WEBVTT

00:10.344 --> 00:12.179
मॉम, क्या हो रहा है?

00:12.679 --> 00:16.183
तुम मुझे बेवक़ूफ़ समझती हो?
तुम मुझे कमबख़्त बेवक़ूफ़ समझती हो?

00:20.062 --> 00:21.729
जब मैं एक छोटी लड़की थी,

00:21.730 --> 00:24.525
मेरे सपनों में मेरे पास उड़ने की शक्ति होती थी।

00:26.151 --> 00:29.403
हवा पानी की तरह महसूस होती थी
और मैं उसमें तैर सकती थी।

00:29.404 --> 00:33.992
ऊपर, ऊपर, ऊपर, और पर्वतों के पार,
एक नई ज़िंदगी की ओर।

00:36.620 --> 00:40.374
और कमाल की बात यह है
कि एक तरह से वह सपना सच हो गया।

00:41.416 --> 00:46.088
मेरे पति की ताक़त और दौलत ने
मुझे एक नई दुनिया में पहुँचा दिया।

00:46.839 --> 00:50.050
और हर साल, नए साल का जश्न मनाने के लिए,
मैं एक पार्टी आयोजित करती थी।

00:52.427 --> 00:55.639
वह मेरे हिंसक अतीत पर मिली जीत का ऐलान था।

00:57.641 --> 01:01.061
पियोनी के फूलों और विंटेज शैम्पेन से सजा हुआ।

01:03.814 --> 01:08.861
अठारह सालों की मेहनत के बाद,
अब मेरी ये पार्टियाँ बेहद आलीशान रूप ले चुकी हैं।

01:09.403 --> 01:11.947
तुम्हें कमबख़्त कोई अंदाज़ा नहीं है कि मैं कौन हूँ।

01:13.490 --> 01:16.076
मुझे नहीं पता था कि यह मेरी आख़िरी पार्टी होगी।

01:19.496 --> 01:21.915
अध्याय दो
नैंसी

01:22.583 --> 01:25.835
लेकिन आपको यह बताने के लिए कि मैं वहाँ कैसे पहुँची,
मुझे अतीत में जाना होगा।

01:25.836 --> 01:28.505
सत्रह साल पहले

01:33.385 --> 01:34.636
हे।

01:36.138 --> 01:40.016
मुझे नए साल की पार्टी का इंतज़ाम करना है।
मेरा ध्यान भटकाना बंद करो।

01:40.017 --> 01:41.768
तुम मेरा ध्यान भटका रही हो।

01:42.644 --> 01:44.021
कितनी सेक्सी हो तुम।

01:46.982 --> 01:48.941
- मुझे पागल करने की कोशिश कर रही हो?
- नहीं।

01:48.942 --> 01:50.944
मैं मेज़ की सजावट का काम
पूरा करने की कोशिश कर रही हूँ।

01:52.279 --> 01:53.363
हे।

01:55.073 --> 01:56.365
क्या हुआ?

01:56.366 --> 02:00.453
पता है, आज… आज का दिन…
मेरे लिए बहुत अहमियत रखता है।

02:00.454 --> 02:01.829
ओह, नैंस।

02:01.830 --> 02:04.750
समझो तो, शादीशुदा जोड़े के तौर पर
यह हमारी पहली पार्टी है।

02:05.375 --> 02:08.461
यह हेनेसी परिवार के रईस दोस्तों और रिश्तेदारों से
मेरी पहली मुलाक़ात का मौक़ा है।

02:09.588 --> 02:11.507
- हे।
- किसी चीज़ की कमी रह गई तो?

02:12.591 --> 02:16.011
तुम मेरी पत्नी हो। तुम एकदम पर्फ़ेक्ट हो।

02:17.638 --> 02:20.641
और अगर तुम्हारे लिए यह ज़्यादा हो रहा है,
तो हम पार्टी रद्द कर देंगे।

02:21.183 --> 02:22.850
- ओह, नहीं।
- बस एक बार बोल दो।

02:22.851 --> 02:24.102
- नहीं।
- हाँ।

02:24.770 --> 02:26.438
मुझे बस तुम्हारी परवाह है।

02:32.694 --> 02:33.695
ठीक है।

02:39.743 --> 02:41.662
लोग जल्दी ही पहुँचना शुरू कर देंगे।

02:42.704 --> 02:45.040
फिर चलो, उन्हें कुछ ऐसा दिखाते हैं
जिस पर उनकी नज़र टिक जाए।

02:46.291 --> 02:49.503
उन दिनों रॉबर्ट मुझसे बेइंतहा प्यार करता था।

02:50.379 --> 02:52.798
जितनी शिद्दत से आप शुरुआत में प्यार करते हैं।

02:53.715 --> 02:57.636
जब आपके बीच इतना ज़्यादा प्यार होता है
कि ऐसा लगता है जैसे उसने हर कमी को धुँधला कर दिया हो

02:58.345 --> 03:00.180
और हर ज़ख़्म भर दिया हो।

03:01.056 --> 03:03.350
सबसे पुराने और गहरे ज़ख़्म भी।

03:07.271 --> 03:10.107
उन शुरुआती दिनों में
मैं उसके साथ बहुत सुरक्षित महसूस करती थी।

03:12.734 --> 03:15.779
अठारह साल बाद, लगता है कहानी बदल गई है।

03:17.322 --> 03:19.323
जान, तुम्हारी क्या राय है?

03:19.324 --> 03:22.952
इस साल मैंने कुछ चीज़ों में बदलाव किए हैं।
मेरी हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश रहती है।

03:22.953 --> 03:26.582
लगता है इस महीने का क्रेडिट कार्ड का बिल
मेरे लिए काफ़ी तकलीफ़देह होने वाला है।

03:27.749 --> 03:29.835
इसके लिए थोड़ी जल्दी नहीं है?

03:30.919 --> 03:33.963
पार्टी चल रही है, है ना? हे, किट आ रही है।

03:33.964 --> 03:36.799
मेहमानों के आने से पहले मैं बस थोड़ा काम निपटाना चाहता था।

03:36.800 --> 03:38.926
सच में? आज नए साल का पहला दिन है।

03:38.927 --> 03:42.054
छुट्टियों से पहले तुम लोगों ने
इतनी बड़ी मीटिंग की तो थी। अब…

03:42.055 --> 03:44.056
अब बात करने के लिए क्या बचा है?

03:44.057 --> 03:45.309
मैं अपने ऑफ़िस में रहूँगा।

04:28.477 --> 04:32.104
इम्पर्फ़ेक्ट विमेन

04:32.105 --> 04:34.024
ऐरामिंटा हॉल की किताब पर आधारित

04:48.789 --> 04:51.708
माफ़ करना, मुझे डर है
कि तुम बार का इंतज़ाम ग़लत जगह कर रहे हो।

04:52.251 --> 04:55.796
कोई भी बदलाव करने से पहले आपको
इवेंट कोऑर्डिनेटर से मंज़ूरी लेनी होगी,

04:57.130 --> 04:58.464
लेकिन सही समय देखकर बात करना।

04:58.465 --> 05:02.093
क्योंकि यह पार्टी इन हेनेसी परिवार के नमूनों के लिए
साल की सबसे बड़ी घटना है।

05:02.094 --> 05:04.263
नैंसी हेनेसी, और तुम?

05:05.138 --> 05:06.348
नौकरी से हाथ धो बैठा हूँ?

05:08.225 --> 05:09.434
डेविड।

05:10.018 --> 05:14.605
डेविड, असल में बार का इंतज़ाम वहाँ मंडप के नीचे होना था।

05:14.606 --> 05:17.483
उधर लगाने से विस्टीरिया बेलों की छाँव भी मिलेगी,

05:17.484 --> 05:19.610
और गुलाब के बग़ीचे का नज़ारा भी।

05:19.611 --> 05:21.864
यह आपने बनाया है? अच्छा है।

05:23.490 --> 05:26.325
तुम्हें मेरी चापलूसी करने की ज़रूरत नहीं है।
मैं तुम्हें काम से नहीं निकालूँगी।

05:26.326 --> 05:28.829
मुझे नहीं लगता कि इतनी जल्दी मुझे कोई और मिलेगा।

05:30.372 --> 05:31.706
मिसेज़ हेनेसी।

05:31.707 --> 05:34.417
- हाँ?
- मिसेज़ हेनेसी, मेरे पास एक बहुत बुरी ख़बर है।

05:34.418 --> 05:35.586
क्या हुआ?

05:36.503 --> 05:38.171
बात गिफ़्ट बैग्स की है।

05:38.172 --> 05:42.008
रोज़ परेड थीम के हिसाब से मैंने जो ब्लश और क्रिमसन
रंग की रिबन का ऑर्डर दिया था, उन्होंने उसकी जगह

05:42.009 --> 05:43.801
काली और सफ़ेद रिबन लगा दी।

05:43.802 --> 05:46.262
उसे जल्दी से बदलवाने की कोशिश में
मैं एक घंटे से भी ज़्यादा समय से फ़ोन पर लगी हूँ,

05:46.263 --> 05:47.889
लेकिन छुट्टी की वजह से सारे वेंडर बंद हैं।

05:47.890 --> 05:50.183
कैरोलिन, थोड़ी साँस ले लो, ठीक है। हमारे पास समय है।

05:50.184 --> 05:52.143
मैं दूसरा इंतज़ाम करने के लिए
किसी को बुला लूँगी, ठीक है?

05:52.144 --> 05:53.395
ठीक है, शुक्रिया।

05:55.898 --> 05:58.150
मेरी हीरो। आ जाओ, बच्चियों।

05:59.902 --> 06:01.736
आ जाओ।

06:01.737 --> 06:04.198
- येय।
- आघ, जान।

06:04.865 --> 06:08.075
ठीक है, तो तुम्हें इसे असल में
45 डिग्री के कोण पर काटना है

06:08.076 --> 06:10.661
ताकि किनारे एकदम अच्छे और एक जैसे लगें।

06:10.662 --> 06:13.080
तुम चाहती हो यह काम एकदम सही तरीक़े से हो
या बस किसी तरह हो जाए?

06:13.081 --> 06:15.042
- मैं दोनों चीज़ें नहीं चाह सकती?
- नहीं।

06:16.251 --> 06:20.589
रॉबर्ट को लगता है कि मैंने पार्टी में
कुछ ज़्यादा ही… ख़र्चा कर दिया है।

06:21.632 --> 06:22.799
मुझे लगता है वह सही कह रहा है।

06:23.675 --> 06:26.469
बच्चों, क्यों ना तुम इनमें से
थोड़े से बैग्स ले जाकर वहाँ आगे लगा दो,

06:26.470 --> 06:28.262
उन बैग्स की तरह, जिन पर बो लग चुके हैं?

06:28.263 --> 06:30.598
- यह बहुत अच्छा रहेगा।
- दोनों दो-दो ले लो। ऐसे ही, पर्फ़ेक्ट।

06:30.599 --> 06:31.892
बहुत-बहुत शुक्रिया।

06:32.559 --> 06:33.852
ये बहुत सुंदर लग रहे हैं।

06:36.313 --> 06:39.815
नैंसी, मेरी बात सुनो, तुमने नए साल की
सबसे शानदार पार्टी आयोजित की है

06:39.816 --> 06:42.485
ताकि जिनसे तुम प्यार करती हो, वे इसका लुत्फ़ उठा सकें।

06:42.486 --> 06:47.241
और मुझे लगता है कि इससे हम सबको
आज जश्न मनाने की एक वजह मिल जाएगी।

06:49.493 --> 06:50.911
क्या मार्कस को लेकर कोई परेशानी है?

06:51.995 --> 06:52.996
हॉवर्ड को लेकर है।

06:54.039 --> 06:57.500
उसकी क्लास फिर से कम कर दी गई हैं,
तो अब वह हफ़्ते में सिर्फ़ चार क्लास ले रहा है।

06:57.501 --> 06:58.710
- क्या?
- सच में।

06:59.461 --> 07:01.629
मुझे सच में नहीं पता कि हम क्या करने वाले हैं।

07:01.630 --> 07:02.713
मैं मदद कर सकती हूँ।

07:02.714 --> 07:04.590
नहीं, नहीं, नहीं, मैं तुम्हें इसलिए नहीं बता… नहीं।

07:04.591 --> 07:08.512
तुमने पहले ही मेरी काफ़ी मदद की है।
अब मैं तुमसे और पैसे नहीं लूँगी।

07:09.263 --> 07:11.180
और मैं इस बारे में हॉवर्ड से झूठ नहीं बोलना चाहती।

07:11.181 --> 07:15.059
तो मत बोलो। मतलब, अगर तुम्हें अपने पति के अहम
और अपने बच्चों की परवरिश में से

07:15.060 --> 07:17.144
किसी एक को चुनना पड़े, तो…

07:17.145 --> 07:20.523
ठीक है, मतलब, यह उसका अहम नहीं है।
उसके कुछ सिद्धांत हैं।

07:20.524 --> 07:23.067
यूनिवर्सिटी चाहती है
कि वह इस तरह की नौटंकियाँ करे, जैसे,

07:23.068 --> 07:26.154
टिकटॉक के मुताबिक रोम का पतन, और, जैसे…

07:26.989 --> 07:30.325
वह बस… वह अपने मानकों से समझौता नहीं करेगा।

07:31.869 --> 07:33.494
छोड़ो भी, नया साल है, है ना?

07:33.495 --> 07:35.830
मौक़े अक्सर तब मिलते हैं
जब आप उनकी बिल्कुल उम्मीद नहीं करते।

07:35.831 --> 07:38.916
मेरी दोस्त, मैरी,
हमेशा आशावादी रहने की कोशिश करती थी।

07:38.917 --> 07:40.001
सच कहा।

07:40.002 --> 07:42.086
ख़ासकर तब जब बात उसके परिवार की हो।

07:42.087 --> 07:43.713
नैंसी आंटी, हम कोरा की गुड़ियों के साथ खेल सकते हैं?

07:43.714 --> 07:45.214
नहीं, नैंसी आंटी के पास बहुत काम है।

07:45.215 --> 07:47.049
वह इतनी बड़ी पार्टी का इंतज़ाम सम्भाल रही हैं।
यह देखो।

07:47.050 --> 07:49.302
यह उससे कहीं ज़्यादा ज़रूरी है।
मैं जाकर उससे पूछती हूँ, ठीक है?

07:49.303 --> 07:52.181
- शुक्र… शुक्रिया कहो।
- शुक्रिया। शुक्रिया।

07:52.931 --> 07:56.351
मुझे उसकी यह बात बहुत पसंद थी।
मैं चाहती थी कि वह ऐसी ही रहे।

07:57.644 --> 08:01.857
मैरी एक ऐसी माँ थी जो मुझे कभी नहीं मिली,
और ना ही मैं कभी समझ पाई कि ऐसा कैसे बना जाता है।

08:03.567 --> 08:04.568
क्या?

08:06.320 --> 08:07.487
यह डैडी की कमीज़ नहीं है?

08:07.988 --> 08:10.824
उन्होंने मुझसे इसे लेने के लिए कह दिया है।
आपको क्या चाहिए, मॉम?

08:11.533 --> 08:12.784
मैं बस तुम्हें देखने आई थी।

08:14.077 --> 08:18.039
साथ ही, मैरी के बच्चे जानना चाहते थे कि क्या वे थोड़ी
देर के लिए तुम्हारी अमेरिकन गर्ल गुड़ियाँ ले सकते हैं?

08:18.040 --> 08:19.123
कोई परेशानी तो नहीं?

08:19.124 --> 08:20.791
हाँ, मुझे सचमुच कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।

08:20.792 --> 08:23.295
वे उन पुरानी गुड़ियों को ले सकते हैं
अगर आप उन्हें ढूँढ पाएँ।

08:27.883 --> 08:32.220
तुम्हें इनका ज़बरदस्त शौक़ था, है ना? कभी एक ज़माने में।

08:32.221 --> 08:33.303
हाँ।

08:33.304 --> 08:34.765
कोरा।

08:36.850 --> 08:39.143
यह तुम्हारी पार्टी की ड्रेस है।

08:39.144 --> 08:42.939
अब मुझे इसे फिर से स्टीम करना पड़ेगा।
तुम्हें अपनी चीज़ों का बेहतर ख़याल रखना चाहिए।

08:42.940 --> 08:44.398
नहीं, मैं आपकी पार्टी में नहीं आऊँगी।

08:44.399 --> 08:46.817
मेरे हाइलैंड पार्क वाले दोस्तों ने
पॉटलक का आयोजन किया है।

08:46.818 --> 08:48.945
क्या? यह कब तय हुआ?

08:48.946 --> 08:50.322
डैड ने कहा कि मैं जा सकती हूँ।

08:50.822 --> 08:51.823
उन्होंने ऐसा कहा?

08:52.324 --> 08:54.408
आप इसे लेकर ऐसा अजीब बर्ताव क्यों कर रही हैं?

08:54.409 --> 08:56.661
आपके अलावा इस पार्टी की किसी को नहीं पड़ी।

08:56.662 --> 08:59.080
अब तुम बस बदतमीज़ी कर रही हो।

08:59.081 --> 09:00.289
मैं बदतमीज़ी कर रही हूँ?

09:00.290 --> 09:04.043
मुझे स्कूल से घर आए एक हफ़्ता हो गया है
और आपने मुझसे दो शब्द तक नहीं कहे हैं।

09:04.044 --> 09:07.380
आप अपनी बेटी से ज़्यादा कमबख़्त केटरर से बात करती हैं।

09:07.381 --> 09:09.799
क्या आपने मुझसे कुछ भी पूछा कि मैं कैसी हूँ?

09:09.800 --> 09:11.634
आपको यह भी पता है कि मेरी ज़िंदगी में क्या चल रहा है?

09:11.635 --> 09:15.221
- जान, मैं जानती हूँ मैं व्यस्त रही हूँ, मैं…
- नहीं, कोई बात नहीं। मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता।

09:15.222 --> 09:19.226
मैं बस… मैं बस कह रही हूँ
कि बदतमीज़ी करने वाली मैं नहीं हूँ।

09:19.935 --> 09:23.104
ठीक है, इस पार्टी के ख़त्म होने के बाद,
मैं तुम्हारे लिए समय निकालूँगी।

09:23.105 --> 09:25.440
क़सम से कह रही हूँ,
आप मेरे कमरे से बाहर निकल जाइए, प्लीज़।

09:29.278 --> 09:33.866
अगर तुम थोड़ी देर के लिए आ जाओगी
तो मुझे बहुत ख़ुशी होगी, और तुम्हारे डैड को भी।

09:34.533 --> 09:37.327
मुझे नहीं लगता कि आपको पता है
कि डैड को किस चीज़ से फ़र्क़ पड़ता है, किससे नहीं।

09:39.413 --> 09:42.833
कोरा के शब्दों ने मुझे बहुत चोट पहुँचाई,
लेकिन इसके लिए मैं उसे दोष नहीं दे सकती थी।

09:43.584 --> 09:47.837
वह जन्म से ही क़ीमती गुड़ियों
और महँगे कपड़ों की इस दुनिया में पली-बढ़ी है।

09:47.838 --> 09:49.213
लेकिन मेरे भीतर यह एहसास बना रहा

09:49.214 --> 09:52.508
कि मैं इस दुनिया में एक अजनबी थी
जो भटककर इस बड़े घर में आ पहुँची।

09:52.509 --> 09:55.636
बेकर्सफ़ील्ड से आई एक घटिया समझी जाने वाली लड़की,
जो रईसों की तरह दिखने का नाटक कर रही है।

09:55.637 --> 09:58.389
जो हर लम्हा बेपर्दा हो जाने के डर के साथ जीती है।

09:58.390 --> 10:00.683
मैं कोशिश कर रहा हूँ
कि इसमें किसी को भी ज़्यादा परेशानी ना हो।

10:00.684 --> 10:02.685
सच में, बॉबी? तुमने इस पार्टी पर कितना ख़र्चा किया?

10:02.686 --> 10:04.854
मुझसे कमबख़्त ख़र्चे के बारे में बात मत करो, किट।

10:04.855 --> 10:06.440
डैड ही मुझे काफ़ी सुना देते हैं।

10:07.399 --> 10:11.195
मैं सब कुछ सम्भाल लूँगा। मुझे बस… थोड़ा और समय चाहिए।

10:14.573 --> 10:15.656
भगवान, नैंसी।

10:15.657 --> 10:18.701
- मैं बस अपने पति से मिलने आ रही थी।
- मुझे नहीं लगता कि अभी वह

10:18.702 --> 10:21.580
- बाहर वालों से मिलने के मूड में है।
- मैं यह जोखिम उठाने के लिए तैयार हूँ, शुक्रिया।

10:27.628 --> 10:28.962
उसने मुझे बाहर वाली कहा।

10:33.133 --> 10:34.134
हाँ।

10:37.971 --> 10:41.141
हे, जान, क्या हो रहा है?
क्या हम किसी तरह के आर्थिक संकट में है?

10:44.478 --> 10:46.396
नहीं। मैं बस…

10:47.523 --> 10:51.026
डैड ख़र्चों को लेकर मेरे पीछे पड़े हुए हैं, बस।
फ़िक्र की कोई बात नहीं है।

10:51.735 --> 10:54.612
तब भी दोपहर से पहले
यह तुम्हारी तीसरी स्कॉच है, तो…

10:54.613 --> 10:55.781
छोड़ो भी।

10:57.783 --> 11:01.244
क्या इसका सम्बन्ध उस मीटिंग से है
जो तुम सब लोगों ने न्यूयॉर्क में की थी?

11:01.245 --> 11:03.580
हे। सब ठीक है।

11:04.373 --> 11:06.959
मुझे बस… बहुत सारा काम करना है, बस।

11:10.838 --> 11:11.880
वैसे…

11:13.549 --> 11:15.717
मुझे पता है कि तुम्हारा ध्यान इस तरफ़ से कैसे हटाया जाए।

11:21.473 --> 11:24.977
तुम्हें लगता है यह सही रहेगा? मतलब, मेहमान आने वाले हैं।

11:28.146 --> 11:30.315
चलो, उन्हें कुछ ऐसा दिखाते हैं
जिस पर उनकी नज़र टिक जाए।

11:32.359 --> 11:33.443
अच्छा?

12:40.260 --> 12:41.261
हे।

12:41.845 --> 12:42.929
इसके लिए माफ़ करना।

12:42.930 --> 12:44.014
हे।

12:45.307 --> 12:46.766
- मैं बस…
- काफ़ी समय हो गया है।

12:46.767 --> 12:49.770
- मुझे बताना चाहोगे कि क्या हो रहा है?
- हाँ। नहीं, यह…

12:51.522 --> 12:54.565
तुम मुझ पर अभी दबाव मत डालो ना?

12:54.566 --> 12:57.486
मेरे दिमाग़ में बहुत सी चीज़ें चल रही हैं।

13:11.333 --> 13:13.168
तुमने वहाँ बहुत अच्छा किया, बच्चे।

13:14.628 --> 13:16.546
मैं लगातार तुम्हें ही देख रही थी।

13:16.547 --> 13:20.676
मुझे दिख रहा था।
जैसे तुम सिर्फ़ मेरे लिए ही नाच रही थीं।

13:30.561 --> 13:31.562
इससे पहले कि मैं भूल जाऊँ।

13:33.981 --> 13:36.650
इससे तुम्हारी अगले दो महीनों की
क्लास का ख़र्च चल जाना चाहिए।

13:41.822 --> 13:43.907
मुझे नए पॉयन्ट शूज़ भी लेने हैं।

13:47.327 --> 13:49.371
तुम पक्का पैटी की बेटी हो।

13:56.086 --> 13:57.628
हैलो।

13:57.629 --> 13:59.423
- नया साल मुबारक हो, मेरी बच्ची।
- आपको भी।

14:00.465 --> 14:03.092
डैड अभी गुलाब के बग़ीचे की तारीफ़ कर रहे थे।

14:03.093 --> 14:05.178
लगता है माली उसका अच्छा ख़याल रख रहे हैं।

14:05.179 --> 14:09.223
दरअसल मैं ख़ुद ही बाग़बानी करती हूँ।
हाँ, मुझे उससे बहुत सुकून मिलता है।

14:09.224 --> 14:11.058
मुझे लगता है यह बहुत शानदार बात है।

14:11.059 --> 14:13.686
मेरे बच्चों को तुमसे कुछ चीज़ें सीखनी चाहिए।

14:13.687 --> 14:16.982
इन्हें मुझसे सब कुछ विरासत में मिला,
सिवाय मेरी मेहनत करने की आदत के।

14:17.733 --> 14:19.108
मुझे नहीं पता ऐसा कहना जायज़ होगा या नहीं।

14:19.109 --> 14:21.195
मुझे लगता है रॉबर्ट आपके लिए काफ़ी घंटे काम करता है।

14:21.778 --> 14:23.821
ख़र्चों के बिल भी उतने ही लम्बे बनाता है।

14:23.822 --> 14:26.449
मेरे परिवार में लोग खुले तौर पर हिंसक थे…

14:26.450 --> 14:28.451
- चलिए, आपके लिए ड्रिंक लेते हैं।
- …पर रॉबर्ट के परिवार में,

14:28.452 --> 14:30.578
घुमा-फिराकर नाराज़गी जताने का खेल चलता था।

14:30.579 --> 14:31.996
स्वागत है।

14:31.997 --> 14:34.790
और अगर मेरी दोस्त ना होतीं,
तो यह बात किसी को पता भी नहीं चलती।

14:34.791 --> 14:36.793
तुम लोग थोड़ी देर यहीं रुको। मैं अभी आती हूँ।

14:37.461 --> 14:39.630
स्वागत है। आने के लिए शुक्रिया।

14:41.757 --> 14:43.382
- तुम ठीक हो?
- हाँ।

14:43.383 --> 14:45.801
- वहाँ कुछ… दिलचस्प लग रहा था।
- दिलचस्प ही था।

14:45.802 --> 14:48.096
क्या रॉबर्ट के डैड फिर तुमसे फ़्लर्ट कर रहे थे?

14:48.597 --> 14:49.890
वह मेरे साथ फ़्लर्ट नहीं करते।

14:50.724 --> 14:52.475
हे भगवान, शायद वह फ़्लर्ट करते हैं।

14:52.476 --> 14:55.144
पता नहीं, उनकी अपनी गुप्त भाषा है।
मैं कभी उनकी बातें नहीं समझ पाती।

14:55.145 --> 14:57.439
हे, बच्चों। उन्हें ख़राब मत करना, ठीक है?

14:58.023 --> 14:59.690
वे हमारे घर की हर चीज़ से ज़्यादा महँगी हैं।

14:59.691 --> 15:02.861
कोई बात नहीं। कोरा को अब उनके ख़राब होने की
कोई परवाह नहीं है। ना ही उसे मेरी परवाह है।

15:03.654 --> 15:05.238
- ऐसा मत कहो। हाँ, उसे परवाह है।
- नैंसी!

15:05.239 --> 15:06.864
हे भगवान। मुझे इस औरत से नफ़रत है। बाय।

15:06.865 --> 15:09.034
हैलो, तुम्हें देखकर अच्छा लग रहा है।

15:09.743 --> 15:10.744
माफ़ करना।

15:11.912 --> 15:13.996
एलेनॉर
मैं पहुँच रही हूँ…

15:13.997 --> 15:16.416
मुझे एक मार्टीनी चाहिए…

15:20.254 --> 15:22.588
- एल!
- हैलो! नया साल मुबारक हो।

15:22.589 --> 15:24.882
तुम्हें मेरे लिए
ट्रिप से जल्दी वापस आने की कोई ज़रूरत नहीं थी।

15:24.883 --> 15:28.719
तुम मज़ाक़ कर रही हो?
आज के दिन मैं सचमुच कहीं और नहीं होना चाहूँगी।

15:28.720 --> 15:32.473
हे भगवान। सोलह घंटे की फ़्लाइट के बाद
सिर्फ़ तुम ही इतनी अच्छी दिख सकती हो।

15:32.474 --> 15:36.978
क्या तुम्हें मेरी बात समझ नहीं आई?
वोडका। वरमूथ। ऑलिव्स। तुरंत मेरे मुँह में।

15:36.979 --> 15:39.064
तुम ख़ुशक़िस्मत हो, मैं बारटेंडर को जानती हूँ।

15:41.859 --> 15:43.110
स्वादिष्ट। शुक्रिया।

15:43.777 --> 15:45.153
आप भी ज़्यादा बुरी नहीं हैं।

15:46.488 --> 15:48.573
- यह आदमी गड़बड़ है।
- जानती हूँ।

15:48.574 --> 15:49.907
- हैलो।
- हैलो।

15:49.908 --> 15:52.493
- हे, कैसी हो तुम? बढ़िया।
- अच्छी हूँ। तुम?

15:52.494 --> 15:54.078
- मैं भी एक यही लूँगी।
- सच में?

15:54.079 --> 15:55.663
तुम कब से मार्टीनी पीने लगीं?

15:55.664 --> 15:58.291
तुम दो हफ़्ते बाद आई हो।
अब मैं एक अलग इंसान बन चुकी हूँ।

15:58.292 --> 15:59.500
वाह!

15:59.501 --> 16:02.628
- शाबाश, नैंसी। यह एकदम सही है।
- शुक्रिया।

16:02.629 --> 16:04.755
बहुत ख़ूब। घर का मालिक कहाँ है?

16:04.756 --> 16:08.801
- ओह, हाँ। मैंने भी रॉबर्ट को नहीं देखा।
- हाँ। उसे थोड़ा काम करना है।

16:08.802 --> 16:10.386
- वह आज काम कर रहा है?
- जानती हूँ।

16:10.387 --> 16:15.016
या इसका मतलब कुछ और है
कि पार्टी से पहले तुम लोगों ने सेक्स किया…

16:15.017 --> 16:16.601
- नहीं।
- …और अब वह सम्भल रहा है?

16:16.602 --> 16:18.603
- क्या?
- हाँ, ये हमेशा ऐसा करते हैं।

16:18.604 --> 16:20.104
- ऐसा नहीं है, है ना? नहीं।
- हाँ।

16:20.105 --> 16:22.523
- पहले करते थे।
- कब… और फिर क्या हो गया?

16:22.524 --> 16:24.817
हाल में चीज़ें ठीक नहीं चल रही हैं।

16:24.818 --> 16:29.740
पता नहीं, कुछ देर पहले मैंने पहल करने की कोशिश की,
लेकिन वह तैयार नहीं था।

16:30.365 --> 16:32.450
मैं तुम्हारे कहने का मतलब समझ गई।

16:32.451 --> 16:34.744
यह बिल्कुल सामान्य बात है।
शादी के बाद ऐसा हो जाता है, है ना?

16:34.745 --> 16:36.078
एली, इसे बताओ यह सामान्य है।

16:36.079 --> 16:37.288
- मुझे कैसे पता होगा…
- सच में?

16:37.289 --> 16:38.956
…मैं यूँ ही सिंगल नहीं हूँ।

16:38.957 --> 16:41.542
तुम इतने लम्बे समय से शादीशुदा हो।
मतलब, तुम कह रही हो

16:41.543 --> 16:44.170
कि तुम्हारे पति को बिस्तर में कभी दिक्कत नहीं हुई?

16:44.171 --> 16:45.296
वाह। हे भगवान।

16:45.297 --> 16:49.467
हमें दूसरे मायनों में दिक्कतें हुई हैं,
बस इस… बस इस तरह नहीं।

16:49.468 --> 16:50.843
मैं… मतलब, मैं सोच रही हूँ

16:50.844 --> 16:54.348
कि शायद ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उसके डैड
काम को लेकर उस पर बहुत दवाब डाल रहे हैं।

16:54.848 --> 16:56.974
- पारिवारिक आर्थिक स्थिति, शायद यही वजह हो?
- यह…

16:56.975 --> 16:58.059
- तनाव?
- हाँ, पक्का यही है।

16:58.060 --> 17:00.478
हाँ, जहाँ परेशानी नहीं है,
वहाँ खोजने की कोशिश मत करो। बस।

17:00.479 --> 17:01.687
- एल।
- हाँ।

17:01.688 --> 17:02.772
मैं…

17:02.773 --> 17:05.357
- मैं तुम्हें किसी से मिलवाना चाहती हूँ।
- नहीं। नहीं। नहीं।

17:05.358 --> 17:08.736
- हाँ। हाँ, हाँ, हाँ। हाँ।
- वह एक तलाक़शुदा वकील है।

17:08.737 --> 17:11.364
मतलब, तलाक़ करवाने वाला वकील नहीं।
वह एक वकील है, जिसका तलाक़ हो चुका है।

17:11.365 --> 17:14.366
वह रॉबर्ट के साथ टेनिस खेलता है, पर वह डेमोक्रैट है।

17:14.367 --> 17:16.327
- तुम मेरी सेटिंग करवाना बंद करने वाली थीं ना?
- हाँ।

17:16.328 --> 17:18.371
यह कोई सेटिंग नहीं है,
मैं बस तुम्हें उससे मिलवा रही हूँ।

17:18.372 --> 17:20.206
- वह बियॉन्से को भी जानता है।
- सच में?

17:20.207 --> 17:21.833
हाँ, उन्होंने मिलकर चंदा जुटाने का कार्यक्रम रखा था।

17:21.834 --> 17:23.417
असली बात तो तुमने छुपा ली, है ना?

17:23.919 --> 17:25.211
- एड, हैलो।
- बियॉन्से?

17:25.212 --> 17:26.629
माफ़ करना।

17:26.630 --> 17:27.838
- तुम यहाँ हो।
- हैलो।

17:27.839 --> 17:29.048
एक और साल, एक और कमाल की पार्टी।

17:29.049 --> 17:30.299
- तुम बहुत अच्छे हो।
- यह प्यारा है।

17:30.300 --> 17:32.635
यह एलेनॉर है।
मेरी दोस्त जिसके बारे में मैं तुम्हें बता रही थी।

17:32.636 --> 17:34.762
- एलेनॉर, मिलकर बहुत ख़ुशी हुई।
- मुझे भी।

17:34.763 --> 17:36.597
- नया साल मुबारक हो।
- नया साल मुबारक हो।

17:36.598 --> 17:38.516
तो नैंसी ने मुझे बताया कि आप बॉस्टन से हैं।

17:38.517 --> 17:41.310
मैं क़ानून की पढ़ाई करने कैम्ब्रिज गया था।

17:41.311 --> 17:42.478
- वाह!
- हाँ।

17:42.479 --> 17:43.813
हॉवर्ड। मुझे लगता है हमें…

17:43.814 --> 17:44.897
- हम भूल गए…
- क्यों?

17:44.898 --> 17:46.524
- हमें हॉवर्ड के लिए ड्रिंक लेनी है।
- नहीं।

17:46.525 --> 17:48.401
- हाँ। हमें लेनी है।
- अच्छा? सच में?

17:48.402 --> 17:49.403
हाँ।

17:50.279 --> 17:51.988
तुम कितनी अच्छी हो। वह प्यारा इंसान है।

17:51.989 --> 17:53.407
- वह प्यारा है ना? हाँ।
- हाँ।

17:54.032 --> 17:57.869
मेरी एक बात मान लो। हॉवर्ड के काम के बारे में
जो कुछ मैंने पहले कहा था, उसका ज़िक्र मत करना।

17:57.870 --> 18:00.246
उसे बहुत बुरा लगेगा
अगर उसे पता चल गया कि मैंने तुम्हें बता दिया और बस…

18:00.247 --> 18:02.331
- बेशक। नहीं, मैं कुछ नहीं कहूँगी।
- शुक्रिया।

18:02.332 --> 18:03.916
मैं बस कुछ लोगों से मिलने जा रही हूँ।

18:03.917 --> 18:05.251
- ठीक है, मैं यहीं रहूँगी।
- ठीक है।

18:05.252 --> 18:08.004
आज, बालेंशीन सबसे पहले बहिष्कृत किए जाते,

18:08.005 --> 18:11.091
या कम से कम उन्हें "आपत्तिजनक" घोषित कर दिया जाता।

18:12.593 --> 18:14.510
लेकिन उनके लिए, और मेरे लिए भी,

18:14.511 --> 18:18.014
नृत्य का उद्देश्य दर्शकों या कलाकारों को
सहज महसूस कराना नहीं है।

18:18.015 --> 18:21.434
उसका उद्देश्य उकसाना है। उत्तेजित करना है।

18:21.435 --> 18:23.896
और जब कमान
तुम्हारे हाथ में हो, फ़िल, तो हमेशा ऐसा ही होता है।

18:24.605 --> 18:26.689
और हम मिसेज़ हेनेसी जैसे

18:26.690 --> 18:29.525
उदार बोर्ड सदस्यों के समर्थन के बिना
इसमें से कुछ नहीं कर पाते।

18:29.526 --> 18:31.652
क्या मैं कुछ देर के लिए उस्ताद को
अपने साथ ले जा सकती हूँ?

18:31.653 --> 18:32.737
माफ़ करना।

18:32.738 --> 18:37.033
हमारे नए प्रोडक्शन के प्रोग्राम नोट्स लिखने के लिए
शायद मुझे एकदम सही व्यक्ति मिल गया है।

18:37.034 --> 18:38.659
वह एक प्रतिष्ठित प्रोफ़ेसर हैं,

18:38.660 --> 18:41.413
और मुमकिन है कि मेरे अनुरोध पर
वह इसके लिए थोड़ा समय निकाल लें।

18:42.122 --> 18:46.417
हैलो, मैरी, हॉवर्ड,
यह एलए मेट्रोपॉलिटन बैले से फ़िल डेलावीन हैं।

18:46.418 --> 18:50.087
यह "एरिआड्ने" नाम की
एक रोमांचक मौलिक कृति पर काम शुरू कर रहे हैं।

18:50.088 --> 18:52.673
यह तुम्हारे अध्ययन-क्षेत्र में आता है, है ना, हॉवर्ड?
ग्रीक पौराणिक कथाएँ?

18:52.674 --> 18:55.092
हाँ। वह… भूलभुलैया का जो रूपक है,

18:55.093 --> 18:57.929
वह सालों से अभिव्यक्तिपरक कलाकारों के लिए
बेहद आकर्षक रहा है।

18:57.930 --> 19:00.306
हालाँकि इस पर काम करने वाला
शायद मैं पहला व्यक्ति नहीं हूँ।

19:00.307 --> 19:03.100
मुझे… मुझे उम्मीद है
कि मैं इसे एक नए नज़रिए से पेश कर पाऊँगा।

19:03.101 --> 19:04.310
यह स्वाभाविक है कि कलाकार…

19:04.311 --> 19:07.855
रॉबर्ट के परिवार के साथ होने वाली बातचीतों में
मुझे हमेशा अलग-थलग महसूस होता था।

19:07.856 --> 19:09.357
यह ऐसा अनुभव है जिसे हम सब…

19:09.358 --> 19:12.235
लेकिन इस बार बातचीत का मुद्दा नावें
या गोल्फ़ का खेल नहीं था।

19:12.236 --> 19:14.320
कुछ और ही गम्भीर मामला चल रहा था।

19:14.321 --> 19:16.240
…एक ऐसी संरचना में, जिसे इंसानों ने ही बनाया है।

19:16.823 --> 19:18.699
माफ़ करना, मैं बस अभी आती हूँ।

19:18.700 --> 19:23.038
सही कहा, लेकिन क्या यह नहीं कहा जा सकता
कि भूलभुलैया असल में… वह बस एक अवधारणा है।

19:26.083 --> 19:28.960
हार्लन। बहुत ख़ुशी हुई आप आ गए।

19:28.961 --> 19:30.878
मुझे तो आना ही था, बच्चे।
तुम्हें देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।

19:30.879 --> 19:32.172
लेना कैसी है?

19:33.048 --> 19:35.800
मुझे लगा कि रॉबर्ट ने ज़िक्र किया होगा। लेना और मैं…

19:35.801 --> 19:38.553
जान, हैलो।
तुमने कहा था कि हम यहाँ से जल्दी ही निकल जाएँगे।

19:38.554 --> 19:40.722
मेरे दोस्त नोबू में हमारा इंतज़ार कर रहे हैं।

19:42.224 --> 19:46.603
पाइपर, यह नैंसी हैं।
मेरे क्लाइंट, रॉबर्ट की पत्नी और आज की मेज़बान भी।

19:47.896 --> 19:49.814
आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।

19:49.815 --> 19:51.941
आपका घर बहुत बड़ा है।

19:51.942 --> 19:53.193
शुक्रिया।

19:53.944 --> 19:55.654
पाइपर, तुम हमें बस थोड़ा समय दोगी?

19:58.866 --> 20:00.741
वह फ़र्म में हमारे साथ काम करती है।

20:00.742 --> 20:03.744
हार्लन, आप हमेशा मेरे बहुत मददगार रहे हैं,

20:03.745 --> 20:05.997
इस परिवार की जटिलताओं के बीच रास्ता दिखाने में।

20:05.998 --> 20:09.125
मैंने कोशिश की है। कोई भी वफ़ादार सम्पत्ति प्रबंधक
अपने क्लाइंट के प्रति यह ज़िम्मेदारी समझता है…

20:09.126 --> 20:11.253
न्यूयॉर्क की उस मीटिंग में क्या हुआ था?

20:12.379 --> 20:14.130
तुम्हें… तुम्हें रॉबर्ट से पूछना होगा।

20:14.131 --> 20:16.300
मैंने पूछा। वह लगातार बात टला रहा है।

20:23.307 --> 20:25.433
- मैं अपने क्लाइंट के प्रति नैतिक रूप से बाध्य हूँ।
- नैतिक रू…

20:25.434 --> 20:27.977
तुम्हारे अपनी 25 साल की सेक्रेटरी के साथ
शारीरिक सम्बन्ध हैं।

20:27.978 --> 20:30.688
यहाँ ऐसी नैतिक मर्यादा का हवाला मत दो,
जो मौजूद ही नहीं है।

20:30.689 --> 20:33.275
बात नैतिक मर्यादा की नहीं है। बात आत्मरक्षा की है।

20:33.984 --> 20:35.736
इसलिए अपने पति से बात करो।

20:43.076 --> 20:44.327
यह क्या है?

20:44.328 --> 20:46.120
लग रहा है कि आपको इसकी ज़रूरत है।

20:46.121 --> 20:48.039
इससे तो बात और बिगड़ जाएगी।

20:48.040 --> 20:50.876
मतलब, तुमने बीमारी सही पकड़ी है,
लेकिन उसकी दवा ग़लत है।

20:51.710 --> 20:53.252
मैं समझता हूँ।

20:53.253 --> 20:55.172
यह काफ़ी अच्छा टैटू है। क्या यह कोई फूल है?

20:55.797 --> 20:59.468
यह एक फ़्रैक्टल है। रेखागणित में होता है।

21:00.219 --> 21:03.138
ये जटिल, ख़ुद को दोहराने वाले पैटर्न होते हैं,
जो कभी नहीं बदलते।

21:03.764 --> 21:07.017
भले ही आप कितना ही नज़दीक से देखें,
कितना ही पास या दूर जाकर देखें,

21:07.726 --> 21:09.186
कहानी बदलती नहीं।

21:10.646 --> 21:13.064
- तुम्हें गणित में हमेशा से दिलचस्पी रही है?
- सच कहूँ तो

21:13.065 --> 21:16.484
मुझे पता भी नहीं था कि यह क्या होता है
जब तक टैटू आर्टिस्ट ने मुझे नहीं समझाया।

21:16.485 --> 21:19.570
मैंने "कोल माइन" नाम की एक जगह पर
इसे खिड़की में लगा देखा था और…

21:19.571 --> 21:24.117
रुको, कोल… कोल माइन,
मतलब पोटॉमैक पार्क में बेट्स के पास?

21:24.910 --> 21:26.744
धत्, तुम बेको की लड़की हो?

21:26.745 --> 21:28.956
मैं सैन लॉरेन के सामने वाले इलाक़े में पली-बढ़ी हूँ।

21:29.456 --> 21:32.209
बाप रे। मैं विस्टा वेस्ट में पढ़ा हूँ।

21:33.168 --> 21:34.253
वाह।

21:35.420 --> 21:39.174
मुझे पता था कि तुम में कुछ तो बात है।
आख़िरी बार तुम वहाँ कब गई थीं?

21:40.259 --> 21:41.510
मैं वहाँ वापस नहीं जाती।

21:42.302 --> 21:43.637
अब वह इलाक़ा तुम्हारे लायक़ नहीं रहा?

21:44.471 --> 21:46.098
नहीं, असल में, बात बिल्कुल उलटी है।

21:47.182 --> 21:51.520
शायद मुझे डर है कि अगर मैं वापस गई,
तो मुझे एहसास होगा कि मैं बिल्कुल नहीं बदली हूँ।

21:52.312 --> 21:55.065
कि मैं बिल्कुल वैसी ही हूँ जैसी हमेशा से थी।

21:56.233 --> 21:57.401
उसमें क्या ग़लत है?

21:59.945 --> 22:01.071
वह ख़तरनाक था।

22:03.740 --> 22:04.783
शुक्रिया, स्कॉट।

22:05.701 --> 22:06.784
मुझे अंदर जाना चाहिए।

22:06.785 --> 22:08.287
- अब तक वह जाग गई होंगी।
- हे।

22:19.006 --> 22:20.381
एक गिलास शैम्पेन देना, मेरे यार।

22:20.382 --> 22:23.718
तो, यह जो हॉवर्ड है। क्लासिक्स प्रोफ़ेसर?

22:23.719 --> 22:27.930
वह जानकार व्यक्ति लगता है।
हालाँकि सोच थोड़ी संकीर्ण है।

22:27.931 --> 22:30.057
वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है
जिसे इस समय एक मौक़े की ज़रूरत है।

22:30.058 --> 22:33.519
तुम तो कम से कम यह जानती ही हो
कि मेट्रो बैले का बजट कितना कम है।

22:33.520 --> 22:35.938
शायद हम अपनी दान राशि बढ़ा सकते हैं?

22:35.939 --> 22:39.276
ताकि उसकी तनख़्वाह में मदद हो सके।
मुझे बस अपने पति से बात करनी होगी।

22:42.905 --> 22:44.865
- हैलो। तुम्हारा क़द मुझसे भी ज़्यादा है।
- हे।

22:46.950 --> 22:48.618
ब्रिटिश द्वीप समूह बहुत ख़ूबसूरत हैं।

22:48.619 --> 22:50.912
- पर वहाँ का खाना…
- हे भगवान। मैं पकड़ी गई।

22:50.913 --> 22:52.788
मैं कितने दिनों से उसके सामने
तुम्हारी तारीफ़ कर रही थी।

22:52.789 --> 22:54.332
मुझे लगा कि तुम उससे कम से कम बात तो करोगी।

22:54.333 --> 22:58.294
मैंने कोशिश की थी, सच में।
वह बस एकदम उबाऊ इंसान है।

22:58.295 --> 23:00.213
- नहीं।
- यहाँ क्या बात चल रही है?

23:00.214 --> 23:03.884
हाँ। तुम्हारी प्यारी पत्नी, भगवान इसका भला करे, इसने
मेरी सेटिंग तुम्हारे दोस्त, एड से कराने की कोशिश की।

23:04.968 --> 23:06.219
एड होलकम?

23:06.220 --> 23:08.179
- तुम देख रही हो इसने कैसे कहा?
- क्या?

23:08.180 --> 23:09.263
वह इसके लिए सही नहीं है।

23:09.264 --> 23:11.474
- तुम्हें कैसे पता?
- हद है, तुम क्या कर रही हो?

23:11.475 --> 23:14.101
मेरी डेटिंग लाइफ़ में कोई परेशानी नहीं है,
जिसे ठीक किया जाए, ठीक है?

23:14.102 --> 23:16.896
- मुझे अपनी आज़ादी बहुत पसंद है।
- हम बस तुम्हें ख़ुश देखना चाहते हैं।

23:16.897 --> 23:20.441
मैं बहुत ख़ुश हूँ। मेरे साथ तुम और मैरी हो।
तुम लोग मेरे सोल मेट्स हो,

23:20.442 --> 23:22.611
और फिर कभी-कभार मुझे कुछ रंगीले दोस्त मिल जाते हैं।

23:24.530 --> 23:27.032
- हे भगवान। भागो।
- नैंसी।

23:28.617 --> 23:31.285
डैडी इतने सारे सिग्नेचर ड्रिंक्स देखकर हैरान ही रह गए।

23:31.286 --> 23:34.956
क्या तुम्हें लगता है कि मुझे उनके लिए
एक साधारण कॉफ़ी मिल सकती है?

23:34.957 --> 23:36.124
बेशक।

23:39.795 --> 23:42.214
मैंने देखा कि तुम हार्लन से बात कर रही थीं।

23:42.714 --> 23:45.384
हाँ, मैं उनकी नई गर्लफ़्रेंड से मिली।
हम बस हालचाल पूछ रहे थे।

23:47.803 --> 23:49.972
तुम उनसे और किस बारे में बात कर रही थीं?

23:57.229 --> 23:58.939
उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया।

24:00.691 --> 24:04.194
हमारे पारिवारिक कारोबार के कुछ ऐसे पहलू हैं
जो बहुत पेचीदा हैं,

24:04.695 --> 24:06.612
और यही बेहतर होगा कि तुम उनसे दूर रहो।

24:06.613 --> 24:09.031
मैं इस परिवार का हिस्सा हूँ, किट।

24:09.032 --> 24:11.576
उम्मीद है मैंने अपनी बात तुम्हें समझा दी है।

24:11.577 --> 24:13.745
तुम्हें कमबख़्त मुझसे परेशानी क्या है?

24:14.496 --> 24:16.873
मैंने तो तुमसे हमेशा मेलजोल बढ़ाने की कोशिश की है।

24:16.874 --> 24:19.960
क्या यह इसलिए क्योंकि तुम्हारे पिता ने
यह घर तुम्हारे बजाय हमें दे दिया?

24:20.544 --> 24:22.336
क्योंकि मैं ख़ुशी से उनसे बात कर सकती हूँ अगर यह…

24:22.337 --> 24:25.048
तुम्हें क्या लगता है मुझे यहाँ आख़िर किसने भेजा है?

24:27.551 --> 24:30.136
तुम जानना चाहती हो कि मुझे तुमसे क्या परेशानी है?

24:30.137 --> 24:32.638
बात यह है कि तुम हर काम
बस लेन-देन की भावना से करती हो।

24:32.639 --> 24:37.561
और यह शुरू से ही ऐसा रहा है,
लेकिन अब बॉबी को इसका एहसास हो रहा है।

24:54.453 --> 24:57.455
मैं हमारी मेज़बान से पूछ लूँगा
कि आपसे कैसे सम्पर्क कर सकते हैं।

24:57.456 --> 24:59.833
- मेरे पास इसका बेहतर हल है।
- कितना अनोखा हल।

25:00.876 --> 25:02.460
हे भगवान! हे भगवान!

25:02.461 --> 25:04.963
- मुझे माफ़ कर देना।
- आपकी ग़लती नहीं है। मुझे माफ़ कर दीजिए।

25:05.923 --> 25:08.758
- तुम ठीक हो?
- हाँ, मैं ठीक हूँ।

25:08.759 --> 25:12.261
- तुम्हारे हाथ से ख़ून बह रहा है।
- नहीं, नहीं, नहीं। मैं बिल्कुल ठीक हूँ।

25:12.262 --> 25:13.639
माफ़ करना। प्लीज़ तुम लोग पार्टी जारी रखो।

25:36.453 --> 25:37.579
जान?

25:41.041 --> 25:42.042
मुझे अनुमति है?

25:43.377 --> 25:44.378
किस बात की अनुमति?

25:48.215 --> 25:49.424
क्या आप रास्ता भटक गए थे?

25:50.384 --> 25:52.134
और भी कई बाथरूम हैं जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

25:52.135 --> 25:55.055
नहीं, नहीं। मैं रास्ता नहीं भटका।

25:56.640 --> 25:59.226
बेशक नहीं। हमसे पहले आप ही यहाँ रहते थे।

26:00.018 --> 26:01.103
मैं यहीं पला-बढ़ा हूँ।

26:02.688 --> 26:08.944
मेरे दादा ने इस ज़मीन को साफ़ करके
संतरे के बाग़ लगाए और तेल निकालने के क्षेत्र बनाए।

26:09.820 --> 26:12.906
पिताजी ने इसके सबसे सुंदर हिस्से
हमारे परिवारों को बसाने के लिए बचाकर रखे।

26:16.702 --> 26:18.287
क्या मुझे तौलिया मिल सकता है, प्लीज़?

26:24.168 --> 26:27.086
जेन और मुझे कभी भी दो सिंक की ज़रूरत नहीं पड़ी।

26:27.087 --> 26:29.631
लेकिन फिर, हमारी आपस में अच्छी बनती थी।

26:30.382 --> 26:32.801
जब हमने घर की मरम्मत करवाई थी,
तब दो सिंक लगवाए थे।

26:34.845 --> 26:37.638
मैं समझती हूँ कि आप हमारे ख़र्चों को लेकर चिंतित हैं।

26:37.639 --> 26:39.224
क्या बॉबी ने तुमसे ऐसा कहा?

26:41.435 --> 26:45.856
मैं आपको यक़ीन दिलाना चाहती हूँ
कि मुझे इसका एहसास है और भविष्य में,

26:46.398 --> 26:48.400
मैं पार्टियों पर ज़्यादा पैसे ख़र्च नहीं करूँगी।

26:57.242 --> 26:59.077
मुझे तुम्हारी पार्टियों में बहुत मज़ा आता है।

27:00.579 --> 27:03.248
अगले साल इसका आयोजन ना होना बेहद खेदजनक होगा।

27:06.835 --> 27:11.088
मैंने चाहे जो कुछ सहा हो,
यह पार्टी मुझे फिर से सम्भाल लेती थी।

27:11.089 --> 27:13.508
मेरे लिए यह ख़ुद को मज़बूत दिखाने का एक तरीक़ा था।

27:13.509 --> 27:15.969
यह साबित करने का कि यही मेरी असली ज़िंदगी है।

27:17.429 --> 27:19.056
अब ऐसा महसूस नहीं होता।

27:24.686 --> 27:28.065
यह पता लगाने का समय आ चुका था
कि मेरा पति मुझसे क्या छुपा रहा था।

27:39.701 --> 27:42.578
खोजें

27:42.579 --> 27:43.789
इतिहास

27:56.051 --> 27:58.970
जैनेट वाचोव्स्की
सम्पत्ति का विभाजन

27:58.971 --> 28:00.472
प्राप्तकर्ता : रॉबर्ट हेनेसी

28:02.724 --> 28:08.313
आपकी पत्नी की तरफ़ से आवश्यक है
तलाक़ की प्रक्रिया

28:27.416 --> 28:29.084
मॉम, क्या हो रहा है?

28:29.793 --> 28:33.797
तुम मुझे बेवक़ूफ़ समझती हो?
तुम मुझे कमबख़्त बेवक़ूफ़ समझती हो?

28:36.800 --> 28:40.304
- तुम पीड़ित नहीं हो…
- रुक जाइए… मॉम, रुक जाइए।

28:42.097 --> 28:43.682
मॉम, क्या हो रहा है?

28:45.809 --> 28:46.893
मॉम।

28:46.894 --> 28:48.645
तुम मुझे कमबख़्त बेवक़ूफ़ समझती हो?

28:50.355 --> 28:53.400
मॉम, रुक जाइए! कार रोकिए।

28:59.740 --> 29:00.823
यार…

29:00.824 --> 29:03.493
यह पेट कितना ग़ज़ब लग रहा है। एकदम कमाल है।

29:04.786 --> 29:06.871
कोरा। यह क्या है?

29:06.872 --> 29:10.374
हम बाहर जा रहे हैं। मैं एक बार पार्टी में घूम चुकी हूँ,
जैसा कि आपने कहा था, तो…

29:10.375 --> 29:12.044
नहीं, यह क्या है?

29:12.920 --> 29:14.420
हमारी पार्टी की थीम व्हाइट ट्रैश है।

29:14.421 --> 29:15.714
रुकिए, देखिए।

29:16.673 --> 29:18.049
एकदम सटीक, है ना?

29:18.050 --> 29:19.217
जोसी ने इसे क्या कहा था?

29:19.218 --> 29:21.762
- पेकरवुड पॉटलक।
- तुम यह नहीं पहन सकतीं।

29:22.930 --> 29:25.557
- शांत हो जाइए। ठीक है, हम जा रहे हैं।
- इसे उतारो, अभी।

29:27.100 --> 29:30.561
- मॉम, आप मज़ाक़ कर रही हैं ना?
- तुम मेरा मज़ाक़ उड़ा रही हो।

29:30.562 --> 29:31.646
मेरी अपनी बेटी?

29:31.647 --> 29:33.231
आप क्या बात कर रही हैं?

29:33.232 --> 29:35.942
इसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है। हम बस मज़े कर रहे हैं।

29:35.943 --> 29:39.904
अपने अमीर दोस्तों के साथ ग़रीब होने का नाटक करना
मज़े करना नहीं है। यह घटिया हरकत है।

29:39.905 --> 29:43.658
उतनी ही घटिया जितनी एक दावत पर
सचमुच हज़ारों डॉलर ख़र्च कर देना,

29:43.659 --> 29:45.576
ताकि आप उसकी तस्वीरें इंस्टा पर डालकर

29:45.577 --> 29:47.662
- अपने दोस्तों को जला सकें?
- ठीक है। ठीक है, माफ़ करना।

29:47.663 --> 29:50.081
- ख़ुद से झूठ मत बोलिए, मॉम।
- तुम लोग अब जा सकते हो। कोरा नहीं जाएगी।

29:50.082 --> 29:51.499
- मैं जा रही हूँ। छोड़ो मुझे।
- तुम यहीं रहोगी।

29:51.500 --> 29:53.043
आप एकदम झूठी और घटिया इंसान हैं।

29:55.963 --> 29:58.632
तुम्हें कमबख़्त कोई अंदाज़ा नहीं है कि मैं कौन हूँ।

30:31.665 --> 30:33.166
तुम कहाँ थीं?

30:33.917 --> 30:36.587
आज स्टूडियो खुला था। मैं अभ्यास करने चली गई।

30:37.421 --> 30:38.589
स्कॉट कहाँ हैं?

30:41.133 --> 30:42.384
वह सैर करने गया है।

30:44.094 --> 30:45.596
चलो, ड्राइव पर चलते हैं।

30:50.684 --> 30:52.560
- तुम मुझे बेवक़ूफ़ समझती हो?
- नहीं।

30:52.561 --> 30:54.604
- तुम मुझे कमबख़्त बेवक़ूफ़ समझती हो?
- नहीं!

30:54.605 --> 30:56.023
आउ! मॉम!

31:03.197 --> 31:05.365
तुम पीड़ित नहीं हो,
तो पीड़ित होने का नाटक मत करो!

31:08.493 --> 31:11.663
- …जान-पहचान को भुला दिया जाए
- मॉम! रुक जाइए!

31:12.247 --> 31:14.498
और फिर कभी याद ना किया जाए…

31:14.499 --> 31:16.375
मॉम!

31:16.376 --> 31:19.880
क्या पुरानी जान-पहचान को…

31:24.760 --> 31:27.678
- नैंसी, प्लीज़।
- नैंसी, रुक जाओ। प्लीज़।

31:27.679 --> 31:30.098
- हे भगवान।
- नैंसी।

31:30.724 --> 31:33.768
- हे भगवान, जान।
- भगवान क़सम, मुझे याद नहीं रहा।

31:33.769 --> 31:34.936
मैं भूल गई थी मैं कहाँ हूँ।

31:34.937 --> 31:36.855
- कोई बात नहीं। ठीक है।
- मैं भूल गई थी मैं कहाँ हूँ।

31:40.484 --> 31:43.194
- तुम ठीक हो। तुम बिल्कुल ठीक हो।
- वही हो रहा है।

31:43.195 --> 31:44.278
क्या?

31:44.279 --> 31:46.447
वही हो रहा है। मैं अपनी माँ जैसी बनती जा रही हूँ।

31:46.448 --> 31:48.241
- नहीं। नहीं, नहीं, नहीं।
- नहीं, नहीं, नहीं।

31:48.242 --> 31:49.659
यह होना हमेशा से तय था।

31:49.660 --> 31:51.744
- मैं इसमें कुछ नहीं कर सकती।
- ऐसा मत कहो।

31:51.745 --> 31:55.748
तुम्हारी माँ ने तुम्हें मारने की कोशिश की थी, नैंसी।
यह एक बिल्कुल अलग चीज़ है।

31:55.749 --> 31:56.959
तुम उस औरत जैसी नहीं हो।

31:57.543 --> 32:00.837
- मैंने पहले कभी कोरा पर हाथ नहीं उठाया।
- यह बस एक ग़लती है, ठीक है?

32:00.838 --> 32:02.713
- यह बस ग़लती से हुआ है।
- तुम गहरी साँसें लो।

32:02.714 --> 32:05.384
तुम इसे ठीक कर सकती हो। बैठ जाओ।
चलो। सब ठीक हो जाएगा।

32:06.593 --> 32:09.011
आराम से। सब ठीक हो जाएगा।

32:09.012 --> 32:11.097
- और रॉबर्ट का क्या?
- क्या मतलब है तुम्हारा?

32:11.098 --> 32:12.474
वह पहले ही मुझसे दूर जा रहा था।

32:14.852 --> 32:16.727
मुझे नहीं लगता कि मैं अभी वहाँ अंदर वापस जा सकती हूँ।

32:16.728 --> 32:17.812
तुम्हें वहाँ जाने की ज़रूरत नहीं है।

32:17.813 --> 32:19.564
- हमें वहाँ अंदर जाने की ज़रूरत नहीं है।
- नहीं।

32:19.565 --> 32:23.067
और अगर तुम अंदर जाओगी,
तो तुम अकेली नहीं रहोगी। हम तुम्हारे साथ रहेंगे।

32:23.068 --> 32:25.571
हम तुम्हारे साथ हैं, ठीक है? हम तुम्हारे साथ हैं।

32:26.822 --> 32:28.991
यह बस एक ग़लती है, ठीक है? सब कुछ बिखरा नहीं है।

32:30.492 --> 32:31.493
बस साँस लेती रहो।

32:34.705 --> 32:38.791
आप कॉलेज की एक पार्टी में कुछ लड़कियों से मिलते हैं
और वे आपकी सोल मेट्स बन जाती हैं।

32:38.792 --> 32:40.209
आपकी रक्षक।

32:40.210 --> 32:44.173
वे लोग जो आपकी रग-रग से वाक़िफ़ हैं
और फिर भी आपसे प्यार करते हैं।

32:44.673 --> 32:46.049
बशर्ते आप उन्हें ऐसा करने दें।

33:09.531 --> 33:11.782
अगर उन्होंने मुझे नहीं बताया तो मुझे कैसे पता होगा?

33:11.783 --> 33:14.035
उनसे उनके अतीत के बारे में पूछने पर
वह मुझे नज़रअंदाज़ कर देती हैं

33:14.036 --> 33:16.162
और कहती हैं
कि वह अतीत के बारे में बात नहीं करना चाहतीं।

33:16.163 --> 33:17.872
- हाँ, मतलब…
- वह मेरी माँ हैं

33:17.873 --> 33:19.665
और मैं उनके बारे में कुछ नहीं जानती।

33:19.666 --> 33:21.251
इसमें तुम्हारी कोई ग़लती नहीं है।

33:22.503 --> 33:23.670
हे।

33:24.421 --> 33:25.671
अभी सही समय नहीं है, नैंस।

33:25.672 --> 33:29.218
कोई बात नहीं, जान। मैं… मैं अपने आपे में नहीं थी।

33:29.718 --> 33:31.470
जो मैंने कहा, उसके लिए मुझे माफ़ कर दो।

33:31.970 --> 33:33.305
जान। चलो।

33:33.805 --> 33:34.806
क्या?

33:35.891 --> 33:39.269
तुम्हें मेरे और मेरी बेटी के बीच
सुलह कराने की ज़रूरत नहीं है।

33:39.978 --> 33:43.397
देखो, इस बार एक गिलास गर्म दूध
और गले मिलने से बात नहीं बनेगी।

33:43.398 --> 33:45.358
यह उसे अपनी पूरी ज़िंदगी याद रहने वाला है।

33:45.359 --> 33:48.069
इसीलिए इसी समय उससे माफ़ी माँगना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।

33:48.070 --> 33:49.988
नहीं। तुम्हें उसे थोड़ा समय देना चाहिए।

33:50.572 --> 33:52.573
- क्या हो रहा है?
- वह परेशान है।

33:52.574 --> 33:54.826
हमारे बीच क्या हो रहा है?

33:55.744 --> 33:58.622
मुझसे यह मत कहना कि सब ठीक है।
मुझे पता है कि यह सच नहीं है।

33:59.331 --> 34:01.083
तुम मुझसे कब बात करने वाले हो?

34:02.459 --> 34:03.877
अभी इस बारे में बात नहीं करते हैं।

34:19.810 --> 34:24.857
जब मैं एक छोटी लड़की थी,
मेरे सपनों में मेरे पास उड़ने की शक्ति होती थी।

34:25.774 --> 34:30.611
ऊपर, ऊपर, ऊपर, पर्वतों के पार,
और एक नई ज़िंदगी की ओर।

34:30.612 --> 34:31.822
हे।

34:32.322 --> 34:33.406
हैलो।

34:33.407 --> 34:35.492
देखो, आज तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।

34:36.159 --> 34:40.163
और मैं सोच रहा था कि शायद तुम कभी
कॉफ़ी या ड्रिंक पर मेरे साथ चलना चाहो तो…

34:42.583 --> 34:43.583
यह बहुत प्यारा प्रस्ताव है।

34:44.710 --> 34:49.297
लेकिन मैं नहीं जा सकती। मुझे… मुझे माफ़ करना
अगर मेरी तरफ़ से तुम्हें कोई ग़लत इशारा मिला हो।

34:50.757 --> 34:51.757
हाँ।

34:53.010 --> 34:54.094
हाँ, तुमने ग़लत इशारा ही दिया था।

35:00.601 --> 35:04.730
पर मेरे लिए अपने अतीत से बचना उतना ही नामुमकिन था,
जितना पंख फड़फड़ाकर उड़ जाना।

35:06.648 --> 35:09.568
वह मेरे शरीर के ज़ख़्मों के निशानों की तरह
मेरे साथ ही रहने वाला था।

35:10.402 --> 35:13.322
ऐसे तरीक़ों से मुझे वापस खींचता हुआ,
जिन्हें मैं भी नहीं समझ सकती थी।

35:19.786 --> 35:21.496
स्कॉट-रीड
स्कॉट रीड

35:45.270 --> 35:46.271
हे।

35:46.939 --> 35:48.022
हैलो।

35:48.023 --> 35:50.400
माफ़ करना? वह जूनिपर की जैकेट है।

35:51.985 --> 35:53.070
यह लो।

35:54.279 --> 35:57.282
देखो, यह ज़रूरी हो जाता है कि मैं तुम्हें
मुझे वह काम दिलवाने के लिए शुक्रिया कहूँ।

35:58.450 --> 36:00.743
जानता हूँ तुमने वह सिर्फ़ इसलिए किया
क्योंकि मैरी ने तुमसे कुछ कहा होगा।

36:00.744 --> 36:05.373
हाँ। मेरी पत्नी चीज़ों को गुप्त रखने में
उतनी माहिर नहीं है जितनी वह ख़ुद को समझती है।

36:05.374 --> 36:08.251
वह कोई एहसान नहीं था।
तुम प्रोडक्शन के लिए फ़ायदेमंद रहोगे।

36:08.252 --> 36:11.380
तुम्हें झूठ बोलना नहीं आता।
पर नहीं, फ़िल ने मुझे उस काम का प्रस्ताव दिया है।

36:11.922 --> 36:14.298
शायद उसने वह प्रस्ताव डेविड को दे दिया था।

36:14.299 --> 36:16.592
मुझे लगता है कि उसने मुझे बारटेंडर समझ लिया था।

36:16.593 --> 36:20.263
हाँ, फ़िल ऐसा अक्सर करता है।
चाहे मैं उसे कितनी बार भी बता दूँ,

36:20.264 --> 36:23.099
- वह अभी भी मुझे लुइस कहता है।
- लुइस?

36:23.100 --> 36:24.101
यह कहाँ से आया?

36:24.768 --> 36:27.687
मुझे लगता है कि उसे किसी बूढ़ी औरत वाला
यही एकमात्र दूसरा नाम सूझा होगा।

36:27.688 --> 36:30.690
- तुम्हें लगता है तुम्हारा नाम बूढ़ी औरतों वाला है?
- मुझे पता है मेरा नाम बूढ़ी औरतों वाला है। हाँ।

36:30.691 --> 36:35.278
मेरा नाम किसी बूढ़ी मृत
आंटी वग़ैरह के नाम पर रखा गया था।

36:35.279 --> 36:37.446
नैंसी नाम तो बिल्कुल पुराना नहीं लगता।

36:37.447 --> 36:42.911
इसमें… लय तो नहीं,
लेकिन नृत्य की एक हल्की सी गूँज ज़रूर है।

36:44.454 --> 36:45.747
तुम डांसर हो ना?

36:46.373 --> 36:48.041
पहले थी। हाँ।

36:49.918 --> 36:51.920
पता नहीं। शायद मुझे लुइस नाम ज़्यादा पसंद है।

36:55.382 --> 36:57.301
तो ठीक है, मैं तुमसे बैले में मिलूँगा, लुइस।

37:05.434 --> 37:06.643
वहीं मिलते हैं, डेविड।

38:40.070 --> 38:42.072
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
