WEBVTT

00:10.010 --> 00:11.428
तुम ठीक हो?

00:12.221 --> 00:15.724
मैं जागा तो देखा तुम बिस्तर में नहीं हो,
तो मुझे लगा कि कुछ हुआ है।

00:19.770 --> 00:22.230
तुम क्या कर रही हो?
तुम नैंसी का सामान क्यों देख रही हो?

00:22.231 --> 00:24.399
अब तक मैंने तुम्हारा पूरा साथ दिया है।

00:25.526 --> 00:27.527
देखो, वैसा कुछ नहीं है जैसा तुम सोच रही हो।

00:27.528 --> 00:30.405
मुझे लगा था कि उसने तुम्हारे दिल को चोट पहुँचाई।

00:32.073 --> 00:34.158
देखो, तुम समझ नहीं रही हो क्या हुआ था।

00:34.159 --> 00:38.079
तुमने उसके अफ़ेयर के बारे में मुझसे कहलवाया,
जबकि तुम्हें पहले से पता था कि उसका अफ़ेयर चल रहा है।

00:38.080 --> 00:39.580
देखो, ज़रा मेरी बात सुन लो, ठीक है।

00:39.581 --> 00:41.166
क्या तुमने उसे मारा?

00:41.834 --> 00:43.000
क्या तुमने नैंसी को मारा?

00:43.001 --> 00:46.712
- तुम मुझसे यह कैसे पूछ सकती हो?
- मैं इसका और क्या मतलब निकालूँ?

00:46.713 --> 00:48.339
मैं क्या सोचूँ?

00:48.340 --> 00:50.049
एलेनॉर, मैंने अपनी पत्नी को नहीं मारा।

00:50.050 --> 00:51.217
तुमने कुछ तो किया है।

00:51.218 --> 00:53.135
तुमने किसी चीज़ की तो माफ़ी माँगी थी।

00:53.136 --> 00:55.388
- तुमने उसे इतना क्यों डराया?
- हाँ, हमारी लड़ाई हुई थी।

00:55.389 --> 00:57.181
- क्या तुमने उस पर हाथ उठाया था?
- नहीं।

00:57.182 --> 01:00.226
हे भगवान, हमने सेक्स किया। क्या तुमने बदला लिया है?

01:00.227 --> 01:02.728
नैंसी ने तुम्हारे साथ ग़लत किया
और इसलिए तुम्हें उससे बदला तो लेना ही था?

01:02.729 --> 01:03.813
नहीं, नहीं।

01:03.814 --> 01:05.815
- क्यों? समझ में नहीं आ रहा है। तुमने क्यों…
- चुप करो!

01:05.816 --> 01:06.984
चुप करो।

01:11.738 --> 01:13.031
धत्।

01:17.494 --> 01:19.037
हम घर पहुँचे ही थे।

01:20.539 --> 01:22.748
वह "एरिआड्ने" के उद्घाटन वाली रात थी।

01:22.749 --> 01:24.792
नैंसी शायद नहा रही थी।

01:24.793 --> 01:29.463
उसने अपना फ़ोन नाइटस्टैंड पर छोड़ दिया था
और वह बजने लगा।

01:29.464 --> 01:32.300
मुझे उसका फ़ोन देखने की आदत नहीं थी,

01:32.301 --> 01:34.553
लेकिन वह बजता जा रहा था, तो मैंने देख लिया और…

01:35.888 --> 01:40.100
एक मैसेज आया जिसमें नैंसी की नग्न तस्वीर थी।

01:40.601 --> 01:42.894
तो मैंने उस नम्बर पर फ़ोन करने की कोशिश की,
पर वह ब्लॉक्ड था।

01:42.895 --> 01:47.315
और फिर, जब मैंने इस बारे में नैंसी से सवाल किया,
तो उसने स्वीकार कर लिया।

01:47.316 --> 01:49.108
मुझे कमबख़्त बहुत ग़ुस्सा आया।

01:49.109 --> 01:51.027
मैं चिल्लाने लगा। मैं चीज़ें तोड़ने लगा।

01:51.028 --> 01:53.279
मुझे अपनी प्रतिक्रिया पर अफ़सोस है।

01:53.280 --> 01:55.072
लेकिन मैंने उस पर कभी हाथ नहीं उठाया।

01:55.073 --> 01:58.452
क़सम से। नैंसी को चोट पहुँचाने से पहले
मैं ख़ुद को मार डालता।

01:59.119 --> 02:00.786
क्या तुम्हें पता है कि डेविड कौन है?

02:00.787 --> 02:04.624
नहीं। मैंने उसकी बहुत मिन्नतें कीं
कि वह मुझे बता दे लेकिन उसने मना कर दिया।

02:04.625 --> 02:07.460
मतलब, हमारी शादी के सबसे बुरे दौर में भी,

02:07.461 --> 02:09.294
उसने अपने राज़ छुपाए रखे।

02:09.295 --> 02:11.256
इससे तुम्हारा झूठ बोलना सही नहीं हो जाता।

02:11.882 --> 02:13.509
उस रात नैंसी उससे मिलने जाने वाली थी…

02:14.510 --> 02:15.718
उसने कहा था वह सब ख़त्म कर देगी।

02:15.719 --> 02:17.970
क्या उसने तुमसे उसके साथ चलने के लिए कहा था?

02:17.971 --> 02:21.766
नहीं, वह सब कुछ ख़ुद सम्भालना चाहती थी, और मैंने…

02:21.767 --> 02:22.850
मैंने उसकी बात मान ली।

02:22.851 --> 02:24.352
इसीलिए मैंने झूठ बोला।

02:24.353 --> 02:30.691
मैं तुम्हें या पुलिस को नहीं बता सकता था
कि मैं अफ़ेयर के बारे में जानता था और मैंने कुछ नहीं किया।

02:30.692 --> 02:33.319
यह तो ख़ुद को पुलिस के हवाले कर देना होता।

02:33.320 --> 02:34.403
इस पर कोई यक़ीन नहीं करेगा।

02:34.404 --> 02:36.197
लेकिन सबसे ज़्यादा तकलीफ़ यह सोचकर होती है

02:36.198 --> 02:38.241
कि मैं उसे बचाने के लिए कुछ कर सकता था,

02:38.242 --> 02:41.161
लेकिन मैंने नहीं किया।

02:42.454 --> 02:43.789
तुम्हें पता है यह सोचकर कैसा लगता है?

02:54.591 --> 02:57.177
क्या पुलिस यह जर्नल देख चुकी है?

02:59.513 --> 03:01.890
उन्होंने इसे लौटा दिया
और कहा कि इससे कोई मदद नहीं मिली।

03:03.600 --> 03:07.104
यह रहस्यमय कविताओं और अजीब चित्रों से भरा था।

03:08.272 --> 03:10.983
तुम उस ख़त के साथ क्या करने वाली हो?

03:12.526 --> 03:14.152
अभी तक मैंने कुछ सोचा नहीं है।

03:16.530 --> 03:17.613
मुझे जाना है।

03:17.614 --> 03:20.324
- रुको। कहाँ? क्यों?
- ऑफ़िस में एक पुरस्कार समारोह है।

03:20.325 --> 03:22.618
- लेकिन हम एक ही गाड़ी से आए थे।
- मैं कार बुला लूँगी।

03:22.619 --> 03:24.705
- मत जाओ। प्लीज़।
- रॉबर्ट।

03:26.456 --> 03:27.540
हमने जो किया…

03:27.541 --> 03:29.458
जानता हूँ। हमने सीमा लाँघ दी।

03:29.459 --> 03:31.752
नहीं। हमने सिर्फ़ सीमा नहीं लाँघी है।

03:31.753 --> 03:33.796
हमने उस सीमा को तोड़ दिया।

03:33.797 --> 03:36.049
अब तो कोई सीमा बची ही नहीं है।

03:36.884 --> 03:38.509
हमने वह सोच-समझकर नहीं किया था।

03:38.510 --> 03:41.013
वह बस हो गया।

03:43.849 --> 03:45.517
तुम्हें लगता है मैं बहुत ख़राब इंसान हूँ?

03:46.685 --> 03:48.269
नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता।

03:48.270 --> 03:51.607
अगर तुम मुझ पर भरोसा नहीं करोगी, तो कौन करेगा?

03:52.316 --> 03:53.692
मैं बहुत कुछ हो सकता हूँ।

03:55.611 --> 03:57.196
लेकिन मैं हैवान नहीं हूँ।

04:39.613 --> 04:43.241
इम्पर्फ़ेक्ट विमेन

04:43.242 --> 04:45.160
ऐरामिंटा हॉल की किताब पर आधारित

05:28.036 --> 05:32.206
कोरा
मैं आज फिर रोते हुए जागी।

05:32.207 --> 05:36.294
मैं अपने बाल भी काटने वाली थी।

05:36.295 --> 05:41.716
एलेनॉर - लम्बी साँसें लो।
कैंची नीचे रख दो।

05:41.717 --> 05:44.218
सब ठीक हो जाएगा, कोरा।

05:44.219 --> 05:45.303
कोरा
शुक्रिया।

05:45.304 --> 05:47.431
आपके बिना मैं यह सब झेल ही नहीं पाती।

05:49.266 --> 05:52.519
एलेनॉर के लिए ड्रिप कॉफ़ी
और एक व्हाइट चॉकलेट मोका।

05:53.061 --> 05:54.062
मैं हूँ। मेरा ऑर्डर है।

05:54.771 --> 05:55.855
शुक्रिया।

05:55.856 --> 06:00.026
पैसडीना पुलिस ने एक विशेष लाइन शुरू की है
और जनता से मदद करने की अपील की है

06:00.027 --> 06:04.447
कि अगर उनके पास स्थानीय पत्नी
और माँ, नैंसी हेनेसी की हत्या की

06:04.448 --> 06:07.783
जाँच से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वे उनके साथ साझा करें।

06:07.784 --> 06:09.952
- उनकी लाश 9 अप्रैल को मिली थी…
- यह कितना भयानक है।

06:09.953 --> 06:12.163
लगता है फिर से वही हो रहा है
जो लैसी पीटर्सन के साथ हुआ था।

06:12.164 --> 06:14.582
- आपके हिसाब से पति क़ातिल है?
- मुझे बस यह पता है

06:14.583 --> 06:16.959
- कि क़ातिल हमेशा कोई क़रीबी होता है।
- पुलिस ने सबको

06:16.960 --> 06:19.545
- अतिरिक्त सावधान रहने की सलाह दी है।
- रॉबर्ट भी अजीब इंसान है।

06:19.546 --> 06:21.631
यक़ीन नहीं होता कि उसने इसे बेकार कहा।

06:21.632 --> 06:24.050
मतलब, ज़रा इसे देखो।

06:24.051 --> 06:25.176
यह एक तोहफ़ा है।

06:25.177 --> 06:29.472
हमें अपनी दोस्त की ख़ूबसूरत कल्पना के
अंदर झाँकने का मौक़ा मिल रहा है।

06:29.473 --> 06:31.015
इससे कोई मदद नहीं मिली।

06:31.016 --> 06:32.309
किससे कोई मदद नहीं मिली?

06:32.893 --> 06:35.019
इससे कोई मदद नहीं मिली,
ऐसा नहीं है कि यह बेकार है।

06:35.020 --> 06:37.605
और ऐसा रॉबर्ट ने नहीं कहा था, पुलिस वालों ने कहा था।

06:37.606 --> 06:38.899
ठीक है।

06:39.775 --> 06:43.319
पता है, जो कुछ डवीड ने कहा,
मुझे बहुत डर लग रहा था कि कहीं वह सही तो नहीं है।

06:43.320 --> 06:45.905
कि हमें नैंसी के बारे में वे सब चीज़ें पता नहीं थीं
जो हमें पता होनी चाहिए थीं।

06:45.906 --> 06:47.782
इन यादों को देखो।

06:47.783 --> 06:49.243
एली,

06:49.952 --> 06:51.537
वह हमारी ज़िंदगी की सबसे ख़ास इंसान थी।

06:52.579 --> 06:57.668
मुझे बस समझ नहीं आता कि उसे ऐसा क्यों लगा
कि उसे हमसे भी कुछ बातें राज़ रखने की ज़रूरत है।

07:00.629 --> 07:02.339
मैं इसे अपने पास रखूँ तो तुम्हें कोई ऐतराज़ है?

07:03.131 --> 07:04.800
नहीं, मतलब, यह…

07:05.300 --> 07:06.759
मैं ऐतराज़ करने वाली कौन होती हूँ?

07:06.760 --> 07:07.761
यह नैंसी का है।

07:14.935 --> 07:16.686
मुझे ऑफ़िस पहुँचना है।

07:16.687 --> 07:20.690
पर आज रात अवॉर्ड्स डिनर के लिए, मैंने
तुम्हारी और हॉवर्ड की सीट अपनी मेज़ पर रखवाई है।

07:20.691 --> 07:24.110
- मैं बस अकेली ही आने वाली हूँ।
- ठीक है। हॉवर्ड की शैम्पेन भी हम पी लेंगे।

07:24.111 --> 07:26.279
- हाँ।
- हाँ। फिर मिलते हैं।

07:26.280 --> 07:27.656
बाद में मिलते हैं।

07:41.378 --> 07:44.256
रॉबर्ट
क्या हम बात कर सकते हैं?

07:51.889 --> 07:53.306
- एली।
- हाँ?

07:53.307 --> 07:54.765
- मैं… माफ़ करना।
- हे।

07:54.766 --> 07:56.309
नहीं, नहीं। कोई बात नहीं। कोई बात नहीं।

07:56.310 --> 07:58.686
मैंने सुना कि तुम वहाँ अच्छा काम कर रहे हो।

07:58.687 --> 08:00.938
मैं तो ज़्यादातर काग़ज़ों पर स्टेपलर लगाता हूँ,

08:00.939 --> 08:03.357
पर यह राल्फ़्स में
किराने का सामान पैक करने से तो बेहतर है।

08:03.358 --> 08:05.151
किराने का सामान पैक करने में कोई बुराई नहीं है।

08:05.152 --> 08:06.485
आपने कभी वह काम किया जो नहीं है।

08:06.486 --> 08:07.821
तुम्हें कैसे पता?

08:09.948 --> 08:12.325
- हे, क्या आप मेरे काग़ज़ात पर साइन कर देंगी?
- हाँ।

08:12.326 --> 08:14.827
मेरे केस वर्कर को सुपरवाइज़र के साइन चाहिए।

08:14.828 --> 08:17.998
बिल्कुल। तुम्हारे माता-पिता के साथ सब कुछ ठीक है?

08:18.707 --> 08:20.334
- हाँ। लगता तो है।
- हाँ?

08:21.084 --> 08:23.295
पता नहीं, मैं बस उनसे दूर रहने की कोशिश करता हूँ।

08:23.795 --> 08:26.088
क्यों? क्या आपने मेरी मॉम को बता दिया कि क्या हुआ था?

08:26.089 --> 08:28.049
- क्योंकि अगर उन्हें पता चला, तो वह…
- नहीं। नहीं, मार्कस,

08:28.050 --> 08:29.800
मैंने कुछ नहीं बताया। मैं नहीं बताऊँगी।

08:29.801 --> 08:31.302
हमारी बात तय हो चुकी है, ठीक है?

08:31.303 --> 08:33.803
लेकिन उस रात जो हुआ, तुम्हें वह सब कुछ भूलना होगा।

08:33.804 --> 08:35.807
बस उसे अपने दिमाग़ से निकालने की कोशिश करो।

08:36.308 --> 08:37.392
ठीक है।

08:43.440 --> 08:45.817
बस! बस!

08:47.069 --> 08:49.862
बस। प्लीज़ रुक जाइए। रुक जाइए।

08:49.863 --> 08:52.823
प्लीज़, आप जानते हैं कि मुझे अजीब लगता है।

08:52.824 --> 08:59.080
देखिए, यह सम्मान असल में
आप सबकी कड़ी मेहनत का प्रतिबिम्ब है, ठीक है?

08:59.081 --> 09:02.208
तो, अगर आपको जश्न मनाना है, तो अपने लिए मनाइए।

09:02.209 --> 09:03.210
ठीक है।

09:05.170 --> 09:06.672
ज़रा रुक जाना।

09:07.256 --> 09:08.381
तुमने देर कर दी।

09:08.382 --> 09:10.466
- मुझे यह नहीं करवाना था।
- जानती हूँ तुम्हें यह पसंद नहीं है,

09:10.467 --> 09:12.635
- पर यह कम्पनी के लिए अच्छा है।
- तुम कहती हो तो ठीक है।

09:12.636 --> 09:15.555
- हैलो।
- एलेनॉर, यह एंड्रू हैं।

09:15.556 --> 09:17.974
यह "लेगसी मैगज़ीन" से हैं। एंड्रू, यह एलेनॉर बुशे हैं।

09:17.975 --> 09:20.226
- मिस बुशे, मिलकर ख़ुशी हुई।
- नहीं, ख़ुशी की बात तो मेरे लिए है।

09:20.227 --> 09:21.894
अगर आपको कोई ऐतराज़ ना हो, तो मैं

09:21.895 --> 09:24.939
आपकी कुछ तस्वीरें लेने से शुरुआत करना चाहूँगा,
सहकर्मियों के साथ, ऑफ़िस में काम करते हुए।

09:24.940 --> 09:26.566
ठीक है। बताते जाइए।

09:26.567 --> 09:27.733
बढ़िया।

09:27.734 --> 09:29.527
- ठीक यहाँ कैमरे की तरफ़।
- ठीक है।

09:29.528 --> 09:31.196
फिर एक शायद खिड़की से बाहर देखते हुए।

09:40.831 --> 09:43.499
- हे।
- तुमने पूरे वीकेंड बात नहीं की।

09:43.500 --> 09:45.168
मैंने सोचा था हम मिलने वाले हैं।

09:45.169 --> 09:47.295
हाँ, मैं एक जन्मदिन की पार्टी का इंतज़ाम कर रही थी।

09:47.296 --> 09:50.465
देखो, एल, मैं इन बहानों से सचमुच तंग आ गया हूँ।

09:51.216 --> 09:53.051
मतलब, या तो तुम्हें मेरे साथ रहना है या नहीं रहना है।

09:54.094 --> 09:55.344
वाक़ई?

09:55.345 --> 09:56.596
यह मज़ाक़ चल रहा है?

09:56.597 --> 09:57.930
वह भी आज के दिन।

09:57.931 --> 10:00.057
जब ऑफ़िस में एक पत्रकार आया हुआ है।

10:00.058 --> 10:01.935
तुमने मेरे पास ज़्यादा विकल्प नहीं छोड़े हैं।

10:04.062 --> 10:06.439
- हमें एक दूसरे से मिलना बंद कर देना चाहिए।
- क्या मतलब है तुम्हारा?

10:06.440 --> 10:08.775
मुझे लगता है अब से हमें चीज़ों को
और ज़्यादा पेशेवर रखना चाहिए।

10:09.776 --> 10:10.777
मुझसे पूछा भी नहीं जाएगा?

10:12.446 --> 10:13.864
असल में तो नहीं।

10:17.117 --> 10:19.327
यहाँ पीछे मेरा ऑफ़िस है। मैं कहाँ बैठूँ?

10:19.328 --> 10:22.163
हाँ, आपकी कुर्सी ठीक रहेगी।

10:22.164 --> 10:23.165
ठीक है।

10:23.749 --> 10:25.875
मुझे आपकी दोस्त के बारे में पढ़कर बहुत अफ़सोस हुआ।

10:25.876 --> 10:27.710
बहुत भयानक घटना थी।

10:27.711 --> 10:30.047
मैं सचमुच उम्मीद करता हूँ
कि पुलिस क़ातिल को ढूँढ निकाले।

10:31.089 --> 10:33.049
माफ़ करना। वह आपकी दोस्त थीं, है ना?

10:33.050 --> 10:34.884
नैंसी हेनेसी? मैं…

10:34.885 --> 10:37.845
माफ़ करना, मुझे लगा मैंने कहीं पढ़ा था
कि आप एक दूसरे को जानती थीं…

10:37.846 --> 10:39.388
हाँ, हम जानते थे। मैं बस…

10:39.389 --> 10:42.433
दरअसल मैं चाहूँगी कि हम उस काम पर ध्यान दें
जिसके लिए आप यहाँ आए हैं।

10:42.434 --> 10:44.269
हाँ, बेशक। कोई परेशानी नहीं है।

10:46.688 --> 10:48.272
चलिए, 2012 के बारे में बात करते हैं।

10:48.273 --> 10:49.607
आपने 2012 में इस कम्पनी की शुरुआत की।

10:49.608 --> 10:51.400
मुझे बताइए वह पूरा साल कैसा रहा।

10:51.401 --> 10:55.112
प्लीज़ मेरे साथ मिलकर "लेगसी मैगज़ीन" का

10:55.113 --> 11:01.245
2026 ग्लोबल इन्फ़्लुएंस अवॉर्ड पाने वाली
एलेनॉर बुशे को तालियाँ बजाकर बधाई दें।

11:08.836 --> 11:10.253
शुक्रिया।

11:10.254 --> 11:11.838
- आप सच में इसकी हक़दार हैं।
- वाह।

11:11.839 --> 11:14.049
- क्या आप इसे पकड़ लेंगे?
- हाँ, ज़रूर।

11:15.467 --> 11:17.426
शुक्रिया। बहुत-बहुत शुक्रिया।

11:17.427 --> 11:19.762
"लेगसी मैगज़ीन" का शुक्रिया।

11:19.763 --> 11:21.806
मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूँ। मैं…

11:21.807 --> 11:24.433
मैं ऐसे लोगों के बीच में हूँ
जिन्हें मैं अपना आदर्श मानती हूँ,

11:24.434 --> 11:28.020
और इसलिए यह सम्मान
मुझे और भी ज़्यादा विनम्र बने रहने के लिए प्रेरित करेगा।

11:28.021 --> 11:33.776
मैं आप में से कई लोगों की प्रशंसक हूँ
और इस बात से बहुत प्रभावित हूँ कि कैसे आपका काम

11:33.777 --> 11:36.154
समय की ज़रूरतों से पैदा हुआ।

11:36.989 --> 11:42.410
कभी-कभी मैं इस दुविधा में पड़ जाती हूँ
कि क्या यह काम करने के लिए मैं एक सही व्यक्ति हूँ।

11:42.411 --> 11:43.745
मुझमें भी कमियाँ हैं।

11:44.621 --> 11:46.331
हम सब में हैं, सच में।

11:47.499 --> 11:49.000
लेकिन हमारी नीयत सही है, है ना?

11:49.001 --> 11:51.711
मैं कोशिश करना चाहती हूँ।

11:51.712 --> 11:52.837
ज़रूरत के समय उपस्थित रहने की।

11:52.838 --> 11:57.008
तब भी जब मुझे लगता है कि मैं धोखेबाज़ हूँ,
तब भी जब मुझे लगता है कि मैं हैवान हूँ।

11:57.009 --> 12:03.639
मैं किसी अच्छे काम के लिए
ख़ुद को पूरी तरह से समर्पित करने के लिए तैयार हूँ।

12:03.640 --> 12:04.641
किसी…

12:05.684 --> 12:07.311
किसी बड़े उद्देश्य के लिए।

12:08.020 --> 12:12.607
और मुझे लगता है
कि हम सब यहाँ इसीलिए मौजूद हैं, है ना?

12:12.608 --> 12:16.068
क्योंकि हम किसी बड़े उद्देश्य को पूरा करने में
अपना योगदान देना चाहते हैं।

12:16.069 --> 12:18.154
इसलिए, शुक्रिया। इस सम्मान के लिए आपका शुक्रिया।

12:18.155 --> 12:20.656
मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूँ कि मैं यहाँ आपके साथ हूँ,
कि हम सब साथ हैं।

12:20.657 --> 12:21.867
शुक्रिया।

12:30.334 --> 12:31.335
बाय।

12:33.754 --> 12:35.796
तुम्हें रुकने की ज़रूरत नहीं थी।

12:35.797 --> 12:37.715
मार्कस बच्चियों की देखभाल कर रहा है।
मैं जल्दी घर नहीं जाऊँगी।

12:37.716 --> 12:39.134
क्या मुझे भी एक यही ड्रिंक मिलेगी?

12:40.344 --> 12:41.636
मैं तुम्हें एक चीज़ दिखाना चाहती हूँ जो मुझे

12:41.637 --> 12:43.554
- नैंसी की नोटबुक में मिली।
- नहीं, मेअर।

12:43.555 --> 12:45.933
- प्लीज़। एली, बस एक बार देख लो।
- यह सही जगह नहीं है।

12:46.725 --> 12:48.017
इसकी तरफ़ देखो।

12:48.018 --> 12:50.019
इसकी आँखों को देखो,
जिस तरह से नैंसी ने इसकी आँखें बनाई हैं।

12:50.020 --> 12:53.689
यह दिल दहला देना वाला है।
ज़ाहिर है इस इंसान से वह बहुत डरती थी।

12:53.690 --> 12:58.612
और मेरी जानकारी में वह एकमात्र इंसान
जिसने नैंसी को इतना डराया था, वह स्कॉट था।

12:59.613 --> 13:00.614
क्या?

13:01.532 --> 13:04.158
यह उस बंदे की तरह लग रहा है जो चर्च में था।

13:04.159 --> 13:05.701
अंतिम संस्कार के समय।

13:05.702 --> 13:07.578
एली, हमें यह पुलिस के पास ले जाना होगा।

13:07.579 --> 13:09.789
- नहीं। नहीं। और हम क्या कहेंगे?
- हाँ।

13:09.790 --> 13:12.875
कि हमारे पास किसी का स्केच है
जो नैंसी का सौतेला पिता हो भी सकता है और नहीं भी,

13:12.876 --> 13:14.627
जो शायद अंतिम संस्कार में मौजूद था या शायद नहीं था?

13:14.628 --> 13:15.795
यह कम से कम एक सुराग़ तो है।

13:15.796 --> 13:17.713
वरना हमारे पास कुछ नहीं है, एली।

13:17.714 --> 13:19.006
हमारे पास कुछ नहीं है।

13:19.007 --> 13:20.466
यह रही, आज की ख़ास मेहमान।

13:20.467 --> 13:22.009
- हे।
- उम्मीद है मैं बीच में नहीं आ गया।

13:22.010 --> 13:23.344
डॉनोवन, हैलो!

13:23.345 --> 13:24.428
तुम बहुत ख़ूबसूरत लग रही हो।

13:24.429 --> 13:27.974
मुझे पता है मेरे यार हॉवर्ड को ज़रा भी अंदाज़ा नहीं है
कि इतनी ख़ूबसूरती के साथ क्या किया जाए। हे भगवान।

13:27.975 --> 13:29.517
तुम फ़्लर्ट करना बंद करोगे?

13:29.518 --> 13:31.769
- मैं नहीं कर सकता।
- अमैंडा कैसी है?

13:31.770 --> 13:32.896
मेरी एलिमोनी के मज़े उठा रही है।

13:33.689 --> 13:34.939
मुझे अफ़सोस है।

13:34.940 --> 13:36.148
मुझे नहीं है।

13:36.149 --> 13:37.651
मुझे यह फ़ोन उठाना पड़ेगा।

13:38.277 --> 13:39.861
तुम्हें बहुत गर्व होना चाहिए।

13:39.862 --> 13:41.822
तुम्हारी बहन सच में कमाल है।

13:42.990 --> 13:44.741
यह जन्म से ही ऐसी है।

13:45.784 --> 13:47.244
निमंत्रण पत्र में छह बजे लिखा था।

13:47.870 --> 13:49.121
मेरी मीटिंग लम्बी चल गईं।

13:51.748 --> 13:53.000
यह अच्छा है।

13:53.584 --> 13:55.918
क्या तुमने भाषण दिया?
क्या तुम रोई थीं? क्या मैरी रोई थी?

13:55.919 --> 13:57.170
तुम दोनों रोई थीं, है ना?

13:57.171 --> 13:59.173
तुम्हें पता है तुम कितना तंग करते हो?

14:00.799 --> 14:02.091
मॉम से बात हुई?

14:02.092 --> 14:05.887
ओह, हाँ। मुझे एक छोटा-सा
औपचारिक बधाई का मैसेज आया था।

14:05.888 --> 14:08.931
उनके प्यार को बयान करने का यह एकदम सही तरीक़ा है।

14:08.932 --> 14:11.268
छोटा और औपचारिक।

14:14.521 --> 14:15.647
तुम्हें क्या हुआ है?

14:16.273 --> 14:20.234
तुम्हें अभी-अभी इतना बड़ा पुरस्कार मिला है,
लेकिन तुम ज़्यादा ख़ुश नहीं लग रही हो।

14:20.235 --> 14:22.196
आज तक तुमने सबसे बुरा काम क्या किया है?

14:26.909 --> 14:29.660
वाह। मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था।

14:29.661 --> 14:30.913
- शैम्पेन?
- शुक्रिया।

14:33.040 --> 14:35.791
पूरी रात, हर कोई मुझसे यही कहता रहा है
कि मैं कितनी शानदार हूँ।

14:35.792 --> 14:38.462
कितनी बहादुर और निःस्वार्थ हूँ…

14:39.713 --> 14:42.048
मुझे लगता है कि वे किसी और के बारे में बात कर रहे हैं।

14:42.049 --> 14:44.884
मुझे लगता है कि तुम थोड़ी ज़्यादा नाटकीय हो रही हो।

14:44.885 --> 14:49.180
मेरा मतलब, सच में, ई। तुम तो संतों की भी संत हो।

14:49.181 --> 14:50.264
तुम्हारा पूरा व्यक्तित्व ही ऐसा है।

14:50.265 --> 14:51.474
देखो इस समय हम कहाँ हैं।

14:51.475 --> 14:53.227
तुम क्या बात कर रही हो?

14:55.395 --> 14:57.647
रुको, तुम जा नहीं सकतीं। मैं अभी-अभी आया हूँ।

14:57.648 --> 14:59.525
निमंत्रण पत्र में छह बजे लिखा था।

15:00.442 --> 15:01.652
तुम ठीक तो हो?

15:02.653 --> 15:03.737
क्या कुछ हुआ है?

15:05.697 --> 15:09.075
नहीं। मैं ठीक हूँ।

15:09.076 --> 15:10.660
मैं ठीक से भी बेहतर हूँ, मैं…

15:10.661 --> 15:12.829
मैं तो संत हूँ ना?

15:18.752 --> 15:19.962
मैं तुम्हें कल फ़ोन करूँगी।

15:31.348 --> 15:32.516
हे, मैं बोल रहा हूँ।

15:33.267 --> 15:34.517
तुम्हारा फ़ोन ना उठाना जायज़ है।

15:34.518 --> 15:37.687
अम, मैं भी ख़ुद से बात नहीं करता,
कल रात के बाद तो नहीं।

15:37.688 --> 15:41.441
लेकिन, लगता है तुम वह एकमात्र इंसान हो
जिससे मैं बात करना चाहता हूँ।

15:42.025 --> 15:44.862
मुझे माफ़ कर दो मैंने झूठ बोला,
और मैं उम्मीद करता हूँ कि तुम मुझे माफ़ कर सको।

15:46.905 --> 15:49.616
मुझसे अपने राज़ छुपाने के लिए
मैं नैंसी के साथ बहुत सख़्ती से पेश आता रहा हूँ, और…

15:50.909 --> 15:53.161
अब मैं ख़ुद भी वही कर रहा हूँ।

15:53.662 --> 16:00.002
मुझे तुम्हें सच ना बताने का अफ़सोस है,
लेकिन मुझे उसका अफ़सोस नहीं है जो हमारे बीच हुआ।

16:01.128 --> 16:07.176
नैंसी की मौत के बाद कल रात पहली बार
मुझे दर्द के अलावा कुछ और महसूस हुआ।

16:08.177 --> 16:09.553
मुझे पता है तुम्हें भी ऐसा ही महसूस हुआ होगा।

16:30.991 --> 16:32.284
मैं घर जा रही थी…

16:34.203 --> 16:35.537
पर मैं कहीं नहीं रुकी और बस चलती गई।

17:54.199 --> 17:56.200
क्या तुम अभी भी
अपने पिता की नाव की सवारी करती हो?

17:56.201 --> 17:58.579
नहीं, कुछ सालों से तो नहीं।

17:59.329 --> 18:01.289
अब वह डॉनोवन के पास है।

18:01.290 --> 18:02.457
यह तो बहुत बुरा हुआ।

18:03.292 --> 18:04.459
वह नाव बहुत शानदार थी।

18:05.794 --> 18:07.129
डॉनोवन।

18:16.013 --> 18:18.598
क्या मैंने तुम्हें कभी बताया
कि जब मैं छठी क्लास में था, मैंने पानी के अंदर

18:18.599 --> 18:20.057
साँस रोकने की प्रतियोगिता जीती थी?

18:20.058 --> 18:21.059
नहीं।

18:21.602 --> 18:23.352
यह तो बहुत शानदार था।

18:23.353 --> 18:26.272
शानदार तो था। दो मिनट और 47 सेकंड।

18:26.273 --> 18:27.356
- वाह।
- हाँ।

18:27.357 --> 18:28.692
क्या तुम मुझे चुनौती दे रहे हो?

18:29.943 --> 18:30.944
ट्रूथ या डेयर?

18:31.528 --> 18:32.778
हम बच्चे हैं क्या?

18:32.779 --> 18:33.780
ट्रूथ या डेयर?

18:36.158 --> 18:38.242
- ट्रूथ।
- यह ग़लत जवाब है।

18:38.243 --> 18:40.078
- नहीं, नहीं, नहीं। नहीं, नहीं!
- आ भी जाओ।

18:43.207 --> 18:44.790
- माफ़ कर दो।
- तुम्हें कोई अफ़सोस नहीं है।

18:44.791 --> 18:45.917
तुम्हें थोड़ा धक्का चाहिए था।

18:45.918 --> 18:47.961
- अच्छा? इस तरह?
- तुम्हें थोड़ा धक्क…

18:51.381 --> 18:52.382
डैड?

18:55.969 --> 18:58.514
एली? क्या हो रहा है?

19:01.600 --> 19:03.936
तुम यहाँ क्या कर रही हो?
तुम्हें तो स्कूल में होना चाहिए था।

19:05.187 --> 19:06.479
हम बिना बताए निकल आए।

19:06.480 --> 19:08.815
मुझे लगा कि दुःख के साथ थोड़ा समय बिताना अच्छा रहेगा।

19:09.525 --> 19:10.526
क्या वह शराब है?

19:11.109 --> 19:12.194
बस नाम के लिए।

19:12.819 --> 19:14.362
आप मेरे डैड के साथ सेक्स कर रही हैं?

19:14.363 --> 19:16.156
कोरा। नहीं, ऐसा कुछ भी…

19:16.698 --> 19:19.575
नहीं है। एलेनॉर तुम्हारी माँ की चीज़ें संजोने में
मेरी मदद करने आई थी।

19:19.576 --> 19:20.952
वह आप लोगों ने कल किया था।

19:20.953 --> 19:24.247
बिल्कुल, हाँ, और वह मेरे लिए बहुत मुश्किल था।

19:24.248 --> 19:28.835
इतनी सारी यादों से गुज़रना, इसलिए मुझे
वह बीच में रोकना पड़ा और एलेनॉर रात में यहीं रुक गई।

19:28.836 --> 19:30.254
हमारे बीच कुछ नहीं चल रहा।

19:31.004 --> 19:32.505
कुछ नहीं, कुछ भी नहीं।

19:32.506 --> 19:35.508
और फिर आज, हमने बक्सों का सामान लगाना जारी रखा,

19:35.509 --> 19:38.594
और आज भी बहुत मुश्किल हो रही थी।

19:38.595 --> 19:40.471
थोड़ा मन हल्का करना ज़रूरी था, समझ रही हो?

19:40.472 --> 19:43.058
हमें… हमें तुम्हारी माँ की बहुत कमी खल रही है।

19:43.559 --> 19:45.268
यह कोई बहाना नहीं है।

19:45.269 --> 19:47.896
हम वयस्क हैं
और हमारा व्यवहार भी वयस्कों जैसा होना चाहिए।

19:49.022 --> 19:52.901
कोरा, मुझे माफ़ कर दो। यह बिल्कुल सही नहीं है।

19:55.195 --> 19:58.614
और शराब पीना और स्कूल से
भागकर आना भी सही नहीं है। ठीक है?

19:58.615 --> 19:59.824
तुम लड़कियाँ रात यहीं बिताओ,

19:59.825 --> 20:02.703
और फिर सुबह होते ही
हम वापस स्कूल के लिए निकलेंगे। ठीक है?

20:14.131 --> 20:15.424
हे भगवान।

20:16.008 --> 20:18.092
- वह मुझसे नफ़रत करती है।
- नहीं, ऐसा नहीं है।

20:18.093 --> 20:20.637
ऐसा ही है, तुमने देखा वह मुझे किस तरह देख रही थी?

20:21.430 --> 20:23.056
मैंने उससे कभी झूठ नहीं बोला।

20:23.849 --> 20:25.725
मुझे नहीं लगता कि उसे हमारी
किसी भी बात पर भरोसा हुआ होगा।

20:25.726 --> 20:27.476
नहीं, वह कुछ नहीं करेगी।

20:27.477 --> 20:28.604
वह हेनेसी परिवार से है।

20:29.188 --> 20:30.271
इसका क्या मतलब है?

20:30.272 --> 20:32.023
हमारे परिवार में, आप सवाल नहीं पूछते।

20:32.024 --> 20:35.818
आपसे जो कहा जाता है, आप उसी को अंतिम सत्य मानते हैं,
भले ही सबूत कुछ और क्यों ना कहते हों।

20:35.819 --> 20:37.279
यह उसके ख़ून में है।

20:38.989 --> 20:40.949
वह सिर्फ़ हेनेसी परिवार से नहीं है।

20:42.993 --> 20:44.786
उसमें कुछ गुण नैंसी के भी होंगे।

20:46.997 --> 20:47.998
हाँ।

20:50.167 --> 20:51.668
यह बहुत जोखिम भरा महसूस हुआ।

20:52.169 --> 20:54.004
इस तरह पकड़े जाना।

20:56.673 --> 20:58.342
क्या तुम्हें लगता है कि हमें रुक जाना चाहिए?

21:01.887 --> 21:03.972
क्या तुम यही चाहती हो?

21:07.351 --> 21:08.352
नहीं।

22:02.364 --> 22:04.073
सब लोगों को गुड मॉर्निंग।

22:04.074 --> 22:06.368
उम्मीद है कल रात आपने अच्छा समय बिताया होगा,

22:07.202 --> 22:11.290
और सबको नशे का ख़ुमार उतारने के लिए
भरपूर नींद भी मिल गई होगी।

22:12.040 --> 22:13.208
कोई दिक्कत नहीं है, रॉरी।

22:16.253 --> 22:18.421
ऑलिविया, क्या तुम प्लीज़
मेरा आज का कार्यक्रम प्रिंट कर दोगी?

22:18.422 --> 22:19.964
- …हम आज इस बारे में बात करेंगे…
- शुक्रिया।

22:19.965 --> 22:21.799
- …और मैं जल्द से जल्द वापस आपके ऑफ़िस से…
- हे।

22:21.800 --> 22:24.510
…सम्पर्क करूँगी,
लेकिन परेशानी यह है… सर, परेशानी यह है…

22:24.511 --> 22:26.262
क्या जॉर्डन देरी से आएगा?

22:26.263 --> 22:27.930
वह बीमार है, उसने छुट्टी ली है।

22:27.931 --> 22:28.932
सबको हो क्या गया है?

22:30.309 --> 22:31.434
आपको नहीं पता?

22:31.435 --> 22:32.602
क्या नहीं पता?

22:32.603 --> 22:34.145
ऑलिविया, हमें अकेले में बात करनी है।

22:34.146 --> 22:35.147
शुक्रिया।

22:35.814 --> 22:37.148
क्या मैं कुछ भूल गई हूँ?

22:37.149 --> 22:38.232
क्या हो रहा है?

22:38.233 --> 22:42.195
मैंने तुम्हारे दुःख को सम्मान देते हुए तुम्हें
शोक मनाने का पूरा समय दिया, पर तुम्हारी निजी ज़िंदगी

22:42.196 --> 22:44.113
हमारे कारोबार को कमबख़्त नुक़सान पहुँचा रही है।

22:44.114 --> 22:45.741
तुम क्या बात कर रही हो?

22:48.243 --> 22:49.578
तुम टिकटॉक पर नहीं हो, है ना?

22:50.329 --> 22:52.998
- यह भी कोई सवाल है?
- धत्।

22:54.082 --> 22:56.376
आज सुबह एक वीडियो पोस्ट हुआ है।

22:57.419 --> 22:58.878
वह रॉबर्ट की बेटी, कोरा ने डाला है।

22:58.879 --> 23:01.672
उसने साफ़ तौर पर कहा है
कि तुम्हारे और रॉबर्ट के बीच शारीरिक सम्बन्ध हैं।

23:01.673 --> 23:03.382
उसने तुम्हारा नाम नहीं लिया,

23:03.383 --> 23:05.886
पर कुछ इंटरनेट खोजियों ने पता लगा लिया
कि तुम्हारी ही बात हो रही है।

23:06.929 --> 23:10.097
यह बहुत अजीब बात है।

23:10.098 --> 23:12.850
हाँ, हो सकता है, लेकिन मुझे लगातार फ़ोन आए जा रहे हैं।

23:12.851 --> 23:15.353
"लेगसी" ने मुझसे सम्पर्क किया।
वे प्रोफ़ाइल हटाने के बारे में सोच रहे हैं।

23:15.354 --> 23:16.938
हमारे कुछ प्रोग्राम पार्टनर फ़िक्रमंद हैं

23:16.939 --> 23:19.650
- कि हम मुसीबत में पड़ गए हैं।
- ठीक है। मुझे वह वीडियो देखना है।

23:20.442 --> 23:23.236
- तुम्हें मुझे वह वीडियो दिखाना होगा, ज़ोई।
- एलेनॉर, मैंने बता तो दिया कि उसमें क्या…

23:23.237 --> 23:25.154
क्या कोई प्लीज़ मुझे वह वीडियो दिखाएगा?

23:25.155 --> 23:27.114
मुझे वह देखना है। क्या कोई प्लीज़ दिखाएगा?

23:27.115 --> 23:28.407
- एलेनॉर।
- बस करो!

23:28.408 --> 23:30.910
मुझे कमबख़्त वह वीडियो देखना है!

23:30.911 --> 23:32.454
प्लीज़।

23:35.874 --> 23:37.292
शुक्रिया, मार्कस।

23:37.960 --> 23:41.379
क्या आपको बुरा नहीं लगेगा अगर आपकी मरी हुई माँ की
सबसे अच्छी दोस्त के आपके डैड के साथ सम्बन्ध हों?

23:41.380 --> 23:42.964
बस मुझे ही बुरा लग रहा है?

23:42.965 --> 23:43.966
बढ़िया।

23:46.009 --> 23:49.471
क्या आपको बुरा नहीं लगेगा अगर आपकी मरी हुई
माँ की सबसे अच्छी दोस्त के आपके डैड के साथ सम्बन्ध हों?

24:17.541 --> 24:19.084
डिटेक्टिव गैंज़

24:25.465 --> 24:26.549
धत्।

24:26.550 --> 24:27.551
डॉनोवन

24:28.051 --> 24:29.510
क्या तुम्हें पता है

24:29.511 --> 24:32.890
कि जब भी कभी हमारे नाम का ज़िक्र
कहीं भी होता है, मुझे सूचना मिल जाती है?

24:33.390 --> 24:35.183
यह सही समय नहीं है।

24:35.184 --> 24:37.894
रॉबर्ट के साथ सोने की कल्पना करना एक बात है,

24:37.895 --> 24:39.979
लेकिन उस पर अमल करना, पकड़े जाना

24:39.980 --> 24:42.607
और कमबख़्त सुर्ख़ियों में आ जाना बिल्कुल अलग।

24:42.608 --> 24:45.359
कोरा परेशान थी, उसने जो देखा, वह उसे समझ नहीं पाई।

24:45.360 --> 24:48.321
यह सब बस एक बहुत बड़ी ग़लतफ़हमी है।

24:48.322 --> 24:52.366
यह मत करो। झूठ बोलकर ना ख़ुद को शर्मिंदा करो
और ना ही मेरा अपमान।

24:52.367 --> 24:53.743
क्या तुमने ख़बरें देखीं?

24:53.744 --> 24:56.120
भगवान, नहीं, पर जो कुछ भी कहा जा रहा है,

24:56.121 --> 24:58.331
एक छोटे से बयान से वह बात साफ़ हो सकती है।

24:58.332 --> 25:01.501
प्लीज़ बात का बतंगड़ मत बनाओ।

25:01.502 --> 25:04.128
वकीलों के फ़ोन आ रहे हैं,
मॉम फ़्लाइट पकड़कर आने की बात कर रही हैं।

25:04.129 --> 25:07.507
अगर यह बात और बिगड़ी, एलेनॉर,
और यक़ीन मानो, यही होगा,

25:07.508 --> 25:11.969
तो रॉबर्ट का परिवार उसे बदनामी से बचाने के लिए
हर मुमकिन कोशिश करेगा,

25:11.970 --> 25:15.223
और इसका ख़ामियाज़ा उठाने के लिए बस तुम बचोगी।

25:15.224 --> 25:17.266
उम्मीद है उसने तुम्हें मज़े तो दिलाए होंगे।

25:17.267 --> 25:19.520
चुप करो! बिल्कुल चुप हो जाओ, ठीक है?

25:20.145 --> 25:22.939
मेरे पास
तुम्हारी कहानियों के लिए समय नहीं है, डॉनोवन।

25:22.940 --> 25:25.900
यह बस एक समस्या है, जिसे बस सुलझाने की ज़रूरत है।

25:25.901 --> 25:28.402
मुझे पता था यही कांड होने वाला है।

25:28.403 --> 25:31.949
मतलब, उस हरामख़ोर के चक्कर में तुम किसी
श्वेत लड़की वाली हरकतें करने लगी हो और तुम…

25:45.170 --> 25:48.005
हे, अंदर आ जाओ। माफ़ करना, सब कुछ बिखरा हुआ है।

25:48.006 --> 25:49.799
मैंने अभी-अभी लड़कियों को स्कूल भेजा है

25:49.800 --> 25:53.135
और अब कपड़े धो रही हूँ
क्योंकि आजकल आर्टी बिस्तर गीला कर रही है।

25:53.136 --> 25:56.264
पिछले कुछ हफ़्तों से कभी-कभार ऐसा हो जाता है।

25:56.265 --> 25:59.016
मतलब, हॉवर्ड को यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है,
और मैंने सोचा…

25:59.017 --> 26:01.186
वैसे, वह प्लास्टिक की चादरें इस्तेमाल करना चाहता है,

26:01.937 --> 26:03.563
कम से कम उसके बड़े हो जाने तक,

26:03.564 --> 26:06.482
लेकिन पता नहीं, यह थोड़ा ऐसा लगता है जैसे…

26:06.483 --> 26:07.651
क्या हुआ?

26:09.778 --> 26:10.779
क्या?

26:12.865 --> 26:15.158
क्या हो रहा है? तुम मुझे डरा रही हो।

26:16.994 --> 26:21.498
जब मैं और रॉबर्ट ओहाय में साथ थे, हमने सेक्स किया,

26:22.082 --> 26:24.376
और कोरा ने हमें वहाँ देख लिया।

26:24.918 --> 26:28.880
कल रात वह घर आई थी और आज सुबह
उसने इस बारे में एक वीडियो पोस्ट कर दिया।

26:28.881 --> 26:31.591
वह वीडियो अब ऑनलाइन है
और ऐसे लेख लिखे जा रहे हैं और सवाल पूछे जा रहे हैं

26:31.592 --> 26:34.552
कि क्या रॉबर्ट और मेरा किसी तरह का अफ़ेयर चल रहा था,

26:34.553 --> 26:37.389
और क्या उसकी वजह से हमने ही नैंसी को मारा है।

26:43.937 --> 26:47.899
मैरी, मैंने तुम्हें यह नहीं बताया लेकिन एक ख़त है।

26:47.900 --> 26:53.404
रॉबर्ट डेविड से अफ़ेयर के बारे में जानता था
और रॉबर्ट और नैंसी की लड़ाई हो गई।

26:53.405 --> 26:57.159
वह परेशान था, और नैंसी डर गई थी और शायद…

26:57.743 --> 27:01.037
पता नहीं, पर रॉबर्ट ने नैंसी से
माफ़ी माँगने के लिए उसे एक ख़त लिखा था।

27:01.038 --> 27:05.500
और बात बहुत गम्भीर लग रही है, पर उसने कहा कि उसने
कुछ नहीं किया, उसने नैंसी को कोई चोट नहीं पहुँचाई।

27:05.501 --> 27:06.584
माफ़ कर दो।

27:06.585 --> 27:09.795
जानती हूँ कि मुझे तुम्हें यह बता देना चाहिए था, पर मैं बस…

27:09.796 --> 27:12.173
मैं ख़ुद इस बात को
सुलझाने की कोशिश कर रही थी और मैंने सोचा

27:12.174 --> 27:14.259
- कि अगर मैंने तुम्हें बताया तो शायद तुम…
- उसने झूठ बोला।

27:15.052 --> 27:18.930
उसने दिखावा किया कि उसे अफ़ेयर के बारे में,
डेविड के बारे में नहीं पता था।

27:18.931 --> 27:19.973
उसने झूठ बोला।

27:21.141 --> 27:23.560
इसलिए हमें वह ख़त लेकर पुलिस के पास जाना होगा।

27:24.228 --> 27:26.354
- हम नहीं जा सकते।
- क्या मतलब "हम नहीं जा सकते"?

27:26.355 --> 27:27.523
वह सबूत है।

27:32.069 --> 27:34.278
वह ठोस सबूत है। उसने ही नैंसी को मारा है।

27:34.279 --> 27:37.281
- पर उसने नहीं मारा।
- तुम ऐसा नहीं कह सकतीं।

27:37.282 --> 27:39.700
- मैं कह सकती हूँ।
- अपराधी झूठ ही बोलते हैं, एली।

27:39.701 --> 27:41.202
मुझे पता है कि यह ग़लत लग रहा है।

27:41.203 --> 27:43.914
ग़लत लग रहा है? यह मक़सद साबित करता है।

27:44.498 --> 27:46.999
भगवान, तुम जेल जा सकती हो, तुम्हें इस बात का एहसास है?

27:47.000 --> 27:50.878
हमारे पास वकील हैं और वे यह सारा मामला स्पष्ट कर देंगे।
मेरे पास सबूत है कि मैं कहीं और थी।

27:50.879 --> 27:52.463
तुमने रॉबर्ट के साथ सेक्स किया।

27:52.464 --> 27:56.218
भगवान, यक़ीन नहीं होता मैं ये शब्द बोल रही हूँ। मैं…

27:58.178 --> 28:00.304
मुझे लगा था
कि रॉबर्ट के प्रति तुम्हारी दीवानगी ख़त्म हो चुकी है।

28:00.305 --> 28:02.391
यह कोई दीवानगी नहीं है।

28:03.350 --> 28:05.434
हमें एक दूसरे का ख़याल है।

28:05.435 --> 28:07.937
लेकिन उसने तुम्हें नहीं चुना, है ना?

28:07.938 --> 28:09.146
उसने तुम्हें नहीं चुना।

28:09.147 --> 28:10.899
उसने मुझे अब चुन लिया है।

28:11.567 --> 28:13.985
तुम इसे लेकर मुझे कमबख़्त
नैतिकता का पाठ क्यों पढ़ा रही हो?

28:13.986 --> 28:15.903
तुम्हारी शादी भी एक अफ़ेयर से शुरू हुई थी।

28:15.904 --> 28:17.530
- यह एक बात…
- क्या पता उसके और मेरे बीच…

28:17.531 --> 28:18.865
- …नहीं है।
- …एक सच्चा रिश्ता बन जाए?

28:18.866 --> 28:21.367
मैं तो पहले से ही कोरा से बहुत प्यार करती हूँ,
मैं उसके लिए कुछ भी कर सकती हूँ।

28:21.368 --> 28:22.577
चुप करो!

28:22.578 --> 28:24.996
तुम्हें पता भी है इस समय तुम क्या कह रही हो?

28:24.997 --> 28:27.540
तुम्हारे और रॉबर्ट के बीच कुछ भी असली नहीं है।

28:27.541 --> 28:30.168
तुम्हें कोई अंदाज़ा नहीं है कि असली ज़िंदगी क्या होती है।

28:30.169 --> 28:33.296
असली ज़िंदगी में फ़र्श पर कपड़े बिखरे होते हैं
और सिंक में बर्तन भरे होते हैं

28:33.297 --> 28:38.217
और डॉक्टर के अपॉइंटमेंट होते हैं,
और चोटें, खरोंचे और क़ुर्बानियाँ असली होती हैं।

28:38.218 --> 28:44.640
असली ज़िंदगी यह है कि मेरा पति इस समय
ओहायो में एक नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया हुआ है।

28:44.641 --> 28:48.269
जिसका मतलब है हमें सब कुछ छोड़कर एक नई जगह
जाकर बसना पड़ सकता है। यह है असल ज़िंदगी।

28:48.270 --> 28:51.440
जो तुम्हारे मन में है, वह बस एक दूसरी औरत के
पति के साथ रहने की घिनौनी कल्पना भर है।

28:56.904 --> 28:58.488
तुम लोग यहाँ से जा रहे हो?

28:59.406 --> 29:00.656
इससे क्या फ़र्क़ पड़ता है?

29:00.657 --> 29:01.741
तुम्हारा क्या मतलब है?

29:01.742 --> 29:03.075
- तुम मेरी सबसे…
- "सबसे अच्छी दोस्त" हूँ?

29:03.076 --> 29:04.703
- हाँ।
- वह तो नैंसी भी थी।

29:07.831 --> 29:11.919
एली, तुम उसके पति के साथ सो रही हो।

29:17.508 --> 29:19.050
वह तुम्हारा इस्तेमाल कर रहा है।

29:19.051 --> 29:20.426
- नहीं।
- यही सच है।

29:20.427 --> 29:21.928
नहीं। तुम ग़लत हो।

29:21.929 --> 29:23.012
मेरे घर से निकल जाओ।

29:23.013 --> 29:25.723
मैरी, प्लीज़। तुम समझ नहीं रही हो।

29:25.724 --> 29:28.643
यह अलग है। ऐसा नहीं है जैसा तुम सोच रही हो। यह…

29:28.644 --> 29:29.811
मेरे घर से निकल जाओ।

29:31.980 --> 29:33.272
मैरी?

29:33.273 --> 29:34.358
अभी!

30:19.486 --> 30:21.487
- मिस बुशे।
- हाँ।

30:21.488 --> 30:23.406
यह तो सचमुच एक सर्कस बनता जा रहा है, है ना?

30:23.407 --> 30:24.949
बिल्कुल।

30:24.950 --> 30:27.034
- मैंने आपको फ़ोन किया था।
- मेरी सुबह बहुत व्यस्त थी।

30:27.035 --> 30:28.870
- क्या हम अंदर चल सकते हैं?
- मैं ज़्यादा समय नहीं लूँगी।

30:28.871 --> 30:32.624
हमें हमारी विशेष लाइन पर किसी जॉर्डन थॉमस का
फ़ोन आया था। उन्होंने कहा कि वह आपके लिए काम करते हैं।

30:33.500 --> 30:34.584
हाँ, उसने सही कहा।

30:34.585 --> 30:36.961
उन्होंने बताया कि मिसेज़ हेनेसी के
क़त्ल वाली रात वह आपके साथ थे।

30:36.962 --> 30:39.630
कि आप दोनों के बीच यौन सम्बन्ध थे।

30:39.631 --> 30:42.550
वैसे यह तो मानव संसाधन नियमों का
उल्लंघन ज़्यादा लग रहा है, है ना?

30:42.551 --> 30:43.801
यह अपराध नहीं है।

30:43.802 --> 30:45.803
हाँ, लेकिन एक समस्या है।

30:45.804 --> 30:50.683
उनके बयान के अनुसार,
आप उनके घर पर रात के एक बजे पहुँची थीं।

30:50.684 --> 30:54.312
फ़ॉरेंसिक विभाग ने मिसेज़ हेनेसी की मौत का समय
आधी रात के आसपास बताया है।

30:54.313 --> 30:57.064
मिस्टर हेनेसी कहाँ थे,
इस बात की पुष्टि कोई नहीं कर सकता,

30:57.065 --> 30:59.358
वह बात करने से इंकार कर रहे हैं,
पर उन्होंने कहा कि वह घर पर थे।

30:59.359 --> 31:00.776
आपने भी कहा कि आप घर पर थीं।

31:00.777 --> 31:04.488
अब ये आरोप लग रहे हैं
कि आप दोनों के बीच यौन सम्बन्ध थे?

31:04.489 --> 31:05.907
क्या हम यहीं बाहर खड़े होकर यह बात करेंगे

31:05.908 --> 31:08.451
कि मेरे किसके साथ शारीरिक सम्बन्ध हो सकते हैं
और किसके साथ नहीं?

31:08.452 --> 31:10.828
या आप नैंसी के प्रेमी, डेविड को भी ढूँढने वाली हैं?

31:10.829 --> 31:14.498
हमने मिसेज़ हेनेसी के
सभी ज्ञात सहयोगियों से सम्पर्क किया है,

31:14.499 --> 31:16.292
और किसी ने भी कभी इस डेविड का नाम नहीं सुना।

31:16.293 --> 31:19.212
और अगर मुझे ठीक से याद है, तो नैंसी के
प्रेमी का ज़िक्र सबसे पहले आप ही ने किया था।

31:19.213 --> 31:21.714
तो, या तो आपने हमें गुमराह करने के लिए ऐसा किया था,

31:21.715 --> 31:25.301
या फिर हमें एक ऐसे आदमी की तलाश करनी चाहिए
जिसने अपना फ़र्ज़ी नाम "डेविड" रखा हुआ है।

31:25.302 --> 31:27.304
कौन सी बात सही है, मिस बुशे?

31:32.559 --> 31:34.602
मुझे नहीं लगता कि मुझे तब तक कुछ और कहना चाहिए

31:34.603 --> 31:36.854
- जब तक मेरे पास कोई वकील मौजूद न हो।
- कोई बात नहीं।

31:36.855 --> 31:39.608
मौजूदा हालात में तो मैं ज़ोर देकर कहूँगी
कि आप एक वकील रख ही लें।

31:53.163 --> 31:54.289
मिस बुशे।

31:58.794 --> 32:00.962
मुझे हैरानी क्यों नहीं हो रही है?

32:00.963 --> 32:03.589
- सलीक़े से पेश आना कभी तुम्हारी ख़ासियत नहीं रही।
- किट।

32:03.590 --> 32:05.299
इसे यहाँ नहीं होना चाहिए। तुम यह जानते हो।

32:05.300 --> 32:07.052
तुम्हारे पास और भी बहुत काम हैं।

32:09.596 --> 32:10.847
मैं माफ़ी चाहता हूँ।

32:10.848 --> 32:12.932
घंटों से यही चल रहा है।

32:12.933 --> 32:14.101
हम कहाँ बात कर सकते हैं?

32:31.910 --> 32:33.161
कोरा कैसी है?

32:34.204 --> 32:36.747
हल्के शब्दों में कहूँ तो बहुत ग़ुस्से में है।

32:36.748 --> 32:39.209
वह अभी भी वीडियो हटाने से मना कर रही है।

32:41.503 --> 32:42.837
मुझे उसे फ़ोन करना चाहिए।

32:42.838 --> 32:44.131
मैं यह सुझाव नहीं दूँगा।

32:44.756 --> 32:47.092
मैं उसे सब कुछ समझा सकती हूँ।

32:47.759 --> 32:49.719
थोड़े दिन कुछ मत करो।

32:49.720 --> 32:53.724
अभी वह किट के साथ रह रही है,
जब तक यह मामला शांत नहीं हो जाता।

32:54.933 --> 32:56.935
अभी उसे इन गिद्धों से दूर रखना है।

33:00.105 --> 33:01.106
तुम कैसे हो?

33:02.149 --> 33:03.358
तुम यहाँ यह पूछने नहीं आई हो।

33:04.109 --> 33:05.360
यह पूछने भी आई हूँ।

33:06.987 --> 33:09.030
मैंने इस बारे में अच्छे से नहीं सोचा है,

33:09.031 --> 33:12.074
लेकिन अगर हम एक साझा बयान जारी करें तो?

33:12.075 --> 33:13.743
मतलब, हम अफ़वाहों को नकार सकते हैं

33:13.744 --> 33:16.704
और ज़ाहिर है हम ऐसा कुछ नहीं कहेंगे
जिससे कोरा को बुरा लगे,

33:16.705 --> 33:19.165
पर हम लोगों का ध्यान इस बात की ओर ले जा सकते हैं

33:19.166 --> 33:22.668
कि नैंसी का हत्यारा अभी भी आज़ाद घूम रहा है
और असल में उन्हें उसके बारे में सोचना चाहिए।

33:22.669 --> 33:24.295
मुझे डर है कि इसके लिए बहुत देर हो चुकी है।

33:24.296 --> 33:25.588
क्यों?

33:25.589 --> 33:28.591
हमारे वकील हमारा साझा बयान तैयार कर सकते हैं,
और फिर इस तरह हमें समय मिल जाएगा,

33:28.592 --> 33:31.345
हमें लोगों को अपने रिश्ते के बारे में नहीं बताना पड़ेगा,
जब तक हम पूरी तरह तैयार ना हों।

33:37.267 --> 33:38.602
क्या हो रहा है?

33:39.770 --> 33:45.108
मेरे वकीलों की सलाह है
कि मैं तुमसे हर तरह का सम्पर्क तोड़ लूँ।

33:52.407 --> 33:56.453
और तुम उनकी सलाह मानने वाले हो?

33:58.872 --> 34:01.375
- अगर बात तुम्हारे परिवार की है…
- उनकी कोई बात नहीं है।

34:03.919 --> 34:05.337
कल रात, हम…

34:06.171 --> 34:07.255
क्या वह…

34:07.256 --> 34:08.714
हे भगवान।

34:08.715 --> 34:12.134
तुमने मुझे ऐसा महसूस कराया कि हमारे बीच सच में कुछ है।

34:12.135 --> 34:15.721
कि इतने सालों के बाद, हम आख़िरकार…

34:15.722 --> 34:17.265
तुमने मुझे महसूस कराया कि तुम सच कह रहे हो।

34:17.266 --> 34:18.516
मैं अपनी पत्नी को खोने के ग़म में था।

34:19.101 --> 34:21.060
बात बस इतनी सी है। बस इतनी सी बात है।

34:21.061 --> 34:23.312
यह सही नहीं है। मैं भी वहीं थी।

34:23.313 --> 34:25.774
- यह… हम दोनों के बीच कुछ तो है।
- यहाँ कोई "हम" नहीं है।

34:30.152 --> 34:32.572
मुझे अपना ख़त वापस चाहिए।

34:34.366 --> 34:38.285
भाड़ में जाओ तुम, और तुम्हारी यह कमबख़्त सादगी।

34:38.286 --> 34:40.706
मुझे तुम्हारी साँसों से व्हिस्की की महक आ रही है।

34:54.553 --> 34:58.640
जिस रात मेरे पिता की मृत्यु हुई,
उस रात मैं अपनी माँ के साथ अस्पताल में थी।

35:00.184 --> 35:01.935
उनकी आँखें सूखी थीं।

35:03.478 --> 35:07.064
उन्होंने कहा कि रोना कमज़ोरी है।

35:07.065 --> 35:10.818
कि हम औरतों को क्षति
और दुःख से समझौता कर लेना चाहिए।

35:10.819 --> 35:14.239
हमें जितना हो सके, सह लेना चाहिए।

35:15.365 --> 35:17.910
लेकिन आख़िर मैं और कितना सहती?

35:25.959 --> 35:27.252
हे।

35:36.929 --> 35:37.930
हे।

35:45.979 --> 35:46.980
मुझे अफ़सोस है।

35:50.442 --> 35:52.653
"मैं माफ़ी चाहता हूँ
कि मैंने तुम्हें इतनी बुरी तरह डरा दिया।"

35:54.780 --> 35:55.781
कमबख़्त।

35:58.242 --> 36:02.996
डैड की बरसी पर हर साल,

36:03.705 --> 36:06.959
रॉबर्ट हम दोनों के लिए
एक फ़िशिंग ट्रिप का इंतज़ाम करता था।

36:09.419 --> 36:14.090
मुझे उसे कभी याद नहीं दिलाना पड़ा,
वह बस आ जाता था और हम चले जाते थे।

36:14.091 --> 36:19.887
और हम यह, पता नहीं, शायद दस साल तक करते रहे।

36:19.888 --> 36:23.517
जब सब लोग डैड के बारे में बात करना बंद कर चुके थे,
उसके भी बहुत बाद तक।

36:25.269 --> 36:28.814
और नैंसी ने कभी ऐतराज़ नहीं किया।

36:29.982 --> 36:32.651
मुझे लगता है, शायद, वह उसे और बढ़ावा देती थी…

36:34.111 --> 36:35.404
मुझ पर तरस खाकर।

36:37.030 --> 36:40.742
जैसे वह मुझे अपनी ज़िंदगी का
एक छोटा सा हिस्सा उधार में दे रही हो,

36:41.243 --> 36:42.870
सिर्फ़ एक दिन के लिए।

36:47.958 --> 36:53.964
मैं रॉबर्ट हेनेसी से तब से प्यार करती हूँ
जब मैं 18 साल की थी।

36:55.340 --> 36:56.967
लेकिन अब और नहीं।

36:58.260 --> 36:59.761
सब ख़त्म।

37:10.981 --> 37:13.692
क्या तुम्हें लगता है कि नैंसी को उसी ने मारा है?

37:15.110 --> 37:19.489
मैंने उसे कोरा से इस तरह
झूठ बोलते हुए देखा है, जैसे वह कोई बड़ी बात ही ना हो।

37:20.532 --> 37:23.034
उसके लिए वह बहुत ही आसान था।

37:23.035 --> 37:26.121
जैसे वह उसके स्वभाव में ही हो।

37:27.831 --> 37:32.127
ठीक है, शायद
अब समय आ गया है कि तुम मुझे सब कुछ बता दो।

37:33.545 --> 37:38.425
जिस रात नैंसी की मौत हुई,
उस रात जो कुछ भी तुमने किया, सब कुछ।

37:42.930 --> 37:44.805
नौ बजे के ठीक बाद डिनर ख़त्म हो गया था,

37:44.806 --> 37:50.102
तभी मैंने जॉर्डन थॉमस को यह बताने के लिए
मैसेज किया था कि मैं उसके घर आऊँगी।

37:50.103 --> 37:52.314
मिस्टर थॉमस
मेरे प्रॉजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम करते हैं।

37:52.814 --> 37:58.569
पिछले छह महीनों से हमारे बीच एक रिश्ता रहा है
जो सिर्फ़ अनौपचारिक यौन सम्बन्धों तक सीमित था।

37:58.570 --> 38:01.406
"था," वह रिश्ता अब ख़त्म हो चुका है।

38:01.907 --> 38:05.953
मैं लगभग सवा दस बजे मिस्टर थॉमस के घर पहुँची,
लेकिन मैं अंदर नहीं गई।

38:06.828 --> 38:09.830
मेरे पास मार्कस सिम्पसन का मैसेज आया।

38:09.831 --> 38:13.836
मार्कस, मेरी सबसे अच्छी दोस्त मैरी सिम्पसन का
बेटा है और वह किसी मुसीबत में था।

38:14.670 --> 38:15.795
उसे मेरी मदद की ज़रूरत थी।

38:15.796 --> 38:17.630
उस पर कुछ सट्टेबाज़ों के पैसे उधार थे।

38:17.631 --> 38:19.131
मैं उसे वहाँ से लेने गई थी।

38:19.132 --> 38:21.134
मुझे आपको वह पता बताने में कोई परेशानी नहीं है।

38:21.760 --> 38:24.053
उसके बाद, मैं वापस मिस्टर थॉमस के घर गई,

38:24.054 --> 38:26.139
और उस समय लगभग एक बजा था।

38:28.267 --> 38:34.146
कुछ घंटों बाद रॉबर्ट हेनेसी ने
नैंसी के बारे में पूछने के लिए मुझे फ़ोन किया।

38:34.147 --> 38:35.940
बाक़ी सब कुछ पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज है।

38:35.941 --> 38:37.024
हैरिस, राइट एवं एलन

38:37.025 --> 38:40.778
लेकिन मार्कस सिम्पसन अदालत की निगरानी में है।

38:40.779 --> 38:43.489
इसलिए, फिर से किसी मुसीबत में फँसना
उसके लिए ठीक नहीं रहेगा।

38:43.490 --> 38:48.077
आपको मेरे बयान का जो भी हिस्सा इस्तेमाल करना है, आप
कर सकते हैं, पर प्लीज़, उसका नाम इससे बाहर रखिएगा।

38:48.078 --> 38:53.916
अगर उसे इसमें घसीटा गया,
तो मैरी को बहुत ज़्यादा तकलीफ़ होगी।

38:53.917 --> 38:56.878
इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
हम उसका नाम गोपनीय रख सकते हैं।

38:56.879 --> 38:57.963
ठीक है।

39:01.341 --> 39:02.717
तो, अब क्या होगा?

39:02.718 --> 39:04.344
आप हमें अपने बचाव की रणनीति तैयार करने दीजिए।

39:04.887 --> 39:06.679
हमारा निजी जाँचकर्ता

39:06.680 --> 39:08.639
अपराध स्थल से जुड़े विवरणों की गहन जाँच शुरू करेगा।

39:08.640 --> 39:10.726
ताकि हमें पता चल सके कि पुलिस कहाँ तक पहुँची है।

39:13.353 --> 39:16.939
संतों जैसे मानवतावादी लोग अपने लिए
काम करने वाले लोगों के साथ शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाते।

39:16.940 --> 39:18.233
हाँ, तुम काफ़ी व्यस्त रही हो।

39:19.902 --> 39:21.110
मुझे तुम पर गर्व है।

39:21.111 --> 39:22.653
अब तुम ज़्यादा ही बेरहम हो रहे हो।

39:22.654 --> 39:23.864
नहीं, मैं सच कह रहा हूँ।

39:24.448 --> 39:25.574
तुम भागी नहीं।

39:26.158 --> 39:27.618
तुमने किसी को क़रीब आने दिया।

39:31.705 --> 39:34.123
तो, मैं तुम्हारे सवाल के बारे में सोच रहा था।

39:34.124 --> 39:35.208
कौन से सवाल के बारे में?

39:35.209 --> 39:36.502
मेरा आज तक का सबसे बुरा काम।

39:37.002 --> 39:38.836
क्या मैंने कुछ ज़्यादा पी ली थी?

39:38.837 --> 39:40.171
तुम बिल्कुल नशे में नहीं थीं।

39:40.172 --> 39:45.761
और जबकि
मेरे बुरे कामों की सूची थोड़ी लम्बी है, ई, तुम…

39:47.513 --> 39:48.847
तुम ज़्यादातर लोगों से बेहतर हो।

39:49.473 --> 39:53.810
तुम संत नहीं हो और जो तुमने किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण था।

39:56.396 --> 40:00.107
इसे लेकर मन में शक मत रखना,
आपकी अच्छाई हमेशा आपके दोस्तों के हिस्से आती है।

40:00.108 --> 40:06.823
मैं तुमसे यक़ीन से कह सकता हूँ,
नैंसी जानती थी कि तुम उससे कितना प्यार करती थीं।

40:09.493 --> 40:11.620
यह कहने के लिए शुक्रिया।

40:16.250 --> 40:18.377
- मैं तुम्हें हवाई अड्डे से कॉल करूँगा।
- ठीक है।

40:26.635 --> 40:30.472
मैंने नैंसी को बताया था कि वह मेरे लिए
कितना मायने रखती है। मैं उससे अक्सर यह कहती थी।

40:31.932 --> 40:34.977
लेकिन प्यार बातों से नहीं, बर्ताव से साबित होता है।

40:35.602 --> 40:40.274
और उस रात, नैंसी के लिए,
मैं उतना नहीं कर पाई जितना करना चाहिए था।

40:43.026 --> 40:45.654
नैंसी की मौत से तीन घंटे पहले

40:46.238 --> 40:47.488
भगवान का शुक्र है तुम अभी भी यहीं हो।

40:47.489 --> 40:48.614
मुझे लगा था तुम चली गईं।

40:48.615 --> 40:51.702
मैं यह… मैं यह अकेले नहीं कर सकती।

40:53.287 --> 40:54.538
तुम मेरे साथ चलोगी?

40:55.289 --> 40:57.832
तुम्हारे प्रेमी के साथ तुम्हारा रिश्ता ख़त्म करने के लिए?

40:57.833 --> 40:59.125
- यह कोई बात है?
- ऐसा…

40:59.126 --> 41:01.502
ऐसा नहीं है जैसा तुम सोच रही हो।
हालात बहुत ज़्यादा बिगड़ चुके हैं।

41:01.503 --> 41:02.670
मैं यह अकेले नहीं कर सकती।

41:02.671 --> 41:05.631
तुमने इससे भी कहीं ज़्यादा
चुनौतीपूर्ण हालात का सामना किया है।

41:05.632 --> 41:06.925
तुम सब कुछ सम्भाल लोगी।

41:08.260 --> 41:10.303
तुम कोई न कोई हल ढूँढ लोगी। बहुत-बहुत शुक्रिया।

41:10.304 --> 41:11.597
कल मुझे फ़ोन करना।

41:17.019 --> 41:18.312
तुम क्या कर रही हो?

41:18.812 --> 41:20.646
तुम मुझसे इतना रूखा बर्ताव क्यों कर रही हो?

41:20.647 --> 41:21.939
मैं कोई रूखा बर्ताव नहीं कर रही।

41:21.940 --> 41:26.402
मैं पता नहीं कब से तुम्हारे मुँह से इस आदमी की
बातें सुनती आ रही हूँ। अब मैं और नहीं सुन सकती।

41:26.403 --> 41:27.778
मैरी होती तो मेरे साथ चलती।

41:27.779 --> 41:29.989
- फिर कमबख़्त मैरी को फ़ोन करो।
- मुझे तुम्हारी ज़रूरत है।

41:29.990 --> 41:32.992
तुम्हें ख़ुद को सम्भालने की ज़रूरत है।

41:32.993 --> 41:35.204
तुम्हारी वैवाहिक ज़िंदगी बहुत अच्छी है।

41:35.829 --> 41:37.288
तो असल में यह बात है?

41:37.289 --> 41:39.624
- मत करो।
- वाह, एली।

41:39.625 --> 41:41.376
यह बहुत घटिया सोच है।

41:42.419 --> 41:44.086
तुम्हें पता है घटिया क्या है?

41:44.087 --> 41:49.259
अपने पति को धोखा देना
और इतना कायर होना कि सच भी ना बोल पाओ।

41:50.552 --> 41:51.719
मेरी कार से बाहर निकलो।

41:51.720 --> 41:53.263
- प्लीज़ मेरे साथ चलो।
- नहीं।

41:53.889 --> 41:55.848
- प्लीज़ मेरे साथ चलो।
- मेरी कार से बाहर निकलो।

41:55.849 --> 41:57.476
- प्लीज़ मेरे साथ चलो।
- मेरी कार से बाहर निकलो!

42:31.802 --> 42:33.011
मुझे पता है डेविड कौन है।

43:24.229 --> 43:26.231
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
