WEBVTT

00:22.560 --> 00:23.560
द वेस्टिन

00:24.160 --> 00:25.160
फाइव आयरन गोल्फ दुबई

00:25.240 --> 00:27.480
द वेस्टिन दुबई मीना सियाही
बीच रिज़ॉर्ट और मरीना

00:28.840 --> 00:30.480
द्युति पार्रुक
उद्योगपति

00:30.560 --> 00:32.480
जस्ट टैप इट इन

00:38.920 --> 00:40.240
कैसे हो, भाई?

00:40.320 --> 00:41.320
यो!

00:42.560 --> 00:43.760
क्या हाल है!

00:43.840 --> 00:45.120
कैसे हो?

00:45.200 --> 00:46.320
सब ठीक है?

00:46.400 --> 00:48.040
-चल रहा है।
-क्या हुआ?

00:49.080 --> 00:51.160
पता नहीं।
आज मेरा दिन अच्छा नहीं है, भाई, लेकिन कोई बात नहीं।

00:51.240 --> 00:52.920
-चलो बात करते हैं, ठीक है?
-चलो ड्रिंक लेते हैं।

00:53.000 --> 00:54.840
-मुझे लगता है, हमें ज़रूरत है।
-बिलकुल।

00:55.640 --> 00:58.080
इरीना से बात करने के बाद
मैं घर से निकल गया।

00:58.920 --> 01:00.680
मेरा दम घुट रहा था।

01:00.760 --> 01:02.840
मैं किसी से बात करना चाहता था,

01:04.080 --> 01:05.520
बस थोड़ा मूड बदलना था।

01:06.160 --> 01:08.320
तुम बहुत कमजोर लग रहे हो।

01:10.640 --> 01:12.440
-शुक्रिया, यार।
-शुक्रिया।

01:12.520 --> 01:13.800
करण कुंद्रा
अभिनेता, मेज़बान और टीवी स्टार

01:15.720 --> 01:18.160
मैंने इरीना को काग़ज़ात वो दे दिए,
जो मेरे वकील ने तैयार किए थे।

01:18.240 --> 01:19.480
किस चीज़ के काग़ज़?

01:19.560 --> 01:20.600
तलाक़ के काग़ज़ात।

01:22.800 --> 01:23.800
उसने कैसे रिएक्ट किया?

01:23.880 --> 01:27.360
वो बहुत इमोशनल हो गई, बिल्कुल टूट गई।

01:27.440 --> 01:31.080
मेरे वकील ने साफ कहा कि
एक बार हम फाइल कर दें, तो बस यही आख़िरी है।

01:31.600 --> 01:33.080
-हाँ।
-फिर इसे वापस नहीं लिया जा सकता।

01:33.960 --> 01:36.720
मुझे ऐसा कभी नहीं लगा था
कि ये बात डिवोर्स तक पहुँच जाएगी।

01:36.800 --> 01:38.480
लेकिन मुझे अपनी स्पेस चाहिए।

01:38.560 --> 01:40.160
मैं घर छोड़कर जा रहा हूँ।

01:40.240 --> 01:41.240
घर छोड़कर जा रहे हो?

01:41.320 --> 01:43.040
भाई, वो तुम्हारा घर है।

01:43.120 --> 01:44.280
मुझे पता है, भाई, लेकिन…

01:44.360 --> 01:47.320
मैं नहीं चाहता कि
बच्चे माँ के बिना तकलीफ़ झेलें।

01:47.400 --> 01:49.320
शुरुआत से बताओ।
क्या हुआ?

01:49.400 --> 01:50.680
मैंने मम्मी से बात की।

01:51.200 --> 01:53.520
-मम्मी से?
-हाँ, बस दिमाग़ खराब हो गया।

01:53.600 --> 01:55.760
ठीक है, गहरी साँस लो। साँस लो।

01:59.200 --> 02:02.840
मैंने उनसे सीधा पूछा
कि वो क्या सोचती हैं…

02:03.480 --> 02:04.640
-इरीना के बारे में?
-हाँ।

02:04.720 --> 02:07.200
उन्होंने बच्चों की बात करते हुए
मेरा दिल तोड़ दिया,

02:07.280 --> 02:13.680
और कहा कि हम दोनों ही बच्चों को
पर्याप्त समय और प्यार नहीं दे रहे।

02:13.760 --> 02:16.720
-मुझे लगता है, क्योंकि आंटी घर पे होती हैं…
-हाँ।

02:16.800 --> 02:19.200
-और सब कुछ वही संभालती हैं।
-बिलकुल, उन्हें सब दिखता है।

02:19.280 --> 02:21.480
तो मम्मी ने क्या बोला कि…

02:21.560 --> 02:25.960
कि या तो इरीना थेरेपिस्ट के पास जाए
या फिर वकील करो और सब खत्म करो।

02:30.120 --> 02:32.880
एक भारतीय माँ से ये सुनना
मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था।

02:32.960 --> 02:37.560
क्योंकि भारतीय माँएँ कभी भी
आपको अलग होने के लिए नहीं कहतीं।

02:37.640 --> 02:42.680
मुझे लगा, ये बातचीत मेरे लिए
एक आँखें खोल देने वाला पल और एक अल्टीमेटम थी।

02:43.200 --> 02:44.760
मेरा एक सवाल है, ठीक है?

02:44.840 --> 02:46.360
सच-सच बताओ, क्या तुम उससे प्यार करते हो?

02:50.080 --> 02:52.760
भाई, इस सवाल का जवाब देना बहुत मुश्किल है।

02:52.840 --> 02:55.040
मैं उससे प्यार करता हूँ
या उसके लिए जिम्मेदारी महसूस करता हूँ?

02:55.120 --> 02:56.560
-सवाल तो ये होना चाहिए।
-जिम्मेदारी जाए भाड़ में।

02:56.640 --> 02:57.720
तुम जानते हो, मैं क्या कहूँगा?

02:58.400 --> 02:59.920
तुम मेरे बच्चों की माँ हो।

03:02.400 --> 03:05.360
अगर इरीना प्रेग्नेंट नहीं होती,
शादी करता?

03:05.440 --> 03:07.760
नहीं, यार, नहीं करता। पक्का, भाई।

03:07.840 --> 03:11.360
अंत में मुझे लगता है
कि गलती मेरी ही है…

03:11.440 --> 03:15.320
कि इरीना प्रेग्नेंट हुई
और हमने परिवार शुरू करने का फैसला किया।

03:15.400 --> 03:17.480
पर क्या वो प्यार बचा है?

03:17.560 --> 03:18.640
मुझे नहीं पता।

03:21.400 --> 03:22.520
मुझे नहीं पता।

03:22.600 --> 03:25.400
मुझे अभी भी लगता है, वो एक लड़की है,
उसे हर चीज़ के लिए मेरी ज़रूरत पड़ती है।

03:26.120 --> 03:28.360
मुझे लगता है, मैंने उसे कभी किसी चीज़ की
जिम्मेदारी महसूस ही नहीं होने दी।

03:28.440 --> 03:30.520
बिलकुल। मुझे भी ऐसा ही लगता है।

03:30.600 --> 03:32.600
-सच में?
-बिलकुल वही।

03:32.680 --> 03:35.520
-लेकिन क्यों? मुझे तो सब ठीक लगता है।
-नहीं, चीज़ें ठीक हैं।

03:35.600 --> 03:37.320
मेरी समस्या शादी नहीं है।

03:37.400 --> 03:39.520
समझे? मेरी समस्या ये है कि…

03:39.600 --> 03:40.920
…किस प्रीटेक्स्ट में तुम घुसते हो…

03:41.000 --> 03:43.760
क्योंकि रिक्वायरमेंट्स होती हैं न दो चीज़ों की।

03:43.840 --> 03:45.720
मैं द्युति और इरीना की तरफ देखता हूँ,

03:45.800 --> 03:50.040
और मुझे रियलाइज़ होता है कि चार साल के बाद
ये मेरी सिचुएशन होने वाली है।

03:50.120 --> 03:51.280
हंड्रेड पर्सेंट।

03:51.800 --> 03:55.000
मैं पिछले चार साल से कुछ चीज़ें, पता है,
नोटिस कर रहा हूँ,

03:55.080 --> 03:56.680
और वो मैंने चीज़े वहाँ पर बोलने की कोशिश की।

03:56.760 --> 03:58.040
मेरे को भी यही लगता है।

03:58.560 --> 04:00.600
-कि यार, मेरे को ग्रांटेड लिया जा रहा है।
-क्या?

04:00.680 --> 04:02.040
ओह, ओके।

04:02.120 --> 04:05.120
मैं मुंबई में था न, इतना प्रेशर फील नहीं कर रहा था,
यहाँ आ के न

04:05.200 --> 04:07.160
-मैं प्रेशर फील कर रहा हूँ, क्योंकि अचानक…
-दुबई ऐसा ही है।

04:07.240 --> 04:09.800
…सब कुछ मेरी ही जिम्मेदारी है।
लेकिन मैं सब कुछ अकेले नहीं कर सकता।

04:09.880 --> 04:12.880
तुम्हें अभी, इसी वक्त इस पर काम करना होगा।

04:12.960 --> 04:17.160
बिलकुल। मुझे शादी से पहले
ये सब सुलझाना होगा।

04:17.240 --> 04:21.080
अगर इस रिश्ते को
आधिकारिक तौर पर आगे बढ़ाना है,

04:21.160 --> 04:25.280
तो तेजू की ये आदतें बदलनी होंगी,
बिल्कुल खत्म करनी होंगी।

04:25.360 --> 04:27.000
भाई, सच कहूँ, तो पता है, मैं क्या सोचता हूँ?

04:28.480 --> 04:31.080
अपने मम्मी-पापा से बात करो।

04:31.160 --> 04:33.200
क्या हो रहा है उधर?
मम्मी-पापा क्या कह रहे हैं?

04:33.280 --> 04:35.400
-गालियाँ पड़ रही हैं, यार।
-सच में?

04:35.480 --> 04:36.480
क्यों? क्या बोल रहे हैं?

04:36.560 --> 04:38.840
-वो तुमसे क्या कह रहे हैं?
-बहुत सारे सवाल पूछ रहे हैं।

04:38.920 --> 04:41.480
लेकिन पता है?
एक काम करता हूँ।

04:42.000 --> 04:44.840
सबको एक ग्रुप कॉल में डालता हूँ।

04:44.920 --> 04:46.760
-कर।
-एक बार पूछ ही लेता हूँ।

04:46.840 --> 04:48.400
अगर मेरी ज़रूरत पड़े, मैं यहीं हूँ।

04:49.040 --> 04:52.160
मम्मी से बात करने के बाद…
वो मेरे लिए आँखें खोल देने वाला पल था।

04:52.240 --> 04:53.960
तो मुझे सीरियसली लगता है…

04:54.040 --> 04:56.200
…कि करण को भी
अपने परिवार से बात करनी चाहिए

04:56.280 --> 04:59.840
और उनकी सलाह लेनी चाहिए
और उसको बहुत गंभीरता से लेना चाहिए।

04:59.920 --> 05:02.360
-हैलो!
-हाय!

05:02.440 --> 05:03.280
मम्मी यूएस आईफोन

05:03.360 --> 05:05.440
-हेलो, कैसे हो?
-हाय, सभी को।

05:05.520 --> 05:06.520
सतपाल कुंद्रा
करण के पिता

05:06.600 --> 05:11.400
थोड़ी सी मुश्किलें आ रही हैं, पर अच्छा है।
मुझे थोड़ी सलाह चाहिए।

05:11.480 --> 05:15.680
नहीं, मैं अपने फ्रेंड के साथ बैठा हुआ था…
और उसने कहा,

05:15.760 --> 05:20.720
क्यों न तुम अपने परिवार से बात करो
और शादी के बारे में उनकी राय लो…

05:20.800 --> 05:22.680
-क्या हुआ?
-…अगला कदम लेने के बारे में…

05:22.760 --> 05:25.800
मुझे सपोर्ट की कमी महसूस हो रही है।

05:25.880 --> 05:27.600
-किससे सपोर्ट?
-तेजू से।

05:27.680 --> 05:28.680
पूनम मल्होत्रा
करण की बहन

05:28.760 --> 05:30.200
तुम्हें लगता है कि वो तुम्हें हल्के में ले रही है?

05:30.280 --> 05:32.320
हाँ, मुझे वो फील होना शुरू हो गया है।

05:32.400 --> 05:35.000
तुम जानते हो, तुम बहुत मैच्योर हो,
बहुत पढ़े-लिखे हो,

05:35.080 --> 05:37.240
तुम उससे बड़े भी हो…

05:37.320 --> 05:40.000
मुझे तुम दोनों के बीच
थोड़ा डिसकनेक्ट महसूस हुआ।

05:40.080 --> 05:44.280
शायद कुछ सीमाएँ तय करना
और कम्युनिकेशन बेहतर करना जरूरी है।

05:44.360 --> 05:46.280
-अगर तुम सच में इसे आगे बढ़ाना चाहते हो…
-हाँ।

05:46.360 --> 05:47.840
…तो तुम्हें खुलकर बात करना शुरू करना होगा…

05:47.920 --> 05:51.440
…नहीं तो शादी तो वही होती है न,
लगातार काम करते रहना।

05:51.520 --> 05:56.720
मेरी बहन ने नोटिस किया कि उसके भाई को
तेजस्वी के लिए सब कुछ करना पड़ता है।

05:56.800 --> 05:58.720
उसे खुद भी समझना चाहिए…

05:58.800 --> 06:02.200
…कि फैमिली में कुछ रिस्पेक्ट्स होती हैं,
कुछ चेंजेज होते हैं।

06:02.280 --> 06:05.840
देख के भी कि लोग कैसे हैं,
बदलाव करने पड़ते हैं।

06:05.920 --> 06:07.680
तेजू थोड़ा लाउड बोलती है।

06:07.760 --> 06:09.200
या तेजू को जब गुस्सा आता है,

06:09.280 --> 06:11.560
तो वो सोचती नहीं है
कि वो किसके सामने क्या बोल रही है।

06:11.640 --> 06:13.840
और तीन-चार बार ये इंसिडेंट हो चुका है,

06:13.920 --> 06:17.760
जहाँ बाद में उसे अफसोस हुआ कि
उसने मेरे पापा के सामने वो सब बोल दिया।

06:18.400 --> 06:22.360
तो उसके हिसाब उसको अगर थोड़ा एडजस्ट करे,
तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।

06:22.880 --> 06:25.200
वरना उसमें सारी अच्छी खूबियाँ हैं।

06:25.720 --> 06:27.480
हर चीज़ का एक समय होता है।

06:27.560 --> 06:29.040
तुम्हें अब सेटल हो जाना चाहिए।

06:29.120 --> 06:31.240
यही हमारी सबसे बड़ी चिंता है।

06:31.320 --> 06:35.080
कुछ रूल्स होते हैं, कुदरत ने बनाए होते हैं,
कोई सोसाइटियों ने बनाए होते हैं।

06:35.160 --> 06:38.960
हमें हमेशा उन्हें मानने
या उनका सम्मान करने की कोशिश करनी चाहिए।

06:39.040 --> 06:42.840
मेरे डैड की प्रॉब्लम वो ये है कि
इस बात को चार साल हो चुके हैं,

06:42.920 --> 06:45.240
ये तू लड़की को ले के दुबई चला गया,

06:45.320 --> 06:48.680
और तुमने अभी तक शादी ही नहीं की।
और मैं समझता हूँ कि वो ऐसा क्यों कह रहे हैं।

06:48.760 --> 06:50.920
तो मैं बहुत खुश हूँ…
कि हमारी ये बात हुई।

06:51.000 --> 06:54.400
और, पता है, मुझे आपका पर्सपेक्टिव भी मिला।

06:54.480 --> 06:58.960
मुझे पूरा यकीन है कि
इतना बड़ा कदम उठाने से पहले

06:59.480 --> 07:02.160
मैं ये सारी चीज़ें सुलझा लूँगा।

07:05.320 --> 07:06.640
कैसा रहा, ब्रो?

07:06.720 --> 07:07.720
कैसा रहा?

07:07.800 --> 07:09.360
-अच्छा आइडिया था।
-हाँ?

07:10.960 --> 07:15.080
पता है, डैड की तरफ से
बहुत ही क्लियर-कट चीज़ें थीं,

07:15.160 --> 07:16.360
खासकर जब बात सम्मान की आती है।

07:16.440 --> 07:21.160
और इससे मेरी आँखें
कई और चीज़ों के लिए खुल रही हैं।

07:21.240 --> 07:22.800
-हाँ।
-तो मैं इसके बारे में सोचने वाला हूँ।

07:23.640 --> 07:26.360
करण से अपनी समस्या के बारे में बात करना,

07:26.440 --> 07:29.400
मुझे लगता है,
मेरे लिए थोड़ा असहज है,

07:29.480 --> 07:33.360
क्योंकि मुझे लगता है कि वो भी
तेजा के साथ लगभग इसी तरह की स्थिति से गुजर रहा है।

07:35.800 --> 07:39.720
देसी ब्लिंग

07:42.840 --> 07:44.960
इक्वेस्ट्रियन क्लब
सस्टेनेबल सिटी

07:46.840 --> 07:48.280
लैली मिर्ज़ा - व्लॉगर
एलिज़े मिर्ज़ा - ऑपरेशंस मैनेजर

08:02.080 --> 08:03.760
-हाय, बेब!
-हाय!

08:03.840 --> 08:05.320
ओह, हैलो!

08:05.400 --> 08:06.880
रुको, तुम इसी में घुड़सवारी करने वाली हो?

08:07.560 --> 08:09.240
तुम्हारी तो हालत खराब हो जाएगी!

08:10.800 --> 08:12.400
वो कैसी आउटफिट थी?

08:13.320 --> 08:14.880
ये!

08:17.400 --> 08:19.600
मुझे ये बहुत पसंद है!
ये तो अब तक का सबसे अच्छा प्लान है।

08:19.680 --> 08:20.680
तेजस्वी प्रकाश
अभिनेत्री और टीवी स्टार

08:20.760 --> 08:23.040
सच कहूँ, तो मेरे लिए घोड़े पर बैठना ही
एक तरह की थेरेपी है।

08:23.120 --> 08:24.800
-है न?
-मुझे बहुत पसंद है।

08:24.880 --> 08:27.080
ठीक है, सुनो,
मुझे तुम लोगों को कुछ बताना है।

08:27.160 --> 08:28.160
क्या? क्या हुआ?

08:28.240 --> 08:30.920
असल में करण मुझे बता रहा था

08:31.000 --> 08:34.400
कि द्युति का इरीना के साथ
बहुत बुरा हाल चल रहा है।

08:34.480 --> 08:38.000
-और उन्होंने द्युति की मम्मी से भी बात की…
-हाँ।

08:38.080 --> 08:41.200
…और द्युति की मम्मी भी सोचती हैं
कि अब उन्हें सब छोड़ देना चाहिए।

08:41.280 --> 08:43.440
-क्या, मतलब तलाक ले लें?
-हाँ, तलाक।

08:44.120 --> 08:49.360
और इसी वजह से उसने पेपर्स साइन किए
और उसे दे दिए।

08:49.440 --> 08:50.680
-तुम झूठ बोल रही हो।
-रुको, क्या?

08:50.760 --> 08:52.360
-चुप रहो। मैं सीरियस हूँ।
-नहीं, तुम झूठ बोल रही हो।

08:52.440 --> 08:53.520
नहीं!

08:54.400 --> 08:55.640
मुझे इरीना से कोई खबर नहीं मिली।

08:55.720 --> 08:57.480
-मुझे लगता है, वो मुझे बताती।
-मुझे भी नहीं…

08:57.560 --> 09:00.320
मैंने बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी
कि हमें ये खबर तेजा देगी।

09:00.400 --> 09:03.280
मुझे सच में नहीं लगता
कि उसका ऐसा करना सही था।

09:03.360 --> 09:06.040
मैं तो ये बात इरीना से ही सुनना
ज़्यादा पसंद करती।

09:06.120 --> 09:09.720
मुझे डर लग रहा है कि
इरीना-द्युति की पूरी स्थिति देखकर…

09:09.800 --> 09:11.800
-हाँ।
-मैं नहीं चाहती कि करण को ऐसा लगे कि…

09:11.880 --> 09:13.880
-"क्या शादी सच में सही फैसला है?"
-क्या ये सब इस लायक है भी?

09:13.960 --> 09:15.000
हाँ!

09:15.080 --> 09:17.840
और सच कहूँ,
तो ये बात मेरे दिमाग में भी घूमने लगी है।

09:17.920 --> 09:19.360
चार साल हो चुके हैं।

09:19.440 --> 09:21.600
ऐसी कोई वजह नहीं है
कि हम शादी न करें।

09:21.680 --> 09:23.080
-है ना?
-हाँ।

09:23.160 --> 09:26.320
छोड़ो। अभी तो मुझे
इरीना की चिंता हो रही है।

09:26.400 --> 09:28.400
-चलो, उसे कॉल करते हैं।
-देखते हैं, क्या चल रहा है।

09:28.480 --> 09:30.960
ये कॉल बहुत टेंशन वाली होने वाली है, दोस्तों।
थोड़ा चिल रहना, ठीक है?

09:31.040 --> 09:32.720
-हाय, बेब।
-हाय, मेरी जान। कैसी हो?

09:32.800 --> 09:34.360
मैं अभी बाकी लड़कियों के साथ हूँ।
तुम स्पीकर पर हो।

09:34.440 --> 09:35.960
-हाय!
-हाय!

09:36.040 --> 09:37.600
हाँ, हाय, गर्ल्स।

09:37.680 --> 09:40.000
क्या चल रहा है?
दो दिनों से तुम्हारी कोई खबर नहीं मिली।

09:40.080 --> 09:44.760
ठीक है,
मतलब अभी थोड़ा मुश्किल समय चल रहा है।

09:44.840 --> 09:48.160
मुझे साफ लग रहा है कि इरीना परेशान है।
उसकी आवाज़ से ही समझ आ रहा है।

09:48.240 --> 09:49.880
तेजा भी यहाँ है।

09:49.960 --> 09:51.400
हाय तेजा, कैसी हो?

09:51.480 --> 09:53.280
मैं ठीक हूँ, बेब। तुम ठीक हो?

09:53.360 --> 09:55.960
-मुझे सच में चिंता हो रही है, क्योंकि…
-हमें जाकर उससे मिलना चाहिए।

09:56.040 --> 09:58.280
-तो करण ने मुझे कुछ बातें बताई थीं…
-मुझे उसकी बहुत चिंता हो रही है।

09:58.360 --> 10:00.800
…और जो उसने कहा, वही मैंने बाकी गर्ल्स को बता दिया।

10:00.880 --> 10:02.520
उसने क्या बताया?

10:02.600 --> 10:04.160
करण और द्युति मिले थे।

10:04.240 --> 10:08.200
क्या द्युति ने अपनी मम्मी से कोई बात की थी?

10:09.000 --> 10:13.560
और फिर, जैसे…
करण ने कहा कि उसने तुम्हें पेपर्स दे दिए?

10:14.760 --> 10:15.880
कौन से पेपर्स?

10:17.400 --> 10:20.440
-उम्म… तलाक़ के पेपर्स?
-वो इस बारे में बात नहीं करना चाहती।

10:20.520 --> 10:22.400
कोई बात नहीं, बेब। मुझे लगता है,
वो इस बारे में बात नहीं करना चाहती।

10:22.480 --> 10:25.240
उसकी आवाज़ बहुत अजीब लग रही है, जैसे…

10:26.200 --> 10:28.280
क्या मैंने कुछ गलत कर दिया? मुझे समझ नहीं आ रहा।

10:28.360 --> 10:29.480
-हाँ, सही कहा।
-सुनो, मेरी जान।

10:29.560 --> 10:32.080
-सुनो, हम आकर तुमसे मिल सकते हैं।
-बस… क्या हम मिल सकते हैं?

10:32.160 --> 10:33.760
हम ये बातचीत फोन पर नहीं करेंगे।

10:33.840 --> 10:35.720
-हम तुम्हारे पास आ रहे हैं।
-हम आकर तुमसे मिलेंगे।

10:35.800 --> 10:38.160
लेकिन मुझे लगता है, तेजा को सब पता है, तो…

10:38.240 --> 10:39.360
-मुझे लगता है हम…
-उसे नहीं पता।

10:39.440 --> 10:41.440
-ठीक है, तो मैं और लैली आएँगे।
-नहीं, मुझे… ठीक है,

10:41.520 --> 10:42.800
लेकिन मुझे सब कुछ नहीं पता।

10:43.480 --> 10:45.200
-हाँ…
-ठीक है, मेरी जान। हम आकर मिलते हैं।

10:45.280 --> 10:48.000
-हम तुमसे मिलने आएँगे। लव यू।
-लव यू। बाय।

10:48.080 --> 10:52.200
मुझे नहीं पता कि इरीना तेजा पर भरोसा करती है या नहीं,
शायद इसलिए वो नहीं चाहती कि तेजा वहाँ आए।

10:52.280 --> 10:55.720
अगर मेरी निजी बातें इस तरह सबके सामने आ रही होतीं,
तो मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही महसूस होता।

10:57.360 --> 10:58.880
मैं थोड़ी हर्ट हूँ।

10:59.400 --> 11:00.960
-किस बात से?
-इरीना से।

11:01.040 --> 11:03.880
वो मुझसे मिलना नहीं चाहती।
उसे मुझ पर भरोसा नहीं है।

11:03.960 --> 11:06.760
नहीं, ऐसा नहीं है कि उसे तुम पर भरोसा नहीं है।
मुझे लगता है, शायद वो

11:06.840 --> 11:10.160
ज़्यादा कुछ बताना नहीं चाहती,
क्योंकि उसे लगता है कि तुम जाकर करण को बता दोगी।

11:10.240 --> 11:12.440
करण ने
मुझे आ के एक चीज़ बोल दी,

11:12.520 --> 11:14.880
इसका मतलब ये नहीं कि
मैं भी करण को जा के बोल दूँगी।

11:14.960 --> 11:16.480
वो मुझ पर
आँख मूँद के भरोसा कर सकती है।

11:16.560 --> 11:17.640
लेकिन ये बहुत तकलीफ़ देता है।

11:17.720 --> 11:23.480
जब से मैं यहाँ आई हूँ, मुझे लग रहा है कि
सब कुछ बहुत ज़्यादा हो गया है

11:23.560 --> 11:26.360
और पिछली बार जब हम मिले थे…

11:26.440 --> 11:28.600
-ओह बेब, मत रो।
-नहीं, मुझे अपनी बात पूरी करनी है।

11:28.680 --> 11:32.440
उस दिन भी जब तुमने कहा
कि मैंने तुम्हारे लिए स्टैंड नहीं लिया

11:32.520 --> 11:34.160
-पम्मी के मामले में…
-पैम।

11:34.240 --> 11:37.520
मुझे लग रहा है कि मैं इस ग्रुप में
बहुत अलग-थलग पड़ गई हूँ।

11:37.600 --> 11:41.720
दुबई में रुकने का फैसला,
या यहाँ रहने का जो भी कारण है

11:41.800 --> 11:44.880
वो सिर्फ़ तुम तीनों की वजह से है।

11:44.960 --> 11:46.960
जब भी मैं
किसी के लिए स्टैंड ले रही हूँ…

11:47.040 --> 11:49.000
…मेरी नीयत हमेशा साफ़ रही है।

11:49.080 --> 11:52.720
लेकिन यहाँ मुझे बहुत गलत समझा जा रहा है,
और ये बहुत दर्द देता है।

11:52.800 --> 11:54.760
-नहीं, सच में, ऐसी बात नहीं…
-ये बहुत दुख देता है।

11:54.840 --> 11:56.880
-बेब, सच में ऐसा नहीं है।
-लेकिन दुख तो होता है।

11:56.960 --> 11:58.480
बिलकुल होता है, लेकिन सुनो…

11:58.560 --> 12:00.400
-बात ये है…
-लेकिन तुम मुझ पर भरोसा क्यों नहीं करती?

12:01.560 --> 12:03.520
जो सबका दोस्त होता है,
वो किसी का सच्चा दोस्त नहीं होता।

12:03.600 --> 12:05.800
तुम्हें चुनना होगा कि तुम किसके प्रति
वफादार रहना चाहती हो।

12:05.880 --> 12:08.480
मुझे सच में नहीं पता था
कि उस रात डिनर टेबल पर

12:08.560 --> 12:10.000
करण तुम्हें चुप रहने के लिए कह रहा था।

12:10.080 --> 12:12.440
मुझे लगा, तुम उस स्थिति में
पड़ना ही नहीं चाहती थी।

12:12.520 --> 12:14.520
ऐसा लग रहा था,
जैसे तुम दोनों तरफ खेल रही हो।

12:14.600 --> 12:16.840
हमें ऐसा ही लगा।
जैसे तुम बीच में खड़ी हो, किसी एक तरफ नहीं।

12:16.920 --> 12:18.440
बस, बहुत हो गया।

12:18.520 --> 12:21.560
मुझे बार-बार अपनी वफादारी
साबित करने की ज़रूरत नहीं है।

12:23.560 --> 12:26.400
लेकिन योगा के दिन
मैं सच में पामेला से प्रभावित हुई,

12:26.480 --> 12:28.320
क्योंकि उसने कोई ड्रामा नहीं किया।

12:28.400 --> 12:31.840
उसे तो एक और कॉन्टेस्ट टाइटल खरीद लेना चाहिए।

12:31.920 --> 12:33.760
रुको, उसने अपना कॉन्टेस्ट टाइटल खरीदा था?

12:33.840 --> 12:34.840
चुप रहो!

12:34.920 --> 12:36.320
कौन सा कॉन्टेस्ट टाइटल?

12:36.400 --> 12:39.280
ब्यूटी पेजेंट।
कहते हैं, उसने वो टाइटल पैसे देकर लिया था।

12:44.160 --> 12:46.760
मुझे तो बिल्कुल हैरानी नहीं हुई, सॉरी।

12:46.840 --> 12:49.040
सबसे शर्मनाक बात ये थी कि

12:49.120 --> 12:52.480
कहते हैं, वो ताज पहनकर ही
पार्टियों में जाती थी।

12:52.560 --> 12:53.600
हे भगवान!

12:53.680 --> 12:55.400
-ये तो बहुत शर्मनाक है।
-हाँ।

12:55.480 --> 12:59.040
मुझे उन लोगों के बारे में ऐसी मसालेदार बातें सुनना
बहुत पसंद है, जिन्हें मैं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकती।

12:59.120 --> 13:00.520
खैर, उसे छोड़ो।

13:00.600 --> 13:03.560
तो मैं और करण थीम्ड लंच करने वाले हैं।

13:03.640 --> 13:07.280
मुझे नहीं लगता,
हमें पैम को बुलाना चाहिए।

13:07.360 --> 13:10.080
-नहीं, 100 पर्सेंट।
-बस हम लोग होंगे। बहुत मज़ा आएगा।

13:10.160 --> 13:11.680
-हाँ?
-कोई बुरी वाइब्स नहीं, बेब।

13:11.760 --> 13:14.640
कोई बुरी वाइब्स नहीं, कोई लड़ाई नहीं,
कुछ भी नहीं। सब शानदार होगा।

13:27.280 --> 13:29.680
सतीश और तबिंदा का घर
बुर्ज खलीफा

13:32.320 --> 13:33.160
पीकाबू!

13:33.240 --> 13:34.600
इसाबेला सनपाल
सतीश और तबिंदा की बेटी

13:34.680 --> 13:37.040
बेला के साथ
वापस से मैं अपना बचपन जी रहा हूँ।

13:37.120 --> 13:40.240
अगर मैं बेला के साथ होता हूँ,
तो मैं सारी चीज़ें भूल जाता हूँ। सब कुछ।

13:40.320 --> 13:41.520
सतीश सनपाल
उद्योगपति

13:41.600 --> 13:43.040
डैडी को किस दो।

13:44.080 --> 13:46.680
-टैप, टैप, प्ले।
-टैप, टैप, प्ले?

13:46.760 --> 13:48.480
ठीक है। जैकी।

13:48.560 --> 13:49.600
जी, मैडम?

13:50.320 --> 13:53.200
मुझे लगता है, बेला अब सोना चाहती है।

13:55.280 --> 13:58.040
नेल्स आपके मुझे लग रहे थे
बड़े हुए हुए हैं।

13:58.120 --> 13:59.560
नेल्स काट देती हूँ।

13:59.640 --> 14:01.160
मैं सतीश के
नाइन ईयर्स से नेल्स काटती हूँ।

14:01.240 --> 14:02.240
तबिंदा सनपाल
बिज़नेसवुमन

14:02.320 --> 14:06.240
मेरे लिए ये प्यार, सम्मान
और देखभाल की निशानी है।

14:06.880 --> 14:09.400
मुझे लगता है, सबको ऐसे करना चाहिए
अपने हस्बैंड के लिए।

14:14.760 --> 14:16.880
आपके नेल्स इतने जल्दी लंबे होते हैं।

14:17.840 --> 14:19.720
विटामिन सी मैं बहुत लेता हूँ।

14:19.800 --> 14:21.720
हम्म। मुझे यकीन है।

14:21.800 --> 14:24.200
और आपको बताना था मुझे कुछ।

14:24.280 --> 14:26.920
-मुझे पामेला मिली थी लास्ट वीक।
-हाँ।

14:27.000 --> 14:29.040
और वो आपके बारे में
कुछ बता रही थी।

14:29.120 --> 14:30.960
अब वो क्या बोल रही है मेरे बारे में?

14:31.640 --> 14:34.600
वो बोलती है, मैंने सतीश को देखा है किसी के साथ।

14:34.680 --> 14:35.840
मेरे साथ?

14:36.760 --> 14:38.200
तो कहाँ गए थे आप, सतीश?

14:38.280 --> 14:40.240
मैं कहाँ जाऊँगा, बिंदा?

14:40.320 --> 14:41.920
पागल-आगल हो गई हो क्या?

14:43.800 --> 14:45.400
पता नहीं, पामेला ने ऐसा क्यों बोला।

14:45.480 --> 14:47.200
कौन सी गर्ल्स आ गई अब मेरी लाइफ में?

14:47.280 --> 14:48.880
और ये गलत है।

14:50.240 --> 14:51.880
जब वो बोल रही है, उसने देखा है,

14:52.560 --> 14:54.440
-तो देखा होगा उसने।
-अरे, छोड़ो न, यार।

14:54.520 --> 14:56.920
नहीं, मैं नहीं छोड़ रही, सतीश।
मैं नहीं छोड़ रही।

14:58.360 --> 15:00.080
-कुछ…
-मुझे बिल्कुल पसंद नहीं हैं

15:00.160 --> 15:01.240
कि इस तरह लोग आ के मुझे बोलें।

15:02.400 --> 15:06.800
ये मुझे बहुत ज़्यादा बुरा लगता है
कि अपने ही सर्कल से आ के लोग बोलेंगे

15:06.880 --> 15:12.240
कि मैंने तुम्हारे हस्बैंड को देखा है पार्टी करते हुए।
वो फलानी लड़की के साथ था, इसके साथ था, उसके साथ था।

15:12.320 --> 15:15.520
क्योंकि अगर आप कुछ गलत नहीं भी कर रहे हो,
तो वो गलत मतलब निकालेंगे।

15:16.280 --> 15:17.280
पर ये थी कौन?

15:17.360 --> 15:20.200
नहीं, बिंदा, कोई भी नहीं है, यार।
कोई नहीं है।

15:20.280 --> 15:26.760
तुम्हारे होते हुए कौन हो सकता है।
मेरे जैसा शरीफ लड़का पूरी दुनिया में नहीं है।

15:28.640 --> 15:32.000
देखो, कोई भी वुमेन होगी, और अगर उसको

15:32.720 --> 15:37.520
बोला जाए कि मेंने तो
तुम्हारे हस्बैंड को किसी लड़की के साथ देखा है,

15:37.600 --> 15:42.880
ऑब्वियसली के मन में भी ख़याल आएगा
कि यार, मेरा हस्बैंड का अफेयर तो नहीं चल रहा है।

15:42.960 --> 15:44.600
जो कि ऐसा कुछ है नहीं।

15:44.680 --> 15:47.440
हाँ, ठीक है, मैं पार्टी में जाता हूँ,

15:47.520 --> 15:53.400
मैं तो श्यार हूँ कि मुझे उसने ऐसे
अकेले थोड़ी देखा होगा किसी के साथ।

15:53.480 --> 15:57.920
-पामेला ने तुम्हें ऐसे कैसे बोल सकती है, यार?
-मैं तंग आ गई, यार।

15:58.520 --> 16:01.080
अच्छा, तुम मत परेशान हो। मत परेशान हो।

16:01.960 --> 16:04.320
कितना तो मैं, सतीश, कितना तो झेलती हूँ, यार।

16:05.000 --> 16:07.960
इतने जासूस तुम्हारे लगे हुए हैं मेरे आगे-पीछे। साला…

16:08.040 --> 16:10.240
एक-एक बात तो तुम्हारे तक पहुँचती है।

16:11.040 --> 16:12.760
मेरे जासूस हर जगह हैं।

16:12.840 --> 16:15.320
सतीश की पीए से भी
अच्छा रिलेशनशिप है मेरा।

16:15.400 --> 16:17.720
वो सब बता देते हैं मुझे कि कौन है, कहाँ है।

16:18.840 --> 16:20.680
पर पामेला तो जो भी कह रही है…

16:20.760 --> 16:23.920
लेकिन ये लड़की, वो लड़की तो नहीं है,
जिसको मैंने ऑफिस के नीचे भी देखा था?

16:24.000 --> 16:25.680
यॉट पर भी आई थी।

16:26.560 --> 16:27.640
कौन सी लड़की?

16:28.440 --> 16:30.440
एक लड़की नहीं थी, दो लड़कियाँ थीं।

16:31.360 --> 16:33.760
जो कि बार-बार सतीश की पार्टी में आती थीं।

16:33.840 --> 16:36.080
तो मुझे लगा, पामेला ने शायद उनको देखा है।

16:36.160 --> 16:38.200
क्योंकि एक लड़की को
अगर आप बार-बार मिलोगे…

16:38.280 --> 16:40.640
…तो आखिर में
वो आपकी गर्लफ्रेंड बन ही जाती है,

16:40.720 --> 16:42.320
और फिर आगे क्या हो सकता है,
आप समझ ही सकते हैं।

16:43.040 --> 16:46.520
तुम्हारे लिए हजार लड़कियाँ कुर्बान।

16:47.080 --> 16:48.840
सतीश, बस कर दे, यार।

16:48.920 --> 16:53.240
-प्लीज मैं बहुत तंग आ रही हूँ, यार, इस पार्टी से।
-अच्छा अच्छा, ठीक है। ओके ओके ओके, बिंदा।

16:53.960 --> 16:55.720
अच्छा, ठीक है। मैं एक काम करता हूँ।

16:55.800 --> 16:57.560
अब पार्टी छोड़ देता हूँ।

16:58.880 --> 17:00.280
-प्रॉमिस?
-हाँ।

17:01.600 --> 17:03.440
मेरे लिए बिंदा ज़्यादा इम्पॉर्टेंट है।

17:03.520 --> 17:07.840
और अगर बिंदा मेरे पार्टीज़ से खुश नहीं है,

17:07.920 --> 17:10.440
तो मैं ऑब्वियसली छोड़ सकता हूँ पार्टी।

17:10.520 --> 17:14.040
देखो, सतीश, मैं नहीं चाहती
कि इतिहास फिर से दोहराया जाए।

17:14.120 --> 17:15.240
क्या हुआ है?

17:15.320 --> 17:18.000
पहले डिवोर्स किया, बच्चे छोड़े,
फिर शादी की है।

17:19.320 --> 17:23.760
मेरी जो फर्स्ट मैरेज थी,
वो 21 ईयर ओल्ड।

17:23.840 --> 17:26.560
मैं जब 21 साल का था, तब मेरी शादी हुई थी।

17:26.640 --> 17:31.080
बेसिकली हम लोगों ने लव मैरेज की थी,
क्योंकि उसने बोला कि अगर

17:31.160 --> 17:35.240
अभी शादी नहीं होगी,
तो मेरे फादर मेरी शादी करा देंगे, तो इसलिए फिर…

17:35.320 --> 17:36.920
हमने भाग के शादी की थी।

17:38.160 --> 17:41.880
बच्चे छोड़े तो नहीं हैं।
जयेश, लकी से तो मैं मिलता रहता हूँ, बिंदा।

17:42.760 --> 17:46.840
सतीश को जब मैं मिली थी, वो शादीशुदा थे।
और उसका डिवोर्स चल रहा था।

17:49.440 --> 17:51.840
उसकी एक्स से उसके दो बेटे है।

17:51.920 --> 17:54.200
और किसी और के साथ
रिलेशनशिप भी चल रहा था।

17:54.800 --> 17:58.480
मुझे बहुत लोगों ने ये बोलते थे…
क्या तुम्हें लगता है कि वो तुम्हें छोड़ देगा?

17:58.560 --> 18:01.040
क्योंकि वो पहले ही एक पत्नी को छोड़ चुका है।

18:01.120 --> 18:03.320
और पहले रिलेशनशिप भी ख़त्म किया है एक।

18:03.400 --> 18:05.640
तो तुम्हें भी छोड़ देगा,
तो तुम क्या करोगी?

18:08.720 --> 18:10.200
मुझे एक और बच्चा चाहिए।

18:11.280 --> 18:13.920
लंदन जाते हैं,
एक बेबी और प्लान करते हैं।

18:14.000 --> 18:15.520
कितने एम्ब्रियो पड़े हुए हैं वहाँ पर?

18:15.600 --> 18:16.600
सात।

18:16.680 --> 18:18.520
-सात एम्ब्रियो हैं?
-हाँ।

18:18.600 --> 18:20.280
ओके। ठीक है।

18:20.360 --> 18:21.960
प्लीन करते हैं।

18:23.800 --> 18:25.400
वो कितनी भी पार्टी कर ले,

18:25.480 --> 18:29.200
मुझे वो उतना ही प्यारा लगेगा,
क्योंकि वो बहुत अच्छा इंसान है।

18:29.280 --> 18:34.840
मुझे ऐसे लग रहा है, ये कहीं न कहीं हमारा इश्यू रिज़ॉल्व
कर देगा, अगर हमारा एक और बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा।

18:38.640 --> 18:42.000
एडालाइन
डीआईएफसी

18:51.040 --> 18:52.120
इरीना किनाख
द्युति की पत्नी

18:52.200 --> 18:53.920
मैंने तय किया कि मैं
सिर्फ़ लैली और एलिज़े से ही मिलूँगी।

18:54.000 --> 18:55.000
-हाय, बेब।
-हाय, बेब।

18:55.080 --> 18:57.000
मैं तेजा से थोड़ी नाराज़ हूँ,

18:57.080 --> 19:00.320
क्योंकि वो ऐसी खबरें शेयर कर रही है,
जो उसे नहीं करनी चाहिए।

19:01.800 --> 19:02.800
कैसी हो?

19:02.880 --> 19:05.720
-नहीं, नहीं, तुम बताओ, कैसी हो?
-हम तुम्हारे लिए यहाँ आए हैं।

19:06.480 --> 19:07.520
हे भगवान!

19:07.600 --> 19:09.560
मेरी ज़िंदगी में हमेशा
कुछ न कुछ होता ही रहता है।

19:09.640 --> 19:10.760
ये सब कब हुआ?

19:10.840 --> 19:13.400
क्योंकि पिछली बार तो हम
तुमसे हमारे इवेंट में मिले थे।

19:13.480 --> 19:16.160
असल में ये कुछ दिन पहले हुआ।

19:16.240 --> 19:17.280
ओह, ठीक है।

19:17.360 --> 19:21.280
द्युति घर आया,
उसने अपनी मम्मी से बात की थी,

19:21.360 --> 19:24.200
और उसने मुझसे कहा,

19:24.280 --> 19:27.680
"तुम दिन में बच्चों के साथ
पर्याप्त समय नहीं बिताती।"

19:27.760 --> 19:30.160
मुझे लगता है, ये मेरी गलती है,

19:30.240 --> 19:33.480
कि मैंने हमेशा
उसे पहली प्राथमिकता दी।

19:33.560 --> 19:36.200
मैं एक अच्छी पत्नी बनना चाहती थी,
लेकिन मुझसे गलती हो गई।

19:36.280 --> 19:39.520
-मैं अच्छी माँ नहीं थी। मुझे लगता है…
-नहीं, रुको, इरीना, तुम ऐसा नहीं कह सकती।

19:40.200 --> 19:43.960
जब उसने कहा, "मैं अच्छी माँ नहीं हूँ,"
तो मेरा दिल टूट गया।

19:44.560 --> 19:48.200
तुम अपने बारे में ऐसा नहीं कह सकती।
वो तुम्हें ऐसा महसूस करा रहा है

19:48.280 --> 19:50.960
कि तुम खुद में सिमट जाओ
और अकेली हो जाओ।

19:51.040 --> 19:55.320
मुझे लगता है वो मुझसे बहुत प्यार करता है,
इसीलिए वो मुझे मैनिपुलेट कर रहा है।

19:56.080 --> 19:57.360
हम्म।

19:57.440 --> 19:58.800
उह…

19:58.880 --> 20:01.200
-इरीना, नहीं।
-इरीना, नहीं।

20:02.200 --> 20:03.440
तुम इस लायक नहीं हो।

20:03.520 --> 20:04.800
वो तुम्हें ये महसूस करा रहा है

20:04.880 --> 20:07.120
कि तुम एक बुरी इंसान हो,
जबकि तुम बिल्कुल नहीं हो।

20:07.680 --> 20:13.280
मुझे पता है वो अभी कैसा महसूस कर रही है,
क्योंकि मैं खुद एक टॉक्सिक रिश्ते में रह चुकी हूँ।

20:13.360 --> 20:16.400
द्युति अभी उसकी ज़िंदगी की
हर चीज़ कंट्रोल कर रहा है।

20:17.000 --> 20:18.880
मुझे बहुत दुख होता है, जब देखती हूँ,
वो तुम्हारे साथ कैसा बर्ताव करता है

20:18.960 --> 20:20.640
क्योंकि मुझे लगता है कि
तुम इससे कहीं बेहतर डिज़र्व करती हो।

20:20.720 --> 20:23.440
जब हमारे रिश्ते में
सब कुछ अच्छा था,

20:24.320 --> 20:28.360
तो मैं अपनी सारी ऊर्जा परिवार में लगा रही थी
और मुझे खुशी भी होती थी।

20:28.440 --> 20:29.920
लेकिन बाद में मुझे लगा

20:30.000 --> 20:31.920
-वो ज़्यादा ध्यान खुद पर…
-खुद पर।

20:32.000 --> 20:34.120
…और अपने करियर और ग्रोथ पर दे रहा है।

20:34.200 --> 20:38.920
मुझे दुख होने लगा,
और मैं बस उसे खुद को साबित करना चाहती थी।

20:39.600 --> 20:43.360
मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई,
जिसके मैं हमेशा खिलाफ थी।

20:43.440 --> 20:45.920
-शायद मुझे बस उसका ध्यान चाहिए था।
-हाँ।

20:46.000 --> 20:50.240
मुझे लगता है, द्युति ने मुझे उस तरफ धकेला,
क्योंकि वो मुझ पर ध्यान नहीं दे रहा था।

20:50.320 --> 20:53.680
मेरे अंतरात्मा चिल्ला रही थी,
"नहीं, मुझे देखो! मुझे देखो!"

20:53.760 --> 20:58.600
इसलिए मुझे लगा, शायद मुझे
ब्रेस्ट ऑगमेंटेशन कराना चाहिए।

20:58.680 --> 21:02.000
मेरे पास इमोशनल सेफ्टी नहीं है।
मेरे पास मेंटल सेफ्टी नहीं है।

21:02.080 --> 21:06.440
और फाइनेंशियल सेफ्टी भी नहीं है,
क्योंकि मैं उस पर निर्भर हूँ।

21:06.520 --> 21:08.600
तुम्हारी फाइनेंशियल स्थिति क्या है?

21:08.680 --> 21:11.680
उह… अच्छी नहीं है।

21:11.760 --> 21:15.760
वो कहता है, सब कुछ 50/50 है,
लेकिन सच में ऐसा नहीं है।

21:15.840 --> 21:18.440
सब कुछ उसकी माँ के नाम पर है और…

21:18.960 --> 21:20.400
-रुको। क्या मतलब…
-रुको।

21:20.480 --> 21:23.200
-"…सब कुछ उसकी माँ के नाम पर है?"
-तुमने उसकी माँ से शादी नहीं की है, बेब।

21:23.280 --> 21:24.600
क्या?

21:25.240 --> 21:27.920
-तुम्हारे नाम पर क्या है?
-मेरे नाम पर सिर्फ़ एक मॉर्गेज है।

21:28.520 --> 21:31.600
इरीना, तुम झूठ बोल रही हो।
नहीं, ये बहुत खराब है।

21:31.680 --> 21:36.400
जब मैं दूसरी औरतों को किसी आदमी पर
निर्भर देखती हूँ, तो मुझे बहुत बुरा लगता है।

21:36.480 --> 21:40.720
क्योंकि इससे महिलाओं के लिए
खराब रिश्तों से निकलना और मुश्किल हो जाता है,

21:40.800 --> 21:42.480
जब वो निभा न सकें।

21:43.800 --> 21:46.400
वो मुझसे कह रहा है कि मुझे थेरेपिस्ट के पास जाना होगा।

21:46.480 --> 21:48.440
तुम दोनों साथ में थेरेपी के लिए क्यों नहीं जाते?

21:48.520 --> 21:50.960
तुम अकेली क्यों जाओ? असल वजह तो वही है…

21:51.040 --> 21:56.200
नहीं, उसने कहा कि मुझे जाना चाहिए।
जैसे कि समस्या मुझमें है।

21:56.280 --> 21:58.720
ये बहुत मैनिपुलेटिव है
और बहुत टॉक्सिक भी।

21:58.800 --> 22:02.200
लेकिन थेरेपी के बजाय,
क्या तुमने जानवी से बात करने के बारे में सोचा?

22:02.280 --> 22:03.400
तुम्हें लगता है?

22:03.480 --> 22:05.760
याद है,
उसने कहा था कि कुछ दिनों में

22:05.840 --> 22:08.000
-पेपर साइन होने वाले हैं?
-याद है?

22:08.080 --> 22:09.480
और फिर दो दिन बाद ये सब हो गया।

22:10.080 --> 22:12.400
मुझे लगता है, तुम उससे मिलो
और देखो, वो क्या कहती है।

22:13.000 --> 22:17.840
जानवी… मुझे लगता है, मैं उससे सलाह ले सकती हूँ
और वो अपनी कहानी भी शेयर कर सकती है।

22:19.200 --> 22:21.680
मैं बस तुम्हें बताना चाहती हूँ
कि हम तुम्हारे साथ हैं।

22:22.600 --> 22:27.480
अब जब मैं यहाँ आई हूँ,
तो मुझे बेहतर महसूस हो रहा है।

22:27.560 --> 22:29.120
और मैं सब कुछ बदलना चाहती हूँ।

22:29.200 --> 22:32.320
-अच्छा है।
-मैं एक बेहतर माँ बनने के लिए लड़ूँगी।

22:32.400 --> 22:34.160
इरीना, तुम मुझे बहुत दुखी कर रही हो।

22:34.240 --> 22:37.160
-तुम सबसे अच्छी माँ हो।
-इरीना, प्लीज़ नहीं।

22:39.800 --> 22:42.120
उसे इस हालत में देखना बहुत मुश्किल है।

22:42.200 --> 22:45.840
और मुझे सच में लगता है
कि वो इससे कहीं ज़्यादा खुश रहने की हकदार है।

22:45.920 --> 22:46.920
-आई लव यू।
-हे भगवान!

22:47.000 --> 22:49.640
तुम मुझे बहुत सपोर्ट देती हो।
शुक्रिया।

22:49.720 --> 22:50.800
बाय, मेरी जान।

23:02.880 --> 23:04.800
मैसन डे ला प्लेज
द क्लब

23:14.200 --> 23:15.560
हाय, बिंदा।

23:15.640 --> 23:17.560
हाय, इरीना। कैसी हो?

23:17.640 --> 23:19.160
-मैं ठीक हूँ।
-तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

23:26.040 --> 23:27.720
मुझे आज बिंदा का फोन आया।

23:27.800 --> 23:28.800
जानवी गौर
ज्योतिषी

23:28.880 --> 23:31.600
और वो चाहती हैं कि इरीना और मैं मिलें।

23:31.680 --> 23:34.120
-इरीना मुझसे कुछ बात करना चाहती है।
-हाय, जानवी।

23:35.280 --> 23:37.400
तुम्हें पता है,
उसके साथ क्या हुआ?

23:37.480 --> 23:39.080
क्या ये तुम्हारी शादी से जुड़ा हुआ है?

23:39.160 --> 23:41.360
-हाँ।
-योगा रिट्रीट में,

23:41.440 --> 23:44.560
मैं ऑरा पढ़ रही थी
और हमारे आसपास बहुत लोग थे।

23:44.640 --> 23:48.440
मैं सब कुछ नहीं कह पाई, जो मैं देख रही थी,
क्योंकि वो बहुत निजी बात थी।

23:48.520 --> 23:50.840
लेकिन जब मैंने कुछ चीज़ें देखीं,

23:50.920 --> 23:53.400
तो मैंने इशारों-इशारों में
कुछ बातें कही थीं।

23:54.000 --> 23:59.080
याद है, तुमने द्युति से कहा था
कि वो कुछ दिनों में कुछ पेपर्स साइन करेगा?

23:59.160 --> 24:00.320
हाँ।

24:00.400 --> 24:02.840
हाँ, उसने डिवोर्स पेपर्स साइन कर दिए।

24:04.200 --> 24:08.960
मुझे इतना शॉक नहीं लगा,
क्योंकि एक मैसिव डिसकनेक्ट…

24:09.040 --> 24:11.120
वो उस स्थिति से ज़्यादा दूर नहीं था।

24:11.200 --> 24:14.520
मुझे पता था ये होना तय था।
ये होने वाला था।

24:15.240 --> 24:16.240
क्या ये फाइनल है?

24:16.320 --> 24:18.920
असल में, यही मैं
जानवी से पूछना चाहती थी।

24:19.000 --> 24:24.080
इस साल तुम्हारे लिए शादीशुदा जोड़े के रूप में
आगे बढ़ना बहुत मुश्किल रहेगा।

24:25.120 --> 24:27.800
मुझे लगता है,
मैं उसकी बात पर यकीन नहीं करना चाहती,

24:27.880 --> 24:33.160
क्योंकि मैं खुद को द्युति के बिना
सोच ही नहीं सकती।

24:33.240 --> 24:35.040
वो मेरी ज़िंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा है।

24:35.120 --> 24:36.120
तुम्हारे माता-पिता कहाँ हैं?

24:36.200 --> 24:38.640
मेरे माता-पिता यूक्रेन में हैं
और उनका तलाक हो चुका है।

24:38.720 --> 24:42.440
मैं अपनी माँ से थोड़ा नाराज़ थी,
क्योंकि उन्होंने मुझे तब छोड़ दिया, जब मैं टीनएजर थी।

24:42.520 --> 24:43.640
और वो मेरे लिए बहुत मुश्किल समय था।

24:43.720 --> 24:49.120
ये ऊर्जा तुम्हारे अंदर से आ रही है।
ये माँ द्वारा छोड़े जाने का दर्द है।

24:49.200 --> 24:50.600
तुम्हें इस पर काम करना होगा, हनी।

24:52.320 --> 24:56.040
अब तुम वही माँ वाला प्यार
अपने पति में ढूँढने लगी हो।

24:56.120 --> 24:58.560
लेकिन वो पति है,
वो सिर्फ़ पति की भूमिका निभा सकता है।

24:58.640 --> 25:00.360
अगर उसे तुम्हें
माँ की तरह संभालना पड़े,

25:00.440 --> 25:02.040
तो वहीं से वो टूटने लगेगा।

25:02.120 --> 25:04.120
क्या तुम्हें लगता है,
कपल्स थेरेपी अच्छा विचार है?

25:04.200 --> 25:07.440
क्योंकि शायद द्युति चाहता है
कि हम थेरेपी के लिए जाएँ।

25:07.520 --> 25:10.520
कपल्स थेरेपी से ज़्यादा,
तुम्हें सेल्फ थेरेपी की ज़रूरत है।

25:11.040 --> 25:13.320
इरीना मदद लेना ही नहीं चाहती।

25:13.400 --> 25:18.040
न जानवी से, न भगवान से,
न ब्रह्मांड से, न इस दुनिया के किसी और से।

25:18.120 --> 25:20.040
उसे बस सहानुभूति चाहिए।

25:20.120 --> 25:23.040
तुम इस शादी को बचाना चाहती हो या नहीं?
या तुम तलाक चाहती हो?

25:23.120 --> 25:24.840
मैं इस शादी को बचाना चाहती हूँ।

25:24.920 --> 25:28.360
इरीना, हर बार तलाक की बात कौन उठाता है?
क्या वो?

25:28.440 --> 25:31.080
-नहीं, इस बार मैंने उसे मजबूर किया।
-पिछली बार तुमने?

25:31.160 --> 25:34.640
इरीना, मैं ये नहीं कह रही कि
सतीश ऐसी चीज़ें कभी नहीं करता, जो मुझे पसंद नहीं हैं।

25:34.720 --> 25:37.920
वो करता है।
लेकिन मैं उससे ये नहीं कहती कि वो मुझसे तलाक ले ले।

25:38.000 --> 25:40.040
हर कपल अलग होता है, है न?

25:40.120 --> 25:43.040
जब मैं उससे मिली,
वो तलाक से गुजर रहा था।

25:43.120 --> 25:45.760
-हम्म।
-और साथ ही उसकी एक गर्लफ्रेंड भी थी।

25:45.840 --> 25:47.960
तो उसकी पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं।

25:48.040 --> 25:51.760
और अब उसके बच्चे अपनी माँ के साथ
यहीं दुबई में रहते हैं।

25:51.840 --> 25:56.480
और मुझे लगता है, उसके बच्चों को स्वीकार करना
बहुत बड़ी बात है, कि वो दुबई में रहते हैं।

25:57.080 --> 25:59.720
उसने उनके लिए अच्छा घर खरीदा,
लक्ज़री कारें दीं।

25:59.800 --> 26:03.120
वो भी हमारी तरह ही शानदार ज़िंदगी जीते हैं।

26:05.120 --> 26:07.360
नहीं, लेकिन उनका
बराबर का हक भी है, है न?

26:07.440 --> 26:08.800
आख़िरकार वो उनका पिता है।

26:08.880 --> 26:11.960
लेकिन हर औरत ये स्वीकार नहीं करती।

26:12.520 --> 26:14.800
-तुम जानती हो, औरतें जलती हैं।
-लेकिन वो बुरी औरतें होती हैं।

26:14.880 --> 26:16.280
तुम बुरी औरत नहीं हो।

26:18.080 --> 26:22.400
हे भगवान! ये सुनकर
जैसे मेरे दिमाग में बम फट गया।

26:22.480 --> 26:25.840
वो उसके बच्चे हैं। उसका खून हैं।

26:25.920 --> 26:29.320
मतलब बच्चों को पैसे चाहिए,
इसलिए उसे उनकी जिम्मेदारी उठानी ही होगी।

26:29.400 --> 26:31.200
-ये सामान्य है।
-तुम भी एक माँ हो।

26:31.280 --> 26:34.440
तुम भी चाहोगी कि तुम्हारे बच्चे
तुमसे बेहतर ज़िंदगी जिएँ।

26:34.520 --> 26:36.520
मेरे लिए इसे स्वीकार करना बहुत बड़ी बात थी।

26:37.560 --> 26:40.400
मेरे बच्चे नहीं थे।
मैं आठ साल तक प्रेग्नेंट नहीं हो पाई।

26:40.480 --> 26:42.200
मैं बहुत असुरक्षित महसूस करती थी।

26:42.280 --> 26:44.440
बेब, वो उसके पास वापस नहीं जा रहा।
अगर उसे उसी के साथ रहना होता,

26:44.520 --> 26:46.680
तो वो पहले ही तलाक नहीं लेता।

26:46.760 --> 26:50.120
मुझे पता है… लेकिन फिर भी,
ईर्ष्या तो होती है।

26:50.200 --> 26:51.200
हम्म।

26:51.280 --> 26:53.760
और तुम इंसानी स्वभाव जानती हो।
मैं असुरक्षित महसूस कर रही थी।

26:54.400 --> 26:58.040
तो सतीश को मुझे देख के लगता था
कि उसके तो बच्चे हैं।

26:58.120 --> 27:00.920
और वो तो अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहा है।
और मैं क्या करूँगी?

27:01.000 --> 27:06.320
तो इतना ज़्यादा भी
ऐसा नहीं बोल सकते हैं कि हम कुछ

27:06.400 --> 27:11.520
फील ही नहीं करते हैं और सब खुले दिल से कह रहे हैं।
क्योंकि हर कोई इंसान फरिश्ता तो नहीं होता है।

27:12.680 --> 27:15.040
अब, इरीना,
छह महीने का सेपरेशन ले लो।

27:15.640 --> 27:17.040
नहीं, छह महीने बहुत ज़्यादा हैं।

27:17.120 --> 27:19.840
ज़्यादा से ज़्यादा दो हफ्ते।

27:19.920 --> 27:24.600
लेकिन आराम से सोचो। मुझे लगता है,
तुम्हें इस सेपरेशन के बारे में अभी बहुत कुछ प्लान करना है।

27:24.680 --> 27:26.080
मुझे नहीं लगता, ये सबसे बुरी चीज़ है।

27:26.160 --> 27:27.800
-और हम फिर मिल सकते हैं।
-आशावादी रहो।

27:27.880 --> 27:28.880
अगर तुम्हें सच में सलाह चाहिए,

27:28.960 --> 27:30.080
-हम फिर मिल सकते हैं।
-हाँ।

27:39.120 --> 27:41.600
रंग महल
जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस होटल

27:49.520 --> 27:52.320
आज मैंने और करण ने
बॉलीवुड थीम्ड लंच रखा है

27:52.400 --> 27:53.440
हमारे सर्किल के लिए।

27:53.520 --> 27:56.440
लेकिन मैंने पम्मी को नहीं बुलाने का फैसला किया।

27:57.560 --> 27:59.160
क्योंकि मुझे शांति चाहिए थी।

27:59.240 --> 28:00.200
रंग महल

28:00.280 --> 28:01.280
बॉलीवुड

28:01.360 --> 28:05.200
तो मैंने सबको एक ब्रीफ भेजी है
कि ये बॉलीवुड-कम्स-टू-दुबई पार्टी है…

28:05.280 --> 28:09.440
…और हर किसी को किसी आइकॉनिक
बॉलीवुड किरदार की तरह तैयार होकर आना है।

28:17.840 --> 28:20.040
मुझे अपना लुक बहुत पसंद आ रहा है।

28:20.120 --> 28:25.760
मैं अपने तरीके से श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दे रही हूँ,
उनकी तरह तैयार होकर।

28:25.840 --> 28:30.560
वो इंडिया की एक शानदार
और सम्मानित अभिनेत्री थीं।

28:30.640 --> 28:32.600
द टेस्ट ऑफ बॉलीवुड
विथ करण एंड तेजस्वी

28:36.680 --> 28:38.680
-ये देख।
-कितना क्यूट है!

28:38.760 --> 28:41.040
"दो दीवाने दुबई में।"

28:41.120 --> 28:45.480
मैं हूँ शहंशाहों का शहंशाह, ज़िल्लेइलाही…

28:45.560 --> 28:46.640
…अकबर महान,

28:46.720 --> 28:49.840
…जिस किरदार को फिल्म जोधा अकबर में
ऋतिक रोशन ने निभाया था।

28:49.920 --> 28:52.400
मैं चाहता था कि मेरा आउटफिट
एक दमदार स्टेटमेंट दे।

28:52.480 --> 28:55.080
मैं बहुत एक्साइटेड हूँ!
उम्मीद है सबको पसंद आएगा!

29:00.600 --> 29:02.880
कितना क्यूट है!

29:02.960 --> 29:04.120
हाँ।

29:06.280 --> 29:08.280
और जो-जो हमने टैग लाइंस लिखी,
वो भी लगवाई हैं,

29:08.360 --> 29:11.160
ताकि अगर किसी ने मिस कर दीं,
तो यहाँ बैठ के ऊपर अपने आप को देख लें।

29:11.240 --> 29:12.480
करण कुंद्रा
सतीश सनपाल

29:12.560 --> 29:13.680
तबिंदा सनपाल
विवेक ओबेरॉय

29:13.760 --> 29:14.880
द्युति पार्रुक
एलिज़े मिर्ज़ा

29:14.960 --> 29:16.480
पामेला सेरेना

29:16.560 --> 29:18.320
ये तो "पामेला" लिखा हुआ है।

29:18.400 --> 29:20.920
-हाँ, सबके नाम हैं यहाँ पर।
-पामेला को तो मैंने बुलाया नहीं है।

29:21.760 --> 29:23.680
जैसे ही मैंने टेबल देखा…

29:23.760 --> 29:26.560
सबसे पहला नाम जो मुझे दिखा… वो पम्मी का था।

29:27.840 --> 29:30.640
-पामेला नहीं! तुम्हें पता है, मुझे वो पसंद नहीं है।
-ऐसा मत करो।

29:30.720 --> 29:33.320
मैंने लैली से साफ कहा था
कि मैं पामेला को नहीं बुलाऊँगी।

29:33.400 --> 29:35.560
मैंने लैली और एलिज़े, दोनों को बताया था।
अब तो मेरी खैर नहीं।

29:35.640 --> 29:38.680
वैसे भी, इरीना मुझ पर भरोसा नहीं करती,
क्योंकि तुम्हारी उस द्युति से दोस्ती है।

29:38.760 --> 29:41.720
तुम लोग एक-दूसरे को सब कुछ बता देते हो,
इसलिए वो मुझे कुछ नहीं बताती।

29:41.800 --> 29:45.080
मैं सच में परेशान हूँ।
एलिज़े, लैली मेरे बारे में क्या सोचेंगी?

29:45.840 --> 29:47.960
यार, तुम मुझे पहले क्यों नहीं बता सकते

29:48.040 --> 29:52.160
कि इस पार्टी में किसे बुलाने वाले हो,
जो उतनी ही मेरी भी पार्टी है?

29:52.240 --> 29:54.120
-हमने ये पार्टी क्यों रखी है?
-क्यों रखी है?

29:54.200 --> 29:55.800
हम यहाँ पर सोशलाइज़ कर रहे हैं न?
हम लोगों को मिल रहे हैं।

29:55.880 --> 29:59.280
-इस सोशलाइजिंग से क्या होगा?
-पता नहीं, मैं बस सबको बुला रहा हूँ।

29:59.360 --> 30:02.720
और तू बोल रही है, तेरी इरीना से बात हुई,
ये हुआ, वो हुआ। भाई, ये कोई किटी पार्टी चल रही है?

30:02.800 --> 30:04.640
यहाँ पर मैं काम कर रहा हूँ। मैं सबको मिल रहा हूँ।

30:04.720 --> 30:07.160
पर ये मेरी पार्टी भी है
और मुझे भी तय करने का हक है कि मैं किसे बुलाऊँ,

30:07.240 --> 30:08.720
और मैं उसे यहाँ नहीं चाहती।

30:08.800 --> 30:11.160
हम यहाँ तुम्हारी सहेलियों के लिए
नहीं आए हैं। हम यहाँ काम के लिए आए हैं।

30:11.240 --> 30:16.480
तेजस्वी, मैं तुम्हें कितनी बार समझाऊँ

30:16.560 --> 30:19.920
कि ज़िंदगी इन बेकार
और छोटी-छोटी बातों के बारे में नहीं है?

30:20.000 --> 30:24.520
मैं यहाँ कुछ बड़ा करने की कोशिश कर रहा हूँ,
और तुम बीच में रुकावट डाल रही हो।

30:24.600 --> 30:26.440
वो आ रही है। वो रास्ते में है।

30:26.520 --> 30:28.920
वो वापस रखो। रुको… नहीं… नहीं…

30:29.000 --> 30:30.840
मुझे ये नहीं चाहिए। मुझे परवाह नहीं।

30:30.920 --> 30:32.880
माफ करना, लेकिन ये मेरी समस्या नहीं है।

30:32.960 --> 30:34.600
तुम उसे अनइनवाइट करो।

30:34.680 --> 30:36.800
उसे अभी रोको, मुझे नहीं पता कैसे।

30:36.880 --> 30:39.200
मुझे फर्क नहीं पड़ता। बस मैं उसे यहाँ नहीं देखना चाहती।

30:39.280 --> 30:40.560
वो अंदर नहीं आएगी।

30:45.240 --> 30:46.600
जानती हो? भाड़ में जाए सब।

30:48.840 --> 30:53.400
हम अपने ही इवेंट में हैं
और किसी और की वजह से लड़ रहे हैं।

30:53.480 --> 30:55.400
तुम किसी और की वजह से लड़ रही हो।

31:06.520 --> 31:08.280
आता माझी सटकली।

31:09.680 --> 31:14.000
मैंने फैसला किया कि मैं अजय देवगन के किरदार
बाजीराव सिंघम की तरह तैयार होऊँगा।

31:14.080 --> 31:16.120
वो बहुत मजबूत किरदार है।

31:16.200 --> 31:18.520
उम्मीद है, मैं उसकी पर्सनैलिटी को
सही तरह निभा पाऊँगा।

31:19.680 --> 31:20.600
हाय!

31:21.440 --> 31:23.160
-कैसी हो?
-मुझे तुम्हारे पीछे पुलिस भेजनी पड़ेगी।

31:23.240 --> 31:25.440
तुम बहुत अच्छे लग रहे हो। इरीना कहाँ है?

31:26.280 --> 31:29.000
उसकी तबीयत ठीक नहीं है।
आज वो आराम कर रही है। लेकिन मैं आ गया हूँ।

31:29.080 --> 31:32.680
मैं और इरीना इन दिनों बहुत कम बात कर रहे हैं।
इसलिए इरीना ने नहीं आने का फैसला किया।

31:37.640 --> 31:40.640
सबसे ज़्यादा इंटरेस्टिंग मुझे पोस्टर्स लगे हैं,
जो कि लेफ्ट साइड पर लगे हुए हैं।

31:40.720 --> 31:44.440
"बीवी का वज़न, सोने का वज़न।"
और वो मैं ही हूँ।

31:45.080 --> 31:47.280
-हाय!
-बहुत सुंदर! शांतिप्रिया?

31:47.880 --> 31:49.440
-और ये गुलाब!
-हाँ।

31:49.520 --> 31:52.120
-और ये श्रीदेवी है।
-बहुत सुंदर!

31:53.680 --> 31:55.960
-तुम्हें पता है?
-मुझे हेडपीस से समझ आ गया।

31:57.840 --> 32:01.040
मैं नहीं चाहता कि किसी को पता चले
कि बस पाँच मिनट पहले ये हुआ।

32:01.120 --> 32:03.320
क्योंकि ये वो नहीं था, जो मैं चाहता था।

32:03.400 --> 32:04.960
आज की इस मुलाकात का मकसद ये नहीं था।

32:05.040 --> 32:06.040
-कुछ गलत नहीं न किया।
-वो कौन है?

32:06.120 --> 32:10.120
क्योंकि मेरे को लग रहा है कि
दिल्ली वाले रॉकी और अपनी रानी, है न?

32:10.200 --> 32:11.520
-वो कौन है?
-ओम शांति ओम।

32:11.600 --> 32:13.600
ओम शांति ओम!

32:13.680 --> 32:14.800
तो आप उसमें अर्जुन रामपाल बने हो?

32:15.400 --> 32:17.600
पता नहीं।

32:17.680 --> 32:19.080
जो भी है, अच्छा वाला है।

32:19.160 --> 32:21.280
-आने के लिए शुक्रिया।
-हाय, आने के लिए शुक्रिया।

32:21.360 --> 32:24.680
मैं ये नहीं दिखाऊँगी
कि अभी तीन सेकेंड पहले

32:24.760 --> 32:27.720
मैं लड़ रही थी और मैं बहुत खराब मूड में थी।
जाहिर है, मैं दिखावा करूँगी।

32:34.880 --> 32:37.040
हैलो! सभी को हैलो!

32:37.120 --> 32:39.120
-हाय!
-हाय!

32:39.200 --> 32:40.200
-कैसे हो?
-अच्छी लग रही हो।

32:40.280 --> 32:41.320
-अच्छे लग रहे हो।
-कमाल लग रही हो।

32:41.400 --> 32:42.840
आज तुम कौन हो?

32:43.600 --> 32:46.440
प्लीज़, तेजस्वी।
प्लीज़… …कुछ मत करना।

32:46.520 --> 32:47.640
-देसी गर्ल।
-आज तुम कौन हो?

32:47.720 --> 32:49.400
-देसी गर्ल।
-देसी गर्ल।

32:50.600 --> 32:52.840
मुझे तेजा
ज़्यादा पसंद नहीं है।

32:52.920 --> 32:55.080
काफ़ी मुझे अनॉय करती है।
सिर खाती है।

32:55.160 --> 32:57.240
लेकिन मुझे करण से कोई दिक्कत नहीं है।
इसलिए मैं आई थी।

32:58.120 --> 33:01.800
आ गई है पम्मी और…
…अब मैं बहुत बड़ी मुसीबत में हूँ।

33:02.560 --> 33:05.680
-ओह, मुझे ये गोल्डन वीज़ा वाला बहुत पसंद आया।
-इस पर नेम बैज में लिखा है।

33:05.760 --> 33:08.240
कहाँ से हूँ, पूछना मत।
तुझा आई।

33:09.680 --> 33:10.960
मेरी बंदूक।

33:11.040 --> 33:12.880
ये बेटे की है।

33:13.800 --> 33:15.600
-मैं आज गोली…
-आज सब कुछ चुरा लिया है।

33:15.680 --> 33:17.960
आज तो गोली पामेला को ही मारूँगा।

33:18.040 --> 33:19.080
गुस्सा है आपसे?

33:19.160 --> 33:22.440
भाई पामेला, हर बंदा तेरे से गुस्सा है?
चक्कर क्या है?

33:23.120 --> 33:26.320
एक मिनट। ज़रा रुको।
वहाँ क्या हो रहा है?

33:26.400 --> 33:30.240
बिंदा, मुझे कुछ
डिस्कस करना था तुम्हारे साथ।

33:30.320 --> 33:33.320
जो हमारा दो दिन पहले डिस्कशन हुआ…

33:33.400 --> 33:36.640
कि तुमने बोला,
पामेला ने मुझे ये बोला, वो बोला,

33:36.720 --> 33:39.280
और जो घर पर ड्रामे हुए…

33:39.880 --> 33:43.680
तो मैं पामेला से पूछना चाहता हूँ
कि मुझे कहाँ देखा है लड़की के साथ।

33:44.200 --> 33:49.000
मैं पामेला से समझना चाहता हूँ
कि उसने ऐसी बातें क्यों की।

33:49.080 --> 33:51.760
क्या उसे मुझे कहीं देखा? ये क्या था?

33:52.440 --> 33:55.160
पता तो चले सबको असलियत
कि तुमने क्या बोला है बिंदा को।

33:55.240 --> 33:59.040
ये नहीं बोली थी कि मैंने देखा है।
मैंने बोला, मैंने सुना है।

33:59.120 --> 34:02.280
और जाहिर है, बिंदा मेरी दोस्त है,
तो मुझे उसे बताना ही था, है न?

34:02.360 --> 34:04.680
तो मैंने इसको ये बताया था,
वैसे बात कर लो आपको…

34:04.760 --> 34:06.240
नहीं, तुम्हें उसे बताने की
जरूरत क्यों पड़ी?

34:06.320 --> 34:09.040
वो मेरी दोस्त है। हम अच्छे दोस्त हैं।

34:09.120 --> 34:12.080
मैं काफ़ी शॉक्ड थी,
जैसे सतीश ने सबके सामने बात की थी।

34:12.160 --> 34:16.920
पर बिंदा जी को तो पता ही है, वो हर हफ्ते,
हर वीकेंड अलग-अलग लड़कियों के साथ होते हैं।

34:17.000 --> 34:18.360
एक मिनट दो, हम बात कर रहे हैं।

34:18.440 --> 34:20.440
हम बात कर रहे हैं।
ये हमारे बीच की बात है।

34:20.520 --> 34:24.120
उसका मुँह तो बंद ही नहीं होता।

34:24.200 --> 34:27.560
मेरी, सतीश और बिंदा की स्थिति
एक बड़ों की बातचीत है।

34:27.640 --> 34:28.720
बीच में मत पड़ो।

34:28.800 --> 34:32.120
नहीं, ऐसा नहीं है, क्योंकि तुम ये बात
सबके सामने कर रही हो, पम्मी।

34:32.200 --> 34:35.440
ऑब्वियसली वो मुझे बोलने से मना करेगी,
क्योंकि मेरी बात सही है।

34:35.520 --> 34:39.680
और दूसरों का घर तोड़ के अगर आप सपने देख रहे हो
कि किसी दिन मेरा घर बसे

34:39.760 --> 34:41.040
ये कभी नहीं हो सकता।

34:41.120 --> 34:42.360
क्योंकि ये कर्मा है।

34:42.440 --> 34:45.960
बिंदा को ये लगा
कि कोई सीरियस रिलेशनशिप चल रही है मेरी।

34:46.040 --> 34:50.000
पहले मुझे…
नहीं। नहीं, पहले मुझे पैम ने बोला कि पैम ने खुद देखा है।

34:50.080 --> 34:53.320
तो मैं डर गई। मैंने कहा, पता नहीं कौन है।
फिर बोल रही है, अभी चेंज कर लिया है।

34:53.400 --> 34:56.520
-नहीं, मैंने नहीं बदला। मैंने नहीं बोला, मैंने खुद देखा।
-किसी और ने देखा।

34:56.600 --> 34:58.920
मैंने कहा, मुझे खबर आई है।
यही मैंने कहा था।

34:59.000 --> 35:05.000
अगर आप किसी की वाइफ को
या किसी की गर्लफ्रेंड को ऐसे आप जा के अगर बोलोगे

35:05.080 --> 35:09.920
तो एक्चुअली न वो डिफरेंट माइंड से,
मतलब वो सोचने लगता है न कि क्या चल रहा है।

35:10.000 --> 35:11.920
-शक पैदा हो गया बेफालतू में।
-हाँ।

35:12.000 --> 35:13.280
-अगर…
-तो ये एक बड़ी बात बन जाती है।

35:13.360 --> 35:15.880
वो तो बात होती है।
मैंने इससे बोला, सतीश का अफेयर चल रहा है

35:15.960 --> 35:18.880
किसी के साथ है,
वो अलग बात है।

35:20.360 --> 35:25.520
आप किसी की फ्रेंड हो, और सामने वाली
अपनी फ्रेंड का ही घर बर्बाद कर रही हो।

35:25.600 --> 35:28.920
फ्रेंड्स का मतलब होता है कि आपके पार्टनर…

35:29.000 --> 35:33.040
आपके फ्रेंड्स के पार्टनर के बीच में
अगर कोई इश्यू चल रहा हो, उसको सॉल्व करना।

35:33.120 --> 35:34.560
ना कि इश्यू बनाना।

35:34.640 --> 35:38.440
और अगर आप पर्सनली मिलने बुलाते हो,
तो वो ऐसे भी लगता है कि तुम उसे चेतावनी दे रही हो

35:38.520 --> 35:41.000
कि हाँ, मैंने तेरे पति के बारे में ये ये सुना है।

35:42.040 --> 35:46.680
ऐसा लगता है,
जैसे तुम दोनों के बीच दूरी पैदा करना चाहती हो।

35:46.760 --> 35:48.840
नेक्स्ट टाइम मैं बताऊँगी ही नहीं कुछ फिर।

35:48.920 --> 35:52.000
नेक्स्ट टाइम अब नहीं करेंगे।
मेरे से प्रॉमिस किया है, अब नहीं करेंगे।

35:52.080 --> 35:54.440
मैं बिंदा से थोड़ा निराश थी,

35:54.520 --> 35:57.240
क्योंकि मेरी इंटेशन थीं क्लियर।

35:57.320 --> 36:00.960
और मैं चाहती थी
कि वो इस स्थिति को सुलझाए।

36:01.040 --> 36:03.720
गुड इंटेशन से
फिर मैं खुद ही बुरी बन गई।

36:06.360 --> 36:07.360
प्लेबॉय

36:07.440 --> 36:10.840
मैंने फैसला किया कि मैं अपने
पसंदीदा बॉलीवुड किरदारों में से एक बनकर आऊँगी,

36:10.920 --> 36:12.800
मैं हूँ न की मिस चांदनी।

36:12.880 --> 36:14.800
-हाय, कैसी हो?
-हाय, अच्छी हूँ। शुक्रिया। तुम कैसी हो?

36:15.920 --> 36:18.560
तेजस्वी ने हमसे वादा किया था
कि पामेला वहाँ नहीं होगी।

36:19.400 --> 36:21.880
लेकिन वो यहाँ आई है।
मुझे ज़रा भी हैरानी नहीं हुई।

36:22.400 --> 36:24.040
-लैली कहाँ है?
-तो दोस्तों…

36:24.120 --> 36:27.400
आज उसकी तबीयत ठीक नहीं है।
वो पूरी रात बीमार रही।

36:27.480 --> 36:30.400
मैं बस भगवान का शुक्र मना रही हूँ
कि लैली नहीं आई है…

36:30.480 --> 36:33.640
क्योंकि मैंने उसे कमिट किया था
कि मैं पामेला को नहीं बुलाऊँगी।

36:33.720 --> 36:35.520
-वो यहाँ क्यों आई है?
-सब लोग आए हैं…

36:35.600 --> 36:38.800
असल में करण ने उसे बुलाया है।

36:38.880 --> 36:43.080
और मुझे तो पता भी नहीं था कि वो उसे बुलाने वाला है।
ये मेरे लिए भी सरप्राइज़ था।

36:43.160 --> 36:45.640
हाँ। मैं अभी कोई तमाशा नहीं करना चाहती,
लेकिन ये सही नहीं है।

36:45.720 --> 36:50.000
एक बार फिर, तेजस्वी हमें
उस पर भरोसा न करने की वजह दे रही है।

36:50.080 --> 36:51.720
वो हम लड़कियों की सच्ची दोस्त नहीं है।

36:53.480 --> 36:55.240
फरहाना बोदी
टीवी कलाकार

36:55.320 --> 36:57.320
मैं बहुत एक्साइटेड हूँ!

36:57.400 --> 37:00.320
फरहाना दुबई की
बहुत सफल इन्फ्लुएंसर है।

37:00.400 --> 37:01.880
मुझे बहुत खुशी है कि वो यहाँ आई है।

37:01.960 --> 37:04.040
मैं यहाँ आकर इस बॉलीवुड पार्टी को
सेलिब्रेट करने के लिए

37:04.120 --> 37:05.960
-बहुत खुश हूँ, है न?
-हाँ, बॉलीवुड थीम।

37:06.040 --> 37:07.960
हम बॉलीवुड को
दुबई ला रहे हैं।

37:10.040 --> 37:13.560
विवेक ओबेरॉय
सीरियल निर्माता और अभिनेता

37:13.640 --> 37:15.400
कैसे हो सब लोग, यार?

37:16.000 --> 37:18.040
-देखो कौन आया है!
-कमाल है!

37:18.840 --> 37:22.240
विवेक ओबेरॉय
इंडियन सिनेमा के एक बहुत ही

37:22.320 --> 37:23.440
बहुत इम्पॉर्टेंट सदस्य हैं।

37:23.520 --> 37:25.960
सिर्फ़ अभिनेता और बड़े स्टार ही नहीं,

37:26.040 --> 37:30.120
बल्कि बहुत सफल बिज़नेसमैन भी हैं।

37:30.880 --> 37:32.360
जाहिर है, ये बॉलीवुड इवेंट है

37:32.440 --> 37:34.280
जो उनके बिना अधूरा ही होता।

37:34.360 --> 37:38.600
तो अब जब विवेक ओबेरॉय यहाँ हैं,
ये पार्टी और भी ज़्यादा बॉलीवुड लग रही है।

37:38.680 --> 37:41.160
मुझे तुम सबके आउटफिट बहुत पसंद आए।
बहुत ग्रैंड और शानदार।

37:41.240 --> 37:45.160
ये तो किसी शहज़ादे की तरह तैयार हुआ है।
क्या तुम मुग़ल-ए-आज़म से हो?

37:45.240 --> 37:47.040
जोधा अकबर, ऋतिक रोशन।

37:47.120 --> 37:48.920
-हाँ, जोधा में ऋतिक… सही।
-हाँ, हाँ।

37:49.000 --> 37:50.080
सब लोग आ गए?

37:50.160 --> 37:51.600
हाँ, सब आ गए हैं।
चलो, कुछ खाते हैं।

37:51.680 --> 37:53.440
हाँ, बिल्कुल। मुझे भी भूख लगी है।

37:53.520 --> 37:54.560
हाँ, चलो।

38:05.160 --> 38:07.960
होस्ट कहाँ हैं, यार?
करण कहाँ है? तेजा कहाँ है?

38:08.040 --> 38:10.040
-करण!
-दोस्तों, कुछ होने वाला है।

38:25.680 --> 38:27.600
एक माहौल सेट करना बहुत ज़रूरी है।

38:27.680 --> 38:30.800
तो हमने एक
डांस परफॉर्मेंस प्रिपेयर की थी सबके लिए,

38:30.880 --> 38:32.840
क्योंकि यही तो बॉलीवुड की पहचान है।

38:41.640 --> 38:43.880
करण बेचारा सीधा सा है, यार।

38:44.520 --> 38:47.400
तो मैं बहुत अच्छे से देख रही थी
कि दोनों कैसा डांस कर रहे हैं।

38:47.480 --> 38:50.600
तेजस्वी बहुत अच्छी डांसर है,
और बहुत अच्छे से मूव कर रही है।

38:50.680 --> 38:51.840
करण का डांस भी बुरा नहीं है।

39:06.240 --> 39:07.720
अरे!

39:13.640 --> 39:17.080
शुरू करने से पहले
मैं अपनी तरह से ये बोलना चाहता था कि

39:17.160 --> 39:20.280
इस टेबल पर बैठे हर इंसान का शुक्रिया
और उनका भी, जो यहाँ नहीं हैं।

39:20.360 --> 39:21.360
हाँ।

39:21.440 --> 39:25.720
उन लोगों के लिए भी एक
बहुत बड़ा शुक्रिया है मेरी तरफ से कि आप लोगों ने न

39:25.800 --> 39:28.080
बिना सोचे, बिना हिचकिचाए…

39:28.160 --> 39:32.040
ये बहुत सुखद एहसास है,
जब हमें एक फैमिली की तरह एक्सेप्ट किया जाता है।

39:32.120 --> 39:35.640
जब से मैं दुबई आया हूँ,
मैं बिल्कुल नया इंसान बन गया हूँ।

39:35.720 --> 39:38.720
मैं पहले से ज़्यादा खुश हूँ।
और जितने भी लोग उस टेबल पर थे,

39:38.800 --> 39:43.880
किसी न किसी ने, छोटा या बड़ा, मेरे…
मेरी ग्रोथ के लिए या मेरी सपोर्ट के लिए कुछ किया है।

39:44.480 --> 39:48.640
आज इस टेबल पर बैठा हर इंसान
मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

39:48.720 --> 39:52.080
और पम्मी, मैं ये तुम्हारे लिए भी कह रहा हूँ,
क्योंकि मुझे लगता है कि हम…

39:53.440 --> 39:58.240
हाँ, हम लड़ते हैं, बहस करते हैं, लेकिन हमें
एक-दूसरे की ज़रूरत भी है, ताकि संतुलन बना रहे।

39:58.320 --> 40:00.880
-संतुलन बना रहे।
-मुझे इरीना की कमी महसूस हो रही है,

40:00.960 --> 40:04.440
और लैली
और रिज़वान साजन फैमिली की भी।

40:04.520 --> 40:05.640
वो लोग ट्रैवल कर रहे हैं।

40:05.720 --> 40:08.520
आप सबके सपोर्ट के लिए धन्यवाद।
और मैं बस आप सबसे यही कहना चाहती हूँ

40:08.600 --> 40:10.080
कि आगे भी हमें इसी तरह सपोर्ट करते रहिए।

40:10.160 --> 40:12.960
जैसे आप आए हैं हमारे इवेंट पर,
हमें बहुत अच्छा लग रहा है।

40:13.040 --> 40:15.920
इससे बहुत कुछ पता चलता है।
तो मैं सच में बहुत आभारी हूँ।

40:16.000 --> 40:17.320
शुक्रिया। बहुत बहुत शुक्रिया।

40:17.920 --> 40:19.600
दुबई में आपका स्वागत है।

40:21.920 --> 40:23.880
तेजस्वी सबकी दोस्त बनने की कोशिश कर रही है।

40:23.960 --> 40:26.680
लेकिन मैं उससे थोड़ी दूरी बनाकर रखूँगी।

40:26.760 --> 40:30.640
मुझे लगता है,
इस समय मुझे उसकी किसी बात पर भरोसा नहीं है।

40:30.720 --> 40:31.880
चलो, खाना खाते हैं।

40:39.720 --> 40:42.040
खाना आ गया है
और प्रॉपर इंडियन फूड है।

40:42.120 --> 40:45.440
थाली लगी हुई है, जिसमें अलग-अलग चीज़ें हैं।

40:46.200 --> 40:49.240
सुनो, दोस्तों,
मैं बस इतना कहना चाहती हूँ, बहुत-बहुत शुक्रिया।

40:49.320 --> 40:51.800
और मेरा जन्मदिन आने वाला है,

40:51.880 --> 40:56.040
तो मैं चाहती हूँ कि आप सब वहाँ आएँ
और पार्टी के लिए तैयार रहें।

40:56.120 --> 40:57.680
क्या तुम उन लोगों को भी बुला रही हो,
जो आज यहाँ नहीं हैं?

40:57.760 --> 41:00.280
हाँ, मैं सबको बुला रहा हूँ।
क्यों नहीं?

41:00.360 --> 41:03.880
ज़िंदगी छोटी है,
और हमें साथ मिलकर जश्न मनाना चाहिए। बिल्कुल।

41:03.960 --> 41:06.200
मैं और लैली तो बिल्कुल नहीं जाएँगे।

41:06.280 --> 41:08.880
क्योंकि वो हमारे लिए महत्वपूर्ण नहीं है।
हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

41:08.960 --> 41:11.480
-सतीश, आप आएँगे मेरे बर्थडे पर?
-निपटा दिया?

41:11.560 --> 41:14.760
-देखो, तुम बुलाओगी, तो मैं आ जाऊँगा।
-ऑ!

41:15.920 --> 41:19.200
पामेला ने उस चीज़ को
बहुत अच्छे से हैंडल किया सबके सामने।

41:19.280 --> 41:21.920
और वो नहीं चाहती थी, कोई इश्यू क्रिएट हो।

41:22.000 --> 41:23.440
वो बहुत स्मार्ट लड़की है।

41:24.280 --> 41:27.360
मैं नहीं चाहता
कि मैं उससे लड़ाई करूँ या कुछ हो।

41:28.040 --> 41:32.360
जब से आप लोगों ने यहाँ शिफ्ट होने का फैसला किया है,
बहुत सारे लोग अब दुबई आ रहे हैं।

41:32.440 --> 41:33.840
प्रॉपर्टी मार्केट बूम रहा है।

41:33.920 --> 41:36.840
हर समय
नए-नए शानदार प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं।

41:37.440 --> 41:39.160
और ये बहुत अच्छा चल रहा है।

41:39.240 --> 41:40.440
हाँ।

41:41.800 --> 41:44.920
मुझे द्युति से बात करनी है।
मुझे जानना है, क्या चल रहा है।

41:45.000 --> 41:47.920
-कैसी है? बड़ी अच्छी लग रही हो।
-तो बताओ। शुक्रिया।

41:48.000 --> 41:49.920
बताओ, इरीना के साथ क्या हो रहा है।

41:50.000 --> 41:54.600
तुमने करण को सब कुछ बताया।
और फिर करण ने मुझे बताया, जो कि स्वाभाविक है,

41:54.680 --> 41:57.160
क्योंकि पति-पत्नी एक-दूसरे को सब बताते हैं।

41:57.240 --> 41:59.800
-जो तू नहीं करता है इरीना के साथ।
-क्या नहीं करता हूँ? बताओ।

41:59.880 --> 42:02.840
मैं सच बताऊँ,
करण और मेरा झगड़ा हुआ था,

42:02.920 --> 42:05.560
क्योंकि करण ने मुझे नहीं बताया
कि पम्मी आने वाली है।

42:05.640 --> 42:07.800
समस्या उसके आने की नहीं है।

42:07.880 --> 42:10.040
समस्या ये है कि उसने मुझे बताया नहीं।

42:10.120 --> 42:12.240
भूल गया होगा।
इतनी चीज़ें करते हैं।

42:12.320 --> 42:14.040
लेकिन ये ज़रूरी बातें हैं,

42:14.120 --> 42:16.440
और किसी को बता देने में
ज़्यादा मेहनत भी नहीं लगती।

42:16.520 --> 42:18.720
लेकिन देखो, आया, तो देखो,
कितने आप लोग मज़े भी कर रहे हो साथ में।

42:18.800 --> 42:20.880
नहीं, बात सिर्फ़ इतनी नहीं है।

42:20.960 --> 42:27.480
मैं कोशिश कर रही हूँ जानने की कि
द्युति क्या इमोशन है, क्या इंटेशन है इस शादी को लेकर।

42:27.560 --> 42:31.720
मैं उसे समझाने की कोशिश कर रही हूँ
कि इरीना के जो कम्प्लेंट्स हैं, वो भी जायज़ है।

42:32.440 --> 42:35.120
तुम्हारी माँ भी
तुम दोनों के साथ रहने के खिलाफ हैं?

42:35.200 --> 42:38.920
खिलाफ नहीं…
ये बस एक सच्चाई है, या कहो रियलिटी चेक।

42:39.000 --> 42:43.600
उसके जो भी कम्प्लेंट्स हैं मेरे बारे में,
ठीक है, वो सही हो सकती हैं।

42:43.680 --> 42:47.400
लेकिन अंत में,
हम मर्दों की कुछ जिम्मेदारियाँ होती हैं।

42:47.480 --> 42:49.800
क्या मैं अपनी जिम्मेदारियों में कहीं असफल होता हूँ?

42:49.880 --> 42:51.520
-जवाब हमेशा "नहीं" होगा, लेकिन…
-नहीं।

42:51.600 --> 42:54.880
लेकिन तुम अपनी जिम्मेदारी
सिर्फ़ पिता के रूप में बहुत गंभीरता से लेते हो।

42:54.960 --> 42:57.240
लेकिन क्या तुम पति की जिम्मेदारी भी
उतनी ही गंभीरता से लेते हो?

42:57.320 --> 43:01.280
मैं अपनी पूरी कोशिश करता हूँ।
मैं बस चाहता था कि वो एक माँ होने की जिम्मेदारी ले।

43:01.360 --> 43:03.360
-ठीक है।
-वो ये नहीं कह सकती कि वो माँ नहीं बनेगी

43:03.440 --> 43:07.800
सिर्फ इसलिए कि उसका पति
बच्चों से आगे की चीज़ों के बारे में नहीं सोच रहा।

43:09.400 --> 43:11.280
-क्या मैं तुम्हें कुछ बताऊँ?
-हम्म।

43:12.760 --> 43:14.160
और तुम इसे ऐसे लेना…

43:14.240 --> 43:16.480
-जैसे ये एक भाई कह रहा है।
-ठीक है।

43:16.560 --> 43:18.320
करण और तेजा मेरे बहुत करीब आ गए हैं।

43:18.400 --> 43:21.440
इसलिए मैंने मौका देखकर
उसे अपनी राय दे दी।

43:21.520 --> 43:23.160
मैं करण से बात कर रहा था।

43:25.160 --> 43:26.760
-पता है, मैं…
-यार, तुम मुझे डरा रहे हो।

43:26.840 --> 43:28.320
तुम मुझे डरा रहे हो, है न?

43:28.400 --> 43:31.840
मुझे यकीन है कि
तुम्हारे दिमाग में भी है कि वो कब प्रपोज़ करेगा,

43:31.920 --> 43:33.160
तुम्हारी शादी कब होगी

43:33.240 --> 43:34.480
-और ऐसी ही बातें।
-हाँ।

43:35.560 --> 43:37.480
तुम्हें क्या लगता है,
उसने अभी तक ऐसा क्यों नहीं किया?

43:37.560 --> 43:39.120
तुम्हें क्या लगता है,
वो अब भी क्यों हिचकिचा रहा है?

43:39.200 --> 43:41.800
मैंने इस बारे में इतनी गहराई से नहीं सोचा।

43:41.880 --> 43:43.960
लेकिन तुम्हें सोचना चाहिए, है न? तुम्हें सोचना होगा।

43:44.040 --> 43:46.160
इनमें से एक बात ये है कि

43:46.240 --> 43:50.760
उसे लगता है कि
बॉयफ्रेंड या होने वाले पति से ज़्यादा,

43:50.840 --> 43:54.800
तुम हर चीज़ के लिए उस पर निर्भर हो।

43:54.880 --> 43:58.280
-हम्म।
-तुम जानती हो, मर्द क्या देखना चाहते हैं?

43:59.040 --> 44:01.640
मेरी औरत एक परिपक्व महिला होनी चाहिए।

44:01.720 --> 44:05.000
मैं चाहता हूँ कि मेरी साथी
माँ बनने के लिए तैयार हो।

44:05.080 --> 44:10.120
ये चीज़ में
थोड़ा सा उसको झिझक हो रहा है।

44:10.200 --> 44:12.600
उसे इस बात की थोड़ी चिंता है।

44:13.120 --> 44:16.400
मुझे समझ नहीं आ रहा, ये सारी चीज़े करण
द्युति को क्यों बता रहा है।

44:16.480 --> 44:20.680
और ये क्या चल रहा है कि मतलब दोनों
जब भी मिलते हैं, तो अपनी बीवी की बुराईयाँ करते हैं?

44:21.320 --> 44:23.480
देखो, करण मुझसे नौ साल बड़ा है।

44:23.560 --> 44:25.680
इसलिए उसके लिए
ये एक बड़ा बदलाव है…

44:25.760 --> 44:29.000
-हाँ, शायद।
-…जिसमें न वो गलत है, न मैं।

44:29.080 --> 44:30.800
मुझे तुम्हें एक और बात बतानी है।

44:30.880 --> 44:31.920
क्या?

44:33.480 --> 44:35.360
उसने अपने पूरे परिवार से बात की।

44:37.440 --> 44:39.360
ये मेरे लिए बहुत बड़ा झटका है।

44:39.440 --> 44:43.440
करण ने उसकी फैमिली को कॉल किया है,
ये मुझे पता ही नहीं था।

44:43.520 --> 44:45.960
मुझे नहीं पता कि उसकी फैमिली ने
उसके सामने मेरे बारे में क्या कहा।

44:46.040 --> 44:48.040
इस समय मुझे बहुत चिंता हो रही है।

44:48.840 --> 44:51.560
लेकिन मुझे ये बात पता ही नहीं थी।
उसने मुझे ये क्यों नहीं बताया?

44:52.520 --> 44:57.400
शायद उसे लगा कि परिवार की सलाह
हमेशा महत्वपूर्ण होती है

44:57.480 --> 45:00.560
और कितनी कीमती हो सकती है।
और वो तुम्हें सही दिशा दे सकती है।

45:01.200 --> 45:03.760
अभी ये क्या हो गया?

45:03.840 --> 45:05.240
मैं किसी और चीज़ के बारे में
सोच ही नहीं पा रही।

45:05.840 --> 45:08.800
मुझे…
मुझे इस बारे में करण से बात करनी ही होगी।
