WEBVTT

00:18.120 --> 00:21.360
पैसा ख़ुदा तो नहीं है
मगर ख़ुदा से कम भी नहीं है।

00:27.480 --> 00:28.720
चलो!

00:30.240 --> 00:32.880
इस देसी समाजिक दायरे में
हम ज़िंदगी को खुलकर जीते हैं।

00:36.040 --> 00:39.960
हम जी-जान से काम करते हैं, जी-भर के पार्टी करते हैं,
और हर चमकती चीज़ से इश्क़ लड़ाते हैं।

00:43.040 --> 00:45.560
मेरी और करण की लाइफ़ का एक नया चैप्टर है।

00:45.640 --> 00:48.120
हम दुबई शिफ़्ट हो रहे हैं,
और वहाँ कुछ भी हो सकता है।

00:48.200 --> 00:49.680
दुबई में स्वागत है!

00:50.240 --> 00:52.120
जाने-माने देसी लोग दुनिया पर छाए हुए हैं,

00:52.200 --> 00:54.080
और दुबई में तो उन्होंने सचमुच बड़ा नाम कमाया है।

00:56.400 --> 01:01.000
हमारे लिए इस दुनिया में
जो एंट्री पॉइंट है, समपाल फ़ैमिली।

01:02.520 --> 01:06.200
रुतबा, हैसियत, शौहरत, सब कुछ है।

01:09.360 --> 01:13.160
मैं जबलपुर से हूँ।
मेरे पास कोई ख़ानदानी पैसा नहीं था।

01:13.240 --> 01:15.720
अब मेरी गिनती
दुबई केअरबपतियों में से एक है।

01:16.320 --> 01:17.840
मेरे पास फ़िलहाल 40 किलो सोना है।

01:17.920 --> 01:19.920
सुन कर यक़ीन हो रहा है तुम्हें?

01:20.560 --> 01:23.960
हमने नाम कमाया है।
हमने काफ़ी कनेक्शन बनाए हैं।

01:24.040 --> 01:27.280
हमारे फ़्रेंड्स सेलिब्रिटीज़ हैं।
हम भी कुछ कम नहीं हैं।

01:28.560 --> 01:30.320
हम बॉलीवुड के सितारों के पास नहीं जाते।

01:30.400 --> 01:32.080
बॉलीवुड के सितारें हमारे पास आते हैं।

01:32.840 --> 01:35.520
अगर किसी के पास बहुत पैसा है,
पैसा बोलता है।

01:39.920 --> 01:41.520
-कैवियार!
-बिल्कुल, मेरी जान!

01:41.600 --> 01:42.720
वाह!

01:43.440 --> 01:45.680
बस्ती से, मतलब ये हिंदुस्तान का बच्चा

01:45.760 --> 01:50.800
जो आज उसने दुबई में कंपनी बनाई है
और तीसरा बड़ा डेवेलपर बन गया है दुबई का।

01:51.520 --> 01:54.240
मैं जब दुबई आया था
तो मेरी तनख़्वाह 1,300 दिरहम थी।

01:54.320 --> 01:58.440
सालों की कड़ी मेहनत के बाद
आज मैं करोड़पति बन पाया हूँ।

02:01.480 --> 02:03.840
इस चमकती दुनिया में बहुत राज़ हैं…

02:03.920 --> 02:05.400
…मुझे उन सबकी ख़बर है।

02:10.320 --> 02:13.480
ये लड़कियाँ? उफ़्फ… मुसीबत की पुड़िया हैं।
नाक पर दम कर देने वाली!

02:13.560 --> 02:16.000
थैंक गॉड! मेरी लाइफ़स्टाइल
किसी मर्द के पैसों की मोहताज नहीं।

02:16.080 --> 02:19.480
अपनी शान-ओ-शौक़त दिखाना ग़लत नहीं,
लेकिन दिखावा करना…

02:20.960 --> 02:22.440
वो तो सच पर पर्दा डालने जैसा है।

02:22.520 --> 02:27.080
दावेदार तो कई हैं इस तख़्त की,
मगर ताज पहनने वाली महारानी बस एक ही होती है।

02:27.160 --> 02:28.600
तुम किसकी दोस्त हो?

02:28.680 --> 02:30.960
इतना ड्रामा मैंने आज तक कहीं नहीं देखा।

02:31.040 --> 02:33.080
-मैं कभी किसी से झूठ नहीं बोलता।
-अभी तो बोला।

02:33.160 --> 02:35.840
पहले एक ज़िम्मेदार औरत और अच्छी माँ बनो।

02:35.920 --> 02:38.360
तुमसे अच्छी बीवी बनने की उम्मीद
तो मैं पहले ही छोड़ चुका हूँ।

02:38.440 --> 02:39.760
मैं तुमसे बात नहीं करना चाहती।

02:39.840 --> 02:41.600
सतीश काफ़ी पार्टीबाज़ है।

02:41.680 --> 02:43.960
-मुझे पता है कि वो लड़कियों के साथ ऐयाशी करता है।
-क्या?

02:47.080 --> 02:48.400
ये सब उसी संगत का असर है

02:48.480 --> 02:51.480
क्योंकि तुम उन जैसों के साथ ही घूमते-फिरते हो।

02:51.560 --> 02:54.120
तेजस्वी तुम्हारे लिए सही नहीं है।

02:54.200 --> 02:56.960
अगर तुम इसे बोलने का मौक़ा देती
तभी तो ये तुम्हें प्रोपोज़ करता!

02:57.040 --> 02:59.320
अगर तुम्हें हमारे साथ रहना पसंद नहीं

02:59.400 --> 03:00.920
तो अच्छा होगा कि तुम हमारी दोस्त ना बनो।

03:01.000 --> 03:02.840
तुम्हें मुझ पर यक़ीन क्यों नहीं है?

03:04.720 --> 03:07.800
पता नहीं मैं इन लोगों के बीच कैसे रहूँगी
या क्या करूँगी।

03:16.480 --> 03:17.920
ओह।

03:21.600 --> 03:25.200
याद रखना… हर चीज़ जो चमकती है
वो सोना नहीं होती।

03:25.280 --> 03:26.840
क्या?

03:26.920 --> 03:30.840
देसी ब्लिंग

03:32.560 --> 03:37.320
सतीश और तबिंदा का घर
बुर्ज खलीफ़ा

03:46.520 --> 03:48.040
आज तो तुमने मुझसे बहुत काम करवा लिया।

03:48.120 --> 03:51.920
इसके लिए एक हर्मेस बैग तो बनता ही है।

03:53.320 --> 03:56.720
जबसे मैं सतीश के साथ हूँ
मैं हर सुबह उसके पैरों की मालिश करती हूँ।

03:56.800 --> 03:58.040
वो राजकुमारों की ज़िंदगी जीता है।

03:58.120 --> 03:59.840
हिन्दू होने के नाते वो ये मानता है…

03:59.920 --> 04:01.360
तबिंदा सनपाल
बिज़नेसवुमन

04:01.440 --> 04:04.200
अगर पत्नी अपनी पति के
पैर छूती है रोज़ सुबह तो बहुत लक्ष्मी आती है

04:04.280 --> 04:05.800
उनको ऐसा लगता है।

04:09.000 --> 04:10.360
मेरा नाम सतीश सनपाल है।

04:12.520 --> 04:13.920
ऐनैक्स होल्डिंग का मालिक।

04:14.000 --> 04:20.720
हमारा जो बिसनेस है, डेवलपमेंट है,
फोरेक्स बिज़नेस है, क्लब है, डीआईएफ़सी फंड है…

04:21.640 --> 04:24.000
जब मैं दुबई आया था
तो मेरे पास वन मिलियन दिरहम थे।

04:24.080 --> 04:25.680
सतीश सनपाल
उद्योगपति

04:25.760 --> 04:28.400
हम जब स्टार्टिंग यहाँ पर की थी
तो गोल्ड बिज़नेस से स्टार्ट किया।

04:28.480 --> 04:30.400
और फिर मुझे सक्सेस मिली।

04:31.600 --> 04:33.640
और आज मैं दुबई में एक अरबपति हूँ।

04:34.920 --> 04:38.840
मैं हिंदी में बात करता हूँ।
मेरी इंग्लिश उतनी ज़्यादा अच्छी नहीं है।

04:38.920 --> 04:41.600
अगर किसी के पास बहुत पैसा है,
पैसा बोलता है।

04:46.080 --> 04:47.320
मेरी बीवी का नाम बिंदा है।

04:47.400 --> 04:49.600
नाय साल हो गए हैं हमारी शादी को।

04:49.680 --> 04:53.920
और अभी तो हमारे बेटी, बेला भी है।
हम उसके साथ बहुत हैप्पी हैं।

04:55.000 --> 04:56.240
बेला उठ गई?

04:57.200 --> 04:58.920
बेला उठी हुई है।

04:59.000 --> 05:02.360
अभी बस नीचे जाने लगी है वॉक करने के लिए।

05:05.640 --> 05:07.720
मेरा नाम तबिंदा सनपाल है।

05:07.800 --> 05:11.280
मैंने अपने लाइफ़ के 20 साल गुज़ारे हैं यूके में।

05:13.320 --> 05:15.000
गुड मॉर्निंग!

05:15.080 --> 05:16.640
इसाबेला सनपाल
सतीश और तबिंदा की बेटी

05:16.720 --> 05:19.520
हम नौ साल से ट्राई कर रहे थे बेबी के लिए।

05:19.600 --> 05:22.280
उसके बाद जब बेला हुई
तो हम बहुत ख़ुश थे।

05:22.360 --> 05:25.360
इसका जन्म
उसी लंदन के नामी अस्पताल में हुआ

05:25.440 --> 05:27.360
जहाँ रॉयल फ़ैमिली के सभी वारिसों का जन्म हुआ है।

05:28.280 --> 05:32.880
बेला के पैदा होने से पहले ही
उसके डैडी ने उसके लिए गोल्ड की कटलेरी बनाई।

05:32.960 --> 05:37.600
उसकी गोल्ड की थाली है, उसकी गोल्ड की चम्मच भी है
और तो और ग्लास भी उसका गोल्ड का है।

05:37.680 --> 05:39.760
ये दुबई की सबसे अमीर बच्ची है।

05:41.880 --> 05:43.920
आज वो
करण और तेजस्वी भी आ रहे हैं न।

05:44.000 --> 05:45.000
हम्म।

05:45.080 --> 05:47.360
तो ब्रेकफ़ास्ट करेंगे, पूछा था आपने?

05:48.760 --> 05:50.320
ब्रेकफ़ास्ट करेंगे न।

05:50.400 --> 05:51.960
करण मेरा बहुत अच्छा दोस्त है।

05:52.040 --> 05:57.400
और वो दोनों मूव भी होना चाहते हैं दुबई।
मैं उन सब चीज़ों में उनकी हेल्प करना चाहता हूँ।

06:07.480 --> 06:09.200
केबिन क्रू, लैंडिंग की तैयारी करें।

06:13.480 --> 06:15.800
ये एक नई शुरुआत होगी।
एकदम नई बिगनिंग है।

06:15.880 --> 06:17.400
करण कुंद्रा
अभिनेता, मेज़बान और टीवी स्टार

06:17.480 --> 06:19.480
यहाँ कुछ नहीं है हमारे लिए।
हमको सब कुछ बनाना है।

06:19.560 --> 06:20.560
मुझे बहुत घबराहट हो रही है।

06:20.640 --> 06:21.720
तेजस्वी प्रकाश
अभिनेत्री और टीवी स्टार

06:21.800 --> 06:23.680
आज के पहले जब भी हम दुबई आए हैं

06:23.760 --> 06:25.520
या तो किसी मीटिंग के लिए आए हैं,
किसी इवेंट के लिए आए हैं।

06:25.600 --> 06:26.640
या वेकेशन के लिए आए हैं।

06:26.720 --> 06:29.880
लेकिन इस बार हम रिटर्न फ़्लाइट करके नहीं आए हैं।

06:31.800 --> 06:33.320
ये क्या कर रहे हो?

06:33.400 --> 06:34.680
बाहर बहुत लोग होंगे न।

06:35.320 --> 06:37.000
वहाँ कोई नहीं होगा।

06:37.080 --> 06:38.120
क्यों?

06:38.200 --> 06:41.200
क्योंकि ये भारत नहीं है
कि कोई भी ऐयरपोर्ट के बाहर खड़ा रहे।

06:42.600 --> 06:45.560
दुबई
यूनाइटेड अरब एमिरेट्स

06:45.640 --> 06:49.040
मैं करण कुंद्रा हूँ।
मैं मुंबई का रहने वाला हूँ।

06:50.280 --> 06:52.920
और टीवी का सबसे महंगा अभिनेता हूँ।

06:57.280 --> 06:59.080
मेरा नाम तेजस्वी प्रकाश है।

06:59.160 --> 07:01.200
मेरा जन्म मुंबई में हुआ है।

07:01.280 --> 07:02.800
मैं एक इंडियन ऐक्ट्रेस हूँ।

07:04.520 --> 07:08.640
फ़ैल्कन एलीट
अल मक़्तूम इंटरनैशनल एयरपोर्ट

07:12.400 --> 07:15.120
साल 2021 में

07:15.200 --> 07:17.520
मैंने भारत के सबसे बड़े
और विवादित रियलिटी शो

07:17.600 --> 07:21.640
बिग बॉस में भाग लेने का फैसला किया।

07:21.720 --> 07:26.520
और वहाँ पर
मुझे साथ की कन्टेस्टेंट मिलती हैं तेजस्वी प्रकाश।

07:28.480 --> 07:30.280
वाईएसएल

07:30.880 --> 07:31.920
मुझे वो पसंद नहीं थी।

07:32.000 --> 07:33.240
उसे भी मैं पसंद नहीं था।

07:34.560 --> 07:37.640
और चार सालों से हम
एक-दूसरे को डेट ही कर रहे हैं।

07:38.360 --> 07:40.160
दुबई में तुम्हारा स्वागत है, जानेमन।

08:05.240 --> 08:06.560
वहाँ देखो।

08:11.320 --> 08:15.120
अभी तक मुझे ऐसी ज़िंदगी की आदत नहीं है।

08:16.240 --> 08:17.400
जब हम बाक़ियों से मिलेंगे

08:17.480 --> 08:21.080
मेरा मतलब, मैं बाक़ियों के मुताबिक़ नहीं रह सकती…

08:21.160 --> 08:22.600
-तुम अपनी तरह ही रहना।
-सुन लो।

08:22.680 --> 08:24.880
ये मुझसे नहीं होगा
और हमारी ज़िंदगी ऐसी है भी नहीं।

08:24.960 --> 08:26.960
जैसी हो वैसी ही रहना, पर अच्छी दिखना।

08:32.160 --> 08:33.960
देखो, फ़रारी।

08:34.040 --> 08:36.680
मेरी नज़र उसी पर टिकी। इसी से सब पता चलता है।

08:37.400 --> 08:40.720
गाड़ियों के सिवा और भी बहुत चीज़ें हैं
जिन पर तुम अपनी नज़र टिका सकते हो।

08:42.400 --> 08:43.640
दुबई आना…

08:43.720 --> 08:49.400
एक्सपेक्टेड है
कि हम एक ख़ास रहन-सहन को मानकर चलें

08:49.480 --> 08:50.880
सच कहूँ तो ये इतना मुश्किल नहीं है।

08:50.960 --> 08:55.200
मुझे ये सब पसंद है।
पर तेजू को इस सबकी बिल्कुल आदत नहीं है।

08:56.120 --> 08:58.600
आख़िरी बार तुम यहाँ रहने के लिए कब आई थी?

08:58.680 --> 09:01.160
मैं भी वही सोच रही थी। छह-सात साल हो गए होंगे।

09:01.760 --> 09:04.320
पहले जब में दुबई आती थी
मैं अपने पापा के साथ रहने के लिए आती थी।

09:04.400 --> 09:07.880
तब मेरे डैड के पास एक वन बीएचके अपार्टमेंट था।

09:07.960 --> 09:12.280
लेकिन मैं हमेशा इन बड़ी बिल्डिंग्स
और आलीशान मकानों को देखती रहती थी।

09:12.360 --> 09:16.040
और सपने देखा करती थी
कि कभी मेरा भी यहाँ एक घर होगा।

09:16.120 --> 09:20.960
और मैं दुबई में ऐसे रह पाऊँगी
जैसे कि ये मेरा ही शहर हो।

09:26.960 --> 09:29.240
सतीश और तबिंदा का घर
बुर्ज खलीफ़ा

09:29.320 --> 09:32.240
मैं करण और तेजस्वी से मिलने के लिए बेताब हूँ।

09:32.320 --> 09:34.960
वो दोनों पहली बार मेरे घर आ रहे हैं।

09:35.040 --> 09:36.440
-हैलो!
-हैलो!

09:36.520 --> 09:39.240
-हाय।
-हाय! हैलो!

09:40.280 --> 09:41.600
वो रही बेला!

09:41.680 --> 09:44.240
-कैसे हो?
-मैं ठीक हूँ। ये तेजस्वी है।

09:44.320 --> 09:46.120
-हाय, तेजस्वी। तुमसे मिलकर अच्छा लगा।
-मुझे भी।

09:46.200 --> 09:48.000
-ये मेरी बहन, हादीया है।
-हाय!

09:48.080 --> 09:49.800
-हाय!
-एक हाई-फ़ाइव दो।

09:49.880 --> 09:52.160
-बहुत प्यारी है, बेला!
-हाई-फ़ाइव!

09:52.240 --> 09:54.280
-हाई-फ़ाइव।
-कितनी प्यारी है।

09:54.360 --> 09:57.240
बेला तो पूरी गुड़िया जैसी है।
मैं तो उसे देखकर पागल ही हो गई।

09:57.320 --> 09:58.720
चलो, बेला। चलो।

09:58.800 --> 10:01.280
-आओ! चलो, आओ।
-बाय!

10:01.360 --> 10:03.280
तुम्हारे कपड़े बहुत प्यारे हैं, बेला।

10:03.360 --> 10:05.000
चलो, बाय-बाय बोलो, बेला।

10:07.600 --> 10:08.960
बहुत सुंदर घर है, बहुत।

10:09.040 --> 10:10.080
-शुक्रिया।
-शुक्रिया।

10:10.160 --> 10:12.360
हाँ, बहुत सुंदर घर है।
व्यू भी बहुत सुंदर है, नहीं?

10:12.960 --> 10:15.160
"अरे, यार बुर्ज खलीफ़ा नहीं दिख रहा है यहाँ से।"

10:15.240 --> 10:19.760
और तभी मेरे दिमाग़ की घंटी बजी
कि मैं ख़ुद बुर्ज खलीफ़ा के अंदर हूँ।

10:21.000 --> 10:23.360
देखो, बड़े-बड़े शहरों में
ऐसी छोटी-छोटी बातें हो जाती हैं।

10:23.960 --> 10:26.480
-क्या चल रहा है? कैसी थी फ़्लाइट?
-अच्छी थी।

10:26.560 --> 10:28.640
दो-एक दिन एडजस्ट करने में लगेंगे।
पर अब तो यही है।

10:28.720 --> 10:30.160
नहीं-नहीं, बिल्कुल। बिल्कुल आप आ जाओ।

10:30.240 --> 10:32.360
मुझे करण ने आपके बारे में बहुत बताया था।

10:32.440 --> 10:33.960
-अच्छा।
-बेला के पार्टी के बारे में।

10:34.040 --> 10:37.640
-आप पार्टी में नहीं आ सके न?
-नहीं आ पाए। पर बहुत सुंदर पार्टी थी।

10:37.720 --> 10:39.280
-थैंक यू।
-उसका जन्मदिन शानदार था।

10:39.360 --> 10:41.000
हम लोगों ने ख़ूब मज़े किए।

10:41.080 --> 10:43.680
हमने बेला का
बहुत बड़ा बेला बर्थडे मनाया है।

10:43.760 --> 10:46.040
उसकी एंट्री राजकुमारियों जैसी हुई।

10:46.120 --> 10:49.440
उसने गोल्ड का ड्रेस पहना था।
24 कैरेट गोल्ड का जैकेट पहना था।

10:50.520 --> 10:54.760
केक सीलिंग से बीच में आया था।
और हमने फिर केक काटा।

10:55.360 --> 10:58.600
तो हमने जितने उसके लिए ड्रीम्स देखे थे
सब पूरे कर लिए।

10:58.680 --> 11:01.200
-अच्छा।
-बर्थडे ऐसा होना चाहिए

11:01.280 --> 11:02.640
-कि पूरा दुबई देखे।
-ज़रूर-ज़रूर।

11:02.720 --> 11:05.640
अरे, उस पार्टी के बाद
मुंबई में भी सभी लोग जानते हैं अभी।

11:05.720 --> 11:07.920
बेला आपसे ज़्यादा मशहूर हो गई है, वैसे…

11:08.000 --> 11:09.120
वहाँ पर।

11:09.680 --> 11:11.120
बेला की गाड़ी अभी आने वाली है।

11:11.200 --> 11:13.080
सतीश ने ऑर्डर किया है।
उसका बर्थडे गिफ़्ट है।

11:13.160 --> 11:14.400
-बेला की गाड़ी?
-बेला के लिए पिंक कलर का

11:14.480 --> 11:16.840
रोल्स-रॉयस ऑर्डर किया है उसके डैडी ने।

11:16.920 --> 11:19.000
-छोटा वाला मॉडल?
-नहीं, बिल्कुल असली रोल्स-रॉयस।

11:19.080 --> 11:20.520
असली वाला रोल्स-रॉयस!

11:20.600 --> 11:21.960
-लेकिन वो…
-कस्टमाइज़ करवाया है हमने।

11:22.640 --> 11:26.160
मैंने आज तक
कभी भी ऐसे तोहफ़ों के बारे में नहीं सुना।

11:26.240 --> 11:29.200
अच्छा, ये वाला गुलाबी रंग। बहुत अच्छा है।

11:29.720 --> 11:31.520
यही तो एक लड़की का सपना होता है।

11:33.480 --> 11:36.760
शायद सतीश जी औ र बिंदा जी को
मुझे अडौप्ट कर लेना चाहिए

11:36.840 --> 11:39.640
ताकि मेरे पास भी
एक पिंक कलर की रोल्स-रॉयस आ जाए।

11:40.720 --> 11:42.720
मैं बेला से बहुत प्यार करता हूँ।

11:42.800 --> 11:46.440
मैं जब भी पूछती हूँ
दुनिया में सबसे ज़्यादा प्यार किससे है

11:46.520 --> 11:50.280
बोलते हैं, नंबर वन पर मुझे पैसे से प्यार है…

11:51.680 --> 11:52.920
-उसके बाद बेला से प्यार है।
-ज़रूर!

11:53.000 --> 11:54.280
आप नहीं हो लिस्ट में?

11:54.360 --> 11:55.560
नहीं, बिंदा थर्ड नंबर पर है न।

12:03.080 --> 12:04.760
शुक्रिया, शेफ़। शुक्रिया।

12:09.760 --> 12:12.240
मैंने तुम दोनों के बारे में कुछ अफ़वाहें सुनी हैं।

12:13.600 --> 12:15.400
हमने सुना है की सगाई कर रहे हैं।

12:15.480 --> 12:16.800
हाँ?

12:17.760 --> 12:20.560
-कितना टाइम हो गया आप लोगों को साथ में?
-चार साल।

12:20.640 --> 12:22.240
--ये तो बहुत लंबा वक़्त होता है…
-हाँ।

12:22.320 --> 12:23.720
--जी।
-…शादी के बिना।

12:23.800 --> 12:25.520
मैं ज़्यादा टेंशन नहीं लेना चाहता।

12:25.600 --> 12:28.880
दुबई में मूव किया है।
वहाँ का भी चल रहा है, भाग दौड़ इतनी हो रही है।

12:28.960 --> 12:31.080
-उसके बीच में।
-हाँ, पहले सेट हो जाए।

12:31.160 --> 12:33.480
ऐसा लग ही नहीं रहा न कि घर से दूर आए हैं।

12:33.560 --> 12:34.720
आज नहीं लग्ग रहा।

12:34.800 --> 12:37.640
नहीं, क्योंकि आप इतनी बार शादी का बोल रहे हो न

12:37.720 --> 12:39.600
तो वहाँ पर भी सब इंडिया में यही बोलते रहते हैं।

12:39.680 --> 12:41.520
-यही बोलते रहते हैं कि
-शादी का बोलते हैं।

12:41.600 --> 12:44.920
हाँ, तो ये अच्छा लग रहा है
हाना, तो बस शादी कर लो फिर।

12:45.000 --> 12:49.400
दरअसल वहाँ पर इंडिया में टैबलॉइड्स में
उनका हर दो महीने में कुछ न कुछ उनको हमारे बारे में

12:49.480 --> 12:54.160
-सगाई के बारे में या शादी के बारे में…
-मतलब सच है न?

12:54.240 --> 12:55.400
सब झूठ है।

12:56.640 --> 12:58.640
-अभी नहीं।
-अभी भी वक़्त है।

12:59.240 --> 13:02.240
मैं सच बता रहा हूँ… मैं न
इतना पाक गया हूँ न इन आर्टिकल्स से

13:02.320 --> 13:04.240
शायद इन्हीं लोगों ने ही
मुहूर्त तय किया होगा।

13:04.320 --> 13:07.160
अगर कभी कोई सगाई,
शादी या मिड-लाइफ़ क्राइसिस

13:07.240 --> 13:11.520
या ऑपरेशन, या पथरी कुछ होगा तो मैं ख़ुद बताऊँगा
अज़्यूम मत करो।

13:11.600 --> 13:13.720
करण, तेजस्वी ख़्याल रखती है अच्छे से?

13:13.800 --> 13:16.600
मतलब, बीवी की तरह अकसेप्ट कर लिया है?

13:16.680 --> 13:19.880
-तेजस्वी अच्छे से ख़्याल रखती है।
-क्या कर रहे हो?

13:19.960 --> 13:22.000
थोड़ा सा मैं ये टिप्स आपको देती हूँ।

13:22.080 --> 13:26.600
जैसे सतीश की मैं
फुट मसाज करती हूँ रोज़ उठने से पहले।

13:28.600 --> 13:31.200
-सच्ची?
-एक दिन भी ऐसा नहीं है जो नहीं करती।

13:31.280 --> 13:32.720
-ऐसे राजाओं की तरह उठते ही ऐसे हैं।
-ये सच है?

13:32.800 --> 13:37.600
मतलब आँखें तब खोलते हैं
जब मैं फुट मसाज नहीं करती 10-15 मिनट।

13:37.680 --> 13:38.760
अरे, वाह!

13:39.280 --> 13:40.280
लगे रहिए!

13:40.360 --> 13:42.960
पैर दबाते रहिए, बिंदा जी।

13:43.040 --> 13:44.480
मैं नहीं दबा रही।

13:44.560 --> 13:47.200
और सतीश ने मुझे एक प्रॉमिस किया है।
आप ख़ुद बताए।

13:47.280 --> 13:50.960
दसवें सालगिरह में
मैंने बिंदा को प्रॉमिस किया था कि मैं

13:51.040 --> 13:54.080
-इसको गोल्ड से तोलूँगा।
-अरे, हाँ!

13:54.160 --> 13:56.040
-मुझे गोल्ड में तोलेंगे।
-एक साइड गोल्ड, एक साइड बिंदा।

13:56.120 --> 13:58.080
फिर तो आप ज़्यादा खाइए।

13:58.160 --> 14:01.200
-ज़्यादा खाऊँ ताकि…
-इसलिए मैं बिंदा से बोलता हूँ, थोड़ा वेट कम करो।

14:01.280 --> 14:02.560
नहीं।

14:02.640 --> 14:06.480
तो बिंदा ने कभी भी
पैसों के लिए मेरे से शादी नहीं की।

14:07.000 --> 14:09.000
और मैं बिंदा के साथ ख़ुश हूँ।

14:09.080 --> 14:12.120
मतलब बिंदा के अंदर हर एक क्वालिटी है।

14:12.200 --> 14:13.960
मेरे पास
फ़िलहाल 40 किलो सोना है।

14:14.040 --> 14:16.120
सुन कर यक़ीन हो रहा है तुम्हें?

14:21.400 --> 14:23.080
द रॉयल लीगेसी नेकलेस

14:23.160 --> 14:25.600
सतीश को
ऐसे में गोल्ड ख़रीदना बहुत पसंद है।

14:25.680 --> 14:27.520
ये मेरे लिए हर साल
तीन किलो सोना ख़रीदते हैं

14:27.600 --> 14:29.920
ख़ासकर धनतेरस पर।

14:30.000 --> 14:31.560
बिंदा सोने की रानी है।

14:31.640 --> 14:33.000
सच बताऊँ तो…

14:33.080 --> 14:36.120
बहुत अजीब था…
क्योंकि हमारे परिवार में

14:36.200 --> 14:38.200
ऐसी बातें खुल्लम-खुल्ला नहीं की जाती।

14:38.280 --> 14:39.880
क्योंकि अगर
हमने इस तरह से बोलना शुरू कर दिया

14:39.960 --> 14:41.600
तो हमारे यहाँ पर इंकम टैक्स की रेड हो जाती है।

14:44.200 --> 14:46.760
यहाँ पर सर्कल काफ़ी अच्छा है।
हमारी होली पार्टी है।

14:46.840 --> 14:47.960
-हाँ।
-आप लोगों को आना है वक़्त पर।

14:48.040 --> 14:49.480
-हाँ, ज़रूर।
-ज़रूर!

14:49.560 --> 14:51.480
-अच्छा है, मैं मिलवाऊँगा आपको काफ़ी लोगों से।
-हाँ।

14:51.560 --> 14:54.640
यहाँ तुम लोग
भारत के कुछ बहुत ही अमीर लोगों से मिल पाओगे।

14:54.720 --> 14:56.880
-तो तुम लोगों को आना ही पड़ेगा।
-हर चीज़ के लिए…

14:56.960 --> 14:59.600
--यहाँ हर चीज़ के लिए आपको अच्छे…
-अच्छे कपड़े पहनने पड़ते हैं।

14:59.680 --> 15:00.760
…कपड़े पहनने होते हैं।

15:00.840 --> 15:04.720
नहीं, दुबई में आपको जहाँ भी जाना है
रेडी होकर ही जाना है।

15:04.800 --> 15:06.240
हाँ, वही तो।

15:06.320 --> 15:08.960
नहीं, अच्छा लगता है न
लड़कियाँ देखती है तो थोड़ा।

15:10.720 --> 15:11.720
आप हँस रहे हो?

15:16.640 --> 15:19.480
क्योंकि सतीश जी और बिंदा जी एक तरह के हैं

15:19.560 --> 15:23.280
इसका मतलब ये नहीं
कि मुझे या करण को ऐसा कोई प्रेशर आए

15:23.360 --> 15:26.000
aई हम भी ऐसी लाइफस्टाइल से इंस्पायर हों।

15:26.080 --> 15:27.680
मैं ऐसी बिल्कुल नहीं हूँ।

15:27.760 --> 15:29.440
होली पार्टी पर मिलते हैं फिर।

15:29.520 --> 15:30.840
करण बहुत अच्छा है।

15:30.920 --> 15:33.200
और समझदार है।

15:33.280 --> 15:35.440
दोनों मूव भी होना चाहते हैं दुबई।

15:35.520 --> 15:39.680
तो हमारे लिए भी अच्छा है
करण से मिलजुलना भी हो जाएगा।

15:50.000 --> 15:52.680
बायोलाइट क्लिनिक दुबई
उम्म सुकैम

15:56.400 --> 15:57.960
अलीज़े मिर्ज़ा
रिलेशन और ऑपरेशन्स मैनेजर

15:58.040 --> 15:59.440
एकदम ठीक!

15:59.960 --> 16:01.240
ये कैसी आवाज़ है?

16:03.000 --> 16:04.400
क्या?

16:04.480 --> 16:06.000
ये है क्या?

16:09.200 --> 16:11.200
हे, भगवान!

16:12.040 --> 16:13.560
लेईली, जल्दी आओ।

16:13.640 --> 16:14.720
और क्या कहूँ?

16:14.800 --> 16:17.720
वाक़ई लुई विटॉन बैग में एक बकरी थी।

16:17.800 --> 16:19.800
ये सच नहीं हो सकता!

16:19.880 --> 16:20.960
लेईली मिर्ज़ा
व्लॉगर

16:21.040 --> 16:23.320
तुम तो बहुत ही प्यारे हो!

16:23.880 --> 16:25.240
नहीं!

16:25.320 --> 16:28.040
-ये भेजा किसने है?
-क्या मतलब?

16:28.120 --> 16:29.800
-तुम्हें नहीं पता?
-तुम्हें यहाँ किसने रखा?

16:29.880 --> 16:32.440
ये तो… ये छोटा लुई विटॉन नेकटाई तो देखो।

16:32.520 --> 16:34.240
-बहुत ख़ूबसूरत है।
-हे, बेबी।

16:34.320 --> 16:37.360
कुछ दिनों पहले मैंने एक पोस्ट किया था
कि मुझे छोटी सी बकरी कहाँ मिल सकती है?

16:37.440 --> 16:40.720
क्योंकि मेरा सपना है
सज-धज के अपना एक फार्म चलाऊँ।

16:40.800 --> 16:42.200
और अब मेरे पास एक छोटी बकरी भी है।

16:42.280 --> 16:44.680
-ये बकरी तो बहुत अच्छी है।
-किसी ने सच में

16:44.760 --> 16:46.720
तुम्हें बुद्धू बनाया है।

16:46.800 --> 16:49.920
किसी ने लेईली का मज़ाक़ उड़ा दिया।

16:51.720 --> 16:53.280
हम दुबई में अपनी माँ के साथ रहते हैं।

16:53.360 --> 16:54.680
हमारी माँ ही बायोलाइट की फाउंडर हैं।

16:54.760 --> 16:57.400
हम दुबई की सबसे पुराने क्लीनिकों में से एक हैं।

16:57.480 --> 16:58.880
हम ही इस इंडस्ट्री के उम्दा खिलाड़ी हैं।

16:58.960 --> 17:00.120
और मैं इसका मुख्य चेहरा हूँ।

17:01.480 --> 17:03.360
मैं ही हूँ।

17:03.440 --> 17:05.280
बोटोक्स और फ़िलर्स
बॉडी कौंटोरींग

17:05.360 --> 17:08.080
बिंदा ने बताया है
एक बहुत बसी स्टार आने वाली है।

17:08.160 --> 17:10.480
और मुझे सेलेब्रिटीज़ से मिलना
बहुत अच्छा लगता है।

17:10.560 --> 17:12.800
पर मुझे इसके बारे में ज़्यादा कुछ पता नहीं है।

17:16.480 --> 17:19.840
होली से पहले
मैं अपने चेहरे की थोड़ी जाँच करवा लेना चाहती हूँ।

17:19.920 --> 17:21.240
ये क्या?

17:21.320 --> 17:24.120
वहाँ जाते ही मुझे एक बकरी दिखी।

17:24.200 --> 17:25.760
हाय।

17:26.520 --> 17:30.400
मुझे नहीं पता था
कि एक बकरी पहरेदारी भी कर सकती है।

17:30.480 --> 17:31.920
-हाय।
-हाय!

17:32.000 --> 17:34.080
-तेजस्वी, तुमसे मिलकर अच्छा लगा।
-मुझे भी।

17:34.160 --> 17:35.480
-मैं अलिज़े और ये हैं मेरी माँ।
-हाय, अलिज़े।

17:35.560 --> 17:36.560
मोना मिर्ज़ा

17:36.640 --> 17:37.760
-हाय, तेजस्वी।
-ये तुम्हारी माँ हैं?

17:37.840 --> 17:38.920
-हाँ!
-हाय।

17:39.000 --> 17:41.080
-क्या हाल है, तेजस्वी?
-बहुत बढ़िया। आप कैसी हैं?

17:41.160 --> 17:42.520
--तुमसे मिलकर अच्छा लगा।
-हाय!

17:42.600 --> 17:44.240
मैं लेईली हूँ। तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

17:44.320 --> 17:46.040
मुझे भी बहुत अच्छा लगा।

17:46.120 --> 17:47.880
तेजस्वी बहुत ही प्यारी लड़की है।

17:47.960 --> 17:49.560
वो बहुत ही चुलबुली है।

17:49.640 --> 17:54.160
और मैं लोगों से वैसा ही बर्ताव करती हूँ
जैसा वो मुझसे करते हैं।

17:55.000 --> 17:58.000
हमें अच्छा लगा कि तुम यहाँ आई।
बिंदा ने तुम्हारे आने की बात हमें बताई थी।

17:58.080 --> 18:01.200
पर काम शुरू करने से पहले ये बताओ
कि बाहर वो बकरी क्या कर रही है?

18:01.280 --> 18:02.600
ओह!

18:02.680 --> 18:03.920
वो बहुत ही प्यारा है।

18:04.000 --> 18:05.520
-प्यारा है न?
-मैंने भी इससे यही पूछा था।

18:05.600 --> 18:08.120
मैंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला था
कि मुझे एक बकरी चाहिए।

18:08.200 --> 18:09.760
और फिर किसी लड़के ने मुझे एक बकरी भेज दी।

18:09.840 --> 18:12.360
तो अब मुझे रिचर्ड मिल भी मिल सकती है क्या?

18:14.560 --> 18:18.160
क्योंकि मुझे एक बकरी नहीं
नई घड़ी चाहिए।

18:24.760 --> 18:26.360
बोर्डवॉक पार्क हयात दुबई
दुबई क्रीक

18:28.960 --> 18:30.600
आज मैं पैमेला से मिलने वाली हूँ।

18:30.680 --> 18:33.640
हमारे कुछ कॉमन दोस्त हैं
और वहीं से मेरी उससे दोस्ती हुई।

18:35.840 --> 18:38.640
पैमेला से मिले मुझे काफ़ी वक़्त हो चुका है

18:38.720 --> 18:41.560
क्योंकि सतीश के हिसाब से
वो हमारे बराबर की नहीं है।

18:49.600 --> 18:51.960
पैमेला सेरिना कैन है?

18:52.040 --> 18:53.600
मैं स्टाइलिश डीवा हूँ।

18:55.000 --> 18:57.240
मैं यूके में पली-बढ़ी
पर मैं पूरी तरह से पंजाबी सरदारनी हूँ।

18:57.320 --> 18:58.800
पैमेला सेरिना
सोशलाइट

18:58.880 --> 19:00.880
पूरा गर्व है मुझे। जय हो!

19:01.600 --> 19:04.360
मैंने यूएई वर्ल्ड जीता है।
मैं शांति की एंबेसडर हूँ।

19:04.440 --> 19:07.600
साथ ही, मैं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए
जागरूकता भी फैलाती हूँ।

19:08.160 --> 19:12.560
मैं लंदन में
अपने प्रॉपर्टी बिज़नेस को मैनेज करती हूँ।

19:14.360 --> 19:17.200
-हाय!
-हाय, पैमेला।

19:17.800 --> 19:19.120
कैसी हो तुम?

19:19.200 --> 19:20.440
मैं तो ठीक हूँ। तुम अपना बताओ।

19:20.520 --> 19:22.520
-मैंने तुम्हें बहुत याद किया।
-अरे, मेरी टोपी।

19:23.400 --> 19:25.320
तुम मोची से मिली हो क्या?

19:25.920 --> 19:27.800
नहीं, मैं इससे पहली बार मिल रही हूँ।

19:27.880 --> 19:29.120
ये लड़का है या लड़की?

19:29.200 --> 19:30.480
ये लड़का है।

19:30.560 --> 19:33.080
ये मोची है। और मैंने इसे पूरा बिगाड़के रखा है।

19:34.280 --> 19:37.640
इसकी अपनी नैनी है,
क्योंकि इसे देखभाल की ज़रूरत है।

19:38.560 --> 19:41.920
कितने क्यूट कपड़े पहने हुए हैं।
सेम कपड़े भी पहने हैं।

19:42.000 --> 19:43.880
-मैचिंग भी है।
-इसकी घड़ी तो देखो।

19:43.960 --> 19:45.880
इसके पास अपनी घड़ी है।
तो आज नहीं।

19:45.960 --> 19:49.720
रिचर्ड मिल को उसने डॉग कॉलर बनाया हुआ है।

19:49.800 --> 19:53.960
क्योंकि सतीश तो वो अपनी कलाई पर पहनते हैं,
अगर उन्हें पता चला तो उन्हें बहुत गुस्सा आएगा।

19:55.000 --> 19:57.400
क्या खाने लगा है ये? कैवियार!

19:57.480 --> 19:59.280
-हाँ।
-ये नहीं हो सकता।

19:59.360 --> 20:01.560
-बिल्कुल, मेरी जान!
-वाह!

20:02.400 --> 20:03.720
और देखो, इसे ये अच्छा लगा।

20:04.360 --> 20:08.240
माफ़ करना।
मैं बेला के बर्थडे पर नहीं आ सकी।

20:08.320 --> 20:11.240
वही मैं ढूँढ रही थी, किधर है पैम।
आई नहीं है, बुलाया तो था।

20:11.320 --> 20:13.600
पता है बात दरअसल क्या है?
मैं लंदन चली गई थी।

20:13.680 --> 20:16.440
और ये बात मेरे दिमाग़ से ही निकल गई।
और फिर सब कुछ मिस हो गया।

20:16.520 --> 20:19.240
पूरी दुनिया आई थी।
काफ़ी पब्लिसिटी हुई है।

20:19.320 --> 20:21.800
जब मैंने बर्थडे देखा सोशल मीडिया पर

20:21.880 --> 20:24.440
…मैंने यही सोचा
कि मैंने बहुत कुछ मिस कर दिया।

20:25.960 --> 20:28.920
पर आपको पता है
बेला कितने टाइम के बाद पैदा हुई है।

20:29.000 --> 20:33.440
कितना कुछ देखा है हमने।
कितने आईवीएफ़ हुए हैं मेरे फ़ेल।

20:33.520 --> 20:34.880
हाँ।

20:35.720 --> 20:37.520
मैंने आईवीएफ़ करवाई थी।

20:37.600 --> 20:39.440
पहली दफ़ा में तो वो नाकाम ही रहा।

20:39.520 --> 20:44.000
मैंने दुबई में टोटल
पाँच-छह आईवीएफ़ किए होंगे जो फ़ेल हुए हैं।

20:44.080 --> 20:48.200
मैंने यूके से भी दो दफ़ा आईवीएफ़ करवाए हैं
वो भी नाकाम ही थे।

20:49.160 --> 20:50.560
कितने साल के बाद?

20:50.640 --> 20:52.960
आठ साल तो हो गए हैं ट्रीटमेंट होते हुए।

20:53.480 --> 20:54.600
डॉक्टर्स ने भी कहा था

20:54.680 --> 20:56.160
कि अब मुझे कोशिश छोड़ देनी चाहिए।

20:56.240 --> 21:01.640
मैं बहुत रोई हूँ कि मेरे बच्चे नहीं हैं।
और अब क्या हो सकता है?

21:02.560 --> 21:05.280
और फिर नॉर्मल तरीक़े से ही मैं माँ बनी।

21:06.120 --> 21:08.600
-बेला मिराकेल बेबी है।
-हाँ।

21:08.680 --> 21:12.520
वो पल बहुत ख़ास था
जब मैंने पहली बार बेला को गोद में लिया था।

21:12.600 --> 21:17.680
मेरे पास सब कुछ है
पर ये वो ख़ुशी है जो मुझे पैसों से नहीं मिली।

21:18.440 --> 21:20.800
बच्चे के बिना भी बहुत मुश्किल है।
आपको पता है न

21:20.880 --> 21:22.440
पता है न कि भारत के लोग कैसे होते हैं?

21:22.520 --> 21:24.640
पता तो है।
जानती हो क्या हुआ? सब बोल रहे थे कि…

21:24.720 --> 21:31.000
तुम्हें पता है, तुम्हारी दोस्त, बिंदा
इसने तो कितनी बड़ी-बड़ी पार्टी की है।

21:31.080 --> 21:33.800
तुम्हें ये ज़्यादा नहीं लगता?"
मैंने यही कहा कि "मुझे नहीं लगता।"

21:33.880 --> 21:36.240
क्योंकि उनको स्टोरी थोड़ी पता है?
मेरे कहने का मतलब समझ रही हो?

21:36.320 --> 21:37.800
-मैंने कहा भी "कि कुछ ज़्यादा नहीं है।"
-हाँ, उन्हें नहीं पता।

21:37.880 --> 21:40.320
सब बोल रहे थे,
"उसने बहुत ज़्यादा ही कर दिया। बहुत ज़्यादा!"

21:40.400 --> 21:42.160
लोगों को लगता है शो-ऑफ़ कर रहे हैं।

21:42.240 --> 21:43.640
मैं तो हमेशा बोलती हूँ,
"जानते हैं, क्या?

21:43.720 --> 21:46.000
ये उनकी बात है।
"इनकी मर्ज़ी है जो करना है।

21:46.080 --> 21:49.920
देसी कम्यूनिटी है।
सब कुछ बेहद भड़कीला है।

21:50.680 --> 21:51.720
पर हमें यही पसंद है।

21:57.880 --> 21:59.720
-मुझे ख़ुशी है
-ओह।

21:59.800 --> 22:01.240
…कि हम दोबारा मिले।

22:01.320 --> 22:03.200
आप तो बाहर भी नहीं जाती इतना।

22:03.280 --> 22:06.280
-मैं नहीं जाते बाहर इतना।
-सतीश तो बहुत जाता है बाहर।

22:06.360 --> 22:07.360
सतीश बहुत घूमने जाता है।

22:07.440 --> 22:09.320
आप क्यों नहीं आती पार्टी उसके साथ?

22:09.400 --> 22:13.280
अभी मैं सोचा है
बेला के साथ थोड़ा टाइम गुज़ारूँ।

22:13.880 --> 22:17.480
हाँ, पर ज़्यादा मत अकेला छोड़ना उसको।

22:17.560 --> 22:21.080
मुझे ख़बर मिली थी कि सतीश पार्टी कर रहा था,
बहुत बड़े ग्रूप में था।

22:21.160 --> 22:23.160
…और उसके आसपास
बहुत सी लड़कियाँ भी थीं।

22:24.080 --> 22:27.720
मुझे नहीं पता कैसे करती है।
मैं तो ना जाऊँ अपने हसबेंड को छोड़कर।

22:27.800 --> 22:29.960
और वो बाहर पार्टी करे और मैं घर पर हूँ।

22:30.040 --> 22:32.880
वो लड़कियाँ तो उसे नोंच लेनही वहाँ पर।
…सच में।

22:33.520 --> 22:34.720
क्लबिंग जाता है।

22:34.800 --> 22:38.240
क्लबिंग जाता है।
फ़ेमस डीजे आते हैं, वहाँ जाता है।

22:39.200 --> 22:42.440
सतीश को बहुत अच्छा लगता है
लड़कियों के साथ टाइम बिताना।

22:42.520 --> 22:44.960
मुझे कभी-कभी जलन होती तो है
पर मुझे उस पर भरोसा भी है।

22:45.040 --> 22:47.120
मुझे पता है कि वो लड़कियाँ बस मस्ती के लिए ही हैं।

22:47.200 --> 22:48.920
और सारे सिंगल भी है वहाँ पर।

22:49.000 --> 22:51.680
-हाँ,
-ज़्यादातर लोग।

22:52.600 --> 22:53.600
क्या ये दोनों सच में ख़ुश हैं?

22:53.680 --> 22:56.040
मुझे नहीं पता।
ये सिर्फ़ टाइम बताएगा।

22:56.800 --> 22:58.520
होली पार्टी में आ रहे हो न आप?

22:58.600 --> 23:00.960
-बेशक़। बेला का बर्थडे मिस किया।
-तुम्हें आना ही पड़ेगा।

23:01.040 --> 23:03.160
एक और फंकशन आपका ना मिस करूँ।

23:03.240 --> 23:05.200
जानना छती हूँ सतीश ने किसको बुलाया है।

23:05.280 --> 23:08.200
पर इस बार
हमारे देश से बहुत से लोग आने वाले है।

23:08.280 --> 23:09.760
-रिज़्वान जी आ अरहे हैं।
-अच्छा।

23:09.840 --> 23:11.360
जिनका डैन्यूब ग्रूप है।

23:11.440 --> 23:14.240
-हाँ, वो लोग बहुत अच्छे हैं।
-उनके बेटे हैं, बहू हैं…

23:14.840 --> 23:18.440
और उनकी गर्लफ़्रेंड आ रहे हैं, तेजस्वी।

23:18.520 --> 23:20.160
करण से तो आप मिले होगे न?

23:20.240 --> 23:21.680
एक बार मिली थी।

23:21.760 --> 23:25.600
दो बहने भी, आप जानते हो
उनका स्किन क्लीनिक है। लेईली और अलिज़े।

23:26.200 --> 23:27.840
ओह, अच्छा।

23:28.880 --> 23:30.200
लेईली।

23:30.280 --> 23:32.960
-क्या कुछ है?
-हम्म…

23:33.040 --> 23:35.200
-नहीं, मैं उनको जानती भी नहीं हूँ इतना।
-अच्छा।

23:35.280 --> 23:38.600
बस, एक बार हम बाहर गए थे…

23:38.680 --> 23:42.360
और मेरा एक्स भी था वहाँ पर।
और लेईली उसका नंबर माँग रही थी।

23:42.440 --> 23:44.520
-अच्छा।
-उसने कहा, "माफ़ करना,

23:44.600 --> 23:48.400
आप अपना नंबर दे दीजिए।
और उसने बोला " मेरी गर्लफ़्रेंड यहाँ खड़ी है।"

23:48.480 --> 23:52.080
मुझे तो लगा,
"मैं खड़ी हूँ यहाँ पर, हैलो।"

23:52.160 --> 23:55.120
उसके बाद मुझे थोड़ा अजीब ही लगा था।

23:55.200 --> 23:58.080
जैसे, मुझे रेस्पेक्ट नहीं दिखी।

23:58.640 --> 24:01.080
मैं बिल्कुल नहीं बर्दाश्त कर सकती।

24:01.160 --> 24:03.960
मैं ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करूँगी।

24:04.040 --> 24:06.480
तुम्हें लगता है कि पार्टी में लेईली तुम्हें पहचानेगी?

24:06.560 --> 24:08.120
हो भी सकता है पर मुझे नहीं पता।

24:08.200 --> 24:09.480
पर मज़ा बहुत आएगा।

24:09.560 --> 24:12.360
मेरे आसपास हमेशा ड्रामा ही ड्रामा होता है।

24:12.440 --> 24:13.640
मैं इन सबमें पड़ना ही नहीं चाहती।

24:13.720 --> 24:15.280
पर वो हो ही नहीं रहा है।

24:15.360 --> 24:17.280
आ जाता है हमेशा ड्रामा।

24:19.480 --> 24:20.920
बायोलाइट क्लिनिक दुबई
उम्म सुकैम

24:22.160 --> 24:23.640
तो तुम दोनों बहने हो?

24:23.720 --> 24:24.760
-हाँ।
-हम जुड़वाँ बहने हैं।

24:24.840 --> 24:26.280
तुम दोनों बिल्कुल एक जैसी दिखती हो।

24:26.360 --> 24:27.440
हम दोनों का सर्जन एक ही है।

24:28.560 --> 24:31.800
अंदर से तो हम दोनों अलग हैं
पर हमारा सर्जन एक ही है।

24:31.880 --> 24:34.560
मुझे बताने में कोई हर्ज़ नहीं
कि मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

24:34.640 --> 24:36.040
ये बहुत ही अच्छी चीज़ है।

24:36.800 --> 24:39.520
हम वैसे हैं तो भारतीय
लेकिन हमारी जड़ें ईरानियों से है।

24:39.600 --> 24:43.680
हमारे परदादा फ़ारसी घोड़े के एक व्यापारी थे।

24:43.760 --> 24:47.040
और वो शीराज़, ईरान से घोड़े भारत में लाए थे।

24:47.120 --> 24:49.520
मुझे घुड़सवारी बहुत पसंद है।

24:53.000 --> 24:57.400
हमारे डैड विजय माल्या के साथ भी काम कर चुके हैं,
जो अब भारत में नहीं रहते।

24:58.000 --> 25:00.480
हमें पूरी बात तो नहीं पता।
और हम इन सब बातों में ज़्यादा नहीं पड़ते।

25:01.080 --> 25:03.120
पर ज़रा अपने बारे में बताओ, तुम कहाँ से हो…

25:03.200 --> 25:05.800
-मैं मुंबई से हूँ।
-तुम्हारा बॉलीवुड से कोई नाता नहीं है न?

25:05.880 --> 25:09.600
बॉलीवुड से तो नहीं
पर मैं हिंदी टीवी शोज़ में काम करती हूँ।

25:09.680 --> 25:11.880
बिंदा ने बताया था कि कोई सेलेब्रिटी आने वाली है

25:11.960 --> 25:13.960
तो हमने सोचा कि चलो, एक बार गूगल कर लेते हैं।

25:14.040 --> 25:15.400
तुमने मेरे बारे में पता करवाया?

25:17.320 --> 25:19.880
बिग बॉस के बाद तुम्हारी ज़िंदगी में क्या बदलाव आए?

25:19.960 --> 25:23.200
बहुत अच्छे बदलाव आए हैं।
मुझे वही से अपना बॉयफ़्रेंड मिला।

25:23.280 --> 25:24.720
-हमने पढ़ा।
-अरे, नहीं!

25:24.800 --> 25:26.080
ऐसा भी होता है क्या भला?

25:26.160 --> 25:27.200
-सच में…
-या सब कुछ

25:27.280 --> 25:28.560
-नाटक था।
-नहीं!

25:28.640 --> 25:30.560
कोई चार साल तक नाटक कैसे कर सकता है?

25:30.640 --> 25:31.640
क्या, चार साल?

25:31.720 --> 25:32.920
-चार साल।
-और शादी?

25:34.440 --> 25:37.720
मेरा बॉयफ़्रेंड है,
इसका मतलब ये नहीं कि मुझे शादी भी कर लेनी चाहिए।

25:37.800 --> 25:39.880
ये बातें मुझे अजीब लगती हैं।

25:39.960 --> 25:43.000
मैं सोचती भी हूँ
कि क्या हमें शादी कर लेनी चाहिए?

25:43.080 --> 25:46.160
मैंने अभी तक सगाई का सोचा नहीं है।

25:46.240 --> 25:50.200
हम साथ रह रहे हैं,
एक साथ इतना वक़्त गुज़ारते है।

25:50.280 --> 25:51.840
सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है।

25:51.920 --> 25:53.920
-तुम लोग शादीशुदा जोड़े की तरह ही हो।
-बिल्कुल।

25:54.520 --> 25:56.840
मैं चिपकू नहीं हूँ और ना कभी बनूँगी।

25:57.480 --> 26:00.000
हमने तो करण के बारे में भी अफ़वाह सुनी है।

26:00.080 --> 26:03.040
कि वो अपने एक्स को धोखा दे रहा था।
तो तुम ये सब भूल कैसे गई?

26:03.600 --> 26:05.960
देखो, सबका कोई न कोई पास्ट रहता है।

26:06.040 --> 26:07.040
-बिल्कुल।
-है न?

26:07.600 --> 26:10.240
किसी-किसी की कहानी सबके सामने आ जाती है।

26:10.320 --> 26:13.600
उसने किसी को धोखा दिया है या नहीं
ये बात हमें भी नहीं पता।

26:13.680 --> 26:14.920
-क्योंकि उसी ने मुझे बताया है।
-अच्छा।

26:15.000 --> 26:17.040
क्योंकि उसे लगता है

26:17.120 --> 26:20.400
ज़रूरी ये नहीं कि दुनिया को क्या लगता है,
ज़रूरी ये है कि मुझे सच पता है या नहीं।

26:20.480 --> 26:24.400
अगर मुझे पता चलता कि कोई धोखेबाज़ है
तो मैं उससे कोई रिश्ता ही नहीं रखती।

26:24.480 --> 26:27.520
मतलब, हीरा छोड़कर मैं पत्थर क्यों चुनूँ?

26:27.600 --> 26:30.240
-तुम्हें उस पर नज़र रखनी चाहिए।
-बिल्कुल नहीं।

26:30.320 --> 26:32.000
तुम्हें ध्यान रखना ही चाहिए।

26:32.800 --> 26:35.520
हमारी अभी तक शादी नहीं हुई है
तो हमें सब पता है।

26:35.600 --> 26:37.160
-दोनों सिंगल हो?
-हाँ।

26:37.240 --> 26:38.560
तुम्हें कोई चाहिए?

26:38.640 --> 26:43.280
जो आदमी तुम्हें कुछ दे नहीं सकता
उसके साथ रहना बेवकूफ़ी है।

26:44.000 --> 26:47.400
आख़िरी बार जब मैं किसी रिश्ते में थी

26:47.480 --> 26:49.120
शुरू-शुरू में ब्रेकअप होना बहुत मुश्किल था।

26:49.200 --> 26:52.080
हम दोनों के माता-पिता ने रिश्ते को ठुकराया था।

26:52.160 --> 26:53.680
और हमने भी उनकी बात मान ली थी।

26:53.760 --> 26:56.880
तभी मनपसंद का लड़का मिलने में
वक़्त लग जाता है।

26:58.320 --> 27:01.880
कुछ भी करने से पहले
हमारे एक डॉक्टर तुम्हारी स्किन की जाँच करेंगे।

27:01.960 --> 27:03.560
-अच्छा।
-वैसे देखकर बताऊँ तो

27:03.640 --> 27:06.240
तुम या तो सैलमॉन स्पर्म वाला या

27:06.320 --> 27:07.840
कोरियन ग्लास स्किन वाला फ़ेशियल करवा लो।

27:07.920 --> 27:09.800
-ये बहुत ही अच्छा है।
-हाँ-हाँ!

27:09.880 --> 27:10.960
तो चलें?

27:19.440 --> 27:21.240
अरे, वाह! कितनी अच्छी लग रही हो।

27:22.800 --> 27:24.760
-तो कैसा चल रहा है सब?
-क्या मैं अच्छी लग रही हूँ?

27:24.840 --> 27:26.520
नहीं, बहुत अजीब लग रही हो।

27:26.600 --> 27:28.200
तुम्हें कैसा लग रहा है?

27:28.280 --> 27:30.400
-बुलबुलों जैसा।
-बढ़िया।

27:30.480 --> 27:33.680
मुझे पूछना था
कि इसको असर करने में वक़्त लगता है क्या?

27:33.760 --> 27:35.040
-नहीं, बिल्कुल नहीं लगता।
-नहीं।

27:35.120 --> 27:36.320
कुछ दिनों में तुम्हें कहीं जाना है क्या?

27:36.400 --> 27:37.480
हाँ, एक होली का फंकशन है।

27:37.560 --> 27:39.960
-तुम लोग आ रही हो न?
-अरे, वाह! मैं तो जाने के लिए बेताब हूँ।

27:40.040 --> 27:41.240
तो क्या पहनकर जाना है वहाँ?

27:41.320 --> 27:42.480
-सफ़ेद कपड़े।
-अच्छा।

27:42.560 --> 27:44.240
-देसी कपड़े बस।
-ये तो बहुत बढ़िया है।

27:44.320 --> 27:45.920
-सफ़ेद कपड़े।
-हमें देसी चीज़ें पसंद हैं।

27:46.000 --> 27:47.720
-ज़रूर।
-मज़े करो।

27:47.800 --> 27:49.240
-फिर मिलेंगे। बाय।
-बाय।

27:57.800 --> 27:58.800
बुगाटी
चीरॉन

28:06.320 --> 28:07.720
फॉली ब्रैसर
अड्रेस मोंटगोमेरी

28:07.800 --> 28:10.040
मुझे रेडी होना बहुत अच्छा लगता है।
कपड़े अच्छे होने चाहिए।

28:10.120 --> 28:13.240
मैं कहीं भी जाऊँ
पर्फ़ेक्शन होना चाहिए।

28:16.880 --> 28:20.200
सारे जो इंडियन कम्यूनिटी के लोग हैं उनसे मिलने वाले थे।

28:20.280 --> 28:21.440
थोड़े से नर्वस थे।

28:21.520 --> 28:23.200
…पर हमें बेसब्री से इंतज़ार भी था।

28:23.280 --> 28:25.480
-हैप्पी होली।
-करण!

28:25.560 --> 28:28.000
-ये बहुत सुंदर है।
-हैप्पी होली।

28:29.760 --> 28:32.000
मराठी परिवार से हूँ…

28:32.080 --> 28:35.120
मेरे लिए होली का मतलब है कलर्स।

28:35.200 --> 28:39.840
और मुझे पसंद है कि होली खेलने के बाद
लोग कितने रंगीन दिखते हैं।

28:39.920 --> 28:42.880
और मैं लोगो के साथ वैसे ही खेलने वाली हूँ
ख़ासकर बिंदा जी के साथ।

28:42.960 --> 28:45.960
मुझे पता नहीं अगर मैं उन पर रंग लगा दूँगी
तो उन्हें कैसा लगेगा।

28:46.040 --> 28:49.160
-उनके कपड़े अच्छे लग रहे हैं।
-ख़ास उन्हीं के लिए बनवाए गए हैं।

28:49.240 --> 28:50.880
और उन्हें ये डिज़ाइन दोबारा बनाने की इजाज़त नहीं।

28:51.680 --> 28:53.120
उम्मीद है कि वो बनाते भी नहीं होंगे।

28:53.200 --> 28:55.640
मुझे लगा आप लोग
उनसे कोई बॉन्ड साइन करवाते होंगे।

28:55.720 --> 28:57.320
-ताकि वो ऐसा ना कर पाएँ।
-हमने ऐसा ही किया है।

29:09.200 --> 29:11.080
इरीना किनाख - द्युति की पत्नी
द्युति पर्रुक - उद्योगपति

29:11.160 --> 29:13.880
-हैप्पी होली!
-हैप्पी होली!

29:13.960 --> 29:15.280
हैप्पी होली!

29:15.360 --> 29:16.880
मैं द्युति को सोशली जानता हूँ।

29:16.960 --> 29:20.640
वो मेटरा बहुत अच्छा दोस्त हैं।
उसको भी पार्टियाँ पसंद हैं।

29:20.720 --> 29:24.520
पर मोस्टली लोग
उसे मिस्टर गोल्डेन वीज़ा के नाम से जानते हैं।

29:24.600 --> 29:25.600
-हैलो।
-हाय!

29:25.680 --> 29:27.600
-हाय, मैं हूँ करण। मिलकर अच्छा लगा।
-मैं तेजस्वी हूँ।

29:27.680 --> 29:29.080
-मिलकर अच्छा लगा।
-मिलकर अच्छा लगा।

29:29.160 --> 29:30.520
-हैप्पी होली!
-हैप्पी होली।

29:30.600 --> 29:32.600
-मिलकर अच्छा लगा।
-हाय, तेजस्वी। मिलकर सच में अच्छा लगा।

29:32.680 --> 29:34.280
अच्छा लगा मिलकर। हाय।

29:34.360 --> 29:36.440
-हैप्पी होली।
-हैप्पी होली!

29:36.520 --> 29:39.640
-हाय, हैप्पी होली।
-भाभी जो हैं हिंदी बोलती हैं?

29:39.720 --> 29:42.920
हिंदी नहीं समझ आती, पर बहुत अच्छा है हमारे लिए।

29:43.520 --> 29:44.760
मुझे तुम पसंद आए।

29:45.400 --> 29:49.200
द्युति से मिलकर मुझे यही लगा
कि वो बहुत कूल है।

29:49.280 --> 29:51.400
तो मुझे बहुत अच्छा लगा इनसे मिलकर।

29:55.640 --> 29:57.960
आदेल साजन - मैनेजिंग डायरेक्टर
सना साजन - डॉक्टर

29:58.040 --> 30:02.000
हाय। मैं तुम लोगों को जानती हूँ।

30:03.400 --> 30:05.560
आदेल और सना। मुझे उन्हें देखकर बहुत अच्छा लगा।

30:05.640 --> 30:07.200
मैं उन्हें पहले से जानती हूँ।

30:07.280 --> 30:11.960
डैन्यूब प्रॉपर्टिज़ के साथ ही
मैंने और करण ने अपने अपार्टमेंट्स लिए हैं।

30:12.040 --> 30:13.160
मुझे आपके कपड़े बहुत पसंद आए।

30:13.240 --> 30:14.480
-थैंक यू।
-आख़िरकार।

30:14.560 --> 30:16.600
मैं डैन्यूब का ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर हूँ।

30:16.680 --> 30:19.720
ये 33 साल पुरानी कंपनी है,
जिसे मेरे पिता, रिज़्वान साजन ने शुरू किया।

30:19.800 --> 30:21.200
डैन्यूब
1% ब्रोकर क्लब

30:21.280 --> 30:23.680
-तुम दोनों बहुत अच्छी दिख रही हो।
-दुबई की अप्सरा।

30:24.240 --> 30:26.280
हमारी शादी को… नौ साल हो चुके हैं।

30:26.360 --> 30:29.200
और मेरे प्यारे-प्यारे तीन बच्चे हैं।

30:29.280 --> 30:31.720
आदेल जी कितने अच्छे से बात कर रहे थे।

30:31.800 --> 30:35.480
और सना जी, उनकी बीवी,
वहाँ सबसे अच्छी लगी मुझे।

30:36.480 --> 30:38.440
हैलो। कैसे हो?

30:38.520 --> 30:39.520
एकदम ठीक।

30:39.600 --> 30:41.160
तुम्हें देखकर बहुत अच्छा लगा।

30:41.240 --> 30:44.880
-कितने दिन बाद मिले। अच्छे दिख रहे हो।
-हाँ, बहुत वक़्त बाद मिले।

30:57.160 --> 30:58.280
फ़ौली

31:02.320 --> 31:03.520
-हाय!
-हाय।

31:03.600 --> 31:05.160
-कैसी हो?
-बढ़िया।

31:05.240 --> 31:06.920
तुम्हारा बॉयफ़्रेंड कहाँ है?

31:07.000 --> 31:08.600
-मुझे उससे मिलना है।
-वो रहा।

31:08.680 --> 31:10.480
-आओ, तुम्हें मिलवाती हूँ।
-तो तुम हो इसके बॉयफ़्रेंड।

31:10.560 --> 31:12.680
तुम्हारे बारे में हमने बहुत कुछ सुना है।

31:12.760 --> 31:13.960
उम्मीद है अच्छी बातें ही सुनी होंगी।

31:14.040 --> 31:18.440
मैं उस लड़के से मिलने के लिए बेताब थी
जिस पर तेजस्वी का दिल आ गया है।

31:18.520 --> 31:22.960
वो बेहद आकर्षक है, प्यारा है, लोगों को
एंगेज करके रखने वाला है। और मुझे वही पसंद है।

31:23.040 --> 31:25.160
सारे लोग आ गए हैं।
पार्टी स्टार्ट कर लेते हैं।

31:25.240 --> 31:26.560
चलो।

31:33.040 --> 31:34.360
अरे, वाह!

31:39.520 --> 31:42.720
वैसे तो होली रंगों से खेली जाती है,
जो एक बार कपड़ों पर लग गए

31:42.800 --> 31:43.960
तो कभी उतरते नहीं है।

31:44.040 --> 31:48.160
इसीलिए हमने सोचा कि पेटल्स फेंकेंगे।

31:49.040 --> 31:53.760
होली अच्छाई की बुराई पर जीत का उत्सव है।

31:53.840 --> 31:57.800
और ये राधा और कृष्ण के प्रेम का भी उत्सव है।

32:04.680 --> 32:06.960
सब बहुत ख़ुश थे, नाचना चाह रहे थे।

32:08.200 --> 32:10.520
हैप्पी होली!

32:10.600 --> 32:12.600
हैप्पी होली!

32:13.440 --> 32:14.440
होली है!

32:21.040 --> 32:23.200
सभी का तहे दिल से शुक्रियादा करता हूँ।
यहाँ आने के लिए शुक्रिया।

32:23.280 --> 32:25.560
होली पार्टी में आपने बहुत मज़ा किया होगा।

32:25.640 --> 32:27.880
-हमें बहुत मज़ा आया। थैंक यू।
-मुझे ख़ुशी है।

32:27.960 --> 32:29.400
-बहुत-बहुत शुक्रिया।
-शुक्रिया।

32:29.480 --> 32:31.400
-ये बहुत ही अच्छा है।
-बहुत मज़ा आया।

32:31.480 --> 32:33.360
-हमें यहाँ बुलाने के लिए शुक्रिया।
-शुक्रिया।

32:33.440 --> 32:35.600
तुम्हारी पार्टी तुम्हारी ही तरह सुंदर है।

32:35.680 --> 32:37.960
और आप सब बहुत अच्छे हैं।
सबने डांस किया, एंजॉय किया।

32:38.040 --> 32:39.480
शुरुआत बहुत अच्छी रही।

32:39.560 --> 32:42.440
ख़ासकर दुबई में हमारा आना।

32:42.520 --> 32:45.960
सना, तुम इन दिनों इवेंट्स में कम जाती हो।

32:46.040 --> 32:48.880
-मैंने तुम्हें काफ़ी समय से देखा नहीं, सब ठीक है?
-हाँ।

32:50.480 --> 32:54.280
-पिछले सोमवार को मेरा एक छोटा सा ऑपरेशन हुआ।
-वाह।

32:54.360 --> 32:57.200
बात छोटी सी लग रही होगी
पर छोटी है नहीं।

32:57.280 --> 33:02.080
पिछले सितंबर ही पता चला
कि मुझे थायरॉइड कैंसर है।

33:02.160 --> 33:03.640
हे, भगवान!

33:05.840 --> 33:08.640
मेरे थायरॉइड के दोनों तरफ़
एक घातक ट्यूमर था।

33:08.720 --> 33:11.600
जब मुझे पता चला
तो उस वक़्त मुझे डर नहीं लगा।

33:11.680 --> 33:16.720
क्योंकि मुझे पता है इसमें आगे क्या करना है मुझे।

33:18.000 --> 33:21.920
सच कहूँ तो जब मुझे इसके बारे में बताया गया

33:22.000 --> 33:23.920
तो मेरे दिमाग़ में सबसे पहले मेरे बच्चों का ही ख़्याल आया।

33:24.000 --> 33:26.840
ऐसे वक़्त में ही
हम अपनी ज़िंदगी की क़ीमत समझते हैं

33:26.920 --> 33:29.280
और उन लोगों के बारे में सोचते हैं
जो हमारे लिए सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं।

33:29.360 --> 33:31.360
मैं इसे कोई बुरी ख़बर की तरह नहीं बताना चाहती।

33:31.440 --> 33:34.000
अच्छी बात ये है कि अब सब ठीक है।

33:34.080 --> 33:37.760
-येस।
-और भगवान का शुक्र है। तो…

33:37.840 --> 33:40.120
-बहुत बहादुर हो तुम।
-बहुत जी बहादुर।

33:40.200 --> 33:41.360
बहुत हिम्मत वाली।

33:41.440 --> 33:43.120
-थैंक यू।
-हिम्मत बनाए रखना।

33:44.160 --> 33:45.600
-शुक्रिया।
-सना बहुत बहादुर है।

33:45.680 --> 33:47.440
नहीं, सच में।

33:47.520 --> 33:49.280
सब कुछ बहुत अच्छा रहा।

33:49.360 --> 33:51.520
मेरे पति वाक़ई…

33:51.600 --> 33:54.640
मैं नहीं बता सकती
कि इन्होंने कितना साथ दिया मेरा।

33:54.720 --> 33:56.760
मैं बता भी नहीं सकती ये इतने अच्छे हैं।

33:58.120 --> 34:01.680
मैं बहुत ख़ुशनसीब हूँ
कि मुझे सना जैसे बीवी मिली है।

34:01.760 --> 34:04.040
क्योंकि उसे
ना सिर्फ़ मेरी ख़ुशी की परवाह है

34:04.120 --> 34:05.920
बल्कि मेरे बच्चों
और परिवार की ख़ुशी की भी परवाह है।

34:11.880 --> 34:14.120
-तुम लोगों को सलाद चाहिए? है वहाँ?
-हाँ, यहाँ पर है।

34:14.200 --> 34:16.600
-हाँ।
-यहाँ एक और प्लेट रखी है।

34:16.680 --> 34:19.080
उम्मीद है वो ख़ाली कुर्सियाँ बैग्स रखने के लिए ही हैं।

34:19.160 --> 34:22.360
-क्या तुमने कोई सर्प्राइज़ प्लैन किया है?
-उस कुर्सी पर मेरा बैग है।

34:22.440 --> 34:24.280
तो क्या तुम अपना बैग नहीं हटाओगी?

34:24.360 --> 34:25.840
ये जगह अब ख़ाली नहीं है।

34:34.760 --> 34:37.160
मैं होली के लंच के लिए बहुत बेताब हूँ।

34:37.240 --> 34:38.800
मैं वहाँ सबसे मिलूँगी।

34:41.720 --> 34:43.040
यहाँ लेईली भी है।

34:43.120 --> 34:46.400
क्या उसने मुझे याद रखा होगा, या नहीं?

34:46.480 --> 34:47.640
यही जानना है।

34:50.400 --> 34:53.000
वो बहुत मज़ेदार था, और फिर मैं…

34:53.920 --> 34:55.880
सभी को नमस्ते।

34:55.960 --> 34:58.440
कैसे हो सब। हाय।

34:59.040 --> 35:01.520
अचानक एक मौतरमा जो हैं
वो चलती हुई आ रही हैं।

35:01.600 --> 35:05.560
मेरे दिमाग़ में बैकग्राउंड में "नीका…" बजा।

35:10.080 --> 35:11.800
हैप्पी होली।

35:12.440 --> 35:15.960
पैमेला अच्छी हैं।
मैं बस इतना ही जातना हूँ।

35:16.040 --> 35:19.640
आगे जानता हूँ क्या करती है।

35:19.720 --> 35:21.680
माफ़ करना, मुझे आने में देर हो गई।

35:21.760 --> 35:23.480
पर मुझे यही लग रहा था

35:23.560 --> 35:27.240
कि कोमोलिका आ गई है,
उसने आते ही वाइब चेंज कर दी।

35:27.320 --> 35:31.120
सेम वैसे ही जैसे कोमोलिके जब भी
किसी सीन में आती थी तो वाइब चेंज हो जाती थी।

35:31.200 --> 35:32.480
हैप्पी होली।

35:32.560 --> 35:34.520
कितनी ख़ूबसूरत लग रही हो।

35:35.560 --> 35:37.400
चलो, मैं तुम्हें सबसे मिलवा देती हूँ।

35:37.480 --> 35:39.720
-हाय, कैसी हो तुम?
-ये है आदेल और उसकी बीवी, सना।

35:39.800 --> 35:41.080
-मुझे पता है ये लोग कौन हैं।
-पता है न?

35:41.160 --> 35:43.080
-मिलकर अच्छा लगा।
-कैसे हो? हैलो।

35:43.160 --> 35:44.760
-द्युति और…
-हाय।

35:44.840 --> 35:45.840
-उसकी बीवी।
-हैलो।

35:45.920 --> 35:48.880
-करण को तुम पहले से ही जानती हो।
-हाँ, मिलकर बहुत अच्छा लगा।

35:48.960 --> 35:49.960
हैलो।

35:50.040 --> 35:51.840
-हाय।
-और ये रहीं दो ख़ूबसूरत बहनें।

35:51.920 --> 35:53.160
-हाय। मेरा नाम अलिज़े है।
-अलिज़े।

35:53.240 --> 35:55.440
-हाय।
-मैं लेईली हूँ। मिलकर अच्छा लगा।

35:55.520 --> 35:57.080
हम पहले भी मिल चुके हैं न?

35:57.640 --> 35:59.280
-मुझे नहीं लगता।
-नहीं?

35:59.360 --> 36:01.360
अच्छा, मुझे लगा कि हम पहले भी मिल चुके हैं।

36:01.440 --> 36:04.080
मुझे नहीं पता ये कौन है
और मैं इससे मिली भी हूँ या नहीं।

36:04.160 --> 36:05.280
हाय!

36:06.960 --> 36:10.760
मेरे एक्स के साथ जो हुआ
उस वजह से मैं लेईली को कभी भूल नहीं सकती।

36:12.200 --> 36:16.600
मैंने सोचा पूछ लूँ कि क्या वो मुझे जानती है,
पर उसने साफ़ मना कर दिया।

36:17.200 --> 36:19.160
चिंता मत करो, तुम्हें जल्द ही याद आ जाएगा।

36:20.520 --> 36:22.680
तुम्हें पक्का यक़ीन है
कि हम पहले कभी नहीं मिले?

36:22.760 --> 36:23.760
शायद।

36:23.840 --> 36:25.880
-तुम बहुत जानी पहचानी लग रही हो।
-वाक़ई?

36:26.480 --> 36:29.800
पैमेला, तुम्हीं ने तो बताया था कि तुम इसे जानती हो।

36:32.000 --> 36:34.120
तुमने किसी को ये बताया
कि तुम उसे जानती हो

36:34.800 --> 36:37.800
और फिर जाकर उसी इंसान से पूछती भी हो
कि तुम उसे पहचानती हो या नहीं?

36:41.400 --> 36:44.400
मैं सबका असली चेहरा दिखाकर रहूँगी।

36:45.040 --> 36:47.680
और सच हमेशा आख़िर में सामने आता है।
