1
00:00:00,960 --> 00:00:01,836
आप आराम से तो हैं?

2
00:00:01,919 --> 00:00:02,837
-हाँ, ठीक हूँ।
-अच्छा।

3
00:00:02,920 --> 00:00:04,588
-बुरी लग रही हूँ?
-नहीं, बस चाहती थी

4
00:00:04,672 --> 00:00:06,173
-पूछ लूँ आराम तो है।
-मैं ठीक हूँ।

5
00:00:06,257 --> 00:00:07,883
सब ठीक-ठाक है, तो फ़र्क नहीं पड़ता।

6
00:00:07,967 --> 00:00:09,260
-अच्छी लग रही हैं।
-मज़ाक था।

7
00:00:10,344 --> 00:00:13,764
-चिंता मत कीजिए, यूँ ही शूट करेंगे।
-अच्छा लगाने के लिए मेरी नाक काट लो।

8
00:00:13,848 --> 00:00:16,142
केट, अगर चाहो तो
तुम मेरी नाक को छोटा कर सकती हो।

9
00:00:16,225 --> 00:00:18,686
ये चालें मुझ पर नहीं चलेंगी।

10
00:00:19,979 --> 00:00:22,857
ठीक है। प्लीज़ सब शांत हो जाइए।
शूटिंग शुरू कर रहे हैं, शुक्रिया।

11
00:00:26,026 --> 00:00:30,030
आपके हिसाब से आपके करियर का
सबसे मुश्किल दौर कौन सा था?

12
00:00:31,824 --> 00:00:34,618
तुर्किए में खेलने के अपने पहले साल में
मेरे ऊपर डोपिंग का आरोप लगा।

13
00:00:39,957 --> 00:00:42,209
मैंने हज़ारों घंटे पसीने बहाए,

14
00:00:42,293 --> 00:00:44,712
अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी,
एक धोखेबाज़ कहलाने के लिए?

15
00:00:44,795 --> 00:00:46,922
फ़ीनिक्स मरकरी की नामचीन हस्ती
डायैना टौरासी…

16
00:00:47,006 --> 00:00:48,174
…एक बार फिर मुसीबत में है…

17
00:00:48,257 --> 00:00:50,718
-…पॉजिटिव पाई गई…
-…एक प्रतिबंधित ड्रग्स लेने के मामले में।

18
00:00:50,801 --> 00:00:52,470
वह मेरी ज़िंदगी का सबसे बुरा दौर था।

19
00:00:52,928 --> 00:00:54,180
भाड़ में जाओ, टौरासी।

20
00:00:54,263 --> 00:00:57,975
जिसका मतलब था,
न ओलंपिक्स खेल सकती थी, न विदेशों में।

21
00:00:58,058 --> 00:00:59,393
चार सालों के लिए काम तमाम।

22
00:00:59,477 --> 00:01:01,562
इससे मैं पूरी तरह टूट गई थी।

23
00:01:02,480 --> 00:01:04,398
वह बेहद बुरा दौर था।

24
00:01:08,527 --> 00:01:10,821
मैंने उससे पूछा,
"तुम कभी ऐसा नहीं करोगी, है न, डायैना?"

25
00:01:11,155 --> 00:01:16,035
हमने हमेशा तुम्हें अच्छे संस्कार दिए हैं,
अच्छी बातें बताई हैं।

26
00:01:16,118 --> 00:01:19,330
कोई माँ-बाप अपने बच्चे के बारे में
बुरा सुनना पसंद नहीं करेगा।

27
00:01:19,413 --> 00:01:21,165
मगर नुक्सान हो चुका था।

28
00:01:22,124 --> 00:01:24,126
डी बेहद कमज़ोर हो गई।

29
00:01:24,210 --> 00:01:28,255
उसने इस बारे में ज़्यादा बात नहीं की,
ख़ासकर पहले पाँच महीनों में।

30
00:01:29,757 --> 00:01:31,634
मैं तुर्किए के एक वकील के साथ बैठी थी,

31
00:01:31,717 --> 00:01:35,429
और उसने कहा, "मान लो कि तुमने किया है
और बस दो साल के लिए बैन लगेगा।"

32
00:01:36,055 --> 00:01:37,765
और मैंने कहा, "क्या कह रहे हैं?"

33
00:01:37,848 --> 00:01:40,351
"याचिका समझौते से दो साल का बैन लगेगा,
उसके बाद खेल सकती हो।"

34
00:01:40,434 --> 00:01:41,769
मैंने कहा, "नहीं।"

35
00:01:41,852 --> 00:01:45,064
जो ड्रग मैंने लिया ही नहीं उसके लिए
किसी भी हाल में मजबूर नहीं होऊँगी।

36
00:01:46,524 --> 00:01:50,653
इसलिए मैंने दुनिया के सबसे अच्छे
एंटी डोपिंग वकील को काम पर रखा।

37
00:01:51,529 --> 00:01:53,113
उन्हें छेड़छाड़ करने के सबूत मिले।

38
00:01:53,197 --> 00:01:54,740
उस लैब को बंद कर दिया गया।

39
00:01:54,824 --> 00:01:58,369
जिस लैब ने पॉजिटिव रिपोर्ट दी थी
उसने रिपोर्ट वापस ले ली है…

40
00:01:58,452 --> 00:02:00,788
…और घोषणा की है कि
टौरासी का टेस्ट रिजल्ट नेगेटिव था।

41
00:02:00,871 --> 00:02:03,791
मगर जब आपका सामना मुश्किलों से होता है,

42
00:02:03,874 --> 00:02:06,836
तब आप अपना पूरा ध्यान
अपनी ख़ूबी पर झोंक देते हो।

43
00:02:07,461 --> 00:02:09,255
यही डी की सबसे बड़ी ताक़त है।

44
00:02:09,797 --> 00:02:11,257
वह अपने तरीके से काम करती है।

45
00:02:11,924 --> 00:02:14,969
और अपने उसूलों को लेकर
किसी से माफ़ी नहीं मांगती!

46
00:02:16,178 --> 00:02:18,764
अब होगी पैसों की बारिश!

47
00:02:19,098 --> 00:02:20,808
नफ़रत करने वाले लोग हमेशा रहेंगे।

48
00:02:20,891 --> 00:02:22,601
जो ख़ुद नहीं जानते जिस पर बोलते हैं।

49
00:02:22,685 --> 00:02:25,145
-डब्ल्यूएनबीए में सबसे गालीबाज़ कौन है?
-डायैना?

50
00:02:25,855 --> 00:02:29,859
-उसने मुझे फ़ाउल करवा कर बाहर कर दिया।
-क्योंकि उसने तुम्हारा दिमाग पढ़ लिया था।

51
00:02:29,942 --> 00:02:32,027
-वह बहुत बद्तमीज़ है।
-मुझे उसकी यही चीज़ पसंद है।

52
00:02:32,111 --> 00:02:33,612
लोगों की बातों से फ़र्क नहीं पड़ता।

53
00:02:33,696 --> 00:02:35,364
डायैना टौरासी को बाहर निकाल दिया…

54
00:02:35,447 --> 00:02:37,825
और फिर भी वह रेफरियों से बहस कर रही है।

55
00:02:37,908 --> 00:02:38,784
वह परेशानी की जड़ है।

56
00:02:38,868 --> 00:02:40,327
मुझे हँसी आती है!

57
00:02:41,704 --> 00:02:45,291
वह एक आक्रामक प्रतिद्वंदी है।
टक्कर देने वाली, जज़्बाती।

58
00:02:45,374 --> 00:02:48,961
डायैना के रवैए के चलते
उसे एक टेक्निकल फ़ाउल मिला है।

59
00:02:49,044 --> 00:02:50,004
डायैना टौरासी।

60
00:02:50,087 --> 00:02:52,172
उसे इंतज़ार होता कि कोई उसे बुरा बोले।

61
00:02:52,256 --> 00:02:53,924
मानो कह रही ही, "कहकर तो देखो।"

62
00:02:54,008 --> 00:02:56,760
वह आपके मुंह पर बोल देगी।
बातों को घुमाती-फिराती नहीं है।

63
00:02:56,844 --> 00:02:58,929
इतनी हमदर्दी मत दिखाओ।
तुम उतनी अच्छी हो नहीं।

64
00:02:59,013 --> 00:03:01,056
मैं बस प्यार भरी बातें कर रही थी। बस।

65
00:03:01,140 --> 00:03:02,474
वह अब बुरी बन गई थी।

66
00:03:02,558 --> 00:03:04,059
-नफ़रती।
-दिल से नफ़रत करने वाले।

67
00:03:04,143 --> 00:03:05,311
मुझे इससे फ़र्क नहीं पड़ता।

68
00:03:05,394 --> 00:03:07,354
वह बहुत मतलबी खिलाड़ी है।

69
00:03:07,980 --> 00:03:10,566
वह कमज़ोर पर चढ़ेगी।
यह एक गंदा खेल होने वाला है।

70
00:03:10,649 --> 00:03:12,318
और यही असल डायैना टौरासी है।

71
00:03:12,776 --> 00:03:15,738
तुम जो चाहो मुझे कह सकती हो।
मैंने सब सुन रखा है।

72
00:03:16,822 --> 00:03:17,823
भाड़ में जाओ।

73
00:03:19,325 --> 00:03:20,868
टौरासी

74
00:03:20,951 --> 00:03:25,372
लीग ऑफ़ हर ओन

75
00:03:29,960 --> 00:03:32,963
सीज़न शुरू होने से पहले सबसे बड़ा सवाल
यही रहा कि क्या गोट लौटेगी?

76
00:03:33,047 --> 00:03:34,757
क्या वह फिर से खेलेगी?

77
00:03:34,840 --> 00:03:36,300
साल 2025
न्यूयॉर्क शहर

78
00:03:36,383 --> 00:03:38,427
मुझे लगता है वह एक और सीज़न खेल सकती है।

79
00:03:38,510 --> 00:03:41,764
उम्मीद करती हूँ कि वह अभी इतनी जल्द
रिटायर होने का फ़ैसला न करे।

80
00:03:41,847 --> 00:03:45,309
रिटायरमेंट कहाँ है?
डायैना टौरासी सीज़न में जलवे बिखेरेगी।

81
00:03:45,392 --> 00:03:48,312
उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है
कि वह इस सीज़न के बाद रिटायर होंगी।

82
00:03:48,395 --> 00:03:51,607
इस टीम के लिए डीटी क्या मायने रखती है
इसे लफ़्ज़ों में बयान करना मुश्किल है।

83
00:03:51,690 --> 00:03:52,691
उसने अपना काम कर दिया।

84
00:03:52,775 --> 00:03:54,902
उसने अपना काम कर दिया।
अब उसे आगे बढ़ना चाहिए।

85
00:03:56,987 --> 00:03:59,740
यह समझना काफ़ी मुश्किल होता है
कि कोई इंसान एक खेल से

86
00:03:59,823 --> 00:04:03,911
इतनी गहराई से कैसे जुड़ सकता है
जिसका कि अब अंत होना है।

87
00:04:03,994 --> 00:04:05,120
केट फ़ेगन
स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

88
00:04:05,204 --> 00:04:06,121
दिल बहुत दुखता है।

89
00:04:06,205 --> 00:04:07,748
मैं हमेशा ख़ुद से पूछती हूँ…

90
00:04:09,124 --> 00:04:10,167
"उसके बाद क्या?"

91
00:04:14,088 --> 00:04:17,091
लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं,
"आप इसके बाद क्या करेंगी?

92
00:04:17,174 --> 00:04:18,634
क्या आपके कोई शौक हैं?"

93
00:04:19,218 --> 00:04:22,054
मैं काम कर रही थी। मेरा कोई शौक नहीं है।

94
00:04:22,888 --> 00:04:25,933
मैं 35 सालों से एक ही चीज़ कर रही हूँ।

95
00:04:26,016 --> 00:04:28,060
मुझे तो पता भी नहीं कि मेरे शौक क्या हैं।

96
00:04:28,602 --> 00:04:29,687
एलीवेटर?

97
00:04:31,730 --> 00:04:35,734
मुझे नहीं पता मेरी और क्या चाहतें हैं।
मुझे नहीं पता चाहतें होती क्या हैं।

98
00:04:36,193 --> 00:04:38,153
शायद मेरे पास कुछ और ख़ूबी हो।

99
00:04:41,490 --> 00:04:43,117
मुझे इस खेल में ख़ूब मज़ा आया।

100
00:04:43,826 --> 00:04:46,328
द व्यू

101
00:04:46,412 --> 00:04:50,040
मुझे इस खेल को अलग-अलग तरीके से खेलने
और जानने का मौका मिला।

102
00:04:50,124 --> 00:04:53,043
ख़ुद को उन चुनौतियों के पार ले गई
जो मुझे मुमकिन नहीं लगती थीं।

103
00:04:53,836 --> 00:04:58,549
इस खेल में डायैना जो अंदाज़ लेकर आई
उस स्तर तक पहुँच पाना

104
00:04:58,632 --> 00:05:00,259
लगभग नामुमकिन सा है।

105
00:05:00,342 --> 00:05:02,136
और हम शुरू करने वाले हैं।

106
00:05:03,220 --> 00:05:06,056
साल 2007 में, हमारे पास
एक शानदार कोच थे, पॉल वेस्टहेड।

107
00:05:06,140 --> 00:05:07,433
वह शूटिंग फ़ाउल नहीं था!

108
00:05:07,516 --> 00:05:09,143
सीधी टक्कर दो, पेन्नी।

109
00:05:09,226 --> 00:05:11,103
उन्होंने लेकर्स को चैंपियनशिप जिताई थी।

110
00:05:11,186 --> 00:05:13,856
वह खेल का एक अलग अंदाज़,
एक अलग मानसिकता लेकर आए।

111
00:05:13,939 --> 00:05:16,316
उनका कहना यही था
कि बास्केटबॉल के खेल में तेज़ी लाओ।

112
00:05:16,400 --> 00:05:19,236
बॉल पकड़े मत रहो, ज़्यादा से ज़्यादा
तीन अंक बटोरो और तेज़ खेलो।

113
00:05:20,404 --> 00:05:22,990
टौरासी अंदर गई… गोल कर दिया।
पहले दो पॉइंट हासिल किए।

114
00:05:23,073 --> 00:05:25,909
हम तेज़ थे। हम उछलकर और दौड़कर
खेल रहे थे और लगातार हावी रहते थे।

115
00:05:25,993 --> 00:05:27,327
टेलर ने ड्राइव कर दिया।

116
00:05:27,411 --> 00:05:28,370
शूट करना, पास करना…

117
00:05:29,413 --> 00:05:30,330
यूँ ही खेलते रहो।

118
00:05:30,414 --> 00:05:32,458
टौरासी ने कमाल के पास दिए हैं।

119
00:05:34,668 --> 00:05:35,919
ऐसा नहीं हो सकता!

120
00:05:36,628 --> 00:05:39,089
और उस वक़्त डब्ल्यूएनबीए में
लोगों ने ऐसा कुछ नहीं देखा था।

121
00:05:40,340 --> 00:05:42,760
पॉल के सिस्टम ने उसे आज़ाद कर दिया।

122
00:05:42,843 --> 00:05:45,429
जिस लगन से वह खेलती थी।
मानो पॉइंट्स की बाढ़ आ गई।

123
00:05:46,472 --> 00:05:48,974
तेज़ी के साथ टौरासी ने बॉल ली और गोल।

124
00:05:49,058 --> 00:05:51,518
उसने इस नामुमकिन शॉट को मुमकिन कैसे बनाया?

125
00:05:51,602 --> 00:05:54,104
टौरासी ने लीग में
सबसे ज़्यादा तीन अंक बटोरे हैं।

126
00:05:54,188 --> 00:05:55,189
पेन्नी टेलर
डायैना की पत्नी

127
00:05:55,272 --> 00:05:58,192
एक महान खिलाड़ी और
एक बेहतरीन खिलाड़ी में फ़र्क यही है

128
00:05:58,275 --> 00:06:01,528
कि वह लोगों को साथ लेकर चलता है।

129
00:06:01,612 --> 00:06:04,031
उस दौर में शायद पेन्नी
दुनिया की सबसे अच्छी विंग थी।

130
00:06:04,114 --> 00:06:06,450
टेलर पीछे हटकर शॉट ले सकती है,
और उसके ऐसा ही किया।

131
00:06:06,867 --> 00:06:08,660
और फिर उसमें आप कैपी को भी जोड़ दें।

132
00:06:08,744 --> 00:06:11,288
अपनी-अपनी खूबियों में माहिर ऐसे प्लेयर
जैसे आज तक नहीं देखे।

133
00:06:11,997 --> 00:06:15,918
डी की चाहत होती कि बास्केटबॉल में
पाँचों खिलाड़ी अपना खेल खेलें।

134
00:06:16,001 --> 00:06:17,669
यही चीज़ उसे ख़ास बनाती है।

135
00:06:18,212 --> 00:06:21,340
वह अपनी साथी खिलाड़ियों को शामिल करती थी
उनकी खुशियों में ख़ुश होती।

136
00:06:21,423 --> 00:06:24,426
जब वह कहती वह जीतना चाहती है,
उसका मतलब होता टीम को जिताना है।

137
00:06:24,510 --> 00:06:26,386
-शुक्रिया, विंस।
-शुक्रिया, विंस।

138
00:06:26,470 --> 00:06:27,763
विंस कोज़र

139
00:06:27,846 --> 00:06:29,139
आख़िरी कुछ पल बचे हैं।

140
00:06:29,681 --> 00:06:30,766
पहला डब्ल्यूएनबीए चैंपियनशिप

141
00:06:30,849 --> 00:06:32,601
और इतिहास में पहली बार,

142
00:06:32,684 --> 00:06:36,105
फ़ीनिक्स मरकरी टीम ने
डब्ल्यूएनबीए का ख़िताब जीत लिया है।

143
00:06:36,605 --> 00:06:39,817
वह ऐतिहासिक पल था और बहुत कुछ दाँव पर था।

144
00:06:39,900 --> 00:06:42,194
बहुत-बहुत शुक्रिया।
अगले साल, हम फिर से जीतेंगे।

145
00:06:47,407 --> 00:06:50,494
साल 2009, डायैना के करियर में
सबसे बेहतरीन सीज़न रहा था।

146
00:06:51,078 --> 00:06:53,247
मरकरी ने एक तेज़ शुरुआत की है।

147
00:06:53,330 --> 00:06:56,208
आसानी की बात करें, तो टौरासी ही है
जो इस खेल को आसान बनाती है।

148
00:06:56,291 --> 00:06:59,920
मैंने काफ़ी वक़्त से
उसके जैसा ज़बरदस्त खिलाड़ी नहीं देखा।

149
00:07:00,003 --> 00:07:03,465
उसके खेलने का अंदाज़ ऐसा था जैसा विमेंस
बास्केटबॉल में किसी ने नहीं देखा था।

150
00:07:04,633 --> 00:07:08,303
टौरासी ने उछाल दिया है…
टौरासी ने तीन अंक बटोर लिए हैं।

151
00:07:08,387 --> 00:07:10,055
खूंखार अंदाज़ जो सबके पास नहीं है।

152
00:07:10,139 --> 00:07:12,599
कुछ भी कर लीजिए।
वह पॉइंट बटोर कर ही रहेगी।

153
00:07:12,683 --> 00:07:16,061
डी के खेलने का अनोखा अंदाज़
कमाल और लाजवाब था।

154
00:07:16,145 --> 00:07:20,649
डायैना, 13 दिनों में सात मैच।
यह सीज़न कितना थकान भरा रहा है?

155
00:07:20,983 --> 00:07:22,109
मैं रिटायर होना चाहती हूँ।

156
00:07:23,485 --> 00:07:24,778
-मेरा मतलब…
-नहीं, कोई बात नहीं।

157
00:07:24,862 --> 00:07:25,946
दूसरा डब्ल्यूएनबीए ख़िताब

158
00:07:26,029 --> 00:07:29,783
तीन सालों में दूसरी बार फ़ीनिक्स मरकरी ने
डब्ल्यूएनबीए चैंपियनशिप जीत ली है।

159
00:07:29,867 --> 00:07:31,118
हम फिर से लीग जीत गए।

160
00:07:31,201 --> 00:07:33,245
डब्ल्यूएनबीए ख़िताब जीतने जैसा कुछ नहीं।

161
00:07:33,328 --> 00:07:36,456
उन्हीं लोगों के साथ जीत हासिल करना,
जिनके साथ दो साल पहले की थी,

162
00:07:36,540 --> 00:07:37,541
शानदार अनुभव होता है।

163
00:07:37,916 --> 00:07:39,042
तो उसने एमवीपी जीता।

164
00:07:41,712 --> 00:07:43,547
मुझे यह वाली नहीं चाहिए। बड़ी वाली कहाँ है?

165
00:07:43,630 --> 00:07:47,509
मुझे बड़ी वाली ट्रॉफ़ी चाहिए ताकि…
पता है? इतनी मेहनत उसके लिए ही तो थी।

166
00:07:48,886 --> 00:07:51,388
डायैना ने टैलेंट
और स्किल का नया लेवल सेट किया,

167
00:07:51,471 --> 00:07:53,557
और उसने पूरी तरह लीग को बदलकर रख दिया।

168
00:07:55,309 --> 00:07:59,396
उसकी वजह से,
लीग में और भी कमाल के खिलाड़ी आने लगे,

169
00:07:59,479 --> 00:08:02,107
ऐसे खिलाड़ी
जो नया टैलेंट और स्किल लेकर आ रहे थे।

170
00:08:02,191 --> 00:08:03,066
खेल का तरीका बदल गया।

171
00:08:03,150 --> 00:08:05,110
और इससे एक तरह से हालात बदल गए।

172
00:08:06,236 --> 00:08:10,449
हम हार के एक मुश्किल दौर से गुज़रे,
जिसके बाद हमें फिर से मज़बूत बनना था।

173
00:08:10,949 --> 00:08:13,827
और इसी सोच के साथ 2013 के ड्राफ़्ट में
हमने ब्रिटनी ग्राइनर को चुना।

174
00:08:13,911 --> 00:08:17,331
साल 2013 के डब्ल्यूएनबीए ड्राफ़्ट की
पहली चुनी हुई खिलाड़ी है,

175
00:08:17,414 --> 00:08:20,292
फ़ीनिक्स मरकरी के लिए ब्रिटनी ग्राइनर।

176
00:08:20,375 --> 00:08:22,711
लाजवाब काबिलियत वाली
एक 6 फ़ुट 8 इंच की खिलाड़ी।

177
00:08:22,794 --> 00:08:26,423
बीजी के आने से मैदान में हमें वह मदद मिली
जो पहले कभी नहीं मिली।

178
00:08:26,506 --> 00:08:30,677
उस दौर के विमेंस बास्केटबॉल में
सिर्फ़ वही थी जो स्लैम डंक कर सकती थी।

179
00:08:30,761 --> 00:08:33,430
ब्रिटनी ग्राइनर ने…
बॉल को गोल पोस्ट तक पहुँचाया है।

180
00:08:34,139 --> 00:08:37,726
और उसके बाद कैंडिस डुप्री हमारी टीम की
सबसे ज़बरदस्त फ़ोर-मैन थी।

181
00:08:38,894 --> 00:08:40,437
और पेन्नी हमारी शूटिंग गार्ड थी।

182
00:08:40,896 --> 00:08:44,066
डब्ल्यूएनबीए के इतिहास में इतने वक़्त तक
साथ खेलने वाली पहली लाइनअप थी।

183
00:08:44,733 --> 00:08:46,652
वह इस लीग की अब तक की सबसे अच्छी टीम थी।

184
00:08:46,735 --> 00:08:48,904
हम फ़ाइनल में पहुँच गए? पता ही नहीं चला।

185
00:08:48,987 --> 00:08:53,784
टौरासी ने अपना दाँव चला है।
टौरासी, शातिर निशानेबाज़ है। सटीक निशाना!

186
00:08:54,660 --> 00:08:55,744
तीसरा डब्ल्यूएनबीए ख़िताब

187
00:08:55,827 --> 00:08:57,579
फ़ीनिक्स मरकरी ने जीत हासिल की है!

188
00:08:58,914 --> 00:09:03,377
यह रिकॉर्ड तोड़ सीज़न रहा,
और टीम ने तीसरा ख़िताब अपने नाम किया।

189
00:09:03,460 --> 00:09:07,464
साल 2014 की
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर हैं, डायैना टौरासी।

190
00:09:07,547 --> 00:09:09,132
आपने तीन चैंपियनशिप जीतीं,

191
00:09:09,216 --> 00:09:11,885
उसके बाद आप सोच सकते हैं
कि आपने एक इतिहास रच दिया है।

192
00:09:11,969 --> 00:09:16,306
शायद यह एक ऐसी टीम बन गई है
जिसके बारे में काफ़ी वक़्त तक बातें होंगी।

193
00:09:20,936 --> 00:09:24,106
अप्रैल 2024
प्री-सीज़न ट्रेनिंग

194
00:09:25,941 --> 00:09:27,276
दोस्तो!

195
00:09:29,903 --> 00:09:33,573
अपने 20 साल बास्केटबॉल को देने के बाद,
जो नुक्सान होना था वह हो चुका।

196
00:09:34,866 --> 00:09:36,368
और अब उसके असर दिखेंगे।

197
00:09:37,828 --> 00:09:40,414
आपको हर रोज़, हर जगह चोटें लगती हैं।

198
00:09:40,497 --> 00:09:42,374
पीठ में, घुटनों में, कंधों में…

199
00:09:42,457 --> 00:09:45,335
अभी भी मेरी कोहनी दर्द दे रही है।
पता नहीं क्यों दर्द दे रही है?

200
00:09:46,003 --> 00:09:49,172
वे सभी चीज़ें, आपके शारीरिक
और मानसिक स्वास्थ पर असर डालती हैं।

201
00:09:49,256 --> 00:09:52,551
उसके बावजूद आपको हर रोज़ आना है
और खेलना है।

202
00:09:53,218 --> 00:09:54,886
और यही तो बास्केटबॉल है।

203
00:09:54,970 --> 00:09:57,556
मुझे यकीन है कि हम जीतेंगे

204
00:09:57,973 --> 00:10:01,810
मुझे नहीं लगता कि मेरी बहन से
ज़्यादा मेहनती कोई दूसरी खिलाड़ी है।

205
00:10:01,893 --> 00:10:03,770
वह आपका साथ देगी।

206
00:10:03,854 --> 00:10:06,481
वह सबसे पहले जिम पहुँचती
और सबके बाद ही निकलती।

207
00:10:07,607 --> 00:10:09,526
लगातार जी तोड़ मेहनत करती।

208
00:10:09,609 --> 00:10:10,694
जेस्सिका
डायैना की बहन

209
00:10:10,777 --> 00:10:14,156
यह बचपन से हमारी आदत रही।
मेरे माता-पिता पिता बेहद मेहनती इंसान हैं।

210
00:10:14,740 --> 00:10:15,991
लिलयैना व मारियो
डायैना के पैरेंट

211
00:10:16,074 --> 00:10:18,744
वे दूसरे देश से आए थे।
अंग्रेज़ी नहीं आती थी फिर भी यहाँ आए।

212
00:10:18,827 --> 00:10:21,246
मेरे पिता, हमेशा काम पर जाते।

213
00:10:21,330 --> 00:10:23,749
वह बड़ी ऐरोस्पेस कंपनी में काम करते थे।

214
00:10:23,832 --> 00:10:26,251
शीट मेटल वर्कर थे।
वह बड़ा ही मेहनत का काम होता है।

215
00:10:27,961 --> 00:10:32,215
मैं रोज़ाना सुबह के 4:30 बजे उठता

216
00:10:32,299 --> 00:10:36,303
क्योंकि 6:00 मुझे नॉर्थरिज में होना होता।

217
00:10:36,386 --> 00:10:38,764
एक घंटे गाड़ी चलाकर जाता।

218
00:10:38,847 --> 00:10:41,224
मेरा काम सोमवार से लेकर शनिवार तक रहता,

219
00:10:41,308 --> 00:10:43,810
क्योंकि मैं शनिवार को भी काम करता था।

220
00:10:43,894 --> 00:10:46,355
क्या डायैना ने आप लोगों को
इनकी ऊँगली टूटने वाली बात बताई है?

221
00:10:46,438 --> 00:10:49,232
देखिए। इन्हें उँगली दिखाइए।
क्यों नहीं दिखा रहे हैं?

222
00:10:49,775 --> 00:10:53,236
एक दिन, वह घर आए, कार से बाहर निकले,
तो हाथ पर नैपकिन लपेटे थे।

223
00:10:53,320 --> 00:10:55,530
तो माँ ने पूछा, "क्या हुआ?"
तो कहा, "मेरी उँगली।"

224
00:10:55,614 --> 00:10:57,491
और हम कहने लगे, "आप मज़ाक कर रहे हैं।"

225
00:10:57,574 --> 00:11:02,329
खून से सनी उँगली के साथ ही काम पर गए।
यकीन करेंगे?

226
00:11:02,412 --> 00:11:04,539
उसके बाद मेरी हथेली को चीरना पड़ा,

227
00:11:04,623 --> 00:11:06,041
चिमटे से उसे फैलाया,

228
00:11:06,124 --> 00:11:08,251
फिर नस को पकड़कर खींचा,

229
00:11:08,335 --> 00:11:09,711
उसके बाद घाव को सिला।

230
00:11:12,339 --> 00:11:14,800
पर फिर भी मैं रोज़ की तरह काम पर गया।

231
00:11:14,883 --> 00:11:17,260
वह ऐसे ही हैं।

232
00:11:17,344 --> 00:11:19,429
हर एक रोज़ काम पर जाते ही थे।

233
00:11:19,513 --> 00:11:20,597
चाहे कुछ भी हो जाए।

234
00:11:22,140 --> 00:11:26,645
मुझे करना पड़ा
क्योंकि परिवार का ख़याल रखना था।

235
00:11:30,399 --> 00:11:33,443
शुक्र है ऊपरवाले का,
मगर मुझे यह करने में ख़ुशी होती,

236
00:11:33,527 --> 00:11:35,278
और आज देखो हम यहाँ हैं।

237
00:11:35,946 --> 00:11:38,990
हम अपने बच्चों को मिसालों के ज़रिए ही
सबसे अच्छे से सीखा सकते हैं।

238
00:11:39,074 --> 00:11:43,203
डायैना ने अपने पिता की
कुर्बानियों को देखकर सीखा।

239
00:11:43,286 --> 00:11:46,331
ख़ुद को भी उनके जैसा बनाया।
ख़ुद भी एक दिन की छुट्टी नहीं लेती।

240
00:11:46,415 --> 00:11:48,083
वह ख़ुद को और मेहनत में झोंकती है।

241
00:11:48,166 --> 00:11:52,212
और इस सब में उसकी एक चाह यह भी है
कि बच्चों के लिए एक मिसाल बने

242
00:11:52,295 --> 00:11:53,797
जैसे उसके लिए उनके पिता बने थे।

243
00:11:57,008 --> 00:12:00,345
डायैना के 20वें डब्ल्यूएनबीए सीज़न का जश्न

244
00:12:04,599 --> 00:12:08,562
डी, उसके दोस्तों और घरवालों की ख़ुशियों का
जश्न मनाने की कितनी ख़ास रात है।

245
00:12:08,645 --> 00:12:12,232
साथ ही उन लोगों की खुशियाँ मनाने का भी
जो इस 20 साल के सफ़र में साथ रहे हैं।

246
00:12:12,315 --> 00:12:16,736
ग्यारह ऑल-स्टार्स और
तीन डब्ल्यूएनबीए चैंपियनशिप की विजेता।

247
00:12:16,820 --> 00:12:21,783
शुक्रिया और इस 20 साल में
जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए बधाई हो।

248
00:12:21,867 --> 00:12:23,243
एक जाम तुम्हारे नाम, चीयर्स!

249
00:12:23,326 --> 00:12:24,369
चीयर्स!

250
00:12:30,959 --> 00:12:31,877
मतलब…

251
00:12:32,752 --> 00:12:35,005
यूँ लगता है अब अंत आ गया है।

252
00:12:38,884 --> 00:12:41,803
शायद मरने से पहले यह जानना बेहतर होता है

253
00:12:41,887 --> 00:12:45,307
कि लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं।

254
00:12:46,308 --> 00:12:48,268
हे भगवान।

255
00:12:48,351 --> 00:12:53,565
बहुत सी वजहों से आज का दिन
बड़ा ही जज़्बात भरा रहा है।

256
00:12:54,107 --> 00:12:57,736
मेरे माता-पिता इस देश में खाली हाथ आए थे।

257
00:12:57,819 --> 00:12:59,321
यहाँ की भाषा तक नहीं जानते थे।

258
00:12:59,946 --> 00:13:01,907
और 20 सालों के बाद भी, भाषा नहीं जान पाए।

259
00:13:07,662 --> 00:13:12,918
पर पता है? मैंने अपने माता-पिता से
ज़िंदगी के बारे में बहुत कुछ सीखा है।

260
00:13:13,877 --> 00:13:17,088
जैसे ज़िंदगी में छोटी-छोटी चीज़ें होती हैं
जिन्हें आप हर एक दिन करते हैं।

261
00:13:18,089 --> 00:13:20,467
और उसके लिए आपको कोई इनाम नहीं मिलता,

262
00:13:20,550 --> 00:13:24,221
आप बस इसे हर एक दिन,
बार-बार, लगातार करते हैं…

263
00:13:25,889 --> 00:13:28,725
बस इसलिए कि
आप अपने बच्चों को एक बेहतर ज़िंदगी दे सको।

264
00:13:31,186 --> 00:13:35,524
क्योंकि सबसे बड़ी ख़ुशी आपको तभी मिलती है
जब आप अपनों के बीच होते हो।

265
00:13:36,816 --> 00:13:40,445
तो मैं चाहती हूँ सभी अपने जाम उठाएँ,
अपने और अपनों के नाम, चीयर्स।

266
00:13:45,408 --> 00:13:47,410
-एक, दो, तीन…
-क्या बात है।

267
00:13:48,411 --> 00:13:50,872
-मैं बॉल को देख रही थी।
-हे भगवान।

268
00:13:52,082 --> 00:13:56,503
बास्केटबॉल के इतिहास में
99.999 खिलाड़ी जितना नाम कमाते हैं

269
00:13:56,586 --> 00:13:57,963
पहले ही उनसे ज़्यादा कमा चुकी हैं।

270
00:13:58,588 --> 00:14:02,175
और अब रुकने की कोई वजह नहीं है।
मगर आप अब भी इसे छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

271
00:14:02,259 --> 00:14:04,928
क्या बात है!

272
00:14:05,011 --> 00:14:08,390
खैर, मेरा मानना है
हर चीज़ का एक अंत होता है।

273
00:14:08,682 --> 00:14:11,893
हम उसे हमेशा बास्केटबॉल खेलता देखेंगे।

274
00:14:11,977 --> 00:14:14,062
यह खेल ऐसा है

275
00:14:14,813 --> 00:14:16,982
जो उसके दिल की गहराइयों में बसा है।

276
00:14:17,065 --> 00:14:19,192
वैनिटी फेयर, 30 अंडर 30 के लिए।

277
00:14:19,276 --> 00:14:20,485
नहीं, 40 ओवर 40 कहो।

278
00:14:21,945 --> 00:14:25,407
-बीजी! बीच में आओ।
-कमाल कर दिया!

279
00:14:26,533 --> 00:14:30,954
उसका एक शानदार करियर रहा है
मगर पहले उसे वैसी सराहना नहीं मिली।

280
00:14:31,955 --> 00:14:35,792
और अब जाकर डब्ल्यूएनबीए और इन खिलाड़ियों को
वह पहचान मिल रही है,

281
00:14:35,875 --> 00:14:40,714
और बहुत से प्रशंसक ऐसे हैं
जिन्होंने इससे पहले उसका खेल नहीं देखा था,

282
00:14:41,464 --> 00:14:43,383
मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि वह रिटायर हो।

283
00:14:43,466 --> 00:14:45,885
-सभी देवियाँ, चलो…
-देवियो, चलो खाते हैं।

284
00:14:46,511 --> 00:14:48,680
डायैना टौरासी डब्ल्यूएनबीए के लिए
हमेशा तैयार होती थी।

285
00:14:48,763 --> 00:14:50,098
लिंडसे कगावा कोलास
स्पोर्ट्स एजेंट

286
00:14:50,181 --> 00:14:51,850
डब्ल्यूएनबीए डायैना के तैयार नहीं था।

287
00:14:52,976 --> 00:14:55,645
डी के करियर की
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है

288
00:14:55,729 --> 00:15:00,400
कि यह ऐसे समय में रहा
जब सोशल मीडिया का दौर नहीं था।

289
00:15:00,859 --> 00:15:05,071
तो बहुत से लोग उन कमाल चीज़ों को
कभी नहीं देख पाएंगे जो उसने कीं।

290
00:15:07,699 --> 00:15:09,659
और आज के दौर में,

291
00:15:09,743 --> 00:15:13,455
अगर आपने कल रात कुछ बड़ा कर दिया,
तो मानो आपसे बेहतर तो कोई है ही नहीं।

292
00:15:13,538 --> 00:15:16,541
केटलिन ने… कर दिया है गोल!

293
00:15:17,375 --> 00:15:19,210
वह कॉलेज बास्केटबॉल की रानी है।

294
00:15:19,294 --> 00:15:21,379
केटलिन क्लार्क, डायैना टौरासी के बाद
20 सालों में

295
00:15:21,463 --> 00:15:23,673
विमेंस बास्केटबॉल की सबसे बेहतरीन
ऑफेंसिव प्लेयर है।

296
00:15:23,757 --> 00:15:26,217
अगली पीढ़ी के पास वह चकाचौंध है।

297
00:15:26,301 --> 00:15:30,889
उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए
अपने चाहनेवालों का इस्तेमाल करने में

298
00:15:30,972 --> 00:15:34,059
बहुत अच्छा काम किया है,
जिससे वे घर-घर में प्रसिद्ध हो गए हैं।

299
00:15:34,142 --> 00:15:36,811
ये महिलाएं अपने कॉलेज के करियर से लेकर
प्रोफ़ेशनल खेल में जाने तक

300
00:15:36,895 --> 00:15:39,648
अपने प्रशंसकों को
आकर्षित करने में सफल रही हैं।

301
00:15:40,065 --> 00:15:41,858
आप सब इस खेल की माहिर खिलाड़ी हैं।

302
00:15:41,941 --> 00:15:44,903
कुछ कॉलेज के सितारे भी डब्ल्यूएनबीए में
आ रहे हैं। केटलिन आ रही है।

303
00:15:44,986 --> 00:15:47,030
उनके लिए इस लीग में क्या होगा?

304
00:15:47,113 --> 00:15:48,156
हकीकत से सामना होगा।

305
00:15:48,239 --> 00:15:50,492
आप बच्चों के बीच खेलते हुए
ख़ुद को लाजवाब मानते हो,

306
00:15:50,575 --> 00:15:53,995
मगर अब आपका सामना ऐसे खिलाड़ियों से होगा
जो काफ़ी वक़्त से बास्केटबॉल खेल रही हैं।

307
00:15:54,079 --> 00:15:56,039
केटलिन क्लार्क पर कही बात आग के जैसे भड़की।

308
00:15:56,122 --> 00:15:57,207
सू बर्ड
डब्ल्यूएनबीए खिलाड़ी

309
00:15:57,290 --> 00:16:02,170
एक नई दुश्मनी चालू होने वाली है।
केटलिन क्लार्क और डायैना टौरासी के बीच।

310
00:16:02,253 --> 00:16:04,798
मतलबी लड़की। धौंस जमाने वाली।
सड़क छाप तौर-तरीके वाली।

311
00:16:04,881 --> 00:16:06,591
"हकीकत से सामना होगा।" तुम ख़ुद निकम्मी हो।

312
00:16:06,675 --> 00:16:08,259
डायैना टौरासी, भाड़ में जाओ।

313
00:16:08,343 --> 00:16:10,470
-डायैना को हटाओ।
-डायैना को हटाओ।

314
00:16:10,553 --> 00:16:11,388
-उम्रदराज़।
-बेवकूफ़।

315
00:16:11,471 --> 00:16:12,389
-विलन।
-जलनखोर।

316
00:16:12,472 --> 00:16:13,306
अब बस करो!

317
00:16:13,890 --> 00:16:15,517
सू मेरे लिए परेशान थी।

318
00:16:15,600 --> 00:16:17,852
पूछा, "तुम ठीक हो?"
मैंने कहा, "बात क्या है?"

319
00:16:19,396 --> 00:16:21,356
बताया, "लोग तुम्हें मारने पर तुले हैं।"

320
00:16:21,439 --> 00:16:23,650
मैंने कहा, "कहाँ?
मैं तो अच्छी-ख़ासी सुबह से उठी हूँ।

321
00:16:23,733 --> 00:16:25,026
तुम क्या बात कर रही हो?"

322
00:16:25,110 --> 00:16:27,987
मुझे घंटा फ़र्क नहीं पड़ता
कि ट्विटर पर लोग क्या कहते हैं।

323
00:16:28,071 --> 00:16:30,365
मेरी दुनिया में वे नहीं हैं।

324
00:16:32,742 --> 00:16:36,746
अगर आप केटलिन क्लार्क के नए प्रशंसक हो
और उसी से खेल देखना शुरू किया है,

325
00:16:36,830 --> 00:16:42,085
तो पता नहीं आपके जैसे कितने ही प्रशंसक हैं
जो नहीं जानते कि डायैना टौरासी कौन है।

326
00:16:43,586 --> 00:16:48,299
डायैना ने डब्ल्यूएनबीए को
एक ऐसे दौर में संभाला

327
00:16:48,383 --> 00:16:52,303
जब बहुत से लोग ये सवाल कर रहे थे
कि डब्ल्यूएनबीए चलाया भी जाए या नहीं।

328
00:16:53,430 --> 00:16:57,642
डी के बाद अब जो कोई भी इस खेल में आएगा
उसे उसका शुक्रगुज़ार होना चाहिए।

329
00:16:57,726 --> 00:16:58,935
आज से बीस साल बाद,

330
00:16:59,018 --> 00:17:04,190
बहुत से खिलाड़ी किसी ऐसे को देखकर सीखेंगे
जिसने डी के बाद अपना नाम कमाया है।

331
00:17:04,941 --> 00:17:08,528
वह उन बास्केटबॉल खिलाड़ियों में से हैं
जिन्हें प्रेरणा मानकर मैंने यह खेल सीखा।

332
00:17:08,987 --> 00:17:11,156
वह इस खेल की
सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है।

333
00:17:11,239 --> 00:17:14,868
यह वाकई लाजवाब है कि वह अभी भी
इस खेल को इतने ज़बरदस्त अंदाज़ में खेलती है।

334
00:17:15,452 --> 00:17:18,913
सबसे ज़्यादा सुर्ख़ियों में रही फ़ीनिक्स की
खिलाड़ी जिसे अब हम खेलते देखेंगे।

335
00:17:20,874 --> 00:17:24,794
मुझे तो कुछ बच्चे प्यार से मिलते-जुलते
और बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

336
00:17:24,878 --> 00:17:29,924
गुरु डायैना टौरासी की ओर से
हकीकत से सामना होने वाला है।

337
00:17:30,008 --> 00:17:32,886
कभी-कभी मैं डायैना को
एक खोई हुई हस्ती की तरह देखती हूँ

338
00:17:32,969 --> 00:17:38,099
जिसे उस दौर में डब्ल्यूएनबीए के
ना-पसंदीदा होने की मार झेलनी पड़ी।

339
00:17:39,100 --> 00:17:42,604
उस वक़्त इस खेल में
किसी को सुपरस्टार बनाने की क्षमता तो थी,

340
00:17:42,687 --> 00:17:44,773
मगर उसे कैसे बनाया जाए
इसका साजो-सामान नहीं थे।

341
00:17:46,691 --> 00:17:50,570
और अब,
डायैना उस डूबते हुए सूरज के जैसी होगी,

342
00:17:50,653 --> 00:17:53,323
जैसे ही इस लीग की शुरुआत होगी।

343
00:18:08,630 --> 00:18:11,174
-क्या हाल है! कैसे हो, दोस्तो?
-हैलो।

344
00:18:12,175 --> 00:18:13,593
-हैलो, दोस्तो।
-स्वागत है।

345
00:18:14,427 --> 00:18:16,846
यूएस ओलंपिक खिलाड़ियों के नाम आज लीक हो गए।

346
00:18:16,930 --> 00:18:21,142
और हम पाँच बार गोल्ड मेडलिस्ट रही
डायैना टौरासी को बधाई देते हैं,

347
00:18:21,226 --> 00:18:23,436
जो मंगलवार को 42 साल की हो गईं।

348
00:18:23,520 --> 00:18:25,980
आपको लग रहा होगा मैं घबराई हुई नहीं हूँ,
पर घबरा रही हूँ।

349
00:18:26,064 --> 00:18:27,816
और इसे ऑफिशियल बनाने के लिए…

350
00:18:31,027 --> 00:18:34,155
-केटलिन क्लार्क टीम का हिस्सा नहीं बन पाई।
-12 खिलाड़ी बने, वह नहीं बन पाई।

351
00:18:34,239 --> 00:18:35,782
बेस्ट 12 खिलाड़ी हमेशा नहीं जाते।

352
00:18:35,865 --> 00:18:38,034
क्या हम खेल को बड़ा बनाने का
एक मौका चूक गए? हाँ।

353
00:18:38,117 --> 00:18:40,495
यह एक बेवकूफ़ाना फ़ैसला है!

354
00:18:40,578 --> 00:18:43,122
टीम यूएसए को मार्केटिंग की परवाह नहीं है।

355
00:18:43,206 --> 00:18:46,000
टीम यूएसए की चाहत
बस गोल्ड मेडल जीतने की है।

356
00:18:46,084 --> 00:18:48,795
डायैना टौरासी के पास विदेशों में
बास्केटबॉल खेलने का तजुर्बा है।

357
00:18:48,878 --> 00:18:52,048
इस टीम में मौजूद ज़्यादातर खिलाड़ी
बेल्जियम में खेल चुकी हैं,

358
00:18:52,131 --> 00:18:53,550
और वे लोग एक-दूसरे से वाकिफ़ हैं।

359
00:18:53,633 --> 00:18:57,220
टीम के माहौल को
हम यूँ ही नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते।

360
00:18:57,303 --> 00:18:58,972
-हम ख़ुद मौका दे रहे हैं।
-केटलिन…

361
00:18:59,055 --> 00:19:00,431
केटलिन की वजह से खूब कमाई होती।

362
00:19:00,515 --> 00:19:04,227
पेरिस ओलंपिक टीम पर उठने वाले सवाल

363
00:19:04,310 --> 00:19:08,273
अगली पीढ़ी को मौका देने को लेकर थे।
अब उनके खेलने का वक़्त है।

364
00:19:08,898 --> 00:19:12,902
यह एक ऐसी टीम थी जिसमें कुछ
पुराने खिलाड़ी थे और ज़्यादातर नए खिलाड़ी थे।

365
00:19:12,986 --> 00:19:14,320
तो जब मैंने डी का नाम देखा,

366
00:19:15,071 --> 00:19:16,406
तो लगा वह टीम को संभालेगी,

367
00:19:16,489 --> 00:19:21,119
जब चीज़ें बिगड़ेंगी
तब वह सभी को हौसला दे सकती है।

368
00:19:21,202 --> 00:19:24,706
क्योंकि हालात तो बिगड़ेंगे ही।
हमेशा ही बिगड़ते हैं।

369
00:19:24,789 --> 00:19:28,167
टीम को राह दिखाने के लिए डायैना का नाम
टीम में होना ही चाहिए था।

370
00:19:28,251 --> 00:19:30,003
वही है जो तजुर्बेकार है।

371
00:19:30,086 --> 00:19:33,047
वह हमेशा से अमेरिकी बास्केटबॉल की सफलता
और खेल को सही तरीके से

372
00:19:33,131 --> 00:19:35,842
कैसे खेला जाए इसकी एक मिसाल रही है।

373
00:19:38,177 --> 00:19:40,680
सच कहूँ,
तो मैंने कभी इस बारे में नहीं सोचा।

374
00:19:41,556 --> 00:19:43,474
मुझे हमेशा लगा
मैं टीम में होने के लायक हूँ

375
00:19:43,558 --> 00:19:45,351
क्योंकि यह 20 सालों से मेरी टीम रही है।

376
00:19:45,435 --> 00:19:46,895
और मुझे पता है कि जीतना कैसे है।

377
00:19:46,978 --> 00:19:48,271
एक, दो, तीन… यूएसए!

378
00:19:49,022 --> 00:19:51,065
नेशनल टीम के साथ 20 साल बिताना।

379
00:19:51,149 --> 00:19:53,401
ऐसा है जिसे मैं
एक बड़ी ज़िम्मेदारी की तरह लेती हूँ।

380
00:19:54,652 --> 00:19:57,488
टौरासी ने तीन अंक चुरा लिए।

381
00:19:57,572 --> 00:20:01,784
मैदान में कदम रखना और उसमें छा जाना
यही डायैना की खूबी है।

382
00:20:01,868 --> 00:20:02,702
डायैना टौरासी।

383
00:20:02,785 --> 00:20:03,870
पहला गोल्ड मेडल
2004, एथेंस

384
00:20:05,830 --> 00:20:07,790
वह चीज़ जो डी को एक ख़ास साथी बनाती है

385
00:20:07,874 --> 00:20:09,667
वह यह कि उसके पास रहकर आपको ताक़त मिलती है।

386
00:20:09,751 --> 00:20:11,794
तो जब आप मैदान में आते हैं,
तब ताक़त से खेलते हैं।

387
00:20:11,878 --> 00:20:14,047
वह अपने आस-पास के
सभी लोगों को बेहतर बनाती है।

388
00:20:14,130 --> 00:20:15,298
दूसरा गोल्ड मेडल
2008, बीजिंग

389
00:20:16,466 --> 00:20:19,761
वही वह इंसान है जो मुश्किल दौर में आकर
मैच का रुख मोड़ सकती है।

390
00:20:19,844 --> 00:20:21,304
…डायैना टौरासी ने पास दिया है।

391
00:20:21,387 --> 00:20:24,766
-टौरासी ने फिर पार्कर को पास दिया।
-ज़रूरत के वक़्त वह अहम किरदार निभाती है।

392
00:20:24,849 --> 00:20:26,726
तीसरा गोल्ड मेडल
2012, लंदन

393
00:20:26,809 --> 00:20:28,519
टीम यूएसए का मतलब ही वह है।

394
00:20:28,603 --> 00:20:30,021
चौथा गोल्ड मेडल
2016, रियो डी जेनेरो

395
00:20:30,104 --> 00:20:34,609
हर एक जीत आपको यह याद दिलाती है
कि पिछली जीत कितनी अच्छी थी।

396
00:20:34,692 --> 00:20:35,735
पाँचवां गोल्ड मेडल
2020 टोकयो

397
00:20:35,818 --> 00:20:37,612
मैं बस जीतना चाहती थी
और फिर से आना चाहती थी।

398
00:20:38,529 --> 00:20:39,989
आप सभी से पेरिस में मिलती हूँ।

399
00:20:41,032 --> 00:20:43,660
साल 2024
पेरिस

400
00:20:49,290 --> 00:20:50,875
-आ जाओ सभी।
-…फैमिली फ़ोटो लेते हैं।

401
00:20:51,209 --> 00:20:52,418
यहाँ आ जाओ।

402
00:20:52,502 --> 00:20:53,503
तुम डैड के पास आ जाओ।

403
00:20:53,586 --> 00:20:55,964
ठीक है। मैंने सोचा नहीं।

404
00:20:56,047 --> 00:20:58,925
अब ठीक है। वैसे मुझे आगे रहना पसंद है।
मज़ा आता है।

405
00:20:59,008 --> 00:21:01,719
-बोलो, "जीतकर आना, माँ।"
-जीतकर आना, माँ!

406
00:21:03,554 --> 00:21:05,807
आइला, देखो भाई के पास चॉकलेट है।

407
00:21:06,224 --> 00:21:07,892
हम नाश्ते में चॉकलेट खा रहे हैं?

408
00:21:07,976 --> 00:21:10,019
-फ़्रांस में यही होता है।
-अच्छा है न?

409
00:21:11,562 --> 00:21:13,564
चॉकलेट।

410
00:21:14,983 --> 00:21:16,859
ठीक है, मैं एक जाम उठाना चाहूँगी।

411
00:21:16,943 --> 00:21:19,570
-गोल्ड मेडल के लिए चीयर्स।
-सही है, गोल्ड मेडल के लिए चीयर्स।

412
00:21:19,654 --> 00:21:21,489
-गोल्ड मेडल के लिए चीयर्स।
-चीयर्स।

413
00:21:21,572 --> 00:21:22,824
बेशक!

414
00:21:22,907 --> 00:21:24,659
हम सभी को उस पर बेहद नाज़ है।

415
00:21:24,742 --> 00:21:28,538
हम सभी तहे दिल से चाहते हैं
हम उसका साथ दें और इतिहास बनते हुए देखें।

416
00:21:30,415 --> 00:21:33,543
बस यही बात कि वह इस खेल का हिस्सा है,

417
00:21:33,626 --> 00:21:35,712
हमारे लिए फ़ख्र की बात है।

418
00:21:35,795 --> 00:21:39,465
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका एक महान देश है।

419
00:21:39,549 --> 00:21:42,301
भले ही मैं यहाँ पैदा नहीं हुआ,

420
00:21:42,385 --> 00:21:45,930
मुझे हमेशा यह लगा
कि मैं भी इसी देश का नागरिक हूँ।

421
00:21:46,014 --> 00:21:50,143
मुझे लगता है वह पहली महिला खिलाड़ी होगी
जो छह ओलंपिक में गई हो।

422
00:21:50,226 --> 00:21:52,061
यह बड़ी ख़ुशी की बात है।

423
00:21:53,896 --> 00:21:56,607
आपकी उम्र को लेकर जो बातें हो रही हैं
उसके बारे में क्या कहेंगी?

424
00:21:56,691 --> 00:21:58,067
जब आप पूरी ज़िंदगी लगा देती हैं,

425
00:21:58,151 --> 00:22:00,778
और फिर भी आपसे यह सवाल हो,
"आप रिटायर क्यों नहीं हो जाते?"

426
00:22:00,862 --> 00:22:04,115
किसी सवाल को
इस अंदाज़ में पूछना बेहद आसान है

427
00:22:04,198 --> 00:22:06,576
कि वह अपमानजनक न लगे।

428
00:22:06,659 --> 00:22:10,288
विमेंस स्पोर्ट्स और
महिलाओं के दूसरे कामों में।

429
00:22:10,872 --> 00:22:16,586
सिर्फ़ एक महिला के साथ ही ऐसा हो सकता है
कि 20 साल के तज़ुर्बे के बाद भी ऊँगली उठे।

430
00:22:21,966 --> 00:22:25,595
हम पेरिस गेम्स के
फ़ाइनल में पहुँच चुके हैं।

431
00:22:26,179 --> 00:22:28,890
गोल्ड मेडल के लिए
फ़्रांस और अमेरिका की टीमें…

432
00:22:28,973 --> 00:22:30,183
अमेरिका बनाम फ़्रांस
फ़ाइनल मैच

433
00:22:30,266 --> 00:22:32,852
बास्केटबॉल कोर्ट में भिड़ेंगी,
अमेरिका आठवीं बार जीतना चाहेगा।

434
00:22:32,935 --> 00:22:34,979
काफ़ी कुछ दाँव पर लगा है, लगातार 60 जीत,

435
00:22:35,063 --> 00:22:38,066
आज जीत जाते हैं तो लगातार आठवाँ गोल्ड मेडल
अमेरिका के नाम होगा।

436
00:22:38,149 --> 00:22:39,275
डायैना टौरासी

437
00:22:39,358 --> 00:22:42,445
और सामने है सबसे अनुभवी खिलाड़ी,
वाइट माम्बा।

438
00:22:42,528 --> 00:22:46,324
डायैना टौरासी, जिनकी उम्र 42 साल है।
और अब भी उनमें काफ़ी ताक़त बची है।

439
00:22:46,699 --> 00:22:49,077
माँ!

440
00:22:49,452 --> 00:22:52,497
आप फ़्रेंच टीम के खिलाफ़ खेलने वाले हैं
जो अपने होम ग्राउंड पर है,

441
00:22:52,580 --> 00:22:54,582
ताकि पेरिस में अपने प्रशंसकों के सामने,

442
00:22:54,665 --> 00:22:57,210
गोल्ड मेडल जीतकर
अमेरिकी टीम को निराश कर सके।

443
00:22:57,293 --> 00:22:59,045
बचपन में सभी इसी चीज़ का सपना देखते हैं।

444
00:22:59,128 --> 00:23:00,463
वे इसी के लिए खेलने उतरेंगे।

445
00:23:03,257 --> 00:23:05,051
गैबी विलियम्स ने तीन अंक बटोरे। फ़्रांस के

446
00:23:05,134 --> 00:23:06,469
-पहले अंक आते हुए।
-निशाने पर।

447
00:23:07,011 --> 00:23:10,848
हमें देखना होगा कि डायैना टौरासी को
इस मैच में खिलाया जाता है नहीं,

448
00:23:10,932 --> 00:23:12,725
जो अपना छठा ओलंपिक खेल रही हैं।

449
00:23:12,809 --> 00:23:14,393
और फ़्रांस को टर्नओवर मिला है।

450
00:23:14,477 --> 00:23:16,229
फ़्रांस की टीम बेहद मज़बूत थी।

451
00:23:16,687 --> 00:23:18,439
एक बार फिर से उन्हें टर्नओवर मिला है।

452
00:23:18,523 --> 00:23:20,817
जब एक टीम तैयार करते हैं,
तब कई सारी बातें देखी जाती हैं,

453
00:23:20,900 --> 00:23:23,528
जैसे कौन खेलेगा और कौन नहीं,
मैं समझती हूँ।

454
00:23:23,611 --> 00:23:26,781
ज़ाहिर था कि वह एक ऐसा मैच था
जो हम सबके लिए बहुत बड़ा था।

455
00:23:26,864 --> 00:23:28,449
सबकुछ बेहद तेज़ी से हो रहा था।

456
00:23:31,994 --> 00:23:33,663
मैं ऐसे हज़ारों मैच में रही हूँ।

457
00:23:33,746 --> 00:23:36,374
यूरोप में 12 साल खेलने का यही तो फ़ायदा है।

458
00:23:36,457 --> 00:23:38,751
यह उसके लिए
रविवार के दोपहर की सैर की तरह था।

459
00:23:38,835 --> 00:23:40,044
मेरी सीट डी के पास ही थी।

460
00:23:40,128 --> 00:23:43,297
वह मुझे यूँ देख रही थी,
"पता नहीं क्या चल रहा है।"

461
00:23:43,381 --> 00:23:44,590
बीजी ने तीन मिनट खेला।

462
00:23:44,674 --> 00:23:47,301
हमने एक दूसरे को देखा और सोचा,
"लगता है हमें मौका नहीं मिलेगा।"

463
00:23:47,385 --> 00:23:49,679
उस वक़्त, मुझे मैच की ज़्यादा फ़िक्र थी,

464
00:23:49,762 --> 00:23:51,097
क्योंकि हम अच्छा नहीं खेल रहे थे।

465
00:23:51,180 --> 00:23:53,474
मैं कोच होती,
तो मैं पक्का डायैना टौरासी को भेजती।

466
00:23:53,558 --> 00:23:56,352
वह टीम में आती…
तो हमें थोड़ी राहत दे सकती थी।

467
00:23:56,435 --> 00:23:58,813
ऐसे मैच के लिए ही तो,
उसे वहाँ ले जाया गया था।

468
00:24:00,523 --> 00:24:03,484
फ़्रांस ने आठ अंकों की बढ़त ले ली है।

469
00:24:03,568 --> 00:24:06,237
आप मुझे थोड़ी देर के लिए भी
टीम में खेलने नहीं भेजने वाले?

470
00:24:06,320 --> 00:24:11,659
डीटी उम्मीद कर रही है कि उसकी टीम
उसे लगातार छठा गोल्ड मेडल दिला सकती है।

471
00:24:11,742 --> 00:24:16,664
क्या वाकई आप चाहते हैं
कि आपका सबसे शानदार खिलाड़ी यूँ बाहर जाए।

472
00:24:16,747 --> 00:24:19,458
ऐसी सोच तो कभी नहीं हो सकती।

473
00:24:19,542 --> 00:24:22,837
सामने है, तीन अंक बटोरने का मौका।
बस कुछ ही सेकंड बचे हैं…

474
00:24:22,920 --> 00:24:25,214
विलियम्स को बॉल छोड़ना होगा।
शायद तीन अंक नहीं मिलेंगे।

475
00:24:26,215 --> 00:24:28,467
मुझे लगता है दो मिलेंगे!

476
00:24:29,093 --> 00:24:32,180
-हाँ, दो अंक मिले हैं।
-फ़्रांस के लिए निराशा की घड़ी।

477
00:24:32,263 --> 00:24:38,227
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने
अपना आठवाँ गोल्ड मेडल जीत लिया है।

478
00:24:40,479 --> 00:24:43,691
मैं पाँच और बार इस दौर से गुज़री हूँ
जहाँ मुझे लगा कि मैंने इसे कमाया है।

479
00:24:45,693 --> 00:24:47,987
मगर इस बार नहीं लग रहा
कि यह मेडल मैंने कमाया है।

480
00:24:49,488 --> 00:24:50,781
शेरिल रीव
अमेरिकी टीम की कोच

481
00:24:50,865 --> 00:24:54,410
पेरिस ओलंपिक्स को ख़त्म करने का
ऐसा मैच देखने से बेहतर तरीका क्या ही होगा।

482
00:24:55,536 --> 00:24:57,955
उसे खिलाना चाहिए था। बेशक।

483
00:24:58,039 --> 00:25:00,291
सच कहूँ तो,
समझ नहीं आता कि उसे क्यों नहीं खिलाया।

484
00:25:02,251 --> 00:25:04,003
जो हुआ उसे लेकर मैं उलझन में हूँ।

485
00:25:04,086 --> 00:25:08,049
मुझसे नहीं कहा गया, "सुनो, तुम नहीं खेलोगी
क्योंकि हमारा ऐसा प्लान है।"

486
00:25:08,132 --> 00:25:09,342
मैं तब भी कहती, "कोई नहीं।"

487
00:25:10,468 --> 00:25:12,386
इस बात को सहन कर सकती थी।

488
00:25:13,429 --> 00:25:14,555
मगर यह तक नहीं कहा गया।

489
00:25:15,431 --> 00:25:18,267
शायद वक़्त मेरा ही बुरा था
कि मेहनत करने के बावजूद फल नहीं मिला।

490
00:25:19,101 --> 00:25:20,061
मेकअप करना होगा?

491
00:25:20,144 --> 00:25:22,813
उसका ब्लश मुझे सही नहीं लग रहा।

492
00:25:23,564 --> 00:25:24,565
वह कर लेगी।

493
00:25:30,029 --> 00:25:33,032
और आपको न खिलाने पर
आपके पिता की क्या प्रतिक्रिया थी?

494
00:25:33,449 --> 00:25:35,910
वह बेहद नाराज़ थे।

495
00:25:35,993 --> 00:25:39,205
मेरे पिता सबसे शांत
और बड़े ही साफ़ दिल इंसान हैं।

496
00:25:41,165 --> 00:25:45,336
वह गुस्से में थे, ख़ासकर इस बात से
कि यह मेरा आख़िरी ओलंपिक्स था।

497
00:25:51,008 --> 00:25:52,343
मुझे ख़ुशी होती।

498
00:25:52,426 --> 00:25:54,136
मैं ऐसे खेलती जैसे मेरा पहला मैच हो।

499
00:25:57,723 --> 00:25:59,475
मुझे तुम पर नाज़ है।

500
00:26:01,435 --> 00:26:02,979
पता है, खैर सबसे अच्छी बात यह थी

501
00:26:03,896 --> 00:26:07,692
कि उस मौके पर मेरा परिवार मेरे साथ था,
मैं वहाँ उनके साथ थी।

502
00:26:09,694 --> 00:26:11,862
शायद मेरे लिए वह पल ऐसा ही लिखा था।

503
00:26:12,613 --> 00:26:16,075
तो अब चाहे मुझे वह पसंद आया हो या नहीं,
इस बात से मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

504
00:26:24,959 --> 00:26:27,044
यह एक शानदार सफ़र रहा।

505
00:26:31,215 --> 00:26:33,050
दुनिया के सबसे अच्छे भाई के नाम!

506
00:26:33,884 --> 00:26:36,887
लियो माइकल टौरासी-टेलर।

507
00:26:38,973 --> 00:26:40,891
ऊपरवाले का शुक्र है,

508
00:26:40,975 --> 00:26:42,810
सब कुछ बहुत ही अच्छा रहा।

509
00:26:43,269 --> 00:26:46,063
सभी लोगों के साथ मिलना-जुलना,

510
00:26:46,147 --> 00:26:49,525
यानी दूसरे खिलाड़ियों के घरवालों के साथ,

511
00:26:49,608 --> 00:26:52,570
क्योंकि हम सब एक जगह एक साथ थे।

512
00:26:52,653 --> 00:26:55,156
वह बहुत ही शानदार ओलंपिक्स था।

513
00:26:55,239 --> 00:26:57,992
चिनो, कैलिफ़ोर्निया ज़िंदाबाद!

514
00:26:58,075 --> 00:26:58,951
चिनो?

515
00:26:59,702 --> 00:27:01,203
मेरा दिल चिनो के नाम।

516
00:27:02,621 --> 00:27:06,542
यह ऐसा मौका था
जिसे हम मरते दम तक नहीं भूलेंगे।

517
00:27:21,474 --> 00:27:24,352
पता है अब तक क्या ईजाद नहीं हुआ?
पीनट बटर के लिए स्क्वीज़ बॉटल।

518
00:27:24,435 --> 00:27:25,936
-सही कहा।
-क्योंकि हर बार

519
00:27:26,020 --> 00:27:27,605
किनारे में लगा ही रह जाता है।

520
00:27:28,230 --> 00:27:29,774
फिर आपको यह धोना पड़ता है।

521
00:27:31,484 --> 00:27:32,943
आइला, स्मूदी पीओगी?

522
00:27:33,027 --> 00:27:33,861
नहीं।

523
00:27:36,822 --> 00:27:37,823
पालक डाल दिया?

524
00:27:39,075 --> 00:27:40,326
पालक नहीं भूल सकती।

525
00:27:40,409 --> 00:27:43,079
-यही तो असल चीज़ है।
-बेशक, सही कहा।

526
00:27:47,500 --> 00:27:51,212
पेन्नी के बगैर, पिछले चार, पाँच साल
मैं नहीं खेल पाती।

527
00:27:51,295 --> 00:27:52,588
उसने मेरे लिए सब कुछ किया है।

528
00:27:52,671 --> 00:27:53,756
और कॉफ़ी चाहिए?

529
00:27:53,839 --> 00:27:55,966
पेन्नी बहुत ही कमाल की इंसान है।

530
00:27:56,050 --> 00:27:59,428
लोग कहते हैं, "सीज़न तो बस चार महीने का
होता है।" मेरा साल भर का होता है।

531
00:27:59,512 --> 00:28:01,931
मैं दो हफ़्ते की छुट्टी लेती हूँ,
और फिर काम में लग जाती हूँ।

532
00:28:02,014 --> 00:28:04,016
और मेरा दिमाग इसी में लगा रहता है।

533
00:28:04,100 --> 00:28:06,477
मुझे ख़ुद से काम करने की आदत है।

534
00:28:08,521 --> 00:28:09,980
हर किसी को एक न एक दिन

535
00:28:10,064 --> 00:28:11,190
-यह करना ही पड़ता है।
-आसान है।

536
00:28:11,273 --> 00:28:12,400
आसान है।

537
00:28:12,483 --> 00:28:15,152
मेरी पीठ पीछे,
तुम मेरे बारे में ऐसी बातें करती हो…

538
00:28:15,236 --> 00:28:16,779
तुम यहाँ हो। कोई दिक्कत नहीं है।

539
00:28:17,196 --> 00:28:18,864
मुझे लगता है ज़िंदगी के इस मोड़ पर,

540
00:28:19,782 --> 00:28:22,701
मुझे नहीं लगता मैं खेल सकती हूँ,
या फिर मैं खेलना चाहती हूँ,

541
00:28:22,785 --> 00:28:25,454
और शायद अब मैं पेन्नी और बच्चों के साथ
घर पर रहना पसंद करुँगी।

542
00:28:25,830 --> 00:28:27,498
मैं उन्हें स्कूल ले जाना पसंद करुँगी।

543
00:28:28,666 --> 00:28:30,418
पेन्नी के साथ बैठकर कॉफ़ी पीना पसंद करुँगी।

544
00:28:36,298 --> 00:28:40,386
सितंबर 19, 2024
फ़ाइनल होम गेम

545
00:28:46,600 --> 00:28:49,937
यह बास्केटबॉल जीतेंगी

546
00:28:58,028 --> 00:29:01,198
मैं बस यहाँ डेढ़ हफ़्तों से हूँ
और सच कहूँ तो,

547
00:29:01,282 --> 00:29:04,827
शहर घूमने का वक़्त नहीं मिला है,
मगर मुझे यह जगह पसंद है।

548
00:29:07,830 --> 00:29:10,374
फ़ुटप्रिंट सेंटर

549
00:29:14,503 --> 00:29:16,297
हमेशा सबसे पहले।

550
00:29:18,799 --> 00:29:21,051
अच्छा। कल रात ही तो हम आपसे मिले थे न?

551
00:29:21,135 --> 00:29:23,387
हाँ, कल रात मेरे साथ मेरी बेटी थी।

552
00:29:23,471 --> 00:29:25,431
मैं उसे आपसे मिलवाने की कोशिश कर रहा था।

553
00:29:26,056 --> 00:29:30,561
शायद यह आख़िरी मौका होगा जब हम
इतनी तजुर्बेकार खिलाड़ी को खेलते देखेंगे।

554
00:29:34,857 --> 00:29:38,110
उसने टीम मरकरी के लिए
सारे 564 मैचों में शुरुआत की है।

555
00:29:38,194 --> 00:29:42,615
उसने इतने वक़्त तक टीम फ़ीनिक्स में रहकर
एक ही जर्सी के साथ इतना बड़ा मुकाम पाया है।

556
00:29:43,866 --> 00:29:46,035
-क्या आज ही वह रात है?
-पता नहीं।

557
00:29:46,118 --> 00:29:47,536
जिस तरह का मार्केटिंग कैंपेन

558
00:29:47,620 --> 00:29:50,080
मरकरी टीम करती आ रही है
उससे तो यही लगता है।

559
00:29:50,164 --> 00:29:52,458
मानो वे कह रहे हों शायद यही अंत है।

560
00:29:57,713 --> 00:29:58,839
जब मैच ख़त्म हुआ…

561
00:30:01,383 --> 00:30:05,137
वह उन पलों में से एक था
जब आपको कुछ सुनाई नहीं देता…

562
00:30:06,305 --> 00:30:09,058
और आप बस कोई जगह पाकर बैठ जाते हैं।

563
00:30:10,392 --> 00:30:13,437
आप वहाँ बैठे रहते हैं
और आपको कोई ख़याल नहीं सूझता।

564
00:30:15,105 --> 00:30:20,945
यूँ नहीं हुआ कि मेरे 20 सालों का तजुर्बा
मेरी आँखों के सामने से गुज़र रहा हो।

565
00:30:21,820 --> 00:30:23,072
मुझे ऐसा महसूस नहीं हुआ।

566
00:30:23,781 --> 00:30:24,782
खेल ख़त्म हो चुका है।

567
00:30:24,865 --> 00:30:25,699
डीटी
टेन-के

568
00:30:25,783 --> 00:30:29,453
और अब हम पोस्ट मैच सेलिब्रेशन के
शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं,

569
00:30:29,537 --> 00:30:34,917
और एक्स-फ़ैक्टर से प्रशंसक कह रहे हैं,
"एक और साल।"

570
00:30:35,000 --> 00:30:40,422
देवियो और सज्जनो,
तालियों से स्वागत कीजिए, डायैना टौरासी का!

571
00:30:45,719 --> 00:30:49,890
बेशक शुरुआत करने का कोई वक़्त नहीं होता,
मगर ख़त्म करने का हमेशा ही होता है।

572
00:30:49,974 --> 00:30:52,351
और ऐसा लगता है कि वह वक़्त आ गया है,

573
00:30:52,434 --> 00:30:57,690
जैसा कि आप लोग जानते हैं,
जब मैं 2004 में यहाँ आई थी,

574
00:30:57,773 --> 00:31:00,651
तब मैं यह जानती थी
कि मैं यहाँ लंबे वक़्त तक रहने वाली हूँ।

575
00:31:04,071 --> 00:31:09,285
ऐसा कहना अजीब होगा, मगर
मुझे ऐसा महसूस हुआ जैसे यही मेरा घर है।

576
00:31:09,827 --> 00:31:11,912
यहाँ के लोग मेरे अपने हैं, यह शहर मेरा है।

577
00:31:15,332 --> 00:31:17,918
और अगर यह मेरा आख़िरी सफ़र है…

578
00:31:23,090 --> 00:31:24,800
और अगर यह मेरा आख़िरी सफ़र है…

579
00:31:28,262 --> 00:31:29,263
और…

580
00:31:29,346 --> 00:31:32,850
एक और साल खेलो!

581
00:31:33,434 --> 00:31:34,935
एक और साल खेलो!

582
00:31:36,979 --> 00:31:37,980
मगर…

583
00:31:40,691 --> 00:31:44,945
और अगर यह मेरा आख़िरी मैच है,
तो बेशक आज मुझे मेरे पहले मैच जैसा लगा।

584
00:31:45,029 --> 00:31:46,864
मैं आप सभी को बहुत प्यार करती हूँ।

585
00:32:19,438 --> 00:32:21,482
हमें अपनी बेटी पर बेहद फ़ख्र है।

586
00:32:22,566 --> 00:32:24,026
ऊपरवाला उसकी मदद करे,

587
00:32:24,109 --> 00:32:25,861
वह अपने परिवार के साथ फले-फूले,

588
00:32:26,236 --> 00:32:27,613
वह ख़ुश रहे।

589
00:32:28,864 --> 00:32:30,824
मेरी चाहत है कि उसका हर एक सपना सच हो।

590
00:32:31,992 --> 00:32:34,244
कोई उसे उस मुकाम से नहीं हटा पाएगा।

591
00:32:35,954 --> 00:32:39,124
मुमकिन है वह कमज़ोर पड़ेगी,

592
00:32:39,667 --> 00:32:42,670
मगर जब तक उसके अंदर चाह रहेगी,
तब तक या फिर ज़िंदगी भर

593
00:32:43,003 --> 00:32:44,213
खेलना उसका जुनून रहेगा।

594
00:32:49,259 --> 00:32:52,096
उसकी एक चीज़ जो शुरुआत से एक जैसी रही,

595
00:32:52,179 --> 00:32:56,809
वह यह कि जो चीज़ें उसके लिए मायने रखती हैं
वह उसे बेइंतिहा चाहती है।

596
00:32:56,892 --> 00:33:00,604
जैसे उसके घरवाले, बास्केटबॉल
और उसके चाहने वाले।

597
00:33:02,189 --> 00:33:06,527
अजीब है, हालाँकि हम दोनों
एक हालात में पैदा नहीं हुए थे

598
00:33:06,610 --> 00:33:10,447
जहाँ हमें विदेशों में रहकर
आलीशान ज़िंदगी जीने का मौका मिलता,

599
00:33:10,531 --> 00:33:14,410
फिर भी मैं इसी ज़िंदगी को चुनूंगी
क्योंकि मुझे इतनी बड़ी खिलाड़ी का साथ मिला।

600
00:33:14,493 --> 00:33:17,121
मुझे उसका गवाह बनने मौका मिला,
हर दिन उसे देखने का मौका मिला।

601
00:33:17,204 --> 00:33:19,707
उसने मुझे एक बेहतर खिलाड़ी बनाया,
मुझे बेहतर इंसान बनाया।

602
00:33:19,790 --> 00:33:23,544
पर अगर बास्केटबॉल को भूल जाएँ,
तो ख़ुशकिस्मत हूँ कि वह मेरी ख़ास दोस्त है।

603
00:33:24,753 --> 00:33:30,008
आप ऐसे इंसान का शुक्रिया कैसे अदा करेंगें
जिसने पूरी ज़िंदगी एक टीम के नाम कर दी?

604
00:33:30,092 --> 00:33:33,429
मैं बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कह रहा।
मगर वह जब चाहती, छोड़कर जा सकती थी।

605
00:33:34,304 --> 00:33:38,183
वह यहाँ रुकी रही,
उस जगह पर जिसे उसने बनाया था।

606
00:33:38,684 --> 00:33:41,603
हमारी बहुत सी यादें, हमारे बेहतरीन पल,

607
00:33:41,687 --> 00:33:45,858
प्रशंसकों को इस टीम से
इतना लगाव होने की वजह, वही है।

608
00:33:48,193 --> 00:33:50,446
-डी!
-एक और साल खेलो!

609
00:33:50,529 --> 00:33:52,781
डी, एक और साल खेलो, प्लीज़!

610
00:33:53,198 --> 00:33:58,871
एक और साल!

611
00:34:00,831 --> 00:34:03,459
पाँच महीने बाद
न्यूयॉर्क शहर

612
00:34:04,168 --> 00:34:06,420
-लियो, इन इमारतों को देख रहे हो?
-हाँ।

613
00:34:07,171 --> 00:34:09,256
यहाँ की इमारतें हमारे शहर से बहुत बड़ी हैं।

614
00:34:10,340 --> 00:34:11,675
बिल ने क्या भेजा है?

615
00:34:11,759 --> 00:34:15,262
लिखा है, "हैलो डायैना, मैं बिल।
सही वक़्त पर विदा लेने की बधाई हो।"

616
00:34:16,054 --> 00:34:17,139
हे भगवान।

617
00:34:18,140 --> 00:34:19,224
वह नहीं बदलेगा।

618
00:34:20,976 --> 00:34:23,228
क्या मज़ाक है। ज़बरदस्त।

619
00:34:23,312 --> 00:34:25,022
वाकई बहुत अच्छी बात कही है।

620
00:34:25,105 --> 00:34:27,441
खैर, अब जाने का वक़्त हो गया है।

621
00:34:33,363 --> 00:34:36,742
मेरा हमेशा से रवैया सबसे लड़ने वाला रहा है।

622
00:34:37,326 --> 00:34:39,203
क्योंकि जीतना कैसे है वह मुझे पता था।

623
00:34:41,163 --> 00:34:43,081
अब नहीं लगता कि मुझे लड़ने की ज़रूरत है।

624
00:34:45,167 --> 00:34:46,001
जीएमए स्टूडियोज़

625
00:34:46,084 --> 00:34:48,003
-हैलो, गुड मॉर्निंग!
-गुड मॉर्निंग, कैसी हो?

626
00:34:48,086 --> 00:34:50,714
मैं अब बगैर कोई चिंता किए
कि मुझे अपने काम पर लौटना है

627
00:34:50,798 --> 00:34:53,759
वे सभी चीज़ें करुँगी
जो हमेशा से करना चाहती थी।

628
00:34:54,468 --> 00:34:58,889
चाहे यह दोस्ती निभाना हो,
घरवालों को ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त देना हो।

629
00:34:58,972 --> 00:35:01,391
हमेशा यूँ रहा कि उन्हें मेरी ज़रूरत है
और मुझे जाना पड़ता।

630
00:35:01,475 --> 00:35:03,185
आओ, यहीं पर तस्वीर ले लेते हैं।

631
00:35:03,268 --> 00:35:04,102
-ठीक है।
-आ जाओ।

632
00:35:04,186 --> 00:35:05,437
नींद आने वाला चेहरा बनाओ।

633
00:35:07,564 --> 00:35:09,525
देर रात वाला, चलो बनाओ।

634
00:35:11,318 --> 00:35:12,486
कमाल का बच्चा है।

635
00:35:15,572 --> 00:35:17,449
अंत को हम थोड़ा ज़्यादा ही अहमियत देते हैं।

636
00:35:18,951 --> 00:35:22,663
सभी को सही मौके की तलाश होती है,
और आपको वह मौका कभी नहीं मिलेगा।

637
00:35:23,288 --> 00:35:26,124
यह मौका न तो आपको ज़िंदगी में मिलेगा
और न ही बास्केटबॉल में।

638
00:35:29,294 --> 00:35:33,215
जब अंत आ जाए, तो बस उसे मान लीजिए।

639
00:35:34,591 --> 00:35:36,468
और ज़िंदगी में आगे बढ़ जाइए।

640
00:35:39,513 --> 00:35:42,641
तालियों से स्वागत कीजिए, डायैना टौरासी का!

641
00:35:42,724 --> 00:35:46,103
टौरासी 10,646 अंकों के साथ डब्ल्यूएनबीए की
लीडिंग स्कोरर के तौर पर रिटायर हुई।

642
00:35:46,186 --> 00:35:49,648
छह गोल्ड मेडल के साथ,
वह ओलंपिक के इतिहास में

643
00:35:49,731 --> 00:35:52,150
पुरुष और महिला दोनों वर्गों में
सबसे सम्मानित खिलाड़ी रही।

644
00:37:31,875 --> 00:37:33,877
संवाद अनुवादक महताब आलम

