WEBVTT

00:20.280 --> 00:23.080
डेन्यूब स्पोर्ट्स वर्ल्ड
बिज़नेस बे

00:27.360 --> 00:29.600
तो मैंने और सना से सोचा
थोड़ा मूड चेंज करते हैं।

00:29.680 --> 00:30.680
आदेल साजन
मैनेजिंग डाइरेक्टर

00:30.760 --> 00:33.080
इसीलिए हमने अपने दोस्तों के साथ

00:33.160 --> 00:35.520
अपनी स्पोर्ट्स फ़ैसिलिटी में
ये शानदार और मज़ेदार पैडल टूर्नामेंट रखी है।

00:37.960 --> 00:39.840
-माफ़ करना!
-मैंने कभी पैडल खेला नहीं है

00:39.920 --> 00:41.240
सतीश सनपाल
उद्यमी

00:41.320 --> 00:44.640
…पर आज ऐसा लग रहा था
कि मैं प्रॉफ़ेश्नल टेनिस स्टार हूँ।

00:45.360 --> 00:46.840
सुनिए,
एक बहुत बड़ा सर्प्राइज़ है।

00:46.920 --> 00:48.760
पता है, मैंने एक ख़ास मेहमान को यहाँ बुलाया है।

00:48.840 --> 00:50.200
वो मेरी बहुत ही क़रीबी दोस्त हैं।

00:50.280 --> 00:53.960
आज यहाँ मिक्स्ड डबल्स की
वर्ल्ड नंबर वन रह चुकी, सानिया मिर्ज़ा आई हुई हैं!

00:54.040 --> 00:55.040
द्युति पार्रुक
उद्यमी

00:55.120 --> 00:56.280
करण कुंद्रा
अभिनेता, प्रस्तोता और टीवी स्टार

00:56.360 --> 00:58.320
भारतीय टेनिस का गौरव।

01:00.600 --> 01:02.480
-और सानिया आ भी चुकी हैं।
-हे, भगवान! देखो!

01:02.560 --> 01:03.640
सानिया मिर्ज़ा
पूर्व टेनिस खिलाड़ी

01:03.720 --> 01:04.960
-तो क्या चल रहा है?
-हैलो।

01:05.040 --> 01:06.600
-कैसे हैं?
-आप कैसी हैं?

01:06.680 --> 01:08.520
-स्वागत है।
-कैसी हैं आप?

01:08.600 --> 01:12.280
सानिया मिर्ज़ा
टेनिस की दुनिया की एक आईकन हैं।

01:12.360 --> 01:14.960
वो मिक्स्ड डबल्स में वर्ल्ड नंबर वन रह चुकी हैं।

01:15.040 --> 01:17.440
-उन्होंने भारत का नाम रौशन किया है।
-कैसे हैं आप?

01:17.520 --> 01:19.200
-अच्छा हूँ, और आप?
-मेरा नाम बिंदा है।

01:20.200 --> 01:22.560
वैसे बुरा मत मानना,
ये थोड़ा अटपटा लगेगा।

01:22.640 --> 01:23.680
लोग मुझे सानिया बुलाया करते थे…

01:23.760 --> 01:24.760
लेईली मिर्ज़ा
व्लॉगर

01:24.840 --> 01:26.320
…हमारा सरनेम भी मिर्ज़ा है।

01:26.400 --> 01:27.680
-वाक़ई?
-हाँ।

01:27.760 --> 01:29.840
-हो ही नहीं सकता!
-मैं समझ सकती हूँ।

01:29.920 --> 01:32.720
मैंने अपना नाम बदल लिया,
क्योंकि जब भी मैं एयरपोर्ट जाती थी,

01:32.800 --> 01:36.080
लॉग मुझे "सानिया मिर्ज़ा" समझते थे। और मैं कहती थी,
"हाँ, वो आ ही रही है। वो मेरी कज़न है।"

01:36.160 --> 01:38.600
ये तो सच में कमाल है।

01:39.560 --> 01:40.600
क्या ये कोई टूर्नामेंट है?

01:40.680 --> 01:42.200
हाँ, वही है,
और हम एक-एक करके खेलेंगे।

01:42.280 --> 01:43.400
हाँ, चलो खेलते हैं।

01:43.480 --> 01:46.280
मैं पैडल टेनिस खेल रहा हूँ।
मेरे साथ सानिया मिर्ज़ा है।

01:46.360 --> 01:48.000
मतलब, मेरे साथ।

01:48.080 --> 01:49.680
मुझे तो
यक़ीन ही नहीं हो रहा था।

01:52.480 --> 01:54.960
-बस गेंद को छूना है।
-जी, मैम।

01:56.600 --> 02:00.280
तो मुझे पता था कि मैं द्युति से
जीत तो सकता नहीं क्योंकि द्युति पहले से खेल रहा है।

02:08.920 --> 02:11.240
आपको गेंद को दीवार से लगाकर मारना है।

02:11.320 --> 02:14.880
ये पैडल नहीं, ये दूसरा खेल था।

02:16.640 --> 02:18.880
-लंदन में सब कैसा रहा?
-वहाँ सब अच्छा रहा।

02:18.960 --> 02:19.960
तबिंदा सनपाल
बिज़नेसवुमेन

02:20.040 --> 02:21.960
-धूप भी थी और ठंड भी।
-बढ़िया मौसम था फिर।

02:22.040 --> 02:23.040
सना साजन - डॉक्टर

02:23.120 --> 02:24.400
एलिज़े मिर्ज़ा
रिलेशन और ऑपरेशन्स मैनेजर

02:24.480 --> 02:26.960
-हम कल ही लौटे थे, और आते ही…
-और आते ही जन्मदिन की पार्टी पर चली गईं।

02:27.040 --> 02:28.960
-पार्टी पर गए जहाँ तुम लोग नहीं आईं।
-हाँ।

02:29.040 --> 02:31.680
पामेला ने हम सभी को बुलाया था
और सब वहाँ गई भी थीं।

02:31.760 --> 02:33.280
पर मुझे तो उसने नहीं बुलाया था।

02:33.360 --> 02:35.720
पामेला के साथ
इन लोगों की प्रॉब्लम ये चल रही थी

02:35.800 --> 02:39.000
कि इन लोगों की पुरानी एक बात थी
वो रिज़ौल्व नहीं हो पा रही थी।

02:39.080 --> 02:40.600
-हम्म।
-उसे बहुत बुरा लगा

02:40.680 --> 02:42.320
-कि तुम लोग वहाँ नहीं गईं।
-क्यों?

02:42.400 --> 02:44.200
उसने ये भी बोला
"मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता

02:44.280 --> 02:46.560
कौन आया और कौन नहीं।
मैं फिर भी अपना जन्मदिन मनाऊँगी।"

02:46.640 --> 02:49.360
अगर उसने मुझे ख़ुद भी बुलाया होता,
तो भी मैं नहीं जाती।

02:49.440 --> 02:52.000
पामेला मेरे लिए बिल्कुल मायने नहीं रखतीं।
मुझे सच में कोई फर्क नहीं पड़ता।

02:52.520 --> 02:54.160
तुम लोगों को देखना है
कि वहाँ जन्मदिन पर क्या हुआ?

02:54.240 --> 02:56.080
मैंने एक वीडियो बनाया है। मैं वो दिखा सकती हूँ।

02:56.160 --> 02:57.240
हाँ, दिखाओ।

02:57.320 --> 02:58.840
रुको, मैं अपना फ़ोन ले आती हूँ।

02:58.920 --> 03:00.040
इसलिए तुम हर जगह

03:00.120 --> 03:01.600
-अपना फ़ोन लेकर घूम रही थी।
-बिल्कुल।

03:02.240 --> 03:03.880
ये लड़की तो बहुत ही बदमाश है।

03:03.960 --> 03:06.840
कल ये सबके साथ बैठी हुई थी।
उसके साथ बैठकर उसकी बात कर रही थी।

03:06.920 --> 03:08.880
अभी यहाँ आके यहाँ आग लगा रही है।

03:08.960 --> 03:10.360
ये क्या हो रहा है?

03:10.440 --> 03:12.440
सच कहूँ तो
मुझे किसी पर यक़ीन नहीं है।

03:12.520 --> 03:13.840
बिंदा, तुम आख़िर किसकी तरफ़ हो?

03:13.920 --> 03:16.240
मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा।

03:16.320 --> 03:17.320
एपी वहाँ आया था।

03:17.400 --> 03:18.880
हाँ, नहीं तो पार्टी के पैसे कौन भरता?

03:18.960 --> 03:20.320
हाँ!

03:22.280 --> 03:24.800
लेकिन उन दोनों ने ज़िंदगी भर
दोस्त बने रहने का फैसला लिया है।

03:24.880 --> 03:26.640
-मुझे भी पैसे उड़ाने वाला दोस्त चाहिए।
-अगर उसे…

03:26.720 --> 03:29.240
ये बात पता चली
तो तुम लोगों की दोबारा लड़ाई हो जाएगी।

03:29.320 --> 03:31.200
उन्हें ऐसे भी पता चल ही जाएगा।

03:31.280 --> 03:33.000
देखो, ये सारे तोहफ़े मिले थे उसे।

03:33.080 --> 03:35.320
ये क्या? क्या ये सब उसकी तस्वीरें हैं?

03:35.400 --> 03:37.720
-ये तो एपी की…
-रुको। रुको।

03:38.760 --> 03:40.600
ये सब तस्वीरें अच्छी लगती हैं…

03:40.680 --> 03:41.840
अगर आप 16 साल के हैं।

03:42.360 --> 03:43.480
ना कि 46 साल के।

03:46.320 --> 03:48.800
अरे, रुकिए। उन्होंने ऐसे एंट्री ली थी क्या?

03:48.880 --> 03:49.960
हाँ, उसने ऐसे ही एंट्री की थी।

03:50.040 --> 03:51.360
ये तो बहुत मज़ाक़िया था।

03:54.280 --> 03:56.400
एक आम विडियो ने

03:56.480 --> 03:58.920
मेरा आज का दिन बना दिया।

03:59.520 --> 04:00.800
बहुत अजीब था ये।

04:01.400 --> 04:03.720
और देखो, इन सारे पंखों में आग भी लग गई थी।

04:05.680 --> 04:10.480
बिंदा अब पामेला का मज़ाक़ उड़ा रही है।
ये बिल्कुल मेरे समझ के परे है।

04:12.600 --> 04:14.560
और इस वक़्त मुझे ये एहसास हो रहा है

04:14.640 --> 04:17.480
कि जो जैसा दिखता है,
वैसा होता नहीं है।

04:17.560 --> 04:19.280
तो तुम्हें इन सबसे दूर रहना चाहिए।

04:19.360 --> 04:21.080
और आग में घी ज़्यादा मत डालो।

04:29.760 --> 04:33.360
पैरामाउंट होटल दुबई
बिज़नेस बे

04:39.480 --> 04:40.480
तेजस्वी प्रकाश
अभिनेत्री और टीवी स्टार

04:40.560 --> 04:41.760
मैं जा रही हूँ।

04:41.840 --> 04:43.240
किधर जा रही है?

04:43.320 --> 04:44.360
इंडिया।

04:46.360 --> 04:48.440
मेरे तो पल्ले ही नहीं पड़ रहे यहाँ पर कोई भी।

04:49.040 --> 04:50.240
यहाँ सबके सब अजीब हैं।

04:50.320 --> 04:52.600
और ये कब डिडाइड किया तूने
कि तू जा रही है?

04:52.680 --> 04:54.640
मैंने अभी डिसाइड किया।

04:57.680 --> 04:59.080
मैं तो दंग रह गया।

04:59.160 --> 05:00.480
अब मैं क्या बोलूँ उसको?

05:00.560 --> 05:01.760
बता नहीं सकता हूँ कि

05:02.560 --> 05:04.880
मैं प्रोपोज़ करने वाला हूँ तुझे।

05:04.960 --> 05:08.840
मैं सब बदल दूँगा।
मैं उसकी ज़िंदगी कुछ दिनों में बदलने वाला हूँ।

05:09.640 --> 05:13.360
तो तू उन लोगों की वजह से
इंडिया वापस जा रही है?

05:14.280 --> 05:16.680
तुम्हें सब पसंद हैं।
सभी को तुम पसंद हो।

05:17.360 --> 05:19.440
तुम जा रहे हो…

05:20.200 --> 05:22.840
मुझे ये जगह बहुत पसंद है,
पर मुझे ये लगता है

05:23.600 --> 05:26.240
ये जगह ठीक है

05:26.320 --> 05:31.600
पर जिन लोगों के साथ हमने ये टाइम स्पेंड करने का
डिसीज़न लिया है, वो लोग मुझे ठीक नहीं लग रहे हैं।

05:32.560 --> 05:35.280
कोई सामने ठीक है,
पीछे कुछ अलग है।

05:35.360 --> 05:36.760
यक़ीन नहीं होता कि बिंदा जी ने

05:36.840 --> 05:39.360
ये कहा कि मैं उन लोगों की दोस्त नहीं बन सकती।

05:39.440 --> 05:41.480
वो दोहरी सोच वाली हैं।

05:42.280 --> 05:45.760
हमने ये तय किया था न
कि ज़िंदगी में हम ये सब करेंगे।

05:46.360 --> 05:47.400
करेंगे।

05:47.480 --> 05:49.680
-एक साथ लिया था न?
-हाँ, लिया था।

05:49.760 --> 05:51.240
तो क्या तुम हार मान रही हो?

05:53.160 --> 05:54.160
मुझे बहुत बुरा लगा।

05:54.240 --> 05:56.600
और फिर
तुमने भी कुछ बोला नहीं।

05:56.680 --> 05:58.840
मेरे साथ कोई नहीं था। मैं…

05:58.920 --> 06:02.000
मैं उस कगार पर थी
जहाँ मैं बिल्कुल अकेली खड़ी हूँ।

06:02.720 --> 06:04.080
मुझे अब बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

06:08.360 --> 06:10.520
यहाँ मेरे साथ कोई नहीं है।

06:11.240 --> 06:13.240
मैं… मैं बिल्कुल अकेली पड़ गई हूँ।

06:13.320 --> 06:15.200
मुझे नहीं पता… और क्या कहूँ।

06:15.880 --> 06:19.320
यहाँ तक कि जब मैं रोई
तुम मेरे पीछे भी नहीं आए।

06:20.240 --> 06:22.120
-अच्छा।
-उस दिन के बाद से…

06:22.200 --> 06:24.800
तुमने मुझसे पूछा भी नहीं
कि मैं कैसी हूँ।

06:25.400 --> 06:30.400
हमने आज तक कभी भी
लोगों के सामने तमाशे नहीं किए हैं।

06:30.480 --> 06:32.480
मुझे और बर्दाश्त ही नहीं हुआ।

06:32.560 --> 06:33.960
-द्युति ने मुझे बोला…
-हम्म।

06:34.040 --> 06:36.920
…"करण तुमसे
शादी करने का फैसला इसलिए नहीं ले पा रहा है"

06:37.000 --> 06:38.640
क्योंकि तुम्हें लगता है कि मैं नासमझ हूँ।

06:38.720 --> 06:40.080
मुझे सच में लगता है कि तुम नासमझ हो।

06:42.440 --> 06:45.240
मैं बहुत सी ग़लतियाँ करती हूँ,
मैं नासमझ भी हो सकती हूँ।

06:45.320 --> 06:48.480
-वहाँ पर सब लोग…
-पर ये तुमने उसके साथ क्यों डिस्कस किया?

06:50.040 --> 06:51.640
द्युति मेरा भाई जैसा है।

06:51.720 --> 06:54.560
उससे में हमारे बारे में बात करता हूँ अकेले में।

06:54.640 --> 06:56.440
मैं लोगों के सामने तमाशा नहीं करता हूँ।

06:56.520 --> 07:00.120
पर तुम्हें नहीं दिखा कि…
कि कैसे सभी ने तुम्हारा साथ दिया।

07:00.200 --> 07:02.720
और किसी ने ये नहीं सुना
कि मुझे कैसा लग रहा है?

07:03.520 --> 07:05.520
क्योंकि जो भी हो

07:05.600 --> 07:10.280
उनको दिख रहा है कि मैं क्या करने की
कोशिश रहा हूँ और तू क्या करने की कोशिश कर रही है।

07:10.360 --> 07:11.560
तुम समझ नहीं रहे हो।

07:11.640 --> 07:13.480
वो लोग भी नहीं समझ रहे हैं
कि बाक़ी लड़कियों को

07:13.560 --> 07:15.320
-मुझसे नफ़रत करने की एक वजह चाहिए।
-वही तो।

07:15.400 --> 07:17.600
तो तू उन लोगों को वजह दे ही क्यों रही है?

07:17.680 --> 07:20.760
सीधा बोला न तू मुझे मिस कर रही है।

07:20.840 --> 07:22.280
तो ये सब करने की ज़रूरत नहीं थी।

07:22.360 --> 07:23.960
सीधा बोलती, मैं समझ जाता।

07:24.040 --> 07:25.880
-पर तुम्हें समझ नहीं…
-तीन दिन से मुझसे

07:25.960 --> 07:27.880
-बात नहीं की है तूने। तीन दिन!
-वही तो!

07:27.960 --> 07:30.280
तुमने इस बारे में सोचा ही नहीं
क्योंकि तुम बाहर घूमने में बिज़ी थे।

07:30.360 --> 07:33.160
मैं…
मैं हमारी ज़िंदगी बनाने में बिज़ी हूँ।

07:34.720 --> 07:39.040
मैं उसे बताना चाहता हूँ कि मैं
और मेरे दोस्त आख़िर क्या कर रहे हैं।

07:39.120 --> 07:41.520
हमने क्या सोचा है
और मैं उसको लेकर कैसा महसूस करता हूँ।

07:41.600 --> 07:45.000
और कैसे उसकी ज़िंदगी बदल देना चाहता हूँ।

07:45.080 --> 07:46.760
पर मैं नहीं बता सकता।

07:46.840 --> 07:49.120
नहीं बता सकता क्योंकि मुझे उसे सर्प्राइज़ देना है।

07:52.360 --> 07:54.240
मत करो। मुझे जाना है।

07:54.320 --> 07:56.080
तू रह लेगी इंडिया में मेरे बिना?

07:56.160 --> 08:00.400
नहीं। सनी, सुनो।
मुझे तुमसे और तुम्हें मुझसे बाहुत प्यार है।

08:00.480 --> 08:01.640
-हाँ।
-पर

08:01.720 --> 08:03.160
तुमने मुझे हल्के में लेना शुरू कर दिया है।

08:03.240 --> 08:05.480
मैं तो तुम्हारे बिना एक पल भी नहीं रह पता।

08:06.400 --> 08:08.760
ठीक है? हम ऐसे हार नहीं मान सकते।

08:09.960 --> 08:14.440
ये जो धमकी है मुंबई वापस जाने की

08:14.520 --> 08:16.360
ये धमकी मेरे लिए है।

08:18.280 --> 08:20.160
तुम सबके हिसाब से मत जियो।

08:20.240 --> 08:21.920
तुम्हें कोई न कोई दोस्त मिल ही जाएगा।

08:22.000 --> 08:24.120
मैं अपने दोस्त बना लूँगा।
कुछ लोगों से हम दोनों की ही दोस्ती होगी।

08:24.200 --> 08:25.360
मैं तुम्हारे साथ रहूँगा।

08:25.440 --> 08:26.920
तुम्हारे तरफ़।

08:27.000 --> 08:28.040
हमें ये मिलकर करना होगा।

08:31.960 --> 08:34.040
मैं करण से प्यार करती हूँ।
मैं उससे बहुत प्यार करती हूँ।

08:34.120 --> 08:36.440
पर मुझे नहीं पता
कि अब मेरा बॉयफ़्रेंड कौन है।

08:36.520 --> 08:38.600
तो मुझे तो बहुत ही फ़िक्र हो रही है अब।

08:38.680 --> 08:43.000
और सच कहूँ तो
मैं ये जानने की कोशिश कर रही हूँ कि इस वक़्त

08:43.080 --> 08:46.040
इस रिश्ते में कोई भी उम्मीद बची है या नहीं।

08:51.880 --> 08:53.920
बन्या फ़ॉरेस्ट
ब्लूवॉटर्स आइलैंड

09:01.000 --> 09:05.120
मैं, द्युति और सतीश भाई
हम एक स्पा में हैं आज।

09:05.200 --> 09:06.480
हम अच्छे दोस्त बन चुके हैं।

09:06.560 --> 09:08.920
ज़िंदगी में सबके अनुभव
अलग-अलग हैं।

09:09.000 --> 09:11.640
तो सबकी राय लेना अच्छा होता है।

09:11.720 --> 09:14.480
तो मैं उन लोगों से सारी बातें कर सकता हूँ।

09:14.560 --> 09:15.880
कैसी है तेजा?

09:15.960 --> 09:19.960
बहुत स्यापे चल रहे हैं।
मैं उस दिन घर पहुँचा।

09:20.040 --> 09:21.640
-पैडल खेलके जब गए थे…
-हाँ…

09:21.720 --> 09:23.800
बेडरूम में बैग खुले हुए थे।

09:25.160 --> 09:26.440
-प्रौपर पैकिंग चल रही है।
-अरे।

09:26.520 --> 09:29.080
मैं डर गया।
मैंने सोचा ये क्या हो गया?

09:29.160 --> 09:30.720
उसने कहा कि वो इंडिया जा रही है।

09:30.800 --> 09:31.920
-अच्छा?
-हाँ।

09:32.000 --> 09:33.040
ख़ुद ही डिसाइड कर लिया?

09:33.120 --> 09:35.040
-भाई, बात ही नहीं हुई न तीन-चार दिन से।
-अरे!

09:36.000 --> 09:39.920
तेजा ने भले ही करण के साथ
अपनी परेशानियों के लिए हमें ज़िम्मेदार ठहराया।

09:40.000 --> 09:41.120
हम सबने उतना सोचा नहीं था…

09:41.200 --> 09:43.840
पर बाद में सोचकर लगा
उसको ऐसा नहीं करना चाहिए था।

09:43.920 --> 09:46.560
हालात बहुत ज़्यादा चेंज हो गए उसके लिए।

09:46.640 --> 09:51.600
-और लोग एकदम से अलग…
-नहीं, होता है।

09:51.680 --> 09:54.640
देखो, ये आसान नहीं है।
मगर उसे दुबई में अच्छा लग रहा है?

09:54.720 --> 09:57.040
उसको दुबई में अच्छा लग रहा है।
पर वो न अभी सर्कल में

09:57.120 --> 09:59.720
-फ़िट नहीं हो पा रही है।
-अभी तक सर्कल नहीं बना है।

09:59.800 --> 10:01.560
-मुश्किलें तो हैं।
-बिल्कुल।

10:01.640 --> 10:03.400
और उसको किसी तरह से मनाया।

10:03.480 --> 10:06.120
क्या है न कि रहना उसको मेरे साथ ही है।

10:06.200 --> 10:08.720
-वो मुंबई छोड़कर दुबई भी इसी वजह से आई है।
-बेशक़।

10:08.800 --> 10:12.080
…कि करण जा रहा है
तो मुझे जाना ही पड़ेगा।

10:12.160 --> 10:14.280
बताओ, प्रपोज़ल का प्लैन क्या है?

10:14.360 --> 10:15.840
प्लैनिंग चल रही है अभी।

10:15.920 --> 10:17.480
-चल रही है?
-हाँ, बहुत कुछ सोचा है।

10:17.560 --> 10:20.360
-दुबई है, यार! दुबई के स्टैंडर्ड के हिसाब से…
-सब कुछ बड़ा होना चाहिए।

10:20.440 --> 10:23.200
तो मैं सोच ही रहा हूँ।
कि रेगिस्तान हो।

10:23.280 --> 10:26.280
-बहुत हवाएँ चल रही हो। चीज़ें उड़ रही हो।
-बहुत अच्छे।

10:26.360 --> 10:30.160
उसके बीच में वो आए।
और मैं भी राजा बनकर आऊँ।

10:30.240 --> 10:35.400
मेरा एक ही मक़सद है
कि किसी भी तरह से तेजू को दुबई में रखा जाए।

10:35.480 --> 10:39.200
और वो वापस ना जाए
क्योंकि हम सबको पता है कि क्या होने वाला है।

10:39.280 --> 10:40.800
तुमको तो देखकर ऐसा लग रहा है

10:40.880 --> 10:44.680
-कि मुझे ही प्रपोज़ करना पड़ेगा।
-हाँ!

10:46.760 --> 10:48.200
बन्या फॉरेस्ट

10:48.800 --> 10:52.080
मगर अभी कैसा चल रहा है
आपका और इरीना का?

10:52.760 --> 10:54.040
तो कुछ दिन पहले…

10:55.360 --> 10:57.680
…इरीना ऑफ़िस भी आई थी मिलने को।

10:57.760 --> 11:00.160
मैं यहाँ आई हूँ
क्योंकि मैं सुलह करना चाहती हूँ।

11:00.240 --> 11:01.240
इरीना किनाख
द्युति की पत्नी

11:01.320 --> 11:03.000
-मैं कपल थेरेपी के लिए तैयार हूँ।
-ध्यान से सुनो।

11:03.080 --> 11:05.240
पहले तो तुम ख़ुद थेरेपी के लिए जाओ।

11:05.320 --> 11:08.000
जाकर ये समझो
कि एक समझदार औरत और माँ कैसे बनते हैं।

11:08.080 --> 11:10.840
अच्छी बीवी बनने के बारे में भूल जाओ।
क्योंकि उसकी उम्मीद मैं तुमसे छोड़ ही चुका हूँ।

11:10.920 --> 11:12.560
तुम ज़रा मेरे हालात तो समझो न।

11:12.640 --> 11:13.880
-मैं अकेली हो गई हूँ।
-माफ़ करो।

11:13.960 --> 11:15.880
अपने लिए कोई दूसरा पार्टनर ढूँढ लो।

11:16.560 --> 11:18.560
-मुझसे कुछ मत कहो।
-तुम सुलह करना ही नहीं चाहते।

11:18.640 --> 11:20.080
-करना ही नहीं चाहते।
-तुम्हारे साथ तो नहीं।

11:20.160 --> 11:22.200
-बहुत हो गया।
-तुम जैसों के साथ तो कभी नहीं।

11:24.720 --> 11:27.520
इरीना को बदलना पड़ेगा।

11:27.600 --> 11:28.960
थोड़ा सा समझदार बनना पड़ेगा।

11:29.040 --> 11:32.720
मैं बदलने तो नहीं बोलूँगा।
उम्मीद है कि वो किसी से बात करे।

11:32.800 --> 11:35.840
-उसके पास भी… अभी तक तो नहीं।
-वो सोलो थेरेपी कर रही है?

11:35.920 --> 11:37.640
दिक्कत ये है कि वो मुझ पर ही निर्भर है।

11:37.720 --> 11:39.600
-लेकिन वो फिर मेरी सुन भी नहीं रही है।
-हाँ।

11:39.680 --> 11:42.640
-एकदम।
-और यही सबसे बड़ी दिक्कत है।

11:42.720 --> 11:46.320
मुझे नहीं पता क्या करना चाहिए।
मैं अपने बच्चों के लिए इरीना से सुलह करना चाहता हूँ।

11:56.080 --> 11:58.040
पॉडी नेबर्स
डाउनटाउन दुबई

11:59.520 --> 12:01.040
हाय। कैसी हैं आप?

12:01.120 --> 12:02.680
हैलो! आप लोग कैसी हैं?

12:02.760 --> 12:05.240
हम आज इनका ग्रूमिंग करवाने आई हैं।

12:09.240 --> 12:10.920
-बाय!
-मुझे तुमसे बहुत प्यार है।

12:12.080 --> 12:14.720
जब तक हमारे कुत्ते
ग्रूमिंग करवा रहे हैं।

12:14.800 --> 12:17.000
तब तक हम अपनी माँ के साथ
कॉफ़ी पिएँगी।

12:17.080 --> 12:19.680
आप इतना काम करती हैं
मुझे लगा ही नहीं आपसे मुलाक़ात होगी।

12:19.760 --> 12:20.760
मोना मिर्ज़ा
एलिज़े और लेईली की माँ

12:20.840 --> 12:22.600
-किसी को तो कमाना ही पड़ेगा।
-सही कहा।

12:22.680 --> 12:24.840
अपने बच्चों के साथ वक़्त बिताना
बहुत अच्छा होता है।

12:26.680 --> 12:28.320
-हाय!
-हाय!

12:28.400 --> 12:30.800
-हे, भगवान। मुझे माफ़ करना।
-हैलो!

12:30.880 --> 12:32.280
कैसी हो तुम?

12:32.360 --> 12:35.920
-तुम अच्छी दिख रही हो।
-कैसी हो? तुम भी।

12:36.000 --> 12:37.320
आओ, बैठो।

12:37.400 --> 12:38.600
आओ।

12:38.680 --> 12:40.560
-कैसी हो तुम?
-अच्छी हूँ।

12:40.640 --> 12:41.720
तुम लोग कैसी हो?

12:41.800 --> 12:42.840
-हम अच्छी हैं।
-तुम कैसी हो?

12:42.920 --> 12:44.200
सब कुछ कैसा चल रहा है?

12:44.280 --> 12:47.640
-मैं भी अच्छी रहना चाहती हूँ पर…
-हाँ।

12:47.720 --> 12:48.960
जितना हो सके उतनी ख़ुश रह रही हो।

12:49.040 --> 12:50.080
बिल्कुल।

12:50.160 --> 12:52.720
इरीना की ज़िंदगी में
थोड़ी दिक्कतें चल रही हैं।

12:52.800 --> 12:55.760
उसके पति ने अभी-अभी उसे तलाक़ के काग़ज़ दिए हैं।

12:56.480 --> 13:01.240
मेरी शादी में जो मुझे दिक्कत हुई थी
कि मैं ख़ुश नहीं थी।

13:01.320 --> 13:04.120
मुझे काम करने की आज़ादी नहीं थी।

13:04.200 --> 13:05.800
-हाँ, तब ऐसा होता था।
-एकदम।

13:05.880 --> 13:08.120
-भारत के लोगों की सोच। घर की बहू…
-हाँ, मर्द भी।

13:08.200 --> 13:11.000
एक बार तुम्हारी शादी हो गई,
तो उसके बाद तुम बस एक माँ हो, एक बीवी हो।

13:11.080 --> 13:13.440
तुम्हारी अपनी कोई पहचान नहीं बचती।
बस घर पर ही रहना पड़ता है।

13:13.520 --> 13:15.160
तब उन पर ज़ोर आज़माना आसान हो जाता है।

13:15.240 --> 13:16.960
-हाँ, एकदम।
-बिल्कुल।

13:17.040 --> 13:19.200
ख़ासकर हालात भी वैसे ही बन जाते हैं।

13:19.280 --> 13:21.880
-उसके बाद कोई भी तुम्हारा…
-साथ नहीं देता।

13:21.960 --> 13:26.640
…कोई साथ नहीं देता।
कोई किसी चीज़ की आज़ादी नहीं देता।

13:26.720 --> 13:29.040
बद्क़िस्मती से मुझे ये सब झेलना पड़ा है।

13:29.120 --> 13:32.680
और इसलिए मैं नहीं चाहती
कि मेरी बेटियों को भी ये सब देखना पड़े।

13:32.760 --> 13:34.080
-तभी मैं तुम्हें यही सलाह दूँगी…
-जी।

13:34.160 --> 13:38.000
…उसके बारे में मत सोचो।
भूल जाओ उसके बारे में तुम।

13:38.080 --> 13:39.920
अब बस तुम ख़ुद के लिए जियो।

13:40.800 --> 13:44.680
जब मेरी माँ की शादी हुई
तब वो मेरे डैड पर पूरी तरह से निर्भर थीं।

13:44.760 --> 13:47.080
पर जैसे-जैसे उन्होंने पैसे कमाना शुरू किया

13:47.160 --> 13:50.200
वो उस शादी से बाहर निकल पाईं
जहाँ वो ख़ुश नहीं थीं।

13:51.000 --> 13:52.920
-हैलो!
-हाय।

13:53.000 --> 13:54.680
-कैसी हैं आप?
-अच्छी हूँ।

13:54.760 --> 13:57.520
आज लेईली और एलिज़े ने मुझे
मिलने के लिए बुलाया था।

13:59.080 --> 14:01.800
मैंने तुम्हारी बेटी, बेला की तस्वीरें देखीं।

14:01.880 --> 14:04.240
-हाँ, बेला।
-वो बहुत ही प्यारी है।

14:04.320 --> 14:06.000
-शुक्रिया।
-वो तुम्हारी तरह दिखती है।

14:06.080 --> 14:07.600
-वो सच में मेरी तरह दिखती है?
-बिल्कुल।

14:07.680 --> 14:10.200
मुझे अच्छा लगेगा अगर मेरे घर में दो-चार बच्चे हों।

14:10.280 --> 14:11.840
तो तुम लोगों की शादी करवा दूँ?

14:13.720 --> 14:16.400
अगर मेरी कभी कोई बेटा या बेटी हुई

14:16.480 --> 14:19.400
तो उनकी ज़िंदगी में
एक भरोसेमंद आदमी का होना ज़रूरी है।

14:19.480 --> 14:23.040
हमारे डैड की ग़ैरमौजूदगी से
मुझे इतना तो समझ आ गया है

14:23.120 --> 14:24.920
कि एक ऐसे आदमी का होना बहुत ज़रूरी है

14:25.000 --> 14:30.160
जो उसकी बेटी को ये सीखा पाए
कि एक असली मर्द कौन होता है।

14:30.760 --> 14:34.280
या अपने बेटे को ये सीखा पाए
कि एक असली मर्द कैसे बना जाता है।

14:35.360 --> 14:38.920
मुझे लगता है मैं लेईली की
बात समझ सकती हूँ कि उसे ऐसा क्यों लगता है।

14:39.000 --> 14:41.400
लेकिन मुझे लगता है
कि लेईली इतनी अच्छी लड़की है

14:41.480 --> 14:43.800
कि जो कुछ भी पहले हो चुका है
उसका असर अभी ना पड़े।

14:43.880 --> 14:46.440
मैं सतीश से बोलकर
आपको किसी से मिलवा सकती हूँ।

14:46.520 --> 14:48.080
-ये हुई न बात!
-हम रिश्ता करवाने के लिए तैयार हैं।

14:48.160 --> 14:50.720
मज़ाक़ नहीं कर रही।
उसके बहुत सारे अच्छे दोस्त हैं।

14:50.800 --> 14:52.600
और मोना, आपके लिए भी।

14:52.680 --> 14:54.600
-हे, भगवान!
-आपके लिए एक अच्छा रिश्ता है।

14:54.680 --> 14:56.720
-बहुत से लोग हैं वैसे।
-क्या सच में?

14:56.800 --> 14:59.480
-यहाँ हमारे बहुत अच्छे दोस्त हैं।
-अच्छा।

14:59.560 --> 15:01.440
-अगर आपको कोई ऐतराज़ ना हो तो।
-क्यों नहीं। मुझे मंज़ूर है।

15:01.520 --> 15:02.520
-अच्छा।
-हाँ।

15:02.600 --> 15:05.720
मुझे नहीं पता कि मुझे
अपनी माँ की दूसरी शादी करवानी चाहिए या नहीं।

15:05.800 --> 15:08.560
पर मैं वाक़ई चाहती हूँ
कि उनका कोई साथी हो।

15:08.640 --> 15:11.440
जिनके साथ वो रह पाए,
घूमने जा पाए।

15:11.520 --> 15:14.960
वो बहुत मेहनत करती हैं
और इतना तो बनता ही है।

15:15.040 --> 15:17.160
बन्या फॉरेस्ट
ब्लूवॉटर्स आइलैंड

15:17.240 --> 15:19.040
-मैं लंदन जा रहा हूँ। बिंदा भी जा रही है।
-अच्छा।

15:19.120 --> 15:21.040
हम वहाँ डॉक्टर से डिस्कस करेगे।

15:21.120 --> 15:23.120
-ओके।
-और हम दूसरा बच्चा लेने की सोच रहे हैं।

15:23.200 --> 15:27.760
-अरे, वाह! बधाई हो!
-ये कैसे छुपा रहे हो?

15:28.400 --> 15:33.640
मैं बहुत ख़ुश हूँ कि बेला के आने के बाद
हम एक और बेबी का प्लैन कर रहे हैं।

15:33.720 --> 15:35.920
मैं चाहता हूँ मेरी फ़ैमिली बढ़ें।

15:36.000 --> 15:39.240
मुझे लगता है
बिंदा के लिए ये ज़्यादा ज़रूरी है।

15:39.320 --> 15:42.800
हमारे लगभग 17 भ्रूण हैं।

15:42.880 --> 15:43.880
ओह।

15:43.960 --> 15:46.680
और मैंने बिंदा को बोला था
कि अगर तुम हाँ बोलती हो

15:46.760 --> 15:51.040
तो मैं 17 सरोगेट माँ ढूँढकर…

15:51.120 --> 15:54.920
सत्रह ब्च्चे लाकर दे दो उनको।

15:55.000 --> 15:56.640
इनके साथ अच्छा लगता है।

15:56.720 --> 15:58.840
जितने बार भी हम लोग मिलते हैं
कितनी बातें करते हैं।

15:58.920 --> 16:00.320
कितनी सारी चीज़ें एक सी लगती हैं।

16:00.400 --> 16:04.000
चाहें वो बात काम को लेकर हो
या रिश्तों को लेकर…

16:04.080 --> 16:06.200
और हम लोग बहुत मस्ती भी करते हैं।

16:07.680 --> 16:09.480
-चल भाई…
-इसी बात पर।

16:09.560 --> 16:11.000
पॉडी नेबर्स
डाउनटाउन दुबई

16:11.080 --> 16:13.240
तो, बिंदा,
तुम्हारे और तेजस्वी के बीच सब कैसा है?

16:13.320 --> 16:15.760
मैंने सुना है कि उस बॉलीवुड इवेंट पर
थोड़ी अनबन हो गई थी।

16:15.840 --> 16:18.040
मैं जानती हूँ
कि वो तुम लोगों की अच्छी दोस्त है।

16:18.120 --> 16:20.560
पर मैं उससे दोबारा बात नहीं करना चाहती।

16:20.640 --> 16:22.160
मुझे वो बहुत बद्तमीज़ लगी।

16:22.240 --> 16:24.120
-सच में?
-हाँ।

16:24.200 --> 16:28.360
शायद तेजस्वी
लेईली और एलिज़े के साथ अच्छे से पेश आती हैं।

16:28.880 --> 16:30.640
और मेरे साथ नहीं।

16:30.720 --> 16:33.040
इसलिए मैं भी
उसको इतना पसंद नहीं करती।

16:33.720 --> 16:35.920
देखो,
वो लोग ही यहाँ भारत से आए हैं।

16:36.000 --> 16:37.920
मदद तो उन लोगों को चाहिए।

16:38.000 --> 16:41.560
और वो उल्टा
सतीश को भला-बुरा बोल रही थी।

16:41.640 --> 16:44.400
मुझे ऐसा लगता है
वो थोड़ा इनसिक्योर महसूस कर रही है।

16:44.480 --> 16:47.000
मुझे कुछ बताना है।

16:47.080 --> 16:48.880
-बताओ फिर।
-करण न

16:48.960 --> 16:51.640
-तेजस्वी को प्रपोज़ करने वाला है।
-मुझे ये बात नहीं पता थी।

16:51.720 --> 16:52.720
अरे, नहीं।

16:52.800 --> 16:56.840
उसने मुझसे कहा
कि हम सब मिलकर तजस्वी को रेगिस्तान ले चलें।

16:56.920 --> 16:59.160
और वो उसे वहीं प्रपोज़ करेगा।

16:59.240 --> 17:02.720
और मुझे ये बात बहुत अच्छी लगी।
क्या कहती हो?

17:02.800 --> 17:04.040
-ठीक है।
-बिंदा, क्या सोच रही हैं?

17:04.120 --> 17:06.640
-बिंदा, क्या ख़्याल है आपका?
-मुझे अच्छा तो नहीं लगा पर कोई बात नहीं।

17:06.720 --> 17:07.720
अच्छा क्यों नहीं लगा?

17:07.800 --> 17:09.560
मुझे करण के लिए बुरा लग रहा है।

17:09.640 --> 17:12.720
मैं तो ये कहने वाली थी
कि उन दोनों की जोड़ी अच्छी नहीं है।

17:12.800 --> 17:14.000
-सच में?
-बिंदा!

17:14.080 --> 17:17.280
उसे…
मुझे लगता है करण को और अच्छी लड़की मिलनी चाहिए।

17:17.360 --> 17:19.480
अरे, नहीं!

17:19.560 --> 17:20.560
बिंदा, ऐसा मत बोलिए।

17:21.800 --> 17:23.400
यक़ीन नहीं होता उन्होंने ऐसा कहा।

17:24.040 --> 17:25.840
अब हम कर ही क्या सकती हैं?

17:25.920 --> 17:27.440
आपने ये कहने में देर कर दी।

17:27.520 --> 17:29.400
उनकी सगाई होने वाली है।

17:29.480 --> 17:32.760
शायद मुझे करण से बात करनी पड़ेगी।

17:33.440 --> 17:36.080
तो शायद वो अपना फैसला बदल ले।

17:37.280 --> 17:38.280
देखते हैं क्या होता है।

17:50.560 --> 17:53.200
साजन का घर
एमिरेट्स हिल्स

18:14.400 --> 18:16.760
प्यार की गहराइयों
और जीवन की ऊँचाइयों का जश्न

18:17.400 --> 18:19.840
आज की रात बहुत ख़ास है।
हमने एक इवेंट रखा है।

18:19.920 --> 18:23.040
और क्योंकि ये इवेंट मेरे घर में है…

18:23.120 --> 18:26.120
…मैं चाहती हूँ सब कुछ अच्छा हो।

18:26.200 --> 18:31.080
मैं प्यार की गहराइयों को
और जीवन की ऊँचाइयों का जश्न मनाने के लिए बेताब हूँ।

18:31.160 --> 18:37.200
और मैं अपने दोस्तों के साथ
अपनी सोच भी बाँटना चाहती हूँ।

18:43.040 --> 18:47.600
मैंने सजावट भी ऐसी करवाई है, जिससे ये
सपनों और हक़ीक़त के बीच की दुनिया लगे।

18:47.680 --> 18:49.320
जहाँ सभी अपने आप से मिल पाएँ।

18:49.400 --> 18:51.680
तभी मैंने पानी के नीचे की दुनिया का थीम चुना।

18:51.760 --> 18:55.560
क्योंकि पानी हमेशा बहता रहता है
और कही न कही हम सबको जोड़ता है।

18:55.640 --> 18:57.320
हैलो!

18:58.560 --> 18:59.720
-आप आ गईं।
-कैसे हैं आप?

18:59.800 --> 19:01.080
-हैलो।
-कैसे हैं?

19:01.160 --> 19:03.320
-कैसा चल रहा है सब? गुड मॉर्निंग।
-बहुत सुंदर लग रही हैं।

19:03.400 --> 19:04.920
-हे!
-मैं बहुत ख़ुश हूँ। बहुत ज़्यादा।

19:05.000 --> 19:06.000
रिज़वान साजन
उद्यमी

19:16.960 --> 19:19.480
-गुड एवनिंग!
-अरे, देखो तो।

19:20.080 --> 19:21.560
-कैसे हैं?
-क्या बात है?

19:21.640 --> 19:23.200
-कैसे हैं आप?
-बहुत अच्छे लग रहे हैं।

19:23.280 --> 19:24.280
लग रहा है

19:24.360 --> 19:25.960
-कोई अभी-अभी मैट्रिक्स से बाहर आया है।
-बिल्कुल।

19:26.040 --> 19:27.160
-कैसे हो?
-कैसी हैं, भाभी?

19:33.160 --> 19:34.920
देखो तो कौन आया है।

19:35.440 --> 19:36.520
कितनी सुंदर लग रही हैं।

19:36.600 --> 19:38.880
-सुंदर कोरल की तरह लग रही हैं आप।
-आओ भी।

19:38.960 --> 19:40.480
-अरे, देखो तो।
-आप भी बहुत सुंदर लग रही हैं।

19:40.560 --> 19:41.840
-सुंदर लग रही हैं आप।
-बढ़िया!

19:41.920 --> 19:43.480
-शुक्रिया।
-बहुत दिनों बाद मिल रहे हैं।

19:43.560 --> 19:48.280
उसे अकेले इस तरह देखा आसान नहीं है।
उम्मीद है हम दोनों की ज़िंदगी अच्छा मोड़ ले।

19:48.360 --> 19:50.480
इसके साथ फ़्लर्ट मत करो। ये मेरी बेस्ट फ्रेंड है।

19:50.560 --> 19:52.680
-मैं नहीं कर रहा था।
-फ़्लर्ट मत करना।

19:52.760 --> 19:55.640
एक पल के लिए लगा तुम मुझे बोल रही थी।
मैं तो डर ही गया था।

19:55.720 --> 19:58.400
द्युति के कपड़े शार्क जैसे लग रहे थे।

19:58.480 --> 20:02.240
और मैं एक प्यारी सी मछली
जो उसकी दुनिया में फँसी हुई हूँ।

20:02.320 --> 20:06.120
और शायद मैं अकेली उसका सामना नहीं कर सकती।

20:06.200 --> 20:09.040
हम दोनों ने ही आपको बहुत दिनों बाद देखा।

20:09.120 --> 20:10.320
मुझे भी आप लोगों की याद आई।

20:10.400 --> 20:12.960
और बद्क़िस्मती से
मैंने कुछ इवेंट्स भी मिस कर दिए।

20:13.040 --> 20:16.000
हम दोनों ने वहाँ आपको बहुत-बहुत मिस किया।

20:16.080 --> 20:17.480
हम सबने ही मिस किया।

20:17.560 --> 20:19.000
-बिल्कुल।
-है न?

20:19.080 --> 20:21.040
मैं उनके हाव-भाव समझने की कोशिश कर रही थी।

20:21.120 --> 20:23.680
उन लोगों में कोई लगाव दिखा ही नहीं।

20:23.760 --> 20:25.280
मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा।

20:31.360 --> 20:33.760
राजकुमारियाँ आ गईं देखो।

20:33.840 --> 20:36.560
-सलाम! मिलकर अच्छा लगा।
-कैसे हैं? सलाम। मिलकर अच्छा लगा।

20:40.160 --> 20:43.320
आज मैं फ़ाइनली
पूरे सर्कल को मिल रही हूँ।

20:43.400 --> 20:48.440
आज मुझे अपनी पहचान पता है
और ये भी कि मुझे यहाँ क्यों बुलाया गया है।

20:48.520 --> 20:53.160
और इसलिए मैंने ये सोचा है
कि मुझे जितना प्यार मिलेगा मैं उस पर ध्यान दूँगी।

20:55.920 --> 20:57.760
सनी लियोनी यहाँ आई हैं।

20:57.840 --> 21:00.280
उनका जादू बहुत लंबे वक़्त तक
बॉलीवुड पर चला।

21:00.360 --> 21:02.160
-कैसे हैं आप? बहुत अच्छा।
-कैसे हैं आप?

21:02.760 --> 21:05.320
सनी हमारी बहुत अच्छी दोस्त हैं।

21:05.400 --> 21:08.080
हम दोनों की बहुत सी बातें एक जैसी हैं।

21:08.160 --> 21:09.840
तुम्हें डैडी ने ही यहाँ बुलाया है।

21:09.920 --> 21:11.080
और तुम्हारा दिल से शुक्रिया

21:11.160 --> 21:13.200
-कि इतने कम समय में आप आईं भी।
-इनके लिए कुछ भी।

21:13.280 --> 21:14.280
सनी लियोनी
अभिनेत्री और उद्यमी

21:14.360 --> 21:16.040
न्यू ज़ीलैंड से यहाँ…

21:16.120 --> 21:17.120
डैनियल वेबर
सनी लियोनी के पति

21:17.200 --> 21:18.800
बिल्कुल ही अलग ही छोर से आप आईं।

21:18.880 --> 21:21.800
यही तो प्यार की गहराई है।

21:21.880 --> 21:23.520
अभिषेक गौर - जानवी के बेटे
जानवी गौर- ज्योतिषी

21:24.160 --> 21:26.440
हाय, सना। आदेल, कैसे हो तुम?

21:26.520 --> 21:27.920
मुझे ये फूल बहुत पसंद आए।
कैसे हो तुम?

21:28.000 --> 21:29.480
-मैं ठीक हूँ।
-ये मेरा बेटा, अभिषेक, है।

21:29.560 --> 21:31.520
-बहुत ही सुंदर है, बिल्कुल आप जैसा।
-कैसी हैं आप?

21:31.600 --> 21:33.240
-थैंक यू।
-कैसी हैं आप?

21:37.320 --> 21:41.840
बिंदा और मैंने थीम के हिसाब से
कपड़े डिज़ाइन करवाए हुए थे।

21:41.920 --> 21:44.800
मतलब, ड्रेस काफ़ी अच्छी लग रही थी हमारी।

21:44.880 --> 21:46.040
हमेशा स्मार्ट दिखते हैं।

21:46.120 --> 21:49.720
-मेरे या तेरे?
-आपको देखकर ख़ुश हो जाता हूँ मैं।

21:52.600 --> 21:53.840
-हाय।
-कैसे हैं आप?

21:53.920 --> 21:56.280
-हम अभी लंदन से आए हैं।
-क्या हुआ?

21:56.920 --> 22:00.160
झगड़े के बाद
मैं तेजस्वी से पहली बार मिली।

22:00.240 --> 22:04.680
और उसने मुझे बहुत कोल्ड हैलो-हाय किया है।
मैंने भी उसको वैसे ही किया।

22:12.840 --> 22:17.040
मैंने बिंदा से सुना
कि लेईली और एलिज़े उससे पूछे ही जा रही थीं…

22:17.120 --> 22:18.120
पामेला सेरेना
सोशलाइट

22:18.200 --> 22:20.640
…"जन्मदिन कैसा रहा?
वहाँ क्या हुआ?"

22:20.720 --> 22:21.840
ख़ासकर लेईली पूछ रही थी।

22:21.920 --> 22:24.680
पर कहते हैं न
कि हम अच्छाई से भी बुराई को जीत सकते हैं।

22:24.760 --> 22:26.800
इसलिए मैं लेईली के लिए
एक छोटा सा तोहफ़ा लाई थी।

22:29.200 --> 22:30.600
हे, भगवान।

22:30.680 --> 22:32.480
हाँ! कैसी हो तुम?

22:32.560 --> 22:35.320
-हमारी ड्रामा क्वीन! हमारी हीरोइन!
-हाय।

22:37.160 --> 22:39.360
मेरी पसंदीदा इंसान आ ही गईं।

22:39.440 --> 22:42.240
उनके आते ही माहौल एकदम से बदल ही जाता है।

22:43.080 --> 22:46.640
वो डब्बा जब लेकर आई
तो मुझे लगा कोई गेस्ट कोई गिफ़्ट नहीं लाया

22:46.720 --> 22:49.920
पामेला में थोड़ी तहज़ीब थी
कि वो मेरे लिए गिफ़्ट लाई।

22:50.680 --> 22:53.320
अपनी तसवीरों की कटिंग्स लाई है वो
यहाँ पर भी।

22:53.400 --> 22:56.080
-ये क्या है?
-मैं स्टाइल में थोड़ी देर से आती हूँ।

22:56.160 --> 22:58.360
ये अपनी तस्वीरें क्यों लगाकर आई हैं फिर से?

22:58.960 --> 23:02.080
हाय! कैसी हो तुम सब?

23:02.160 --> 23:04.200
-अच्छे हैं।
-हाय।

23:04.280 --> 23:07.120
-तुम लोग मेरे जन्मदिन पर नहीं आईं।
-हाँ।

23:07.720 --> 23:08.920
तुम्हारे ना आने की वजह मुझे पता है।

23:09.000 --> 23:10.480
-ओके।
-और तुम्हारी वजह भी।

23:10.560 --> 23:13.080
-और तुम लोग भी नहीं आईं।
-हमें किसी ने बुलाया ही नहीं।

23:13.160 --> 23:15.200
तुमने हमें बॉलीवुड इवेंट में बुलाया था।

23:15.280 --> 23:16.880
नहीं, मैंने तुम लोगों को बुलाया था।

23:17.880 --> 23:20.080
-तुम्हें इन्विटेशन मिला था?
-नहीं।

23:20.160 --> 23:22.760
सच बताऊँ तो
अगर आप मुझे बुलाती भी, मैं वैसे भी नहीं जा पाती।

23:22.840 --> 23:24.480
क्योंकि हमें पता ही नहीं था
कि जाना कहाँ है।

23:24.560 --> 23:26.280
उनके पास मेरा नंबर भी नहीं है।

23:26.360 --> 23:28.560
उन्हें बस मेरा नाम ही पता है।

23:28.640 --> 23:30.600
उनके दिमाग़ में मैंने घर कर लिया है।

23:31.520 --> 23:32.920
मुझे ये जानकार बहुत बुरा लगा

23:33.000 --> 23:34.960
क्योंकि मुझे लगा था हमारे बीच सब ठीक हो गया है।

23:35.040 --> 23:36.440
हमने बात ही कब की?

23:37.280 --> 23:39.640
-मैं तुम्हारे इवेंट में आई थी।
-और फिर आप गुस्से में वहाँ से निकल गईं।

23:39.720 --> 23:41.320
-वहाँ से चली गईं।
-मैं गुस्से में चल गई थी

23:41.400 --> 23:43.320
पर मैं आई तो थी।
मुझे लगा उसी से बात बन गई होगी।

23:43.400 --> 23:45.640
-पर कुछ सुलह तो हुई ही नहीं न।
-मैंने सोचा तुम लोगों ने मुझे बुलाया है

23:45.720 --> 23:47.680
-तो सब ठीक हो ही गया होगा।
-तो आप वहाँ से चली क्यों गईं?

23:48.280 --> 23:51.040
-वहाँ हो क्या रहा है?
-मुझे तो डर लग रहा है।

23:51.120 --> 23:52.680
-क्यों?
-मुझे यहाँ कोई तमाशा नहीं चाहिए।

23:52.760 --> 23:55.000
-ये लोग मार-पीट तो नहीं करेंगी न?
-कुछ कह नहीं सकते।

23:55.080 --> 23:57.360
कभी-कभी पामेला को समझना मुश्किल हो जाता है।

23:57.440 --> 24:00.400
दिल बेचैन हो रहा था।
हे, भगवान।

24:01.000 --> 24:03.600
मैं तुम्हारे लिए कुछ लाई हूँ।

24:03.680 --> 24:04.720
-ये कहने के लिए कि…
-क्या है ये?

24:04.800 --> 24:08.520
…तुम लोग मेरे जन्मदिन पर नहीं आईं।
इसलिए एक छोटा सा तोहफ़ा।

24:08.600 --> 24:10.720
अच्छा, क्या है इसमें?

24:10.800 --> 24:13.160
-आपकी तस्वीरें?
-हाँ!

24:13.240 --> 24:15.520
-इसके अंदर से कुछ उछलेगा तो नहीं?
-तुम लोग डर क्यों रही हो?

24:15.600 --> 24:18.040
-देखो।
-मुझे बहुत पसंद आया!

24:18.120 --> 24:19.120
#लेईलीटूना

24:19.200 --> 24:21.520
-बहुत पसंद आया।
-हर जगह मेरा ही नाम था।

24:21.600 --> 24:22.680
मैं बेहद ख़ुश हो गई थी।

24:22.760 --> 24:25.480
भगवान का शुक्र है, सनी।

24:26.280 --> 24:28.440
जो भी था, अच्छा था।

24:28.520 --> 24:30.760
-ये मस्त था।
-क्योंकि तुम लोगों को मेरी तस्वीरें पसंद आई थी

24:30.840 --> 24:33.280
-तभी मैंने यहाँ भी अपनी तस्वीरें लगवाई हैं।
-हमें बहुत पसंद आया।

24:33.360 --> 24:35.280
उस पर मेरी ही धुन सवार है।

24:35.360 --> 24:37.800
अब क्या मुझे उनसे दूर रहना पड़ेगा?
पता नहीं।

24:37.880 --> 24:40.280
मैंने तुम्हारा प्रोफ़ाइल देखा,
और दिखा कि तुम्हें टूना बहुत पसंद है।

24:40.360 --> 24:41.680
-मुझे कैवियार पसंद है।
-शुक्रिया।

24:41.760 --> 24:45.040
तो उस पार्टी के लिए…
तुम्हारे लिए ये छोटा सा तोहफ़ा है।

24:45.120 --> 24:46.600
मैं लेईली को ज़्यादा तो नहीं जानती।

24:46.680 --> 24:50.320
मैंने उसकी पसंद जानने के लिए
उसका प्रोफ़ाइल देखा।

24:50.400 --> 24:54.040
और वहाँ वो टूना का प्रमोशन कर रही थी।

24:54.600 --> 24:56.600
और विडियो देखने के बाद मैंने देखा
कि वो बोल रही थी

24:56.680 --> 25:01.440
"मुझे टूना पसंद है।
ये टूना खाने में कितना अच्छा है।"

25:02.000 --> 25:04.760
तभी मैंने सोच लिया था!

25:04.840 --> 25:07.120
तो क्या हम फिर से दोस्त बन गए हैं?
पामेला तुम्हारे लिए तोहफ़ा जो लाई हैं।

25:07.200 --> 25:08.480
-तुम्हें ये पसंद आया, है न?
-बहुत।

25:08.560 --> 25:10.240
मुझे कैवियार पसंद है, तुम्हें टूना।

25:10.320 --> 25:12.480
-ये बहुत प्यारा था।
-बहुत ही प्यारा।

25:12.560 --> 25:14.240
अच्छा लगा
इस तोहफ़े के लिए आपने इतनी मेहनत की!

25:14.320 --> 25:15.560
मैं तो अब रो ही पड़ूँगी।

25:16.120 --> 25:18.280
उन्होने जैसे रिऐक्शन की उम्मीद की थी
मैंने वो तो नहीं दिया।

25:18.360 --> 25:23.720
पर मैं ये सोच रही थी
कि पैम से मेरी चुगली किसने की?

25:23.800 --> 25:26.120
हे, भगवान! हम…

25:26.200 --> 25:29.760
अगर तुमने भी वो पार्टी मिस की होती
तो तुम्हें भी ढेर सारा बटर चिकन मिलता।

25:31.080 --> 25:33.600
पामेला के कहने का मतलब ये था

25:33.680 --> 25:37.480
कि "लेईली तुमने मेरी पार्टी मिस की,
जहाँ कैवियार था।

25:37.560 --> 25:40.040
पर कैवियार ख़रीदना तुम्हारी औक़ात से बाहर है।

25:40.120 --> 25:44.720
तो इसलिए मैं तुम्हारे लिए टूना लेकर आई हूँ,
ताकि तुम्हें अपने जैसा ही लगे।"

25:44.800 --> 25:48.600
अबे, चुप! हर दिन बुरे लोगों
का दिन नहीं होता न। आज तो लैइली का दिन था।

25:48.680 --> 25:52.840
सबको तेरे से सीखना चाहिए
कि सस्ते में गिफ़्ट करना है तो क्या लेके आना है।

25:53.520 --> 25:56.600
कुछ लोग सस्ते होते हैं न।
तो उन्हें सस्ते गिफ़्ट देते हैं।

25:56.680 --> 25:58.440
हाँ?

25:59.760 --> 26:05.400
उन दो बहनों के चहरों पर
साफ़़ तौर पर शर्मिंदगी वाली हँसी थी।

26:05.480 --> 26:06.720
बहुत शर्मिंदगी।

26:06.800 --> 26:07.960
तुम लोग उसे नहीं छुपा सकतीं।

26:09.160 --> 26:11.520
पर मुझे वो शर्मिंदगी साफ़-साफ़ दिख रही थी।

26:23.440 --> 26:24.840
जिन लोगों को मालूम है…

26:24.920 --> 26:27.240
कि मुझे कैंसर हुआ था।

26:27.320 --> 26:28.840
और फिर मेरा ऑपरेशन हुआ।

26:28.920 --> 26:33.000
तो मेरे ऑपरेशन के बाद
मेरा एक और इलाज बाक़ी है।

26:33.080 --> 26:35.840
जिसे रेडियोआयोडीन थेरेपी कहते हैं।

26:35.920 --> 26:37.160
ये एक न्यूक्लियर मेडिसिन का इलाज है।

26:38.000 --> 26:43.760
उसके बाद तीन हफ्तों तक
मुझे पूरी तरह से अकेला रहना होगा।

26:45.200 --> 26:48.080
ये मुश्किल है
क्योंकि मुझे मेरे बच्चों से दूर रहना होगा।

26:49.200 --> 26:51.680
सुबह-सुबह उनके हँसने की आवाज़ आती है।

26:51.760 --> 26:55.280
शाम को जो स्कूल से आते हैं
तो मुझसे गले मिलते हैं।

26:55.360 --> 26:59.440
हर एक दिन
मैं इसी चीज़ के लिए जीती हूँ।

27:00.040 --> 27:03.240
और वो तीन हफ़्ते
मैं उनकी शक़्ल भी नहीं देख सकती।

27:03.320 --> 27:07.160
क्योंकि मैं तब
एक रेडियोएक्टिव आइसोटोप बन जाऊँगी।

27:15.640 --> 27:17.480
यही सबसे मुश्किल है मेरे लिए।

27:19.040 --> 27:21.720
लेकिन यहाँ पर भी
मैं कोशिश कर रही हूँ ये सोचने कि

27:22.600 --> 27:25.960
मेरे बच्चों के लिए ही मुझे जीना है।
और बेहतर जीना है।

27:32.640 --> 27:35.840
मेरा मानना है
कि भगवान का हाथ हमेशा मुझ पर रहा है।

27:35.920 --> 27:37.840
भगवान ने मुझे हर ख़ुशी दी है।

27:37.920 --> 27:40.920
भगवान की कृपा से हम सब साथ रहते हैं।

27:41.000 --> 27:43.520
और मैं शुक्रगुज़ार हूँ
कि आदेल मेरा बेटा है।

27:43.600 --> 27:47.400
और क़िस्मत से मुझे सना जैसी बहू मिली है।

27:48.960 --> 27:51.720
सना बहुत हिम्मत वाली है।

27:51.800 --> 27:55.360
और इसी की वजह से मैं आज उभर पाया हूँ।

27:55.440 --> 27:57.760
तो, सना, हम सब तुम्हारे साथ हैं।

27:57.840 --> 28:00.480
-और मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ।
-मुझे भी तुमसे बहुत प्यार है।

28:06.800 --> 28:09.800
बहुत से लोगों को कैंसर हुआ है।

28:09.880 --> 28:12.840
और जिनमें हिम्मत होती है
वो कभी हार नहीं मानते।

28:13.480 --> 28:17.320
और मेरे डैड ने हार मान ली थी।

28:18.640 --> 28:22.480
और मैं बस इतना कहना चाहती हूँ
कि तुम हार नहीं मान सकती।

28:23.000 --> 28:25.360
क्योंकि तुम्हारी ज़िंदगी में अभी बहुत कुछ बाक़ी है।

28:25.440 --> 28:27.680
तुम्हारे चाहने वाले नहीं चाहते कि तुम हिम्मत हारो।

28:27.760 --> 28:29.280
तो हार मत मानना।

28:30.200 --> 28:31.400
लव यू।

28:33.400 --> 28:35.360
तो चलो इस प्यार का जश्न मनाएँ।

28:44.200 --> 28:45.920
मैं आपको कुछ बताना चाहती हूँ।

28:46.000 --> 28:50.880
वैसे तो मेरी जो चाहतें हैं
वो अच्छाई और खुशियों के दायरे में ही होती हैं।

28:50.960 --> 28:55.160
लेकिन अभी मैं थोड़ी सी दुखी हूँ।

28:55.240 --> 28:58.040
-क्यों?
-पर कहीं न कहीं अंदर से थोड़ा सा

28:58.120 --> 28:59.600
अधूरा सा लग रहा है।

28:59.680 --> 29:04.760
जो कुछ चल रहा है न हमारे दोस्तों में
काफ़ी हद तक तो मैं ठीक करवा चुकी हूँ।

29:04.840 --> 29:07.360
-ओके।
-जैसे अभी द्युति और इरीना का

29:07.440 --> 29:09.760
-मुझे ठीक करवाना है।
-पर मुझे एक बात बताओ

29:09.840 --> 29:11.160
आप इतना प्रेशर क्यों ले रहे हो?

29:11.240 --> 29:12.840
जब भी
मैं किसी को दोस्त मानती हूँ

29:12.920 --> 29:14.760
तो मैं उसे अपने परिवार का हिस्सा बना लेती हूँ।

29:14.840 --> 29:17.920
मैं समझ सकती हूँ। पर हर किसी को
अपने कर्मों का फल मिलता ही है न।

29:18.000 --> 29:21.120
हर कोई अपनी ज़िंदगी के लिए
ख़ुद ज़िम्मेदार होता है।

29:21.200 --> 29:23.640
तो आप कब तक सब कुछ अपने ऊपर लेती रहेंगी?

29:23.720 --> 29:25.480
मुझे द्युति और इरीना की
बहुत फ़िक्र हो रही थी।

29:25.560 --> 29:28.080
पूरी पार्टी में मैंने उन्हें एक साथ नहीं देखा।

29:28.160 --> 29:33.000
मैं जानवी की राय लेना चाहती थी
क्योंकि उन्हें भगवान पर बहुत भरोसा है

29:33.080 --> 29:35.440
और वो चीज़ों को उसी नजरिए से भी देखती हैं।

29:35.520 --> 29:39.560
कभी-कभी दो लोग
एक-दूसरे के लिए बने ही नहीं होते।

29:39.640 --> 29:43.360
ये कोई सज़ा-ए-काला पानी
नहीं होनी चाहिए कि…

29:43.440 --> 29:45.640
अब शादी कर ली है
तो बस उसी को झेलना है।

29:45.720 --> 29:47.880
जैसे उस दिन आपने अपनी ज़िंदगी
मेरे साथ शेयर की।

29:47.960 --> 29:49.760
कि सतीश की पहले भी
शादी हो चुकी है।

29:49.840 --> 29:51.480
क्या आपको लगता है ये सही होता…

29:51.560 --> 29:53.160
अगर वो उस बुरी शादी में रहते तो?

29:53.240 --> 29:54.360
हाँ, ख़ुश नहीं थे वो।

29:54.440 --> 29:56.280
अब यक़ीनन वो ख़ुश हैं, आप ख़ुश हैं।

29:56.360 --> 29:58.760
-और वो तीसरी बंदी भी ख़ुश है।
-हम बहुत ख़ुश हैं।

29:58.840 --> 30:03.120
एक हीलर, ज्योतिषी होने के नाते
और अपनी समझ के हिसाब से

30:03.200 --> 30:05.600
मैं यही बोलूँगी कि
उनके बीच बहुत बड़ी दरार है।

30:06.600 --> 30:08.240
जो मैं एनर्जी फ़ील करती हूँ

30:08.320 --> 30:14.040
द्युति पूरे मन से
इस शादी से ऊब चुका है।

30:14.120 --> 30:19.520
मुझे ये बताना पड़ेगा कि
द्युति की क़िस्मत में दो शादियाँ लिखी हैं।

30:19.600 --> 30:21.960
वो करेगा।
उसका दूसरा परिवार भी बनेगा।

30:24.560 --> 30:28.720
हे, भगवान! जैसे धमाका ही हो गया!
मैं तो हैरान ही रह गई।

30:28.800 --> 30:31.920
आपकी शांति के लिए मैं बता दूँ

30:33.040 --> 30:35.960
इतना मत सोचिए।
कोई फ़ायदा नहीं होने वाला।

30:40.640 --> 30:41.920
वू!

30:53.280 --> 30:55.800
द्युति, तुम्हें स्टेज पर जाकर नाचना चाहिए।

30:59.120 --> 31:00.040
वू!

31:02.640 --> 31:03.920
-द्युति!
-वू!

31:20.840 --> 31:25.960
इतना बड़ा ड्रामा हुआ।
पर ये एक उम्दा उदाहरण है

31:26.040 --> 31:28.880
कि हमारा ये जो नया सर्कल बना है

31:28.960 --> 31:30.920
ये हमेशा ऐसा ही रहेगा।

31:31.000 --> 31:34.880
सब साथ थे,
सब नाचें, सबने अच्छा वक़्त बिताया।

31:34.960 --> 31:37.040
हम हमेशा ऐसे ही रहने वाले हैं।

31:42.720 --> 31:46.600
तुमने देखा न कि पैम ने
कैसे तोहफ़े में मुझे टूना दिया।

31:46.680 --> 31:47.680
-हाँ।
-और उन्होंने बोला

31:47.760 --> 31:49.640
"तुम सब मुझ पर हँस रहे थे" और…

31:49.720 --> 31:51.000
चीयर्स!

31:53.200 --> 31:54.800
-हाय!
-कैसी हो, पैम?

31:54.880 --> 31:56.360
पैम ने मुझे एक तोहफ़ा दिया था।

31:56.440 --> 31:59.440
क्योंकि किसी ने उसे बता दिया था
कि मैंने उसकी तसवीरों के बारे में क्या कहा था।

31:59.520 --> 32:01.520
मुझे बस ये पता करना था
कि पैम को वो बात किसने बताई।

32:02.160 --> 32:03.600
हम बात करने वाले थे।

32:03.680 --> 32:06.320
-हाँ? तो यहाँ पर कर लो। हम चले जाते हैं।
-अच्छा।

32:06.400 --> 32:07.480
चलो।

32:07.560 --> 32:10.360
-अच्छा, हम लोग चले जाते हैं। तुम बात करो।
-तुम लोग बात कर लो।

32:10.440 --> 32:11.560
अगर तुम लोगों को बात करनी है तो।

32:11.640 --> 32:15.960
मैं लेईली सी बात कर रही हूँ
पता नहीं इस पर पैम क्या सोच रही होगी।

32:16.040 --> 32:17.880
वो ज़रूर मुझ पर गुस्सा हुई होगी।

32:17.960 --> 32:19.360
पर मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

32:19.960 --> 32:21.040
क्या आपने उसे बताया?

32:21.680 --> 32:23.560
कि… आप ही ने हमें वीडियो दिखाया था।

32:23.640 --> 32:25.080
-हाँ, मैंने बताया था।
-ठीक है।

32:25.160 --> 32:27.760
उसने पूछा कि तुम लोग क्या पूछ रही थी
तो मैंने कहा कि मैंने उन्हें वीडियो दिखाया।

32:27.840 --> 32:30.160
-अच्छा।
-मैं पैम से झूठ नहीं बोलना चाहती।

32:30.240 --> 32:31.400
तो मैंने उसे बता दिया।

32:31.480 --> 32:33.720
कि मैंने लेईली और एलिज़े को
उसका वीडियो दिखाया।

32:33.800 --> 32:35.600
क्योंकि वो तुम्हारे जन्मदिन के बारे में
बात कर रही थीं।

32:35.680 --> 32:38.400
उसे पता था कि
किसी ने तो तुम लोगों को वीडियो दिखाया था।

32:38.480 --> 32:40.240
-अच्छा, उसे पता था?
-हाँ, पता था।

32:40.320 --> 32:41.520
और आपने उन्हें कुछ नहीं बताया?

32:41.600 --> 32:43.880
-नहीं, क्योंकि उसे सब पता था।
-अच्छा, वो पहले से ही जानती थीं?

32:43.960 --> 32:44.960
हाँ, पहले से जानती थी।

32:45.040 --> 32:47.760
-क्या आपको पता है कि उन्हें किसने बताया?
-नहीं, मुझे नहीं पता।

32:47.840 --> 32:50.000
बिंदा ने पैम को बताया था
कि उन्हीं ने वीडियो दिखाया था।

32:50.080 --> 32:54.920
पर उससे पहले ही पैम को पता था
कि हम लोग हँस रही थीं।

32:55.000 --> 32:56.280
मुझे तो बड़ी हैरानी हुई।

32:56.360 --> 32:58.240
मुझे नहीं पता कि उन्हें किसने बताया।

32:58.320 --> 32:59.600
शायद वो बहुत गुस्सा है।

32:59.680 --> 33:02.880
-किसलिए?
-जो भी तुमने उसकी तसवीरों को लेकर कहा।

33:02.960 --> 33:04.800
-वो तस्वीरें अजीब ही हैं।
-हाँ, है तो।

33:04.880 --> 33:07.280
पर जब उसने तुम्हें वो डब्बा दिया
तुमने उसे तो कुछ नहीं कहा।

33:07.360 --> 33:09.960
पर… वो क्या चाहती थीं?
मुझे लगा वो मेरे लिए तोहफ़ा लाई हैं।

33:13.040 --> 33:15.560
ये लोग
मेरे जन्मदिन के पार्टी की चुगली कर रही हैं।

33:15.640 --> 33:18.720
देखा जाए तो,
वो मेरे लिए एक ख़ास दिन था।

33:18.800 --> 33:20.600
और मैं कुछ भी कर सकती हूँ।

33:20.680 --> 33:26.320
आपको क्या लगता है कि उन्हें
कैसे पता चला कि आप सिंहासन पर बैठकर आईं?

33:27.040 --> 33:29.880
उन्हें आपकी तसवीरों के बारे में कैसे पता चला?

33:29.960 --> 33:32.840
क्योंकि हम में से तो कोई वहाँ नहीं गया था।
तो…

33:34.680 --> 33:39.320
पम्मी को पता है कि मैं उसे पसंद नहीं करती।
पर उन्हें भी सब कुछ पता होना चाहिए।

33:39.400 --> 33:42.760
कि लेईली और एलिज़े बुरी नहीं हैं।
आपकी दोस्त बुरी है।

33:43.680 --> 33:47.240
तुम्हारी पार्टी पर कौन गया था?
मैं किसी का नाम नहीं लूँगी।

33:47.320 --> 33:50.880
कोई न कोई तो ज़रूर है
जिसने इन्हें उकसाया है।

33:51.800 --> 33:52.800
मैं बताती हूँ।

33:52.880 --> 33:55.240
उस दिन दिक्कत ये हुई
जब हम स्पोर्ट्स वर्ल्ड में थे…

33:55.320 --> 33:57.240
उस दिन तुम वहाँ नहीं थी।
अगर उस दिन

33:57.320 --> 34:00.560
लेईली और एलिज़े कुछ बात कर रहे थे
वो इसलिए कर रहे थे…

34:00.640 --> 34:02.520
क्योंकि
बिंदा ने उन लोगों को बताया था।

34:02.600 --> 34:04.360
और बिंदा बहुत हँस रही थी।

34:04.440 --> 34:09.480
बिंदा को मैं जानती हूँ, उसने मेरा वीडियो
लेईली और एलिज़े को दिखाया।

34:09.560 --> 34:11.600
जो बात मेरे पल्ले नहीं पड़ रही है

34:11.680 --> 34:14.760
कि वो भी साथ में हँस रही थी।

34:15.400 --> 34:17.080
क्यों? इसकी क्या ज़रूरत थी?

34:17.160 --> 34:18.920
-जब वो लेईली और…
-लेईली से।

34:19.000 --> 34:20.840
…एलिज़े से स्पोर्ट्स वर्ल्ड में बात कर रही थी

34:20.920 --> 34:22.360
मैं उसे ही देखे जा रही थी

34:22.440 --> 34:23.560
-"कि तुम क्या कर रही हो?"
-अम्म।

34:23.640 --> 34:25.840
"तुम आग में और घी क्यों डाल रही हो?"

34:25.920 --> 34:28.400
मुझे यक़ीन ही नहीं हो रहा
क्योंकि जब भी मैं किसी को

34:28.480 --> 34:30.280
अपना दोस्त मानती हूँ
उनसे वफ़ादारी निभाती हूँ।

34:30.360 --> 34:32.800
-वो मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं…
-सुनो।

34:32.880 --> 34:34.160
मैं इस सबके बीच में नहीं पड़ना चाहती।

34:34.240 --> 34:36.680
-दिलचस्पी भी नहीं है।
-वो बात उन लोगों को पता ही नहीं चलनी चाहिए।

34:36.760 --> 34:37.760
ज़िंदगी आपकी है, आपकी पसंद।

34:37.840 --> 34:40.760
लेकिन सच बताऊँ, आपकी फैसले बहुत ख़राब हैं।

34:43.080 --> 34:46.360
-तो मेरे दोस्त ही गद्दार हैं।
-नहीं।

34:46.440 --> 34:47.520
-हाँ।
-मैं ऐसा नहीं बोल रही।

34:47.600 --> 34:50.080
-कभी-कभी आपकी दोस्त…
-मेरे दोस्तों में वफ़ादारी नहीं है।

34:50.160 --> 34:51.160
…बेवकूफ़ी कर देती है।

34:51.240 --> 34:54.040
वो अच्छी इंसान है,
पर कभी-कभी बेवकूफ़ी भरी हरकतें कर देती है।

34:54.640 --> 34:57.120
वाह!

34:57.200 --> 34:59.560
-वो लोग झगड़ रही हैं।
-हाँ, लड़ रही हैं।

34:59.640 --> 35:02.160
और सना गॉडमदर बनने की कोशिश कर रही हैं।

35:02.240 --> 35:03.680
वो सब कुछ सुलझाना चाहती हैं।

35:03.760 --> 35:06.320
सभी को पता है वो क्या कर रही हैं, है न?

35:06.400 --> 35:08.120
-हम बच्चे थोड़ी हैं?
-बिल्कुल।

35:08.200 --> 35:10.360
-हम बड़े हो चुके हैं। समझदार भी।
-बिंदा को पता है वो क्या कर रही है।

35:10.440 --> 35:12.000
हम बड़े हो चुके हैं, तो क्यों किया उसने ऐसा?

35:12.080 --> 35:13.920
आपको कुछ पता ही नहीं है।

35:14.000 --> 35:16.040
मुझे यक़ीन ही नहीं हो रहा।

35:16.120 --> 35:19.760
मुझे बहुत बुरा लग रहा है…
हमारी अच्छी-ख़ासी होसती बन रही थी।

35:19.840 --> 35:23.000
मुझे समझ नहीं आ रहा है
क्यों किसने उसने ऐसा?
