WEBVTT

00:52.970 --> 00:56.639
पता नहीं कि अब रॉबर्ट को यह याद भी होगा या नहीं,

00:56.640 --> 00:59.184
लेकिन मैं उससे पहले मिली थी।

00:59.935 --> 01:01.811
इतने साल पहले, उस रात,

01:01.812 --> 01:06.024
रसोई की अलमारियों से टिककर,
सस्ती बियर के नशे में चूर…

01:07.317 --> 01:08.569
मैंने उसे हँसाया

01:09.152 --> 01:13.866
और वह पल एकदम सहज और स्वाभाविक था।

01:15.617 --> 01:17.202
मैं जानती थी कि उसे भी ऐसा ही महसूस हुआ था।

01:18.495 --> 01:21.665
लेकिन फिर वह वहाँ आ गई और मैंने उनका परिचय कराया।

01:22.291 --> 01:24.543
"रॉबर्ट, यह नैंसी है।"

01:40.976 --> 01:42.269
क्या हुआ?

01:46.648 --> 01:48.025
हे भगवान।

02:25.896 --> 02:29.524
इम्पर्फ़ेक्ट विमेन

02:29.525 --> 02:31.443
ऐरामिंटा हॉल की किताब पर आधारित

02:42.454 --> 02:44.373
यह उसकी तरह लग भी नहीं रही है।

02:45.290 --> 02:48.794
ज़ाहिर है यह नैंसी ही है,
लेकिन दिल गवाही नहीं दे रहा है।

02:50.963 --> 02:53.130
मैंने डवीड का बचाव किया।

02:53.131 --> 02:56.301
मुझे सच में लगा था कि यह सच नहीं हो सकता।

02:58.011 --> 02:59.012
मुझे भी लगा था।

02:59.638 --> 03:01.556
अब हर कोई इसे देखेगा

03:01.557 --> 03:04.141
और जो मन में आएगा, सोचने लगेगा,
इससे पहले कि मुझे मौक़ा मिले कि मैं…

03:04.142 --> 03:05.602
जानती हूँ, लेकिन…

03:07.980 --> 03:13.735
उम्मीद है तुम्हें पता है कि तुम
जो कुछ भी महसूस कर रहे हो, तुम मुझे बता सकते हो।

03:15.529 --> 03:16.613
मेरा मतलब, उसकी…

03:19.658 --> 03:21.951
किसी और के साथ कल्पना करना
पहले से ही इतना तकलीफ़देह है,

03:21.952 --> 03:23.328
लेकिन यह देखना तो…

03:26.999 --> 03:29.751
मुझे लगा था कि जब वे उस बंदे को हिरासत में ले लेंगे, तो…

03:31.545 --> 03:35.716
मुझे थोड़ी राहत महसूस होगी।

03:40.762 --> 03:41.763
लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

03:43.515 --> 03:45.142
क्या तुम्हें राहत महसूस हो रही है?

03:47.102 --> 03:49.271
नहीं। कुछ ख़ास नहीं।

03:50.189 --> 03:54.359
इस सबके बावजूद… मैं अभी भी उससे प्यार करता हूँ।

03:57.404 --> 03:59.573
मैं उसे वापस पाने के लिए कुछ भी देने के लिए तैयार हूँ।

04:01.200 --> 04:02.284
क्या यह पागलपन है या…

04:03.785 --> 04:04.786
नहीं।

04:07.497 --> 04:08.999
नहीं, यह पागलपन नहीं है।

04:16.089 --> 04:17.591
मेरा घर आ गया।

04:22.554 --> 04:23.847
- हे।
- हाँ?

04:27.226 --> 04:29.770
आज मेरे साथ आने के लिए शुक्रिया।

04:30.604 --> 04:34.024
ऐसी जगह जाकर अच्छा लगा जो उसके लिए अहम थी।

04:34.775 --> 04:36.777
भले ही हम वहाँ थोड़े ही समय रुक पाए।

04:48.080 --> 04:49.540
- शुक्रिया।
- शुक्रिया।

04:55.712 --> 04:56.713
ओह, धत्।

04:58.757 --> 04:59.758
हे।

05:01.885 --> 05:07.849
मैं तुमसे मेरे मैसेज देखकर
नज़रअंदाज़ करने के लिए लड़ने आया था, लेकिन… वाह।

05:07.850 --> 05:09.350
मुझे माफ़ कर दो।

05:09.351 --> 05:11.519
अगर तुम्हें कहीं और जाना था,
तो तुम मुझे बस बता सकती थीं।

05:11.520 --> 05:14.272
मेरी पहले से ही एक दोस्त के साथ
बैले जाने की योजना थी,

05:14.273 --> 05:16.566
और मैं… मैं… मेरा फ़ोन साइलेंट पर था।

05:16.567 --> 05:18.694
ऐसा लगता है जैसे तुम मेरी बातों को
गम्भीरता से नहीं लेतीं।

05:19.444 --> 05:23.531
मुझे लगा था कि हम दोनों यह बात समझते हैं
कि मुझे किसी गम्भीर रिश्ते में दिलचस्पी नहीं है, जे।

05:23.532 --> 05:25.116
मेरा यह मतलब नहीं था।

05:25.117 --> 05:28.828
मेरा मतलब था कि तुम मेरी इज़्ज़त नहीं करतीं,
मतलब, एक इंसान के तौर पर।

05:28.829 --> 05:29.913
मैं तुम्हारी इज़्ज़त करती हूँ।

05:30.539 --> 05:33.249
जे, इस समय मेरे लिए हालात आसान नहीं हैं।

05:33.250 --> 05:35.877
असल में तो बात आज रात की है ही नहीं, ठीक है?

05:35.878 --> 05:37.879
मेरा मतलब, सेंट पैट्रिक्स डे वाली पार्टी के बाद, तुम…

05:37.880 --> 05:40.131
तुमने जो समय कहा था, तुम उससे दो घंटे देरी से आई थीं।

05:40.132 --> 05:41.299
जिस रात तुम्हारी दोस्त की मौत हुई,

05:41.300 --> 05:43.634
तुमने मुझे रात के नौ बजे मैसेज किया था,
और तुम एक बजे आईं।

05:43.635 --> 05:46.470
- मामला क्या है?
- नहीं, मैं दस बजे के थोड़ी ही देर बाद आ गई थी।

05:46.471 --> 05:48.639
- नहीं, यह पक्का उससे बाद की बात है।
- नहीं, ऐसा नहीं है।

05:48.640 --> 05:50.392
एल, मैंने जागकर इंतज़ार किया था।

05:52.811 --> 05:55.271
हमें यहाँ सड़क पर इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए।

05:55.272 --> 05:57.107
मुझे लगता है कि हमें ऊपर जाना चाहिए।

05:57.816 --> 06:00.109
मुझे लगता है कि हमें वाइन की एक बोतल खोलनी चाहिए

06:00.110 --> 06:03.113
और शायद समझदार लोगों की तरह
इस बारे में बात करने की कोशिश करनी चाहिए।

06:04.198 --> 06:06.365
- हाँ?
- अब तुमने वाइन जो कह दिया है।

06:06.366 --> 06:09.286
तुम वाइन की वजह से राज़ी हुए हो,
समझदार होने की वजह से नहीं।

07:33.078 --> 07:34.079
मॉर्निंग।

07:34.788 --> 07:37.248
- हे।
- बिना दूध। बिना चीनी।

07:37.249 --> 07:39.584
बस कॉफ़ी पाउडर और गर्म पानी।

07:39.585 --> 07:41.085
- तुम्हारी पसंदीदा।
- शुक्रिया।

07:41.086 --> 07:42.087
हाँ।

07:43.547 --> 07:44.922
तुम्हें ऑफ़िस के लिए देर हो जाएगी।

07:44.923 --> 07:46.842
मुझे लगता है कि मेरी बॉस समझ जाएगी।

07:47.968 --> 07:50.052
ओह, वाह।

07:50.053 --> 07:52.805
मुझे नहीं पता था कि तुम्हें
मछलियाँ पकड़ने का शौक़ है। सच में?

07:52.806 --> 07:53.891
मुझे शौक़ नहीं है।

07:55.767 --> 07:59.770
ठीक है, वैसे, मतलब, अगर तुम सीखना चाहो,
तो मुझे ग्रेगरी झील में एक बहुत अच्छी जगह मालूम है…

07:59.771 --> 08:02.315
जे, तुम्हें सच में ऑफ़िस जाना चाहिए।

08:02.316 --> 08:05.484
हाँ। नहीं, मुझे… मुझे जाना चाहिए।

08:05.485 --> 08:08.404
मैं निकलता हूँ। मैं… मैं तुमसे वहीं मिलूँगा।

08:08.405 --> 08:09.406
हाँ।

08:22.044 --> 08:24.921
- चॉकलेट वाला मैं लूँगी।
- चॉकलेट वाला मुझे लेना था।

08:24.922 --> 08:26.088
अफ़सोस। मैंने पहले कहा।

08:26.089 --> 08:28.675
माफ़ करना, बच्चे। जिसने पहले कहा, उसे ही देना पड़ेगा।

08:29.259 --> 08:33.221
लड़कियों, 20 मिनट में बैकपैक पीठ पर होने चाहिए।
एली आंटी से क्या कहोगी?

08:33.222 --> 08:34.805
- शुक्रिया, एली आंटी।
- कोई बात नहीं।

08:34.806 --> 08:36.516
- शुक्रिया।
- ज़्यादा मीठा तो नहीं हो जाएगा?

08:36.517 --> 08:37.643
मीठा कभी ज़्यादा नहीं होता।

08:38.393 --> 08:39.726
काश तुम मेरी माँ होतीं।

08:39.727 --> 08:40.811
तो, बैले के बारे में तुम मुझे

08:40.812 --> 08:42.187
- क्या बताने वाली थीं?
- बस।

08:42.188 --> 08:44.273
ठीक है, तो, क्या,
अब मैं कार इस्तेमाल ही नहीं कर सकता?

08:44.274 --> 08:45.441
यही होगा, मार्कस।

08:45.442 --> 08:47.944
अगर तुम मेरी कार में बैठकर
चुपके से ध्रूमपान करोगे, तो यही होता रहेगा।

08:47.945 --> 08:49.028
- मैंने धूम्रपान नहीं किया।
- हैलो, दोस्तों।

08:49.029 --> 08:50.112
- हे, एल।
- एलेनॉर।

08:50.113 --> 08:51.864
हे, मॉम, आप इनसे कहेंगी कि मुझ पर थोड़ा रहम करें?

08:51.865 --> 08:53.241
- मुझे जम्प-स्टार्ट में मदद चाहिए।
- बच्चे।

08:53.242 --> 08:55.576
- तुम अपने डैड के साथ बाहर जाओ।
- चलो, जम्पर केबल ढूँढते हैं।

08:55.577 --> 08:57.995
- इस सबके लिए मुझे बहुत अफ़सोस है।
- नहीं, कोई बात नहीं।

08:57.996 --> 09:00.039
मैं वादा करती हूँ, मैं तुम्हारी बात पर पूरा ध्यान दूँगी।

09:00.040 --> 09:01.958
- मैं बस यह…
- चलो, मैं थोड़ी जगह बना देती हूँ।

09:01.959 --> 09:05.044
- हे भगवान। माफ़ करना।
- ओह, नहीं, नहीं, कोई बात नहीं। मैं उठा लूँगी।

09:05.045 --> 09:06.463
मैं उठा लूँगी। एली, मुझे उठाने दो…

09:11.134 --> 09:12.970
- यह क्या है?
- यह कुछ नहीं है।

09:13.470 --> 09:15.596
कुछ नहीं है? यह पुलिस की रिपोर्ट है।

09:15.597 --> 09:17.349
लॉस ऐंजेलस पुलिस की पूरक रिपोर्ट

09:18.016 --> 09:19.684
ये सार्वजनिक रिकॉर्ड हैं।

09:19.685 --> 09:21.727
हाँ, लेकिन ये तुम्हारे पास क्यों हैं?

09:21.728 --> 09:24.647
क्योंकि कुछ है जो सही नहीं लग रहा है।

09:24.648 --> 09:26.274
मुझे पता है कि डवीड को गिरफ़्तार किया गया है,

09:26.275 --> 09:28.776
लेकिन उसे लूटपाट के लिए गिरफ़्तार किया गया है,
क़त्ल के लिए नहीं,

09:28.777 --> 09:32.071
वह भी किसी अनजान ख़बरी के बयान के आधार पर।

09:32.072 --> 09:33.781
मेरा मतलब, ज़रा सोचकर देखो, कुछ तो गड़बड़ है।

09:33.782 --> 09:37.785
मीडिया इसका सम्बन्ध नैंसी से जोड़ने की
कोशिश कर रही है, जबकि ऐसा नहीं है।

09:37.786 --> 09:40.914
तो, तुम इसमें अपना काफ़ी समय लगा रही हो।

09:41.540 --> 09:45.002
यह मत करो। मुझे ऐसा मत दिखाओ जैसे मैं बहुत नाज़ुक हूँ।

09:46.211 --> 09:48.087
यहाँ सब मुझसे यही कहते रहते हैं।

09:48.088 --> 09:49.089
ठीक है।

09:52.634 --> 09:53.760
नैंसी

10:01.268 --> 10:04.229
शुक्रिया। मैं यह करने के लिए
ख़ुद को तैयार ही नहीं कर पाया।

10:05.480 --> 10:06.856
मैं समझती हूँ।

10:06.857 --> 10:10.735
मैं उसके कुछ पुराने मैसेज निहारती रहती हूँ
जिन्हें मैं मिटा ही नहीं पा रही हूँ।

10:10.736 --> 10:11.737
हाँ।

10:12.988 --> 10:15.281
- क्या तुमने नाश्ते में यह खाया था?
- आजकल मुझे भूख ही नहीं लग रही है।

10:15.282 --> 10:16.283
ऑल्टाडेना फ़ॉरएवर

10:16.867 --> 10:18.202
कुछ और भी चल रहा है?

10:19.161 --> 10:23.122
बात यह है कि इन सब झंझटों के साथ-साथ
मैं यह बताकर तुम्हें परेशान नहीं करना चाहता।

10:23.123 --> 10:24.124
क्या हुआ?

10:26.877 --> 10:31.589
किट ने मुझसे पूछा कि इस वीकेंड
मैं कोरा के जन्मदिन के लिए क्या करने वाला हूँ।

10:31.590 --> 10:33.090
मैं उस बारे में भूल गया था।

10:33.091 --> 10:35.927
तो अब मैं साइलेंट डिस्को के लिए
एक डीजे ढूँढने की कोशिश कर रहा हूँ,

10:35.928 --> 10:37.720
जबकि मुझे नहीं पता कि उसे यह पसंद भी है या नहीं,

10:37.721 --> 10:40.890
और मैं "17 वर्षीय लड़की के लिए जन्मदिन की पार्टी"
गूगल कर रहा हूँ।

10:40.891 --> 10:43.644
ध्यान से। कहीं तुम्हारा नाम किसी ख़ास सूची में ना जुड़ जाए।

10:44.353 --> 10:47.105
शुक्रिया। अब मुझे लग रहा है
कि मैं बेवक़ूफ़ के साथ-साथ ठरकी भी हूँ।

10:50.984 --> 10:53.779
कौन बाप अपनी ख़ुद की बेटी का जन्मदिन भूल जाता है?

10:54.279 --> 10:55.613
यक़ीन नहीं होता।

10:55.614 --> 10:57.865
- जिसकी शादी नैंसी से हुई हो।
- हाँ।

10:57.866 --> 10:59.825
तुम्हें कभी इस सबके बारे में
सोचने की ज़रूरत ही नहीं पड़ी।

10:59.826 --> 11:01.869
हाँ, पर कम से कम
मैं कोशिश तो करना चाहता हूँ, समझ रही हो?

11:01.870 --> 11:04.706
यह उसका पहला जन्मदिन है जब से…

11:08.752 --> 11:10.753
नैंसी हमेशा उन्हें जादुई बना देती थी।

11:10.754 --> 11:13.047
मैं कोई भाषण नहीं देने वाली हूँ, क़सम से।

11:13.048 --> 11:16.884
सोलह साल पहले,
मुझे मेरी ज़िंदगी का सबसे अनमोल तोहफ़ा मिला,

11:16.885 --> 11:20.096
और आज, उसका जश्न मनाने का मौक़ा है।

11:20.097 --> 11:23.599
तो, बिना किसी देरी के, बर्थडे गर्ल का स्वागत करते हैं।

11:23.600 --> 11:25.394
मेरी प्यारी बच्ची, कोरा।

11:28.438 --> 11:29.815
आज रात ख़ूब मज़े करो।

11:37.948 --> 11:39.366
स्वीट 16

11:56.884 --> 11:58.552
मैं बस कोई गड़बड़ नहीं करना चाहता।

12:00.179 --> 12:01.888
मैं मदद कर सकती हूँ।

12:01.889 --> 12:05.641
मेरा मतलब, मैं नैंसी के काफ़ी जश्नों में शामिल हो चुकी हूँ।

12:05.642 --> 12:08.436
मुझे लगता है मैं सोचने की कोशिश कर सकती हूँ
कि जन्मदिन पर क्या किया जाए।

12:08.437 --> 12:11.772
- तुम पर बोझ तो नहीं पड़ेगा?
- यह कोरा के लिए है। बोझ कैसा?

12:11.773 --> 12:14.942
- कोई बोझ नहीं पड़ेगा।
- शुक्रिया।

12:14.943 --> 12:17.028
हाँ। हाँ। ठीक है।

12:17.029 --> 12:19.865
- अभी तक तुम्हारे पास जो कुछ है, वह भेज दो, ठीक है?
- हाँ। ठीक है।

12:26.330 --> 12:29.833
डिटेक्टिव गैंज़, क्या आप इस इलाक़े में घर ख़रीदने वाली हैं?

12:30.417 --> 12:32.753
दुःख की बात है मेरी इतनी तनख़्वाह नहीं है।

12:33.670 --> 12:34.755
यह ख़ूबसूरत है।

12:35.297 --> 12:37.382
- शुक्रिया।
- कमाल की लाइनें हैं।

12:38.008 --> 12:42.095
हालाँकि बहुत कम लोग
एक विंटेज 450 एसएल को कस्टम पेंट करवाएँगे।

12:42.721 --> 12:45.515
लेकिन फिर, अगर पैसों की कोई फ़िक्र ना हो,
तो इससे क्या फ़र्क़ पड़ता है

12:45.516 --> 12:48.644
कि एक बिल्कुल नई सी हालत में रखी गई
एक क्लासिक कार की क़ीमत घटा दी जाए?

12:50.270 --> 12:52.272
- अपनी-अपनी पसंद है।
- हाँ।

12:52.981 --> 12:53.982
आपका दिन अच्छा बीते।

12:54.566 --> 12:56.610
असल में, अगर आपको कोई ऐतराज़ ना हो तो…

12:58.445 --> 13:00.029
आपने पक्का यह तस्वीर तो देख ही ली होगी।

13:00.030 --> 13:04.659
- हाँ, यह ख़बरों में छाई हुई है।
- हाँ। मैंने इस तस्वीर को बहुत बारीकी से देखा है,

13:04.660 --> 13:10.582
और जो चीज़ मेरे दिमाग़ से निकल ही नहीं रही है…
वह मिसेज़ हेनेसी के चेहरे के भाव हैं।

13:11.542 --> 13:15.878
है ना? वह बहुत शांत लग रही हैं,
बिल्कुल भी असहज नहीं लग रहीं।

13:15.879 --> 13:17.380
लेकिन कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

13:17.381 --> 13:21.843
पैसडीना की एक रईस का
इन लोगों से क्या लेना-देना हो सकता है?

13:21.844 --> 13:24.263
वह हमेशा से रईस नहीं थी।

13:25.055 --> 13:26.848
रॉबर्ट से पहले भी उसकी एक ज़िंदगी थी।

13:26.849 --> 13:28.267
किस तरह की ज़िंदगी?

13:29.059 --> 13:30.351
मुश्किलों से भरी।

13:30.352 --> 13:34.272
शराबी माँ, हिंसक सौतेला बाप, ग़रीब बस्ती की रिहाइश।

13:34.273 --> 13:36.358
वह आसान नहीं था।

13:36.859 --> 13:39.695
हाँ, हाँ।
नहीं, हमने उनकी पिछली ज़िंदगी का पता लगाया था।

13:40.737 --> 13:42.613
उससे यह मामला और ज़्यादा अजीब हो जाता है।

13:42.614 --> 13:45.199
- क्यों?
- मतलब, उन जैसी एक महिला का

13:45.200 --> 13:49.204
रॉबर्ट और उनके परिवार से क्या मेल हो सकता है?

13:50.581 --> 13:51.915
या आपसे?

13:52.708 --> 13:55.960
क्या मेरी दोस्ती भी शक के दायरे में है?

13:55.961 --> 13:58.380
नहीं। ऐसा नहीं है।

13:59.089 --> 14:01.383
क्या लूटपाट का आरोप सरासर झूठा है?

14:02.092 --> 14:03.676
शायद आप मुझसे यह सब नहीं पूछ रही होतीं,

14:03.677 --> 14:05.721
अगर आपके पास डवीड के ख़िलाफ़ कोई ठोस सबूत होते।

14:06.388 --> 14:08.390
क्या आपकी नज़र में कोई और संदिग्ध है?

14:10.767 --> 14:12.186
आपके समय के लिए शुक्रिया।

14:50.182 --> 14:52.351
- धत् तेरे की।
- अपनी खिड़की नीचे करो!

14:55.562 --> 14:58.481
तुम्हें मेरा पीछा करने का कोई हक़ नहीं है।
यह उत्पीड़न है।

14:58.482 --> 15:01.234
मुझे अपना नाम और बैज नम्बर बताओ।

15:01.235 --> 15:02.236
मैं पुलिस में नहीं हूँ।

15:03.237 --> 15:04.821
मैं डॉनोवन के लिए काम करता हूँ।

15:09.868 --> 15:10.869
ठीक है।

15:12.913 --> 15:14.998
क्या आप कभी किसी युद्ध क्षेत्र में गई हैं?

15:15.624 --> 15:18.084
किसी को मरते हुए देखना, यह आपको बदल देता है।

15:18.085 --> 15:20.711
तो, मैंने उनके आश्रय के लिए अर्जी लगवाई,

15:20.712 --> 15:24.132
कुछ सरकारी सम्पर्कों का इस्तेमाल किया,
जैसी कि हमारी बात हुई थी, और…

15:24.716 --> 15:29.262
संक्षेप में कहूँ तो अब उनकी डेंटल प्रैक्टिस
बहुत अच्छी चल रही है।

15:29.263 --> 15:32.807
पिछले ही साल उनकी बेटी ने वैसर से ग्रेजुएशन पूरी की।

15:32.808 --> 15:34.059
यह शानदार है।

15:35.269 --> 15:39.273
जब आपका दिल आपसे कुछ कहता है,
तो आपको उसकी बात सुननी चाहिए।

15:40.190 --> 15:43.776
देवियों, अगर आप मुझे अनुमति दें
तो मुझे एक छोटा सा काम निपटाना है,

15:43.777 --> 15:45.779
लेकिन मैं थोड़ी देर बाद आपसे पूल पर मिलता हूँ।

15:49.199 --> 15:52.619
यह तो बहुत प्यारा है। तुम लड़कियाँ पटाने के लिए
मेरी कहानियाँ इस्तेमाल करते हो?

15:53.245 --> 15:54.329
यह एक अच्छी कहानी है।

15:55.038 --> 15:57.456
और तुम्हारे दान-धर्म के काम के लिए
मॉम और मैं पैसे देते हैं,

15:57.457 --> 15:59.041
तो यह मेरी भी कहानी है।

15:59.042 --> 16:01.920
"दान-धर्म का काम"? शुक्रिया, डॉनी।

16:02.838 --> 16:05.256
वैसे उनकी बेटी ओहायो स्टेट गई थी।

16:05.257 --> 16:06.424
वैसर सुनने में बेहतर लग रहा था।

16:06.425 --> 16:10.428
- वाह।
- तो, मेरे बंदे विंस्टन ने बताया तुम काफ़ी तेज़ भागती हो।

16:10.429 --> 16:12.346
हाँ, अगर ज़रूरत पड़े तो।

16:12.347 --> 16:15.308
कुछ परिवारों में, अगर किसी की दोस्त मर जाती है,

16:15.309 --> 16:18.645
तो उसे फूल या उपहारों की टोकरी दी जाती है,
या उससे गले भी मिला जाता है।

16:19.396 --> 16:20.522
मुझे इसका कोई अनुभव नहीं है।

16:21.190 --> 16:24.066
कहते हैं यह कुलीन और अमीर लोगों का अभिशाप है।

16:24.067 --> 16:26.152
- ठीक है।
- गले मिलना बहुत कम होता है।

16:26.153 --> 16:27.987
भावनाओं को ज़रूरत से ज़्यादा दबा दिया जाता है,
समझ रही हो?

16:27.988 --> 16:31.282
सही कहा। चूँकि तुम्हारा आदमी विंस्टन
मेरा पीछा करना बंद कर चुका है,

16:31.283 --> 16:34.203
और तुम देख सकते हो
कि मैं बहुत सुरक्षित और बिल्कुल ठीक हूँ,

16:34.870 --> 16:36.413
तो अब शायद तुम लोग घर जा सकते हो।

16:38.457 --> 16:39.750
मैं ख़ुद जाना चाहूँगा।

16:40.501 --> 16:42.168
मेरे पास तुम्हारी देखभाल करने से कहीं बेहतर काम हैं।

16:42.169 --> 16:44.337
- लेकिन…
- लेकिन जब कोई हादसा होता है,

16:44.338 --> 16:46.798
तुम पर भरोसा नहीं किया जा सकता
कि तुम क्या कर डालोगी।

16:47.591 --> 16:49.383
- यह सही बात नहीं है।
- नहीं?

16:49.384 --> 16:50.468
नहीं।

16:50.469 --> 16:52.553
- जब डैड की मौत हुई थी…
- यह… नहीं… यह मत करो।

16:52.554 --> 16:54.764
उन्हें इसके बीच में मत लाओ।

16:54.765 --> 16:57.601
उस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत अलग थी।

16:59.853 --> 17:01.145
सच में?

17:01.146 --> 17:03.564
अगर मैं बिना सबूत के तुमसे पूछता, तो तुम मुकर जातीं।

17:03.565 --> 17:05.650
ये दो पुराने दोस्त हैं जो अपना दुःख बाँट रहे हैं।

17:05.651 --> 17:06.901
दुःख बाँटते हुए चेहरों पर

17:06.902 --> 17:09.444
- इतनी लम्बी मुस्कान नहीं होती।
- हम उस इंसान के जुनून को

17:09.445 --> 17:10.864
सम्मान दे रहे हैं जिससे हम प्यार करते थे।

17:12.406 --> 17:15.827
ई, तुम और मैं, हम दोनों जानते हैं
कि तुम्हें टूटे हुए खिलौनों को जोड़ना बहुत पसंद है।

17:16.494 --> 17:18.412
ख़ासकर एक ख़ास, भले से कॉकेशियन खिलौने को।

17:18.413 --> 17:20.748
- अगर तुम बीएसयू या किसी अश्वेत महिला संघ से…
- क्या?

17:20.749 --> 17:22.415
- …जुड़ी होतीं तो शायद…
- शुरू हो गए।

17:22.416 --> 17:23.793
…तुम किसी अश्वेत इंसान के साथ होतीं,

17:23.794 --> 17:26.379
- बजाय एक श्वेत इंसान के साथ फँसे होने के।
- मुझे यह नहीं सुनना।

17:26.380 --> 17:28.005
तुम कमीने हो।

17:28.006 --> 17:32.176
तुम यह बात मान क्यों नहीं लेतीं
कि रॉबर्ट के मामले में तुम कभी साफ़ नहीं देख पातीं।

17:32.177 --> 17:33.637
और कभी नहीं देख पाईं।

17:35.222 --> 17:36.223
तुम्हारा बात पूरी हो गई?

17:36.807 --> 17:38.809
कमबख़्त मेरा पीछा करना बंद करो।

18:00.539 --> 18:02.540
रॉबर्ट - यहाँ पुलिस आई है।
वे घर को तहस-नहस कर रहे हैं।

18:02.541 --> 18:06.044
मैं सम्भाल नहीं पा रहा हूँ। क्या तुम आ सकती हो?

18:32.863 --> 18:33.864
सीएसआई

18:47.878 --> 18:48.879
वे वॉरंट लेकर आए थे।

18:49.796 --> 18:51.965
किस चीज़ का वॉरंट?

18:52.758 --> 18:54.300
नैंसी की कुछ चीज़ों के लिए।

18:54.301 --> 18:55.885
हमारे वित्तीय दस्तावेज़ों के लिए।

18:55.886 --> 18:59.389
वे देखना चाहते थे कि क्या अपनी पत्नी को मरवाने से
मेरा कोई फ़ायदा हो सकता है?

19:00.098 --> 19:01.349
हे भगवान।

19:01.350 --> 19:03.060
और उन्होंने मेरा लैपटॉप ले लिया।

19:03.644 --> 19:05.811
मैं किट को फ़ोन करने वाला था,
लेकिन वह मेरे पिता को फ़ोन कर देती,

19:05.812 --> 19:08.148
और वह इसे एक पूरे तमाशे में बदल देते।

19:10.400 --> 19:12.527
शायद वे बस अपनी
ज़रूरी जाँच-पड़ताल पूरी कर रहे हैं, रॉबर्ट।

19:12.528 --> 19:14.779
- उन्हें कुछ नहीं मिलेगा।
- बेशक नहीं मिलेगा।

19:14.780 --> 19:17.281
मैंने वह नहीं… मेरा वह मतलब नहीं था…
मैं वह नहीं कह रही थी…

19:17.282 --> 19:18.449
तुम सही कह रही हो। माफ़ कर दो।

19:18.450 --> 19:20.536
मैं बस… यह पूरा मामला ही बस…

19:22.955 --> 19:26.250
शायद जन्मदिन की पार्टी करने के लिए
यह सही समय नहीं है।

19:29.378 --> 19:30.754
मुझे ऐसा नहीं लगता।

19:32.172 --> 19:35.175
मुझे लगता है हमें जीना जारी रखना होगा, समझ रहे हो?

19:35.968 --> 19:37.761
कोरा कुछ सामान्य पल जीने की हक़दार है।

19:38.679 --> 19:39.763
और तुम भी।

19:41.390 --> 19:43.392
और मुझे लगता है कि नैंसी भी यही चाहती।

19:48.897 --> 19:50.899
इंटरनेशनल
रेस्क्यू एंड रिलीफ़

19:52.943 --> 19:56.946
तो, अगर हम लाइबेरिया की टीम में
किसी को शामिल करने वाले हैं,

19:56.947 --> 19:58.699
तो मेरा वोट चेल्सी को जाएगा।

19:59.449 --> 20:00.784
क्या उसने ख़ुद कहा है?

20:01.285 --> 20:03.077
नहीं, पर उसने थोड़ी पहल की है।

20:03.078 --> 20:04.412
रॉबर्ट
उन्होंने डवीड को छोड़ दिया।

20:04.413 --> 20:06.582
उसके स्थानीय लोगों से अच्छे सम्पर्क हैं,
जिनसे शायद हमें मदद मिल सकती है।

20:09.960 --> 20:12.379
एल… एल।

20:13.797 --> 20:15.381
हाँ, माफ़ करना।

20:15.382 --> 20:16.842
हाँ। नहीं, कोई बात नहीं।

20:17.551 --> 20:19.427
हालाँकि अगर तुम चाहो तो मैं उससे सम्पर्क कर सकता हूँ।

20:19.428 --> 20:20.429
ज़रूर।

20:22.389 --> 20:23.472
हे, जे।

20:23.473 --> 20:25.141
ऐसा नहीं होगा,

20:25.142 --> 20:29.980
पर पुलिस की जाँच थोड़ी पेचीदा होती जा रही है, तो…

20:31.523 --> 20:35.818
अगर कोई तुमसे मेरे बारे में पूछे…

20:35.819 --> 20:38.238
जानता हूँ। मैं सम्भाल लूँगा।

20:39.031 --> 20:40.531
मैं कुछ नहीं कहूँगा, ठीक है?

20:40.532 --> 20:41.700
नहीं, तुम कह सकते हो।

20:42.618 --> 20:44.536
तुम उन्हें बता सकते हो कि मैं तुम्हारे घर पर थी।

20:48.916 --> 20:51.000
- हम तो यह बात अपने तक ही रख रहे थे ना?
- ऐसा ही है।

20:51.001 --> 20:55.630
लेकिन, मतलब, अगर कोई पूछता है,
तो हम उनकी मदद करना चाहेंगे।

20:55.631 --> 20:56.881
- एली।
- हाँ?

20:56.882 --> 20:58.049
क्या आपके पास थोड़ा समय है?

20:58.050 --> 20:59.134
हाँ, ज़रूर।

20:59.885 --> 21:01.719
क्या तुम मुझे थोड़ा समय दोगे? माफ़ करना।

21:01.720 --> 21:03.222
- ओह, हाँ। बेशक।
- शुक्रिया।

21:05.766 --> 21:07.141
क्या हुआ? तुम ठीक हो?

21:07.142 --> 21:08.143
बात मेरी मॉम की है।

21:09.019 --> 21:10.937
किसी को उन्हें पुलिस स्टेशन से लेकर आना होगा।

21:10.938 --> 21:12.689
क्या? क्या मतलब है तुम्हारा?

21:24.117 --> 21:25.619
पैसडीना पुलिस विभाग

21:27.621 --> 21:29.664
मैंने वकील से सम्पर्क किया है। वह यहाँ आ रहा है।

21:29.665 --> 21:32.375
उसके यहाँ आने तक
मैरी किसी भी सवाल का जवाब नहीं देगी।

21:32.376 --> 21:33.668
हम मैरी को गिरफ़्तार नहीं कर रहे हैं।

21:33.669 --> 21:36.128
बस कोई उन्हें समझा दे
कि वह हमें परेशान करना बंद कर दें।

21:36.129 --> 21:37.505
मैं समझी नहीं।

21:37.506 --> 21:41.300
मुझे पता चला है कि आपकी दोस्त
मेरे ऑफ़िसरों को तंग कर रही हैं।

21:41.301 --> 21:42.718
- क्या?
- सिर्फ़ पिछले हफ़्ते भर में,

21:42.719 --> 21:46.889
उन्होंने 20 सार्वजनिक रिकॉर्ड के आवेदन जमा किए हैं,

21:46.890 --> 21:48.850
और आज उन्होंने हद पार कर दी।

21:48.851 --> 21:50.853
अगली बार, हथकड़ियाँ लग जाएँगी।

21:57.192 --> 21:59.569
- कमबख़्त तुमने क्या किया?
- कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।

21:59.570 --> 22:01.738
नहीं, असल में बहुत फ़र्क़ पड़ता है।

22:03.198 --> 22:04.783
- मैंने चू-शब्द का इस्तेमाल कर दिया था।
- क्या?

22:05.534 --> 22:07.785
- स्टेपलर फेंकते समय।
- हे भगवान।

22:07.786 --> 22:09.370
- दीवार पर।
- ठीक है।

22:09.371 --> 22:11.081
- किसी इंसान पर नहीं।
- तुम ठीक तो हो?

22:11.707 --> 22:14.542
देखो, उन्होंने सारा समय
इस डवीड वाले मामले पर बर्बाद कर दिया।

22:14.543 --> 22:17.879
और इस बीच, वे मेरी दी गई
किसी भी जानकारी पर ध्यान ही नहीं दे रहे थे।

22:17.880 --> 22:21.007
हमारे कॉलेज की यीअरबुक्स में जितने भी डेविड थे,
मैंने उन सबको चिह्नित किया।

22:21.008 --> 22:23.801
मैंने हर उस डेविड को ढूँढा
जिसे नैंसी सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करती है।

22:23.802 --> 22:27.221
मैंने उस विलियम डेविड नाम के बंदे को भी ढूँढ निकाला
जिसकी टेक्सस में फूलों की दुकान है

22:27.222 --> 22:29.932
और नैंसी ने पिनटेरेस्ट पर उसकी पोस्ट को
लाइक किया था और मुझे बस…

22:29.933 --> 22:31.350
- पता है यह सुनने में अजीब है, पर…
- हाँ,

22:31.351 --> 22:33.478
- यह पूछने के लिए मुझसे नाराज़ मत होना।
- क्या?

22:34.771 --> 22:36.189
क्या तुम वह ले रही…

22:36.190 --> 22:37.565
नहीं, एल, हद है।

22:37.566 --> 22:40.651
मैंने छह महीनों में
एस्पिरिन से ज़्यादा कुछ नहीं लिया है, ठीक है?

22:40.652 --> 22:41.653
ठीक है।

22:43.447 --> 22:45.115
मुझे माफ़ कर दो, मैं इसे भूल नहीं सकती।

22:47.409 --> 22:49.411
लेकिन उसने तुम्हें बताया, एल।

22:50.537 --> 22:53.207
उसने मुझसे मुँह मोड़ लिया
और तुम्हें ये बातें सुनने को मिलीं…

22:54.875 --> 22:56.043
और अब मैं कभी नहीं सुन पाऊँगी।

22:56.877 --> 22:58.211
उसने मुझे भी ख़ुद से दूर कर रखा था।

22:58.212 --> 23:00.214
ऐसी बहुत सी बातें हैं जो मैं नहीं जानती।

23:02.132 --> 23:05.177
काश मैं भी तुम्हारी तरह अपना ध्यान भटका पाती।

23:06.887 --> 23:08.388
काम और रॉबर्ट के ज़रिए।

23:11.016 --> 23:15.394
मुझे लगता है कि आज रात हमें बस एक बेहद
आरामदायक शाम बितानी चाहिए, ठीक है?

23:15.395 --> 23:16.479
मैं बाहर से थोड़ा खाना ले लूँगी।

23:16.480 --> 23:18.564
तुम्हारे लिए और बच्चों के लिए
और हॉवर्ड के लिए भी ले आऊँगी।

23:18.565 --> 23:20.984
हम बस थोड़ा… चिल करेंगे।

23:21.610 --> 23:23.194
- ठीक है।
- ठीक है? ठीक है।

23:23.195 --> 23:24.779
मुझे नहीं पता था कि अब भी कोई ऐसा कहता है।

23:24.780 --> 23:26.197
मैं कहती हूँ।

23:26.198 --> 23:27.491
हम चिल करेंगे।

23:49.012 --> 23:51.098
हे, मैं बस यूँ ही आ…

23:51.682 --> 23:53.934
रॉबर्ट। हे।

23:55.102 --> 23:56.270
रॉबर्ट!

23:59.147 --> 24:01.358
- हे।
- हे।

24:02.067 --> 24:03.652
लग रहा है काफ़ी सुकून मिला होगा।

24:04.361 --> 24:05.529
हाँ।

24:06.446 --> 24:10.366
जब भी मुझे पीने की तलब होती है,
मैं पीने के बजाय यहाँ आकर थोड़ा खेल लेता हूँ।

24:10.367 --> 24:12.160
तुम यहाँ कितनी देर से हो?

24:14.872 --> 24:16.999
शायद मुझे पीने की ज़्यादा ही तलब लगी थी।

24:18.417 --> 24:19.876
सब ठीक है?

24:19.877 --> 24:21.335
क्या पुलिस से कोई बात हुई?

24:21.336 --> 24:23.212
वे नैंसी के सामान के कुछ बक्से दे गए हैं,

24:23.213 --> 24:24.506
लेकिन उसके अलावा, कुछ नहीं।

24:25.132 --> 24:26.800
हालाँकि तुम्हारे भाई से बात हुई थी।

24:28.177 --> 24:29.595
मज़ाक़ कर रहे हो?

24:30.512 --> 24:31.846
मैं बहुत हैरान था कि उसने मुझे फ़ोन किया।

24:31.847 --> 24:33.015
इतने… इतने सालों बाद।

24:33.599 --> 24:36.143
उसने… मैं नहीं… उसने क्या कहा?

24:36.977 --> 24:39.270
- नैंसी की मौत पर अफ़सोस जता रहा था।
- अच्छा।

24:39.271 --> 24:42.190
- उस बंदे को मैं कभी पसंद नहीं था।
- ऐसा नहीं है।

24:42.191 --> 24:43.859
मैंने… मैंने तुम्हें कभी बताया कि उसने मुझसे क्या कहा था?

24:44.776 --> 24:46.861
- नहीं।
- हम तुम्हारे डैड के साथ

24:46.862 --> 24:49.155
मछलियाँ पकड़ने गए थे।
कॉलेज का पहला साल था। वसंत की छुट्टियाँ।

24:49.156 --> 24:50.281
अच्छा।

24:50.282 --> 24:52.074
हमारे पहुँचने के लगभग एक घंटे बाद,

24:52.075 --> 24:55.995
डॉनोवन ने मुझे एक तरफ़ ले जाकर मुझसे कहा
कि मुझे तुम्हारे क़रीब जाने की इजाज़त नहीं है।

24:55.996 --> 24:57.372
रूमानी तौर पर।

24:58.290 --> 25:00.082
उसने ऐसा क्यों किया?

25:00.083 --> 25:02.835
मुझे यक़ीन है कि वह बस
बड़े भाई वाली भूमिका निभा रहा था।

25:02.836 --> 25:04.254
इसके लिए मैं उसे कोई दोष नहीं दूँगा।

25:04.796 --> 25:06.506
मैं नहाने जा रहा हूँ।

25:06.507 --> 25:07.508
तुम अभी रुकोगी?

25:08.091 --> 25:09.718
- कुछ कह नहीं सकती।
- ठीक है।

25:24.775 --> 25:26.443
तुम्हें क्या लगता है हम कौन से दशक में जी रहे हैं?

25:28.320 --> 25:30.613
मैं बहुत देर से धूप में बैठा हूँ। थोड़ी देर रुक जाओ।

25:30.614 --> 25:32.031
क्या तुम्हें लगता है कि यह अंधकार युग है

25:32.032 --> 25:35.618
जहाँ तुम यह फ़ैसला करोगे
कि मैं किसे डेट करूँगी और किसे नहीं?

25:35.619 --> 25:38.496
क्योंकि तुम्हारा और हमारी माँ का जो भी मानना हो,
उसके बावजूद,

25:38.497 --> 25:41.290
मैं एक वयस्क हूँ। मैं वयस्क हूँ।

25:41.291 --> 25:43.960
मैं एक ऐसी इंसान हूँ जिसकी लोग इज़्ज़त करते हैं
और उस पर भरोसा करते हैं।

25:43.961 --> 25:47.130
मुझे क्या चाहिए और मुझे क्या करना है,
मैं इसके लिए ज़िम्मेदारी भरे फ़ैसले लेती हूँ।

25:48.257 --> 25:49.258
ठीक है।

25:50.259 --> 25:51.927
ठीक है, तुम बैठ क्यों नहीं जातीं?

25:52.469 --> 25:54.596
मुझे बताओ कि आज हम किस बात को लेकर इतने परेशान हैं?

25:55.556 --> 25:56.640
तुमने रॉबर्ट को फ़ोन किया।

25:58.976 --> 26:01.144
बहुत जल्दी बता दिया। तुम दोनों काफ़ी बातें करते हो, हँ?

26:02.479 --> 26:06.440
उसने मुझे बताया कि जब तुम उससे पहली बार मिले थे,
तब तुमने उससे क्या कहा था।

26:06.441 --> 26:08.944
तुमने उसे मुझे डेट करने से मना किया।

26:09.736 --> 26:11.154
तीर सीधा दिल पर लगा।

26:11.989 --> 26:13.197
क्या तुम मुझे बताओगे क्यों?

26:13.198 --> 26:14.365
हद है, ई। हम दोनों जानते हैं क्यों।

26:14.366 --> 26:17.619
नहीं, मैं सच में नहीं जानती।
मुझे शायद तुम्हारे मुँह से सुनकर ही चैन मिलेगा।

26:18.203 --> 26:19.204
ठीक है।

26:21.874 --> 26:22.875
मैं देख सकता हूँ।

26:24.418 --> 26:29.255
तुम दोनों होशियार, संवेदनशील,
एक जैसी सोच रखने वाले इंसान हो।

26:29.256 --> 26:33.677
एक आदर्श स्थिति में,
जहाँ बाहरी दुनिया कोई असर ना रखती हो…

26:34.803 --> 26:38.098
तुम एकदम उपयुक्त अंतर्जातीय केन और बार्बी हो।

26:39.224 --> 26:41.310
- लेकिन क्योंकि बाहरी दुनिया का कोई…
- दुनिया नहीं।

26:42.060 --> 26:44.478
- उसका परिवार।
- नहीं, तुम उसके परिवार के बारे में

26:44.479 --> 26:47.356
- कुछ नहीं जानते।
- हेनेसी परिवार के लोग ख़ानदानी रईस हैं,

26:47.357 --> 26:49.066
उन्हें लगता है दुनिया उनकी जागीर है।

26:49.067 --> 26:53.613
उन्हें लगता है कि जवाबदेही एक मिथक है,
और नैतिकता एक मज़ाक़ है।

26:53.614 --> 26:56.200
तुम्हें क्या लगता है
कि डवीड की गिरफ़्तारी किसके इशारे पर हुई थी?

26:56.992 --> 26:59.702
यह तो हेनेसी परिवार की पुरानी चाल है।

26:59.703 --> 27:01.787
अपने लोगों को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

27:01.788 --> 27:04.458
नहीं। अब तुम बिल्कुल बेतुकी बात कर रहे हो।

27:05.000 --> 27:06.834
रॉबर्ट ने नैंसी को नहीं मारा।

27:06.835 --> 27:09.337
नैंसी का एक प्रेमी था। उसका नाम डेविड था,

27:09.338 --> 27:10.922
और डेविड ने उसे मारा है।

27:10.923 --> 27:14.383
- तो शायद रॉबर्ट को डेविड के बारे में पता चल गया।
- उसे डेविड के बारे में नहीं पता था।

27:14.384 --> 27:16.552
उसे तो अफ़ेयर के बारे में भी नहीं पता था,
जब तक मैंने उसे नहीं बताया,

27:16.553 --> 27:18.680
और जब तक मैंने उसे बताया,
उससे पहले ही नैंसी की मौत हो चुकी थी।

27:19.473 --> 27:20.682
ज़रा रुकना। तुमने…

27:22.935 --> 27:26.729
तुमने रॉबर्ट को बताया
कि उसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है?

27:26.730 --> 27:27.731
हाँ।

27:28.524 --> 27:30.107
क्योंकि उसे फ़िक्र हो रही थी।

27:30.108 --> 27:32.401
वह पुलिस को फ़ोन करने वाला था
और मैं मदद करना चाहती थी।

27:32.402 --> 27:36.240
लगता है आजकल तुम बस रॉबर्ट की मदद ही करती हो।

27:38.700 --> 27:40.535
तुम उसके लिए एक दूसरा विकल्प बनी रहना चाहती थीं।

27:40.536 --> 27:44.455
तुम्हें कोई अंदाज़ा नहीं है कि तुम क्या बोल रहे हो।

27:44.456 --> 27:45.707
- ओह, नहीं?
- नहीं।

27:58.637 --> 28:00.638
यक़ीन नहीं होता कि मॉम जेल गई थीं।

28:00.639 --> 28:04.225
मैंने जेल नहीं गई थी। मैं नागरिक अवज्ञा कर रही थी,

28:04.226 --> 28:06.353
जिसे करने का हम सभी को हक़ है।

28:09.356 --> 28:11.357
पर मुझे माफ़ करना कि मैंने तुम लोगों को डरा दिया।

28:11.358 --> 28:12.942
- मैं तो नहीं डरी।
- ठीक है।

28:12.943 --> 28:13.944
डैड डर गए थे।

28:19.032 --> 28:21.200
क्या? हे, मैं अभी भी खा रहा हूँ।

28:21.201 --> 28:22.493
मुझे लगता है यहाँ काम ख़त्म हो चुका है।

28:22.494 --> 28:24.370
बशर्ते कोई सफ़ाई करने में मेरी मदद ना करना चाहे।

28:24.371 --> 28:25.496
- मैं तो नहीं!
- मैं भी नहीं।

28:25.497 --> 28:26.873
हे, हे। नहीं, नहीं, नहीं। य…

28:26.874 --> 28:28.375
यहाँ… जूनी, यहाँ वापस आओ।

28:28.917 --> 28:30.919
- मैं मदद कर देती हूँ। मैं कर देती हूँ।
- शुक्रिया।

28:32.629 --> 28:33.630
वे भी डर गए थे।

28:34.214 --> 28:36.257
वे कहना नहीं चाहते, लेकिन वे डर गए थे।

28:36.258 --> 28:39.428
तुम बिना कुछ ढंग से बताए चली गईं
और फिर हमें पुलिस वालों का फ़ोन आता है।

28:43.098 --> 28:44.516
जानता हूँ नैंसी तुम्हारे लिए बहुत मायने रखती थी,

28:45.392 --> 28:46.727
पर तुम्हारा परिवार भी उतना ही अहम है।

28:48.604 --> 28:50.898
वे… वे अभी भी यहीं हैं। उन्हें तुम्हारी ज़रूरत है।

28:51.481 --> 28:53.567
- हमें तुम्हारी ज़रूरत है।
- मुझे नहीं पता मैं इसे कैसे…

28:54.109 --> 28:56.236
मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे भुलाऊँ, ठीक है?

28:58.822 --> 29:02.242
शुक्रिया, एलेनॉर, मदद के लिए और नूडल्स के लिए भी।

29:03.827 --> 29:04.870
कोई बात नहीं।

29:17.799 --> 29:19.175
उसका फ़िक्र करना ग़लत नहीं है।

29:19.176 --> 29:20.552
जानती हूँ। जानती हूँ।

29:22.179 --> 29:24.932
ठीक है, तो मैं चाहती हूँ कि तुम खुले दिमाग़ से सोचो।

29:26.767 --> 29:27.850
किस बारे में?

29:27.851 --> 29:31.313
मुझे डवीड का पता मिल गया।

29:32.940 --> 29:35.775
- नहीं।
- क्या तुम्हें यह देखकर ग़ुस्सा नहीं आता

29:35.776 --> 29:38.945
कि उन्हें लगता है कि हम सच जानने के लायक़ नहीं हैं
क्योंकि हम बस उसके दोस्त हैं?

29:38.946 --> 29:40.863
- बेशक, ग़ुस्सा आता है।
- डवीड ने नैंसी की पेंटिंग बनाई थी।

29:40.864 --> 29:42.490
वह नैंसी के साथ पार्टी करता था।

29:42.491 --> 29:45.117
हो सकता है वहाँ क्या हुआ था, उसे इस बारे में कुछ पता हो।

29:45.118 --> 29:47.162
हम इस तरह क़ानूनी जाँच में दख़ल नहीं दे सकते।

29:51.667 --> 29:53.085
वह जवाब नहीं देती।

29:54.253 --> 29:55.546
कौन?

29:56.421 --> 30:00.259
यूट्यूब पर एक ग्रीफ़ काउंसलर
यानी दुःख से उबरने में मदद करने वाली एक सलाहकार है,

30:02.010 --> 30:06.515
और वह सुझाव देती है
कि आप अपने मृत प्रियजनों से बात करें।

30:07.474 --> 30:08.975
तो मैं वह करने की कोशिश कर रही हूँ।

30:08.976 --> 30:12.186
मतलब, जब घर के सभी लोग बाहर होते हैं
या सो रहे होते हैं,

30:12.187 --> 30:14.022
ताकि वे मुझे पागल ना समझने लगें।

30:15.607 --> 30:17.358
और मैं बस उससे बात करती हूँ।

30:17.359 --> 30:21.320
मैं उसे बताती हूँ कि आर्टी का एक और दाँत टूट गया,

30:21.321 --> 30:24.658
और हॉवर्ड को शायद नई नौकरी मिल सकती है, और…

30:27.452 --> 30:28.620
लेकिन वह जवाब नहीं देती।

30:34.042 --> 30:35.377
वह कोई जवाब नहीं देती।

30:39.256 --> 30:41.091
और मेरे मन में बहुत सारे सवाल हैं।

30:43.177 --> 30:44.178
प्लीज़ मदद करो।

30:54.855 --> 30:55.938
हैलो।

30:55.939 --> 30:57.815
कमबख़्त मुझे अकेला छोड़ दो।

30:57.816 --> 31:01.569
सर, हम पत्रकार नहीं हैं,
हम पुलिस ऑफ़िसर भी नहीं हैं।

31:01.570 --> 31:03.613
हम नैंसी के दोस्त हैं।

31:03.614 --> 31:05.032
हम बस बात करना चाहते हैं।

31:06.074 --> 31:07.575
दफ़ा हो जाओ।

31:07.576 --> 31:08.701
नहीं।

31:08.702 --> 31:10.871
हम यहाँ से नहीं जाएँगे।

31:11.788 --> 31:14.333
- हमें अंदर आने दो। प्लीज़।
- मैरी।

31:15.000 --> 31:16.792
क्या तुम्हारा कमबख़्त दिमाग़ ख़राब हो गया है?

31:16.793 --> 31:19.505
प्लीज़। वह हमारी दोस्त थी।

31:21.340 --> 31:22.341
प्लीज़।

31:54.581 --> 31:58.126
उसने एक संग्राहक के यहाँ मेरा काम देखा
और मुझसे सम्पर्क किया।

31:58.710 --> 32:02.380
मुझे लगा था कि वह उन श्वेत महिलाओं में से एक है,
जो, बुरा मत मानना,

32:02.381 --> 32:06.259
चाहती हैं कि मैं उनकी ऐसी पेंटिंग बनाऊँ
जो उनके हिसाब से उनका सच्चा, प्रामाणिक रूप है।

32:06.260 --> 32:07.553
लेकिन कुछ रेखाचित्र बनाने के बाद,

32:08.720 --> 32:10.721
यह साफ़ हो गया कि वह थोड़ी अलग इंसान थी।

32:10.722 --> 32:13.057
वह चाहती थी कि मैं
उसके ज़ख़्मों के निशान कैनवस पर उतारूँ।

32:13.058 --> 32:15.601
उसने कहा ये निशान उस हादसे से हैं,
जो उसी की वजह से हुआ था।

32:15.602 --> 32:18.229
उसने कहा कि उसे वे निशान
उसकी ख़ुद की ग़लती की वजह से मिले थे?

32:18.230 --> 32:20.106
उसमें पक्का उसकी कोई ग़लती नहीं थी।

32:20.107 --> 32:25.111
डवीड, उस तस्वीर से लग रहा था
कि तुम दोनों एक दूसरे को काफ़ी अच्छी तरह जानते थे।

32:25.112 --> 32:28.197
मुझे तो वह तस्वीर याद भी नहीं है।

32:28.198 --> 32:29.949
वह पार्टी में बहुत कम देर रुकी थी।

32:29.950 --> 32:31.325
शायद जिस बंदे को वह साथ लाई थी

32:31.326 --> 32:33.077
- उसे अच्छा नहीं लग रहा था।
- क्या?

32:33.078 --> 32:34.745
क्या मतलब बंदे को साथ लाई थी?

32:34.746 --> 32:36.832
डवीड, क्या तुम्हें याद है वह कैसा दिखता था?

32:37.916 --> 32:38.917
वह श्वेत था।

32:39.751 --> 32:41.544
क्या तुम्हें लगता है कि वह रॉबर्ट के साथ आई होगी?

32:41.545 --> 32:43.964
नहीं। नहीं, रॉबर्ट ने वह तस्वीर
पहले कभी नहीं देखी थी।

32:45.883 --> 32:46.966
क्या तुम ज़रा इसे देखकर…

32:46.967 --> 32:49.051
- वह मुझे बता चुका होता।
- ज़रा रुक जाओ।

32:49.052 --> 32:50.720
क्या तुम ज़रा यह तस्वीर देखोगे?

32:50.721 --> 32:52.597
क्या तुम इस आदमी को पहचानते हो?

32:52.598 --> 32:55.391
अगर मुझे उसकी नस्ल के अलावा
और कुछ भी याद होता, तो मैं बता चुका होता।

32:55.392 --> 32:57.101
मैंने पुलिस को बता दिया। अब यह उनकी ज़िम्मेदारी है।

32:57.102 --> 32:59.770
- तुमने तस्वीर देखी तक नहीं।
- नहीं, अब मैं किसी सवाल का जवाब नहीं दूँगा।

32:59.771 --> 33:00.856
यह…

33:01.690 --> 33:03.901
मुझे जेल में डाल दिया गया था। और किसलिए?

33:04.651 --> 33:06.569
मैंने कुछ नहीं किया। कुछ भी नहीं।

33:06.570 --> 33:09.489
ठीक है। हम तुम्हारा काफ़ी समय ले चुके हैं।

33:10.741 --> 33:12.034
शुक्रिया।

33:15.412 --> 33:16.580
तुम कहाँ थीं?

33:17.456 --> 33:18.582
माफ़ करना?

33:19.374 --> 33:21.460
तुम्हारी दोस्त गहरे अवसाद में थी।

33:22.252 --> 33:24.337
वह अपने ही दुःख में डूबती जा रही थी।

33:24.338 --> 33:25.672
यही मैंने देखा।

33:26.256 --> 33:27.673
यही मैंने अपने कैनवस पर उतारा।

33:27.674 --> 33:30.259
तो तब तुम कहाँ थीं
जब उसे तुम्हारी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी?

33:30.260 --> 33:31.594
वह अपना दुःख छुपा नहीं रही थी।

33:31.595 --> 33:35.098
अगर तुम वह नहीं देख पाईं,
तो इसलिए क्योंकि तुम देखना नहीं चाहती थीं।

33:36.600 --> 33:38.769
चलो। आओ, चलो।

33:42.397 --> 33:45.399
मैं चाहूँगी कि सेंटरपीस थोड़े और एक जैसे हों।

33:45.400 --> 33:48.486
और हर कोने पर तीन लोग होने चाहिए।
मुझे कहीं भी भीड़ नहीं चाहिए।

33:48.487 --> 33:50.780
- नहीं। पूरे समय। ठीक है? शुक्रिया।
- …तुम्हारी ग़लती है।

33:50.781 --> 33:52.073
तुम्हारी ग़लती है।

33:52.074 --> 33:53.908
- उसने नहीं किया…
- तुमने नहीं किया।

33:53.909 --> 33:55.160
मैंने तुमसे बार-बार कहा…

34:04.294 --> 34:06.129
हे। सब ठीक है?

34:06.672 --> 34:08.381
मेरे कड़े विरोध के बावजूद,

34:08.382 --> 34:11.717
मेरे परिवार ने पुलिस पर दबाव डालने के लिए
उस संकट प्रबंधन पीआर फ़र्म को काम पर रख लिया।

34:12.469 --> 34:14.179
उन्होंने ही वह तस्वीर धोखे से सार्वजनिक की थी।

34:14.763 --> 34:16.014
कमबख़्त सोच सकती हो?

34:16.889 --> 34:19.476
उन्हीं की वजह से डवीड बॉयेट को
गिरफ़्तार किया गया था। मेरे परिवार की वजह से।

34:20.101 --> 34:21.477
यह बहुत घटिया हरकत है।

34:21.478 --> 34:24.147
उन्हें लगा कि इससे
मीडिया को हमसे दूर रखने में मदद मिलेगी।

34:24.773 --> 34:26.189
ज़ाहिर है, कमबख़्त किसे फ़र्क़ पड़ता है

34:26.190 --> 34:29.069
अगर एक निर्दोष आदमी को
हफ़्तों सलाखों के पीछे रहना पड़े?

34:30.362 --> 34:34.533
और तुम उससे कभी नहीं मिले, है ना?

34:35.324 --> 34:36.408
किससे कभी नहीं मिला?

34:36.409 --> 34:37.411
डवीड से।

34:38.203 --> 34:40.289
तुमने उसे पहली बार ख़बरों में देखा था।

34:40.998 --> 34:43.541
एलेनॉर, तुम यहीं थीं। हमने उसे साथ में देखा था।

34:43.542 --> 34:44.709
तुम कहना क्या चाह रही हो?

34:44.710 --> 34:47.295
मैं… नहीं, मैं कुछ नहीं कहना चाह रही। मैं…

34:49.047 --> 34:52.841
मुझे अच्छी तरह पता है
कि एक ताक़तवर परिवार से होने का क्या मतलब होता है।

34:52.842 --> 34:56.428
कभी-कभी आप देख नहीं पाते
कि कैसे पर्दे के पीछे सब कुछ उनके इशारों पर हो रहा है।

34:56.429 --> 35:01.143
वैसे, तुमने तो दुनिया में अपना रास्ता ख़ुद बना लिया है।

35:01.852 --> 35:03.520
- तुम्हें ऐसा लगता है?
- हाँ।

35:04.146 --> 35:08.567
मुझे लगातार ऐसा महसूस होता है
कि वे मुझ पर नज़र रखे हुए हैं।

35:10.444 --> 35:12.529
हाँ, लेकिन तुम वे काम करती हो
जो तुम्हारे लिए मायने रखते हैं।

35:15.073 --> 35:17.075
मैं इसकी क़द्र करता हूँ।

35:17.576 --> 35:18.952
हमेशा करता रहा हूँ।

35:20.287 --> 35:21.288
डैड?

35:22.206 --> 35:23.207
डैड!

35:26.919 --> 35:28.836
- हे।
- मॉम की चीज़ें बक्सों में क्यों रखी हैं?

35:28.837 --> 35:30.881
मैं… मैं बस चीज़ें सहेज रहा था।

35:31.465 --> 35:33.299
आप इन्हें फेंक नहीं सकते।

35:33.300 --> 35:35.051
कोरा, ऐसा कुछ नहीं है।

35:35.052 --> 35:36.344
तुम्हें समझना होगा,

35:36.345 --> 35:38.930
मेरे लिए यह बहुत मुश्किल है
कि उसकी चीज़ें हर तरफ़ बिखरी रहें…

35:38.931 --> 35:40.933
तो, क्या? आप उनकी यादों को मिटा देंगे?

35:42.351 --> 35:44.810
नहीं। नहीं, यह ऐसा नहीं कर सकते।

35:44.811 --> 35:46.354
यह नामुमकिन है, कोरा।

35:46.355 --> 35:48.105
मेरे पास बस यही बचा है!

35:48.106 --> 35:51.400
इन बक्सों में जो कुछ भी है
मेरे पास वही मेरी मॉम की आख़िरी निशानी है।

35:51.401 --> 35:52.735
मैं समझता हूँ, बच्चे। मैं…

35:52.736 --> 35:54.696
कोरा। यहाँ आओ।

36:02.955 --> 36:06.959
तुम्हें पता है मेरी कार
मेरे डैड के मरने से पहले उनकी कार थी?

36:08.335 --> 36:12.339
और उन्होंने ही मुझे यह हार दिया था।

36:13.757 --> 36:17.844
और मेरे अपार्टमेंट की दीवार पर
उनकी एक फ़िशिंग रोड भी टँगी हुई है,

36:17.845 --> 36:20.179
क्योंकि मैं उनकी मौजूदगी महसूस करना चाहती हूँ।

36:20.180 --> 36:22.766
इसलिए मैं उन सब चीज़ों को अपने बहुत क़रीब रखती हूँ।

36:24.434 --> 36:25.602
तो तुम भी ऐसा कर सकती हो।

36:26.436 --> 36:29.272
तुम इस सारे सामान को देख लो और बस,

36:29.273 --> 36:33.110
जो भी चीज़ तुम्हें उनकी याद दिलाए,
तुम वह अपने पास रख लो। तुम उसे अपने क़रीब रखो।

36:34.444 --> 36:35.945
और बाक़ी का सामान,

36:35.946 --> 36:38.949
हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे किसी ख़ास जगह पर रखा जाए।

36:39.491 --> 36:42.744
हम उसे ओहाय हाउस में रख सकते हैं।

36:43.912 --> 36:47.249
इस तरह, जब भी तुम्हें उनकी मौजूदगी
महसूस करने का मन करे, तुम वहाँ जा सकती हो।

36:48.458 --> 36:49.459
ठीक है।

36:51.712 --> 36:53.796
तुमसे कोई नहीं कह रहा है
कि तुम अपनी मॉम को भुला दो।

36:53.797 --> 36:56.633
तुम्हारे डैड तुमसे कभी ऐसा करने के लिए नहीं कहेंगे।

37:07.436 --> 37:08.437
बच्चे।

37:11.982 --> 37:13.066
हे, शुक्रिया।

37:19.781 --> 37:21.742
पार्टी रद्द करने के लिए मैं उसे दोष नहीं दूँगा।

37:22.451 --> 37:24.870
वैसे भी शायद स्कूल वापस जाकर वह ज़्यादा मज़ा कर पाएगी।

37:27.289 --> 37:29.123
मैंने इस जन्मदिन पर सब कुछ गड़बड़ कर दिया।

37:29.124 --> 37:32.084
मैंने ही ज़ोर देकर कहा था
कि तुम्हें उसे पार्टी देनी चाहिए।

37:32.085 --> 37:34.129
तुमने तो सिर्फ़ मेरी मदद ही की है।

37:34.713 --> 37:36.465
मुझे लगता है कि कोरा को बस थोड़ा समय चाहिए।

37:37.633 --> 37:39.050
यह कितना अस्वाभाविक है, समझ रहे हो?

37:39.051 --> 37:41.178
माता-पिता को खोने के लिए
बच्चों को कोई तैयारी नहीं कराई जाती।

37:41.720 --> 37:43.347
हमें भी किसी ने तैयार नहीं किया था।

37:46.141 --> 37:49.561
पता है, जब पुलिस आई और नैंसी की चीज़ें ले गई,
तो कहीं न कहीं मुझे थोड़ी राहत महसूस हुई थी।

37:50.395 --> 37:54.106
मैं उसकी यादों को मिटाना नहीं चाहता,
लेकिन जिधर भी मैं देखता हूँ,

37:54.107 --> 37:58.819
उसकी कोई न कोई चीज़ मुझे
उसकी गुप्त ज़िंदगी की चीख-चीखकर याद दिलाती है।

37:58.820 --> 38:00.948
कमबख़्त उसके अफ़ेयर की, जो उसने मुझसे छुपाया था।

38:02.783 --> 38:05.619
वह बहरा कर देने वाला शोर है।
जो मुझे चारों तरफ़ से घेर रहा है।

38:09.498 --> 38:13.252
मुझे लगता है कि इस सामान के लिए
ओहाय हाउस सबसे उपयुक्त जगह रहेगी।

38:14.002 --> 38:15.003
हाँ।

38:15.629 --> 38:18.048
वहाँ अकेले जाना बहुत मुश्किल होने वाला है।

39:15.981 --> 39:17.983
कला सामग्री
विविध सामान

39:31.079 --> 39:32.581
कला सम्बन्धी किताबें

40:05.322 --> 40:08.157
नैंसी ने इससे परिवार के हर इंसान को डराया था।

40:08.158 --> 40:09.826
सबको यह बहुत बुरा लगा था।

40:10.327 --> 40:11.994
और इससे ज़्यादा उसे किसी बात पर हँसी नहीं आती थी।

40:11.995 --> 40:14.915
जब भी वह किसी को इससे डराती थी,
घंटों तक हँसती रहती थी।

40:22.714 --> 40:24.007
यह मज़ेदार है।

40:33.976 --> 40:36.395
मुझे नहीं पता था कि वह कितने दर्द में है।

40:37.938 --> 40:43.150
मैं कैसे नहीं देख पाई
कि वह किस तकलीफ़ से गुज़र रही है?

40:43.151 --> 40:44.820
हे, हम में से कोई नहीं देख पाया।

40:46.196 --> 40:47.447
मैं समझ ही नहीं पाई।

40:48.198 --> 40:50.200
मैं… मैं बिल्कुल नहीं समझ पाई।

40:51.451 --> 40:54.161
हे, कोई बात नहीं। मैं भी नहीं समझ पाया।

40:54.162 --> 40:55.247
हे भगवान।

44:06.396 --> 44:09.441
एक बार उसने मुझसे पूछा था कि क्या मुझे रॉबर्ट पसंद है।

44:14.404 --> 44:16.823
मुझे याद है कि मैंने कितनी जल्दी ना कहा था।

44:22.412 --> 44:27.084
वह समझ गई होगी कि मैं झूठ बोल रही थी।
वह कैसे नहीं समझती?

44:31.922 --> 44:36.802
मैं कभी भी उसकी तरह दिखावा करने में
इतनी अच्छी नहीं थी।

44:37.761 --> 44:40.347
ना ही अपनी ख़ुद की हकीकत गढ़ने में।

44:43.308 --> 44:45.894
तो शायद मुझे यह एक मौक़ा मिला है।

44:47.521 --> 44:49.398
और शायद इस बार वह समझेगी।

44:50.190 --> 44:53.109
क्योंकि वह भी झूठ बोल रही थी।

44:53.110 --> 44:55.069
रॉबर्ट से झूठ बोल रही थी।

44:55.070 --> 44:56.446
हम सबसे झूठ बोल रही थी।

45:07.082 --> 45:11.086
नैंसी, सबसे पहले मुझे तुमसे माफ़ी माँगनी चाहिए।

45:11.837 --> 45:14.256
मैंने बात को ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ा दिया।

45:15.424 --> 45:16.507
मैंने तुम्हारे साथ बहुत ग़लत किया…

45:16.508 --> 45:17.592
रॉबर्ट हेनेसी

45:17.593 --> 45:19.928
…और मैं माफ़ी चाहता हूँ
कि मैंने तुम्हें इतनी बुरी तरह डरा दिया।

45:20.470 --> 45:22.889
लेकिन तुम मुझे ग़ुस्सा करने के लिए दोष नहीं दे सकतीं,

45:22.890 --> 45:24.641
जबकि तुम्हारा किसी और के साथ नाजायज़ सम्बन्ध है।

45:28.145 --> 45:30.981
हे। तुम ठीक हो?

46:25.494 --> 46:27.496
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
