड़ने के लिए भागना पड़ रहा है।

32:50.095 --> 32:51.762
मुझे इस बारे में क्यों नहीं पता था?

32:51.763 --> 32:53.848
मुझे ख़ुद इस बारे में अभी पता चला है।

32:53.849 --> 32:55.558
यह थोड़ी आपातकालीन स्थिति है।

32:55.559 --> 32:58.728
पुनर्गठन को अंतिम रूप दिए जाने से पहले,
उन्हें एक सौदा पूरा करने में मेरी मदद की ज़रूरत है।

32:58.729 --> 33:01.314
मैं कल सुबह-सुबह न्यूयॉर्क के वकीलों से मिलने वाला हूँ।

33:01.315 --> 33:03.025
मुझे लगता है मेरा दिमाग़ ख़राब हो रहा है।

33:04.151 --> 33:06.110
क्या? क्यों? तुम… फ़िक्र करने की कोई बात नहीं है।

33:06.111 --> 33:07.696
बेशक मुझे फ़िक्र हो रही है।

33:08.322 --> 33:10.781
तुम्हारे पास बिना तैयारी के
देश के एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाने का समय है,

33:10.782 --> 33:15.411
पर तुम्हारे पास मुझसे बात करने का, या काउंसलर से
मुलाक़ात का समय तय करने का समय नहीं है।

33:15.412 --> 33:17.663
सोमवार को वापस आने के बाद,
मैं हर चीज़ के लिए समय निकाल लूँगा।

33:17.664 --> 33:18.665
सोमवार?

33:19.166 --> 33:20.375
तुम एक हफ़्ते के लिए जा रहे हो?

33:22.920 --> 33:24.505
मैं शौक़ से नहीं जा रहा हूँ।

33:25.631 --> 33:27.216
- फिर मत जाओ।
- जाना होगा।

33:28.509 --> 33:29.718
क्या तुम मुझसे तलाक़ ले रहे हो?

33:38.060 --> 33:40.312
हे। फ़िक्र करना बंद करो। मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

33:45.776 --> 33:47.611
जब मैं वापस आ जाऊँगा, तब बात करेंगे।

34:11.342 --> 34:12.386
हे।

34:13.387 --> 34:14.429
क्या हम मिल सकते हैं?

35:45.979 --> 35:48.023
मंच

36:50.335 --> 36:51.461
हाँ, यह अच्छा है।

36:56.175 --> 36:57.176
हे।

36:58.427 --> 36:59.428
हे।

37:00.012 --> 37:01.180
ट्रिप कैसी थी?

37:02.139 --> 37:03.140
अच्छी थी।

37:06.852 --> 37:09.729
मैं उम्मीद कर रही थी
अगर आज रात हम बैठकर बात कर सकें?

37:09.730 --> 37:12.024
आज रात हमें फ़ैमिली डिनर पर जाना है।

37:13.650 --> 37:15.235
अभी मैं नहाने जा रहा हूँ।

37:23.118 --> 37:24.911
मूसो एंड फ़्रैंक ग्रिल 1919 में स्थापित
हॉलीवुड में सबसे पुराना रेस्त्राँ

37:24.912 --> 37:27.998
उन्होंने कहा कोई फ़ायदा नहीं होगा। वह बहुत
बुरी हालत में थी। उसे जाने देने का समय आ गया था।

37:29.249 --> 37:32.043
लेकिन तुम्हारे ज़िद्दी पिता ने बात नहीं मानी।

37:32.044 --> 37:34.796
उसे वापस ज़िंदगी देने के लिए
कोई भी क़ीमत बहुत ज़्यादा नहीं थी।

37:35.506 --> 37:39.926
इन गर्मियों में, सुरक्षित और शुभ यात्रा की कामना के साथ,
हम डिमीटर्स विश को विदा करेंगे।

37:39.927 --> 37:42.221
वह बूढ़ी मोहतरमा अब रवाना होने के लिए तैयार है।

37:43.222 --> 37:44.805
- बेटा।
- जी, सर?

37:44.806 --> 37:47.351
- हमारे शैम्पेन गिलास ख़ाली हो गए हैं।
- मैं तुरंत भरता हूँ।

37:48.227 --> 37:49.728
मुझे कहने की ज़रूरत नहीं होनी चाहिए।

37:50.812 --> 37:52.564
वैसे, यह बहुत अच्छी ख़बर है, डैडी।

37:53.065 --> 37:55.943
बॉबी की भारी भूल की बदौलत,
यह बुरी ख़बर में बदलने वाली थी।

37:56.985 --> 37:58.528
यहाँ नहीं। प्लीज़।

37:58.529 --> 38:00.905
क्यों नहीं? इसीलिए तो हम जश्न मना रहे हैं।

38:00.906 --> 38:04.951
हार्लन की चतुराई भरी रणनीति की बदौलत
एसईसी से हमारा पीछा छूट गया।

38:04.952 --> 38:06.578
आपकी सेवा करने में मुझे हमेशा ख़ुशी होती है।

38:07.371 --> 38:10.706
हम बाल-बाल बच गए वरना भयानक तबाही देखनी पड़ती।

38:10.707 --> 38:13.293
मुझे लगता है इसके लिए तो जश्न मनाना बनता है।

38:14.211 --> 38:15.921
जान, यह किस बारे में बात कर रहे हैं? कैसी भूल?

38:18.298 --> 38:20.634
तुम तो घर पहुँचने पर इसे बताने वाले थे ना, बॉबी?

38:21.593 --> 38:23.511
मुझे समय नहीं मिल पाया।

38:23.512 --> 38:25.304
नहीं? अच्छा, मैं बता देती हूँ।

38:25.305 --> 38:28.432
बॉबी ने डैडी को राज़ी करके
हमारी सम्पत्ति का 20 प्रतिशत हिस्सा

38:28.433 --> 38:32.436
एक ऐसी कम्पनी के अधिग्रहण में लगा दिया,
जो पूरी तरह क़र्ज़ में डूबी हुई थी।

38:32.437 --> 38:37.066
और अब हमारे पास
क़ानूनी पचड़ों से बचने का एक ही रास्ता था,

38:37.067 --> 38:41.738
कि बॉबी ट्रस्ट के अपने हिस्से के पैसों से
हमारे निवेशकों को भुगतान करे।

38:42.406 --> 38:43.574
क्या यह सच है?

38:44.324 --> 38:46.742
कभी-कभी एक ही बार में
झमेला ख़त्म कर देना चाहिए, बॉबी।

38:46.743 --> 38:50.038
वह अब कोई बच्चा नहीं है, उसे रॉबर्ट कहकर बुलाओ।

38:51.665 --> 38:53.041
हाँ, चलो।

39:35.876 --> 39:37.002
जान।

39:42.132 --> 39:44.176
मुझसे ग़लती हो गई, नैंस।

39:47.262 --> 39:49.181
मुझसे बहुत बड़ी ग़लती हो गई।

39:51.558 --> 39:52.768
मैं हमेशा ग़लतियाँ करता रहता हूँ।

39:54.353 --> 39:55.896
उनकी यह बात सही थी।

39:58.148 --> 39:59.941
अब सब कुछ बदल जाएगा।

39:59.942 --> 40:01.193
हमारे सारे ख़र्चे…

40:03.362 --> 40:05.197
सब कुछ मेरे पिता के नियंत्रण में होगा।

40:05.822 --> 40:09.201
घर, कारें, तुम्हारी पार्टियाँ।

40:11.370 --> 40:12.955
हर चीज़ के लिए उनकी मंज़ूरी लेनी पड़ेगी।

40:15.582 --> 40:17.835
क्या यह पूरी बात सिर्फ़ पैसों की थी?

40:20.379 --> 40:22.797
मुझे पता है कि तुमने अपना भविष्य ऐसा नहीं सोचा था।

40:22.798 --> 40:28.219
तो मैं तुम्हें बताना चाहता हूँ
कि अगर तुम मुझे छोड़ना चाहो, तो कोई बात नहीं।

40:28.220 --> 40:31.764
तुम्हें छोड़ना चाहूँ? मुझे लगा था कि तुम मुझे छोड़ना चाहते हो।

40:31.765 --> 40:33.558
मैं तुम्हें कभी भी क्यों छोड़ना चाहूँगा?

40:33.559 --> 40:37.437
तुम मेरे लिए इस दुनिया की सबसे अहम इंसान हो।

40:38.021 --> 40:43.609
क्योंकि मैंने सम्पत्ति के बँटवारे से जुड़ा वह ईमेल पढ़ा था।

40:43.610 --> 40:47.906
- मैं…
- वह तुम्हें बचाने के लिए था।

40:48.574 --> 40:50.616
तुम मुझे बचाने के लिए मुझसे तलाक़ ले रहे हो?

40:50.617 --> 40:52.952
समझौते की रकम किसी बाहरी खाते में जमा करना ज़रूरी है

40:52.953 --> 40:55.037
ताकि मेरे पिता उसे निकाल ना सकें।

40:55.038 --> 40:56.164
हे भगवान।

40:57.624 --> 40:59.960
तुम्हें सुरक्षा देना ज़रूरी है।

41:03.797 --> 41:05.883
मुझे तलाक़ नहीं चाहिए। बस तुम मेरे साथ रहो।

41:06.508 --> 41:11.763
लेकिन जिस आदमी ने तुम्हें बचाया था,
मैं अब वह इंसान नहीं रहा हूँ।

41:12.347 --> 41:14.099
तुम्हारे पैसों ने मुझे नहीं बचाया था।

41:14.850 --> 41:16.934
- तुम ऐसा नहीं कह सकतीं।
- हाँ, मैं कह सकती हूँ।

41:16.935 --> 41:18.228
मैं कह सकती हूँ।

41:19.813 --> 41:22.440
मैं तीन महीनों से तुम्हारे प्यार के लिए तरस रही हूँ

41:22.441 --> 41:27.028
और मैं… पूरी तरह से बिखर रही हूँ।

41:27.029 --> 41:30.072
मुझे उससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।
तुम्हारे डैड सारे पैसे ले सकते हैं।

41:30.073 --> 41:31.491
मैं बस तुम्हें चाहती हूँ।

41:32.034 --> 41:33.493
मुझे माफ़ कर दो।

41:35.954 --> 41:38.665
मेरी शराब पीने की आदत कुछ ज़्यादा ही आगे बढ़ गई।

41:40.000 --> 41:41.835
यह मेरी एक और ग़लती है, हँ?

41:43.086 --> 41:46.422
फिर तुम्हें देखो, तुम कितनी हिम्मत वाली हो।

41:46.423 --> 41:47.507
- नहीं।
- हाँ।

41:47.508 --> 41:48.509
ऐसा मत कहो।

42:02.814 --> 42:04.650
मैं तुम्हें कभी अपने से दूर नहीं जाने दूँगा।

43:40.871 --> 43:42.706
तुमने इतने दिनों से मेरे फ़ोन का कोई जवाब नहीं दिया।

43:46.376 --> 43:49.378
तुम बर्नर फ़ोन को फेंक दो।
हम दोनों का रिश्ता ख़त्म हो चुका है।

43:49.379 --> 43:52.257
दो हफ़्ते पहले, तुम और मैं
तुम्हारी रेंज रोवर की पिछली सीट में सेक्स कर रहे थे।

43:52.925 --> 43:55.635
उससे एक दिन पहले, हम ड्रेसिंग रूम में सेक्स कर रहे थे।

43:55.636 --> 43:57.803
और उससे एक दिन पहले, जहाँ तुम कहती गईं, मैं आ गया।

43:57.804 --> 44:01.307
वह एक ग़लती थी।
मेरी शादी एक मुश्किल दौर से गुज़र रही थी।

44:01.308 --> 44:03.810
- ऐसा कभी होना ही नहीं चाहिए था।
- मुझे इससे तो ज़्यादा अहमियत मिलनी चाहिए।

44:04.686 --> 44:06.771
- तुम्हारे लिए मैंने सब कुछ दाँव पर लगा दिया।
- मैंने नहीं कहा था।

44:06.772 --> 44:09.649
नहीं, तुमने पहले मुझे लुभाया और फिर मेरे साथ
अपने घर के उस नौकर की तरह बर्ताव किया

44:09.650 --> 44:12.318
- जिसे तुम घंटी बजाकर बुला सकती हो।
- ठीक है। अगर तुम्हें

44:12.319 --> 44:15.780
बेहतर महसूस करने के लिए मुझे दोष देना है,
तो कोई बात नहीं, लेकिन हमें आगे बढ़ना होगा।

44:15.781 --> 44:17.407
यह फ़ैसला तुम नहीं ले सकतीं।

44:17.991 --> 44:22.162
मेरी बाँह छोड़ो, वरना यक़ीन करो
तुम्हारे लिए इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।

44:24.456 --> 44:27.000
शायद मुझे रॉबर्ट को हमारे बारे में बता देना चाहिए।

44:30.128 --> 44:31.255
वह अच्छा आदमी है।

44:33.924 --> 44:35.801
उसे जानने का हक़ है कि उसने किससे शादी की है।

44:38.220 --> 44:40.597
तुम्हें सच में लगता है कि उसे विश्वास होगा
कि मैं तुम्हारे साथ सोई थी?

44:42.140 --> 44:43.475
किसी को कभी विश्वास नहीं होगा।

44:55.654 --> 44:58.865
मुझे बहुत ख़ुशी है कि तुम्हें वह बहुत बुरा नहीं लगा।

44:58.866 --> 45:00.826
- मुझे क्या नहीं लगा?
- कि तुम्हें वह बहुत बुरा नहीं लगा।

45:01.326 --> 45:03.203
मुझे वह बहुत पसंद आया। मुझे उसकी हर चीज़ पसंद आई।

45:03.704 --> 45:07.081
नृत्य और कपड़े।

45:07.082 --> 45:08.291
पोशाकें।

45:08.292 --> 45:09.960
पोशाकें, हाँ। वह ख़ूबसूरत था।

45:10.544 --> 45:14.380
अपनी ग़लती सुधारने
और अनर्थ होने से बचाने का मेरे पास यही एक मौक़ा था।

45:14.381 --> 45:17.633
मुझे रॉबर्ट को सच बताना ही था। सब कुछ।

45:17.634 --> 45:19.720
और यह भरोसा रखना था कि वह फिर भी मुझसे प्यार करेगा।

45:23.765 --> 45:24.850
हे।

45:28.854 --> 45:30.022
तुम्हारा फ़ोन…

45:42.242 --> 45:46.205
जान। जान, मुझे तुम्हें कुछ बताना है।

45:47.831 --> 45:48.999
तुम्हें यह किसने भेजी है?

45:51.001 --> 45:53.504
मुझे नहीं पता। मुझे…

45:54.755 --> 45:57.798
मुझे नहीं… पता। मैं…

45:57.799 --> 45:58.884
तुम झूठ बोल रही हो।

46:01.094 --> 46:02.304
यह कौन है?

46:03.597 --> 46:06.265
कोई नहीं। वह बस एक ग़लती थी।

46:06.266 --> 46:08.851
एक ग़लती जिसके साथ तुमने
अपनी कार की पिछली सीट पर सेक्स किया?

46:08.852 --> 46:10.645
प्लीज़, प्लीज़, क्या हम इस बारे में बात कर लें?

46:10.646 --> 46:13.481
मैं इतने समय से ख़ुद को दोषी मानकर
अंदर ही अंदर घुट रहा था।

46:13.482 --> 46:15.816
- मुझे माफ़ कर दो। माफ़ कर दो। माफ़ कर दो।
- कमबख़्त इतने समय से।

46:15.817 --> 46:17.735
यक़ीन नहीं हो रहा है। यक़ीन नहीं हो रहा है।

46:17.736 --> 46:19.695
- तुम ऐसा कैसे?
- हम… मत करो…

46:19.696 --> 46:22.073
- रुक जाओ! रुक जाओ!
- तुमने कमबख़्त यह किया!

46:22.074 --> 46:23.909
हे! इधर वापस आओ!

47:42.571 --> 47:44.573
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
