WEBVTT

00:00:09.160 --> 00:00:11.160 align:center
डी'लिरियो - द वेस्टिन दुबई मीना
सेयाही - बीच रिज़ॉर्ट और मरीना

00:00:11.240 --> 00:00:12.600 align:center
द वेस्टिन

00:00:14.040 --> 00:00:16.800 align:center
इरीना सबके सामने
ये ड्रामा कर रही है।

00:00:16.880 --> 00:00:17.880 align:center
द्युति पार्रुक
उद्योगपति

00:00:17.960 --> 00:00:19.960 align:center
सच कहूँ, तो ये सबसे बुरी चीज़ थी,
जो वो कर सकती थी।

00:00:20.040 --> 00:00:21.840 align:center
एक औरत होकर वहाँ खड़ी नहीं रह सकती…

00:00:21.920 --> 00:00:22.920 align:center
डब्ल्यूसी

00:00:23.000 --> 00:00:25.960 align:center
…जो खुद को "महिला सशक्तिकरण" की मिसाल बताए
और फिर किसी और को नीचा दिखाए।

00:00:26.040 --> 00:00:27.320 align:center
और तुम बूढ़ी हो।

00:00:27.400 --> 00:00:29.320 align:center
पामेला सेरेना
सोशलाइट

00:00:30.040 --> 00:00:31.200 align:center
मैं इस सब से बाहर जा रही हूँ।

00:00:31.280 --> 00:00:32.280 align:center
इरीना किनाख
द्युति की पत्नी

00:00:32.360 --> 00:00:34.600 align:center
-क्या वो सच में जा रही है?
-हाँ।

00:00:36.560 --> 00:00:37.560 align:center
तुम ये नहीं कह सकती कि…

00:00:37.640 --> 00:00:38.640 align:center
एलिज़े मिर्ज़ा

00:00:38.720 --> 00:00:40.880 align:center
…मैं कोई ऐसी लड़की हूँ,
जो दूसरों के मर्द छीनने आती है।

00:00:40.960 --> 00:00:43.880 align:center
बेब, मैं ऐसा क्यों करूँगी?
ये घिनौना है।

00:00:43.960 --> 00:00:45.680 align:center
मुझे नहीं लगता,
ये ज़रा भी सम्मानजनक है।

00:00:45.760 --> 00:00:46.760 align:center
लैली मिर्ज़ा
व्लॉगर

00:00:46.840 --> 00:00:49.960 align:center
अगर कोई आदमी किसी औरत के साथ है,
तो मैं कभी ऐसा नहीं करूँगी। मेरे लिए ये अपमानजनक है।

00:00:50.040 --> 00:00:55.240 align:center
वो बस आग में घी डाल रही है और कहानियाँ गढ़ रही है,
मुझे बदनाम करने के लिए। किसलिए?

00:00:55.320 --> 00:00:56.160 align:center
सफ़ा सिद्दीकी

00:00:56.240 --> 00:00:58.240 align:center
-इस टेबल की एनर्जी बहुत घटिया है।
-सच में बहुत घटिया।

00:00:58.320 --> 00:01:00.080 align:center
मैं जा रही हूँ। बहुत हो गया।

00:01:00.160 --> 00:01:02.080 align:center
तुम मेरा नाम खराब नहीं कर रही हो।

00:01:02.160 --> 00:01:04.720 align:center
तुम सिर्फ ये साबित कर रही हो
कि तुम्हारा नाम याद रखने लायक नहीं है।

00:01:04.800 --> 00:01:07.800 align:center
मेरा नाम अपनी ज़ुबान पर मत लाना।

00:01:11.440 --> 00:01:12.440 align:center
तेजस्वी प्रकाश
अभिनेत्री और टीवी स्टार

00:01:12.520 --> 00:01:14.280 align:center
मैं यहाँ और नहीं रुकना चाहती।
मुझे बस निकलना है।

00:01:14.360 --> 00:01:15.520 align:center
-बाय।
-बाय।

00:01:15.600 --> 00:01:16.760 align:center
-शुक्रिया। बाय।
-गुड नाइट।

00:01:19.440 --> 00:01:21.040 align:center
-इवेंट कैसा लगा?
-अच्छा था।

00:01:21.120 --> 00:01:24.040 align:center
लेकिन सच में, जब ये ड्रामा शुरू हुआ,
तो तुम…

00:01:24.120 --> 00:01:25.720 align:center
तुम्हें कुछ कहना चाहिए था।
तुम एक मर्द हो।

00:01:25.800 --> 00:01:28.560 align:center
लेकिन तुम खुद को
इतना अनरिस्पेक्टेड दिखा रहे हो।

00:01:28.640 --> 00:01:30.760 align:center
तुम बस इतना ही कर रहे हो।

00:01:30.840 --> 00:01:35.360 align:center
एक असली मर्द कभी ये नहीं होने देता
कि दूसरी औरतें उसकी पत्नी पर चिल्लाएँ।

00:01:37.640 --> 00:01:39.720 align:center
मुझे नहीं पता,
मैं ये और कितना सह पाऊँगा।

00:01:39.800 --> 00:01:41.760 align:center
मुझे बैठकर उससे बात करनी होगी।

00:01:43.640 --> 00:01:47.560 align:center
देसी ब्लिंग

00:01:59.160 --> 00:02:02.440 align:center
टॉप शेफ
जुमेराह 1

00:02:03.400 --> 00:02:04.640 align:center
हैलो, शेफ!

00:02:04.720 --> 00:02:07.120 align:center
-हैलो! कैसी हो?
-तुम्हें यहाँ देखकर अच्छा लगा!

00:02:07.200 --> 00:02:08.800 align:center
हाँ, दुबई में आने के बाद

00:02:08.880 --> 00:02:11.560 align:center
मैंने और करण ने
बहुत सारे बिज़नेस आइडियाज़ सोचे तो हैं।

00:02:11.640 --> 00:02:13.440 align:center
एफ एंड बी उनमें से एक है।

00:02:13.520 --> 00:02:15.040 align:center
-यकीन नहीं हो रहा…
-तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

00:02:15.120 --> 00:02:16.800 align:center
…मैं तुमसे यहाँ दुबई में मिल रही हूँ!

00:02:16.880 --> 00:02:19.080 align:center
-किसने सोचा था?
-सच में, किसने सोचा था?

00:02:19.160 --> 00:02:24.560 align:center
मेरी टेस्टिंग के लिए
मैं मेन्यू क्यूरेट करने वाली हूँ शेफ रणवीर के साथ

00:02:24.640 --> 00:02:26.960 align:center
उस रेस्टोरेंट के लिए,
जो मैं दुबई में खोल रही हूँ।

00:02:27.040 --> 00:02:28.040 align:center
रणवीर बरार
सेलिब्रिटी शेफ

00:02:28.120 --> 00:02:30.400 align:center
दुबई में इंडियन फूड के लिए
हमेशा जगह है। मैं हमेशा यही कहता हूँ।

00:02:30.480 --> 00:02:34.600 align:center
और मेरे बहुत से
यहाँ दुबई के फ्रेंड्स बन चुके हैं।

00:02:34.680 --> 00:02:36.560 align:center
और मैं चाहती थी
कि तुम उनसे मिलो,

00:02:36.640 --> 00:02:38.840 align:center
क्योंकि मैंने उन्हें टेस्टिंग के लिए बुलाया है।

00:02:47.880 --> 00:02:50.280 align:center
-हैलो।
-हाय!

00:02:50.360 --> 00:02:52.120 align:center
-हैलो!
-हैलो!

00:02:52.640 --> 00:02:55.200 align:center
-कैसे हो?
-बिंदा जी, मिलिए शेफ रणवीर से।

00:02:55.280 --> 00:02:56.600 align:center
-हैलो, कैसे हैं आप?
-हाय।

00:02:56.680 --> 00:02:59.240 align:center
-ये इंडिया में बहुत बड़ा नाम हैं।
-मैं ठीक हूँ। आप कैसे हैं?

00:03:01.920 --> 00:03:05.320 align:center
क्या हम किसी चीज़ में मदद कर सकते हैं?
या सारी तैयारी हो चुकी है?

00:03:05.400 --> 00:03:07.240 align:center
-तुम अच्छी लग रही हो।
-मैं तो बहुत उतावली हूँ।

00:03:07.320 --> 00:03:09.920 align:center
-तुम लोग बस खूबसूरत लगो, ठीक है?
-बिल्कुल, वो हम कर सकते हैं।

00:03:10.880 --> 00:03:13.600 align:center
लैली, फादर्स डे इवेंट के बाद
कैसा लग रहा है?

00:03:13.680 --> 00:03:16.880 align:center
वो बहुत फ्रस्ट्रेटिंग सिचुएशन थी।

00:03:16.960 --> 00:03:18.800 align:center
उस दिन बात थोड़ी ज़्यादा बढ़ गई।

00:03:19.400 --> 00:03:23.840 align:center
और सच में, फादर्स डे इवेंट पर
एक्स-बॉयफ्रेंड को लाना…

00:03:23.920 --> 00:03:25.840 align:center
ये थोड़ा अजीब नहीं है?

00:03:25.920 --> 00:03:28.640 align:center
-शायद वो "डैडी" ही हो!
-शायद वो "डैडी" ही हो!

00:03:30.680 --> 00:03:34.440 align:center
मुझे तो लगा, उसे अपने दावे वैलिडेट करने के लिए
किसी की ज़रूरत थी।

00:03:35.520 --> 00:03:38.880 align:center
मुझे लगा, सिर्फ इरीना ने ही वहाँ

00:03:38.960 --> 00:03:41.200 align:center
माहौल गरम होने पर
सच में मेरा साथ दिया।

00:03:41.280 --> 00:03:44.680 align:center
मुझे पता है, तुम ड्रामा में
ज़्यादा इन्वॉल्व नहीं होना चाहती…

00:03:44.760 --> 00:03:47.440 align:center
क्योंकि तुम नई हो,
और वो मैं समझती हूँ।

00:03:47.520 --> 00:03:49.440 align:center
लेकिन अगर तुम
इन्वॉल्व नहीं होना चाहती,

00:03:49.520 --> 00:03:52.600 align:center
तो शायद तुम्हें
बात आगे नहीं बढ़ानी चाहिए थी।

00:03:53.480 --> 00:03:56.560 align:center
नहीं, बेब।
मैं तो तुम्हारे बिल्कुल पास खड़ी थी।

00:03:56.640 --> 00:04:00.160 align:center
शारीरिक रूप से, हाँ।
लेकिन आवाज़ उठाने में नहीं।

00:04:00.240 --> 00:04:01.680 align:center
मुझे थोड़ा बुरा लगा।

00:04:02.200 --> 00:04:07.640 align:center
सच कहूँ, तो मुझे तेजस्वी पर भरोसा नहीं है।
वो सामने कुछ कहती है,

00:04:07.720 --> 00:04:10.280 align:center
लेकिन पीठ पीछे शायद कुछ और कहे।

00:04:11.160 --> 00:04:12.520 align:center
क्या तुमने मुझे नहीं सुना?

00:04:12.600 --> 00:04:15.320 align:center
-क्या मैं उसके लिए खड़ी नहीं हुई?
-हाँ, हुई थी।

00:04:15.400 --> 00:04:16.400 align:center
-हाँ।
-ठीक है।

00:04:16.480 --> 00:04:19.680 align:center
-क्या तुम्हें लगा तेजस्वी…
-नहीं।

00:04:19.760 --> 00:04:21.560 align:center
मुझे लगता है,
तुम बस स्विट्ज़रलैंड की तरह हो।

00:04:21.640 --> 00:04:25.920 align:center
नहीं! मैं बिल्कुल स्विट्ज़रलैंड नहीं हूँ।
अब तो कहने को कुछ बचा ही नहीं।

00:04:28.160 --> 00:04:31.960 align:center
मुझे जेन्युइनली लगा
कि मैं लैली के लिए बहुत लड़ रही थी।

00:04:32.040 --> 00:04:33.800 align:center
लेकिन करण मुझे चुप करा रहा था।

00:04:34.560 --> 00:04:36.760 align:center
लेकिन, दोस्तों, पैम बुरी इंसान नहीं है।

00:04:36.840 --> 00:04:38.880 align:center
सच कहूँ, तुम पहली हो,
जिसने मेरे सामने ऐसा कहा।

00:04:38.960 --> 00:04:40.720 align:center
क्योंकि बाकी सब तो कहते हैं,
उससे दूर रहो।

00:04:40.800 --> 00:04:43.880 align:center
बिंदा, क्या तुम कह रही हो
कि पैम तुम्हारे साथ सच में जेन्युइन है?

00:04:43.960 --> 00:04:47.200 align:center
या वो तुम्हारी और सतीश की
पॉवर का इस्तेमाल कर सकती है।

00:04:47.280 --> 00:04:50.920 align:center
कौन सी पॉवर? वो बस इम्पॉर्टेंट लोगों से
दोस्ती करना पसंद करती है।

00:04:52.160 --> 00:04:53.440 align:center
तुम्हें ऐसा लगता है?

00:04:53.520 --> 00:04:58.720 align:center
हो सकता है, क्योंकि हर कोई चाहता है
कि वेल-कनेक्टेड लोगों के साथ दोस्ती करना चाहता है।

00:05:01.720 --> 00:05:05.040 align:center
लैली, क्या मैं कुछ कहूँ?
मुझे लगता है, मुझे तुम्हें बताना चाहिए।

00:05:05.120 --> 00:05:06.720 align:center
हाँ, क्या?

00:05:06.800 --> 00:05:10.760 align:center
उस दिन तुमने कहा था,
"जब तुम बूढ़े लोगों के साथ बाहर गई थी…"

00:05:10.840 --> 00:05:13.360 align:center
-मैंने "बड़े" कहा था।
-…मुझे लगा, हे भगवान,

00:05:13.440 --> 00:05:14.680 align:center
मैं इतनी बूढ़ी नहीं हूँ।

00:05:14.760 --> 00:05:17.200 align:center
-नहीं, देखो…
-मुझे ये बात बहुत बुरी लगी।

00:05:17.280 --> 00:05:20.280 align:center
मैंने "बड़े" कहा था,
क्योंकि तुम लोग मुझसे बड़े हो।

00:05:20.360 --> 00:05:22.480 align:center
मैंने "बूढ़े" नहीं कहा था।
मैंने "बड़े" कहा था।

00:05:22.560 --> 00:05:27.320 align:center
और वो मुझसे बड़ी है,
जैसे यहाँ सब हैं।

00:05:27.840 --> 00:05:29.800 align:center
शेफ रणवीर, आप क्या सोचते हैं?

00:05:29.880 --> 00:05:32.720 align:center
मुझे तो ये कहना पड़ेगा
कि तुम सबकी बातचीत के बीच

00:05:32.800 --> 00:05:36.000 align:center
-चूल्हा भी ओवरहीट हो गया है।
-ओह!

00:05:36.080 --> 00:05:37.440 align:center
हमारी तरह।

00:05:37.520 --> 00:05:41.520 align:center
पता है, मुझे क्या लग रहा है,
मम्मा बैठी हुई है और मम्मा

00:05:41.600 --> 00:05:45.280 align:center
मासी की, बुआ की, सबकी बुराईयाँ कर रही है
और मैं बीच में बैठा हुआ हूँ।

00:05:46.840 --> 00:05:50.000 align:center
मुझे लगता है, इसके लिए
शेफ रणवीर मुझे कभी माफ़ नहीं करेंगे।

00:05:50.080 --> 00:05:55.960 align:center
उन्हें यहाँ के देसी लोगों के साथ
कदम मिलाना मुश्किल हो रहा है।

00:05:58.600 --> 00:06:02.320 align:center
ये सच में वो डिश है,
जिसे मैं अपने रेस्टोरेंट में सर्व करने वाली हूँ।

00:06:02.400 --> 00:06:05.120 align:center
तो हम लोग बहुत लकी हैं,
हम सबसे पहले टेस्ट कर रहे हैं।

00:06:05.200 --> 00:06:06.360 align:center
हाँ, और उम्मीद है, तुम सबको पसंद आएगी,

00:06:06.440 --> 00:06:08.680 align:center
-क्योंकि मैं बहुत नर्वस हूँ।
-क्या ये ओरिजिनल रेसिपी है?

00:06:08.760 --> 00:06:11.680 align:center
हाँ। ये मेरी खुद की बनाई हुई रेसिपी है।

00:06:19.440 --> 00:06:24.760 align:center
गाइज, मेन कोर्स के लिए पेश है
कोल्हापुरी स्पाइस्ड रिसोतो।

00:06:25.360 --> 00:06:26.920 align:center
मज़े से खाओ।

00:06:27.000 --> 00:06:28.720 align:center
मुझे बहुत भूख लगी है।

00:06:34.560 --> 00:06:36.080 align:center
मैं इसके लिए पैसे देने को तैयार हूँ।

00:06:37.600 --> 00:06:39.080 align:center
स्वाद कमाल का है।

00:06:39.160 --> 00:06:43.400 align:center
प्लीज़ मेरे लिए दुआ कीजिए
कि मेरा सपना सच हो जाए।

00:06:43.480 --> 00:06:45.200 align:center
-इंशाअल्लाह।
-ज़रूर ज़रूर। इंशाअल्लाह।

00:06:45.280 --> 00:06:46.960 align:center
-हाँ।
-आमीन। शुक्रिया।

00:06:47.040 --> 00:06:51.400 align:center
मैं इस नए सफर की शुरुआत के लिए
और इंतज़ार नहीं कर सकती।

00:06:52.600 --> 00:06:54.480 align:center
-इरीना, मैं तुमसे पूछना चाहती थी…
-हाँ।

00:06:54.560 --> 00:06:56.480 align:center
एक पिता के रूप में
तुम्हें द्युति कैसा लगता है?

00:06:56.560 --> 00:06:58.800 align:center
-पिता के तौर पर द्युति कमाल है।
-लेकिन एक पति के तौर पर?

00:06:58.880 --> 00:06:59.880 align:center
हाँ।

00:06:59.960 --> 00:07:02.840 align:center
पति के रूप में
उसे कुछ चीज़ों पर काम करना होगा।

00:07:03.440 --> 00:07:05.880 align:center
मुझे कभी-कभी लगता है,
वो तुम्हें हल्के में ले रहा है।

00:07:05.960 --> 00:07:07.280 align:center
उसे लगता है,
तुम कभी उसे छोड़कर नहीं जाओगी।

00:07:07.360 --> 00:07:09.920 align:center
-क्योंकि तुम जाना नहीं चाहती।
-नहीं, मैं दो बार जा चुकी हूँ।

00:07:10.000 --> 00:07:11.000 align:center
चलो न।

00:07:12.640 --> 00:07:15.000 align:center
पिछले साल मैंने छोड़ने का फैसला किया था।

00:07:15.080 --> 00:07:19.960 align:center
लेकिन मुझे लगता है,
मैं आर्थिक रूप से द्युति पर निर्भर हूँ,

00:07:20.040 --> 00:07:23.960 align:center
और ये मुझे मजबूत महसूस नहीं होने देता।

00:07:27.040 --> 00:07:28.920 align:center
डेन्यूब प्रॉपर्टीज़

00:07:36.320 --> 00:07:37.840 align:center
-हैलो!
-हे!

00:07:37.920 --> 00:07:39.040 align:center
-कैसे हो?
-बढ़िया।

00:07:39.120 --> 00:07:40.720 align:center
रिज़वान साजन - उद्योगपति
आदेल साजन - मैनेजिंग डायरेक्टर

00:07:40.800 --> 00:07:42.600 align:center
-आज तो बड़े डैपर लग रहे हो!
-शुक्रिया, सर।

00:07:42.680 --> 00:07:43.840 align:center
आपके सामने कुछ भी नहीं।

00:07:43.920 --> 00:07:45.800 align:center
मुझे याद है, तुमने ये प्रॉपर्टी
करीब दो साल पहले खरीदी थी,

00:07:45.880 --> 00:07:50.400 align:center
करीब 6,85,000 दिरहम में।

00:07:50.480 --> 00:07:51.760 align:center
और मुझे खुशी है कि इसकी कीमत बढ़ गई है।

00:07:51.840 --> 00:07:52.840 align:center
करण कुंद्रा
अभिनेता, मेज़बान और टीवी स्टार

00:07:52.920 --> 00:07:55.400 align:center
-बधाई हो, भाई!
-दुबई में स्वागत है!

00:07:55.480 --> 00:07:57.880 align:center
हाँ, हाँ। बिल्कुल।
खुशबू, क्या मुझे चाबी मिल सकती है?

00:07:57.960 --> 00:07:59.160 align:center
-ये वाला!
-यही वो मोमेंट था।

00:07:59.240 --> 00:08:00.280 align:center
एलिट्ज़ डेन्यूब

00:08:00.360 --> 00:08:02.240 align:center
-ये मोमेंट था, मेरे भाई।
-तुमने बताया भी नहीं।

00:08:03.160 --> 00:08:04.720 align:center
दुबई में मेरा पहला घर।

00:08:11.000 --> 00:08:12.520 align:center
आओ, द्युति, आ जाओ।

00:08:12.600 --> 00:08:15.640 align:center
शुक्रिया, रिज़वान भाई।
बहुत खूबसूरत मॉक-अप अपार्टमेंट है।

00:08:15.720 --> 00:08:17.160 align:center
-ये बेस 1 और 2 है।
-वाओ!

00:08:17.240 --> 00:08:19.360 align:center
जैसा तुम देख रहे हो,
ये पूरी तरह फर्निश्ड आता है।

00:08:21.200 --> 00:08:23.840 align:center
उसमें जो, पता है, डैडी ने एक
अलग सा एक मैजिक जो क्रिएट किया है

00:08:23.920 --> 00:08:26.480 align:center
ये वन-बेडरूम को
टू-बेडरूम में कन्वर्ट कर देता है।

00:08:26.560 --> 00:08:31.600 align:center
पर सबसे बड़ा फायदा जो ये है
कि अगर पार्टनर्स में झगड़ा हो जाए…

00:08:31.680 --> 00:08:35.000 align:center
-अगर बीवी से लड़ाई हो जाए…
-बाद में लगा ही था, आप बोलने वाले हैं।

00:08:35.080 --> 00:08:39.960 align:center
और अभी ये जो कपल्स से अभी याद आ रहा है,
तुम लोग की कब शादी हो रही है, यार?

00:08:40.040 --> 00:08:41.520 align:center
उह…

00:08:41.600 --> 00:08:44.920 align:center
जब पति-पत्नी की बात आती है,

00:08:45.000 --> 00:08:48.640 align:center
तो तुम्हें पति की भूमिका निभानी होती है,

00:08:48.720 --> 00:08:50.600 align:center
और पत्नी की भी।

00:08:51.280 --> 00:08:53.320 align:center
मुझे बस उससे ये चाहिए कि शायद…

00:08:53.400 --> 00:08:54.400 align:center
मैं चाहता हूँ कि वो थोड़ा सा…

00:08:54.480 --> 00:08:57.680 align:center
-थोड़ा ग्रो-अप हो जाएं।
-ग्रो-अप हों, थोड़ा कम डिमांडिंग हों।

00:08:58.640 --> 00:09:01.200 align:center
मैं तुम्हारे लिए
हर चीज़ नहीं कर सकता।

00:09:01.280 --> 00:09:03.240 align:center
जैसे, मैं एक बेवकूफ़ी भरा उदाहरण देता हूँ।

00:09:03.320 --> 00:09:04.960 align:center
आप 4:00 बजे लैंड हो रहे हो।

00:09:05.560 --> 00:09:07.400 align:center
तुम ये मुझ पर छोड़ देती हो

00:09:07.480 --> 00:09:09.720 align:center
कि मैं तुम्हें लेने के लिए किसी को भेजूँ।

00:09:09.800 --> 00:09:13.560 align:center
अगर मैं भूल जाऊँ तो? मैं मैनेजर बन गया हूँ।
मैं तो उसकी परवरिश कर रहा हूँ।

00:09:13.640 --> 00:09:15.360 align:center
एक तेरा है कम्युनिकेशन का,

00:09:15.440 --> 00:09:19.440 align:center
जो इश्यू तूने बोला कि…
नहीं, कम्युनिकेशन का नहीं, एक तेरा इश्यू आया कि वो…

00:09:19.520 --> 00:09:22.280 align:center
तुम उसके पिता नहीं बनना चाहते।
तुम उसके पति बनना चाहते हो।

00:09:22.360 --> 00:09:25.840 align:center
जैसे मेरे पेरेंट्स ने मुझे ये
दो-तीन साल पहले ये चीज़ पूछी थी कि

00:09:25.920 --> 00:09:29.920 align:center
"करण, तुम हमेशा
उसके आस-पास घूमते रहते हो,

00:09:30.000 --> 00:09:31.840 align:center
और हर चीज़ का ख्याल रखते हो।"

00:09:32.480 --> 00:09:36.120 align:center
मुझे चिंता होती है
कि कल जब बच्चे होंगे, तो ये

00:09:36.200 --> 00:09:39.560 align:center
-डबल मतलब… मैं…
-डबल नहीं, 10 गुना।

00:09:40.160 --> 00:09:44.000 align:center
करण की बात सुनकर मुझे लगा,
वो मेरी और इरीना की कहानी है।

00:09:44.080 --> 00:09:48.360 align:center
अब जब मैं ये समझ रहा हूँ,
मुझे करण के लिए थोड़ी चिंता हो रही है।

00:09:49.040 --> 00:09:52.320 align:center
करण कह रहा था,
वो पिता है।

00:09:52.400 --> 00:09:54.600 align:center
वो पति भी है।
सब कुछ वही कर रहा है।

00:09:54.680 --> 00:09:57.120 align:center
-मुझे लगता है, मैं भी यही कर रहा हूँ।
-इसमें गलत क्या है?

00:09:57.200 --> 00:09:59.400 align:center
हम शादी इसलिए करते हैं
कि हमें पत्नी मिले।

00:10:00.040 --> 00:10:02.280 align:center
मुझे लगता है उसे पति मिला है,
लेकिन मुझे पत्नी नहीं मिली।

00:10:03.120 --> 00:10:04.640 align:center
तो तुमने उससे शादी क्यों की?

00:10:04.720 --> 00:10:07.440 align:center
हम करीब एक-डेढ़ साल से डेट कर रहे थे।

00:10:08.440 --> 00:10:11.160 align:center
वो प्रेग्नेंट हो गई
और हमने शादी कर ली।

00:10:12.320 --> 00:10:15.080 align:center
जब हम डेट कर रहे थे, इरीना प्रेग्नेंट हो गई,

00:10:15.160 --> 00:10:18.880 align:center
जब उसने मुझे बताया,
तो हमने तुरंत शादी करने का फैसला किया।

00:10:18.960 --> 00:10:23.200 align:center
वरना शायद हम
कुछ साल और इंतज़ार करते।

00:10:23.280 --> 00:10:26.160 align:center
रुको। क्या तुमने शादी इसलिए की,
क्योंकि वो प्रेग्नेंट हुई? या…

00:10:26.240 --> 00:10:28.280 align:center
हाँ, ऐसा ही सिचुएशन हुआ।

00:10:28.880 --> 00:10:30.960 align:center
पिछले साल हम अलग होने वाले थे।

00:10:31.040 --> 00:10:33.240 align:center
फिर सोचा, एक और मौका देते हैं।

00:10:33.320 --> 00:10:35.360 align:center
द्युति, मैं तुम्हें एक बात बताऊँ।

00:10:35.440 --> 00:10:37.480 align:center
अगर कुछ काम नहीं कर रहा,
फिर भी उसे कामयाब बनाना पड़ता है।

00:10:37.560 --> 00:10:40.120 align:center
क्योंकि हम इंडियन कल्चर से हैं,
हमारे बच्चे हैं,

00:10:40.200 --> 00:10:42.880 align:center
हमें समझौता करके भी
रिश्ता निभाना पड़ता है।

00:10:42.960 --> 00:10:45.200 align:center
मैंने कोशिश की, गलत मत समझो।

00:10:45.280 --> 00:10:47.400 align:center
लेकिन उसने मुझे
उस मोड़ पर ला खड़ा किया,

00:10:47.480 --> 00:10:50.080 align:center
कि मुझे काग़ज़ात बनवाने के लिए
वकील के पास जाना पड़ा।

00:10:50.160 --> 00:10:52.000 align:center
ओह, तो बात यहाँ तक पहुँच गई थी?

00:10:52.080 --> 00:10:54.240 align:center
मुझे नहीं पता।
मैं सोच रहा हूँ, मैं नहीं सोच रहा हूँ।

00:10:54.320 --> 00:10:56.360 align:center
मैं अभी भी मंथन कर रहा हूँ।

00:10:57.160 --> 00:11:01.320 align:center
पूरी तरह तय नहीं कर पा रहा
कि इस रिश्ते को आगे बढ़ाना है या नहीं।

00:11:01.400 --> 00:11:03.240 align:center
मुझे नहीं पता, मैं इसे कैसे संभालूँगा।

00:11:22.880 --> 00:11:25.760 align:center
सोहम वेलनेस सेंचुरी

00:11:38.240 --> 00:11:40.840 align:center
आज लैली और मैं
वेलनेस डे होस्ट कर रहे हैं।

00:11:40.920 --> 00:11:43.720 align:center
मुझे लगता है, हमें अच्छी वाइब्स
और अच्छी एनर्जी की ज़रूरत है।

00:11:44.320 --> 00:11:47.640 align:center
तो हमने क्यूट मैचा बार के साथ
एक छोटा सा योगा सेशन प्लान किया है,

00:11:47.720 --> 00:11:50.920 align:center
और आज का दिन शांत, खूबसूरत
और पूरी तरह ड्रामा फ्री होगा।

00:11:51.480 --> 00:11:53.080 align:center
-मुझे कोकोनट मिल्क चाहिए।
-हाय।

00:11:54.080 --> 00:11:57.280 align:center
हमने सबको बुलाया है,
सिवाय एक इंसान के।

00:11:57.360 --> 00:11:58.920 align:center
पामेला।

00:11:59.000 --> 00:12:01.840 align:center
मुझे फर्क नहीं पड़ता
कि तुम इस ग्रुप का हिस्सा हो।

00:12:01.920 --> 00:12:03.240 align:center
ये मेरा इवेंट है।

00:12:03.320 --> 00:12:05.800 align:center
और मैं तुम्हारी नेगेटिव वाइब्स
यहाँ नहीं चाहती।

00:12:07.520 --> 00:12:08.680 align:center
सब कितने बजे तक आ रहे हैं?

00:12:08.760 --> 00:12:12.400 align:center
बस आने ही वाले होंगे।
चेक कर लेते हैं।

00:12:14.000 --> 00:12:15.640 align:center
रुको, तुम इतनी अजीब बर्ताव क्यों कर रही हो?

00:12:15.720 --> 00:12:16.800 align:center
कैसे?

00:12:16.880 --> 00:12:18.160 align:center
पता नहीं। क्या चल रहा है?

00:12:19.360 --> 00:12:20.560 align:center
एलिज़े, मैं तुम्हें जानती हूँ।

00:12:21.200 --> 00:12:23.680 align:center
-क्या मतलब?
-हमारा दिमाग एक जैसा चलता है।

00:12:24.440 --> 00:12:25.600 align:center
थिया स्काईलाउंज दुबई
दुबई एडिशन

00:12:25.680 --> 00:12:27.640 align:center
-हाय! मिलकर अच्छा लगा।
-हाय, एलिज़े। कैसी हो?

00:12:27.720 --> 00:12:30.640 align:center
मैं लैली से कभी राज़ नहीं रखती,
लेकिन मैं उसे ये नहीं बताना चाहती

00:12:30.720 --> 00:12:33.160 align:center
कि मैंने पहले ही पामेला को
इवेंट के लिए इनवाइट कर लिया है।

00:12:34.440 --> 00:12:36.720 align:center
मैं यहाँ इसलिए आई हूँ, क्योंकि मैं चाहती हूँ
कि तुम दोनों चीज़ें सुलझा लो।

00:12:37.960 --> 00:12:40.320 align:center
लैली और मैं
कल एक इवेंट होस्ट कर रहे हैं,

00:12:40.400 --> 00:12:42.000 align:center
और मैं चाहूँगी कि तुम आओ।

00:12:43.520 --> 00:12:44.760 align:center
मैं सोचकर बताऊँगी।

00:12:51.880 --> 00:12:53.320 align:center
गर्ल्स!

00:12:53.400 --> 00:12:55.240 align:center
-वेलकम!
-हैलो!

00:12:59.240 --> 00:13:00.720 align:center
सतीश सनपाल
उद्योगपति

00:13:02.600 --> 00:13:05.800 align:center
दुबई में योगा इवेंट भी
हम स्टाइल में करते हैं।

00:13:05.880 --> 00:13:07.040 align:center
-हैलो।
-केला?

00:13:07.120 --> 00:13:08.520 align:center
ये कितनी अच्छी खुशबू है।

00:13:08.600 --> 00:13:10.320 align:center
-हाय!
-हैलो! हे भगवान!

00:13:10.400 --> 00:13:12.640 align:center
ओह, ये एनिमल प्रिंट!

00:13:15.040 --> 00:13:17.200 align:center
अच्छा, आज कपल्स योगा है।

00:13:17.280 --> 00:13:18.280 align:center
सना साजन
डॉक्टर

00:13:18.360 --> 00:13:19.720 align:center
मैं अकेले जा रही हूँ।

00:13:19.800 --> 00:13:22.520 align:center
आदेल यहाँ नहीं है।
वो लंदन में है।

00:13:22.600 --> 00:13:25.320 align:center
-मुझे ये ब्रांड बहुत पसंद है।
-आने के लिए शुक्रिया।

00:13:31.320 --> 00:13:34.000 align:center
हे भगवान, इरीना! तुम तो बिल्कुल बार्बी लग रही हो!

00:13:34.080 --> 00:13:35.640 align:center
-ज़रा खुद को देखो!
-कितनी क्यूट!

00:13:41.360 --> 00:13:43.760 align:center
-हाय!
-हैलो! सभी को हाय!

00:13:43.840 --> 00:13:45.440 align:center
हमने जानवी को भी बुलाया है।

00:13:45.520 --> 00:13:48.000 align:center
वो वेलनेस और हीलिंग में
बहुत इंट्रेस्टेड है।

00:13:48.080 --> 00:13:51.040 align:center
तो मुझे लगा,
उसे भी शामिल करना चाहिए।

00:13:51.120 --> 00:13:53.560 align:center
-आने के लिए शुक्रिया।
-शुक्रिया। शुक्रिया।

00:13:54.240 --> 00:13:55.760 align:center
मेरा नाम जानवी गौर है।

00:13:55.840 --> 00:13:56.840 align:center
जानवी गौर
ज्योतिषी

00:13:56.920 --> 00:13:58.800 align:center
मैं लाइफ कोच,
वैदिक एस्ट्रोलॉजर और टैरो कार्ड रीडर हूँ।

00:13:58.880 --> 00:14:01.840 align:center
मैं दुनिया भर के सेलेब्रिटीज़,

00:14:01.920 --> 00:14:04.840 align:center
उद्योगपतियों, व्यापारियों
और राजनेताओं के साथ काम करती हूँ,

00:14:04.920 --> 00:14:06.760 align:center
और ये मेरी आत्मा की पुकार है।

00:14:08.040 --> 00:14:13.160 align:center
मैं और जानवी एक शो पर मिले थे
और तब से मैं उनको जानता हूँ।

00:14:13.240 --> 00:14:16.320 align:center
लेकिन जानवी और मेरी नहीं बनती है।

00:14:16.400 --> 00:14:18.120 align:center
जानवी, मैंने तुम्हें इसलिए बुलाया,

00:14:18.200 --> 00:14:20.880 align:center
क्योंकि मुझे लगा,
शायद तुम सबकी ऑरा रीड कर सको।

00:14:20.960 --> 00:14:24.400 align:center
या जो चाहे
उसके लिए रीडिंग कर सको।

00:14:24.480 --> 00:14:26.560 align:center
करण, आज अपनी ऑरा रीड करवाओगे?

00:14:26.640 --> 00:14:28.440 align:center
-नहीं, नहीं। मैं ठीक हूँ।
-नहीं।

00:14:29.680 --> 00:14:32.080 align:center
मैं अपनी ऑरा खुद तय करता हूँ, यार।

00:14:34.480 --> 00:14:37.520 align:center
मुझे एक ओटीटी शो के लिए बुलाया जाता है

00:14:37.600 --> 00:14:40.040 align:center
और करण कुंद्रा भी उस शो में था।

00:14:40.120 --> 00:14:42.000 align:center
शो के बाद उसने मुझसे संपर्क किया,

00:14:42.080 --> 00:14:44.760 align:center
कहा कि वो मेरे साथ एक शो करना चाहता है,

00:14:44.840 --> 00:14:46.440 align:center
और फिर गायब हो गया।

00:14:46.520 --> 00:14:48.880 align:center
अब वो मेरी ज़िंदगी में
कोई मायने नहीं रखता।

00:14:51.440 --> 00:14:53.440 align:center
-कौन ऑरा रीडिंग के लिए तैयार है?
-मैं।

00:14:54.000 --> 00:14:56.040 align:center
-आओ, सामने बैठो।
-मुझे वहाँ बैठना होगा?

00:14:56.120 --> 00:14:57.800 align:center
हाँ, एक कुर्सी खींच लेते हैं।

00:15:01.280 --> 00:15:02.440 align:center
तुम्हारी जन्म तिथि क्या है?

00:15:02.520 --> 00:15:04.440 align:center
3 अप्रैल, 1984

00:15:04.520 --> 00:15:06.920 align:center
चीनी ज्योतिष के अनुसार,
तुम चूहे के साल में पैदा हुए हो।

00:15:07.000 --> 00:15:09.680 align:center
तुम बेहद तेज दिमाग वाले हो,
बहुत बुद्धिमान हो।

00:15:09.760 --> 00:15:12.520 align:center
तुम अपने पिछले जन्म का कुछ ज्ञान

00:15:12.600 --> 00:15:14.760 align:center
इस जन्म में साथ लाए हो।

00:15:16.440 --> 00:15:19.520 align:center
कागज़… मुझे दिख रहा है, तुम किसी कागज़ पर
साइन कर रहे हो, जिससे तुम शायद खुश नहीं हो।

00:15:20.560 --> 00:15:25.360 align:center
जो चीज़ सच होने के लिए बहुत अच्छी लगे,
उस पर तुरंत भरोसा मत करना।

00:15:25.960 --> 00:15:27.720 align:center
ये मेरे काग़ज़ात के बारे में कैसे जानती है?

00:15:27.800 --> 00:15:32.800 align:center
वो कैसे जानती है, मैं क्या सोच रहा हूँ?
क्योंकि मैं खुद अभी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूँ।

00:15:34.440 --> 00:15:36.400 align:center
तुम्हारा आध्यात्म की ओर झुकाव
बहुत ज़्यादा है।

00:15:36.480 --> 00:15:38.440 align:center
आपके ऊपर किसी का हाथ है।

00:15:39.040 --> 00:15:41.240 align:center
कोई पूर्वज, कोई पुरानी आत्मा…

00:15:41.320 --> 00:15:42.920 align:center
-दादी।
-उसका हाथ है।

00:15:43.000 --> 00:15:44.800 align:center
और बहुत बहुत प्रोटेक्शन है।

00:15:44.880 --> 00:15:46.720 align:center
मुझे उसकी ऊर्जा महसूस हो रही है।

00:15:46.800 --> 00:15:49.400 align:center
मेरे अंदर बहुत सारी सकारात्मक ऊर्जा है।

00:15:49.480 --> 00:15:51.560 align:center
अगले साल,
वन नंबर ईयर आ जाएगा।

00:15:51.640 --> 00:15:55.400 align:center
तो वो आप दोनों को बहुत पुश करेगा
एक ट्रांसफॉर्मेशन के लिए।

00:15:56.000 --> 00:15:59.320 align:center
एक नई शुरुआत की ओर।
आपके घर में एक बच्चा आने वाला है।

00:15:59.400 --> 00:16:01.600 align:center
-घर में एक नई ऊर्जा आने वाली है।
-हम चाहते हैं। हम एक और बच्चा चाहते हैं।

00:16:01.680 --> 00:16:04.920 align:center
अगर अभी प्लान करोगे,
तो अगले साल होगा।

00:16:05.000 --> 00:16:08.600 align:center
सच है। हम पहले से
एक और बच्चे के बारे में बात कर रहे हैं।

00:16:09.280 --> 00:16:11.280 align:center
तुम दोनों के बीच
म्यूज़िक का क्या रिश्ता है?

00:16:11.360 --> 00:16:13.040 align:center
क्योंकि मुझे बहुत सारा म्यूज़िक दिख रहा है।

00:16:14.120 --> 00:16:15.760 align:center
पार्टीज़ बहुत करते हैं।

00:16:17.200 --> 00:16:18.440 align:center
वहाँ से ही बज रहा होगा म्यूज़िक।

00:16:18.520 --> 00:16:20.640 align:center
बहुत ज़्यादा नहीं।
बस शनिवार को।

00:16:21.400 --> 00:16:23.320 align:center
-बस?
-शुक्रिया।

00:16:41.280 --> 00:16:43.440 align:center
-सभी को हाय!
-हे भगवान।

00:16:44.480 --> 00:16:47.040 align:center
मुझे समझ नहीं आ रहा वो यहाँ क्यों आई है,
लेकिन वो आ गई है।

00:16:47.720 --> 00:16:48.840 align:center
आने के लिए शुक्रिया।

00:16:48.920 --> 00:16:50.800 align:center
-इनवाइट करने के लिए शुक्रिया।
-बिल्कुल।

00:16:51.800 --> 00:16:55.520 align:center
इतने प्यार से एलिज़े ने मुझे बुलाया है।
मैं क्यों न जाऊँ?

00:16:55.600 --> 00:16:58.520 align:center
--मुझे तुम्हारा हेयरडू बहुत पसंद आया।
-शुक्रिया।

00:16:58.600 --> 00:17:00.560 align:center
-हैलो!
-मैं चाहती थी, सब आएँ।

00:17:00.640 --> 00:17:02.280 align:center
मैंने क्या मिस किया?

00:17:02.360 --> 00:17:03.680 align:center
-कैसे हो?
-बहुत कुछ।

00:17:04.640 --> 00:17:10.280 align:center
देखो, मैं वैसे रिएक्ट नहीं करूँगी,
जैसा पामेला सोच रही है।

00:17:10.360 --> 00:17:11.640 align:center
मैं वॉशरूम जा सकती हूँ?

00:17:12.600 --> 00:17:15.880 align:center
उसके आते ही मेरा ब्लैडर ट्रिगर हो गया,
तो मुझे वॉशरूम जाना पड़ा।

00:17:17.280 --> 00:17:19.000 align:center
हैलो। कैसे हो?

00:17:19.080 --> 00:17:23.880 align:center
जब आप किसी को बुलाते हैं,
तो शालीनता से स्वागत करते हैं।

00:17:23.960 --> 00:17:25.560 align:center
तुमने उसे क्यों बुलाया?

00:17:25.640 --> 00:17:27.800 align:center
मैं नहीं चाहती थी, कोई बुरी वाइब हो।

00:17:27.880 --> 00:17:29.880 align:center
या तुम मुझे पहले बता सकती थी।

00:17:31.520 --> 00:17:34.240 align:center
अगर बताती, तो तुम कहती,

00:17:34.320 --> 00:17:36.840 align:center
"नहीं, मैं उसे नहीं बुलाना चाहती,"
और तब मामला और अजीब हो जाता।

00:17:36.920 --> 00:17:38.760 align:center
हाँ, क्योंकि मैं अच्छी वाइब्स चाहती थी।

00:17:38.840 --> 00:17:41.640 align:center
और अच्छी वाइब्स होंगी।
गाइज़, सब ठीक रहेगा।

00:17:41.720 --> 00:17:43.800 align:center
एलिज़े एक शांतिदूत है।

00:17:43.880 --> 00:17:46.760 align:center
और पामेला के आने से

00:17:46.840 --> 00:17:50.920 align:center
मुझे लगता है, वो कूल रहना चाहती है,
जो अच्छी बात है।

00:17:51.440 --> 00:17:52.880 align:center
आने के लिए सभी का शुक्रिया।

00:17:52.960 --> 00:17:54.800 align:center
पामेला, मैंने तुम्हें
पर्सनली इनवाइट नहीं किया था।

00:17:54.880 --> 00:17:58.440 align:center
शायद एलिज़े ने किया था,
लेकिन हमें खुशी है कि तुम यहाँ हो।

00:17:58.520 --> 00:18:00.920 align:center
हम यहाँ अच्छी वाइब्स
और अच्छी ऊर्जा चाहते हैं।

00:18:02.320 --> 00:18:03.320 align:center
हम्म।

00:18:04.040 --> 00:18:07.960 align:center
उम्मीद है, हम सब कपल्स योगा करेंगे, और…

00:18:08.040 --> 00:18:09.480 align:center
-क्या यहाँ पर्याप्त कपल्स हैं?
-हाँ।

00:18:09.560 --> 00:18:11.480 align:center
-हम इसका हल निकाल लेंगे।
-हाँ, हम इसका हल निकाल लेंगे।

00:18:11.560 --> 00:18:15.200 align:center
-उम्म… लेकिन हाँ, कोई बुरी वाइब्स नहीं।
-यहाँ आने के लिए सभी का शुक्रिया।

00:18:15.280 --> 00:18:16.880 align:center
चलो, शुरू करते हैं।

00:18:18.240 --> 00:18:19.680 align:center
-हम बहुत उत्साहित हैं।
-हाय।

00:18:23.800 --> 00:18:26.920 align:center
तो गाइज़, आज हम कपल्स योगा करेंगे।

00:18:29.000 --> 00:18:30.000 align:center
उमा और सौरव
योग प्रशिक्षक

00:18:30.080 --> 00:18:33.280 align:center
और हम चाहते हैं,
तुम सब अलग-अलग पार्टनर्स के साथ योगा करो।

00:18:34.440 --> 00:18:36.680 align:center
उसने तो हमें सच में फँसा दिया।

00:18:36.760 --> 00:18:40.240 align:center
ये पूरी तरह अपने पार्टनर पर
भरोसा करने की बात है।

00:18:40.320 --> 00:18:41.720 align:center
सच में?

00:18:43.680 --> 00:18:46.080 align:center
मुझे यकीन है,
ये तो एंटरटेनिंग होने वाला है।

00:18:48.160 --> 00:18:51.160 align:center
तो सबसे पहले… तुम।

00:18:52.120 --> 00:18:53.440 align:center
उसके साथ।

00:18:56.440 --> 00:18:57.520 align:center
ठीक है।

00:18:58.440 --> 00:18:59.880 align:center
तेजू थोड़ी अजीब सिचुएशन में है।

00:18:59.960 --> 00:19:03.120 align:center
उसे लैली को मेरे साथ पेयर करने देना पड़ा।

00:19:03.200 --> 00:19:04.280 align:center
मैं तो खुश था।

00:19:06.200 --> 00:19:09.440 align:center
तुम… उसके साथ।

00:19:11.400 --> 00:19:12.600 align:center
तुम उसके साथ।

00:19:14.200 --> 00:19:17.120 align:center
तुम… उसके साथ।

00:19:18.560 --> 00:19:21.040 align:center
मुझे सतीश अंकल के साथ पेयर किया गया।

00:19:22.640 --> 00:19:26.480 align:center
ये मेरे लिए बहुत अनकंफर्टेबल था,
क्योंकि बिंदा वहीं कमरे में थी।

00:19:29.200 --> 00:19:32.920 align:center
-सब लोग एक-दूसरे की तरफ मुड़कर खड़े हो जाओ।
-ऐसे?

00:19:33.720 --> 00:19:35.120 align:center
-थोड़ा पीछे जाओ।
-धीरे-धीरे पीछे जाओ।

00:19:35.200 --> 00:19:36.760 align:center
-तुम ठीक से नहीं…
-नहीं, तुम्हें थोड़ा नीचे झुकना चाहिए…

00:19:37.760 --> 00:19:40.960 align:center
सतीश जी, नज़रें ज़मीन पर।
वो आपकी बहन जैसी है।

00:19:41.800 --> 00:19:43.240 align:center
द्युति, ये तुम्हारे लिए भी है।

00:19:43.320 --> 00:19:45.440 align:center
हे भगवान! ये कितना अजीब है।

00:19:45.520 --> 00:19:46.840 align:center
ये क्या हो रहा है?

00:19:46.920 --> 00:19:49.040 align:center
सभी आदमी, नज़रें नीचे।

00:19:50.120 --> 00:19:53.280 align:center
मैं लकी हूँ
कि एलिज़े मेरे साथ योगा कर रही थी।

00:19:53.360 --> 00:19:55.600 align:center
वो खूबसूरत है।

00:19:55.680 --> 00:19:59.560 align:center
मुझे ऐसा नहीं लगा कि
किसी अग्ली के साथ में योगा कर रहा हूँ।

00:20:01.320 --> 00:20:03.200 align:center
ओके, अब क्या करना है…

00:20:03.280 --> 00:20:04.480 align:center
बिलकुल नहीं।

00:20:04.560 --> 00:20:06.920 align:center
मुड़ो… और धीरे-धीरे…

00:20:07.000 --> 00:20:08.040 align:center
-उठाओ।
-ये नहीं होने वाला।

00:20:08.120 --> 00:20:09.200 align:center
-ऊपर।
-गाइज़, मैं माफी चाहती हूँ।

00:20:09.280 --> 00:20:10.720 align:center
-देखो।
-ठीक है।

00:20:11.320 --> 00:20:12.600 align:center
मैं ये नहीं कर रही।

00:20:12.680 --> 00:20:16.320 align:center
अरे नहीं, प्लीज़,
मैं वापस वहाँ नहीं जाना चाहती। प्लीज़।

00:20:17.000 --> 00:20:18.000 align:center
प्लीज़।

00:20:18.080 --> 00:20:20.120 align:center
आज सतीश बहुत खुश है।

00:20:21.760 --> 00:20:27.120 align:center
उसके मुँह पर बहुत मुस्कान है।
बहुत बड़ी मुस्कुराहट है। वो बहुत एक्साइटेड है।

00:20:27.880 --> 00:20:30.360 align:center
ठीक है, अब धीरे-धीरे उसे उठाओ।

00:20:30.440 --> 00:20:33.200 align:center
-सीधा उठाओ। ठीक है?
-देखो, ये मुश्किल है।

00:20:33.280 --> 00:20:35.000 align:center
-मुझे नहीं पता कैसे।
-सीधा…

00:20:36.840 --> 00:20:38.480 align:center
सतीश भाई हमारे बदमाश हैं।

00:20:39.800 --> 00:20:42.520 align:center
-हम हैं यहाँ। पकड़ो।
-मुझे लगा, मैं गिर जाऊँगी।

00:20:42.600 --> 00:20:44.480 align:center
पकड़ो। एक, रुको।

00:20:45.080 --> 00:20:46.720 align:center
मैं नहीं कर पा रही! नहीं कर पा रही!

00:20:49.000 --> 00:20:53.680 align:center
मैं तो नज़रें नीचे रख रही थी,
और वो कह रहा था "ऊपर देखो।"

00:20:56.800 --> 00:20:58.280 align:center
बहुत भारी लग रहा है। पक्का?

00:20:58.360 --> 00:21:00.320 align:center
-दूसरा डाल रही हूँ ऊपर, हाँ।
-डालो डालो डालो।

00:21:00.400 --> 00:21:02.520 align:center
ठीक है।

00:21:02.600 --> 00:21:04.200 align:center
रुको, पकड़ो। पकड़ो।

00:21:04.280 --> 00:21:07.600 align:center
बॉडी वेट फ्रंट रखना, हाँ।

00:21:08.840 --> 00:21:10.400 align:center
बाबा!

00:21:11.040 --> 00:21:12.640 align:center
हम तुम पर भरोसा करते हैं। बहुत अच्छा!

00:21:12.720 --> 00:21:15.360 align:center
हाँ, बिंदा जी। कीजिए। हाँ!

00:21:15.440 --> 00:21:16.440 align:center
पहले…

00:21:17.000 --> 00:21:18.960 align:center
बिंदा!

00:21:20.040 --> 00:21:22.800 align:center
सतीश और एलिज़े योगा में बेस्ट थे।

00:21:26.400 --> 00:21:27.920 align:center
-मेरी तरफ देखो।
-मेरी तरफ देखो।

00:21:31.200 --> 00:21:32.400 align:center
परफेक्ट पेयरिंग।

00:21:37.440 --> 00:21:39.360 align:center
सतीश जी। सन्नी।

00:21:39.440 --> 00:21:40.960 align:center
-हम तो कमाल कर रहे हैं।
-हाँ!

00:21:41.800 --> 00:21:44.120 align:center
सीरियसली, तेजस्वी, मतलब…

00:21:45.320 --> 00:21:48.280 align:center
कुछ देर तो चुप रहो।

00:21:48.360 --> 00:21:51.360 align:center
घुटने मत मोड़ो। रुको।

00:21:51.440 --> 00:21:52.960 align:center
द्युति… मैं तो उसे छू भी नहीं पा रही।

00:21:53.040 --> 00:21:56.360 align:center
वो इतना लंबा है,
बहुत मुश्किल था।

00:21:56.440 --> 00:21:57.560 align:center
-रुको।
-मुझे नहीं पता!

00:21:57.640 --> 00:22:00.360 align:center
-रुको, पकड़ो।
-हाँ, वो घुटने नहीं मोड़ पा रहा।

00:22:01.160 --> 00:22:03.960 align:center
द्युति, तुम्हें मुझे
और बिंदा जी को देखना चाहिए था।

00:22:04.040 --> 00:22:05.640 align:center
-मैं देख नहीं पाया।
-वो तो आग थी!

00:22:05.720 --> 00:22:07.800 align:center
-यहाँ देखो।
-मैं वहाँ भी देख रहा था, यहाँ भी।

00:22:07.880 --> 00:22:09.640 align:center
बाकी सब कपल्स में
ज़ीरो केमिस्ट्री थी।

00:22:09.720 --> 00:22:12.520 align:center
तेजस्वी एक मिनट भी चुप नहीं रही।

00:22:12.600 --> 00:22:15.880 align:center
बस बोलती ही जा रही थी।

00:22:15.960 --> 00:22:17.800 align:center
हे भगवान!

00:22:18.680 --> 00:22:20.120 align:center
अच्छा है। मज़ा आ रहा है।

00:22:22.040 --> 00:22:23.240 align:center
आह!

00:22:28.920 --> 00:22:34.400 align:center
-कैसी थी क्लास योगा की?
-मुझे इससे नफ़रत है। मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है योगा।

00:22:34.480 --> 00:22:38.200 align:center
-और इमैजिन करो, मेरा पार्टनर कौन था।
-हे भगवान!

00:22:38.280 --> 00:22:42.160 align:center
बहुत बार तो बेचारी मुझे ही उठा रही थी,
पर साथ-साथ बोलती भी जा रही थी।

00:22:42.240 --> 00:22:44.480 align:center
क्या उसका मुँह
कभी बंद भी होता है?

00:22:45.760 --> 00:22:49.120 align:center
बोले ही जा रहा था, बोले ही जा रहा था,
बोले ही जा रहा था, चुप ही नहीं हो रही।

00:22:49.200 --> 00:22:51.560 align:center
पता नहीं, करण… करण कैसे हैंडल करता है।

00:22:57.440 --> 00:23:00.680 align:center
गर्ल्स, आज ये सब
ऑर्गनाइज़ करने के लिए शुक्रिया।

00:23:00.760 --> 00:23:03.120 align:center
-स्वागत है।
-मुझे बहुत पसंद आया।

00:23:03.200 --> 00:23:04.680 align:center
मुझे भी।

00:23:04.760 --> 00:23:07.600 align:center
द्युति और करण ने प्रॉमिस किया है
कि हम भी अब जो है न योगा जॉइन करेंगे।

00:23:07.680 --> 00:23:10.640 align:center
-मैं योगा शुरू कर रहा हूँ।
-और कपल्स योगा करेंगे।

00:23:10.720 --> 00:23:12.520 align:center
हम और सेशन्स प्लान करेंगे।

00:23:12.600 --> 00:23:14.320 align:center
-मुझे लगता है, अच्छा आइडिया है।
-हाँ।

00:23:14.400 --> 00:23:17.640 align:center
बेब! अगली बार हमें भी
सतीश की बोट पर बुलाना,

00:23:17.720 --> 00:23:20.520 align:center
-ताकि हम वहाँ योगा कर सकें।
-हाँ।

00:23:20.600 --> 00:23:22.040 align:center
बोट की बात चली है, तो बता दूँ,

00:23:23.000 --> 00:23:25.240 align:center
द्युति उस दिन बोट पर नहीं था।

00:23:26.320 --> 00:23:29.680 align:center
लास्ट वीक लड़के लोग
फिर से यॉट पर गए पार्टी करने के लिए।

00:23:29.760 --> 00:23:33.520 align:center
सतीश ने मुझे बताया कि वहाँ पर करण था,
एक-दो और दोस्त थे,

00:23:33.600 --> 00:23:35.520 align:center
पर द्युति तो नहीं था।

00:23:35.600 --> 00:23:37.560 align:center
मैं चाहती थी, इरीना ये जाने।

00:23:37.640 --> 00:23:41.600 align:center
क्योंकि मुझे इरीना ने बताया था
कि द्युति भी गया था।

00:23:41.680 --> 00:23:43.960 align:center
सतीश ने कहा था,
तुम यॉट पर नहीं थे।

00:23:44.040 --> 00:23:46.440 align:center
नहीं, मैं नहीं था।
मैं अपने दोस्त के घर गया था।

00:23:46.520 --> 00:23:48.040 align:center
लेकिन तुमने मुझे कहा था
कि तुम उसके साथ जा रहे हो।

00:23:48.120 --> 00:23:49.680 align:center
-मैं गया था उनके साथ।
-हाँ, हम गए थे।

00:23:50.320 --> 00:23:52.280 align:center
-लेकिन यॉट पर नहीं।
-मैं यॉट पर नहीं गया था।

00:23:52.360 --> 00:23:53.960 align:center
तो फिर तुमने मुझे क्यों कहा
कि तुम यॉट पर जा रहे हो?

00:23:54.040 --> 00:23:57.560 align:center
-नहीं… मैं झूठ नहीं बोलता, तो…
-लेकिन तुमने अभी-अभी झूठ बोला।

00:23:58.640 --> 00:24:00.600 align:center
नहीं, रुको। मुझे याद है,

00:24:00.680 --> 00:24:03.120 align:center
शुरू में मेरा प्लान
सतीश के साथ नहीं था,

00:24:03.200 --> 00:24:06.440 align:center
करण के साथ था।
मैं करण से कह रहा था, "चलो, मिलते हैं।"

00:24:06.520 --> 00:24:09.720 align:center
मैं, करण और सतीश,
हम यॉट पर जाने वाले थे।

00:24:11.480 --> 00:24:14.880 align:center
लेकिन पहले हम क्लब गए
और फिर प्लान बदल गया।

00:24:14.960 --> 00:24:17.040 align:center
वो लोग यॉट पर गए।
मैं यॉट पर नहीं गया।

00:24:17.120 --> 00:24:20.040 align:center
और मुझे लगता है, इरीना को शुक्रगुज़ार होना चाहिए
कि मैं उस यॉट पर नहीं गया।

00:24:21.080 --> 00:24:23.640 align:center
मुझे लगता है, तुम्हें अपने झूठ याद नहीं रहते।

00:24:24.360 --> 00:24:27.600 align:center
-मैं झूठ नहीं बोलता। पहली बात, मैं झूठ नहीं बोलता।
-लेकिन तुम हँस रहे हो।

00:24:27.680 --> 00:24:30.560 align:center
मैं हँस रहा हूँ, क्योंकि मेरे लिए ये मज़ाक है।
मैं कभी झूठ नहीं बोलता।

00:24:31.160 --> 00:24:33.920 align:center
मुझे पता है, जब वो ऐसे मुस्कुराता है…

00:24:34.000 --> 00:24:38.480 align:center
तो मतलब होता है, "हाँ, मैं झूठ बोल रहा हूँ,
लेकिन मानूँगा नहीं, क्योंकि मैं द्युति हूँ।"

00:24:38.560 --> 00:24:42.040 align:center
ये बातचीत किस समय हुई थी?

00:24:42.120 --> 00:24:45.080 align:center
शायद 7:00 या 8:00 बजे हम घर आए थे,

00:24:45.160 --> 00:24:48.200 align:center
और उसने कहा,
"9:00 बजे मुझे सतीश की बोट पर जाना है।"

00:24:48.280 --> 00:24:50.120 align:center
नहीं, मैंने कहा था, हम बाहर जा रहे हैं। सॉरी।

00:24:50.200 --> 00:24:51.960 align:center
-मुझे 100% यकीन है, तुम गलत हो।
-तुमने "बाहर" नहीं कहा था।

00:24:52.040 --> 00:24:54.240 align:center
-तुमने सतीश की बोट का ज़िक्र किया था।
-मैंने कहा था, मैं अपनी कार नहीं ले रहा,

00:24:54.320 --> 00:24:55.800 align:center
क्योंकि हम फ्रांस के सर्फ क्लब जा रहे हैं।

00:24:55.880 --> 00:24:58.360 align:center
-क्या? तुमने कभी ऐसा नहीं कहा।
-हाँ।

00:24:58.440 --> 00:25:00.320 align:center
कौन सा सर्फ क्लब?
तुमने सतीश की बोट कहा था।

00:25:00.400 --> 00:25:01.400 align:center
क्या बोल रहे हो?

00:25:01.480 --> 00:25:03.520 align:center
तुम अभी कहानियाँ बना रहे हो।

00:25:04.440 --> 00:25:06.840 align:center
तो वो दोनों
फिर इस बात को लेकर झगड़ने लगे।

00:25:06.920 --> 00:25:10.680 align:center
जो कि मुझे बहुत लग रहा है
कि मेरी वजह से उनकी लड़ाई हो रही है।

00:25:10.760 --> 00:25:14.200 align:center
और शायद मुझे ये नहीं कहना चाहिए था।

00:25:14.280 --> 00:25:15.560 align:center
ये अच्छा नहीं है।

00:25:15.640 --> 00:25:17.440 align:center
बस उसे भरोसा दिलाओ कि तुम झूठ नहीं बोल रहे,

00:25:17.520 --> 00:25:21.000 align:center
और तुम भी उसे झूठा मत कहो।
ये उसे ट्रिगर कर रहा है।

00:25:21.720 --> 00:25:23.960 align:center
ये गलत है। उस पर आरोप लगाना गलत है।

00:25:24.040 --> 00:25:27.520 align:center
और उसकी ज़रूरतें न सुनना भी गलत है।

00:25:27.600 --> 00:25:32.120 align:center
मैं इस बात से सहमत नहीं
कि दिन भर की हर चीज़ की

00:25:32.200 --> 00:25:33.360 align:center
रिपोर्ट देनी चाहिए।

00:25:33.440 --> 00:25:36.080 align:center
ये पार्टनर पर निर्भर करता है।
अगर वो जानना चाहती है…

00:25:36.160 --> 00:25:38.200 align:center
-लेकिन ये घुटन भरा है।
-मुझे नहीं लगता, ये बड़ी बात है।

00:25:38.280 --> 00:25:39.920 align:center
-तो बता दो।
-नहीं, मैं 16 साल का नहीं हूँ।

00:25:40.760 --> 00:25:42.440 align:center
कम से कम एक मैसेज तो कर सकते हो।

00:25:43.120 --> 00:25:48.440 align:center
अपने पार्टनर को अपडेट रखना
बेसिक रिस्पेक्ट है। बात बस इतनी सी है।।

00:25:49.080 --> 00:25:50.960 align:center
मुझे एक और बात याद आई।

00:25:51.680 --> 00:25:56.680 align:center
मैंने फोन खोला और देखा
किसी और लड़की की स्टोरी, जो शनिवार ब्रंच पर

00:25:56.760 --> 00:25:59.080 align:center
-उस पर कूद रही थी।
-क्या? तुम उन्हें जानती हो।

00:25:59.760 --> 00:26:01.920 align:center
वो कूद नहीं रही थी।
वो मेरे पास डांस कर रही थी,

00:26:02.000 --> 00:26:04.280 align:center
-भगवान के लिए!
-तुमने मुझे कुछ नहीं बताया।

00:26:05.640 --> 00:26:09.280 align:center
मैंने इरीना से ये सैकड़ों बार कहा है।

00:26:09.360 --> 00:26:11.840 align:center
तुम्हें मुझसे सौ शिकायतें हो सकती हैं।

00:26:11.920 --> 00:26:13.800 align:center
उन्हें बंद दरवाज़ों के पीछे रखो।

00:26:13.880 --> 00:26:20.400 align:center
अगर तुम सबके सामने ये बातें उठाओगी,
तो मेरी इमेज पर क्या असर पड़ेगा?

00:26:21.000 --> 00:26:23.480 align:center
मेरे को क्यों नहीं बताया पहले
कि क्या बोलना है?

00:26:23.560 --> 00:26:26.080 align:center
हाँ, प्लान करना चाहिए था।

00:26:26.160 --> 00:26:28.840 align:center
बिंदा,
क्या तुम्हें ये सब ठीक लग रहा है?

00:26:28.920 --> 00:26:31.960 align:center
कम से कम वो मुझसे झूठ नहीं बोलता, द्युति की तरह।

00:26:35.000 --> 00:26:38.680 align:center
बिंदा ने मुझे बोला है पहले
कि सतीश हमेशा उसको सबकुछ बताता है।

00:26:38.760 --> 00:26:40.600 align:center
कहाँ जाता है, क्या करता है…

00:26:42.080 --> 00:26:43.200 align:center
उम्मीद करती हूँ, ये सच हो।

00:26:43.280 --> 00:26:45.640 align:center
जो मुझे पता चला है,
मैं उसको बताऊँगी बाद में।

00:26:46.360 --> 00:26:48.160 align:center
तुम झूठ बोल रहे हो।
बस मानना नहीं चाहते

00:26:48.240 --> 00:26:49.240 align:center
कि तुम झूठ बोल रहे हो। बस।

00:26:51.120 --> 00:26:56.360 align:center
कोई और उसके नखरे नहीं झेलेगा,
उसके शब्द, उसका लहज़ा।

00:26:58.560 --> 00:27:01.520 align:center
मुझे लगा, मुझे उसे
उस पल से बाहर निकालना चाहिए।

00:27:02.400 --> 00:27:07.560 align:center
दस दोस्तों के सामने अपने पति को झूठा कहना,
ये अपमानजनक है।

00:27:07.640 --> 00:27:09.040 align:center
वो झूठ बोल रहा है।

00:27:09.120 --> 00:27:12.480 align:center
बताओ, तुम्हें तलाक चाहिए?
या साथ रहना है?

00:27:12.560 --> 00:27:13.960 align:center
मुझे शांति चाहिए।

00:27:15.480 --> 00:27:18.120 align:center
रिश्ते में तालमेल बनाना पड़ता है।

00:27:18.200 --> 00:27:22.320 align:center
बिंदा, तुमने अपना तालमेल बना लिया है।
तुमने जो किया, वो आसान नहीं था।

00:27:22.400 --> 00:27:25.360 align:center
-आसान नहीं था।
-लेकिन तुमने बना लिया।

00:27:25.440 --> 00:27:29.200 align:center
जब से मैंने सतीश के पीछे भागना छोड़ा है,
उसने ये सब छोड़ दिया है।

00:27:29.280 --> 00:27:31.000 align:center
तुम दोनों को
इस पर काम करना होगा।

00:27:31.080 --> 00:27:33.360 align:center
-तुम्हें इसे चलाना होगा।
-मेरा यकीन करो।

00:27:33.440 --> 00:27:35.400 align:center
जब वो तुमसे कुछ कहती है,

00:27:35.480 --> 00:27:38.720 align:center
तब तुम्हारी प्रतिक्रिया होती है

00:27:38.800 --> 00:27:41.800 align:center
-"ओह, भूल गया। कोई बड़ी बात नहीं है।"
-हाँ।

00:27:41.880 --> 00:27:43.560 align:center
क्योंकि वो बड़ी बात नहीं है।

00:27:43.640 --> 00:27:45.040 align:center
नहीं। ये तुम तय नहीं कर सकते।

00:27:45.120 --> 00:27:46.360 align:center
ये तुम तय नहीं करोगे।

00:27:46.440 --> 00:27:48.400 align:center
अगर उसके लिए बड़ी बात है,
तो वो बड़ी बात है।

00:27:48.480 --> 00:27:50.440 align:center
-ऐसे रिएक्ट मत करो। ये परेशान करता है।
-तो मैं क्या करूँ?

00:27:50.520 --> 00:27:54.440 align:center
-मैं कुर्सी से कूद जाऊँ या…
-नहीं, तुम्हें सॉरी बोलना चाहिए।

00:27:54.520 --> 00:27:58.600 align:center
मैं अभी इरीना के साथ हूँ।
मैं इरीना ही हर एक चीज़ के साथ एग्री करूँ।

00:27:58.680 --> 00:28:01.040 align:center
लेकिन उसे झूठा कहना,
मैं ऐसा नहीं करती हूँ।

00:28:01.120 --> 00:28:04.680 align:center
करण हमेशा मुझे अपडेट करता है,
अगर प्लान बदलता है।

00:28:04.760 --> 00:28:08.120 align:center
और मैं करण की ज़िंदगी में
ऐसा असर बिल्कुल नहीं चाहती।

00:28:08.640 --> 00:28:10.880 align:center
एक सेकेंड।
उसने एकदम नहीं बोला था।

00:28:10.960 --> 00:28:14.600 align:center
उसने पहले पूरा समझाया था
कि लगता है, मुझसे कोई गलती हो गई,

00:28:14.680 --> 00:28:19.040 align:center
उसके बाद जब वो बोलती गई न
कि तुम झूठे हो, तो उसने बोला कि "फिर रहने दो।"

00:28:19.120 --> 00:28:21.160 align:center
तो मैं आया उसके डिफेंस में।

00:28:21.240 --> 00:28:25.120 align:center
क्योंकि वो बोल तो रहा है।
वो बोल रहा है कि हाँ, मैंने बोला, मैंने बोला।

00:28:25.920 --> 00:28:27.800 align:center
आप उसको कॉर्नर करोगे न,

00:28:27.880 --> 00:28:30.160 align:center
तो फिर वो उस ज़ोन में चला जाएगा कि
भाड़ में जाओ।

00:28:30.240 --> 00:28:31.920 align:center
-बाय। मिलते हैं।
-अपना ख़्याल रखना।

00:28:33.240 --> 00:28:35.880 align:center
ऑब्वियसली,
एक बड़ा ऑकवर्ड सिचुएशन था।

00:28:35.960 --> 00:28:37.680 align:center
द्युति बहुत बेपरवाह है

00:28:37.760 --> 00:28:41.680 align:center
और उसकी पत्नी इरीना
हर चीज़ कंट्रोल करना चाहती है।

00:28:42.320 --> 00:28:47.080 align:center
मुझे सच में लगता है
वो इसमें बुरी तरह फेल होगी।

00:28:47.160 --> 00:28:48.320 align:center
ये काम नहीं करेगा।

00:28:51.560 --> 00:28:56.800 align:center
जाने से पहले, मुझे पता है,
तुम लोगों के बीच कुछ बातें सुलझानी हैं।

00:28:58.280 --> 00:29:02.440 align:center
पिछली बातचीत के अनुसार,
मैं नहीं चाहती, ग्रुप में अजीब वाइब्स रहें।

00:29:05.280 --> 00:29:07.720 align:center
तुम बस लैली से माफ़ी माँग लो
और हम झगड़ा खत्म कर सकते हैं

00:29:07.800 --> 00:29:10.720 align:center
और हम सब आगे बढ़ सकते हैं।

00:29:10.800 --> 00:29:12.920 align:center
एलिज़े, मैं माफ़ी नहीं माँगूँगी।

00:29:14.400 --> 00:29:16.400 align:center
तुम मेरे इवेंट पर आई ही क्यों?
मुझे समझ नहीं आ रहा।

00:29:16.480 --> 00:29:19.160 align:center
हमारा फ्री का खाना खाया,
फ्री में इवेंट एंजॉय किया,

00:29:19.240 --> 00:29:21.280 align:center
और अब हमें ही अपमानित कर रही हो?

00:29:21.840 --> 00:29:23.000 align:center
नहीं, मेरे सामने से हटो।

00:29:23.600 --> 00:29:24.840 align:center
मैं माफ़ी नहीं माँगूँगी। बात खत्म।

00:29:24.920 --> 00:29:26.960 align:center
-ठीक है।
-खत्म करो। मेरी तरफ से बात खत्म।

00:29:27.040 --> 00:29:28.440 align:center
ठीक है। कूल।

00:29:28.520 --> 00:29:30.680 align:center
मैं खुद को उनके लेवल पर कभी नहीं लाऊँगी।

00:29:30.760 --> 00:29:33.760 align:center
अब बात करने के लिए कुछ बचा ही नहीं है।

00:29:34.520 --> 00:29:35.520 align:center
छी।

00:29:58.520 --> 00:30:02.560 align:center
द्युति और इरीना का घर
दमैक हिल्स

00:30:10.720 --> 00:30:12.640 align:center
क्या चल रहा है?
क्या देख रही हो?

00:30:12.720 --> 00:30:13.720 align:center
जाह्नबी पार्रुक
द्युति की माँ

00:30:13.800 --> 00:30:14.840 align:center
टीवी देख रही हूँ।

00:30:14.920 --> 00:30:16.680 align:center
बच्चे कब आएँगे?

00:30:17.560 --> 00:30:19.400 align:center
मम्मी पिछले पाँच साल से
हमारे साथ रह रही हैं।

00:30:19.480 --> 00:30:22.680 align:center
जब केट पैदा हुई थी, तब मम्मी को बोला
दुबई आने के लिए एक महीने के लिए।

00:30:22.760 --> 00:30:25.400 align:center
फिर कभी जाने ही नहीं दिया।

00:30:26.000 --> 00:30:28.320 align:center
-चाय पी रही हो?
-हाँ, चाय पी रही हूँ।

00:30:28.400 --> 00:30:32.000 align:center
पापा का जन्मदिन कैसा रहा?

00:30:32.680 --> 00:30:36.000 align:center
प्रोग्राम बहुत अच्छा था। बहुत लोग आए।
हम सबने बहुत मज़ा किया।

00:30:36.080 --> 00:30:39.160 align:center
फिर हम एक योगा इवेंट पर गए।

00:30:39.240 --> 00:30:40.240 align:center
अच्छा।

00:30:41.000 --> 00:30:45.880 align:center
वहाँ भी उन्होंने कुछ समस्या पैदा कर दी।

00:30:47.040 --> 00:30:48.520 align:center
किसने शुरू किया? इरीना ने?

00:30:48.600 --> 00:30:53.720 align:center
अचानक वो कहने लगी, "तुमने झूठ बोला।"
मैंने कहा, मैंने झूठ नहीं बोला।

00:30:54.520 --> 00:30:57.680 align:center
घर पर आज इरीना और बच्चे नहीं हैं।

00:30:57.760 --> 00:31:02.480 align:center
सो मैंने सोचा, आज अच्छा मौका है
मम्मी से बात करने का और उनकी सलाह लेने का।

00:31:02.560 --> 00:31:04.960 align:center
जब मैं ऑफिस में होता हूँ,
तब पूरा दिन आप घर पर क्या करती हैं?

00:31:05.480 --> 00:31:10.320 align:center
मैं किताबें पढ़ती हूँ, फोन पर बात करती हूँ।

00:31:10.400 --> 00:31:12.400 align:center
बच्चे स्कूल से कब आते हैं?

00:31:13.000 --> 00:31:17.840 align:center
वो अगर जाना चाहे तो जाती है।
नहीं चाहे तो नहीं जाती।

00:31:17.920 --> 00:31:19.920 align:center
-खाना खाने?
-नहीं।

00:31:20.680 --> 00:31:22.680 align:center
मैंने बच्चों के सामने कुछ नहीं देखा।

00:31:23.720 --> 00:31:26.120 align:center
बच्चे सुबह चले गए।

00:31:27.360 --> 00:31:29.360 align:center
वो सुबह उनसे मिलती भी नहीं है।

00:31:29.440 --> 00:31:34.480 align:center
और जब वो लौटते हैं,
तो उसे फर्क भी नहीं पड़ता कि बच्चे आ गए।

00:31:35.000 --> 00:31:38.400 align:center
वो उन्हें गले तक नहीं लगाती।

00:31:39.000 --> 00:31:40.400 align:center
-हम्म।
-हम्म।

00:31:40.480 --> 00:31:42.600 align:center
वो ऐसा नहीं करती है। इस वजह से…

00:31:43.120 --> 00:31:44.720 align:center
मुझे बहुत बुरा लगता है।

00:31:44.800 --> 00:31:45.880 align:center
सॉरी।

00:31:45.960 --> 00:31:47.200 align:center
सच में?

00:31:48.440 --> 00:31:50.320 align:center
मेरे लिए
उनके आँसू देखना बहुत मुश्किल है।

00:31:51.960 --> 00:31:55.880 align:center
जब मैं बीमार थी, बिस्तर पर पड़ी थी,

00:31:56.400 --> 00:32:00.880 align:center
तब भी वो ये देखने नहीं आई
कि बच्चों ने खाना खाया या नहीं।

00:32:00.960 --> 00:32:05.200 align:center
बच्चे रो रहे थे।

00:32:05.280 --> 00:32:08.760 align:center
मैं उसे पुकार रही थी,
लेकिन वो नहीं आई।

00:32:08.840 --> 00:32:10.000 align:center
वो क्यों नहीं आई?

00:32:10.640 --> 00:32:12.920 align:center
उसमें ज़रा भी ममता नहीं है।

00:32:13.920 --> 00:32:15.760 align:center
मैंने इरीना से
ऐसी उम्मीद नहीं की थी।

00:32:16.320 --> 00:32:18.480 align:center
मैं बहुत हैरान हूँ।

00:32:18.560 --> 00:32:19.960 align:center
क्या वो शाम को
उन्हें खेलने ले जाती है?

00:32:20.040 --> 00:32:21.040 align:center
नहीं।

00:32:22.160 --> 00:32:27.240 align:center
दो महीने की उम्र से ही
उसने बच्चों को मेरे पास छोड़ दिया।

00:32:27.320 --> 00:32:31.040 align:center
लेकिन मैंने उससे कई बार कहा।

00:32:37.520 --> 00:32:40.680 align:center
स्कूल से आने के बाद

00:32:40.760 --> 00:32:44.640 align:center
बेटा दरवाज़े के पास खड़ा होकर
माँ को बुलाता रहता है।

00:32:46.000 --> 00:32:47.800 align:center
लेकिन वो दरवाज़ा तक नहीं खोलती।

00:32:47.880 --> 00:32:49.680 align:center
इरीना बच्चों को देखना तक नहीं चाहती।

00:32:51.400 --> 00:32:53.440 align:center
मैंने अपनी ज़िंदगी
ऐसी नहीं सोची थी।

00:32:53.520 --> 00:32:56.680 align:center
मेरा परिवार बिखर रहा है। टूट रहा है।

00:32:57.720 --> 00:32:59.480 align:center
और इसने मुझे अंदर से तोड़ दिया है।

00:33:00.240 --> 00:33:04.320 align:center
मैं चाहे कितनी भी कोशिश करूँ,
पर मैं उनकी दादी हूँ।

00:33:04.880 --> 00:33:06.320 align:center
उनकी माँ नहीं बन सकती।

00:33:06.400 --> 00:33:07.760 align:center
इसीलिए

00:33:07.840 --> 00:33:08.840 align:center
मुझे और दुख होता है।

00:33:08.920 --> 00:33:11.440 align:center
मैं और कितने दिन जिंदा रहूँगी?

00:33:13.600 --> 00:33:14.880 align:center
मुझे बच्चों की चिंता होती है।

00:33:14.960 --> 00:33:16.800 align:center
इरीना समझती ही नहीं है।

00:33:16.880 --> 00:33:19.400 align:center
वो मुझे बहुत मुश्किल स्थिति में डाल देती है।

00:33:20.000 --> 00:33:24.720 align:center
ये चीज़ किसी भी कीमत पर
नहीं खरीदी जा सकती।

00:33:25.320 --> 00:33:28.360 align:center
-मुझे पता है।
-मुझे पता है, उसे गुस्सा आता है,

00:33:28.440 --> 00:33:30.000 align:center
लेकिन वो दो बच्चों की माँ है।

00:33:30.520 --> 00:33:34.320 align:center
अगर वो ऐसे बर्ताव करेगी,
तो परिवार बर्बाद हो जाएगा,

00:33:34.400 --> 00:33:36.920 align:center
और बच्चों का भविष्य भी अच्छा नहीं होगा।

00:33:37.960 --> 00:33:39.680 align:center
फिर तुम बच्चों को कैसे पालोगे?

00:33:41.520 --> 00:33:43.160 align:center
तुमने उन्हें पैदा ही क्यों किया?

00:33:44.400 --> 00:33:46.480 align:center
मम्मी ने जब मेरे को डाँटना शुरू किया,

00:33:47.720 --> 00:33:49.320 align:center
मेरे पास कुछ बोलने के लिए था ही नहीं।

00:33:49.400 --> 00:33:51.680 align:center
उन्होंने जो कुछ कहा,
सब समझ में आया।

00:33:52.840 --> 00:33:53.840 align:center
मैं क्या करूँ?

00:33:53.920 --> 00:33:55.640 align:center
फैसला तुम्हें लेना है। अलग हो सकते हो।

00:33:56.960 --> 00:33:59.560 align:center
या इरीना को उसकी माँ के पास भेज दो।

00:34:00.080 --> 00:34:02.280 align:center
मैंने कभी सोचा ही नहीं
कि मम्मी ऐसे बोलेंगी।

00:34:02.360 --> 00:34:05.280 align:center
मम्मी आलरेडी सोच चुकी हैं कि

00:34:05.360 --> 00:34:07.200 align:center
हम दोनों को साथ नहीं रहना चाहिए।

00:34:09.200 --> 00:34:13.200 align:center
ये सब मैंने कई बार सोचा है।
बहुत कोशिश की है।

00:34:13.280 --> 00:34:17.960 align:center
मैंने उससे बात करने की कोशिश की,
लेकिन हम साथ नहीं रह सकते।

00:34:18.040 --> 00:34:20.360 align:center
मुझे दिक्कत हो रही है,
लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है।

00:34:20.880 --> 00:34:24.320 align:center
वो क्यों नहीं मानेगी?
उसे मानना पड़ेगा। नहीं तो हम वकील बुलाएँगे।

00:34:24.400 --> 00:34:26.160 align:center
उसे वकील से डील करना पड़ेगा।

00:34:27.120 --> 00:34:32.120 align:center
या तो वो खुद को सुधारे
या तुम पक्का फैसला लो।

00:34:36.240 --> 00:34:38.080 align:center
मेरे ख़याल से,
मम्मी ने गिवअप कर दिया है, और…

00:34:38.160 --> 00:34:42.720 align:center
अब मुझे सुधार की
कोई उम्मीद नहीं दिखती।

00:34:42.800 --> 00:34:45.680 align:center
ऐसा मत कहो।
अब मैं चलता हूँ।

00:34:46.440 --> 00:34:47.760 align:center
वकील से बात करो।

00:35:00.440 --> 00:35:01.280 align:center
रूबी रू बाय आइरिस

00:35:01.360 --> 00:35:02.320 align:center
जेडब्ल्यू मैरियट मार्क्विस होटल
दुबई क्रीक

00:35:19.800 --> 00:35:22.280 align:center
--कैसी हो, बेब?
-मैं ठीक हूँ। तुम कैसी हो?

00:35:23.200 --> 00:35:24.480 align:center
तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो।

00:35:24.560 --> 00:35:26.360 align:center
-शुक्रिया।
-मुझे ये ड्रेस बहुत पसंद आई।

00:35:31.160 --> 00:35:32.280 align:center
क्या पियोगी?

00:35:32.880 --> 00:35:34.640 align:center
कोई भी कॉकटेल।

00:35:34.720 --> 00:35:35.800 align:center
-कोई भी कॉकटेल?
-कुछ भी।

00:35:35.880 --> 00:35:37.080 align:center
जिसमें फल हों।

00:35:37.160 --> 00:35:40.240 align:center
ठीक है। मुझे भी कुछ चाहिए।
आज थोड़ा थका हुआ महसूस कर रही हूँ।

00:35:40.320 --> 00:35:42.560 align:center
-मैं ठीक से सो नहीं पाई।
-तुम थकी हुई हो? तुम थकी हुई लग नहीं रही।

00:35:42.640 --> 00:35:44.080 align:center
-नहीं?
-नहीं।

00:35:49.400 --> 00:35:51.040 align:center
सुनो, तुमसे मुझे बात करनी थी।

00:35:51.880 --> 00:35:52.920 align:center
उम्म…

00:35:54.280 --> 00:35:55.440 align:center
कुछ है?

00:35:56.960 --> 00:35:58.560 align:center
नहीं, मैंने… ये…

00:35:59.680 --> 00:36:01.200 align:center
कैसे बताऊँ?

00:36:01.280 --> 00:36:04.400 align:center
मैं थोड़ी हैरान थी
कि ऐसा क्यों बोल रही है।

00:36:04.480 --> 00:36:06.480 align:center
क्या वो
मुझे कुछ बताना चाहती है?

00:36:06.560 --> 00:36:08.080 align:center
क्या वो कुछ छुपा रही है?

00:36:09.520 --> 00:36:11.720 align:center
देखो, तुम मेरी दोस्त हो।
अच्छी दोस्त हो।

00:36:11.800 --> 00:36:15.040 align:center
तो मैं बस तुम्हें समझाना चाहती थी
कि ये लोग बातें कर रहे हैं।

00:36:16.160 --> 00:36:18.960 align:center
काफ़ी बातें कर रहे हैं,
ये अच्छा नहीं है।

00:36:19.880 --> 00:36:21.840 align:center
कोई लड़की है, जो…

00:36:21.920 --> 00:36:23.400 align:center
कोई… कुछ है?

00:36:23.480 --> 00:36:26.560 align:center
किसी बात का छुपा रहे हो या…

00:36:26.640 --> 00:36:29.120 align:center
नहीं नहीं, मैं छुपा नहीं रही।
मुझे सुनने में आया था।

00:36:33.360 --> 00:36:34.800 align:center
सतीश एक लड़की के साथ था।

00:36:35.920 --> 00:36:40.240 align:center
ओके। बाहर पार्टी कर रहा था।
एक लड़की के साथ काफ़ी करीब था, मैंने ये सुना था।

00:36:40.320 --> 00:36:41.720 align:center
हमारे यॉट पर?

00:36:41.800 --> 00:36:45.000 align:center
नहीं, यॉट पर नहीं था। मुझे लगता है,
वो किसी लाउंज या बीच क्लब में मिले थे।

00:36:45.960 --> 00:36:48.680 align:center
-इंडिया की लड़की है?
-नहीं।

00:36:48.760 --> 00:36:50.960 align:center
-कहाँ की है?
-ये नहीं मुझे पता।

00:36:51.960 --> 00:36:54.640 align:center
और मैं होप कर रही हूँ, ये सेम लड़की ना हो।

00:36:56.120 --> 00:36:58.720 align:center
एक लड़की थी, जो सतीश के साथ
बार-बार पार्टी में जा रही थी।

00:36:58.800 --> 00:37:00.520 align:center
वो हर बार मौजूद रहती थी।

00:37:01.280 --> 00:37:04.600 align:center
छोड़ो, मुझे बहुत टेंशन हो रही है
सोच-सोच के।

00:37:04.680 --> 00:37:06.280 align:center
-थोड़ा मेरा दिल थोड़ा सा…
-तुम ठीक हो?

00:37:06.360 --> 00:37:08.600 align:center
नहीं, ऐसा मत करो।
सच कहूँ, तो मैं बस…

00:37:08.680 --> 00:37:10.680 align:center
देखो, हो सकता है कुछ भी न हो।
तुम्हें नहीं पता।

00:37:10.760 --> 00:37:12.680 align:center
लेकिन चीज़ें ऐसे ही शुरू होती हैं।

00:37:12.760 --> 00:37:15.120 align:center
जब तुम किसी से मिलते हो
और बार-बार मिलने लगते हो,

00:37:15.200 --> 00:37:16.440 align:center
फिर फीलिंग आती है।

00:37:16.520 --> 00:37:19.200 align:center
इसीलिए मुझे थोड़ा लगता है कि
ऐसे नहीं होना चाहिए।

00:37:19.280 --> 00:37:20.400 align:center
ये जो मैं बोलती हूँ न लोगों को

00:37:20.480 --> 00:37:23.360 align:center
डिफरेंट-डिफरेंट लोगों के साथ पार्टी करो,
तो ठीक है।

00:37:23.440 --> 00:37:26.440 align:center
क्योंकि एक बंदे को बार-बार मिलोगे,
तो उससे प्यार हो जाएगा।

00:37:27.200 --> 00:37:31.200 align:center
लेकिन वो बहुत बाहर रहता है, बिंदा।
बहुत ज़्यादा।

00:37:31.280 --> 00:37:32.400 align:center
सतीश ऐसा ही है।

00:37:33.440 --> 00:37:36.480 align:center
बस उससे बोलना,
ध्यान थोड़ा सा रखे, जब बाहर जाता है।

00:37:36.560 --> 00:37:38.400 align:center
और यहाँ दुबई में
सब हमें जानते हैं।

00:37:38.480 --> 00:37:39.760 align:center
सब जानते हैं हमें।

00:37:39.840 --> 00:37:41.720 align:center
बस सतर्क रहो,
समझ रही हो न?

00:38:32.480 --> 00:38:33.560 align:center
अरे, बेब, कैसे हो?

00:38:35.600 --> 00:38:37.240 align:center
हमें बात करनी चाहिए, शायद।

00:38:37.880 --> 00:38:39.840 align:center
एक सेकंड, मैं ये खत्म कर लूँ।

00:38:40.720 --> 00:38:43.800 align:center
मम्मी से बात करने के बाद
मेरी आँखें खुल गई हैं।

00:38:43.880 --> 00:38:46.840 align:center
मुझे लगता है अब वक्त आ गया है
कि मैं इरीना से खुलकर बात करूँ।

00:38:46.920 --> 00:38:47.920 align:center
-तुम ठीक हो?
-हाँ।

00:38:48.000 --> 00:38:49.440 align:center
तुम कपड़े बदलना नहीं चाहते?

00:38:49.520 --> 00:38:50.720 align:center
थोड़ी देर में बदल लूँगा।

00:38:52.360 --> 00:38:56.400 align:center
देखो, मैं काफी समय से सोच रहा हूँ,
हमारे बीच जो कुछ चल रहा है, उसके बारे में।

00:38:56.480 --> 00:38:57.800 align:center
हम्म।

00:38:57.880 --> 00:39:01.400 align:center
और मुझे नहीं पता तुम महसूस करती हो या नहीं,
लेकिन ये मुझे अंदर से प्रभावित कर रहा है।

00:39:02.880 --> 00:39:08.960 align:center
मुझे उससे ऐसी वाइब्स आने लगीं
कि कुछ बहुत गलत हो रहा है।

00:39:09.040 --> 00:39:11.960 align:center
मैंने हाल ही में माँ से बात की।

00:39:13.160 --> 00:39:14.800 align:center
उस बातचीत ने मेरी आँखें खोल दीं और

00:39:14.880 --> 00:39:17.880 align:center
शायद मुझे वो चीज़ें दिखाईं,
जिन्हें मैं हमेशा नजरअंदाज करता रहा।

00:39:18.840 --> 00:39:20.600 align:center
और मुझे अपना घर ठीक करना है।

00:39:20.680 --> 00:39:23.040 align:center
और ये बहुत ज़रूरी है,
क्योंकि ये मेरी सेहत, मेरे बिज़नेस

00:39:23.120 --> 00:39:25.120 align:center
-और मेरे बच्चों पर असर डाल रहा है।
-हाँ।

00:39:25.640 --> 00:39:28.920 align:center
हम दोनों ने लगभग एक जैसी जगह से शुरू किया था,

00:39:29.000 --> 00:39:32.640 align:center
लेकिन काम के मामले में
आज मैं ज़िंदगी में एक अलग मुकाम पर हूँ।

00:39:32.720 --> 00:39:35.360 align:center
मुझे नहीं लगता, वो उतनी आगे बढ़ी है।

00:39:35.440 --> 00:39:38.160 align:center
उसने खुद को सीखने से,

00:39:38.240 --> 00:39:41.280 align:center
उस कम्युनिटी से दूर कर लिया है,
जहाँ मैं आज हूँ।

00:39:42.080 --> 00:39:45.640 align:center
फादर्स डे इवेंट पर तुम सबके सामने
मुझ पर चिल्लाई कि मैं मर्द नहीं हूँ।

00:39:46.360 --> 00:39:49.280 align:center
-याद है?
-बेब, सफ़ा ने मुझ पर चिल्लाना शुरू किया।

00:39:49.360 --> 00:39:53.240 align:center
वो इवेंट में क्यों आई,
वो हाय तक नहीं बोल रही थी, रूड थी।

00:39:53.320 --> 00:39:55.280 align:center
तो तुम सबके सामने ऐसे रिएक्ट करती हो,

00:39:55.360 --> 00:40:00.280 align:center
और सोचती, हो सब ठीक हो जाएगा,
क्योंकि तुम इमोशनल थी।

00:40:00.360 --> 00:40:02.560 align:center
-नहीं बेब, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ।
-नहीं, प्लीज़।

00:40:02.640 --> 00:40:05.000 align:center
मुझे ये बात करनी है
और ये बहुत ज़रूरी है।

00:40:05.600 --> 00:40:10.960 align:center
मुझे पता है, मैंने गलत किया।
लेकिन वो ये नहीं समझता कि उसने मुझे पुश दिया।

00:40:11.880 --> 00:40:13.800 align:center
और फिर योगा इवेंट में,

00:40:13.880 --> 00:40:15.920 align:center
-मैंने किस बात पर झूठ बोला?
-योगा इवेंट, क्या?

00:40:16.000 --> 00:40:17.000 align:center
-तुम जानती हो, मैं झूठ नहीं बोलता।
-बेब।

00:40:17.080 --> 00:40:19.960 align:center
लेकिन तुम क्लब गए थे, यॉट पर नहीं।

00:40:20.040 --> 00:40:22.560 align:center
-हाँ, और मैं जा सकता हूँ…
-छोटी-छोटी बातों पर झूठ क्यों बोलना?

00:40:22.640 --> 00:40:24.120 align:center
तुम मेरी बात दबाने की कोशिश कर रही हो।

00:40:24.200 --> 00:40:26.560 align:center
योगा पर मैं बहुत अच्छे मूड में थी।

00:40:26.640 --> 00:40:27.800 align:center
तो फिर तुमने वो सब क्यों शुरू किया?

00:40:27.880 --> 00:40:30.960 align:center
तुम बिना सोचे-समझे चीज़ें करती हो
कि उसका क्या असर पड़ेगा।

00:40:32.080 --> 00:40:33.880 align:center
जब मेरी शादी हुई थी, मेरी एक पत्नी थी।

00:40:35.160 --> 00:40:39.120 align:center
और अब, छह साल बाद,

00:40:39.680 --> 00:40:42.400 align:center
मुझे लगता है, मेरी पत्नी नहीं है।
मेरे तीन बच्चे हैं।

00:40:44.120 --> 00:40:45.400 align:center
-मैंने तुम्हें मेरा मज़ाक उड़ाने दिया।
-ईमानदारी से,

00:40:45.480 --> 00:40:47.440 align:center
मैं ये बात नहीं करना चाहती।
मेरा मूड अच्छा था,

00:40:47.520 --> 00:40:49.800 align:center
-और तुम फिर वही बात उठा रहे हो।
-नहीं, इरीना।

00:40:49.880 --> 00:40:52.040 align:center
एक और ज़्यादा ज़रूरी बात है।

00:40:52.120 --> 00:40:54.160 align:center
इतनी गंभीर
कि मुझे बात करनी ही पड़ेगी,

00:40:54.240 --> 00:40:57.040 align:center
क्योंकि मैं इसे अब और नहीं रोक सकता।

00:40:57.880 --> 00:41:00.760 align:center
मैं सच में अपनी हद पर पहुँच चुका हूँ।

00:41:01.360 --> 00:41:05.080 align:center
मुझे बहुत दुख होता है

00:41:05.160 --> 00:41:09.000 align:center
कि वो इस रिश्ते में या माँ के रूप में

00:41:09.080 --> 00:41:10.400 align:center
कोई कोशिश नहीं कर रही।

00:41:11.560 --> 00:41:15.080 align:center
तुम पूरे दिन घर पर होती हो।
मैंने सिर्फ एक चीज़ माँगी थी

00:41:15.720 --> 00:41:18.960 align:center
कि मेरे बच्चों को
नैनी के सहारे मत बड़ा होने देना।

00:41:19.560 --> 00:41:22.200 align:center
उन्हें माँ का प्यार चाहिए
और पिता का भी।

00:41:23.400 --> 00:41:25.000 align:center
लेकिन तुम जानते हो, मैं क्या कर रही हूँ।

00:41:25.080 --> 00:41:26.440 align:center
कुछ नहीं।

00:41:26.520 --> 00:41:28.360 align:center
नहीं, मैं उनके साथ खेलती हूँ।
होमवर्क कराती हूँ।

00:41:28.440 --> 00:41:30.320 align:center
15 मिनट खेलना काफ़ी नहीं है।

00:41:30.400 --> 00:41:33.000 align:center
15 मिनट नहीं। मैं होमवर्क भी कराती हूँ।

00:41:33.080 --> 00:41:36.040 align:center
नहीं, इरीना। ये सही नहीं है।
बच्चों के स्कूल से लौटने के बाद

00:41:36.120 --> 00:41:37.440 align:center
तुम्हें उनके साथ कुछ घंटे समय बिताना चाहिए।

00:41:37.520 --> 00:41:39.360 align:center
हम साथ में टीवी भी देखते हैं।

00:41:39.440 --> 00:41:41.880 align:center
आखिरी बार कब तुमने
उन्हें सुलाते समय किस किया था?

00:41:41.960 --> 00:41:43.720 align:center
मैं हर दिन किस करती हूँ।

00:41:43.800 --> 00:41:46.720 align:center
हाँ, जब तुम्हारा मूड अच्छा होता है।
लेकिन जब मैडम का मूड खराब हो…

00:41:46.800 --> 00:41:48.920 align:center
-तुम्हारी वजह से।
-सब मेरी वजह से है?

00:41:49.000 --> 00:41:50.120 align:center
ठीक है, मैं दोष अपने सिर लेता हूँ।

00:41:50.200 --> 00:41:52.880 align:center
दो साल से तुमने मेरे बच्चे को
एक बार भी खुद खाना नहीं खिलाया।

00:41:52.960 --> 00:41:55.200 align:center
-एक बार भी तुम उनके साथ नहीं बैठी।
-तुम्हारी माँ खिलाती हैं।

00:41:55.280 --> 00:42:00.280 align:center
उसके लिए पत्नी का मतलब है,
मैं उसके लिए खाना बनाऊँ, बच्चों को खिलाऊँ,

00:42:00.360 --> 00:42:03.840 align:center
घर में बैठी रहूँ,
और उसे जो करना है, करने दूँ।

00:42:05.280 --> 00:42:11.120 align:center
देखो, इरीना,
मैं महीनों, सालों से खुद को रोकता रहा।

00:42:12.160 --> 00:42:16.240 align:center
सोचा, तुम सीख जाओगी।
लेकिन तुम नहीं सीखी। सॉरी।

00:42:16.320 --> 00:42:18.800 align:center
क्या मतलब?
मैं भी इंतजार करती हूँ कि तुम कब सीखोगे।

00:42:18.880 --> 00:42:20.280 align:center
-मैं फिर कहता हूँ।
-तुम बाहर जाते हो,

00:42:20.360 --> 00:42:23.000 align:center
सुबह 6:00 बजे लौटते हो,
मुझसे झूठ बोलते हो कि किसके साथ थे।

00:42:23.080 --> 00:42:25.040 align:center
क्योंकि मुझे घर में सुकून नहीं मिलता।

00:42:25.120 --> 00:42:27.160 align:center
कैसा सुकून? तुम सुकून से हो।

00:42:27.240 --> 00:42:29.160 align:center
तुम सिर्फ खुद को रिलैक्स करने जाते हो।

00:42:29.240 --> 00:42:31.120 align:center
यही तो बात है।

00:42:31.720 --> 00:42:35.920 align:center
उसे समझ नहीं आता,
अगर मैं खुश पत्नी रहूँगी, तो अच्छी माँ भी बनूँगी।

00:42:37.040 --> 00:42:38.040 align:center
देखो, इरीना,

00:42:38.120 --> 00:42:44.400 align:center
या तो तुम पूरी थेरेपी कराओगी
और डॉक्टर के पास जाओगी

00:42:44.480 --> 00:42:45.760 align:center
और खुद को सुधारोगी,

00:42:45.840 --> 00:42:49.280 align:center
या फिर मैं तलाक़ के कागज़ दाखिल कर दूँगा,
जो काफी समय से पेंडिंग पड़े हैं।

00:42:49.360 --> 00:42:50.440 align:center
क्या?

00:42:50.520 --> 00:42:51.840 align:center
अब मुझे डॉक्टर के पास क्यों जाना है?

00:42:51.920 --> 00:42:55.480 align:center
या तो मैं इसे खत्म करूँगा
या मैं अभी इसी वक्त निकल जाऊँगा।

00:42:55.560 --> 00:42:57.800 align:center
मैंने ये बात शुरू नहीं की।
मैं आगे बढ़ सकती हूँ।

00:42:57.880 --> 00:43:00.960 align:center
ये मेरी बात है, तुम्हारी नहीं।
क्योंकि तुम बात कर ही नहीं सकती।

00:43:01.040 --> 00:43:03.360 align:center
तुम खुद शराब छोड़ने के लिए
डॉक्टर के पास जाओ।

00:43:03.440 --> 00:43:04.720 align:center
-नहीं, मुझे नहीं लगता…
-तुम क्यों नहीं जाते?

00:43:04.800 --> 00:43:06.640 align:center
-मैं गया था।
-तुम रुक नहीं सकते।

00:43:06.720 --> 00:43:09.040 align:center
-तुम शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक पीते हो।
-नहीं। मेरा…

00:43:09.120 --> 00:43:13.240 align:center
तुम्हें वो माँ बनना सीखना होगा,
जिसकी मेरे बच्चों को ज़रूरत है।

00:43:13.320 --> 00:43:15.000 align:center
क्या तुम समझते हो कि वजह तुम हो?

00:43:15.080 --> 00:43:16.880 align:center
-मैं खराब माँ नहीं हूँ।
-ठीक है।

00:43:16.960 --> 00:43:19.640 align:center
बस, अब बहुत हो गया।
या तो इसे स्वीकार करो या छोड़ दो।

00:43:19.720 --> 00:43:20.720 align:center
मैं इस स्थिति में हूँ।

00:43:21.840 --> 00:43:25.080 align:center
मैं मज़ाक नहीं कर रहा था।
तुम मुझे इस मुकाम तक लेकर आई हो।

00:43:25.160 --> 00:43:26.600 align:center
हम्म।

00:43:26.680 --> 00:43:28.080 align:center
और अब यही सच है।

00:43:32.240 --> 00:43:33.520 align:center
मैं आज रात घर पर नहीं रुकूँगा।

00:43:34.480 --> 00:43:38.640 align:center
उसने मेरी बात सुननी ही नहीं चाही।
मेरे पास और कोई रास्ता नहीं था…

00:43:39.960 --> 00:43:43.880 align:center
मैंने वो तलाक़ के काग़ज़ उसे दे दिए,
जो मैं काफी समय से अपने पास रखे हुए था।

00:43:43.960 --> 00:43:45.000 align:center
और मैं बता रहा हूँ,

00:43:45.080 --> 00:43:46.920 align:center
-ये किसी कैमरे के लिए नहीं है।
-देखा, मैं सही थी।

00:43:47.000 --> 00:43:49.240 align:center
-जब तुमने बाहर जाना शुरू किया, मैं सही थी।
-मैं बहुत गंभीर हूँ।

00:43:49.320 --> 00:43:51.040 align:center
चार साल तक मैं परफेक्ट माँ थी।

00:43:51.120 --> 00:43:53.320 align:center
मैंने अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी।
मेरे कोई दोस्त नहीं थे।

00:43:53.400 --> 00:43:56.600 align:center
मैंने अपना सब कुछ परिवार को दिया।
मर्द कभी कद्र नहीं करते।

00:43:56.680 --> 00:43:58.280 align:center
इरीना, अगर तुमने
दो दिन बच्चों को खाना नहीं खिलाया

00:43:58.360 --> 00:43:59.920 align:center
-तो वो मर सकते हैं।
-वो नहीं मरेंगे।

00:44:00.000 --> 00:44:01.240 align:center
-तुम क्या बोल रहे हो?
-नहीं।

00:44:01.320 --> 00:44:02.360 align:center
तुम क्या बोल रहे हो?

00:44:03.520 --> 00:44:04.760 align:center
मैं ऊब चुका हूँ।

00:44:06.440 --> 00:44:08.640 align:center
मैं इस बकवास से सच में तंग आ चुका हूँ।

00:44:12.200 --> 00:44:16.000 align:center
मैं नहीं मान सकती कि वो ऐसा कर सकता है।

00:44:28.120 --> 00:44:32.720 align:center
मुझे लगता है कि मेरी फैमिली को
अभी एक मिरैकल ही बचा सकती है।

00:44:35.160 --> 00:44:37.360 align:center
देसी ब्लिंग पर आने वाला है

00:44:45.000 --> 00:44:47.200 align:center
रुको, हो गया तेरा रोना-धोना?
ये हो गया।

00:44:48.000 --> 00:44:49.160 align:center
अरे, नहीं।

00:44:53.440 --> 00:44:55.200 align:center
तुम इस शादी को
बचाना चाहती हो या नहीं?

00:44:55.280 --> 00:44:57.800 align:center
-या तुम्हें तलाक चाहिए?
-मैं इस शादी को बचाना चाहती हूँ।

00:44:58.680 --> 00:45:02.240 align:center
वो तुम्हें इस तरह से मैनिपुलेट कर रहा है कि तुम्हें लगे,
तुम बहुत बुरी इंसान हो, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

00:45:03.000 --> 00:45:04.960 align:center
सच-सच बताओ,
क्या तुम उससे प्यार करते हो?

00:45:05.040 --> 00:45:06.760 align:center
ये बहुत मुश्किल सवाल है।

00:45:06.840 --> 00:45:08.040 align:center
मैं कभी तुम्हारा मज़ाक नहीं उड़ाऊँगी।

00:45:08.120 --> 00:45:09.720 align:center
मतलब, तुम मेरी क्लोज़ फ्रेंड नहीं हो।

00:45:10.560 --> 00:45:12.720 align:center
अगर तुम्हें मुझसे कोई समस्या है,
सीधे कहो।

00:45:12.800 --> 00:45:15.080 align:center
-मुझे तुमसे कोई समस्या नहीं है।
-बिल्कुल है।

00:45:15.160 --> 00:45:17.040 align:center
अपने किए की जिम्मेदारी लो, दूसरों को दोष मत दो।

00:45:18.120 --> 00:45:20.200 align:center
किसी के बारे में न अच्छा नहीं कर सकती न,

00:45:20.280 --> 00:45:22.440 align:center
तो किसी का रिलेशनशिप खराब मत करो।

00:45:22.520 --> 00:45:24.280 align:center
कोई हैरानी नहीं
कि उसने तुम्हें प्रपोज़ नहीं किया,

00:45:24.360 --> 00:45:25.360 align:center
क्योंकि तुम उसे बोलने ही नहीं देती!

00:45:25.440 --> 00:45:27.120 align:center
हर कोई इंसान फरिश्ता तो नहीं होता है।

00:45:27.200 --> 00:45:28.800 align:center
पैम अब गुस्से में है।

00:45:28.880 --> 00:45:33.000 align:center
अगर वो मुझसे भिड़ेगी,
तो मैं ये बर्दाश्त नहीं करूँगी।

00:45:33.080 --> 00:45:35.000 align:center
-अरे, नहीं, नहीं, नहीं।
-मुझे ये सब नहीं चाहिए।

00:45:35.080 --> 00:45:36.640 align:center
मैं सच में चाहती थी
कि अपना सामान पैक करूँ और चली जाऊँ।

