WEBVTT

00:16.600 --> 00:20.479
उसे दोस्ती कहना उसका महत्त्व कम कर देगा।

00:21.813 --> 00:25.775
वह कुछ और था। जैसे कोई आत्मीय रिश्ता।

00:25.776 --> 00:27.903
हमारी आत्माओं की गहराइयों से जुड़ा हुआ।

00:29.321 --> 00:32.405
हम ज़िंदगी की राहों में आने वाली
हर मुश्किल का सामना कर सकते थे,

00:32.406 --> 00:35.160
बशर्ते हमें पता हो कि अंत में
हम एक दूसरे के पास लौट आएँगे।

00:37.287 --> 00:39.748
हमने सोचा था कि हम साथ-साथ बूढ़े होंगे।

00:40.999 --> 00:44.294
हमारे बीच जो कुछ था… वह बहुत ताक़तवर,

00:45.462 --> 00:47.172
और ज़रूरी था,

00:48.382 --> 00:52.177
और उसे हमेशा के लिए कायम रहना था।

00:57.349 --> 00:59.017
लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

01:41.393 --> 01:45.021
इम्पर्फ़ेक्ट विमेन

01:45.022 --> 01:46.940
ऐरामिंटा हॉल की किताब पर आधारित

01:55.407 --> 01:57.659
आपने मृतक को आख़िरी बार कब देखा था?

01:58.535 --> 02:00.454
कल रात ही हमने साथ में डिनर किया था?

02:01.079 --> 02:02.664
लगता है आपको ठीक से याद नहीं है।

02:03.415 --> 02:06.376
नहीं, मुझे याद है। माफ़ करना, मुझे याद है। मैं बस…

02:07.628 --> 02:10.672
यह मुमकिन नहीं लग रहा है कि यह कल ही की बात है।

02:11.173 --> 02:13.132
मतलब, अभी हर चीज़…

02:13.133 --> 02:15.010
बहुत अलग लग रही है।

02:19.556 --> 02:21.016
क्या मैं पूछ सकती हूँ कि यह कैसे हुआ?

02:23.727 --> 02:25.478
क्या हुआ था?

02:25.479 --> 02:26.813
क्या उसके साथ लूटपाट हुई थी?

02:27.856 --> 02:29.525
क्या उसका बलात्कार हुआ था?

02:30.526 --> 02:33.195
अभी हम यह जानकारी साझा नहीं कर पाएँगे।

02:34.154 --> 02:35.738
हमें उम्मीद है कि आप हमारी मदद कर सकती हैं।

02:35.739 --> 02:37.448
हाँ। मुझसे जो भी मुमकिन होगा।

02:37.449 --> 02:39.242
मैं… मैं क्या कर सकती हूँ?

02:39.243 --> 02:43.329
शायद हमलावर से पहले आप ही वह आख़िरी व्यक्ति हैं
जिससे आपकी दोस्त की बात हुई थी,

02:43.330 --> 02:47.417
तो आप हमें पिछली रात की
कोई भी बात बता सकती हैं जो आपको याद हो।

02:53.674 --> 02:55.509
ग्यारह घंटे पहले

02:56.677 --> 02:58.761
ठीक है, ठीक है, ठीक है, ठीक है।

02:58.762 --> 02:59.763
शुरू करते हैं।

03:05.018 --> 03:07.896
क्या बात है! शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया।

03:09.356 --> 03:13.526
मुझे जीतने देने के लिए मैं दक्षिण एशियाई टीम के
अपने सहकर्मियों का शुक्रिया अदा करना चाहूँगा।

03:13.527 --> 03:15.069
नैंसी
क्या तुम जल्दी आकर मुझसे मिल सकती हो?

03:15.070 --> 03:16.404
मुझे तुमसे बात करनी है!

03:16.405 --> 03:19.365
और मुझे हमारी निडर लीडर,
एलेनॉर को भी शुक्रिया कहना होगा,

03:19.366 --> 03:22.577
मेरी ज़िंदगी के दो सबसे सार्थक,
चुनौतीपूर्ण सालों के लिए।

03:22.578 --> 03:24.829
- क्या मैं कुछ कह सकती हूँ?
- ज़रूर।

03:24.830 --> 03:25.831
तो…

03:26.415 --> 03:32.920
ये थोड़ी सी हास्यास्पद
कॉर्नहोल प्रतियोगिताएँ भी एक उद्देश्य पूरा करती हैं।

03:32.921 --> 03:35.798
और वह उद्देश्य सिर्फ़ यह नहीं है
कि आप सब दुनिया भर में

03:35.799 --> 03:38.801
जो इतना मुश्किल लेकिन अहम काम कर रहे हैं,

03:38.802 --> 03:40.928
उसमें थोड़ी ख़ुश और हँसी-मज़ाक़ के पल जोड़े जाएँ।

03:40.929 --> 03:44.016
ये पल बदलाव के पड़ावों को भी चिह्नित करते हैं।

03:44.516 --> 03:48.811
इसलिए, कुमाल, आज हम अपने
थर्माकोल के कप तुम्हारे सम्मान में उठाते हैं,

03:48.812 --> 03:52.481
क्योंकि हमें तुम्हारी
हर उस उपलब्धि पर बहुत गर्व है जो तुमने

03:52.482 --> 03:53.774
"रेस्क्यू एंड रिलीफ़" में हासिल की है।

03:53.775 --> 03:57.570
और हमें उससे भी ज़्यादा गर्व उन सभी कामों पर है
जो तुम आगे करने वाले हो।

03:57.571 --> 03:59.363
- शुक्रिया।
- शुक्रिया।

03:59.364 --> 04:00.865
कुमाल के नाम!

04:00.866 --> 04:02.200
सब लोग, प्लीज़ खाना खा लीजिए!

04:02.201 --> 04:03.952
मैं खाना बिल्कुल बर्बाद नहीं करना चाहती।

04:05.829 --> 04:09.373
माफ़ करना मैं ऐन वक़्त पर बता रही हूँ
पर मुझे तुम्हारी बहुत, बहुत ज़रूरत है, एल!

04:09.374 --> 04:10.417
शुक्रिया।

04:12.669 --> 04:14.754
- तुम अच्छा बोलीं, बॉस।
- क्या?

04:14.755 --> 04:16.506
मैं बस, मतलब, तुम्हारी तारीफ़ कर रहा था।

04:16.507 --> 04:17.507
ओह, मत करो।

04:18.716 --> 04:20.134
हैलो? तुम तुरंत ऑफ़िस से निकलो। मज़ाक़ नहीं।

04:20.135 --> 04:21.594
- क्या हुआ?
- तुम बात कर सकती हो?

04:21.595 --> 04:23.638
नहीं। माफ़… माफ़ करना, मैं अभी बात नहीं कर सकती।

04:23.639 --> 04:26.140
- पर शायद हम बाद में कुछ समय निकाल लें?
- हाँ।

04:26.141 --> 04:27.517
एलेनॉर
मैं वहाँ जल्दी पहुँच जाऊँगी!

04:27.518 --> 04:29.478
हाँ? मैं तुमसे बाद में मिलती हूँ? ठीक है।

04:35.400 --> 04:36.568
मैं देख रही हूँ।

04:37.694 --> 04:39.487
रुको। क्या मुझे… पता है…

04:39.488 --> 04:40.738
क्या मुझे यह करना पड़ेगा?

04:40.739 --> 04:42.114
- बिल्कुल।
- रिवाज़ है।

04:42.115 --> 04:43.783
- हाँ।
- कॉलेज के समय से।

04:43.784 --> 04:45.868
जब हम छोटे थे और हमारी पसंद अच्छी नहीं थी।

04:45.869 --> 04:47.036
- एल, मदद करो।
- मैं…

04:47.037 --> 04:48.788
मैं नियम नहीं बनाती।

04:48.789 --> 04:51.333
- यहाँ आकर ख़ुशी हो रही है। जन्मदिन मुबारक हो!
- जन्मदिन मुबारक हो!

04:54.503 --> 04:55.586
हे भगवान, नहीं।

04:55.587 --> 04:56.921
और ख़राब हो गया।

04:56.922 --> 04:58.005
- हाँ।
- घटिया।

04:58.006 --> 04:59.090
यह सच में बुरा है।

04:59.091 --> 05:03.219
ठीक है, जान, आज का दिन कैसा रहा?
क्या तुम्हारी अच्छे से पूजा-अर्चना हुई?

05:03.220 --> 05:07.056
बिल्कुल। आर्टेमिस मेरी पूजा करने के लिए
सुबह छह बजे जाग गई थी।

05:07.057 --> 05:09.267
पैनकेक बनाने की फ़रमाइश करके।

05:09.268 --> 05:13.187
नहीं, मेरी बच्चियों ने मुझे बहुत प्यार दिया और
हॉवर्ड ने उनसे मेरे लिए छोटी-छोटी कविताएँ लिखवाईं।

05:13.188 --> 05:14.522
- यह तो प्यारी बात है।
- हाँ, सच में।

05:14.523 --> 05:16.065
एक तरह से सस्ते में निपटा दिया।

05:16.066 --> 05:17.817
- यह निजी मामला है।
- नैंसी।

05:17.818 --> 05:20.236
इस पर तोहफ़ों की बारिश होनी चाहिए थी।

05:20.237 --> 05:21.696
माफ़ कीजिए।

05:21.697 --> 05:24.323
आलू की मिनी-गैलेट्स और साथ में, टमाटर की कॉन्फ़ी।

05:24.324 --> 05:26.492
शैम्पेन के साथ। शेफ़ की तरफ़ से।

05:26.493 --> 05:28.536
ओह, शुक्रिया।
प्लीज़ मेरी तरफ़ से मार्को को शुक्रिया कहना।

05:28.537 --> 05:29.620
मैं कह दूँगा, मिस बुशे।

05:29.621 --> 05:31.080
शुक्रिया।

05:31.081 --> 05:32.164
शानदार।

05:32.165 --> 05:33.583
बहुत बढ़िया।

05:33.584 --> 05:35.084
मतलब, ये भुने हुए आलू ही तो हैं, है ना?

05:35.085 --> 05:39.297
नहीं, ये बेहद महँगे,
ख़ास तरीक़े से तैयार किए गए भुने हुए आलू हैं।

05:39.298 --> 05:40.715
तमीज़ से पेश आओ।

05:40.716 --> 05:42.550
मुझे अच्छा लगता है जब तुम किसी शेफ़ के साथ सोती हो।

05:42.551 --> 05:44.302
उस सहकर्मी के साथ कैसा चल रहा है?

05:44.303 --> 05:45.636
क्या वह अभी भी…

05:45.637 --> 05:48.347
हाँ, हम अभी भी सम्पर्क में हैं।

05:48.348 --> 05:50.933
- कभी-कभार। समझ रही हो?
- हाँ।

05:50.934 --> 05:52.226
हालाँकि मामला ज़्यादा गम्भीर नहीं है।

05:52.227 --> 05:53.769
- क्या उसे यह पता है?
- हाँ।

05:53.770 --> 05:55.772
- नैंसी, तुम ठीक हो?
- बहुत बढ़िया।

05:56.773 --> 05:58.441
- क्या?
- सब ठीक है?

05:58.442 --> 05:59.942
हाँ!

05:59.943 --> 06:02.486
दोस्तों, मैं कहना चाहती थी कि…

06:02.487 --> 06:04.488
क्या तुम कुछ लम्बा बोलने वाली हो?
क्योंकि मुझे टॉयलेट जाना है।

06:04.489 --> 06:05.907
- नहीं।
- ठीक है, मैं बस पूछ रही हूँ।

06:05.908 --> 06:09.952
मैं बस कहना… मैं कहना चाहती थी कि मुझे यहाँ
उन दो लोगों के साथ आकर बहुत ख़ुशी हो रही है,

06:09.953 --> 06:12.663
जिनसे मैं सबसे ज़्यादा प्यार करती हूँ, जिनसे मुझे
पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा प्यार मिलता है।

06:12.664 --> 06:13.873
- वाह। ओह, जान!
- हम तुम्हें बहुत चाहते हैं।

06:13.874 --> 06:15.208
एक आयरिश कहावत है जो…

06:15.209 --> 06:18.002
- हे भगवान। प्लीज़ रहने दो।
- मैं बस मज़ाक़ कर रही हूँ।

06:18.003 --> 06:19.462
- जाओ।
- जन्मदिन मुबारक हो, जान।

06:19.463 --> 06:20.923
शुक्रिया।

06:21.798 --> 06:23.467
ठीक है, मैं बस अभी आती हूँ।

06:25.677 --> 06:28.764
- आपकी मेज़ तैयार है, मिस बुशे।
- ओह, बहुत अच्छे। शुक्रिया।

06:31.934 --> 06:34.519
नैंसी, क्या हो रहा है? तुम ठीक तो हो?

06:34.520 --> 06:35.771
हाँ। नहीं…

06:37.064 --> 06:38.606
- क्या हो रहा है?
- यह वही बंदा है।

06:38.607 --> 06:41.192
यह अभी भी चल रहा है।

06:41.193 --> 06:42.693
- पता है।
- क्या?

06:42.694 --> 06:44.487
मुझे लगा था कि तुम उससे रिश्ता तोड़ रही हो।

06:44.488 --> 06:46.531
मैंने कोशिश की थी। मैं जानती हूँ। यह थोड़ा पेचीदा है।

06:46.532 --> 06:47.657
इसका क्या मतलब है?

06:47.658 --> 06:49.408
मैरी को कुछ नहीं पता।

06:49.409 --> 06:51.410
क्या तुम उसके सामने चुप रहोगी? मैं…

06:51.411 --> 06:53.247
मैं उसे परेशान नहीं करना चाहती।

06:54.414 --> 06:56.250
लेकिन मेरा परेशान होना ठीक है?

06:57.668 --> 07:00.127
ऐसा तो है नहीं
कि तुम्हारा रिश्ता सिर्फ़ एक ही इंसान से है।

07:00.128 --> 07:05.716
नैंसी, तुम जो कुछ कर रही हो, अगर तुम
उस बारे में रॉबर्ट से ईमानदारी से बात कर रही होतीं,

07:05.717 --> 07:07.009
तो सब ठीक होता।

07:07.010 --> 07:09.011
मतलब, आजकल ओपन मैरिज, ओपन किचन की तरह आम हैं।

07:09.012 --> 07:12.431
- हर कोई उन्हें अपना रहा है।
- रॉबर्ट ऐसा कुछ कभी नहीं करेगा।

07:12.432 --> 07:17.520
लेकिन तुम यह जो कर रही हो,
यह तुम्हें आज़ाद नहीं कर रहा है,

07:17.521 --> 07:21.108
- यह बस तुम्हें और दुःखी कर रहा है।
- जानती हूँ, जानती हूँ। मैं…

07:23.902 --> 07:26.613
बात बस यह है कि जब मैं उसके साथ होती हूँ,
मैं बेबस महसूस करने लगती हूँ।

07:29.867 --> 07:31.492
क्या तुम्हें याद है कि तुमने मुझसे क्या कहा था,

07:31.493 --> 07:35.289
प्यार और आकर्षण के फ़र्क़ के बारे में?

07:36.748 --> 07:37.916
मैंने क्या कहा था?

07:38.584 --> 07:43.462
तुमने कहा था कि प्यार आपको ऊर्जा देता है
और आकर्षण आपको ख़ाली कर देता है।

07:43.463 --> 07:44.714
तुम्हें यक़ीन है कि यह मैंने कहा था?

07:44.715 --> 07:46.090
- हाँ।
- ऐसी बातें तो मैरी करती है।

07:46.091 --> 07:48.342
नहीं, तुमने यह मुझसे कहा था। रॉबर्ट के बारे में।

07:48.343 --> 07:50.554
जिस दिन उसने तुम्हें शादी का प्रस्ताव दिया था।

07:51.972 --> 07:55.641
कभी-कभी मुझे लगता है कि तुम
मेरी ज़िंदगी को मुझसे भी ज़्यादा साफ़ देख पाती हो।

07:55.642 --> 07:57.518
नहीं, मैं बस…

07:57.519 --> 07:59.937
- हैलो! यह नज़ारा ख़ूबसूरत है।
- हैलो!

07:59.938 --> 08:01.022
है ना?

08:01.023 --> 08:02.316
क्या बातें चल रही हैं?

08:03.567 --> 08:06.528
बस एलेनॉर की उलझनों के बारे में।

08:07.196 --> 08:10.698
तो… बाथरूम में किसी ने मुझसे कोकेन के लिए पूछा।

08:10.699 --> 08:12.033
क्या?

08:12.034 --> 08:14.076
मैंने नहीं ली, पर, मतलब, कोई पूछे तो अच्छा लगता है।

08:14.077 --> 08:15.161
तुम्हारा जलवा अभी भी कायम है!

08:15.162 --> 08:16.246
शुक्रिया।

08:27.299 --> 08:29.843
मोबाइल
रॉबर्ट

08:34.681 --> 08:37.350
- हे।
- एलेनॉर, मैं रॉबर्ट बोल रहा हूँ।

08:37.351 --> 08:40.311
माफ़ करना इतनी देर गए परेशान कर रहा हूँ
या शायद इतनी जल्दी।

08:40.312 --> 08:41.937
कोई बात नहीं। क्या हुआ?

08:41.938 --> 08:43.648
कल रात नैंसी घर नहीं आई,

08:43.649 --> 08:45.358
और वह अपना फ़ोन नहीं उठा रही है।

08:45.359 --> 08:48.070
कहीं वह डिनर के बाद
तुम्हारे साथ तुम्हारे घर तो नहीं चली गई थी?

08:49.571 --> 08:50.989
तुम सुन रही हो?

08:51.532 --> 08:53.574
- तुम ठीक हो?
- हाँ…

08:53.575 --> 08:55.117
माफ़… माफ़ करना। तुम किसी के साथ हो?

08:55.118 --> 08:56.328
नहीं, नहीं…

08:56.912 --> 08:59.331
क्या तुम बस थोड़ी देर रुकोगे?

09:08.131 --> 09:09.674
ठीक है, तो…

09:09.675 --> 09:11.133
एलेनॉर - हे!
तुम कहाँ हो? रॉबर्ट का फ़ोन आया।

09:11.134 --> 09:12.844
नैंसी अभी तक घर नहीं आई है?

09:12.845 --> 09:15.471
नहीं, और मैंने उसे आधा दर्जन मैसेज और टेक्स्ट भेजे हैं।

09:15.472 --> 09:16.889
कोई जवाब नहीं आया।

09:16.890 --> 09:18.307
बहुत फ़िक्र की बात है।

09:18.308 --> 09:20.935
हाँ, पता… पता नहीं, रॉबर्ट।

09:20.936 --> 09:23.563
मेरा मतलब, हमने खाना खाया और फिर वह चली गई।

09:23.564 --> 09:25.106
तुम ठीक हो? मैं उससे क्या कहूँ?

09:25.107 --> 09:26.650
और उसने तुमसे कहा वह घर जा रही है?

09:28.402 --> 09:31.280
उसने ऐसा कुछ तो नहीं कहा था, लेकिन मेरा अनुमान था…

09:33.407 --> 09:34.657
हैलो? उसे तुम्हारे बारे में पता है!
प्लीज़ फ़ोन करो…

09:34.658 --> 09:35.992
तो बस। मैं पुलिस को फ़ोन कर रहा हूँ।

09:35.993 --> 09:40.247
- नहीं, रॉबर्ट। ऐसा… ऐसा मत करो।
- ठीक है, तो…

09:40.747 --> 09:42.957
क्या, तुम्हें मालूम है वह कहाँ है?

09:42.958 --> 09:44.959
मुझे मालूम तो नहीं है।

09:44.960 --> 09:46.962
एलेनॉर, आख़िर क्या हो रहा है?

09:50.007 --> 09:52.508
मैं जल्दी से कपड़े पहनकर तुम्हारे पास आती हूँ।

09:52.509 --> 09:53.801
इसकी ज़रूरत नहीं है।

09:53.802 --> 09:55.094
अगर तुम मुझे बस बता सको व…

09:55.095 --> 09:59.308
रॉबर्ट, रुको! रुक जाओ। हमारे बात करने तक
पुलिस को फ़ोन मत करना, ठीक है? प्लीज़।

10:00.142 --> 10:02.226
- ठीक है, ठीक है।
- ठीक है।

10:02.227 --> 10:03.686
मैं वहाँ आ रही हूँ।

10:03.687 --> 10:05.314
धत्!

10:07.733 --> 10:08.734
हे, जॉर्डन।

10:10.819 --> 10:11.987
क्या मैं यह जीन्स ले लूँ?

10:13.030 --> 10:14.573
- हाँ।
- ठीक है।

10:15.365 --> 10:17.491
तुम अभी ही निकल रही हो?

10:17.492 --> 10:22.539
हाँ, पर कोई बात नहीं,
क्योंकि मैं यहाँ कभी आई ही नहीं थी, याद है?

11:07.918 --> 11:11.255
मेरे पास अब और कोई रास्ता नहीं है…

11:19.888 --> 11:20.973
हे।

11:22.766 --> 11:24.351
तो, उसने मुझसे रिश्ता तोड़ लिया है?

11:25.936 --> 11:27.271
वह मुझे छोड़ रही है?

11:27.938 --> 11:29.063
क्या यही बात है?

11:29.064 --> 11:33.109
मुझे नहीं पता वह क्या सोच रही है,
और उसने ऐसा कुछ नहीं कहा है।

11:33.110 --> 11:34.360
क्या? भगवान, एलेनॉर।

11:34.361 --> 11:36.529
हद है, तुम इतनी दूर यहाँ आई हो। अब मुझे बता भी दो।

11:36.530 --> 11:37.739
क्या वह किसी और के साथ है?

11:40.742 --> 11:41.910
मुझे बहुत अफ़सोस है।

11:45.914 --> 11:47.207
मतलब…

11:48.250 --> 11:49.667
वही बात निकली।

11:49.668 --> 11:51.920
मैं सच में इस सबके बीच नहीं पड़ना चाहती।

11:54.673 --> 11:55.883
तो, वह कौन है?

11:56.425 --> 11:59.010
उसने मुझसे कहा कि सब ख़त्म हो चुका है।
पर तुम्हें पता है ना कि नैंसी कैसी है?

11:59.011 --> 12:01.012
कभी-कभी उसे पता होता है उसे क्या करना है,
और फिर कभी और…

12:01.013 --> 12:02.055
मुझे उसका नाम चाहिए।

12:04.850 --> 12:06.184
- डेविड।
- डेविड कौन?

12:06.185 --> 12:07.227
मुझे नहीं पता।

12:07.895 --> 12:09.979
उसका कहना है कि वह उससे काम के सिलसिले में मिली थी।

12:09.980 --> 12:12.607
म्यूज़ियम? बैले? अस्पताल?

12:12.608 --> 12:14.233
वह… वह इस बंदे से कहाँ मिली?

12:14.234 --> 12:15.694
उसने मुझे नहीं बताया।

12:18.822 --> 12:24.243
तो, कल रात तुम्हारे और मैरी के साथ वह डिनर,
उसने वह बहाना बनाया था?

12:24.244 --> 12:27.246
नहीं। हमने डिनर किया था।
हम मैरी का जन्मदिन मना रहे थे।

12:27.247 --> 12:28.749
मुझसे झूठ मत बोलो।

12:29.333 --> 12:30.458
मुझसे काफ़ी झूठ बोला जा चुका है।

12:30.459 --> 12:31.460
मैंने नहीं बोला।

12:31.960 --> 12:34.962
मैंने तुमसे कभी झूठ नहीं बोला। एक बार भी नहीं।

12:34.963 --> 12:38.967
हम सबने साथ डिनर किया और फिर वह चली गई।

12:41.011 --> 12:42.596
तुम ड्रिंक लोगे?

12:43.472 --> 12:45.098
- मैंने छोड़ दी।
- क्या?

12:46.225 --> 12:47.350
कब?

12:47.351 --> 12:49.060
दो हफ़्ते पहले।

12:49.061 --> 12:50.687
लग रहा है एक साल हो गया।

12:51.855 --> 12:53.315
मैंने उसके लिए ही शराब छोड़ी थी।

12:57.986 --> 12:59.321
क्या यह नई है?

12:59.863 --> 13:00.947
पता नहीं।

13:00.948 --> 13:03.533
वह हमेशा पेंटिंग्स इधर-उधर करती रहती है।
कहती है इससे चीज़ें नई लगती हैं।

13:03.534 --> 13:05.868
क्या वह सच में मुझसे इतनी नाख़ुश है?

13:05.869 --> 13:09.288
मुझे पता है कि वह
तुम्हें और मैरी को सब कुछ बताती है, लेकिन…

13:09.289 --> 13:10.666
यह मत करो, रॉबर्ट।

13:11.875 --> 13:16.213
तुम वजह नहीं हो। वह ख़ुद से नाख़ुश है।

13:19.633 --> 13:23.470
यहाँ आने के लिए शुक्रिया, लेकिन मुझे,
मुझे ख़ुद को सम्भालना होगा।

13:38.110 --> 13:40.194
क्या आप बैठ जाएँगे, सर?

13:40.195 --> 13:42.948
मुझे नहीं बैठना है।

13:44.324 --> 13:48.703
आज सुबह-सुबह हमें एक शव मिला, और हमारे पास
यह मानने के पर्याप्त कारण हैं कि वह आपकी पत्नी का है।

13:48.704 --> 13:49.872
नैंसी का।

13:53.834 --> 13:55.711
आपको कैसे पता कि वह नैंसी है?

13:56.253 --> 13:59.088
शव के साथ एक पर्स मिला, जिसमें उनका पहचान पत्र था।

13:59.089 --> 14:00.506
भगवान।

14:00.507 --> 14:01.717
हाँ, तो…

14:04.928 --> 14:05.929
कहाँ?

14:06.555 --> 14:07.890
अरॉयो सेको पार्क, सर।

14:08.390 --> 14:11.559
कॉलोराडो स्ट्रीट ब्रिज के नीचे एक पैदल रास्ता है और…

14:11.560 --> 14:13.812
मुझे अरॉयो पता है।
मैं अपनी पूरी ज़िंदगी पैसडीना में रहा हूँ।

14:14.438 --> 14:16.148
उसके साथ क्या हुआ?

14:17.191 --> 14:20.402
सबूतों से संकेत मिलता है
कि उन पर हमला किया गया था जिससे उनकी मौत हुई।

14:21.361 --> 14:23.947
और बदक़िस्मती से अभी हम आपको
इससे ज़्यादा जानकारी नहीं दे सकते।

14:28.994 --> 14:31.914
हमें शव की पहचान करने के लिए
परिवार के किसी सदस्य की ज़रूरत पड़ेगी।

14:36.001 --> 14:37.920
मुझे माफ़ करना। मुझे माफ़ करना।

14:38.795 --> 14:40.547
आपने अभी-अभी क्या कहा?

14:41.465 --> 14:43.550
हमें शव की पहचान करने के लिए कोई चाहिए।

15:08.742 --> 15:11.244
हाँ। यह वही है।

15:11.245 --> 15:12.538
यह…

15:15.165 --> 15:16.416
यह नैंसी है।

15:22.881 --> 15:24.132
मिस बुशे।

15:25.843 --> 15:27.135
मिस बुशे!

15:27.761 --> 15:30.889
मैंने पूछा कि आप और मृतक एक दूसरे को कब से जानते थे।

15:31.890 --> 15:36.686
हम दोनों और मैरी 25 सालों से
एक दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त हैं।

15:36.687 --> 15:40.940
देखिए, मुझे… मुझे मैरी को फ़ोन करना होगा,
क्योंकि उसे यह ख़बरों से पता नहीं चलना चाहिए।

15:40.941 --> 15:44.403
आपने मिस्टर हेनेसी से कहा
कि नैंसी का सम्बन्ध किसी दूसरे आदमी से भी था।

15:45.112 --> 15:46.362
हाँ।

15:46.363 --> 15:47.781
आप उसके बारे में क्या जानती हैं?

15:48.907 --> 15:49.991
ज़्यादा कुछ नहीं।

15:49.992 --> 15:52.077
उसका नाम डेविड है।

15:53.412 --> 15:55.079
वे काम के सिलसिले में मिले थे।

15:55.080 --> 15:56.539
- काम के सिलसिले में?
- हाँ।

15:56.540 --> 15:59.625
मिस्टर हेनेसी ने हमें बताया कि नैंसी एक गृहिणी थीं।

15:59.626 --> 16:02.461
हाँ। वह समाज सेवा के काफ़ी काम करती है।

16:02.462 --> 16:05.965
वह कई अलग-अलग संस्थाओं के बोर्ड में शामिल है।

16:05.966 --> 16:08.259
मुझे यक़ीन है कि रॉबर्ट आपको पूरी सूची दे सकता है।

16:08.260 --> 16:10.512
इस समय हम आपसे बात कर रहे हैं।

16:11.638 --> 16:15.267
क्या आप हमें उनके प्रेमी के बारे में
कुछ और भी बता सकती हैं?

16:15.934 --> 16:19.854
बालों का रंग? उम्र? नस्ल? क़द?

16:19.855 --> 16:21.856
- वज़न?
- नहीं, माफ़ी चाहती हूँ।

16:21.857 --> 16:23.774
काश मैं बता पाती।

16:23.775 --> 16:26.153
मेरी पत्नी की कॉलेज की एक बहुत अच्छी दोस्त है।

16:26.945 --> 16:28.655
वे हर समय फ़ोन पर बात करते रहते हैं।

16:30.574 --> 16:31.867
क्या यह सवाल है?

16:33.660 --> 16:37.164
बस यही लगता है कि नैंसी ने आपको
उस इंसान का सिर्फ़ पहला नाम तो नहीं बताया होगा।

16:39.082 --> 16:40.334
उसने सिर्फ़ वही बताया था।

16:41.043 --> 16:42.628
सच तो यही है।

16:47.758 --> 16:49.759
क्या मुझे हिरासत में रखा गया है?

16:49.760 --> 16:51.761
या मैं जा सकती हूँ?

16:51.762 --> 16:53.596
आपको कहीं और जाना है?

16:53.597 --> 16:55.431
आप जा सकती हैं।

16:55.432 --> 16:57.309
बस इतनी मदद कीजिए कि शहर से बाहर मत जाइएगा।

16:59.728 --> 17:01.103
बेशक।

17:01.104 --> 17:02.231
शुक्रिया।

17:26.630 --> 17:29.383
कोई बात नहीं।

17:31.593 --> 17:33.303
इसमें इतना हँसने की क्या बात है?

17:34.263 --> 17:35.681
हैलो! हे!

17:36.723 --> 17:38.766
- एली आंटी!
- हैलो।

17:38.767 --> 17:39.892
मेरे पैर के अँगूठे में चोट लग गई।

17:39.893 --> 17:41.102
- उसमें इन्फ़ेक्शन हो गया है।
- व्हो!

17:41.103 --> 17:42.186
मैंने एक बिल्ली पाल ली है!

17:42.187 --> 17:43.563
- सच में?
- इसने बिल्ली को खाना खिलाना शुरू किया है।

17:43.564 --> 17:45.022
- वह इसकी नहीं है।
- हाँ, मेरी ही है!

17:45.023 --> 17:46.232
- नहीं, वह नहीं है।
- वह मेरी है!

17:46.233 --> 17:48.109
झूठ मत बोल, झूठी!
मॉम, इसे बताओ वह इसकी बिल्ली नहीं है!

17:48.110 --> 17:50.820
तुम्हें देखकर अच्छा लगा। तुम ठीक तो हो?

17:50.821 --> 17:53.197
- नहीं, वह नहीं है। नहीं, तुम्हारी नहीं है।
- हाँ, मेरी ही है!

17:53.198 --> 17:54.991
जान, तुम थोड़ी देर के लिए इन्हें अंदर ले जाओगे?

17:54.992 --> 17:56.868
हे, चलो, लड़कियों। iPad किसे चलाना है?

17:56.869 --> 17:57.994
- जाओ।
- iPad!

17:57.995 --> 18:00.497
एली और मॉम को थोड़ी,
अह, बड़े लोगों वाली बातें करनी हैं।

18:03.500 --> 18:04.668
क्या हुआ है?

18:08.213 --> 18:09.298
बात नैंसी की है।

18:11.758 --> 18:12.759
क्या?

18:13.302 --> 18:15.721
- ओह, मैरी।
- क्या?

18:17.931 --> 18:19.016
वह चली गई।

18:19.850 --> 18:21.601
क्या मतलब वह चली गई?

18:21.602 --> 18:23.270
मैरी, वह नहीं रही।

18:25.063 --> 18:26.814
क्या मतलब वह चली गई?

18:26.815 --> 18:27.816
क्या मतलब है तुम्हारा?

18:30.736 --> 18:32.946
जब तुमने उसका शव देखा, क्या वह…

18:35.782 --> 18:37.117
उसकी कैसी हालत थी?

18:38.327 --> 18:41.038
घाव उसके सिर के पीछे था।

18:42.664 --> 18:45.375
इसलिए उसका चेहरा तब भी बिल्कुल ठीक हालत में था।

18:51.089 --> 18:53.758
वह कमबख़्त अरॉयो में क्या कर रही थी?

18:53.759 --> 18:56.844
मुझे पक्का तो नहीं मालूम। लेकिन…

18:56.845 --> 18:59.640
पक्का नहीं मालूम से तुम्हारा क्या मतलब है?
क्या तुम्हें कुछ और भी पता है?

19:01.517 --> 19:02.976
वह किसी से मिलने वाली थी।

19:03.560 --> 19:05.853
क्या? क्या मतलब वह किसी से मिलने वाली थी?

19:05.854 --> 19:08.314
एक बंदे से। जिसे वह डेट कर रही थी।

19:08.315 --> 19:09.399
हे भगवान।

19:11.485 --> 19:13.028
हे भगवान।

19:15.739 --> 19:17.949
क्या कल रात तुम दोनों इसी बारे में बात कर रही थीं

19:17.950 --> 19:19.659
जब मैं बाथरूम से वापस आई थी?

19:19.660 --> 19:22.079
हाँ। लेकिन, मैरी, उसने कुछ नहीं…

19:22.704 --> 19:24.580
उसने मुझे कुछ ख़ास नहीं बताया था।

19:24.581 --> 19:25.582
लेकिन तुम्हें पता था।

19:27.543 --> 19:29.544
- वह कौन था?
- मुझे नहीं पता।

19:29.545 --> 19:32.380
मुझे ज़्यादा कुछ नहीं पता।
मुझे बस इतना पता है कि वह उसे मैसेज कर रहा था

19:32.381 --> 19:33.464
और वह परेशान थी

19:33.465 --> 19:36.926
और इसलिए वे ज़रूर अभी भी
एक दूसरे से मिलते रहे होंगे।

19:36.927 --> 19:38.010
- और…
- अभी भी?

19:38.011 --> 19:39.595
- हाँ।
- अभी भी एक दूसरे से मिलते रहे होंगे?

19:39.596 --> 19:40.597
हाँ।

19:41.682 --> 19:43.267
तुम्हें इस बारे में कब से पता है?

19:44.977 --> 19:47.186
पता नहीं। शायद कुछ हफ़्तों से।

19:47.187 --> 19:48.896
हे भगवान। जीज़स, एली।

19:48.897 --> 19:51.691
तुम्हें बताने का मुझे कोई हक़ नहीं था।

19:51.692 --> 19:53.025
और मुझे लगा कि वह इसे ख़त्म कर देगी।

19:53.026 --> 19:54.777
मैंने नहीं सोचा था कि यह कोई बड़ी बात होने वाली है।

19:54.778 --> 19:56.154
मैंने नहीं सोचा था कि वह…

19:58.907 --> 20:00.409
ठीक है। ठीक है।

20:02.828 --> 20:05.329
क्या नैंसी ने तुम्हें उसके बारे में कुछ और भी बताया था?

20:05.330 --> 20:09.042
उसने मुझे बताया था कि उसका नाम डेविड है,
और वे काम के सिलसिले में मिले थे।

20:10.711 --> 20:12.003
क्या तुमने पुलिस को बताया?

20:12.004 --> 20:14.088
हाँ, बेशक। मैंने उन्हें सब कुछ बता दिया।

20:14.089 --> 20:16.925
हाँ, पर तुम दोनों में से किसी ने भी
मुझे नहीं बताया, तो…

20:18.385 --> 20:20.970
क्या तुम्हें लगा था
कि मैं नैंसी के बारे में कुछ ग़लत सोच लूँगी?

20:20.971 --> 20:22.972
- क्या उसे यह लगता था? कि मैं…
- नहीं, मैरी।

20:22.973 --> 20:24.056
शायद वह…

20:24.057 --> 20:27.101
पता है, कभी-कभी तुम लोगों के बारे में
मुझसे ज़्यादा ग़लत राय बना लेती हो।

20:27.102 --> 20:28.394
- ठीक है।
- समझ रही हो?

20:28.395 --> 20:29.562
हाँ, ठीक है।

20:29.563 --> 20:31.397
शायद इसीलिए नैंसी ने मुझे बताया, मैरी,

20:31.398 --> 20:34.400
क्योंकि वह जानती थी कि मैं उस पर
ज़्यादा सख़्ती करूँगी और मैंने की भी थी।

20:34.401 --> 20:37.028
मैंने ही नैंसी से कहा था
कि उसे उस बंदे से रिश्ता तोड़ देना चाहिए,

20:37.029 --> 20:39.947
और इसलिए वह उससे मिलने गई थी
और अब वह ज़िंदा नहीं है।

20:39.948 --> 20:41.782
क्या तुम ख़ुद को दोष दे रही हो?

20:41.783 --> 20:43.659
तुम ऐसा नहीं कर सकतीं।

20:43.660 --> 20:44.745
क्या हुआ?

20:45.829 --> 20:47.246
हे, मार्कस।

20:47.247 --> 20:48.497
- हैलो, बच्चे।
- हे।

20:48.498 --> 20:50.541
आज सुबह केसवर्कर के साथ सब कैसा रहा?

20:50.542 --> 20:52.335
मॉम, अब मैं बड़ा हो चुका हूँ।

20:52.336 --> 20:53.670
आप मुझसे बात कर सकती हैं।

20:55.714 --> 20:57.049
क्या… क्या हो रहा है?

21:03.847 --> 21:05.182
ठीक है।

21:07.434 --> 21:08.435
तुम्हारी…

21:09.770 --> 21:13.065
तुम्हारी नैंसी आंटी की कल रात किसी ने हत्या कर दी।

21:14.233 --> 21:15.858
उनकी लाश मिली है।

21:15.859 --> 21:16.984
- हे भगवान।
- माफ़ करना।

21:16.985 --> 21:19.695
मॉम। ओह, यहाँ आइए।

21:19.696 --> 21:21.948
हे भगवान। मॉम, मुझे बहुत अफ़सोस है।

21:21.949 --> 21:25.159
कोई बात नहीं, बच्चे।

21:25.160 --> 21:27.663
सब ठीक है, मुझे माफ़ करना।

21:30.874 --> 21:32.458
ठीक है, जान। ठीक है।

21:32.459 --> 21:34.211
सब ठीक है।

21:50.727 --> 21:52.563
लॉस ऐंजेलस

22:32.936 --> 22:36.564
पुलिस का कहना है
कि उन्हें बर्बर शारीरिक हमले के संकेत मिले हैं।

22:36.565 --> 22:39.525
अभी तक किसी भी संदिग्ध को
हिरासत में नहीं लिया गया है।

22:39.526 --> 22:41.652
पीड़िता के पति का नाम रॉबर्ट हेनेसी है,

22:41.653 --> 22:44.238
जिनके पिता हेजरो कैपिटल के संस्थापक हैं।

22:44.239 --> 22:46.616
आज सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों की बाढ़ आ गई,

22:46.617 --> 22:49.202
जहाँ मिसेज़ हेनेसी के हज़ारों फ़ॉलोअर्स थे।

22:49.203 --> 22:51.496
तुम्हें सच में लगता है इससे कोई फ़ायदा होगा?

22:52.497 --> 22:53.498
हो भी सकता है।

22:54.166 --> 22:56.084
हो सकता है इससे लोग नैंसी के बारे में सोचने लगें।

22:56.710 --> 22:57.919
ओह, रहने दो।

22:57.920 --> 23:02.632
सच बताओ, अगर तुमने उसकी ज़िंदगी की
बस ये चमकदार झलकियाँ ही देखी हों,

23:02.633 --> 23:04.383
तुम्हें नहीं लगता तुम्हें उससे नफ़रत होती?

23:04.384 --> 23:06.428
नफ़रत एक ख़राब शब्द है।

23:10.182 --> 23:12.935
शायद जलन होती। अगर मैंने सिर्फ़ वही देखा होता।

23:13.769 --> 23:15.479
असली नैंसी तो ऐसी थी भी नहीं।

23:16.855 --> 23:18.481
हाँ, वह ऐसी थी, एली।

23:18.482 --> 23:19.858
बस उसका पूरा व्यक्तित्व ऐसा नहीं था।

23:26.990 --> 23:28.450
क्या तुम कोरा से मिलीं?

23:29.117 --> 23:31.578
नहीं। अभी तक नहीं।

23:55.018 --> 23:57.895
मुझे तो पता भी नहीं था
कि मेरी मॉम के पास काले रंग के कपड़े भी हैं।

23:57.896 --> 24:02.191
उसके पास लेदर का एक बहुत ख़ूबसूरत काला जम्पसूट था

24:02.192 --> 24:04.819
जो वह तब पहनती थी जब हम क्लब जाते थे।

24:04.820 --> 24:06.863
मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकती।

24:06.864 --> 24:09.323
वह हमेशा मुझे शॉपिंग पर ले जाना चाहती थीं।

24:09.324 --> 24:10.492
मैं उनके साथ कभी नहीं गई।

24:11.201 --> 24:12.202
मैं समझती हूँ।

24:12.786 --> 24:15.997
माँओं और बेटियों का रिश्ता बहुत पेचीदा होता है।

24:15.998 --> 24:19.250
नहीं, लेकिन वह जो कुछ भी ख़रीदती थीं,
मैं उसे लेकर उनकी बहुत खिंचाई करती थी।

24:19.251 --> 24:22.837
अब मैं, मतलब, उनके कपड़ों को खंगाल रही हूँ

24:22.838 --> 24:25.215
कि उनके अंतिम संस्कार में पहनने के लिए कुछ मिल जाए।

24:25.841 --> 24:26.842
कोरा…

24:28.177 --> 24:33.015
अगर तुम्हें यह सब बहुत भारी लग रहा है,
तो हम यह बाद में भी कर सकते हैं।

24:33.891 --> 24:36.226
मुझे कुछ महसूस नहीं हो रहा है, एली।

24:37.186 --> 24:39.313
शायद तुम्हें सदमा पहुँचा है।

24:39.855 --> 24:42.815
क्या यही बात है?
क्योंकि मुझे लग रहा है कि मुझमें कुछ गड़बड़ है।

24:42.816 --> 24:45.277
तुम में कोई गड़बड़ नहीं है, ठीक है?

24:47.446 --> 24:52.618
मुझे याद है जब तुम बहुत छोटी थीं,
तब मैं तुम्हारी मॉम के साथ इसी कमरे में थी।

24:53.493 --> 24:59.625
और वह तुम्हें अपनी बाँहों में थामे हुए थी,
और वह तुमसे बहुत प्यार करती थी।

25:00.959 --> 25:04.505
तुम्हारी माँ होने से ज़्यादा ख़ुशी
उसे किसी चीज़ से नहीं मिली।

25:05.881 --> 25:08.634
और मैंने उन्हें ख़ुद से दूर कर दिया।

25:09.426 --> 25:11.803
और अब बहुत देर हो चुकी है।

25:14.306 --> 25:17.183
बच्चे, सब ठीक है।

25:17.184 --> 25:18.769
मैं यहीं हूँ।

25:22.731 --> 25:24.441
क्या आप हमारे साथ रहेंगी?

25:25.692 --> 25:26.693
सच में?

25:27.277 --> 25:29.196
मैं अपने डैड के साथ अकेले नहीं रहना चाहती।

25:31.490 --> 25:32.491
कोरा, मैं…

25:33.867 --> 25:34.951
ठीक है।

25:34.952 --> 25:38.996
मैं जानती हूँ कि उसका अपने जज़्बात पर क़ाबू नहीं रह पाता,

25:38.997 --> 25:42.583
लेकिन मेरा भरोसा करो, मैं उसे तब से जानती हूँ
जब मैं मुश्किल से तुमसे थोड़ी ही बड़ी…

25:42.584 --> 25:44.127
बात सिर्फ़ जज़्बात की नहीं है,

25:45.379 --> 25:47.297
इस समय मैं उनके साथ सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूँ।

25:54.972 --> 25:57.265
देखो, मुझे किसी प्रचारक की ज़रूरत नहीं है।

25:57.266 --> 25:59.810
मैं चाहता हूँ कि वे पता लगाएँ
कि मेरी पत्नी को किसने मारा।

26:01.144 --> 26:03.355
वह एक संकट प्रबंधन फ़र्म है, रॉबर्ट।

26:04.273 --> 26:07.316
और डैडी बस परिचय कराना चाहते हैं।

26:07.317 --> 26:08.734
बस इतना ही।

26:08.735 --> 26:10.320
आख़िर में, फ़ैसला तुम्हें करना है।

26:11.488 --> 26:15.324
क्या तुमने इनाम वाली बात पर और विचार किया?

26:15.325 --> 26:18.202
मुझे इनाम…
मुझे इनाम घोषित करने वाली बात बिल्कुल पसंद नहीं आई।

26:18.203 --> 26:20.329
जानती हूँ, और कोई भी तुम पर दबाव नहीं डालना चाहता,

26:20.330 --> 26:23.165
लेकिन इस समय यह मायने रखता है
कि लोग इस घटना को कैसे देखेंगे।

26:23.166 --> 26:24.626
- हे।
- मेरा मतलब, हम…

26:25.752 --> 26:28.129
एलेनॉर। मुझे नहीं पता था तुम यहीं हो।

26:28.130 --> 26:29.255
दख़ल देने के लिए माफ़ करना।

26:29.256 --> 26:30.631
नहीं, अंदर आ जाओ।

26:30.632 --> 26:32.967
अंदर आ जाओ। तुमने इतने समय तक परिवार के साथ रहकर

26:32.968 --> 26:36.847
एक बहुत अच्छी दोस्त होने की मिसाल कायम की है।

26:39.057 --> 26:40.934
मैं तो बस रसोई की तरफ़ जा रही थी।

26:41.560 --> 26:43.187
क्या किसी और को ड्रिंक चाहिए?

26:43.854 --> 26:45.230
नहीं, शुक्रिया।

26:49.318 --> 26:51.152
क्या यहाँ अंदर ज़्यादा सर्दी है?

26:51.153 --> 26:53.196
मेरी बहन बस घर की सारी शराब

26:53.197 --> 26:55.198
ख़त्म करने में मदद करने की कोशिश कर रही है।

26:55.199 --> 26:57.326
हाँ, शायद वह यही कर रही है।

26:59.745 --> 27:03.248
कोरा ने मुझसे पूछा कि क्या मैं
कुछ समय के लिए तुम लोगों के साथ रह सकती हूँ।

27:04.082 --> 27:07.585
ठीक है। तो, तुम्हारा इस बारे में क्या ख़याल है?

27:07.586 --> 27:09.379
मेरा क्या ख़याल है, यह मायने नहीं रखता।

27:10.297 --> 27:13.175
मायने यह रखता है कि कोरा के लिए क्या सही रहेगा।

27:14.134 --> 27:16.886
तुम जो कुछ भी कर रही हो,
उसके लिए मैंने अभी तक तुम्हें शुक्रिया नहीं कहा…

27:16.887 --> 27:19.096
यह मत करो, प्लीज़, रॉबर्ट।

27:19.097 --> 27:21.974
नहीं, मैं शुक्रिया कहना भूल जाता हूँ।

27:21.975 --> 27:24.393
कभी-कभी मैं सचमुच बहुत बदतमीज़ हो जाता हूँ,

27:24.394 --> 27:26.480
अपने आसपास के सभी लोगों की क़द्र करना भूल जाता हूँ।

27:28.065 --> 27:29.983
तुम्हें कोरा को देखकर क्या लगा?

27:33.487 --> 27:34.987
क्या वह मुझसे डरती है?

27:34.988 --> 27:38.450
उसने "डर" शब्द का इस्तेमाल तो नहीं किया।

27:39.576 --> 27:44.872
यह… यह आसान नहीं होगा, अपनी माँ को खो देना,

27:44.873 --> 27:47.583
और लोगों को मेरे साथ
एक संदिग्ध की तरह व्यवहार करते हुए देखना।

27:47.584 --> 27:49.919
तुम्हें कोई संदिग्ध नहीं कह रहा है, है ना?

27:49.920 --> 27:51.128
बात इसी तरफ़ बढ़ रही है।

27:51.129 --> 27:53.005
मेरे पास कोई सबूत नहीं है कि मैं कहीं और था।

27:53.006 --> 27:55.217
उस रात मैं घर पर अकेला था,
जब तक मेरी तुमसे बात नहीं हुई थी।

27:55.843 --> 27:56.926
माफ़ करना।

27:56.927 --> 27:58.261
मैं समझ सकता हूँ…

27:58.262 --> 27:59.554
जॉर्डन
हैलो अजनबी! बस हालचाल पूछना है।

27:59.555 --> 28:03.183
…शायद अभी तुम्हारे आसपास रहने से
उसे थोड़ी तसल्ली मिलेगी।

28:05.060 --> 28:07.437
मैं कोशिश करूँगी कि यहाँ जल्दी-जल्दी आती रहूँ।

28:08.063 --> 28:11.691
लेकिन मुझे… मुझे नहीं लगता कि मेरा यहाँ रुकना सही रहेगा।

28:11.692 --> 28:12.775
हाँ।

28:12.776 --> 28:13.901
ठीक है।

28:13.902 --> 28:15.654
- ठीक है।
- शुक्रिया।

28:22.494 --> 28:24.246
इंटरनेशनल
रेस्क्यू एंड रिलीफ़

28:25.956 --> 28:28.332
- गुड आफ़्टरनून।
- हे, मिस बुशे।

28:28.333 --> 28:30.501
सैम, तुमने बालों का स्टाइल बदल लिया।

28:30.502 --> 28:31.712
- मुझे पसंद आया।
- शुक्रिया।

28:32.629 --> 28:33.713
- हैलो।
- हैलो।

28:33.714 --> 28:36.591
हमें नहीं लगा था कि तुम अभी ऑफ़िस आओगी।
हम और ज़्यादा तैयारी कर लेते।

28:36.592 --> 28:38.801
मैं यहाँ बस कुछ चीज़ें लेने आई हूँ।

28:38.802 --> 28:40.511
मेरा बीच में दख़ल देने का कोई इरादा नहीं था।

28:40.512 --> 28:43.097
नहीं, अरे, तुम बॉस हो। तुम जो चाहे, कर सकती हो।

28:43.098 --> 28:45.016
मैंने बस सोचा कि तुम्हें थोड़ा और समय चाहिए होगा…

28:45.017 --> 28:46.894
मैं यहाँ ऑफ़िस में इस बात को ज़्यादा बड़ा नहीं बनाना चाहती।

28:47.519 --> 28:50.563
इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ दिल से,
दिल से आपके साथ हैं।

28:50.564 --> 28:52.440
- मैं कल्पना भी नहीं कर सकती।
- शुक्रिया।

28:52.441 --> 28:53.608
मेरे पास शब्द ही नहीं हैं।

28:53.609 --> 28:55.193
शब्द ही नहीं हैं।

28:55.194 --> 28:56.486
वह समझ गईं, ऑलिविया।

28:59.031 --> 29:00.532
उसके लिए शुक्रिया।

29:02.993 --> 29:05.077
आज सुबह यहाँ कुछ डिटेक्टिव आए थे,

29:05.078 --> 29:07.831
उस रात के कार्यक्रम के समय को लेकर
कुछ सवाल पूछ रहे थे।

29:08.665 --> 29:11.418
मैंने उनसे कह दिया कि मैं तब तक जा चुकी थी,
तो मैं उनकी मदद नहीं कर सकती।

29:12.169 --> 29:15.631
हाँ, वे बस खानापूर्ति कर रहे हैं।
घटनाओं का क्रम तय करने की कोशिश कर रहे हैं।

29:16.215 --> 29:17.298
ठीक है।

29:17.299 --> 29:19.300
हालाँकि हमें मध्य पूर्व की ट्रिप फ़िलहाल टालनी होगी।

29:19.301 --> 29:20.384
भगवान, बेशक।

29:20.385 --> 29:22.970
अभी बहुत कुछ चल रहा है, तुम उसकी फ़िक्र मत करो।

29:22.971 --> 29:24.723
वे नहीं चाहते कि मैं शहर छोड़कर जाऊँ।

29:29.019 --> 29:32.064
अगर मुझे कुछ जानने की ज़रूरत होगी,
तो तुम मुझे बता दोगी, है ना?

29:34.191 --> 29:35.192
हाँ।

29:43.784 --> 29:44.952
हे।

29:45.994 --> 29:48.287
- हे।
- मैं तुमसे बात करने की कोशिश कर रहा था।

29:48.288 --> 29:50.249
हाँ, हालात ठीक नहीं हैं।

29:52.501 --> 29:53.584
क्या तुम कहीं जा रही हो?

29:53.585 --> 29:55.796
तुम यहाँ से, मतलब, जा नहीं रही हो ना?

29:56.380 --> 29:59.632
नहीं। मैं बस सामान लेने आई हूँ,
अगर मुझे घर से काम करने की ज़रूरत पड़ जाए।

29:59.633 --> 30:01.927
मैं शायद… शायद अपनी दोस्त के घर जाऊँगी,
थोड़ी मदद के लिए।

30:02.678 --> 30:04.221
तुम्हारी मदद कौन कर रहा है?

30:05.097 --> 30:07.391
- क्या?
- मैंने कहा, तुम्हारी मदद कौन कर रहा है?

30:10.435 --> 30:11.728
यह तुम्हारा भी दुःख है।

30:14.189 --> 30:15.273
ठीक है।

30:15.274 --> 30:20.529
जॉर्डन, शायद इस समय सबसे बड़ी मदद यही होगी
कि तुम इस बात को अपने तक ही रखो।

30:23.198 --> 30:25.032
- ठीक है?
- हाँ, ज़रूर।

30:25.033 --> 30:26.243
ठीक है, शुक्रिया।

31:25.511 --> 31:26.677
ओह, यार।

31:26.678 --> 31:27.804
मेअर।

31:29.014 --> 31:31.265
- तुम फिर से सिगरेट पीने लगी हो?
- नहीं।

31:31.266 --> 31:32.433
हाँ।

31:32.434 --> 31:34.561
यह सिगरेट नहीं है, यह मन की बैसाखी है।

31:36.897 --> 31:40.316
मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि इतनी जल्दी
यह स्मृति-सभा रखने की क्या ज़रूरत थी।

31:40.317 --> 31:42.694
क्योंकि शायद रॉबर्ट
इसे जल्द से जल्द ख़त्म करना चाहता था।

31:43.695 --> 31:45.238
ओह, धत्, धत्, धत्। वे आ गए।

31:45.239 --> 31:46.447
क्या तुम ज़रा यह पकड़ोगी?

31:46.448 --> 31:48.241
- क्या?
- प्लीज़, प्लीज़। इसे पकड़ लो, पकड़ लो।

31:48.242 --> 31:49.575
मैरी।

31:49.576 --> 31:50.660
हे, बच्चों।

31:50.661 --> 31:52.871
एली आंटी, आप सिगरेट पी रही हैं?

31:54.373 --> 31:57.667
यह एक… यह एक बुरी आदत है,
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह एक बुरी इंसान हैं।

31:57.668 --> 31:59.336
ओह, शुक्रिया, हॉवर्ड।

31:59.837 --> 32:01.629
हम… हम तुम्हारे लिए दो सीट बचाकर रखेंगे।

32:01.630 --> 32:02.923
शुक्रिया।

32:07.928 --> 32:09.262
अब उन्हें लगता है कि मैं सिगरेट पीती हूँ।

32:09.263 --> 32:11.889
माफ़ करना, लेकिन मुझे नहीं लगता
कि हमें उन्हें यहाँ लाना चाहिए था।

32:11.890 --> 32:14.183
हॉवर्ड ने कहा कि हमें उन्हें
"दुःख से बचाकर" नहीं रखना चाहिए।

32:14.184 --> 32:17.521
ओह, यह आयोजन रॉबर्ट के परिवार ने किया है,
तो यहाँ ज़्यादा दुःख नहीं होने वाला है।

32:18.105 --> 32:20.816
यहाँ सब कुछ सलीके से होगा और वास्प लोगों की तरह
भावनाओं से दूरी बनाकर रखी जाएगी।

32:35.205 --> 32:37.456
दुल्हन बाहर कब आएगी?

32:37.457 --> 32:39.417
यह शादी नहीं है। अंतिम संस्कार है।

32:39.418 --> 32:42.462
दरअसल, यह एक स्मृति-सभा है,
क्योंकि यहाँ कोई शव नहीं है।

32:43.672 --> 32:46.007
हम इन्हें दुःख से बचाकर रखने में विश्वास नहीं रखते।

32:46.008 --> 32:47.593
हाँ, मैंने सुना।

32:50.137 --> 32:52.431
क्या मैं पागल हो रही हूँ
या इसमें से किसी चीज़ की गंध आ रही है?

32:53.891 --> 32:54.892
यह गुलाब के गूदे की ख़ुशबू है।

32:55.684 --> 33:00.188
हमने यह काग़ज़ नैंसी के बग़ीचे के
कपास और गुलाब की पंखुड़ियों से बनवाया है।

33:00.189 --> 33:02.398
यह तो… यह तो बहुत ही प्यारा है।

33:02.399 --> 33:05.068
- हम्म।
- आपने उसके गुलाबों को मसलकर…

33:05.569 --> 33:07.571
हाँ। बेशक।

33:08.197 --> 33:09.822
आने के लिए तुम्हारा बहुत शुक्रिया।

33:09.823 --> 33:12.033
- ओह, नहीं, प्लीज़।
- बेशक, मिस्टर हेनेसी।

33:12.034 --> 33:13.951
और ये छोटी-छोटी लड़कियाँ कितनी प्यारी हैं।

33:13.952 --> 33:15.453
शुक्रिया।

33:15.454 --> 33:18.624
मुझे अफ़सोस है कि इतने कम समय में आपको
इनकी देखभाल करने के लिए कोई नहीं मिल पाया।

33:19.458 --> 33:20.584
शुक्रिया।

33:47.819 --> 33:48.820
एल।

33:50.697 --> 33:52.990
एल। तुम्हारी बारी है।

33:52.991 --> 33:53.992
हे भगवान।

34:26.525 --> 34:31.611
"उसकी ख़ूबसूरती बिल्कुल वैसी है, जैसी वह रात,

34:31.612 --> 34:34.533
जब आसमान बादलों से ख़ाली और सितारों से भरा हो

34:35.284 --> 34:37.994
और अँधेरे और रोशनी की तमाम सुंदरता

34:37.995 --> 34:41.623
उसके व्यक्तित्व और उसकी आँखों में सिमट आई हो

34:43.041 --> 34:45.878
और इस तरह उसने ऐसे कोमल प्रकाश का रूप ले लिया हो

34:49.255 --> 34:52.134
जो चमकदार दिन की खिली धूप को भी नसीब नहीं है

34:53.760 --> 34:58.432
थोड़ी भी छाया ज़्यादा होती, या एक किरण भी कम होती,
तो यह जादू अधूरा रह जाता…"

35:07.733 --> 35:10.484
वह बहुत अच्छी कविता थी,
मुझे ग़लत मत समझना। वह बस नैंसी को…

35:10.485 --> 35:11.861
- परिभाषित नहीं करती।
- हाँ।

35:11.862 --> 35:13.112
हाँ।

35:13.113 --> 35:15.531
किट किसी चीज़ में ढील नहीं देती।

35:15.532 --> 35:19.369
तुम्हें पता है उसने मुझसे वह बायरन वाली कविता
मंज़ूरी के लिए भेजने को कहा था?

35:20.078 --> 35:22.538
और फिर उसने मुझसे कहा, "कोई मज़ाक़ नहीं, आँसू नहीं।"

35:22.539 --> 35:23.916
- भगवान।
- हाँ।

35:24.541 --> 35:28.921
कल चर्च में तुमने वह बंदा देखा था
जिसने डेनिम जैकेट पहनी हुई थी?

35:30.339 --> 35:32.132
नहीं, मुझे नहीं लगता मैंने उसे देखा था। क्यों?

35:34.760 --> 35:37.596
नैंसी के परिवार से तो कोई नहीं आया होगा, है ना?

35:38.764 --> 35:41.725
नहीं। एली, वे इतनी हिम्मत नहीं करेंगे।

35:42.809 --> 35:43.810
सही कहा।

35:45.896 --> 35:47.022
हे, तो…

35:48.440 --> 35:50.399
हॉवर्ड के मन में यह ख़याल आया,

35:50.400 --> 35:53.444
- कोई दबाव नहीं है, बस पूछ रही हूँ।
- ठीक है।

35:53.445 --> 35:58.241
हम जानना चाहते थे कि क्या यह मुमकिन है
मार्कस तुम्हारे साथ स्वयंसेवक के रूप में काम कर सके?

35:58.242 --> 36:01.869
क्योंकि हमें लगा कि अगर वह
असली दुनिया की तकलीफ़ें देखेगा,

36:01.870 --> 36:04.622
तो शायद उसे चीज़ों को देखने का
कुछ नज़रिया मिले और फिर वह और ज़्यादा…

36:04.623 --> 36:05.957
हाँ, हाँ।

36:05.958 --> 36:08.084
मैं उसके लिए कुछ ढूँढ लूँगी, अगर वह तैयार है।

36:08.085 --> 36:09.418
बहुत-बहुत शुक्रिया, एली।

36:09.419 --> 36:11.129
- तुम्हारा दिल बहुत बड़ा है।
- मैरी।

36:12.047 --> 36:13.673
वह बंदा मिल गया।

36:13.674 --> 36:16.717
हमारे सामने डवीड हाजी बॉयेट की ताज़ा फ़ुटेज सामने आई है,

36:16.718 --> 36:18.845
उसे डी.एच. बॉयेट के नाम से भी जाना जाता है…

36:18.846 --> 36:20.429
- वह रहा।
- …और इस बात की पुष्टि हो चुकी है

36:20.430 --> 36:22.765
- कि उसे नैंसी हेनेसी की हत्या के मामले में…
- बाप रे बाप।

36:22.766 --> 36:24.350
- …एक संदिग्ध के रूप में…
- यही बंदा है?

36:24.351 --> 36:27.478
- …आधिकारिक तौर पर नामित किया गया है।
- हाँ। कहा तो यही जा रहा है।

36:27.479 --> 36:28.604
क्या तुम इसे जानती हो?

36:28.605 --> 36:30.148
मैं उसे कैसे जानूँगी?

36:31.942 --> 36:33.527
तुमने मुझसे यह क्यों पूछा?

36:35.279 --> 36:37.446
माफ़ करना, मुझे ऐसा ख़ुद नहीं मान लेना चाहिए था।

36:37.447 --> 36:39.324
नहीं, मैं इस इंसान से कभी नहीं मिली।

36:40.033 --> 36:42.827
इसकी वेबसाइट पर
समर्थनकर्ताओं की सूची में मॉम का नाम भी है।

36:42.828 --> 36:44.830
वह कलाकारों को सहयोग करती थी।

36:45.789 --> 36:47.456
और यह एक पेंटर है।

36:47.457 --> 36:49.918
डी.एच. बॉयेट, जिसे डवीड नाम से भी जाना जाता है।

36:50.627 --> 36:52.796
और अब किट का फ़ोन आ गया, बिल्कुल सही समय पर।

36:54.298 --> 36:55.882
क्या आपको लगता है कि यही क़ातिल है?

36:55.883 --> 36:58.969
शायद हमें जल्दबाज़ी में किसी भी निष्कर्ष तक पहुँचने से
बचना चाहिए और बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।

36:59.761 --> 37:01.721
उन्हें उससे बात करने देते हैं… हे भगवान।

37:01.722 --> 37:04.808
मारी गई पैसडीना की गृहिणी का कथित प्रेमी गिरफ़्तार

37:06.143 --> 37:07.144
क्या?

37:07.936 --> 37:09.604
- क्या?
- हे भगवान।

37:09.605 --> 37:10.606
क्या?

37:11.190 --> 37:12.191
एली?

37:15.652 --> 37:17.320
ओह, धत्।

37:17.321 --> 37:18.571
डी.एच. बॉयेट

37:18.572 --> 37:20.698
"डी.एच. बॉयेट।"
नैंसी ने यह हाल ही में लगाई थी, है ना?

37:20.699 --> 37:22.367
मरने से ठीक पहले। यह उसी बंदे की पेंटिंग है।

37:23.243 --> 37:24.578
क्या यह मॉम हैं?

37:30.292 --> 37:32.627
- कमबख़्त।
- हे, हे। रॉबर्ट, रॉबर्ट।

37:32.628 --> 37:33.920
- डैड?
- तुम क्या कर रहे हो?

37:33.921 --> 37:36.464
- क्य… डैड, रुक जाइए! आप क्या कर…
- तुम क्या कर रहे हो?

37:36.465 --> 37:37.924
- डैड! एली!
- हे!

37:37.925 --> 37:39.009
रुक जाइए!

37:40.177 --> 37:41.677
- रॉबर्ट!
- डैड!

37:41.678 --> 37:43.638
- कुछ कीजिए। एली!
- रॉबर्ट।

37:43.639 --> 37:45.431
- रॉबर्ट, तुम क्या कर रहे हो?
- डैड। डैड!

37:45.432 --> 37:47.016
- रुको। क्या कर रहे हो?
- रुकिए, डैड! डैड!

37:47.017 --> 37:48.100
यहीं रुक जाओ, प्लीज़।

37:48.101 --> 37:49.352
रुक जाओ, रॉबर्ट। यह मत करो।

37:49.353 --> 37:51.312
हे भगवान, रॉबर्ट। तुम्हें रुकना होगा।

37:51.313 --> 37:52.981
थोड़ा रुककर सोच तो लो।

37:53.732 --> 37:56.777
भगवान। रॉबर्ट। तुम क्या कर रहे हो?

37:58.278 --> 37:59.612
हम इस बारे में अंदर चलकर बात करें?

37:59.613 --> 38:01.197
मैं कह रही हूँ थोड़ा रुक जाओ।

38:01.198 --> 38:02.491
थोड़ी साँस ले लो।

38:05.536 --> 38:07.078
हे भगवान, रॉबर्ट, प्लीज़।

38:07.079 --> 38:09.121
- वह कभी मेरी थी ही नहीं।
- प्लीज़ यह मत करो।

38:09.122 --> 38:12.583
मैं हमेशा चाहता रहा कि वह पूरी तरह मेरी बनकर रहे,
पर वह मेरी कभी नहीं थी।

38:12.584 --> 38:14.836
उसका एक हिस्सा हमेशा ऐसा था
जो मेरा होना ही नहीं चाहता था।

38:14.837 --> 38:16.337
और मुझे यह बात कमबख़्त हमेशा से पता थी!

38:16.338 --> 38:18.881
रॉबर्ट, मुझे लगता है
कि हम पर नज़र रखी जा रही होगी।

38:18.882 --> 38:21.008
- मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता।
- मैं समझती हूँ कि तुम ग़ुस्से में हो।

38:21.009 --> 38:22.260
तुम्हें शांत होना होगा।

38:22.261 --> 38:23.553
हे।

38:23.554 --> 38:26.181
मुझे मत बताओ कि मुझसे कैसा महसूस करना चाहिए।

38:27.307 --> 38:28.808
हद है, एलेनॉर।

38:28.809 --> 38:30.726
तुम सब कुछ नहीं जानती हो, ठीक है?

38:30.727 --> 38:32.271
वह कमबख़्त मेरी पत्नी थी।

38:47.661 --> 38:49.287
क्या उसके पास कहीं और होने का सबूत है?

38:49.288 --> 38:50.496
डवीड के पास?

38:50.497 --> 38:52.456
हाँ, जिस बंदे के साथ नैंसी का सम्बन्ध था।

38:52.457 --> 38:57.837
कह सकते हैं। वह शायद किसी आर्ट इवेंट में था,
लेकिन वह जल्दी निकल गया था।

38:57.838 --> 38:59.672
सच कहूँ तो, उनके पास ज़्यादा जानकारी नहीं है।

38:59.673 --> 39:01.757
मुझे बस… मुझे नहीं लगता कि वह क़ातिल है।

39:01.758 --> 39:04.468
नैंसी ने तुम्हें सिर्फ़ उसका पहला नाम बताया था।
हमारे पास कोई ठोस जानकारी नहीं है।

39:04.469 --> 39:06.512
वह बिल्कुल क़ातिल हो सकता है।

39:06.513 --> 39:08.556
अगर वह अश्वेत होता तो वह मुझे ज़रूर बताती।

39:08.557 --> 39:10.266
नैंसी ने तुम्हें उसके बारे में कुछ ख़ास नहीं बताया था।

39:10.267 --> 39:12.685
पर मैं उसकी सबसे अच्छी और एकमात्र अश्वेत दोस्त थी।

39:12.686 --> 39:14.228
इस बात का ज़िक्र आ ही जाता।

39:14.229 --> 39:15.230
ठीक है।

39:19.943 --> 39:21.944
मैंने पुलिस को डेविड नाम बताया था।

39:21.945 --> 39:23.696
अगर वह यह वाला डवीड ना हो तो?

39:23.697 --> 39:26.116
तो हमें अभी भी नहीं पता
कि हमारी सबसे अच्छी दोस्त को किसने मारा।

39:29.578 --> 39:31.621
मैंने रॉबर्ट को इतने ग़ुस्से में कभी नहीं देखा।

39:31.622 --> 39:32.955
उसे…

39:32.956 --> 39:34.040
उसे ग़ुस्सा आ जाता है,

39:34.041 --> 39:35.792
ख़ासकर शराब पीने के बाद…

39:37.794 --> 39:39.129
या जब उसे जलन हो रही हो।

39:39.796 --> 39:41.088
नहीं, वह…

39:41.089 --> 39:43.758
तुम जानती हो कि वह नैंसी से सबसे ज़्यादा प्यार करता था।

39:43.759 --> 39:46.260
ग़ुस्सा प्यार का विपरीत नहीं होता।

39:46.261 --> 39:48.597
कभी-कभी ग़ुस्सा ही बताता है
कि आपका प्यार कितना गहरा है।

39:49.932 --> 39:53.893
तुम यह नहीं देख पा रही हो क्योंकि रॉबर्ट तुम्हारा…

39:53.894 --> 39:54.895
मेरा क्या?

39:55.479 --> 39:57.271
मेरा दोस्त? वह तुम्हारा भी दोस्त है।

39:57.272 --> 40:01.693
तुम्हारे और रॉबर्ट के बीच एक ख़ास रिश्ता है।

40:02.194 --> 40:03.819
हाँ, उस रिश्ते का नाम नैंसी है।

40:03.820 --> 40:05.280
नैंसी के अलावा।

40:06.323 --> 40:07.741
और नैंसी भी यह बात जानती थी।

40:10.494 --> 40:11.787
तुम क्या कह रही हो?

40:14.164 --> 40:16.583
वह अपने दिल की बात सिर्फ़ तुम्हें ही नहीं बताती थी।

40:19.628 --> 40:20.879
बस इतना ही।

40:39.773 --> 40:41.275
- हे भगवान!
- माफ़ करना।

40:42.150 --> 40:43.318
मेरा इरादा तुम्हें डराने का नहीं था।

40:43.986 --> 40:45.236
तुम यहाँ अंदर कैसे आए?

40:45.237 --> 40:47.405
किसी ने दरवाज़ा अटकाकर खुला छोड़ रखा था।

40:47.406 --> 40:48.573
मुझे… मुझे मैसेज करना चाहिए था।

40:48.574 --> 40:49.575
हाँ।

40:50.701 --> 40:52.411
तो क्या हम…

41:09.636 --> 41:11.138
देखो, मैं…

41:14.349 --> 41:15.976
मुझे तुमसे माफ़ी माँगनी चाहिए।

41:16.643 --> 41:20.522
जिस तरह मैं बर्ताव कर रहा था,
और मैंने तुमसे बहुत कड़वी बातें कहीं।

41:22.316 --> 41:25.235
वह मेरी पत्नी थी, लेकिन…

41:26.737 --> 41:28.989
मुझे पता है कि तुम लोग एक दूसरे के लिए सब कुछ थे।

41:31.283 --> 41:32.284
मुझे माफ़ कर दो।

41:35.746 --> 41:36.788
शुक्रिया।

41:40.792 --> 41:44.046
शायद मुझे एहसास नहीं था
कि तुमसे यह सुनने की मुझे कितनी ज़रूरत थी।

41:45.255 --> 41:47.591
क्या तुम मुझे बताने वाले हो कि तुम इतना सजे-धजे क्यों हो?

41:48.842 --> 41:50.468
तुम्हें मैं सजा-धजा लग रहा हूँ?

41:50.469 --> 41:52.387
सूर्यास्त के बाद मैं इसी तरह घर से निकलता हूँ।

41:55.182 --> 41:56.850
तुम कहाँ जा रहे हो?

41:57.434 --> 42:02.980
तुम्हें पता है कि नैंसी को बैले कितना पसंद है…
मतलब, पसंद था, और मुझे कितना…

42:02.981 --> 42:04.357
मत जाओ। तुम्हें उससे नफ़रत है।

42:04.358 --> 42:06.359
- मुझे उससे नफ़रत नहीं है। मुझे… मुझे बस…
- तुम्हें नफ़रत है।

42:06.360 --> 42:08.361
वह फ़्रेंच कहावत क्या है?

42:08.362 --> 42:11.781
- वह कमबख़्त उबाऊ है।
- वह फ़्रेंच नहीं है।

42:11.782 --> 42:13.699
उसकी सीटों में मेरे पैर समा नहीं पाते।

42:13.700 --> 42:14.701
क्या?

42:17.829 --> 42:20.415
ख़ैर। हमें आज रात उद्घाटन समारोह में जाना है।

42:21.959 --> 42:22.960
और…

42:23.836 --> 42:26.003
मुझे समझ नहीं आ रहा है मैं क्या करूँ।
मैं… मैं उस बड़े से ख़ाली घर में

42:26.004 --> 42:27.672
यूँ ही अकेला भटक रहा हूँ।

42:27.673 --> 42:28.923
मुझे नींद नहीं आ पाती।

42:28.924 --> 42:33.971
मैं बस इधर-उधर घूमकर उसे ढूँढ रहा हूँ,
लेकिन वह वहाँ नहीं है।

42:35.222 --> 42:36.682
तो मैं सोच रहा था कि श…

42:37.349 --> 42:39.976
पता नहीं। शायद बैले में, मैं उसे…

42:39.977 --> 42:42.895
तुम उसे अपने पास महसूस कर पाओगे।

42:42.896 --> 42:43.897
हाँ।

42:47.276 --> 42:48.277
हाँ।

42:48.777 --> 42:51.989
बिल्कुल सही। क्या तुम्हें लगता है कि यह मुमकिन है?

42:52.489 --> 42:56.827
अब मुझे कुछ नहीं पता कि क्या मुमकिन है।

42:58.036 --> 42:59.246
ठीक है।

42:59.746 --> 43:00.914
अभी तो वह यहीं थी।

43:02.833 --> 43:08.171
हम सब यहाँ कमबख़्त ताश के बचकाने खेल खेल रहे थे।

43:08.172 --> 43:10.756
और अब वह हमेशा के लिए जा चुकी है।

43:10.757 --> 43:12.593
ऐसा लगता है कि मैं…

43:14.219 --> 43:16.013
यह बिल्कुल सच नहीं लगता।

43:16.513 --> 43:20.349
तो एक ऐसी जगह जो उसे
इतनी ज़्यादा पसंद थी, मैं वहाँ जाकर

43:20.350 --> 43:22.144
उसे… उसे महसूस क्यों नहीं कर सकता?

43:24.605 --> 43:26.148
मुझे लगता है तुम्हें कोशिश करनी चाहिए।

43:28.358 --> 43:31.695
लेकिन क्या… क्या तुम मेरे साथ यह कोशिश करोगी?

43:35.324 --> 43:37.034
तुम चाहते हो मैं तुम्हारे साथ चलूँ?

43:38.035 --> 43:40.203
- हाँ।
- नहीं।

43:40.204 --> 43:41.371
क्या? क्यों नहीं?

43:43.123 --> 43:44.415
मैं नहीं जा सकती…

43:44.416 --> 43:45.541
मैं बस नहीं जा सकती।

43:45.542 --> 43:46.876
मेरा मतलब, लोग क्या कहेंगे?

43:46.877 --> 43:48.336
भाड़ में जाएँ लोग।

43:48.337 --> 43:49.712
लोग क्या कहेंगे, इसकी किसे परवाह है?

43:49.713 --> 43:51.256
मुझे परवाह है। तुम्हें भी होनी चाहिए।

43:51.798 --> 43:55.968
हम यूँ ही सज-धजकर रात में एक साथ
बाहर घूमने नहीं जा सकते।

43:55.969 --> 43:57.262
नहीं, मुझे… मुझे माफ़ कर दो।

43:59.848 --> 44:00.849
मुझे माफ़ कर दो।

44:02.017 --> 44:03.018
ऐसा…

44:03.602 --> 44:04.853
ऐसा सोचना मेरी बेवक़ूफ़ी थी।

44:05.687 --> 44:06.688
मुझे माफ़ कर दो।

44:32.631 --> 44:35.925
जॉर्डन
हे। जानता हूँ मैं हद से आगे बढ़ गया था।

44:35.926 --> 44:40.848
लेकिन मैं तुमसे मिलना चाहता हूँ।
आज रात अकेली मत रहो?

45:17.259 --> 45:20.387
मेरी माँ अक्सर एक बात कहती थीं।

45:21.930 --> 45:27.102
"जितना है, उससे कम दिखावा करो
जितना जानते हो, उससे कम बोलो।"

45:27.895 --> 45:31.147
मैंने उनकी यह सलाह दिल से अपना ली थी,

45:31.148 --> 45:36.236
ना सिर्फ़ चीज़ें सुरक्षित रखने के मामले में,
बल्कि जज़्बात के मामलों में भी।

45:36.945 --> 45:41.992
कभी-कभी मैं उन्हें इतना बख़ूबी छुपा लेती थी
कि मैं ख़ुद भी अपने जज़्बात नहीं पहचान पाती थी।

45:49.958 --> 45:51.084
मिस बुशे।

45:52.586 --> 45:54.712
तुम तो इस बात को लेकर फ़िक्रमंद थीं
कि लोग क्या कहेंगे?

45:54.713 --> 45:55.714
सही कहा।

45:56.924 --> 46:00.594
लेकिन फिर मुझे वह फ़्रेंच कहावत याद आ गई,
"भाड़ में जाएँ लोग।"

46:02.221 --> 46:03.222
सही कहा।

46:04.014 --> 46:05.307
चलें?

46:31.041 --> 46:36.713
मुझे उम्मीद है कि यह अनुचित नहीं लगेगा,
लेकिन बॉस की बेटी तैयार होकर काफ़ी अच्छी लगती हैं।

46:38.006 --> 46:40.634
बस इस बार कम से कम
एक ढंग की तस्वीर लेने की कोशिश करना, ठीक है?

47:32.352 --> 47:34.354
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
